बुधवार, 17 मई 2017

18 मई को कवास में राजस्व लोक अदालत का आयोजन

न्याय आपके द्वार अभियान
बाड़मेर, 17 मई। जिले में न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 8 मई से 30 जून, 2017 के मध्य राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व संबंधी कार्य सम्पादित किए जा रहे है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत  गुरूवार 18 मई को बाडमेर उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र कवास, शिव उपखण्ड में खलीफे की बावडी एवं शहदाद का पार ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खालीफे की बावडी, बायतु उपखण्ड में अटल सेवा केन्द्र बायतु पनजी, गुडामालानी उपखण्ड में नोखडा एवं अणखिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र नोखडा, धोरीमना उपखण्ड में मांगता एवं मेगवालों का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मांगता, चौहटन उपखण्ड में भैरूडी एवं ओगाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भैरूडी, सिवाना उपखण्ड में ग्राम पंचायत धारणा तथा बालोतरा उपखण्ड में बालोतरा पंचायत समिति में खेड एवं तिलवाडा में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

                उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

अविद्युतिकृत कॅालोनी के विद्युत कनेक्शन राशि में मिलेगी राहत

                बाड़मेर, 17 मई। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अविद्युतिकृत कॅालोनी के आवेदकों को विद्युत कनेक्शन के लिए ली जाने वाली राशि में राहत प्रदान की है।

                प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अविद्युतिकृत कॅालोनी के आवेदकों द्वारा समय समय पर यह मंाग की जाती रही कि उनसे विद्युत कनेक्शन के लिए ली जाने वाली राशि काफी अधिक है, जबकि इस तरह के क्षेत्र में भौतिक सुविधाओं का अभाव रहता है। इसको देखते हुए जोधपुर डिस्कॅाम ने राशि में कमी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के आवेदकों से अब दो सौ रूपए प्रति गज भूखण्ड क्षेत्रफल, नगर परिषद क्षेत्र में 170 रूपये प्रतिगज, नगरपालिका क्षेत्र के लिए 150 रूपए प्रति गज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 130 रूपए प्रति गज की दर से विद्युत कनेक्शन राशि ली जाएगी।

बाड़मेर के अभ्यर्थी 24 एवं 25 मई को सेना भर्ती मंे शामिल हो सकेंगे

                बाड़मेर, 17 मई। सेना भर्ती सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क, एस.के.टी. सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन आदि पदों के लिए 20 मई से 30 मई तक उदयपुर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमंे बाड़मेर जिले के अभ्यर्थी 24 एवं 25 मई को सेना रैली मंे भाग ले सकेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सेना भर्ती सैनिक सामान्य पद, सैनिक क्लर्क,एस.के.टी., सैनिक नर्सिंग असिस्टेंट, सैनिक टेक्निकल और सैनिक ट्रेडमैन पदों के लिए 20 मई से 30 मई तक खेल मैदान, चित्राकूट नगर, उदयपुर में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसके निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 मई को बाड़़मेर जिले की बायतू एवं पचपदरा तहसील के अभ्यर्थी तथा अन्य तहसीलांे के अभ्यर्थी 25 मई को सेना भर्ती रैली मंे शामिल हो सकेंगे। वही 27 से 30 मई तक चिकित्सा परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। सैना भर्ती रैली के दौरान 1.6 कि.मी. की दौड़, बीम-6 से 109 फीट खड्डा तथा टेडा-मेडा बैलेंस आदि शारीरिक दक्षता टेस्ट का आयोजन किया जायेगा।
                उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के तहत सैनिक सामान्य पद के लिए 45 प्रतिशत अंको के साथ 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अनिवार्य होना तथा अगर अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं तो 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य नहीं हैं। सैनिक क्लर्क,एस.के.टी. पद के लिए 60 प्रतिशत अंकों  के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अनिवार्य अंग्रेजी, गणित,बुक कीपिंग,एकाउटेंसी विषय अनिवार्य हैं। 10 वीं या 12 वीं कक्षा में अंग्रेजी,गणित,एकाउटेंसी,बुक कीपिंग विषय पढ़ा हुआ होना चाहिए व हर विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं चाहे वह 10वीं कक्षा में या 12 वीं कक्षा में हो। यदि अंग्रेजी,गणित,एकाउटेंसी,बुक कींिपंग विषयों से स्नातक उत्तीर्ण किया हैं तो 50 अंक हर विषय में और 60 प्रतिशत पूर्ण योग 12 वीं कक्षा में अनिवार्य नहीं हैं। इसी प्रकार सैनिक तकनीकी पद के लिए अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के साथ 50 प्रतिशत अंकों सहित  12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अनिवार्य हैं व एआइसीटीई मान्यता प्राप्त संस्था के 3 साल इंजीनियर डिप्लोमा और 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10 वंीं कक्षा उत्तीर्ण हो। सैनिक नर्सिंग सहायक पद के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अनिवार्य हैं व अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय अनिवार्य हैं। यदि अभ्यर्थी वनस्पति,प्राणी,जीव विज्ञान विषयों से स्नातक बीएससी तथा अंग्रेजी पास किया है तो 40 प्रतिशत अंक हर विषयों मंे और 50 प्रतिशत पूर्ण योग 12वीं कक्षा में अनिवार्य नहीं हैं। सैनिक ट्रेडमैन के अभ्यर्थी 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। इसी प्रकार शारीरिक योग्यताआंे में सैनिक सामान्य, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग सहायक पद के लिए ऊंचाई 170 सेमी एवं वजन 50 कि.ग्रा., सीना 77/82 सेमी एवं उम्र साढे 17 से 31 वर्ष, सैनिक क्लर्क/एस.के.टी. पद के लिए ऊंचाई 162 सेमी, वजन 50 कि.ग्रा., सीना 77/82 व उम्र साढ़े 17 से 23 वर्ष तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए ऊंचाई 170 सेमी, वजन 50 कि.ग्रा., सीना 77/82, उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।

                जिला कलक्टर ने बताया कि सेना भर्ती रैली के दौरान आवश्यक दस्तावेजों में शिक्षण प्रमाण पत्र और अंकतालिका राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जो ई-मित्र से जारी किया गया हो। अभ्यर्थियों को एक ही तरह की पासपोर्ट साइज की 15-15 रंगीन फोटो साथ में लेकर रैली में आना होगा। सभी उम्मीदवारों को 10 रूपए के स्टाम्प पेपर पर अपना ब्यौरा लिखकर लाना होगा तथा स्टाम्प पेपर की प्रतिलिपि अपनी-अपनी तहसील के तहसीलदार कार्यालय से प्राप्त करें। सभी उम्मीदवारों को जॉइन आर्मी इण्डियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है तथा उम्मीदवार ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया हुआ अनिवार्य है।

