बुधवार, 27 जुलाई 2022

जिला कलक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की समीक्षा

वर्षा के मद्देनजर सफाई एवं चिकित्सा सेवाएं दुरस्त रखने के निर्देश

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अघिकारियों की बैठक पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा समेत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने वर्षा के मद्देनजर सफाई व्यवस्था एवं चिकित्सा सेवाएं चाक चौबन्द रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बारिश के मद्देनजर नियन्त्रण कक्ष सक्रिय रहें। उन्होने कहा कि जिले में अच्छी वर्षा को देखते हुए नदी नालों में पानी की आवक पर सतत निगरानी रखी जाए। उन्होने जल भराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु एन्टी लार्वा गतिविधियां संचालित करने, फोगिंग की व्यवस्था,  चिकित्सा कार्मिकों की उपलब्धता तथा चिकित्सा संस्थानों में दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पानी भराव के स्थानों, रपट इत्यादि पर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा चौहटन में जल भराव पर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पशुओं में लम्पी स्कीन डिजीज के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने तथा प्रभावित क्षेत्रों में पशु चिकित्सकों की टीम भेजने को कहा। उन्होने जिले में कोविड वैक्सीनेशन की गति बढाने तथा सभी सीएचसी, पीएचसी एवं ओपीडी में बुस्टर डोज लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की खातेदारी भूमियों पर अवैध कब्जे हटाने तथा राजकीय भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट करवाने हेतु जागरूक करने को कहा। इस दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाकर उनके शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होने आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले में सभी विभागों, कार्यालयों, चिकित्सालयोें, आंगनवाडी केन्द्रों, पंचायत एवं पटवार भवनों सहित सभी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु आमजन को अधिकाधिक जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअली रूप से जुड़े रहें।
-0-






जिला कलक्टर लोक बंधु ने की अपील

बरसाती पानी से भरे तालाब,नाडी, खडीन से रहें दूर

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिले में अच्छी बरसात के बाद नाडी, तालाब, खडीन, जोहड इत्यादि में पानी का स्तर अचानक बढ़ रहा है, जिससे हादसे होने का भी खतरा बढ़ने की सम्भावना है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने आमजन से अपील की है कि वे भरे हुए तालाब नाडियों, खडीन इत्यादि से दूर रहे एवं उसमें किसी प्रकार से नहाने या तैरने का प्रयास भी नहीं करे। उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के तालाबों से दूरी बनाएं रखने की अपील की। विशेष रूप से बच्चों को इनसे दूर रहने को जागरूक करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि आमजन बारिश के दौरान नदी, नालों को पार करते समय पहले यह जान ले कि उसमें जल स्तर कितना है, उसके बाद ही नदी, नालों को सावधानीपूर्वक पार करे।
    जिला कलक्टर ने इस सम्बन्ध में विशेष रूप से बच्चों को पानी से भरे हुए नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि से दूर रखे जाने की अपील की एवं लोगों से कहा कि वे बच्चों को अपनी ओर से पूरी हिदायत दे कि वे इन भरे हुए तालाब, नाडियों से दूर ही रहे एवं किसी प्रकार का उसमें नहाने का प्रयास नहीं करे और न ही अपने जीवन को जोखिम में डाले।
उन्होंने इस सम्बन्ध में उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों, विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे ग्राम स्तर तक इसके लिए पटवारियों व ग्राम विकास अधिकारियों को भी पाबंद करे कि वे इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को समझाईश करे कि वे उनके गांव में स्थित जो नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि बरसात के पानी से भर गए है, उनसे दूर रहे एवं इस सम्बन्ध में विशेष कर बच्चों को समझाईश करे कि वे ऐसे भरे हुए तालाबों में नहाने का प्रयास नहीं करे। इस सम्बंध में सभी स्कूलों के शिक्षक विशेष सावधानी बरतें एवं बच्चों पर नजर रखे।
-0-

