गुरुवार, 3 नवंबर 2022

अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदन के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवम्बर

बाड़मेर, 03 नवम्बर। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ गई अल्पसंख्यक प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंक तालिका फीस की मुल रसीद, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साईज फाटो इत्यादि दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि जिले की सभी राजकीय, गैर राजकीय विद्यालय व महाविद्यालय ने एन. एस.पी पोर्टल पर केवाईसी नहीं करवाई है वो समय पर एन.एस.पी पोर्टल पर केवाईसी करवाना सुनिश्ति करें। ऑनलाईन आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजूराम 7976693002 मोबाईल नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 5 नवम्बर को

बकाया राजस्व वादों एवं कामों की होगी विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 03 नवम्बर। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 5 नवम्बर शनिवार को दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाशचन्द अग्रवाल ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 5 नवम्बर को

बाड़मेर, 03 नवंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 5 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता मंे जिला परिषद सभा कक्ष मंे आयोजित होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के उपरांत मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कार्य योजना का अनुमोदन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जोधपुर डिस्काम, माध्यमिक, प्राथमिक एवं सर्व शिक्षा, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला परिषद की ओर से संचालित ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को बैठक मंे निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 2 नवंबर 2022

अक्टूबर माह का राशन 7 नवंबर तक मिलेगा

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में गत माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ी

  बाड़मेर, 02 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में अक्टूबर-2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि 7 नवम्बर 2022 तक बढ़ा दी है।
  जिला कलेक्टर (रसद) लोक बंधु ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत आवंटित खाद्यान्न 31 अक्टूबर 2022 तक वितरण किया जाना था, लेकिन विभाग के संज्ञान में लाया गया कि माह के अन्त में पोस मशीनों में सॉफ्टवेयर अपडेशन के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण 31 अक्टूबर 2022 तक सम्पूर्ण खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा सका है। इन परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण हो सके इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अक्टूबर माह के पेटे आवंटित खाद्यान्न वितरण की अवधि 7 नवम्बर तक बढ़ाई गई है।
-0-

पंचायत स्तरीय जन सुनवाई 3 नवंबर को

शून्य परिवाद वाली पंचायतों में होगा दुबारा आयोजन

बाड़मेर, 02 नवंबर। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जन सुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर इस माह के प्रथम गुरूवार, 3 नवंबर को सम्पूर्ण जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित ग्राम पंचायत पर 3 नवम्बर, गुरुवार को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकते है। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
    जिला कलेक्टर ने पंचायत स्तरीय जनसुनवाई वास्तविक रुप में आयोजित करने एवं इसमें पंचायत मुख्यालय पर सभी संबंधित विभागों के पंचायत स्तरीय कार्मिकों को मौजूद रहकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जीरो परिवाद वाली पंचायतों पर विशेष नजर रहेगी एवं यहां दोबारा जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।
-0-

जिला कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करे - लोक बंधु

संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओ का त्वरित हो निस्तारण
बाड़मेर, 02 नवंबर। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाए। साथ ही राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बुधवार को साप्ताहिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
    इस अवसर पर बजट घोषणा और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रतिमाह जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है, किसी भी योजना में जिला अंतिम 15 पायदान पर नहीं रहना चाहिए। जिला कलेक्टर ने जिन फ्लैगशिप योजनाओं के संचालन में बाड़मेर जिले की रैंकिंग 15 से नीचे है, उनके जिलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लगातार अंतिम पायदान पर रहने वाले योजना के जिलाधिकारी को आरोप पत्र जारी करने की हिदायत दी।
    इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिसंबर माह में वर्तमान राज्य सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने जा रहा है। ऐसे में सरकार की चौथी वर्षगांठ पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी अभी से संपूर्ण तैयारी कर ली जाए।
  कलेक्टर बंधु ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन रुकनी नहीं चाहिए।
उन्होंने सिलिकोसिस के पीड़ितों को धरातल पर जाकर सत्यापन करवा कर लाभ पहुंचाने के निर्देश।
    उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले,यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निजी अस्पतालों के क्लेम निरस्त होने के कारणों की विस्तृत जॉच करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने मनरेगा के तहत विभिन्न विभागों के काम बढाने तथा 100 दिवस रोजगार सृजन दिवस बढाने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश अग्रवाल, अश्विनि पंवार समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वही उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-







सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

रन फोर यूनिटी के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ

जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए कई आयोजन

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बाड़मेर जिले मंे कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर रन फोर युनिटी के उपरांत जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल के पास जिला कलक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने रन फोर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फोर यूनिटी मंे शामिल प्रतिभागी इंदिरा गांधी सर्किल से होते हुए वापिस भगवान महावीर टाउन हाल पहुंचे। इस दौरान विजेता प्रतिभागियांे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रन फोर यूनिटी से पहले समस्त प्रतिभागियांे को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। रन फोर यूनिटी मंे प्रशासनिक अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के साथ पुलिस के जवानांे तथा एनसीसी कैडेटस, नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, होमगार्ड, विद्यार्थियांे के साथ आमजन ने शिरकत की।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी कुमार पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, विकास अधिकारी सुरेश कविया, ओम जोशी, एनसीसी अधिकारी आदर्श किशोर, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
इसके उपरांत जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकािरयांे एवं कार्मिकांे को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इधर, जिले भर मंे सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मंे मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे एवं प्रतियोगिताआंे का आयोजन हुआ।
-0-






जिला कलेक्टर किया ने इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

खुद भोजन कर गुणवत्ता परखी, प्रबन्धों की ली जानकारी

बाड़मेर, 31अक्टूबर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को महावीर पार्क स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर प्रबंधों की जानकारी ली एवं खुद वहीं पर भोजन कर उसकी गुणवत्ता को परखा।

   जिला कलेक्टर लोकबंधु सोमवार को दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान अचानक कलेक्ट्रेट के सामने महावीर पार्क में स्थित इंदिरा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और इन्दिरा रसोई संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने इंदिरा रसोई में निर्मित भोज्य सामग्री को देखा तथा वहां बनाई जा रही रोटियों के आटे की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद जिला कलेक्टर ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भोजन की पर्ची कटवाई और वहां बैठकर भोजन किया। 

उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद एवं इंदिरा रसोई के कर्मचारियों के व्यवहार का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही इस जन कल्याणकारी योजना की जितनी सराहना की जाए वह कम है। 

उन्होंने कहा कि यहां समाज के गरीब तबके के लोगों को हर दिन गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन न्यूनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जाता है जो हमारे मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सामाजिक सरोकारों के प्रति कल्याणकारी संकल्पों और संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है। 

  जिला कलेक्टर ने इंदिरा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आम जन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।  

     इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी निवृत्ति अवहद, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश अग्रवाल, अश्विनी पवार तथा उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने भी इंदिरा रसोई में भोजन किया।

-0-






जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा

स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

उन्नत तकनीकी से गुणात्मक शिक्षा पर जोर

बाड़मेर, 31अक्टूबर। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें जिले के सभी स्कूलों में कम्प्यूटर लैब का संचालन सुनिश्चित कर शिक्षा में तकनीकी के जरिए गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों में निर्मित आईटीसी कंप्यूटर लैब का उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए तथा सरकारी स्कूलों के बच्चे कंप्यूटर फ्रेंडली होने चाहिए ताकि वे ऑनलाइन जाकर बेहतर शिक्षा अर्जित कर सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ साथ संस्कार निर्माण का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने शिक्षा में बढ़ते कदम के तहत तीसरी से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए मिशन ज्ञान ऐप डाउनलोड करने की समीक्षा की। साथ ही छात्रों के जनाधार प्रमाणित करने के निर्देश दिए।

   इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयो में आने वाले सभी बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो एवं संदिग्ध बच्चों की आरबीएसके की टीम के द्वारा स्क्रीनिंग कराई जाए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मौसमी बीमारियों के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए एवं टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों को टीका लगवाना सुनिश्चित किया जाए।