जोधपुर डिस्कॅाम में लम्बित सतर्कता जांच के अंतिम निस्तारण की महत्ती योजना

                बाड़मेर, 17 मई। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सतर्कता जांच प्रतिवेदनों के अंतिम निस्तारण के लिए उपभोक्ता व गैर उपभोक्ता के लिए महत्ती योजना बनाई है।

                प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता, गैर उपभोक्ता जिनके यहंा 31 मार्च 2016 से पूर्व विद्युत चोरी, दुरूपयोग एवं त्रुटिपूर्ण मीटर से संबंधित सतर्कता जांच प्रतिवेदन लंबित है या वे जांच प्रतिवदेन से संतुष्टि नहीं है, ऐसे उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 31 अगस्त 2017 तक अधीक्षण अभियंता वृत की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष राजस्व निर्धारण की 10 प्रतिशत राशि एवं 500 रूपये पंजीयन शुल्क जमा कराकर वाद प्रस्तुत कर सकते है, यह कमेटी 30 सितंबर 2017 तक वाद का निस्तारण करेगी। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता इस कमेटी के समक्ष आवेदन नहीं करते है तो 30 सितम्बर के बाद उनके विरूद्ध एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाआंे मंे सुधार की पहल सराहनीय : सोनी

कवास मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुदृढ़ीकरण की पहल
                बाड़मेर, 17 मई। स्वास्थ्य सेवाआंे मंे सुधार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुदृढ़ीकरण के जरिए सराहनीय पहल की गई है। इससे ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी। जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास मंे वेदांता की ओर से आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सृदृढ़ीकरण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे कही।
                इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे स्वयंसेवी संगठन अच्छा कार्य कर रहे है। केयर्न इंडिया ने भी सीएसआर के तहत बाड़मेर जिले मंे नंदघर के अलावा विभिन्न प्रकार के सराहनीय कार्य किए है। इसका आमजन का अच्छा फायदा मिला है। इस दौरान मेडिकल कालेज कोटा के प्रोफेसर आर.के.सिंह ने कहा कि सीएसआर एवं भामाशाहांे के सहयोग से चिकित्सा सेवाआंे मंे सुधार के लिए किए गए प्रयासांे से ग्रामीणांे को निसंदेह फायदा मिलेगा। बाड़मेर जिले मंे वेदांता एवं केयर्न इंडिया ने चिकित्सा सेवाआंे मंे सुधार के लिए सराहनीय कार्य किया है। उन्हांेने कहा कि इस तरह के साझा प्रयास लगातर जारी रखे जाए। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि वेदांता ने स्वास्थ्य सेवाआंे मंे सुधार के लिए उपकरण उपलब्ध कराए है। अब चिकित्सकांे को जिम्मेदारी है कि ग्रामीणांे को इसका समुचित लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि वेदांता का यह प्रयास ग्रामीणांे के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि वेदांता को स्किल डवलपमेंट विशेषकर मेशन संबंधित प्रशिक्षण दिलाने की दिशा मंे प्रयास करने चाहिए। ताकि जिले मंे विकास कार्याें को गति मिल सके। वेदांता के डीजीएम सारस्वत कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाआंे को बेहतर बनाने की दिशा मंे उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें के लिए मेशन उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यकता के अनुसार ग्रामीणांे को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हांेने वेदांता की ओर से कराए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी दी।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.हेमराज सोनी ने कहा कि चिकित्सालय मंे विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय उपकरण लगाए गए है। अब मरीजांे को उपचार के लिए जिला स्तर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे नंदघर निर्माण के जरिए बाल सेवाआंे की दिशा अच्छा कार्य किया गया है। डिटोल कंपनी के एफआरबी रवि भटनागर ने कहा कि बाड़मेर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वेदांता के साथ मिलकर साझा प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि समन्वित प्रयासांे के जरिए ग्रामीणांे को बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के साथ स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इससे पूर्व अतिथियांे ने फीता काटकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन धारा संस्थान के मुख्य कार्यकारी महेश पनपालिया ने किया। समारोह के दौरान डा.बी.एस.डूडी, डा.प्रियंक जैन, डा.थानाराम पटेल, बाड़मेर जन सेवा समिति के जालमसिंह राजपुरोहित, डा.अशोक, एलएसवी थ्रेथियम्मा समेत विभिन्न चिकित्सकीय कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



मंगलवार, 16 मई 2017

प्रभारी मंत्री गोयल कल बाड़मेर आएंगे

प्रभारी मंत्री गोयल कल विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे
                बाड़मेर, 16 मई। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को प्रातः 11 बजे विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इधर, प्रभारी मंत्री के निजी सहायक दुर्गासिंह के मुताबिक प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 18 मई को प्रातः 7 बजे जेतारण से रवाना होकर 10.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री गुरूवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक योजनाआंे की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत उनका जेतारण के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

हज यात्रा-2017, खादिम उल हुज्जाज के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 16 मई । हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की खिदमत के लिए खादिम उल हुज्जाज स्वयंसेवक के लिए इच्छुक सरकारी सेवा में सेवारत स्थाई मुस्लिम अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

                राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी अमानुउल्लाह खान ने बताया कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी आयु एक जुलाई 2017 को 25 से 58 वर्ष हो तथा हज या उमरा किया हुआ हो एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा सार्वजनिक गतिविधियों के प्रबन्धन का अनुभव हो, आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अरबी भाषा का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आयु प्रमाण पत्र, विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अवश्य है। उन्होंने बताया कि परिपत्र में दिए गए निर्देशों एवं शर्तो के अनुसार आवेदन पत्र मय संबंधित प्रमाण पत्रों का भिजवाया जाना आवश्यक है। इनमें किसी भी प्रकार की कमी होने पर आवेदन पत्र स्वतः निरस्त हो जायेगा, जिसके लिये आवेदक स्वयं जवाब देह होगा। उन्होंने बताया कि दिशा निर्देश एवं आवेदन पत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in के सर्कुलर नवंबर-12 से प्राप्त की जा सकती है एवं राजस्थान स्टेट हज कमेटी के कार्यालय के कमरा नंबर 1106, मुख्य भवन शासन सचिवालय, जयपुर से कार्यालय समय में व्यक्तिशः भी प्राप्त किए  जा सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित योग्यताएं रखने वाले इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आवेदन पत्र पूर्ण विवरण मय फोटो के निर्धारित प्रपत्र में अपने विभागाध्यक्ष से अग्रेषित कराकर 7 जून 2017 तक अधिशाषी अधिकारी, राजस्थान स्टेट हज कमेटी, शासन सचिवालय, जयपुर को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि 7 जून 2017 को सायं 6 बजे तक प्राप्त आवेदन पत्र के समस्त अभ्यथियों का साक्षात्कार सोमवार 12 जून 2017 को प्रातः 1030 बजे कमरा नम्बर 1041, ग्राउण्ड  फ्लोर, मुख्य भवन शासन सचिवालय, जयपुर में किया जाएगा।

