गुरुवार, 14 जुलाई 2022

संभागीय आयुक्त ने बालोतरा में तो जिला कलक्टर ने रामसर में किया निरीक्षण

 उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
    इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा ने बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर जनसुनवाई का निरीक्षण किया। वहीं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रामसर में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
    जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा। रामसर में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिया। वहीं बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की। रामसर में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं के परिवाद पेश किए गए। उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं एवं कार्यवाही रिपोर्ट की जानकारी दी।
  इसी तरह बालोतरा में सम्भागीय आयुक्त मीणा ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। इस दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने विस्तृत जानकारी दी।
उपखण्ड अधिकारी धोरीमना ने बताया कि गुरूवार को राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र धोरीमना में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि शिविर में कुल विभिन्न समस्याओं से जुड़ी 22 परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिनमें से 6 परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष परिवादों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर सात दिवस में पालना रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने बताया कि अधिकतर परिवेदनाएं पेयजल, पंचायतीराज, विद्युत, राजस्व विभाग से जुड़ी रही। इस दौरान धोरीमना प्रधान श्रीमती इन्दुबाला विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 17 तक जिले की यात्रा पर रहेंगे

बाड़मेर, 14 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी शुक्रवार से तीन दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी 15 से 17 जुलाई तक गुडामालानी विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रविवार 17 जुलाई को सांय 5 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत गुरूवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर में निरीक्षण के दौरान मालानी प्रोविजन पर इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर मौके पर ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दो हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।

-0-

चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश

 पटवार सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2021

बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक कागजात प्रस्तुत एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु जिला बाड़मेर आवंटित किये जाने के फलस्वरूप इस जिले में पटवारियों के उपलब्ध रिक्त पदों के विरूद्ध 190 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुक्रवार 15 जुलाई तक अपने कागजात प्रस्तुत करना एवं सत्यापन करवाया जाना है तथा अस्थाई पटवार प्रशिक्षण विद्यालय सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर बाडमेर में इन्हें 18 जुलाई, 2022 को नियुक्ति दी जानी है। उन्होने बताया कि गुरूवार 14 जुलाई सांय तक 135 पटवार प्रशिक्षणार्थियों ने अपने कागजात प्रस्तुत एवं सत्यापित करवाने हेतु जिला कार्यालय में उपस्थिति दी है। उन्होने विस्तृत आदेश जिले की वेबसाइट https://barmer.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
-0-

बुधवार, 13 जुलाई 2022

जिला कलक्टर रामसर एवं गडरारोड़ में सुनेगे ग्रामीणों की परिवेदनाएं

 उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जुलाई माह के दूसरे गुरुवार, 14 जुलाई को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम उपखण्ड स्तरों पर रखा गया है। जिला कलक्टर लोक बंधु गुरुवार को प्रातः 11 बजे रामसर उपखण्ड स्तरीय एवं दोपहर 1 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ में वीसी कक्ष में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनेगे।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवंत गौड़ ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव भी वीसी के माध्यम से जुड़ेगी। उन्होंने बताया कि सभी उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को प्रातः 11 बजे जनसुनवाई रखी गई है। इस जनसुनवाई में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगे। उन्होंने आमजन को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित होने का आह्वान किया एवं कहा कि वे इसमें अपनी परिवेदनाओं को रखे ताकि अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाकर समस्या का समाधान किया जा सके।
-0-

‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ में जोधपुर संभाग में 10 लाख घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

