बाड़मेर, 09 सितम्बर। अवैध बजरी खनन की रोकथाम के संबंध में गठित विशेष जांच दल/खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 12 सितम्बर को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
शुक्रवार, 9 सितंबर 2022
खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक 12 को
सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन हेतु कार्यक्रम निर्धारित
बाडमेर, 09 सितम्बर। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस. आई.एस. ग्लोबल इण्डिया स्कील डवलपमेन्ट के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिए पंचायत समितिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
राज्य सरकार की प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार देने की गारंटी-जैन
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करे- लोक बंधु
जिला कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
गुरुवार, 8 सितंबर 2022
जिला कलक्टर ने किया अभ्यास सत्र का अवलोकन
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल
उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, जिला कलक्टर ने सिणधरी में किया निरीक्षण
बाड़मेर, 08 सितंबर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
जिला टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार 9 सितम्बर को
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
बाड़मेर, 08 सितम्बर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन, वन स्टॉप सेन्टर (सखी केन्द्र), आईएम शक्ति केन्द्र के कार्यो की समीक्षा तथा महिला समाधान समिति की त्रैमासिक बैठक हेतु जिला स्तर पर गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 9 सितम्बर को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने जिला टास्क फोर्स के सदस्यों से नियत समय पर बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया है।
-0-
प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार 9 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 9 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के कार्यक्रम में शरीक होंगे।
प्रभावी पर्यवेक्षण को जिला कलक्टर पहुंचे अस्पताल-आंगनवाडी पर
मिशन सुरक्षा चक्र
आनंददायी शिक्षा के लिए खुद बच्चों को कराया शिक्षणबाड़मेर, 08 सितम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा चलाए जा रहे नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए गुरूवार को खुद कलक्टर ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होने 6 माह से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं एवं 19 वर्ष से उपर की सभी महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा एनीमिया की जॉच कराने के निर्देश दिए ताकि उन्हें इससे मुक्ति मिल सके।
इस दौरान जिला कलक्टर ने धने का तला एवं सनूरा ताल में आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर पोषाहार वितरण एवं शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने महिलाओं से चर्चा कर उन्हें उपलब्घ कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होने अति कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी वर्कस द्वारा लगातार फोलोअप करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि खतरे के लक्षणों वाली गर्भवती महिलाओं की गर्भकाल के दौरान कम से कम चार बार डॉक्टर से जॉच कराए। उन्होने एनीमिया के लक्षणों वाली बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं की नामवार सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह फोलोअप करने को कहा। उन्होने महिलाओं से स्थानीय सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग लेने तथा पोषण का विशेष ध्यान देने को कहा।
धने का तला आंगनवाडी केन्द्र पर जिला कलक्टर ने बच्चों के संग कक्षा में बैठकर शिक्षण व्यवस्था को परखा तथा बालक-बालिकाओं से शिक्षण कार्य भी करवाया। इस दौरान उन्होने छात्रों से चित्रों के माध्यम से फलों एवं सब्जियों के नाम, हिन्दी वर्णमाला एवं जंगली जानवरों की पहचान आदि करवाकर उनके ज्ञान को भी परखा। इसके पश्चात् उन्होने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरनू एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिणधरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने चिकित्सालयों में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा बेहतर मॉनिटरिंग करते हुए चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना समेत राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लोगों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, डब्लुएचओ डॉ. पंकज सुथार, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अण्धिकारी डॉ. हरेन्द्र भाखर, सीडीपीओ सिणधरी रविन्द्र लालच, सीडीपीओ बाडमेर अम्बाराम वडेरा उपस्थित रहे।