नवजीवन योजना की क्रियान्विति को विस्तृत सर्वे होगा

अवैध शराब के निर्माण में लगे परिवारों के पुनर्वास को पुख्ता प्रबंध

बाड़मेर, 27 जुलाई। जिले में नवजीवन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने विस्तृत योजना बनाने एवं नवजीवन योजना में शामिल 30 जातियों की आबादी के अनुपात में विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को योजना की समीक्षा कर रहे थे।  
इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि नवजीवन योजना का मूल उद्देश्य अवैध शराब निर्माण में लगे परिवारों का पुनर्वास तथा पुनरुद्धार करना है। इसके जरिए इन परिवारों को आजीविका एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही इन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। उन्होंने जिले में अवैध शराब के निर्माण से जुड़े परिवारों के सर्वे में चिन्हित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इन परिवारों के स्वास्थ्य के स्तर एवं इनके बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने नवजीवन योजना के अन्तर्गत परिवारों को रोजगार के साधन मुहैया कराने एवं आवासीय पट्टे दिलाने तथा पात्र परिवारों के पुनद्धार के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण देने को कहा ताकि ऐसे लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके एवं आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध कराए जा सके।  
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वर्ग से जुड़े परिवारों के बच्चों के कुपोषण की स्थिति, शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश तथा अग्रणी बैंक प्रबन्धक द्वारा स्वरोजगार एवं बैंक ऋण के बारे में जानकारी कराई।
इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने नवजीवन योजना के उद्देश्य एवं लक्षण से अवगत कराया।
  बैठक में जिला परिषद के परियोजना अधिकारी,लेखा जीयाराम बेनीवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, अग्रणी जिला प्रबन्धक गिरधारीलाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

ई-केवाईसी 31 जुलाई तक अपडेट करना अनिवार्य, अन्यथा अगली किश्त नहीं मिलेगी

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

बाड़मेर, 27 जुलाई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 31 जुलाई तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट करवाने को कहा गया है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि तहसील स्तर पर की गई समीक्षा में पाया गया है कि बाड़मेर जिले में अभी तक अधिक संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जिन किसानों को उनकी किश्त राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन किसानों को इस योजना का पूर्ण लाभ देने हेतु ई-केवाईसी शीघ्र अपडेट/दुरूस्त करने के लिए 31 जुलाई 2022 तक विशेष अभियान चलाया गया है। जिन किसानों के द्वारा 31 जुलाई 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त नहीं करवाई जाएगी, वे किसान इस योजना की किश्त राशि के लाभ से वंचित रह जायेंगे।
उन्होने बताया कि किसान दो तरीकों से पी.एम. किसान के लिए ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त कर सकते है। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते है। इसके अलावा यह प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाईन पी.एम. किसान की अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाईल नम्बर लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाईल से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी घर बैठे पूरी कर सकते है।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वैबसाईट  pmkissan-gov-in जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नम्बर से रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करंे। इसके बाद आपके मोबाईल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, यह ओटीपी वेबसाईट पर दर्ज करने के बाद एक और आधार ओटीपी आपके मोबाईल पर आएगा, यह आधार ओटीपी वैबसाईट पर दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
-0-

मंगलवार, 26 जुलाई 2022

प्रशासन शहरों के संग में 61 प्रकरणों का निस्तारण, लोगो को मिली राहत

बाड़मेर, 26 जुलाई। नगर परिषद बाड़मेर द्वारा मंगलवार को वार्ड 4 और 5 का प्रशासन शहरों के संग का शिविर नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया जिसमें 61 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।

 नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि वार्ड 4 और 5 का शिविर का आयोजन कर मंगलवार को 69A के 16 पट्टे ,कृषि भूमि के 21 ,राजकीय भूमि के 14 ,फ्री होल्ड 7 और कच्ची बस्ती के 3 प्रकरणों का निस्तारण कर 14.75 लाख का राजस्व अर्जित किया गया।।उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा अनुरूप आमजन को राहत देने के पूरे प्रयास किये जा रहे है।।
बुधवार को वार्ड 6 और 7 के शिविर
उन्होंने बताया कि बुधवार 27 जुलाई को वार्ड 6 और 7 का शिविर आचार्य बास स्थित सामुदायिक सभा भवन में किया जाएगा।
-0-