 इस दौरान जिला कलेक्टर ने विद्यालयो में मिशन सुरक्षा चक्र की समीक्षा करते हुए पिंक एवं ब्ल्यू टेबलेट वितरण करने के अलावा आवश्यकतानुसार बच्चों को आयरन की गोलियां एवं फोलिक एसिड के वितरण के निर्देश दिए।

   इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की एवं सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए अभियान चलाकर अतिशीध्र कियान्विति करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कमजोर रैक वाले रामसर, गडरा एवं सिवाना में विशेष प्रयासों की जरूरत जताई। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।

 इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, प्रारंभिक कृष्ण सिंह महेचा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य चेनाराम चौधरी समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-





शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण हेतु ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 28 अक्टूबर। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए शैक्षिक एवं कारोबारी ऋण वितरित किये जाने हेतु अल्पसंख्यक समुदाय के लिए शैक्षिक एवं कारोबार ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान माधुरी ने बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय जैन मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध व पारसी के युवा कारोबारी एवं शैक्षिक ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के युवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर 10 नवम्बर तक आवेदन जमा करवा सकते हैं अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन प्राप्त स्वीकार नहीं किये जायेंगें ।

-0-

31 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

 शपथ ग्रहण समारोह व एकता दौड़ होगी आयोजित

 बाड़मेर, 28 अक्टूबर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सोमवार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में सोमवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत प्रातः 7 से 8 बजे तक एकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए पुलिस एवं अन्य वर्दीधारी बलों व इकाईयों को मार्च पास्ट आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होनें कारोगृहों में राष्ट्रीय एकता दिवस को केन्द्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित करने तथा स्कूल व कॉलेज के छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

-0-

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

शनिवार को मिलेगी शहर को बड़ी सौगात, बरसों पुराने यातायात की समस्या से मिलेगी निजात

तीन करोड से नवनिर्मित अंडरब्रिज का मेवाराम जैन करेंगे लोकार्पण

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन शनिवार को धनतेरस के मौके पर बाड़मेर शहर को 3 करोड़ की लागत से नवनिर्मित का लोकार्पण करेंगे।

   बाड़मेर शहर के गांधीनगर,शास्त्रीनगर,विष्णु कॉलोनी ,रामनगर,शिव नगर कृषि मंडी इत्यादि घनी आबादी बस्तियों को बाड़मेर शहर मुख्य बाजार में आने-जाने हेतु शास्त्रीनगर रेलवे फाटक पर फाटक बंद रहने से हमेशा समस्या रहती थी। इस समस्या के समाधान हेतु आमजन से राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने प्रतिबद्धता भी की थी। उस पर हमने खरा उतरते हुए शास्त्रीनगर रेलवे फाटक पर 3 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज की स्वीकृति करवाई और उक्त ब्रिज बनकर तैयार भी हो गया है। जिसका शनिवार, 22 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे इस ब्रिज का लोकार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मेवाराम जैन होंगे औऱ अध्यक्ष नगर परिषद सभापति दीपक माली करेंगे।

-0-




सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक का गत वर्ष का शुद्ध लाभ 12.76 करोड़ रहा

