गुरुवार, 1 जून 2023

जिले में 28 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी, अब तक 5,47,692 परिवार हुए लाभान्वित

बाड़मेर, 01 जुन। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। महंगाई के कारण महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित हुई उनका घरेलु बजट गडबडा गया इसलिए राहत पाने में महिलाएं महंगाई राहत शिविरों में सबसे आगे खड़ी है। बाड़मेर जिले में 5 लाख 47 हजार 692 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 28 लाख 96 हजार 211 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में अब तक 5,47,692 परिवारों को कुल 28 लाख 96 हजार 211 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 3,64,966, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 4,41,844, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 4,41,844, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 39,716, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 3,36,645, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,63,513, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,15,545, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,73,657, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,07,437, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,044 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

सैयद मौजअली का तला, सारणों का तला और इन्द्राणा ग्राम पंचायत पर 02 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 01 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 02 जून को जिले में गंगासरा, कवरली सुरजबेरा, गोदावास, जगराम की ढाणी, भीमथल, अर्जुन की ढाणी, खानियानी, बोली, सोड़ियार, रामदेवरा, ठकरखेड़ा के साथ जसाई, आकडली बक्सीराम, खींपर, डेडवास जागीर, मुगेरिया, बामडला, सैयद मौजअली का तला, सारणों का तला और इन्द्राणा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 02 जून को बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्याालय महावीर नगर पार्क के पास में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी करेंगे विकास योजनाओं का लोकार्पण

143 करोड़ 59 लाख के विकास कार्याे की मिलेगी सौगात

बाडमेर, 01 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत आज बाडमेर दौरे पर रहेगे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम में बाडमेर जिले को विकास कार्य के साथ योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर कुल 14359.05 लाख रूपये की सौगात देंगे। जिसमें आदर्श स्टेडियम में जन सहयोग से निर्मित पुर्व सांसद स्व. विरधीचंद जैन की प्रतिमा, 8.65 लाख से निर्मित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप कन प्रतिमा, 211 लाख से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारूडी के नवनिर्मित भवन, 284.30 लाख से निर्मित राजकीय अनुसुचित जनजाति बालिका आश्रम छात्रावास, 269.66 लाख की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, 257.43 लाख की लागत से निर्मित अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, 1500 लाख से निर्मित भाडखा से भीमडा सडक का चैडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य, 1575 लाख से निर्मित उतरलाई जिप्सम हाॅल्ट जालिपा हरसाणी सडक का चैडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य, 5253.51 लाख डामर सडक मिसिंग लिंक निर्माण कार्य का लोकार्पण करेगें।
इसी क्रम में 221 लाख की लागत से पंचायत समिति बाडमेर ग्रामीण, 550 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडखा, 225 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदाबेरी के नवीन भवन, 225 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेरा के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ 725 लाख की लागत से बाडमेर से पुनडो की बस्ती होते हुए सेगडी तक सडक का चैडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य, 1380 लाख की लागत से बाडमेर से बिशाला वाया गेहंु सडक का चैडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य, 700 लाख की लागत से महाबार से बख्से का तला सडक का चैडाईकरण व सु़दृढीकरण कार्य, 973.50 लाख की लागत से डामर सडक मिसिंग लिंक निर्माण कार्य का शिलान्यास कर जिले में विकास को नया आयाम देंगे।
-0-

बुधवार, 31 मई 2023

भीमथल, अर्जुन की ढाणी, खानियानी और बोली ग्राम पंचायत पर 01 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 31 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरुवार, 01 जून को जिले में जूना पतरासर, डाबलीसरा, भाखरी खेडा, मूल की ढाणी, नौसर, आदर्श आडेल, अभे का पार, कारटिया, उपरला, धुडिया मोतीसिंह, धारवी कला, धीरा के साथ गंगासरा, कवरली सुरजबेरा, गोदावास, जगराम की ढाणी, भीमथल, अर्जुन की ढाणी, खानियानी, बोली, सोड़ियार, रामदेवरा, ठकरखेड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरुवार, 01 जून को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 व 20 के वाल्मिकी सामुदायिक सभा भवन शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 21 व 22 के ट्रक यूनियन परिसर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्याालय महावीर नगर पार्क के पास में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 17 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को आएगें बाड़मेर