11 से 17 अगस्त तक आयोजित होगा व्यापक कार्यक्रम

बाड़मेर, 13 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जोधपुर संभाग में 10 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।
संभागीय आयुक्त के सी मीणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 10 लाख घरो पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में 4  लाख, पाली में 2 लाख, बाड़मेर एवं जालोर जिले में 1.5-1.5 लाख तथा सिरोही एवं जैसलमेर जिलों में 1-1 लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य लिया गया है। बुधवार साय बाड़मेर कलेक्ट्रेट से इस सम्बंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में संभागीय आयुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आमजन को जोड़ने की दिशा में प्रयास होंगे। जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ की जा सके और उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके।
  मीणा ने कहा कि विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ जुड़ाव स्थापित करने के उदेश्य के यह तिरंगा लगवाया जाएगा। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य प्रबुद्धजनों विभिन्न राजकीय विभागों, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा का भी सहयोग लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इन गतिविधियों को व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    इस अभियान की सफलता के लिए सभागीय आयुक्त ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान संभागीय आयुक्त ने 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान  की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों को अधिकतम पट्टो का वितरण करने को कहा।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में बाड़मेर से सम्भागीय आयुक्त मीणा के अलावा जिला कलेक्टर लोक बंधु मौजूद रहे। वहीं जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पाली कलेक्टर नमित मेहता, सिरोही कलेक्टर डॉ भंवर लाल एवं जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।
-0-






उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई 14 जुलाई को

बाड़मेर, 13 जुलाई। जुलाई माह के दूसरे गुरूवार 14 जुलाई को जिले में सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई आयोजित की जाएगी।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर माह के द्वितीय गुरूवार 14 जुलाई को सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित पंचायत समिति के भारत निर्माण राजीव सेवा केन्द्र पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकेंगे। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
-0-
 

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022, नियंत्रण कक्ष स्थापित, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर, 13 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राज. अजमेर द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 दिनांक 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में प्रातः 10 से 12.30 बजे तक तथा दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक जिले में चयनित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर परीक्षार्थियों को उक्त परीक्षा संबंधी विविध जानकारी उपलब्ध कराने एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु राउण्ड दी क्लॉक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयुटी लगाई गई है। उक्त नियन्त्रण कक्ष भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र (कलक्ट्रेट परिसर बाड़मेर) में 21 जुलाई से 24 जुलाई तक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् समस्त परीक्षा सामग्री संग्रहण केन्द्र मंे जमा होने एवं उक्त सामग्री जिले से अजमेर कार्यालय के लिये रवाना होनेे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बर 02982-222226 रहेंगे। उक्त नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर (नोडल अधिकारी) के निर्देशन में कार्य करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पूर्व में नियमित रूप से नियन्त्रण कक्ष संचालित हो रहा है, उसमें कार्यरत कार्मिकों को निर्देश दिए गए है कि वे रीट परीक्षा से संबंधित कार्य में नियुक्त अघिकारियों एवं कर्मचारियों का आवश्यक सहयोग करेंगे। रीट परीक्षा कार्य हेतु नियन्त्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु एक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाले सन्देश/शिकायत एवं उस पर की गई कार्यवाही का इन्द्राज किया जाएगा। परीक्षा समाप्ति पश्चात् उक्त पंजिका जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा बाडमेर के कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर रीट परीक्षा से संबंधित जारी विभिन्न आदेशों/निर्देशों, परीक्षा केन्द्रों की सूची, उनकी सही लोकेशन आदि की सूचनाएं नियंत्रण कक्ष प्रभारी को 22 जुलाई को प्रातः ही उपलब्ध करायेंगे।
-0-

एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च, 2023 तक रहेगी प्रभावशील

बाड़मेर, 13 जुलाई। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर की ओर से ऋणियों के लिए एक मुश्त ऋण समाधान योजना 2022-23 लागू की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि इस योजना के तहत 31 मार्च 2022 तक वितरित ऋणों के लाभार्थी दण्डनीय ब्याज की छूट के लिए पात्र होंगे तथा यह योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावशील रहेगी। उन्होने बताया कि योजना अन्तर्गत पात्र ऋणीयों को अधिशेष राशि (मूल व ब्याज) जमा कराने पर दण्डनीय ब्याज की शत प्रतिशत छुट देय होगी।
-0-

