गुरुवार, 16 जून 2022

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 16 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के बाड़मेर तहसील में उण्डखा तथा गिडा तहसील क्षेत्र में सन्तरा, रिडियातालर, कुम्पलिया एवं सवाऊ मूलराज ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

33 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 5765 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 16 जून। जिले में बायतु, बाडमेर, गडरारोड़, रामसर एवं गिडा़ तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 33 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बायतु, बाडमेर, गडरारोड़, रामसर एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 33 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4755 बड़े एवं 1010 छोटे पशुओं सहित कुल 5765 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बायतु तहसील क्षेत्र में ग्राम महिगोणी मूढ़ों की ढाणी, अकदड़ा एवं मीठिया तला, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में प्रजापतों की ढाणी, विश्वकर्मा बस्ती एवं कमलसिंहपुरा, गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में राणासर, रामसर तहसील क्षेत्र में बने की बस्ती, लकडियाली, सज्जन का पार, शोभदार की बस्ती, मेकनवाला, बुकड़ी एवं मंदरूप का तला तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र में कसुम्बला भाटियान, कसुम्बला हरचन्द, माताजी की भाखरी, सन्तरा, केराला, सुजाणियों की ढाणी, कानोड़, रिडिया रामदेव नगर, डेरी नाडी, धोलू, चक सन्तरा, झूण्ड, झूण्ड दक्षिण, करनेतों का खेडा, चक सियागों की ढाणी, रिडियातालर, चक लोपली एवं रिडिया भाखरी ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

बजरी के अवैध खनन की धरकपड़

गुरूवार को आकस्मिक चैकिंग में पांच डम्पर जब्त

बाड़मेर, 16 जून। अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पैट्रोलियम विभाग सुबोध अग्रवाल, जिला कलक्टर लोकबन्धु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अधीक्षण खनि अभियंता, जोधपुर धर्मेन्द्र लोहार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी) एवं खनिज विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा गुरूवार को प्रातः आकस्मिक चौंकिग के दौरान तहसील सिणधरी क्षैत्र में खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की छापामारी करते हुए खनिज बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर पॉच डम्परों को जब्त किया जाकर एक डम्पर पुलिस थाना सिणधरी तथा 4 डम्पर पुलिस चौकी पायॅला कल्ला की सुपुर्दगी में दिया गया।
खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि 15 मई से 14 जून तक राज्य स्तरीय अवैध खनन के सयुंक्त अभियान के दौरान विभिन्न खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के कुुल 49 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी मय कम्पाउड व एनजीटी फीस की कुल राशि रू 64.55 लाख वसूल किये गये तथा  5 एफआईआर संबंधित पुलिस थानों में दर्ज की गई। अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-

बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर होगा उपलब्ध

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बाड़मेर, 16 जून। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्यि बीमा योजना में बीमित परिवारों को दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय राजयपाल महोदय द्वारा एक मई, 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारीराम गोदारा ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में हुई क्षति का आशय किसी भी ऐसी शारीरिक चोट से हे जो किसी बाह्य, हिंसात्मक एवं दृश्य माध्यम द्वारा लगी हो। शारीरिक चोट संदर्भित दुर्घटना से ही उत्पन्न हुई होनी चाहिए एवं दुर्घटना से पूर्व अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मृत्यु/क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होने पर ही योजना के तहत भुगतान देय होगा। उन्होने बताया कि मुख्य रूप से बीमात परिवार के किसी सदस्य की सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने, रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण, बिजली के झटके, जलने में होने वाली मृत्यु/क्षति होने अथवा दुर्घटना के कारण पॉलिसी में उल्लेखित स्थायी पूर्ण क्षति होने की स्थिति में बीमात परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा दुर्घटना दिनांक से 30 दिवस के भीतर ऑनलाईन पोर्टल पर दावा प्रपत्र की पूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।
-0-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022, आवेदन की अवधि 10 जुलाई, 2022 तक