कोई भी विद्यालय विद्युत कनेक्शन से वंचित नहीं रहे : चौधरी

विद्यालयांे मंे आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
                बाड़मेर, 16 मई। जिले मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत विद्यालयांे मंे प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाए। कोई भी विद्यालय विद्युत कनेक्शन से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित संस्था प्रधान की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे स्कूल सलाहकार समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि बाड़मेर एवं बालोतरा क्षेत्र मंे विद्युतीकरण के लिए 500 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। मौजूदा समय मंे सर्वे का कार्य चल रहा है। आगामी डेढ़ साल मंे विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होगा। उन्हांेने कहा कि जिन विद्यालयांे के भवन मरम्मत योग्य अथवा बेहद खराब स्थिति मंे है उनको चिन्हित किया जाए। उन्हांेने कहा कि विद्यालयांे मंे आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियांे की कार्य संपादन के आधार पर ग्रेडिग निर्धारित की जाए। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी समय पर विद्यालयांे को क्रमोन्नत करवाने के प्रस्ताव उच्च स्तर पर भिजवाएं। ताकि समय रहते विद्यालयांे को क्रमोन्नत करवाया जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्राथमिकताएं निर्धारित करें। वे नियमित रूप से विद्यालयांे का निरीक्षण करने के साथ विद्यार्थियांे के शैक्षणिक स्तर को जांचे। उन्हांेने प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षकांे को हटाने के साथ वास्तविक रूप से इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षक कार्य मुक्त होने के साथ संबंधित विद्यालय मंे कार्यग्रहण करें। उन्हांेने कहा कि प्रतिनियुक्ति पर लगे शिक्षक कार्यग्रहण नहीं करें,उसका वेतन नहीं बनाया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रतिनियुक्ति निरस्त नहीं होने पर संबंधित ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्हांेने विद्यालय भवन निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियांे को निरंतर प्रयास करने के निर्देश देते हुए जिला स्तर से अपेक्षित सहयोग करवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के सर्वे से कोई परिवार पीछे नहीं छूटे, इसके लिए सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के अलावा शिक्षकांे के जरिए भी आमजन तक जानकारी पहुंचाई जाए। उन्हांेने कहा कि मनरेगा के तहत बनाए गए ख्ेाल मैदानांे के समुचित उपयोग के लिए विद्यार्थियांे को प्रोत्साहित किया जाए। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि विद्यालयांे मंे शैक्षणिक सुधार के लिए प्रयास किए जाए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश शर्मा, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रेमचंद सांखला ने गत बैठक की कार्यवाही के पठन के साथ आगामी कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक मंे रामकुमार जोशी ने विद्यालयांे के भवन निर्माण के लिए डिजाइन निर्धारित करने, ताराचंद जाटोल ने क्षतिग्रस्त भवनांे की मरम्मत करवाने, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के विक्रमसिंह ने सरकारी स्कूलांे मंे हुए नवाचारांे की सोशियल मीडिया पर ब्राडिंग करने की जरूरत जताई।



सोमवार, 15 मई 2017

न्याय आपके द्वार अभियान नौ स्थानांे पर कल आयोजित होंगे शिविर

बाड़मेर, 15 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को जिले मंे नौ स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सोमवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांद के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड की ग्राम पंचायत बालेबा एवं रेडाणा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बालेबा, बायतू उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत भीमड़ा, रामसर उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र पांधी का पार, गुड़ामालानी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत खुड़ाला, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत बीजराड़ एवं देदूसर के लिए अटल सेवा केन्द्र बीजराड़, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत कांखी एवं पउ के लिए ग्राम पंचायत कांखी, बालोतरा उपखंड मंे कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ग्वालनाडा एवं मूल की ढाणी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

पेयजल परिवहन टैंकरांे की होगी मोनेटरिंग,जब्त होंगे अवैध कनेक्शन मंे लगे पाइप

जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जाने वाली प्रत्येक शिकायत संपर्क पोर्टल पर दर्ज होगी
बाड़मेर, 15 मई। जिले मंे पेयजल परिवहन मंे लगे टैंकरांे की प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। ताकि स्वीकृति स्थल पर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। पानी के अवैध कनेक्शन करने मंे इस्तेमाल किए गए पाइप एवं अन्य सामग्री भी जब्त की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा के दौरान इस संबंध मंे निर्देश दिए।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ग्रामीणांे की ओर से उनको प्रस्तुत की जाने वाली प्रत्येक परिवेदना संपर्क पोर्टल पर दर्ज की जाए। विभागीय अधिकारी भी उनको पेश की जाने वाली आमजन की परिवेदनाआंे को संपर्क पोर्टल पर दर्ज करें। उन्हांेने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। उन्हांेने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागीय अधिकारियांे को स्वयं अपने स्तर पर मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर विद्युत चोरी के मामले मंे संबंधित लोगांे के खिलाफ पुलिस मंे मामला दर्ज करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बाड़मेर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने शहर के पार्काें एवं स्टेडियम मंे जलापूर्ति करवाने, सड़क तोड़ने से पूर्व अनुमति लेने एवं डिस्काम से बकाया राशि दिलाने का अनुरोध किया। जिला कलक्टर नकाते ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमंे सर्वे से कोई परिवार वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने कहा कि अवैध पानी के कनेक्शन करने वाले लोगांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए संबंधित उपखंड अधिकारी के जरिए 107 मंे पाबंद भी कराया जाए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार को टयूबवैल खुदाई के कार्य को यथाशीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जलाशयांे की सफाई के दौरान कार्य शुरू होने से पूर्व एवं बाद का फोटोग्राफ भी मंगाया जाए। इसके बिना संबंधित ठेकेदार को भुगतान नहीं किया जाए। जलाशयांे मंे ब्लीचिंग पाउडर भी डाला जाए। उन्हांेने कहा कि आगामी ग्रामीण क्षेत्र के दौरान वे पूर्व मंे खोदे गए टयूबवैल को नापकर भी देखेंगे कि स्वीकृति के अनुसार खुदाई की गई अथवा नहीं। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमराज सोनी मंे जिले मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम, टीकाकरण एवं चिकित्साकर्मियांे की संबंधित अस्पताल मंे उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को राजकीय चिकित्सालय मंे सौन्दर्यकरण एवं मरीजांे की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सफाई निरीक्षकांे द्वारा प्रतिदिन 10 चालान काटने का लक्ष्य निर्धारित करने एवं आवारा जानवरांे की धरपक्कड़ करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर को बारिश से पहले सड़कांे की मरम्मत करवाने के लिए कहा गया। इसी तरह पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.नारायणसिंह सोलंकी को ग्रामीण क्षेत्रांे मंे पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करवाकर अधिकाधिक पशुपालकांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने पेयजल परियोजनाआंे की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता से इनको पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
साप्ताहिक बैठक मंे होगी रात्रि चौपाल के प्रकरणांे की समीक्षा : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे पर की गई कार्रवाई से भी साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान अवगत कराया जाए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रयास करें कि यथासंभव परिवेदनाआंे के समाधान के साथ आमजन को राहत मिल सके। 
सरपंच एवं पटवारी को भी उपलब्ध कराएं सूचियां : जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को टैंकर से पेयजल परिवहन संबंधित सूची संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, पटवारी, ग्रामसेवक, तहसील स्तर पर भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि टैंकरांे पर जीपीएस सिस्टम मंे इस तरह की व्यवस्था की जाए कि जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी भी इसकी मोनेटरिंग कर सके। उन्हांेने संबंधित ग्राम पंचायत निर्धारित प्रारूप मंे खराब, नाकारा हैंडपंपांे की सूचना लेने के निर्देश दिए।