बाड़मेरए 31 मई। अल्पसंख्यक मामलातए वक्फए उपनिवेशनए कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवारए 02 जून को बाड़मेर जिले के दौर पर रहेगें।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलातए वक्फए उपनिवेशनए कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवारए 02 जून प्रातः 07ः30 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर 09ः30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे जहां वे माननीय मुख्यमंत्री महोदय की प्रस्तावित यात्रा के दौरान साथ में रहेगें। वे सांय 06 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार को रहेंगे बाड़मेर दौरे पर

रिफाइनरी साइट और महंगाई राहत कैंप का करेंगे अवलोकन

आदर्श स्टेडियम में करेंगे जनसभा को सम्बोधित
बाड़मेरए 31 मई। राजस्थान सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्विति से आमजन को मिल रहे लाभ का निरीक्षण हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत 2 जूनए शुक्रवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत 2 जून प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10:30 बजे पचपदरा पहुंचकर रिफाइनरी की प्रगति और समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। वे दोपहर 12ः30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर 1 बजे बाड़मेर आदर्श स्टेडियम पहुचेंगे जहां महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन के साथ विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में आदर्श स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित करते हुए आमजन से रूबरू होंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेगें। वे 3 जूनए शनिवार को प्रातः 10:30 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

मंगलवार, 30 मई 2023

बाड़मेर-सफलता की कहानी - ठाकराराम को मिला 125 रोजगार के साथ निःशुल्क बिजली और राशन का लाभ

बाडमेर, 30 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पंचायत समिति सिवाणा की ग्राम पंचायत नाल में आयोजित महंगाई राहत कैंप ठाकराराम भील को उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
ठाकराराम भील ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, निःशुल्क राशन, 500 में गैस सिलेंण्डर तथा पशु बीमा कर आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के तहत 500 रूपये में गैस सिलेण्डर के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
ठाकराराम भील ने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।
-0-



बाड़मेर-सफलता की कहानी - इंजीदेवी को मिली महंगाई से राहत, मिला 8 योजनाओं का लाभ

बाडमेर, 30 मई। महंगाई राहत कैंपों के प्रति आमजन में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग विभिन्न योजनाओं के लाभ की गारंटी हासिल कर रहे हैं। महंगाई के दौर में ऐसी सौगातें पाकर लोग राहत की सांस ले रहे हैं और इस ऐतिहासिक कार्य के लिए राज्य सरकार का आभार जता रहे हैं।

  राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 ग्राम पंचायत आदर्श लूखू में चल रहे मोबाइल कैंप में लाभार्थी इंजीदेवी के परिवार को उनकी पात्रतानुसार राज्य सरकार की 8 जन हितैषी योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
  शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मौके पर ही मिलने पर लाभार्थी इंजीदेवी द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-



जूना पतरासर, डाबलीसरा और भाखरी खेडा ग्राम पंचायत पर 31 मई को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

एक ही छत के नीचे आमजन को मिल रही महंगाई से राहत - पुरोहित
बाड़मेर, 30 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से एक ही छत के नीचे आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 31 मई को जिले में मारूडी, सिमरखिया, खिपली खेडा, जाजवा, मांगता, रामजी की गोल, मालाना, मीठडी, डेलुओं का तला, मोतीसरा, गजल के साथ जूना पतरासर, डाबलीसरा, भाखरी खेडा, मूल की ढाणी, नौसर, आदर्श आडेल, अभे का पार, कारटिया, उपरला, धुडिया मोतीसिंह, धारवी कला, धीरा ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 31 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 व 20 के वाल्मिकी सामुदायिक सभा भवन शास्त्री नगर में, वार्ड संख्या 21 व 22 के ट्रक यूनियन परिसर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्याालय महावीर नगर पार्क के पास में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को पुख्ता प्रबंध