बाड़मेर, 16 जून। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-23 के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 में इस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थो की राजकीय व्यय पर यात्रा करवायी जाएगी जिसमें रेल द्वारा 18 हजार एवं हवाई जहाज द्वारा 2 हजार यात्री शामिल है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आयुक्त देवस्थान विभाग राजस्थान उदयपुर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा हेतु आवेदन की अवधि 16 जून से 10 जुलाई, 2022 तक निर्धारित की गई है।  
रेल यात्रा हेतु तीर्थ स्थान
उन्होने बताया कि रेल यात्रा हेतु रामेश्वरम्-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ऑकारेश्वर, गंगासागर(कोलकता) कामाख्या (गुवाहटी) हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडू)
तीर्थ यात्रा हेतु पात्रता
राजस्थान का मूल निवासी हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु का हो (60 वर्ष आयु की गणना 1 अप्रेल, 2022 को आधार मान कर कीे जाएगी। अर्थात आवेदक का जन्म 01 अप्रेल 1962 से पूर्व का हो। आवेदक आयकर दाता न हो। आवेदक द्वारा पूर्व में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ न उठाया गया हो। इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में यात्रा न किये जाने संबंधी आश्यक का स्व.घोषणा पत्र यात्री को देना होगा। यदि किसी भी समय यह पाया गया कि यात्री द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। भिक्षावृति पर जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र नहीं होंगे। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामण रोग यथा टीबी कांजेस्टिव कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी, अपर्याप्तता, मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो। यात्री के कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगा होना स्वास्यि की दृष्टि से उपयुक्त होगा। वरिष्ठ नागरिक को आवेदन पत्र के साथ चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस आश्यय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह व्यक्ति प्रस्तावित यात्रा हेतु शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम है यह प्रमाण पत्र आवेदन पत्र भरते समय अपलोड किया जाना है। जिन आवेदकों द्वारा विगत वर्षो में उक्त योजना के अन्तर्गत आवेदन तो किया है, किन्तु उनका नम्बर उक्त योजना में यात्रा हेतु चयन नहीं हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। यदि आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक है तथा जीवनसाथी साथ में यात्रा नहीं कर रहा है तो वह अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में ले जा सकता है। वे आवेदक जो विगत वर्षो में लॉटरी में चयनित हो चुके थे लेकिन यात्रा के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद भी उनके द्वारा यात्रा सम्पन्न नहीं की गई, ऐसे पूर्व आवेदक भी इस योजना में पात्र नहीं होंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन देवस्थान विभाग की वेबसाईट https://devsthan.rajasthan.gov.in हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान में उपलब्ध लिंक के माध्यम से अथवा सीधे evevasthan.rajasthan.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन स्वयं या कम्प्यूटर जानकार की मदद से भरा जा सकता है। आवेदक व उसके साथ जाने वाले सहायक अथवा पति-पत्नि दोनों के पास जनआधार कार्ड अवश्य होना चाहिए। आवेदन पत्र में अपनी पसन्द के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में अंकित किये जाए। आवेदकों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व ही जनआधार हेतु पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कर ले। इससे आवेदक को फोटो व दस्तावेज अपलोड करने व अन्य विवरण भरने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
यात्रियों का चयन जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा लॉटरी से किया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची जिला कलक्टर कार्यालय तथा देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय व वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 16 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारिचपों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर निवासी मांगीलाल पुत्र चिमनीराम द्वारा पत्रावली सं0 487/2021 में मांगीलाल के नाम पट्टा जारी करने, पोटलियासर निवासी मोटाराम द्वारा टांका निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाने, आसोतरा निवासी वगताराम द्वारा खातेदारी भूमि के आगे से चल रही सड़क पर से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, बालोतरा निवासी सतीश द्वारा सुनवाई का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सुनवाई कर समस्या का समाधान करने, भोमासर निवासी चुतरसिंह द्वारा कृषि भूमि के बदले गैर मुमकीन पहाड़ी भूमि आवंटित कराने, शिवपुरा निवासी गोपाराम द्वारा वाहन चालक के कार्य से मुक्त कर आगार में किसी अन्य कार्य में डयूटी लगाने, खण्डप निवासी हरीसिंह द्वारा घर के आगे नाली निर्माण कराने, बाड़मेर ग्रामीण निवासी राणीदान द्वारा पानी की पाईप लाईन बिछाने, बाड़मेर निवासी चेतनराज द्वारा मुकदमों की जांच व निस्तारण न होने, पांधी का पार निवासी रणजीताराम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति ठप होने, बाड़मेर निवासी प्रदीप कुमार द्वारा आदेश की पालना कराने, उदरमाणियों की ढाणी निवासी चूनाराम द्वारा खसरा नम्बर 319, 708/341 की नेखमबंदी कराने, भादरेश निवासी भोजाराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखने, सिणघरी चारणान निवासी चिमाराम द्वारा टांके का बकाया भुगतान दिलाने, रतकुडिया निवासी रूगाराम द्वारा सरकारी रास्ता खुलवाने, कानोड़ निवासी पृथ्वीसिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने, डाबलीनाडी निवासी टीकाराम द्वारा विभागीय जांच निस्तारण कराने, बाड़मेर निवासी जितेन्द्रसिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कराने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ 48 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्व्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