शनिवार, 13 मई 2017

आशुलिपिक पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 13 मई। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने विभिन्न न्याय क्षेत्रों में आशुलिपिक हिन्दी के रिक्त तीन पदों पर, जिनमें एक एस.टी. तथा दो सामान्य श्रेणी के हैं, सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक इस संबंध में 11 मई 2017 को जारी शुद्धि पत्र का अवलोकन राजस्थान उच्च न्यायालय की अधिकृत वेबसाइट www.hcraj.nic.in पर कर सकते हैं।

न्याय आपके द्वार अभियान, आठ स्थानांे पर कल आयोजित होंगे शिविर

बाड़मेर, 13 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को जिले मंे आठ स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सोमवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की हाथीतला ग्राम पंचायत,शिव उपखंड की नींबला ग्राम पंचायत, रामसर उपखंड की गागरिया एवं अभे का पार ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र गागरिया,सिणधरी उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र निंबलकोट, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे बाखासर, भलगांव, साता ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बाखासर, सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे थापन एवं मूठली ग्राम पंचायत के लिए थापन ग्राम पंचायत, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र गोपड़ी एवं ग्राम पंचायत रिछोली मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

आवासीय विद्यालयांे के संचालन के लिए पदांे की स्वीकृति जारी

बाड़मेर, 13 मई। राज्य सरकार ने बाड़मेर जिले में दो आवासीय स्कूलों के संचालन के लिए प्राचार्य, शिक्षकों और अन्य कार्मिकों के 55 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। विज्ञान संकाय के लिए 31 पद और कला संकाय के लिए 24 पद स्वीकृत किए गए हैं। यह सभी पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि बाड़मेर जिले के जेसिन्दर स्टेशन पर बालक और सर्वजन बालिका आवासीय स्कूल शिक्षा सत्र 2017-18 से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवासीय विद्यालयों में विज्ञान और कला संकाय का संचालन किया जाएगा। इन स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक प्रति कक्षा में 40-40 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह हर स्कूल में 280-280 छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष अध्ययन कर सकेंगे। वहीं इसके लिए प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि अनुसूचित जाति राजकीय बालक विद्यालय में 60 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 15 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, 15 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और 10 प्रतिशत आर्थिक पिछड़ा वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री सर्वजन बालिका राजकीय विद्यालय में 40 प्रतिशत सामान्य वर्ग की आर्थिक पिछड़ा वर्ग, 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 10 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं को प्रवेश के लिए सीटों का निर्धारण किया गया है।

सड़क सुरक्षा अभियान का प्रथम चरण पूर्ण, द्वितीय चरण 19 मई से

बाड़मेर, 13 मई। सार्वजनिक निर्माण विभाग, विश्व बैंक एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान के प्रथम चरण के तहत 60 ग्राम पंचायतों में करीब 8260 लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया। साथ ही 704 सड़क स्वयंसेवकों का चयन किया गया। कार्यक्रम का द्वितीय चरण 19 मई से शिव पंचायत समिति मंे प्रारंभ होगा।
महिला मंडल बाड़मेर आगोर की सचिव सराना अख्तर ने बताया कि बाड़मेर, चौहटन, रामसर एवं गडरा रोड़ पंचायत समितियों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में संस्थान की टीमों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों पर लोगों को जागरूक करने की दिशा में विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर आम जन को जोड़ने, शिक्षित करने एवं जागरूक करने की दिशा में महती भूमिका निभाई। जागरूकता टीमों ने प्रत्येक पंचायत समिति में पैदल एवं वाहन रैली, प्रचार-प्रसार के जरिए सूचना सम्प्रेषण किया। उनके मुताबिक ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में इससे लाभान्वित हो, इसके लिए डोर टू डोर सम्पर्क किया गया। साथ ही नुक्कड नाटक के माध्यम से आम जन को आकर्षित करते हुए उनसे जुडाव बनाया गया। उल्लेखनीय है कि 17 मई को 17 अप्रैल को सड़क सुरक्षा अभियान की विधिवत शुरूआत पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अधीक्षण अभियन्ता ने हरी झण्डी दिखा कर की थी। इस अभियान के तहत वर्तमान में प्रत्यक्ष रूप से 60 ग्राम पंचायतों में 8260 लोगों तक सड़क सुरक्षा अभियान की अलख जगाई, लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की संवेदनशील फिल्मों का प्रदर्शन किया, जिसकी आम जनता ने सराहना की। संस्था निदेशक आदिल भाई ने बताया कि इस दौरान संस्थान ने अभी 704 सड़क स्वयंसेवकों का चयन किया है एवं उन्हे सड़क से संबंधित विभिन्न आयामों से जागरूक किया है। सड़क से संबंधित किन-किन बातों का ध्यान रखना है, सड़क दुर्घटना होने पर सड़क स्वयंसेवक किस प्रकार एक घायल व्यक्ति की मदद करेंगें एवं उन्हे जीवनदान देने में अहम भूमिका निभाएंगे, इस बारे मंे विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया। टीम लीडर निर्मला, फहीम खां, दशरथ सिंह जाट, मनदीप, जगाराम, ईषराम एवं उनकी अन्य टीमों के सदस्य  कमला भील, भूराराम, गिरधारी लाल, चन्द्रवीर सिंह, मदीना, भुट्टा खां, अन्जू, चन्दा, महबूब रियाज, सिद्धार्थ, दमाराम, कमला चौधरी, बबीता, गजेन्द्र, ज्योतिसिंह, संजीव सैनी, कंचन आदि ने इस अभियान के दौरान सराहनीय कार्य किया।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना, भामाशाह कार्ड विवरण पीसीटीएस सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य