बीसीसीबी की 61 वीं आमसभा आयोजित

बाड़मेर, 21 अक्टूबर। दी बाडमेर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लि. की 61 वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन बैंक प्रधान कार्यालय, बाड़मेर में बैंक प्रशासक व जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में किया गया।
बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आमसभा में गत आमसभा की कार्यवाही की पुष्टि, वार्षिक लेखों, ऑडिट अनुपालना, बजट, विकास कार्ययोजना आदि का अनुमोदन बैंक के लाभों का निवर्तन, लाभांश की घोषणा के साथ साथ समितियों को सुदृढ़ करने व किसान हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। आमसभा में बैंक से सम्बद्ध ग्राम सेवा सहकारी समितियों, दुग्ध उत्पादक, बुनकर, श्रमिक, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आमसभा के प्रारंभ में बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र गोदारा ने बैंक प्रसाशक, अध्यक्षगणों व् प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
  बैंक प्रसाशक एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बैंक का 61 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2021-22 के अंत में बैंक की कुल हिस्सा पूंजी रु. 55.71 करोह, अमानते 1174.13 करोड़, बैंक का शुद्ध लाभ 12.76 करोड़ रहा है वहीं बैंक द्वारा वर्ष में 217490 सदस्यों को 1121.80 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है। प्रशासक ने समितियों, कृषकों, जिला प्रशासन व नाबार्ड का आभार व्यक्त किया।
बैंक प्रबंध निदेशक ने विषय वार एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिसका सभी सदस्यों के आमसहमति से अनुमोदन किया गया।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर और प्रशासक लोक बंधु ने बैंक व समितियों को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने व राज्य सरकार की बजट व विभिन्न कृषक व लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुचे इस हेतु कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में पूर्व चेयरमैन व बायतु भीमजी समिति अध्यक्ष डूंगर राम काकड, बागावास अध्यक्ष श्रीराम गोदारा, कमठाई अध्यक्ष तुलसाराम, चीबी अध्यक्ष लक्ष्मणराम गोदारा, अराबा अध्यक्ष वेरिसाल सिंह, गुडामालानी अध्यक्ष बाबूलाल मांजू, हरसानी अध्यक्ष देवीसिंह भाटी, भादरेस अध्यक्ष अक्षयदान, मौखाब अध्यक्ष अकबर खान, कुम्पलिया अध्यक्ष दौलाराम गोदारा, गरड़िया अध्यक्ष फतेह खान आदि द्वारा ऋण राशि में वृद्धि करना, एनपीए ऋणों का स्तर कम करने, फसल बीमा क्लेम व जीवन बीमा क्लेम जल्दी दिलाने, अवधिपार ब्याज भुगतान करने, समितियों में व्यवसाय विविधिकरण करने, लाभांश घोषित करने सहित विभिन्न विषयों पर विचार रखे। बैंक प्रशासक महोदय द्वारा समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा बैंक व विभाग स्तर से शीघ्र ही कार्यवाही का आश्वासन देने के साथ ही आमसभा कार्यवाही सभी का धन्यवाद के साथ संपन्न हुई।
-0-  




दीपोत्सव पर कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध, क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 21 अक्टूबर। जिले मे 24 अक्टूबर को दीपावली, 25 को गोवर्धन पूजा, 26 को भैया दूज, 08 नवम्बर को गुरूनानक जयन्ती एवं 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है।
जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को उपखण्ड क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को उपखण्ड क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को उपखण्ड क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को उपखण्ड क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को उपखण्ड क्षेत्र सिणधरी, उपखण्ड मजिस्टेªट सेड़वा को उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा, उपखण्ड मजिस्टेªट गडरारोड को उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड़, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाड़मेर, बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा(ग्रामीण), समदड़ी, गिड़ा, धनाऊ, नोखड़ा एवं कल्याणपुर के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मुख्यालय के तहसीलदार अति. कार्यपालक मजिस्टेªट के रूप में कार्य करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
-0-