बुधवार, 15 जून 2022

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 16 को

बाड़मेर, 15 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार 16 जून को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।

 अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स पर तथा उपखण्ड मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने अपने क्षेत्र में पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से तथा बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित

बाड़मेर, 15 जून। जिले में संभावित बाढ़/अतिवृष्टि की संभावना को ध्यान में रखते हुए इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे राउण्ड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा। उक्त इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है। 

 जिला कलक्टर लोक बंधु ने इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में प्रतिनियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे आपदा प्रबन्ध एवं सहायता कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान एवं उनके समाधार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का कार्य सम्पादित करेंगे। उक्त कार्य हेतु प्राप्त सन्देश, सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का इन्द्राज करने के लिए एक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें उक्त कार्य से संबंधित सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से इन्द्राज किया जाएगा। उक्त नियंत्रण कक्ष के ऑवर ऑल इन्चार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर होंगे। 
-0-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2022 तक

बाड़मेर, 15 जून। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-23 के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 में इस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थो की राजकीय व्यय पर यात्रा करवायी जाएगी।

 जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आयुक्त देवस्थान विभाग राजस्थान जयपुर के पत्र दिनांक 7-6-2022 के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा हेतु आवेदन की प्रक्रिया 30 जून, 2022 तक चलेगी। तीर्थ यात्रा हेतु आवेदक राजस्थान का मूल निवासी हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु का हो। 60 वर्ष आयु की गणना 1 अप्रेल, 2022 को आधार मान कर की जाएगी। आवेदक आयकरदाता न हो तथा आवेदक द्वारा पूर्व में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना का लाभ न उठाया गया हो। आवेदक एवं जीवनसाथी/सहायक यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामण रोग यथा टीबी, कांजेस्टिव कार्डियक, सांस से अवरोध संबंधी बीमारी, अपर्याप्तता, मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो। यात्री एवं जीवनसाथी/ सहायक के कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगा होना स्वास्यि की दृष्टि से उपयुक्त होगा। वरिष्ठ नागरिक को आवेदन पत्र के साथ चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह व्यक्ति प्रस्तावित यात्रा हेतु शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम है। 
 उन्होने बताया कि विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु व्यक्ति देवस्थान विभाग की वेबसाईट https://devsthan.rajasthan.gov.in हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान में उपलब्ध लिंक पर क्लिक कर स्वयं अथवा ई मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। 
-0-

खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु चौहटन में लाईसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर 22 जून को