व्यापक स्तर पर होगा निरीक्षण, अंतिम व्यक्ति तक लाभ होगा सुनिश्चित

बाड़मेर, 30 मई। जिले में व्यक्तिगत लाभ की विभिन्न योजनाओं यथा उड़ान योजना, पूरक पोषाहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध वितरण योजना, मिड से मील योजना इत्यादि में सामग्री वितरण की प्रभावी मॉनीटरिंग हेतु जिले में पर्यवेक्षण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
  जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिले में फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पदस्थापित समस्त उपखण्ड अधिकारी विकास अधिकारी व तहसीलदारगण की नियुक्ति कर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए।
उन्होंने उपर्युक्त अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण के दौरान विभिन्न व्यक्तिगत योजनाओ का अधिकाधिक औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
-0-

जिला कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

माइक्रो मॉनिटरिंग के जरिए हो प्रभावी क्रियान्वित - पुरोहित

संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओ का त्वरित हो निस्तारण
बाड़मेर, 30 मई। जिले में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने मंगलवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर पुरोहित ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रतिमाह जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है, जो माह के अंत में उनके क्रियान्वित पर आधारित होती हैं। किसी भी योजना में जिला अंतिम 15 पायदान पर नहीं रहना चाहिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि इस रैंक के आधार पर ही जिले की योजनाओ में क्रियान्वित की झलक दिखला देती हैं और मुख्यमंत्री कार्यलय एव मुख्य सचिव द्वारा मोनिट्रिग की जाती है।
  जिला कलेक्टर ने जनस्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान की भी समीक्षा की और चिरजीवी योजना में पंजीयन के लिए विषेश अभियान चला कर जिले को यूनिवर्सल हैल्थ की दिशा में आगे बढ़ाने तथा चिरजीव गांव बनाने पर जोर देने को कहा। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलिकोसिस के पीड़ितों को धरातल पर जाकर सत्यापन करवा कर लाभ पहुंचाने के निर्देश।
उन्होने जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलापूर्ति की शिकायतों पर अभियंताओं को मौके पर भेज कर रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए।
  उन्होंने महिला और बाल विकास के लिए फ्लेगशिप योजनाओ की प्रभावी क्रियान्वित करने को कहा। विशेषकर उड़ान और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओ के व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई। साथ ही आगनवाडी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य योजना बनाने को कहा।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिव पाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, नगर विकास न्यास सचिव राजेश मेवाड़ा समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




सोमवार, 29 मई 2023

बाड़मेर-सफलता की कहानी - लूंगाराम को मिली बेहतर स्वास्थ्य के साथ नौ योजनाओं में राहत की गारन्टी

बाडमेर, 29 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

पंचायत समिति धनाऊ की ग्राम पंचायत अम्मी मोहम्मद शाह की बस्ती में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में लूंगाराम को नौ योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

लूंगाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत अम्मी मोहम्मद शाह की बस्ती में आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान उन्हे शिविर प्रभारी द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। वे बताते है कि इस महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राहत गरीब परिवारों के लिए संजीवनी से कम नही है। इस राहत शिविर से उन्हे और उन जैसे कई परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।

शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान लूंगाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार नौ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये। उन्होने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना का लाभ मिला है।

इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - योजनाओं का बढ़ा लाभ देकर किया सम्मान, आठ योजनाओं मे मिली राहत की गारन्टी

बाडमेर, 29 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

ग्राम पंचायत चवा में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में बोडला निवासी भेराराम के परिवार को बिना किसी परेशानी के आसानी से पात्रतानुसार आठ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये। 

भेराराम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए हर क्षेत्र में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ प्रदान करते हुए राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि में वृद्धि कर हमारा सम्मान बढ़ाया है वहीं मात्र 500 रुपए में गैस सिलेण्डर एवं 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाकर हमारे परिवार पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार में कमी की है। साथ ही मनरेगा के तहत 125 दिन का रोजगार देकर परिवार की आय में भी वृद्धि की है।  

शिविर प्रभारी ने बताया कि भेराराम को इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ मिला। 

शिविर मे आठ योजनाओं का लाभ पाकर भेराराम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