बाड़मेर, 13 मई। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत देय प्रथम परिलाभ के लिए लाभार्थी के भामाशाह कार्ड विवरण को पीसीटीएस सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन दर्ज करने के पश्चात ही ओजस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान स्थानान्तरित किया जा सकेगा। जिले में आगामी 15 मई के बाद इस व्यवस्था के अनुरूप ही भुगतान होगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हेमराज सोनी ने बताया कि समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि ए.एन.सी (प्रसव पूर्व जांच) के दौरान ही गर्भवती महिला से भामाशाह कार्ड विवरण लेकर संस्थागत प्रसव के लिये महिला के संस्थान पर भर्ती रहने के दौरान ही उसका भामाशाह कार्ड विवरण पीसीटीएस सॉफ्टवेयर पर अपडेट है अथवा नही इसकी पुष्टि करें। भामाशाह कार्ड विवरण अपडेट नहीं होने पर प्रत्येक केस में लाभार्थी से भामाशाह कार्ड प्राप्त कर पीसीटीएस सॉफ्टवेयर पर इन्द्राज सुनिश्चित करे।      
उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने राज्य में लिंगानुपात संतुलन करने तथा बालिकाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पताल तथा अधित निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान बच्ची का जन्म होने पर 2500 रुपए तथा बालिका के प्रथम वर्षगांठ पर पूर्ण टीकाकरण कराने पर 2500 रुपये तथा राजकीय विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रुपए तथा राजकीय विद्यालय में कक्षा 6 व कक्षा 10 में प्रवेश करने पर क्रमशः 5 हजार, 11 हजार रूपए तथा 12 वीं कक्षा उतीर्ण करने पर 25 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जाता है।

जलदाय विभाग प्राथमिकता से अवैध कनेक्शन हटाएं : नकाते

बाड़मेर, 13 मई। जलदाय विभाग पेयजल पाइप लाइनांे से अवैध कनेक्शनांे को प्राथमिकता से हटाएं। ताकि अंतिम छोर स्थित ढ़ाणियांे एवं गांवांे मंे जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गडरारोड़ मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को रूबरू कराने के साथ अधिकाधिक लोगांे को इससे लाभांवित करवाने का प्रयास किया जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उन्हांेने कहा कि कुछ समस्याएं स्थानीय स्तर पर आसानी से निस्तारित की जा सकती है, लेकिन इसके लिए विभागीय अधिकारियांे को प्रयास करने होंगे। जिला कलक्टर के समक्ष ग्रामीणांे ने बिजली,पानी एवं आधारभूत सुविधाआंे से जुड़ी समस्याएं रखी। इसमंे से कई समस्याआंे का मौके पर समाधान किया गया। वहीं अन्य समस्याआंे का समाधान कर आगामी दिनांे मंे समीपवर्ती ग्राम पंचायत मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल के दौरान कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व बांडासर मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।







शुक्रवार, 12 मई 2017

स्वयंसेवी संगठन लोकायुक्त संस्था के बारे मंे आमजन को बताएं : लोकायुक्त कोठारी

बाड़मेर, 12 मई। स्वयंसेवी संगठन एवं गणमान्य नागरिक लोकायुक्त संस्था एवं उसकी कार्य प्रणाली के बारे मंे आमजन को बताए। भारत के सर्वागीण विकास मंे भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है। मौजूदा समय मंे यह हर क्षेत्र मंे व्याप्त हो गया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने एवं सुशासन स्थापित करने के लिए आमजन को जागरूक करना होगा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे के साथ बैठक के दौरान यह बात कही।
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने कहा कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर चलता है। भारत में भी लोगों की मानसिकता भ्रष्टाचार को शिष्टाचार के रूप में स्वीकार करने लगी है। इस मानसिकता को बदलना बेहद कठिन है, लेकिन यदि आमजन जागरूक हो जाए और वह खुद आगे होकर इसका सामना करे तो इसमें काफी बदलाव आ सकता है। उन्होंने विश्व के 168 देशों में भ्रष्टाचार से संबंधित आंकड़ों एवं देश की स्थिति से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी देश के विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा है। इसी के साथ लोक सेवकों के रूप में सरकारी तंत्र में काम करने वाले अधिकारी, कार्मिक इसको प्रभावित करते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण देश की एकता एवं अखंडता खतरे मंे पड़ गई है। उन्हांेने देश के बहुआयामी विकास के लिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जरूरत जताई। इस दौरान अधिवक्ता मदनलाल सिंघल, गणपतसिंह भाटी, धनराज जोशी, आदिल भाई, जयकिशन जोशी, बी.डी.तातेड़,रामसिंह बोथिया समेत कई लोगांे ने भ्रष्टाचार से जुडे़ विविध पहलूआंे पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी ने लोकायुक्त के समक्ष पेश की जाने वाली शिकायतांे के साथ दस रूपए के शपथ पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने,लक्ष्मण राम चौधरी ने जिला मुख्यालय पर अवैध नक्शांे की बिक्री होने, रणवीरसिंह भादू ने शहीद सर्किल के समीप सड़क की मरम्मत करवाने एवं सर्किट हाउस के समीप पुल से हादसे की आशंका, कृष्णा संस्था के चंदनसिंह भाटी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मंे आने वाले समस्त प्रकरणांे को दर्ज करवाने, धारा संस्थान के महेश पनपालिया ने महिला थाना शहर मंे स्थानांतरित करने, लता कच्छवाह ने बकाया भुगतान दिलवाने का अनुरोध किया। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के सचिव उमाशंकर शर्मा ने बाड़मेर से संबंधित विभिन्न प्रकरणांे मंे की जा रही कार्रवाई के बारे मंे बताया। उन्हांेने बताया कि टेंट हाउस के बकाया भुगतान संबंधित मामले मंे तत्कालीन उपखंड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