प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करे- मीणा

बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाए। साथ ही राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर कैलाश चन्द मीणा ने बुधवार को जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा के तहत विभिन्न विभागों के काम बढाने तथा 100 दिवस रोजगार सृजन दिवस बढाने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा।
प्रभारी सचिव मीणा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निजी अस्पतालों के क्लेम निरस्त होने के कारणों की विस्तृत जॉच करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन सरंक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







मंगलवार, 12 जुलाई 2022

शून्य परिवाद वाली ग्राम पंचायतों में पुनः जन सुनवाई 13 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में शून्य परिवाद वाली 209 ग्राम पंचायतों में पुनः जन सुनवाई का आयोजन 13 जुलाई को किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके अधीन कुल 209 ग्राम पंचायतों में शून्य परिवाद प्राप्त हुए है, उनमें पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए 13 जुलाई को पुनः जनसुनवाई का आयोजन आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि उक्त जन सुनवाईयों की मॉनिटरिंग वे स्वयं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी अथवा ब्लॉक लेवल के अधिकारी से करावें। उन्होने उक्त जनसुवाईयों में प्राप्त परिवादों की सूचना 13 जुलाई को ही सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड करवाते हुए पालना से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) जिला परिषद बाडमेर को तथा ई मेल आई डी  publicservicesbarmer1@gmail.com पर भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 15 को

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिला आपदा प्रबन्धन की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार 15 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में दक्षिण पश्चिम मानसून 2022 के दौरान संभावित अतिवृष्टि एवं जल भराव की स्थिति में उचित प्रबन्धन एवं तैयारियों समेत अभाव संवत 2078 में निजी टैंकरों से किये गये पेयजल परिवहन पर हुए व्यय की राशि/विपत्रों के अनुमोदन के संबंध में समीक्षा की जाएगी।
-0-

प्रभारी सचिव मीणा 13 जुलाई को करेंगे योजनाओं की प्रगति समीक्षा

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर कैलाश चन्द मीणा बुधवार 13 जुलाई को दोपहर एक बजे जिले में संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

सोमवार, 11 जुलाई 2022

अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी

बाड़मेर, 11 जुलाई। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए खान विभाग के साथ साथ पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त जॉच अभियान चलाया जाएगा।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन में लगे डम्पर, जेसीबी, बड़े वाहनों के मालिकों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान बजरी के अलावा अन्य खनिजों की भी धरपकड़ करने को कहा। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले में खनिज बजरी के संभावित अवैध खनन स्थलों यथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कनाना, किटनोद, बिठुजा, तिलवाड़ा, गोला सोढा एवं बागुण्डी का लुनी नदी क्षेत्र, सिणधरी में पायला कला, सडा, भटाला, दरगुडा व सिणधरी चोसिरा लुनी नदी क्षेत्र, गुडामालानी में खुडाला,े जालीखेडा, नई उन्दरी व आमलियाली लुनी नदी क्षेत्र तथा सिवाना में जेठंतरी, सिलोर, अजीत व समदडी लुनी नदी क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

बैठक में एसीएफ दीपक कुमार चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-

कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार

जिला कलेक्टर ने की लक्ष्यों व उपलब्धियो की विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 11 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने सोमवार को कृषि विभाग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं आत्मा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

   इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बताया की जिले में मानसून की बुवाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में कृषि विभाग सतर्कता से काम करे। उन्होंने कहा कि समूचे जिले में किसानों को मांग के अनुसार उन्नत बीज तथा उर्वरक की उपबल्धता बनी रहे। उन्होंने कहा कि किसानों को मिनीकिट का भी वितरण किया जाए। साथ ही विभाग के कार्मिक क्षेत्र में सजगता से काम करे एवं कंट्रोल रूम भी चालू रहे। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 15 लाख के विरुद्ध 8.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ़ की बुवाई हो चुकी हैं।

   इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों से लक्ष्यों के विरूद्ध अब तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि लक्ष्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ विशेष प्रयास कर फसलोत्तर प्रबंधन को बढावा देते हुए जिले में उत्पादित जिन्सों/फलों के विपणन एवं प्रसंस्करण हेतु कृषकों को प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया जाए। कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना में लगने वाले फसल प्रदर्शनों को निकटवर्ती कृषकों को दिखाया जाये ताकि उसकेे परिणाम के आधार पर जिलें के अन्य कृषक उन्नत कृषि तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढा सकेे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बडी संख्या में कृषक फसल मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हैं जिस पर बैठक में उपस्थित बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि को फसल में नुकसान होने की स्थिति में कृषकों को उचित मुआवजा दिलानें के निर्देश दियें।

उन्होने उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत मिनि स्प्रींकलर एवं बगीचों में लगने वाली बूंद-बूंद सिंचाई योजना का प्रचार-प्रसार कर लक्ष्यों की प्राप्ति के पूर्ण प्रयास किये जायें। साथ ही उन्होने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अन्तर्गत बनने वाले पैक-हाउस, पोस्ट हार्वेस्ट मेनेजमेंट एवं जैविक खेती तथा सामुदायिक जल संग्रहण ढांचे के विकास के लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दियें।

जिला कलक्टर ने आत्मा योजनान्तर्गत जिलें के कृषकों को कृषि में वैज्ञानिक दक्षता हेतु आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों का समयबद्ध आयोजन करवाये जाने के साथ जिले के बाहर होने वालें भ्रमण में अधिक से अधिक प्रगतिशील कृषकों का चयन कर राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के माध्यम से तकनिकी रूप से दक्ष किया जाए तथा अग्रिम पंक्ति के फसल अंजीर बगीचा की जिलें में आवश्यकता को देखते हुये अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं कृषकों के मध्य अंजीर बगीचा स्थापना का प्रशिक्षण आयोजित किया जायें।

बैठक में कृषि विस्तार उप निदेशक वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी कराई। वहीं उपनिदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा किशोरीलाल वर्मा ने आत्मा योजना तथा सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्र सिंह मनोहर द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में कृषि से संबंद्ध जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

-0-







शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा रविवार को बालोतरा आएगे

बालोतरा में विशेष योग्यजनों की करेंगे जनसुनवाई

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन राज्य मंत्री उमा शंकर शर्मा (अधिवक्ता)  रविवार से जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन राज्य मंत्री उमा शंकर शर्मा रविवार 10 जुलाई को जोधपुर से प्रस्थान कर डोली, अरबा, कल्याणपुर, सरवड़ी पुरोहितान, समदड़ी, सिवाना, बालोतरा, ब्रह्नाधाम तीर्थ, आसोतरा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि 9 बजे बालोतरा में टाउनहॉल में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम शामिल होगे तथा रात्रि विश्राम डाक बंगला, बालोतरा में करेंगे। वे 11 जुलाई को प्रातः 9 बजे डाक बंगला, बालोतरा में विशेष योग्यजनों की जनसुनवाई करेंगे। इसके प्रश्चात वे 12 बजे टाउनहॉल बालोतरा में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होगें। वे सांय 3 बजे बालोतरा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

त्यौहारों पर सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 08 जुलाई। बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते आगामी धार्मिक त्यौहारों एवं उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि आने वाले समय मे ईदुलजुहा समेत कई उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायो से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर विशेष टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए।
बैठक में ईदुलजुहा एवं आगामी श्रावण मास में आने वाले विभिन्न पर्वो पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, कौमी एकता के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, ओमप्रकाश गर्ग, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अबरार मोहम्मद, किशोर भार्गव समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-

जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

मानसून के मद्देनजर सक्रिय रहे कंट्रोल रूम

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक लेकर जिले में दक्षिण पच्छिम मानसून की सक्रियता के मद्देनजर सम्बंधित विभागों को सजगता एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने इस दौरान विधुत तंत्र को भी चुस्त दुरुस्त रखने को कहा।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मानसून के दौरान कई बार आकाशीय बिजली गिरने एवं इससे क्षति के प्रकरण भी आते रहते हैं। इसमें कतई देरी नही कर तुरंत प्रकरण प्रेषित करें। जिला कलेक्टर ने कहा की कई बार तात्कालिक सहायता के प्रकरणों में भी अनावश्यक देरी की जाती हैं जबकि इन प्रकरणों में पीड़ित को तुरंत राहत पहुंचाने की जरूरत होती हैं। उन्होंने विशेष कर आगजनी, आकाशीय बिजली एवं सड़क दुर्घटना सहायता के मामलो में लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए दो एवं तीन साल पुराने प्रकरणों में सम्बंधित व्यक्ति की जिम्मेदारी तय कर भेजने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ ही बुवाई की सीजन शुरू हो गई है। ऐसे में सभी राजस्व अधिकारी सतर्क रहें। साथ ही मानसून के दौरान सम्बंधित विभाग अपनी तैयारी रखें। बाढ़ बचाव के आवश्यक बन्दोबस्त समेत कंट्रोल रूम चालू रहे है। साथ ही बारिश के दौरान एवं बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
इस दौरान कलेक्टर बंधु ने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने को राजस्व प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवो के संग अभियान की समाप्ति के बाद 30 जून से पहले के कोई भी नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं नेखम बन्दी के प्रकरण बकाया नही रहने चाहिए।
  जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से अपने क्षेत्र में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए एवं कानून व्यवस्था पर सजग एवं सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी ईद के पर्व के मद्देनजर पुख्ता कानून व्यवस्था रहे एवं उपखंड मजिस्ट्रेट शांति समितियों की बैठक करें एवं अपने सूचना तंत्र को भी सक्रिय रखें।
उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के काम को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने मतदान केन्द्रों के सुविधाओं के सुदृढ़करण, निर्माण श्रमिकों के आवेदकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति, अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। वही मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बकाया विकास कार्यो की मॉनिटरिंग की जानकारी दी।
  बैठक में जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-






जिला कलक्टर ने किया विकास कार्यो र्का औचक निरीक्षण

नरेगा के कामों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो में गुणवत्ता एवं समयबद्धता परखने को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बायतु पंचायत समिति में मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने बायतु पंचायत समिति की निम्बानियो की ढाणी ग्राम पंचायत में मनरेगा में ग्रेवल सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं टांका निर्माण कार्य समेत विभिन्न विकास कार्यो का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने निम्बानियो की ढाणी ग्राम पंचायत में सबसे पहले टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की गुणवता को परखा। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्रीमती टीपू देवी के निर्माणाधीन आवास का अवलोकन किया तथा इसे समय पर पूर्ण कराने को कहा।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन ग्रेवल सड़कों का भी मौके पर निरीक्षण किया तथा सड़कों की चौड़ाई, ऊंचाई तथा निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 112 से कड़वासरो की ढाणी, भादूओ की ढाणी से ब्राह्मणों की ढाणी एवं भादूओ की ढाणी से पूनमाराम मूढ़ की ढाणी तक ग्रेवल सड़क पर वाहन चलाकर उसकी गुणवत्ता का को परखा।
  इस दौरान उन्होने लाभार्थियों से रूबरू होकर निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा भुगतान की स्थिति आदि की जानकारी ली तथा अधिकारियों से मौके पर श्रमिकों के लिए पर्याप्त छाया पानी के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी अमित चौधरी एवं कनिष्ठ अभियन्ता वकील खान समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई

बाड़मेर, 08 जुलाई। जिला में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि निदेशालय अल्पसंख्यक मामलात विभाग जयपुर के निर्देशो के तहत जिलें में संचालित चार राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावासों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। जिनमें जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक व बालिका छात्रावास में 50-50 सींटे है तथा ग्राम कोनरा व गडरारोड़ में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में 50-50 सींटे है। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि से पहले निम्न छात्रावासों या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर में अपना प्रवेश का फॉर्म जमा करावा सकते है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...