-0-
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, शुक्रवार को प्रभारी मंत्री करेंगे विधिवत शुभारंभ
अब राज्य सरकार देगी शहरों में भी रोजगार की गारण्टी
बाड़मेर, 8 सितंबर। गांवों के बाद अब शहरों में भी राज्य सरकार रोजगार की गारंटी देने जा रही हैं। इसी के तहत इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहेंगे।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में बाड़मेर एवं बालोतरा शहरी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना का 9 सितंबर, शुक्रवार से आगाज होगा। जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक श्मशान घाट पर इस योजना की शुरुआत की जाएंगी, जहां जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम तथा कारखाना मंत्री सुखराम विश्नोई, राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दीलिप माली मौके पर ही श्रमिकों को रोजगार देकर गैंती फावड़े से योजना की शुरुआत करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर 9 सितंबर से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना का शुभारंभ होगा। मनरेगा की तर्ज पर शहरी आईआरजीवाई में भी श्रमिक को फावड़ा, गेंती, तगारी, कैंची आदि उपकरण साथ लाने होंगे। योजना की शुरुआत के दिन आवश्यक होने पर श्रमिकों को उपकरण निकाय स्तर पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में प्रति दिन कार्य की अवधि आठ घंटे सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगी। इस दौरान दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। कार्य के उपरांत उसका फोटो अपलोड करना होगा। उन्हांेने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के शुभारंभ के लिए समुचित तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
उन्होने बताया कि इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना के तहत 553 लाख रूपये की लागत के कुल 18 कार्य स्वीकृत किए गए है जिनकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। साथ ही पौधे, जेसीबी, बजरी-रोडी, सिमेन्ट, ट्री गार्ड्स की वार्षिक दर संविदा कर कार्य आदेश जारी किए जा चुके है। उन्होने बताया कि प्रथम दिन 2 कार्यो का चिन्हीकरण किया गया है, प्रथम दिन 200 से अधिक मजदूर नियोजित होंगे। उन्होने चयनित कार्यो के स्थल पर छाया, पानी एवं फस्ट ऐड की सम्पूर्ण व्यवस्था रखने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि संविदा कार्मिकों की भर्ती का कार्य पूर्ण हो चुका है।
ये हो सकेंगे कार्यः
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना मंे तालाब, बावड़ी, टांके की मिट्टी निकालने, सफाई एवं सुधार, श्मशान और कब्रिस्तानों में मूलभूत सुविधाओं सहित विकास, निकाय क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की मरम्मत एवं साफ-सफाई, मुख्य सड़कों के डिवाइडर की मरम्मत, पेंट, फुटपाथ की मरम्मत, पार्कों, डिवाइडरों पर पौधरोपण, उद्यानिकी कार्य तथा अवैध होर्डिंग, बैनर हटाने के कार्य करवाए जा सकते है।
श्रम और सामग्री का अनुपात 75ः 25 रहेगाः
निकायों को अनुमत कार्यों से संबंधित तकमीनों के नमूने उपलब्ध कराए जा चुके है। इसके अलावा भी यदि कोई पक्का कार्य कराना हो तो उसका एस्टीमेट अलग से तैयार कर श्रम एवं सामग्री की गणना करते हुए तकनीकी स्वीकृति जारी की जा सकेगी। कार्यों में श्रम एवं सामग्री का अनुपात 75ः 25 रखना होगा।
-0-
बुधवार, 7 सितंबर 2022
खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित होगी प्रतियोगिताएं
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल
पंचायत स्तर पर विजेता टीमें लेगी भाग
बाड़मेर, 07 सितंबर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेल के द्वितीय चरण में जिले में 12 सितंबर से ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 12 सितंबर से प्रारम्भ होने वाले दूसरे चरण में पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताओ के विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक‘ के दूसरे चरण के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित ब्लॉक स्तर पर मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन आरम्भ हो कर दिए जाए। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, जिसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से चार दिन तक आयोजन होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर समिति के संयोजक पंचायत समिति के उपखण्ड अधिकारी होंगे तथा ब्लॉक विकास अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। इसमें ब्लॉक पंचायत समिति के प्रधान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग व जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि तथा राजकीय शारीरिक शिक्षक सदस्य होंगे।