दोषी को दंड तथा निर्दोष को संरक्षण लोकायुक्त संस्था का कार्य : लोकायुक्त

अधिकारियांे से कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए संवेदनशील होकर कार्य करें
बाड़मेर, 12 मई। लोकायुक्त संस्था दोषी को दंड तथा निर्दोष को संरक्षण देने का कार्य करती है। लोकायुक्त सचिवालय में पारदर्शी और प्रभावी प्रक्रिया के तहत कार्य किया जाता है। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।  
लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में भ्रष्टाचार बड़ी बाधा है इससे आर्थिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सचिवालय इस बात पर निगाह रखता है कि कोई भी कार्य अवैध, अन्यायपूर्ण तरीके से तथा नियम एवं प्रक्रिया के विरूद्ध नहीं हो तथा उनमें भ्रष्टाचार भी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में समय जरूर लग सकता है, लेकिन जो भी शिकायतंे लोकायुक्त सचिवालय के अधिकार क्षेत्र की है, उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाती। उन्हांेने देश और दुनिया में लोकायुक्त जैसी संस्था के इतिहास, कार्य प्रणाली एवं महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान में लोकायुक्त संस्था गत 44 वर्षो से कुशासन की समाप्ति और सुशासन की प्राप्ति के लिए कार्य कर रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इस संस्था की कार्य प्रणाली के बारे में अभी लोगों में जागरूकता नहीं है, जो लोक सेवकों द्वारा पद के दुरूपयोग से पीड़ित है। इसीलिए लोकायुक्त सचिवालय द्वारा प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर संस्था के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता की दिशा में प्रयास किए जा रहे है, ताकि जो पीड़ित लोगों को न्याय दिलाया जा सके। लोकायुक्त ने कहा कि लोक सेवक पारदर्शिता के साथ काम करें तो अकर्मण्यता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत स्वतः समाप्त हो जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के पास जब भी कोई व्यक्ति आये तो वह क्षण भर के लिये स्वयं को उसके स्थान पर स्थापित करके देखें। अधिकारी यह ध्यान रखकर अपना कर्तव्य निभाए कि उसका जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा। अधिकारियों को झूठी शिकायतों से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सचिवालय द्वारा व्यक्तिगत दुर्भावना से की गई या अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिये की गई झूठी शिकायतों को निरूत्साहित किया जाता है। ऐसे में ईमानदार लोकसेवक ऐसी शिकायतों से प्रभावित हुए बगैर निरंतर जनता की सेवा में जुटे रहे। न्यायमूर्ति कोठारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप में जनता की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से मिलता है और भगवान की कृपा अकारण नहीं होती। ऐसे में यदि कोई पद का दुरूपयोग करता है तो वह व्यक्ति भगवान के विश्वास को ठेस पहुंचाता है, ऐसा अपराध भारतीय दंड संहिता में वर्णित अपराध से भी बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि लोकसेवक पद की गरिमा को बनाए रखते हुए ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का निराकरण करे, इससे बड़ा आत्म संतोष मिलता है। लोकायुक्त ने कहा कि गीता में लिखा है कि जो लोग अपने कर्म को कुशलता से संपादित करते है वे योग मार्ग की ओर अग्रसर होते है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति पूरी दुनिया से छल कपट कर सकता है पर अपनी अंतरात्मा एवं अंतः करण से नहीं कर सकता, इसलिये लोकसेवक कम से कम अवधि में शीघ्रता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करें इससे उन्हें परमात्मा की कृपा भी प्राप्त होगी। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने लोकायुक्त सचिवालय की ओर से भेजी जाने वाली समस्त शिकायतांे मंे प्रभावी कार्रवाई एवं समय पर रिपोर्ट भिजवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने लोकायुक्त श्री एस.एस.कोठारी एवं सचिवालय टीम का आभार जताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय उपस्थित रहे। इससे पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक मंे लोकायुक्त सचिवालय के सचिव उमाशंकर शर्मा ने बाड़मेर जिले के विभिन्न विभागांे से संबंधित शिकायतों के बारे में चर्चा करते हुए उनमें की गई कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोकायुक्त सचिवालय से प्राप्त होने वाले प्रकरणों में वस्तुस्थिति रिपोर्ट समय पर भिजवाए। लोकायुक्त सचिवालय के सहायक सचिव अमित कुमार ने लोकसेवकों के विरूद्ध पद के दुरूपयोग एवं भ्रष्टाचार की शिकायते दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।


गुरुवार, 11 मई 2017

टांका निर्माण मंे अनियमितता की होगी जांच, अवैध खनन रोकने के निर्देश

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। दोपहर 3 बजे तक चली जन सुनवाई मंे जिले के विभिन्न स्थानांे से परिवेदनाएं लेकर ग्रामीण पहुंचे
                बाड़मेर, 11 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने जलग्रहण योजना के तहत एक ही खेत मंे आठ टांके बनाए जाने संबंधित शिकायत की जांच जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने मारूड़ी ग्राम पंचायत मंे अवैध खनन के मामले मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कई मामलांे मंे मौके पर परिवादियांे को राहत पहुंचाई गई। अन्य मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने निर्धारित समयावधि मंे आवश्यक कार्रवाई नहीं होने पर परिवादियांे को उनसे संपर्क करने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान ग्रामीण रघुनाथ ने परिवेदना प्रस्तुत की कि पिछले तीन वर्षाें से व्यवस्थापक करीब तीस लोगांे को ऋण वितरण नहीं कर रहा है। इस पर जिला कलक्टर ने इस प्रकरण की जांच तहसीलदार एवं बैंक के अधिकारी से कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाए। उन्हांेने सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं भी दस दिन मंे प्रार्थी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह तनेराम नगर मंे अतिक्रमण के मामले मंे एक माह की अवधि मंे कार्रवाई करने को कहा गया। एक अन्य मामले मंे बायतू तहसीलदार को ग्रेवल सड़क पर जाने से रोके गए रास्ते को खुलवाने के निर्देश दिए गए। रामदियो की बस्ती के ग्रामीणांे ने टयूबवैल बंद होने की समस्या रखी। इसको जिला कलक्टर ने गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार से कहा कि पेयजल से संबंधित समस्याआंे को सात दिन की अवधि मंे आवश्यक रूप से निस्तारण होना चाहिए। उन्हांेने कहा कि कि ऐसा नहीं होने पर अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित ग्रामीण से कहा कि अगर जलदाय विभाग के अधिकारी शुक्रवार को मौके पर नहीं आते है तो वह शनिवार को उनके पास अवगत कराने के लिए आए। सांगसिंह की ओर से प्रस्तुत किए गए बीमा क्लेम संबंधित प्रकरण मंे लीड बैंक अधिकारी को आवश्यक वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए। वहीं सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के मामले मंे तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, मनरेगा मंे अनियमितता, खाद्य सामग्री का वितरण नहीं होने, बिजली कनेक्शन नहीं मिलने, पेयजल संकट से जुड़ी 115 शिकायतें प्रस्तुत की गई। इस दौरान नसबंदी असफल होने के मामले मंे संबंधित का चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को दिए गए। जन सुनवाई के दौरान कीटनोद निवासी पुष्पलता ने स्वरोजगार दिलाने का अनुरोध किया। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने आरसेटी के जरिए प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जोड़ने एवं पालनहार योजना से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मेहरो की ढाणी कोटड़ा मंे पेयजल संकट, गुड़ामालानी मंे मनरेगा कार्याें मंे अनियमितता,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना मंे आवास स्वीकृत करवाने, आलमसर मंे पटटा जारी करवाने, रामसर का कुंआ मंे विद्युत कनेक्शन करवाने, चोखला ग्राम पंचायत मंे मनरेगा का बकाया भुगतान दिलवाने, स्वास्थ्य कार्मिकांे की नियुक्ति करने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सुलभ काम्पलेक्स पूरे सप्ताह खोलने के निर्देश : जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मदनलाल सिंघल ने कलेक्ट्रेट परिसर मंे स्थित सुलभ काम्पलेक्स को अवकाश के दिनांे मंे बंद रहने का जिक्र करते हुए उसको पूरे सप्ताह खुला रखने का अनुरोध किया। इस पर जिला कलक्टर ने नगर परिषद के अधिकारियांे को सुलभ काम्पलेक्स नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए।