चिकित्सा योजनाओं के बेहतर संचालन से बाड़मेर बने राज्य में अव्वल

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

बाड़मेर, 26 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार सांय सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्वास्थ्य योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में चिकित्सा योजनाओं की सतत निगरानी कर बेहतर परिणाम अर्जित किये जाए ताकि जिले की रैंक उच्च रहें। उन्होने कहा कि प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस मनाया जाता हैं। इस दिन सभी निर्धारित मानकों में काम किया जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना की समीक्षा की तथा बेेहतर मॉनिटरिंग करते हुए चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाईयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की चिकित्सा योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत कोई भुगतान बकाया नहीं रहें यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने विद्यालय खुल गए हैं, ऐसे में बच्चों में कोरोना टीकाकरण पुरा किया जाए। उन्होंने मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी एवं डेंगू के मद्देनजर सभी चिकित्सा कर्मिकों को अलर्ट रहकर काम करने को कहा। साथ ही आउटडोर के मरीजों को कोरोना की बूस्टर डोज देने को भी कहा।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि मिशन सुरक्षा चक्र के तहत एनीमिया, कुपोषण के सर्वे में बेहतर काम हुआ है। इसे आगे भी जारी रखे एवं चिन्हित मरीजों का समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने चिकित्सा योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी। बैठक चिकित्सा विभाग के जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-

जोधपुर सम्भाग में आगामी 48 घण्टों में कहीं-कहीं भारी बारिश की सम्भावना

बाड़मेर, 26 जुलाई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी 48 घण्टों में जोधपुर सम्भाग में भारी बारिश व एक-दो स्थानो पर अति भारी बारिश होने की प्रबल सम्भावना बताई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिले के उपखण्ड अधिकारियों, तहसीलदारों के साथ ही नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इसको ध्यान में रखते हुए बचाव के सम्बन्ध में पुख्ता प्रबन्ध रखे।
-0-

जिला कलेक्टर अचानक पहुंचे विष्णु कॉलोनी पीएचसी

निःशुल्क दवा एव जाँच का हर हाल में मिले लाभ

बाड़मेर, 26 जुलाई। जिले मे ड़ेंगू एवं मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढ़ने के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर लोक बंधु मंगलवार को अचानक विष्णु कॉलोनी पीएचसी पहुंचे एवं यहां चिकित्सा प्रबंधो का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में रोगियों की आवक कम करने को नगरीय चिकित्सा संस्थाओं को सुदृढ़ करने को कहा।
  कलेक्टर बंधु ने मंगलवार सवेरे बिना किसी पूर्व सूचना के राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित विष्णु कॉलोनी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया तथा यहां चिकित्सा प्रबंधो का जायजा लिया। उन्होंने मरीजो से उपचार की जानकारी ली एवं दवाओं की उपलब्धता को देखा। जिला कलेक्टर ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हर चिकित्सा केंद्र में शक्ति दिवस मनाया जाता है। इसकी पालना सुनिश्चित की जाए।
  कलेक्टर बंधु ने इस चिकित्सालय में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों से बढ़ी ओपीडी से चिकित्सालय में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि मरीजों को चिकित्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर पहुंच उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होनें चिरंजीवी योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा।
जिला कलेक्टर नें मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होनें सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकसो से जेनेरिक दवाओं एवं सरकार द्वारा उपलब्ध दवाओं को ही लिखने एवं सभी जाँच अस्पताल में ही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं मे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई मौजूद रहे।  
-0-







एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले दल ने की जिला कलक्टर से मुलाकात

बाड़मेर, 26 जुलाई। माउन्ट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने और 11 देशों में 4 लाख 25 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा करने वाले सामाजिक युवा जाग्रति अन्तर्राष्ट्रीय अन्तर्वेद एडवेन्चर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड ऑन फूट सेवा संस्थान के दल सदस्य मंगलवार को बाड़मेर पहुंचे।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु से मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम, सामाजिक सुधार के सन्देशों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होने जिला कलक्टर को यात्रा के अनुभवों के संबंध जानकारी कराई। पर्वतारोही दल के लीडर अवध बिहारीलाल ने बताया कि देवभूमि उतराखंड में चारधाम यात्रा से हरिद्वार के रास्ते वे यहां पहुंचे है। उनके दल में महेन्द्र प्रताप और गोविन्दा नन्द, विजय शंकर सहित 20 सदस्य है। उन्होने बताया कि सभी सदस्यों ने देह दान का संकल्प ले रखा है। दल सदस्यों ने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के प्रति जन जागरूकता का सन्देश भी दे रहे है। उन्होने बताया कि बुधवार को उनके द्वारा उप वन संरक्षक कार्यालय में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, गल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल माल गोदाम रोड में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं तथा जिला परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा से जुडे जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जाएगा।
-0-



