बाड़मेर, 14 जुन। जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजोय को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित किये जा रहे किसी भी कार्य पर श्रमिको का नियोजन नहीं किया जाकर पूर्णतया अवकाश रखा गया है।
बुधवार, 14 जून 2023
16 और 17 जुन रहेगा मनरेगा श्रमिकों का अवकाश
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की वीसी के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुन को
बाड़मेर, 14 जुन। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों पर समीक्षा बैठक 18 जुन, रविवार प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी।
बाड़मेर-सफलता की कहानी - मंगलाराम को मिली महंगाई से राहत, नौ योजनाओं से हुए लाभान्वित
बाडमेर, 14 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को राहत दिलानेे के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
महंगाई राहत शिविर - टाकूबेरी, कमो का बाडा और खड़ीन ग्राम पंचायत पर 15 जून को होगें शिविर
बाड़मेर, 14 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित
बाड़मेर, 14 जून। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित बाढ़ध्अतिवृष्टि की संभावना को ध्यान में रखते हुए इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर जिला कलक्टर अरूण पुरोहित की अपील
तूफान से संभावित नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर बरतें व्यापक सतर्कता और सावधानी
मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा, जिला कलेक्टर पुरोहित ने दी तैयारियो की जानकारी
चक्रवाती तूफान बिफरजॉय
मंगलवार, 13 जून 2023
जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 16 जुन को
बाडमेर, 13 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 16 जुन को जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन जांगिड़ समाज पंचायत भवन राय काॅलोनी एवं पंचायत समिति बालोतरा में किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र पशुपालकों के बैंक खातों में डी. बी. टी. माध्यम से राशि का हस्तान्तरण उनके बैंक खाते मे किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र पशुपालकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र पशुपालकों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी, नगर विकास न्यास के सचिव राजेश मेवाड़ा को अतिरिक्त नोडल अधिकारी के साथ सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करावाने के निर्देश दिए।
-0-
डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 हेतु विशेष शिविर 22 जुन को
बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसरण में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों की राज्य के आर्थिक विकास में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा महत्वाकांशी योजना डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 लागू की गई है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि योजनान्तर्गत उद्यमियों को बैंकों से कोलेट्रल मुक्त ऋण उपलब्ध कराने हेतु सीजीटीएमएसई को देय गांरटी शुल्क के भुगतान सहित प्रोजेक्ट हेतु 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान एवं 6 से 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सहायता प्रदान की जा रही है।जिला कलेक्टर ने बताया कि लक्षित वर्गों को आसान शर्तों के साथ कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराने की दृष्टि से संचालित इस महत्वपूर्ण योजना के अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस हेतु 22 जुन को एक विशेष केम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें न केवल योजनान्तर्गत बैंकों में लंबित समस्त प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही ऋण स्वीकृति ऋण वितरण एवं मार्जिन मनी अनुदान की स्वीकृतियां जारी करने के साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार फलस्वरूप अधिकाधिक व्यक्तियों के ऋण आवेदन पत्र तैयार करवायें जायेंगे।
-0-
बाड़मेर-सफलता की कहानी - आमजन को खुशी के साथ मिल रही राहत
बाडमेर, 13 जुन। सिवाना नगर पालिका में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प पुरोहितो का वास में भुवनेश कुमार के परिवार को पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा साथ ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
भुवनेश कुमार ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जो महंगाई राहत शिविर आयोजित किए है इसमें आमजन को खुशी के साथ लाभान्वित हो रहे है और आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और कहा कि आज का युवा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत के साथ है और मुख्यमंत्री साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-
बाड़मेर-सफलता की कहानी - कमला को आर्थिक संबल देकर किया छः योजनाओं से लाभान्वित
बाडमेर, 13 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पुनियो का तला में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में स्थानीय निवासी कमला कंवर के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बड़ी खुश नजर आई।
कमला कंवर ने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, निःशुल्क राशन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए का इलाज तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा राज्य सरकार ने आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-
मीठड़ा, खेड़ और कोसरिया ग्राम पंचायत पर बुधवार, 14 जून को होगें शिविर
महंगाई राहत शिविर
बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 14 जून को जिले में आदर्श चवा, साजियाली रूपजी, पूनियों का तला, जूना खेड़ा, भाम्भूनगर, मगरा, सेड़वा, धारासर, बिलासर, कोटड़ी के साथ मीठड़ा, खेड़, कोसरिया, जाम्भेजी का मन्दिर, गादेवी, सुराली, आरंग, ओगाला, ईटादिया, सड़ा झुण्ड़ और गोलिया ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के टी टी पब्लिक स्कूल वालों का प्लॉट, सर्किट हाउस रोड़ में, वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलानी में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के मोमडन ग्राउण्ड में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-
सोमवार, 12 जून 2023
बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन सतर्क, आमजन रहे सावधान