बुधवार, 10 मई 2017

मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे महत्वपूर्ण पहल : नकाते

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकातेे ने किया मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर का शुभारंभ
बाड़मेर, 10 मई। मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा मंे महत्वपूर्ण पहल है। पूर्ण तैयारी के साथ शिविरांे का आयोजन करते हुए अधिकाधिक आमजन को राहत पहुंचाई जाए। यह शिविर राज्य सरकार की आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने की योजना है। इसमंे किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को नगर परिषद मंे मुख्यमंत्री शहरी जन कल्याण शिविर अभियान के शुभारंभ के अवसर पर यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा शिविरांे मंे भूमि नियमन के साथ-साथ पटटे देने की कार्यवाही, नक्शे पास करने, नाम हस्तांतरण के कार्य त्वरित गति से किए जाए। साथ ही दी जा रही छूट एवं शिथिलता का लाभ आमजन तक प्राथमिकता से पहुंचाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि लोगांे को अधिक से अधिक नियमानुसार लाभ देकर अधिकाधिक राहत पहुंचाई जाए। उन्हांेने कहा कि शिविरांे मंे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की नियमन संबंधित पत्रावली जमा होनी चाहिए। साथ ही उस पर निश्चित प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्ति को राहत पहुंचाई जानी चाहिए। उन्हांेने कहा कि लीज, नगरीय विकास कर मंे दी गई छूट का लाभ देते हुए राजस्व वसूली की जाए।
जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान मंे किसी प्रकार की कौताही बरतने वाले अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर शहर की सफाई व्यवस्था मंे सुधार लाने के निर्देश नगर परिषद के अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने इस दौरान सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा ने कहा कि आमजन नियमांे के अनुसार पत्रावलियां तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि उनका निस्तारण किया जा सके। आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर के शहरी क्षेत्र मंे आवासीय एवं व्यवसायिक समस्याआंे के निस्तारण मंे आने वाली समस्याआंे को दूर करने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया है। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र मंे वार्डवार शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, आयुक्त श्रवण विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर मंे भवन निर्माण स्वीकृति, भूखंड नामांतरण, जन्म प्रमाण पत्र समेत विभिन्न प्रकार के आवेदन लिए गए। जिला कलक्टर नकाते ने शिविर का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।



राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 10 मई। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार राज्य में स्थापित एमएसएमईडी एक्ट 2006 में एक्नोलेजमेन्ट, उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लद्यु एवं मध्यम क्षेत्र में स्थापित उद्यमों को प्रत्येक श्रेणी के लिए पृथक-पृथक राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उद्योग रत्न अवार्ड वर्ष के पूर्व के वर्ष में वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को राजस्थान बुनकर रत्न पुरस्कार तथा राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि राज्य में उद्योग आधार प्राप्त समस्त सूक्ष्म,लद्यु एवं मध्यम क्षेत्र में स्थापित एवं विगत तीन वर्षो से निरन्तर कार्यरत उद्यम पात्र होगें। ऐसा कोई भी उद्यम पुरस्कार के लिये पात्र नहीं होगा जो कि अपने उत्पाद के आरम्भ के बाद या वर्तमान में कभी भी किसी कारणवश कम से कम 6 माह तक बन्द रहा हो और उसके बाद पुनः चालू हो गया हो, परन्तु पुनः चालू होने के तीन वर्ष पश्चात् ऐसा उद्यम पुनरू आवेदन करने के लिये पात्र हो जायेगा। यह प्रावधान रूग्ण घोषित इकाईयों के लिए लागू नहीं होगा। आर्टीजन एवं बुनकरों की दशा में वस्त्र मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित एवं पुरस्कृत आर्टीजन एवं बुनकर ही अवार्ड के लिए पात्र होगें। राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार के लिए पात्र इकाईयां अपना आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर में 1 मई 2017 से 30 मई 2017 के मध्य प्रस्तुत कर सकती है ।

लोकायुक्त सचिवालय का 12 मई को बाड़मेर में शिविर

                बाड़मेर, 10 मई। लोकायुक्त सचिवालय की ओर से 12 मई को बाड़मेर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एसएस कोठारी इस अवसर पर आयोजित दो बैठकों की अध्यक्षता करेंगें।

                निर्धारित कार्यक्रमानुसार इस दिवस को बाड़मेर स्थित कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक सचिवालय के अधिकारीगण जनसाधारण से शिकायतें प्राप्त करेेंगें। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरूद्ध लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत पत्र पर पचास पैसे का कोर्ट स्टाम्प चस्पा करने के साथ शिकायत के समर्थन में दस रुपये के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी पब्लिक से तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके बाद लोकायुक्त श्री कोठारी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में प्रातः 11 बजे गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक एवं दोपहर 230 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

शौचालय का उपयोग करने वाले लाभार्थियांे को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित

                बाड़मेर,10 मई। ग्राम पंचायत चिड़िया मंे नियमित रूप से शौचालय का उपयोग करने वाले 107 मंे से 10 लोगांे को बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान चैक वितरित किए गए। अन्य लोगांे के खाते मंे प्रोत्साहन राशि जमा कराई जाएगी।

                चिड़िया ग्राम पंचायत मुख्यालय आयोजित समारोह के दौरान भंवरीदेवी, ग्रामसेवक डूंगरचंद, भामाशाह खेताराम गोदारा एवं आरडीओ टीम के राजेश गुप्ता, जोगाराम सारण एवं धीराराम ने दस लाभार्थियांे को चैक वितरित किए। तीन माह तक नियमित मोनेटरिंग के बाद शौचालय का नियमित रूप से उपयोग करने पर इन ग्रामीणांे को प्रोत्साहन राशि के रूप मंे 2500-2500 रूपए के चैक वितरण किए गए। केयर्न इंडिया एवं आरडीओ की ओर से शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए चलाई जा रही इस योजना के तहत चिड़िया ग्राम पंचायत मंे 1120 लोगांे को लाभांवित किया जाना है। इसके लिए अब तक 370 आवेदन जमा हो चुके है। जबकि शेष रहे 750 लाभार्थियांे को शौचालय उपयोग के साथ-साथ टाइल्स लगाने की पात्रता पूरी कर योजना का लाभ लेने के निर्देश दिए गए है।