वांछित अपराधी पर पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 26 जुलाई। वांछित अपराधी जैपुरिया उर्फ जयप्रकाश पुत्र ईशाराम उर्फ आम्बाराम निवासी भाचभर पुलिस थाना रामसर हाल जसदेर नाडी बाड़मेर जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 70 दिनांक 28-4-2022 धारा 364, 302, 120बी भादस व 3 (2) ;अद्ध एससी/एसटी एक्ट पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण के प्रकरण में अपराधी जैपुरिया उर्फ जयप्रकाश पुत्र ईशाराम उर्फ आम्बाराम निवासी भाचभर पुलिस थाना रामसर हाल जसदेर नाडी बाड़मेर जिला बाड़मेर वांछित चल रहा है।

उन्होने बताया कि उक्त वांछित अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

-0-

आईडीआरएन पोर्टल पर विभागीय संसाधनों का डाटा अपडेशन के निर्देश

बाड़मेर, 26 जुलाई। विभागीय अधिकारियों को आई.डी.आर.एन. पोर्टल पर अपने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का 1 जून से 30 जून, 2022 तक का डाटा अपडेशन करने के निर्देश दिए गए है। अतिरिक्त जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आईडीआरएन पोर्टल पर अपने-अपने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का डाटा अपडेशन करने बाबत निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों को आई.डी.आर.एन. पोर्टल पर अपने विभाग में उपलब्ध संसाधनों का 1 जून से 30 जून, 2022 तक का डाटा अपडेशन करने के निर्देश दिए गए है।

-0-

सोमवार, 25 जुलाई 2022

मुफ्त तीर्थ यात्रा पर जाएंगे बाड़मेर के 760 वरिष्ठ नागरिक

जिला स्तर पर निकाली ऑनलाइन लॉटरी

बाड़मेर, 25 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2022 के तहत ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों की सोमवार को जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की उपस्थिति मंे लॉटरी निकाली गई। इस दौरान ऑनलाइन लॉटरी के जरिए हवाई एवं रेल से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकांे की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला कलक्टर लोक बंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, देवस्थान विभाग जोधपुर के इन्सपेक्टर दीपक कुमार दवे की उपस्थिति मंे तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकांे की लॉटरी निकाली गई।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत 1072 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमंे से कुल 760 लोगांे का तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया। जिले के लिए हवाई यात्रा हेतु 76 एवं रेल यात्रा हेतु 684 यात्रियों का कोटा निर्धारित है।  

-0-





हैल्दी लिवर कैम्पन एवं डीएलसीसी एनटीसीपी बैठक 26 जुलाई को

बाड़मेर, 25 जुलाई। निरोगी राजस्थान अभियान के अन्तर्गत जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में डीएलसीसी एनटीसीपी बैठक का आयोजन कर 100 दिवसीय अभियान की प्रगति एवं हैल्दी लिवर कैम्पेन की जिला स्तरीय कार्ययोजना निर्माण बैठक 26 जुलाई को दोपहर 12.15 बजे जिला स्वास्थ्य भवन के कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई द्वारा दी गई।

-0-


सरकारी एवं अनुसूचित जाति की खातेदारी भूमियों पर अवैध कब्जे के विरूद्ध अभियान 26 अगस्त तक

बाड़मेर, 25 जुलाई। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति की खातेदारी भूमियों पर अवैध कब्जे तथा राजकीय भूमियों पर अतिक्रमण के विरूद्ध 25 जुलाई से 26 अगस्त, 2022 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त परिवाद एवं शिकायतों के अवलोकन एवं परीक्षण से यह ध्यान में आया है कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जन जाति के व्यक्तियों की खातेदारी की कृषि भूमियों एवं सरकारी भूमियों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जे किये हुए है। उन्होने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जन जाति के व्यक्तियों की खातेदारी की कृषि भूमियों पर अन्य व्यक्तियों द्वारा किया गया कब्जा राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत गैर कानूनी है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3 (1) (एफ) (जी) के तहत आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आकर दण्डनीय है। उन्होने जिले के समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि अनुसूचित जाति एवं जन जाति के व्यक्तियों की खातेदारी की कृषि भूमियों पर अवैध कब्जे के मामलों में चिन्हीकरण एवं उस पर प्रभावी कार्यवाही हेतु 25 जुलाई से 26 अगस्त, 2022 तक विशेष अभियान चलाया जाये एवं इस संबंध में की गई कार्यवाही की रिपोर्ट 11 अगस्त एवं 29 अगस्त को निर्धारित प्रारूप में भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

