गोसेवा आयोग अध्यक्ष जैन और जिला कलेक्टर ने लिया जायजा
सोमवार, 3 अप्रैल 2023
मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों जोरों पर
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
46 अमानक स्तर में से 06 नमूने जांच में असुरक्षित स्तर के
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
बाड़मेर, 01 अप्रैल। जिला कलेक्टर लोक बंधु और आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रक जयपुर पुखराज सैन के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए बाड़मेर जिले में संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल
बाड़मेर, 01 अप्रैल। अग्निवीरवायु भर्ती 02 / 2023 के लिए छात्र छात्राओं के उत्साह को देखते हुए भारतीय वायु ने अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
549 बीमा पॉलिसियो का एक मुश्त भुगतान कर बनाया नया कीर्तिमान
जिला कलक्टर ने एक क्लिक में किया 46 करोड़ का आदेश
बुधवार, 29 मार्च 2023
जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा बैठक हुई आयोजित
बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉकों को किया सम्मानित
गुरुवार को राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव
मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओ के लाभ लेने वालों से संवाद
मंगलवार, 28 मार्च 2023
मुख्यमंत्री सहायता कोष - विभिन्न दुघर्टनाओं में पीड़ितों को 3.40 लाख की आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 28 मार्च। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच व्यक्तियों को कुल तीन लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव
मुख्यमंत्री करेंगे योजनाआंे के लाभ लेने वालों से संवाद
अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करें - लोक बन्धु
खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित
भार एवं यात्री वाहनों के बकाया टैक्स का दोगुना वसूला जावेगा जुर्माना
बाड़मेर, 28 मार्च। राजस्थान मोटरयान कराधान अधिनियम 1951 की धारा 5 सहपठित नियम 1951 के नियम 4 के अनुसार वर्तमान में 16500 किलोग्राम से अधिक के भार वाहनों का अग्रिम वित वर्ष का मोटरयान कर 15 मार्च तक तथा मासिक टैक्स देने वाले यात्री वाहनों का मोटरयान कर संबंधित माह की 7 तारीख तक अग्रिम रूप से संदत (जमा) कराया जाना आवश्यक हैं।
पेंशनर्स को 31 मार्च तक कराना होगा जीवित प्रमाण जमा
बाड़मेर, 28 मार्च। राज्य पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स को निर्धारित जीवन प्रमाण पत्र का प्रपत्र जो पूर्ण भरकर विनिर्दिष्ट प्राधिकारी से प्रमाणित करवाकर संबंधित कोषालय या उपकोषालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा पेंशन विभाग की वेबसाइट pension.raj.nic.in पर ऑनलाईन जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च, 2023 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा।
अग्निवीर वायु भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च
बाड़मेर, 28 मार्च। भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीर वायु भर्ती 02/2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके है।
सोमवार, 27 मार्च 2023
खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
बाडमेर, 27 मार्च। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के परिसर में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का शुभारम्भ सोमवार से किया। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, दौड़ इत्यादि खेलो का आयोजन किया जाएगा।
फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों की हो माइक्रो मॉनिटरिंग
लाभार्थियों से सतत संवाद कायम रखे - बंधु
शुक्रवार, 24 मार्च 2023
गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर बायतु में 29 को
बाड़मेर, 24 मार्च। 29 मार्च को बायतु पंचायत समिति परिसर में सुबह 11 बजे से गौरव सैनानियों एवं विरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन रखा गया हैं।
गोविन्द सिंह शक्तावत यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित
बाडमेर, 24 मार्च। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रथम बैच के विद्यार्थी गोविन्द सिंह शक्तावत को विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
नागरिक सुरक्षा आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 26 मार्च
बाड़मेर, 24 मार्च। नागरिक सुरक्षा बाड़मेर के नवीन सदस्यों के नामांकन हेतु उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के लिए आवेदन पत्र दिनांक 30 दिसम्बर 2022 तक नागरिक सुरक्षा, बाड़मेर मे जमा करवाये गये।
गुरुवार, 23 मार्च 2023
शहीद दिवस पर हुआ अहिंसा मार्च का आयोजन
सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि
बाड़मेर, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय स्तर पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुबह 8 बजे विवेकानन्द सर्किल से अहिंसा सर्किल तक अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया। अहिंसा मार्च में छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के साथ-साथ गांधीवादी संस्थाओं, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
अहिंसा सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के भजन एवं देश भक्ति गीत बजाये गए।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, जिला पुलिस उपअधीक्षक नरपत सिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, जिला स्तरीय समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा समेत अध्यापक गण, गांधीवादी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-
बुधवार, 22 मार्च 2023
विशेष योग्यजन ऑपरेशन रिलिफ अभियान के तहत विशेष शिविरों का होगा आयोजन
बाड़मेर, 22 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में विशेष योग्यजनों के लिए विशेष योग्यजन ऑपरेशन रिलिफ अभियान के तहत विशेष शिविरों का पंचायत समिति स्थल पर आयोजन किया जाएगा।
शहीद दिवस पर होगा अहिंसा मार्च का आयोजन
बाड़मेर, 22 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम जिला मुख्यालय, जिला उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)