दीपावली पर बजेगी शहनाई, लोक कलाकार बिखेरेंगे स्वर लहरिया

प्रकाश पर्व पर रोशनी से नहाई थार नगरी

सरकार करेगी दीपदान, सार्वजनिक स्थलों पर होगा दीपोत्सव
बाड़मेर, 21 अक्टूबर। लगातार दो साल कोरोना के अंधकार के बाद इस बार प्रकाश पर्व दीपावली पर थार नगरी बाड़मेर रोशनी से नहा रही है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले के समस्त नागरिकों को पंचोत्सव की बधाई देते हुए दीपावली के मौके पर जिले में रोशनी एवं  स्वच्छता के साथ दीपदान की
अपील की हैं।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि प्रकाश और स्वच्छता का पर्व दीपावली समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाई-चारे का संदेश देता है। कोरोना के पिछले दो साल के बाद इस बार यह पर्व जिलेवासियों के लिए उल्लास और खुशियों भरा हो, इसके लिए राज्य सरकार आमजन के साथ मिलकर त्यौहार मनाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सजावट व रोशनी के विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। ताकि कोविड-19 से फीके हुए त्यौहार में फिर से चमक नजर आए।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय पर समस्त सार्वजनिक परिसरो पर आकर्षक रोशनी की गई हैं। स्टेशन रोड, अहिंसा सर्किल से विवेकानंद सर्किल, राय कॉलोनी रोड, नेहरू नगर ओवरब्रिज से शहीद चौराहा पर संपूर्ण रास्ते में रोशनी की गई हैं।
  उन्होंने बताया कि दीपावली को शहर के प्रमुख स्थानो पर सरकार द्वारा दीपदान एवं दीपोत्सव के कार्यक्रम कराएं जाएंगे तथा लोक कलाकारों द्वारा प्रकाश पर्व पर शहनाई बजाकर बजाकर खुशियों की स्वर लहरियां बिखेरी जाएगी।
इस दौरान लोक कलाकार दीपावली के मौके पर आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। इनमें गांधी चौक, अहिंसा चौराहा एवं विवेकानंद सर्किल शामिल है।
    जिला कलेक्टर ने जिले में दीपावली पर आवश्यक सेवाओ वाले विभागों को चाक-चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं।
  जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को आगजनी, सड़क और अन्य दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने और अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, चिकित्सक व नर्सिंग स्टॉफ 24 घंटे अलर्ट रखने की हिदायत दी।
  कलेक्टर बंधु ने जिला मुख्यालय के अलावा बालोतरा, सिवाना, चोहटन, धोरीमन्ना, बायतु उपखंड मुख्यालयो और बडे पंचायत मुख्यालयो पर भी राजकीय भवनों, पर्यटन स्थलों, सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी और सजावट करने को कहा है। उन्होंने यहां दीपदान के आयोजित कराएं। स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराएं।
-0-

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

त्यौहारों पर सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 20 अक्टूबर । बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते दीपावली एवं आगामी अन्य उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली समेत कई उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।

  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायो से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि दीपावली पर्व पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पाक की व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, अम्बालाल जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

-0-






प्रभारी मंत्री ने की बीस सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा

धरातल पर दिखे बेहतर परिणाम-विश्नोई

बाडमेर, 20 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रथम स्तरीय समिति की गुरुवार को बैठक ली। इस दौरान जिला जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने वितीय वर्ष 2022-23 में अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की बिंदूवार एवं विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होंने मासिक लक्ष्य निर्धारित कर मासिक उपलब्धि हर हाल में हासिल करने की हिदायत दी।

    इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।

प्रभारी मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा कर धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। 

 उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि के साथ साथ धरातल पर भी बेहतर कार्यों के परिणाम दिखना चाहिए विशेषकर उन्होंने स्वयं सहायता समूहो के कार्य की मौके पर जाकर पड़ताल करने तथा उन्हें आजीविका से लिंक करने के निदेर्श दिए।

    इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि राजीविका परियोजना में स्वयं सहायता समूहों को अधिक प्रभावी बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। उन्होंने कृषि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बीसूका कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई समेत संबंधित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

प्रभारी मंत्री ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

सुशासन को साकार करने का सशक्त जरिया बने जनसुनवाई-विश्नोई

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओ को सुना एवं अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे। वहीं जिले के प्रभारी सचिव केसी मीणा वीसी से जुड़े रहे।

     इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त जरिया है।

 इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।  

  विश्नोई ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण एक सप्ताह में निपटाएं जाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई में आए सभी परिवादियो की एक - एक परिवेदना को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने निदेर्श दिए कि सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों में एक सप्ताह में बेदखली की कार्यवाही करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। 

 इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई एवं गौ सेवा आयोग अध्यक्ष जैन ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