-0-




खाद्य लाइसेंस शिविर 30 मई, मंगलवार को पाटोदी में होगा आयोजित

बाडमेर, 29 मई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में खाद्य लाइसेंस शिविर 30 मई, मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी में सुबह 10 से 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनाये। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत सजा का प्रावधान है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार से जुड़े विक्रेताओं निर्माताओं थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट, फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता, अस्पताल, स्कूल, कॉलेजों में संचालित कैंटीन, छात्रावासों में संचालित कैंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकाने, दुध विक्रेता, डेयरी चायपान दुकान, फल सब्जी,  विक्रेता, हाट बाजार, में खाद्य कारोबार करने वाले आदि से कहा गया है कि वे तत्काल शिविर या ईमेल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।

डॉ. गजराज ने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2 से 3 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं। उन्होने बताया कि आवेदक प्रोपराईटर की संपूर्ण विवरण नाम पता मोबाईल नम्बर ईमेल इत्यादि, मालिक का पहचान पत्र, व्यवसाय स्थल के स्वामित्व का प्रमाण पत्र प्रोपाराईटरशिप से संबंधित स्वघोषणा पत्र पार्टनरशिपडीड, निर्माण ईकाई हेतु अतिरिक्त दस्तावेज यूनिट का फोटो प्रोसेसिंग एरिया सहित उत्पाद ईकाई का लेआउट, जल की जांच रिपोर्ट, प्रोपराईटर का पहचान पत्र, दस्तावेज के साथ उक्त स्थल पर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन कर सकते है। फूड लाइसेन्स नही पाए जाने की स्थिति नियमानुसार कारवाही की जावेगी।

उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिस खाद्य को कारोबार कर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो शिविर में बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी। खाद्य अनुज्ञा पत्र परिसर में होना आवश्यक है।

-0-

डेलूओं का तला, गजल और मोतिसरा में 30 मई को होगें शिविर

 #महंगाई _राहत _शिविर

बाड़मेर, 29 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 

प्रशासन गांवों के संग अभियान 

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 30 मई को जिले में सांजटा, टापरा, तिरसिगंडी सोढा, निम्बाणियों की ढाणी, आदर्श लूखू, आसुओं की ढाणी, सजन का पार, उण्डु, जाटो केे बेरा, बीजराड और ईटवाया के साथ मारूडी, सिमरखिया, खिपली खेडा, जाजवा, मांगता, रामजी की गोल, मालाना, मीठडी, डेलुओं का तला, मोतीसरा, गजल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन शहरों के संग अभियान 

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 30 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के स्कूल नम्बर 04 चैहटन रोड़ में, वार्ड संख्या 17 व 18 के फ्यूचर लिंक स्कूल की गली, बाईस कोंचिग काॅलेज जटियों का नया वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, 27 व 28 के नगर परिषद कार्यालय भवन में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।

-0-

रविवार, 28 मई 2023

इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 28 मई। रविवार 28 मई को अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करी। 

मुख्य अभियंता (नार्थ) जल संसाधन विभाग, हनुमानगढ़ पंजाब सरकार द्वारा आश्वस्त किया गया कि 30 मई की शाम को हरि के बैराज से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाहित किया जायेगा एवं पेयजल की प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व निश्चित दिनाक तक इंदिरा गाधी नहर को पानी पहुंचाया जायेगा। 
मुख्य अभियंता (परियोजना) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जोधपुर द्वारा अवगत करवाया गया कि इंदिरा गांधी नहर पर आधारित समरत 10 जिलों के 49 शहर एवं 8294 ग्रामों की लगभग 1.80 करोड आबादी हेतु वर्तमान में उपलब्ध जल से सुचारु जलापूर्ति सधारित की जा रही है एवं नहरबंदी की समाप्ति तक यह व्यवस्था सुचारु बनायी रखी जायेगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि जल संसाधन विभाग पंजाब सरकार से भी नियमित समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाह प्रारंभ करवायें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी इस दौरान सुचारु पेयजल व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सजगता बरतें एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं असतोष उत्पन्न नहीं होने दे।
-0-