आपरेशन मिलाप मंे सबका सहयोग जरूरी : पुलिस अधीक्षक

गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए अब 15 मई से ऑपरेशन मिलाप शुरू होगा
बाड़मेर,10 मई। गुमशुदा नाबालिगों की तलाश के लिए 15 मई से आपरेशन मिलाप चलाया जाएगा। इसमंे आप सबका सहयोग जरूरी है। जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आपरेशन मिलाप को सफल बनाने के लिए विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश और नाबालिगों को बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाने के लिए पूर्व में दो साल तक ऑपरेशन स्माइल तथा ऑपरेशन मुस्कान चलाए गए थे। इनकी सफलता के बाद अब 15 मई से 15 जून तक आपरेशन मिलाप शुरू चलाया जाएगा। उन्हांेने आपरेशन मिलाप की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत गुमशुदा नाबालिगों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया जाएगा। साथ ही, बालश्रम एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को इससे मुक्त करवाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जिनके परिजन नहीं हैं, उन्हें शेल्टर होम में रखकर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में सभी संस्थाओं से सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


न्याय आपके द्वार अभियान, 11 मई को आठ स्थानांे पर आयोजित होंगे शिविर

                बाड़मेर ,10 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को बाड़मेर जिले मंे आठ स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की भाड़खा एवं खारिया तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भाड़खा, शिव उपखंड क्षेत्र मंे राणासर एवं खुडाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र राणासरबायतू उपखंड क्षेत्र मंे संतरा एवं चिड़िया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र ग्राम पंचायत संतरा, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत आडेल के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र मंे दूधू एवं खुमे की बेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र दूधू, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे सालारिया एवं पूजासर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सालारिया, बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भाखरसर एवं केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

चुनाव संबंधित शिकायतांे के निस्तारण को जिला सम्पर्क केन्द्र स्थापित

                बाडमेर, 10 मई। आमजन की ओर से चुनाव संबंधी दूरभाष, एसएमएस अथवा ई मेल से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं सुझाव आदि के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने  के लिए जिला स्तर पर उप जिला निर्वाचन अघिकारी अति. जिला कलक्टर कार्यालय में टेलीफोन नम्बर 02982-220007 पर जिला सम्पर्क केन्द्र की स्थापना की गई है। काल सेन्टर की ई मेल आईडी egovbarmer@gmail.com है।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय सम्पर्क केन्द्र के नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई को बनाया गया है, जिनके मोबाइल नंबर 9828533551 है। जिला स्तरीय सम्पर्क केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत एवं सुझाव आदि दे सकते है।

एक मुश्त समझौता योजना से अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करें : नकाते

                बाड़मेर, 10 मई। राज्य सरकार की एक मुश्त समझौता योजना से अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करवाएं। इसके लिए जन प्रतिनिधियांे से सहयोग लेने के साथ विभिन्न माध्यमांे के जरिए इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने जिला मुख्यालय पर भूमि विकास बैंक के ऋण वितरण,वसूली एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम.नकाते ने कहा कि ऋणी किसानों को पुराने अवधि पार ऋणों चुकाने के लिए 30 अप्रैल तक 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई थी। यह छूट 30 अप्रैल से बढ़ाकर 30 जून तक कर दी गई है। उन्हांेने कहा कि ब्याज अनुदान योजना समेत अन्य फ्लेगशिप योजनाओं से आमजन को लाभांवित करने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि बैंक प्रबंधन उनको आवंटित लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान बैंक प्रशासक एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बैंक की ओर से आमजन के कल्याणार्थ किए गए प्रयासांे की जानकारी दी। बैंक सचिव एवं उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार गोदारा ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों की प्रगति के साथ साथ उप रजिस्ट्रार कार्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। गोदारा ने बताया कि एक मुश्त समझौता योजना के तहत 1 जुलाई, 2016 को 10 वर्ष से अधिक के अवधिपार ऋणी किसानों को बकाया अवधिपार राशि जमा कराने पर अवधिपार ब्याज में 50 प्रतिशत, 6 वर्ष से अधिक परन्तु 10 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 40 प्रतिशत एवं एक वर्ष से अधिक परन्तु 6 वर्ष तक के अवधिपार ऋणी किसानों को 30 प्रतिशत छूट दी जा रही है। इस योजना में ऋणी किसानों का दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च की राशि को माफ किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को किसान की मृत्यु तिथि से संपूर्ण ब्याज, दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ कर राहत दी गई है। जिला कलक्टर ने बैंक सचिव को एकमुश्त समझौता योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। ताकि अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित किया जा सके।

मनरेगा मंे भुगतान में अनियमितता पाए जाने पर दर्ज होगी एफआईआर

                बाड़मेर ,10 मई । महात्मा गांधी नरेगा आयुक्त एवं शासन सचिव मनीष चौहान ने समस्त जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अपने जिले में सामग्री मद के पेटे किए जा रहे भुगतान का सत्यापन अपने स्तर पर आवश्यक रूप से जांच कराना सुनिश्चित करें।

                मनरेगा आयुक्त मनीष चौहान के मुताबिक महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिला कलक्टरांे को दोषियांे के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर मुख्यालय को 15 मई तक अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। मनरेगा आयुक्त ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विभिन्न जिलों में कार्य कराए बिना एवं सामग्री की  आपूर्ति किए बिना माप पुस्तिका में इंद्राज कर भुगतान किए जाने, वरियता के आधार पर भुगतान नहीं करने संबंधी शिकायतें राज्य स्तर पर प्राप्त हो रही हैं।

आमजन को राहत पहली प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नकाते

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल मंे अनुपस्थित अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
                बाड़मेर,10 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने कगाउ मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने उपस्थित अधिकारियांे को राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करने एवं आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसमंे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने कहा कि आमजन के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हांेने ग्रामीणांे से जागरूक होकर इन योजनाआंे से लाभांवित होने की बात कही। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि जन सुविधाआंे को विकसित करने की दिशा वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने ग्रामीणांे से स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान किया। जिला कलक्टर ने कगाउ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आगामी 15 दिन मंे पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को पशु चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतनकुमार त्रिपाठी, सिणधरी उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को उपस्थित नहीं रहने को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जोधपुर डिस्काम के अधिशाषी अभियंता के उपस्थित होने के कारण आगामी रात्रि चौपाल मंे आवश्यक रूप से अधीक्षण अभियंता को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने खुड़ासा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान बिजली,पानी, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, खराब हैंडपंपांे को दुरस्त करवाने संबंधित परिवेदनाएं ग्रामीणांे की ओर से पेश की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने पुलिस से संबंधित प्रकरणांे को सुनवाई की। वहीं विभागीय अधिकारियांे की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई।
बदलनी होगी कार्यशैली: जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम. नकाते ने रात्रि चौपाल के दौरान विभागीय अधिकारियांे को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आमजन की समस्याआंे के समाधान एवं अधिकाधिक राहत दिलाने को प्राथमिकता दें। उन्हांेने कहा कि अधिकारियांे को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। 

बीपीएल सूची से हटाने का अनुरोध: कगाउ मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष ग्रामीण हस्तीमल ने बीपीएल सूची से उनका नाम हटाने का अनुरोध किया। उसके लिखित आवेदन पर संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...