उन्होने बताया कि इसी प्रकार राजकीय भूमियों पर अतिक्रमण के संबंध में नियमित गिरदावरी के अतिरिक्त सार्वजनिक उपयोग की राजकीय भूमियों का सर्वे करवाकर अतिक्रमण के प्रकरण चिन्हित कर भौतिक बेदखली सुनिश्चित कीे जावें।

-0-

शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

बालिका सीमा के लिए बनी जिला स्तरीय जनसुनवाई वरदान

 सफलता की कहानी

चौबीस घंटे के भीतर जारी हुआ आवासीय पट्टा

बाड़मेर, 22 जुलाई। राज्य सरकार की जनसुनवाई की नई त्रिस्तरीय व्यवस्था अब लोगों को सुकून देने लगी हैं। ऐसे ही परिणाम गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में बालिका सीमा को मिला।

    जिला कलेक्टर लोक बंधु के समक्ष गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान बालिका सीमा अपने छोटे भाई जयेश के साथ उपस्थित हुई तथा अपनी दुख भरी व्यथा सुनाई। सीमा ने बताया कि उसके माता-पिता नही है तथा वे अपनी बुजुर्ग दादी कलावती के साथ महावीर नगर में रहते हैं। साथ ही वह जहां रह रहे है, उस घर का भी पट्टा नही हैं। ऐसे में अगर उनकी बुजुर्ग दादी को कुछ हो जाता हैं तो उन्हें कोई भी अपने घर से बेदखल कर सकता हैं।

    इस पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने असहाय बालिका की परिवेदना को गम्भीरता से लेते हुए नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य को तुरंत मौके पर भेज कर पूरे मामले की जानकारी लाने को कहा। नगर परिषद आयुक्त आचार्य ने मौके पर जाकर पूरे मामले का अध्ययन किया एवं मौके पर ही आवासीय पट्टे के लिए खुद आवेदन तैयार करवाया। इस प्रकरण में सारी औपचारिकताए पूरी कर शुक्रवार को आवासीय पट्टे का जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बालिका सीमा को उसके भाई की मौजूदगी में दादी कलावती को सुपुर्द किया।

    ऐसे में बालिका सीमा ने जिला कलेक्टर लोक बंधु का आभार प्रकट करते हुए राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं लाभकारी जनसुनवाई की व्यवस्था को बहुत सार्थक बताया।

-0-






खान एवं गोपालन मंत्री शनिवार को नाकोड़ाजी आएंगे

बाड़मेर, 22 जुलाई। खान, पैट्रोंलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार 23 जुलाई को नाकोड़ाजी आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान, पैट्रोंलियम एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया शनिवार 23 जुलाई को बारां से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे नाकोड़ाजी पहुंचेगे एवं रात्रि विश्राम नाकोड़ाजी में करेंगे। वे रविवार, 24 जुलाई को नाकोड़ाजी से अपराह्न 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी बाड़मेर दौरे पर

बाड़मेर, 22 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार, 23 जुलाई से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी का दौरा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी जिले की यात्रा के दौरान वे 23 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी का दौरा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें। वे रविवार 24 जुलाई को सायं 6 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।

-0-


प्रातः 9 बजे तथा अपराह्न 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

 रीट परीक्षा 2022 शनिवार एवं रविवार को

परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा परीक्षा भवन में प्रवेश रहेगा वर्जित
31 केंद्रों पर 38052 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बाड़मेर, 22 जुलाई। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन शनिवार एवं रविवार को किया जाएगा। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा के तटस्थ एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 केंद्रों पर कुल 38052 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा।
सभी जगह तीसरी नजर
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा उपरान्त बाहर निकलने तक सम्पूर्ण समय परीक्षार्थी सी.सी.टी.वी. कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
दो घंटे पूर्व पहुंचे
  परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 2 घण्टा पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करे ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किग समय से की जा सकें। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से 1 घण्टा पूर्व तक ही केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षार्थी को प्रातः पारी में प्रातः 9ः00 बजे तथा अपराह पारी में अपराह 2ः00 बजे के पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जायेगी।
अनुमत एवं निषेध साम्रगी
उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया निषेध होगा। परीक्षार्थी घड़ी, चौन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, कालाध्नीला पैन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।
नकल करने पर कड़ी कार्यवाही
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने, अनुचित सामग्री लाने, उसका प्रयोग करने, परस्पर नकल करने, कोई बाहरी सहायता से नकल करने, परीक्षा काल में प्रवेश पत्रध्ओएमआर सीट परीक्षा केन्द्र से बाहर भेजने, अन्य से उतर हल कराने आदि अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधन की रोकथाम के उध्युपाय) विधेयक 2022 के अन्तर्गत तीन वर्ष तक का कारावास, न्यूनतम एक लाख रूपये का अर्थदण्ड एवं सार्वजनिक परीक्षा से दो वर्ष के लिए वंचित किया जाएगा। परीक्षा एजेन्सी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला परीक्षार्थी सहित किसी भी व्यक्ति को 05-10 वर्ष तक का कारावास एवं 10 लाख से 10 करोड़ तक का अर्थदण्ड दिए जाने का प्रावधान उक्त विधेयक में किया गया है। अनुचित साधन प्रयुक्त करने वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध उपरोक्त विधेयक में किये गए प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।  
कंट्रोल रूम
रीट परीक्षा 2022 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां परीक्षा से सम्बंधित कोई भी सूचनाओ का आदान प्रदान किया जा सकता हैं।
जिला कार्यालय:- 02982-222226
उपखण्ड कार्यालय:- 02982-220009
-0-

