गुरुवार, 8 सितंबर 2022

जिला कलक्टर ने किया अभ्यास सत्र का अवलोकन

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल

बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरुवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत ब्लॉक स्तरीय तैयारियों के सम्बन्ध में सिणधरी ब्लॉक में खेल कूद प्रतियोगिताओ के अभ्यास सत्र का अवलोकन किया।
   जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा बीटीएम स्कूल सिणधरी चारणान मैदान में लिया। उस दौरान उन्होंने वहां प्रैक्टिस सेशन का निरीक्षण किया तथा छात्रों से बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिताओ में भागीदारी का आव्हान किया। उन्होंने
खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का अवलोकन किया, जिसमे कबड्डी खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र देखा। जिला कलक्टर जैसे ही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के बीच पहुचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
  बाद में जिला कलक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के तहत 12 सितम्बर से होने वाली सिणधरी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा की।
 इस अवसर पर उनके साथ उपखंड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...