   जन सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिले के प्रभारी सचिव औऱ संभागीय आयुक्त के सी मीणा ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणात्मक रूप से हो।

   इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए सभी परिवादों की एक-एक परिवेदना को देखा तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय पक्ष से प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।

   इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-






बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल शुक्रवार 21 अक्टूबर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल शुक्रवार 21 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे पऊ, सिवाना पहुंचेगे तथा उसके बाद वे मेघवाल समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा समारोह में शामिल होंगे। वे 3ः30 बजे पऊ, सिवाना से प्रस्थान कर सायं 5 बजे जसोल पहुचेगें तथा रात्रि विश्राम जसोल में करेगें। वे शनिवार 22 अक्टूबर को प्रातः 11ः15 बजे प्रस्थान 11ः20 बजे वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास बालोतरा में दिपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 2ः30 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।

-0-

स्वास्थ्य सेवाओ से आमजन हो अधिकाधिक लाभान्वित

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन

स्वास्थ्य गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने पर हुआ सम्मान

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बंधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर लोकबंधू ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन सुरक्षा चक्र, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरसीएच कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं से लाभान्वित करवाएं। निशुल्क दवा योजना की प्रभावी मोनिटरिंग हो। किसी भी मरीज को सरकारी दवा के अभाव में बाहर से पैसे खर्च कर दवा न खरीदनी पड़े यह सभी चिकित्सा संस्थाओं के प्रभारी सुनिश्चित करें। आमजन के लिए अतिमहत्वपूर्ण व राज्य सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रति लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. सी एस. गजराज, आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह, उप सीएमएचओ डॉ. पी.सी. दीपन, डीपीसी जिला ओषध भण्डार डॉ. जावेद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला कलक्टर लोक बंधू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निःशुल्क दवा योजना के तहत पर्चियों का शत-प्रतिशत इंद्राज हो और इसमें कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। निःशुल्क जांच योजना किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की गंभीरता से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच हो। सीएमएचओ डॉ. गजराज ने बताया की जिले में आरसीएच गतिविधियों में खण्ड धोरीमन्ना एवं बालोतरा तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में प्रथम भाड़का एवं निम्बलकोट दुसरे स्थान पर रहकर श्रेष्ठ कार्य किया है, श्रेष्ठ कार्य करने पर जिला कलक्टर ने बैठक के दोरान मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। 

बैठक को आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, डिप्टी सीएम्एचओ डॉ. पी.सी. दीपन, जिला औषध भंडार प्रभारी तथा डीपीएम सचिन भार्गव ने भी संबोधित किया।

राज्य में कुल 1 करोड 35 लाख परिवार को योजनान्तर्गत पंजीकृत किया गया है। वर्तमान में कुल 59 लाख 71 हजार परिवारों को एसईसीसी 2011 के तहत चिन्हित किया गया है। इन एसईसीसी-2011 के परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड तैयार व वितरित किया जाना है। डीपीएम सचिन भार्गव एवं जिला समन्वयक राकेश भाटी ने समस्त बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारियो को प्रशिक्षण देकर जानकारी देते हुए बताया की चिन्हित परिवारों के सदस्यों का आशा सहयोगिनी/आंगनबाडी कार्यकर्ता सूची अनुरूप चयनित एसईसीसी परिवारों के घर-घर जाकर नेशनल हेल्थ अथोर्ठी गोवरमेंट ऑफ इण्डिया द्वारा तैयार किये गये पीएमजेएवाई मोबाईल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी द्वारा पहचान करेंगे। राकेश भाटी ने बताया की आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को 05/- रूपये प्रति सदस्य ई-केवाईसी करने पर डीबीटी के द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में देय होगा।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पीएमओ बालोतरा डॉ. बीएस गहलोत, डीटीओ अरविंद भट्ट, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, डीपीएम एनएचयुएम् अरविंद सांगवा, हेल्थ मेनेजर नरेन्द्र खत्री, एफसीएलसी राजेश मिश्रा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामू. एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, आदि उपस्थित रहे।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...