जिला कलक्टर ने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा की समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को भी कहा है। आयोजन स्थल पर आमजन के कोविड टीकाकरण के लिये भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवायेंगे।
-0-
जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा
जनहित में फ्लैगशिप योजनाओं का हो व्यापक प्रचार प्रसार
बाड़मेर, 07 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर फ्लैगशिप योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की विस्तार के साथ समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना समेत राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को व्यापक रूप से प्रचारित कर इसके तहत अधिकाधिक रजिस्टेªशन किए जाए। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत सभी चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने जिले में वर्षा के मद्देनजर मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए एन्टी लार्वा गतिविधियां तेजी से शुरू करने को कहा। उन्होने मिशन सुरक्षा चक्र के तहत चिन्हित कुपोषित व अति कुपोषित बालक-बालिकाओं के उपचार की मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि 12 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाली ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं की समस्त तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए। उन्होने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण समेत आवश्यक तैयारीयां एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत केवाईसी अपडेशन की अन्तिम तारीख 9 सितम्बर है, ऐसे में दो दिन में विशेष शिविर लगाकर केवाईसी अपडेशन का कार्य कराएं। उन्होने सांसद आदर्श ग्राम योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यो की समीक्षा की तथा बकाया कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम विभाग के आवेदनों का शीध्र सत्यापन किया जाकर रिपोर्ट भेजने को कहा।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े रहे।
-0-
वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी गुरूवार 8 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 07 सितम्बर। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 8 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार 8 सितम्बर को प्रातः 6.25 बजे रेल द्वारा बाड़मेर पहुंचेगे तथा उसके बाद दोपहर 12.30 बजे स्थानीय रैन बसेरा हॉस्पीटल के पीछे स्थित गोल्डमेडल शोरूम नवकार एंटरप्राईजेज के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर में रहेगा।
-0-
जिला कलक्टर सितम्बर माह में करेंगे थानों एवं तहसीलों का निरीक्षण
बाड़मेर, 07 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा सितम्बर माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा 8 सितम्बर को उपखण्ड कार्यालय सिणधरी, तहसील कार्यालय सिणधरी तथा पंचायत समिति कार्यालय सिणधरी का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कलक्टर द्वारा 13 सितम्बर को उपखण्ड कार्यालय बालोतरा एवं तहसील कार्यालय पचपदरा, 21 सितम्बर को उपखण्ड कार्यालय सेड़वा एवं पुलिस थाना सेड़वा तथा 29 सितम्बर को पुलिस थाना बायतु एवं पुलिस थाना सिवाना का निरीक्षण किया जाएगा।
-0-
शुक्रवार, 2 सितंबर 2022
जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को
बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को दोपहर 1 बजे बजे जिला परिषद् हॉल में आयोजित की जाएगी।
गांधी सद्भावना सम्मान हेतु आवेदन 5 सितंबर तक
बाड़मेर, 02 सितम्बर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा वर्ष 2022 हेतु गांधी सद्भावना सम्मान 2022 दिये जाने हेतु पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों से 5 सितम्बर, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किये गये है।
इलेक्शन आईकॉन नामांकन हेतु आवेदन 6 सितंबर तक
बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले से संबंधित ऐसे व्यक्ति जो कला, संस्कृति, फैशन, खेल, शौर्य, लेखन इत्यादि क्षेत्रों में राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर सम्मानित किए गए है तथा ऐसे ट्रांसजेण्डर मतदाता जो वोटर अवेयरनेस गतिविधियों में योगदान देने के इच्छुक हो, को जिला इलेक्शन आइकॉन के रूप में नियुक्त करने हेतु 6 सितम्बर, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किये गये है।
ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर अगली किश्त नहीं मिलेगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
गुरुवार, 1 सितंबर 2022
जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को
बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
विद्या संबल योजना के तहत आवेदन
गेस्ट फेकेल्टी के रूप में शिक्षण कार्य होगा
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)