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा परीक्षा भवन में प्रवेश रहेगा वर्जित

 रीट परीक्षा 2022 शनिवार एवं रविवार को

बाड़मेर, 21 जुलाई। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नोडल अधिकारी रीट 2022) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर डयुटी पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया निषेध होगा। परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, काला/नीला पैन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।
परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने वालों को चेतावनी
रीट परीक्षा 2022 के दौरान पेपर लीक करने, अनुचित सामग्री लाने, उसका प्रयोग करने, परस्पर नकल करने, कोई बाहरी सहायता से नकल करने, परीक्षा काल में प्रवेश पत्र/ओएमआर सीट परीक्षा केन्द्र से बाहर भेजने, अन्य से उतर हल कराने आदि अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधन की रोकथाम के उध्युपाय) विधेयक 2022 के अन्तर्गत तीन वर्ष तक का कारावास, न्यूनतम एक लाख रूपये का अर्थदण्ड एवं सार्वजनिक परीक्षा से दो वर्ष के लिए वंचित किया जाएगा। परीक्षा एजेन्सी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला परीक्षार्थी सहित किसी भी व्यक्ति को 05-10 वर्ष तक का कारावास एवं 10 लाख से 10 करोड़ तक का अर्थदण्ड दिए जाने का प्रावधान उक्त विधेयक में किया गया है। अनुचित साधन प्रयुक्त करने वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध उपरोक्त विधेयक में किये गए प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।          
-0-

परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए 22 एवं 23 को अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022

बाड़मेर, 21 जुलाई। सचिव एवं समन्वयक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में (प्रातः 10 से दोपहर 12.30 एवं दोपहर 3 से सायं 5.30) आयोजित होने वाली राजस्थान अध्याक पात्रता परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए 22 एवं 23 जुलाई को अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 22 जुलाई को बाडमेर से जयपुर के लिए वाया बायतु, बालोतरा, पचपदरा, ब्यावर होते हुए दोपहर 12 बजे, 1 बजे, 3 बजे, 4 बजे एवं सांय 7 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार 22 जुलाई को बाड़मेर से जैसलमेर के लिए वाया शिव, फतेहगढ़ होते हुए दोपहर 3 बजे, 4 बजे, 5 बजे एवं सांय 6 बजे तथा बाड़मेर से जालोर के लिये वाया सिणधरी, सायला दोपहर 3 बजे, 4 बजे, सांय 6 बजे एवं 7 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर से जोधपुर वाया बायतु, बालोतरा मार्ग पर प्रातः 6 बजे से सांय 7 बजे तक साधारण सेवा प्रति 30 मिनट के अन्तराल से साधारण सेवा संचालित रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से समस्त वाहनें संचालित होगी, जिसके दूरभाष नम्बर 02982-220199, मोबाइल नम्बर 9799436638, 8529847843 है।
नागर ने बताया कि इसी प्रकार 23 जुलाई को बालोतरा से बाड़मेर के लिये वाया बायतु  (पूछताछ नम्बर 7297036797, 9414531957) प्रातः 6.30 बजे, सिवाना से बाड़मेर वाया सिणधरी प्रातः 6 बजे, गुडामालानी से बाड़मेर वाया सिणधरी प्रातः 6 बजे तथा सिणधरी से बाड़मेर वाया रावतसर (पूछताछ नम्बर 9983807774) प्रातः 6.30 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।  
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...