बाड़मेर, 12 जुन। मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार आगामी 2-3 दिनों में जिले में चक्रवर्ती तुफान बिपरजोय सक्रिय रहने की पूरी संभावना है।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले मे मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। उक्त मौसमी घटनाओं को देखते हुए आपदा राहत से संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है। जिले में समस्त अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ यदि कहीं डी.जी. सेंट नही हो तो डी.जी. सेट तुरंत लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी उपखंड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द ब्लॉक स्थापित करने के साथ प्रत्येक नगर पालिका व पंचायत समिति में नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द क्लॉक स्थापित करने के निर्देश दिए।जिला कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक उपकरण एवं साजो-सामान (रस्सा, ट्यूब, (ऑर्च लाठी) रखवाया जाना सुनिश्चित करने एवं अपने क्षेत्र के तैराकों की सूची अपडेट कर संपर्क कर तैयार रहने हेतु निर्देशित किया। मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जे.सी.बी. ट्रेक्टर वाहन एवं अन्य संसाधन की सूची अपडेट कर तैयार रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं साजो-सामान रखवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। पानी के बहाव क्षेत्र एवं डुब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हिकरण करने, बहाव क्षेत्र एवं डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों के समीप ऊंचे स्थान पर आवश्यकतानुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हिकरण कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि तेज अंधड़ से विद्युत संचार प्रणाली एवं दूरसंचार सेवाए बाधित हो सकती है इस हेतु डीजी सेट की उपलब्धता का पूर्व आकलन कर सूचीबद्ध करें उपलब्ध डी.जी. सेट की सूचना जिला कार्यालय को भी प्रेषित कराये।
आमजन रहे सतर्क, करे पालना
आगामी मौसम के मद्देनजर किसानों को यह सलाह दी जाती है कि जो फसले कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में अभी भी पड़ी है उसे सुरक्षित स्थानों पर रण करें। कृषि मंडियों में खुले आसमान पर रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। अतः सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि अपने आस-पास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो पेड़ के नीचे शरण ना लें। तेज अंधड के समय बड़े पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे। तेज अंधड़ से बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने से क्षति होने की संभावना है। तेज अंधड़ के समय दृश्यता कम होने से यातायात स्यवस्था प्रभावित हो सकती है वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
-0-
जिला कलेक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा
गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करायें
बाड़मेर, 12 जुन। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता देते हुए आगामी 15 दिवस में प्रगति लाई जाए।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक संभावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए ताकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पुराने कार्य पूर्ण करवाने के बाद ही नये कार्य स्वीकृत कराएं। उन्होने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 से पूर्व का कोई स्वीकृत कार्य बकाया नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने प्रत्येक आवास निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण कर विश्लेषण करने तथा प्रत्येक आवास की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के कार्यो की समीक्षा कर बकाया कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉकवार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यो की समीक्षा की तथा प्रत्येक शौचालय निर्माण कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने उड़ान योजना के तहत वितरण किये जा रहे सैनेटरी पेड का भौतिक सत्यापन करने के साथ गुणवता जांच करने को कहा। इसके साथ विद्यालय में वितरण किये जा रहे पोषहार का जांच करने के निर्देश दिये। उन्होने 30 जुन तक सभी पेंशनधारको का शत प्रतिशत सत्यापन करवाने के निर्देश भी दिये।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान समस्त विकास अधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-0-
पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश शुरू
बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान के समस्त सहशिक्षा व महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश पद्धति से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु अभ्यर्थियों से ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी प्रवेश हेतु विस्तृत दिशा निर्देश एवं विवरणिका विभागीय वेबसाईट dte.rajasthan.gov.in से
बाड़मेर-सफलता की कहानी - राणाराम को मिली महंगाई से राहत, आठ योजनाओं से हुए लाभान्वित
बाडमेर, 12 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत रतेऊ में आयोजित महंगाई राहत शिविर में राणाराम के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।राणाराम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
राणाराम ने निःशुल्क बिजली, राशन, पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-
बाड़मेर-सफलता की कहानी - परकाराम को मिली महंगाई से राहत
बाडमेर, 12 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।
शिविर प्रभारी ने बताया कि नगर पालिका सिवाना आयोजित महंगाई राहत कैम्प पुरोहितों का वास में परकाराम के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे़ खुश नजर आए।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थी परकाराम द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-
बाड़मेर-सफलता की कहानी - राहत शिविर बना आर्थिक रूप से कमजोर का बड़ा सहारा
बाडमेर, 12 जुन। पंचायत समिति चौहटन की ग्राम पंचायत शोभाला जेतमाल में आयोजित मंहगाई राहत कैम्प में खरताराम के परिवार को पात्रतानुसार 08 योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।
शिविर प्रभारी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर खरताराम ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो को योग्यतानुसार लाभ मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-
जिला स्तरीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 जून से
बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् के मुख्य खेल अधिकारी विरेन्द्र पुनिया के निर्देशानुसार बाडमेर जिले में हर वर्ष की भांति प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन 15 जुन से 30 जून तक जिला स्तर पर किया जायेगा। इसमें प्रशिक्षकों, अल्पकालिक प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सेवाएं ली जाएगी। साथ ही विभिन्न खेलों के जिला खेल संघों से सहयोग लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 18 वर्ष रखी गई है। इस आयु वर्ग के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् की ओर से टी-शर्ट, प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा निःशुल्क होगी। इस शिविर में बॉलीबाल, जिम्नास्टिक बॉक्सिंग, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, टेबल-टेनिस बैडमिंटन आदि खेलों को शामिल किया गया है। पंजीयन के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकता है।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...