जाटो का बेरा, बीजराड और ईटवाया में 29 मई को होगें शिविर

 #महंगाई_राहत _ शिविर

बाड़मेर, 28 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 29 मई को जिले में जुना लखवारा, खण्डप, सांजटा, टापरा, तिरसिगंडी सोढा, निम्बाणियों की ढाणी, आदर्श लूखू, आसुओं की ढाणी, सजन का पार, उण्डु, जाटो केे बेरा, बीजराड और ईटवाया पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 29 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के स्कूल नम्बर 04 चैहटन रोड़ में, वार्ड संख्या 17 व 18 के फ्यूचर लिंक स्कूल की गली, बाईस कोंचिग काॅलेज जटियों का नया वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, 27 व 28 के नगर परिषद कार्यालय भवन में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

शनिवार, 27 मई 2023

राजीव गांधी ओलंपिक खेल 23 जून से, गांवो के साथ शहरो में भी रहेगी खेलो की धूम

बाड़मेर, 27 मई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की घोषणा संख्या-43 की अनुपालना में सम्पूर्ण प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए "राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों" का आयोजन और वृहद् स्तर पर किया जाना है । इस हेतु 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 23 जून से 28 जून, ब्लॉक स्तर पर 01 जुलाई से 06 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 23 जून से 28 जून, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया
rajolympic.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे।
खिलाड़ी द्वारा जन आधार की प्रविष्टि करें।
जन आधार पर रजिस्ट्रर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी का चयन करें।
शहरी ऑलम्पिक के लिए जिले, वार्ड, खेल का चयन करें। 
ग्रामीण ऑलम्पिक के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय खेलों का चयन करें। अन्त में submit करना होगा
-0-

शुद्ध के लिए युद्व अभियान - 263 नमूनो में से 63 मिले अवमानक, 7असुरक्षित

बाड़मेर, 27 मई। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में शुद्ध के लिए युद्व अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चन्द्र शेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्व अभियान 01 जनवरी से 19 मई की अवधि में कुल 263 नमूने लिये गये एवं 50 नमूने सर्विलेंस के तहत लिये गये है। जिनमें से 216 नमूनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है प्राप्त नमूनो की जांच रिपोर्ट के आधार पर 60 नमूने अवमानक/मिसब्राण्ड/प्रतिबंधित स्तर के पाये गये एवं 07 नमूने असुरक्षित स्तर के पाये गये है। अवमानक/मिसब्राण्ड/प्रतिबंधित स्तर के पाये नमूनो में से 22 प्रकरण न्याय निर्णय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये एवं शेष प्रकरण कार्यालय में जांच एवं प्रक्रियाधिन है। 
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय द्वारा संदेह के आधार पर 01 जनवरी से 19 मई तक लगभग 1750 लीटर घी सीज किया गया एवं 1720 लीटर पॉम आयॅल सीज किया गया।
01 मई से 19 मई तक समस्त जिले में 08 खाद्य अनुज्ञापत्र कैम्प लगाये गये एवं खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य अनुज्ञापत्र मौके पर ही जारी किये गये।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 #महंगाई_राहत_शिविर

लाभान्वितों को मिले अधिकतम लाभ- पुरोहित
बाडमेर, 27 मई। राज्य सरकार की आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की मुहिम के अन्तर्गत जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वारिया वारेचा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण किया।
 जिला कलेक्टर पुरोहित ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आपरेटर से योजनाओं के पंजीयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लाभान्वितों से बात की तथा शिविर में मिले योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया के साथ पीने के पानी की व्यवस्था को देखा और व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जाहिर किया।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बिना किसी परेशानी के लाभान्वितों को अधिकतम योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए साथ ही पंजीयन संख्या बढ़ाने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर ने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों की टेबल वार समीक्षा की तथा शिविर में दिए गए लाभों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने शिविर में आए दिव्यांग ओमाराम को मौके पर ही पालनहार योजना का लाभ दिलाने की स्वीकृति जारी की।
   इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, बी डी ओ महेश कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी नारायण सिंह, नायब तहसीलदार भरत सोनी, सरपंच गैरों देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...