बाड़मेर, 15 जून। खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु चौहटन में लाइसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर का आयोजन 22 जून को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक ग्राम पंचायत भवन चौहटन में किया जाएगा।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है। प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता को कोई भी खाद्य पदार्थ जो मानव उपयोग में काम आता है, उसके विक्रय के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) बनवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा समय-समय पर आम जन को सूचित भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय बाड़मेर पर एवं बालोतरा तथा धोरीमना में मेगा कैम्प का आयोजन किया जाकर हाथो हाथ खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गये थे। 
 उन्होने बताया कि इसी कडी में 22 जून को ग्राम पंचायत भवन चौहटन में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में आमजन एवं खाद्य विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना खाद्य अनुज्ञापत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि अनुज्ञापत्र बनवाने के लिए मालिक का फोटो, परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाईट बिल, दुकान का फोटो, जीएसटी की प्रति आदि स्वयं द्वारा प्रमाणित कर साथ लाने होंगे। उन्होने बताया कि इसके बाद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता के पास अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे मेगा शिविर में उपस्थित होकर अपने लाइसेन्स हाथो हाथ प्राप्त करे ताकि कानूनी कार्यवाही एवं भारी जुर्माने से बचा जा सकें।
-0-

मंगलवार, 14 जून 2022

बीमा सहायको उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान

    बाड़मेर, 14 जून। निदेशालय राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय बाड़मेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्द कुमार दवे, वरिष्ठ सहायक रिड़मल राम, डंूगराराम, सहायक कर्मचारी कमलपुरी गोस्वामी को बीमा परिपक्वता अभियान 01.04.2022 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने पर विभाग के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक किशनाराम ईशरवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि इस विभाग सभी कार्मिको के अथक प्रयासो से प्रथम बार शत् प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। बीमा सहायको ने राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के 01.04.2022 को परिपक्व हो रही 545 बीमा पॉलिसियो का कुल राशि रूपये छत्तीस करोड़ उन्नीस लाख़ नवासी हजार एक सौ छियानवे का भुगतान आदेश पारित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
-0-




विश्व रक्तदाता दिवस पर शपथ दिलाई

बाड़मेर, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस 2022 के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा कलक्ट्रेट परिसर शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को ‘‘ भारत में रक्त की विशाल आवश्यकता को देखते हुए अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और जनता को नियमित, स्वच्छिक अवैतनिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने का प्रयास करने, जब भी कभी किसी को रक्त की जरूरत होगी, अपने खर्चे पर बिना किसी लोभ, लालच के, जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर रक्तदान करूंगा। मै सतत् प्रयास करूंगा ताकि रक्त की कमी सेहमारे आस-पास किसी की जान न जाए।‘‘ की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज समेत अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।
-0-



खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 14 जून। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एसआईटी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखी जावें। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों, पुलिस विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग व खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी में जहां पर खनिज बजरी का अवैध खनन जेसीबी/एक्सकेवेट्र द्वारा किया जाना पाया जाए, उनके विरूद्ध आकस्मिक चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जावें ताकि अवैध खनन सोर्स पर ही नियंत्रित हो सकें।  
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी ने कहा कि जिले में बिना नम्बर की वाहनों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिन्तनीय है। उन्होने बताया कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ऑवर स्पीडिंग भी है।
बैठक में खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले में खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्मानला लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चैकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि 15 मई से 13 जून तक संयुक्त अभियान के दौरान अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी काय्रवाही करते हुए अवैध खनन के 2, अवैध परिवहन के 39 एवं अवैध भण्डारण का एक प्रकरण सहित कुल 42 प्रकरण दर्ज कर कुल 57 लाख अठावन हजार रूपये की वसूली की गई है। साथ ही 3 एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी, सहायक वन संरक्षक दीपक कुमार मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा एवं संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 14 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि हमारी परम्परा रही है कि किसी को तकलीफ न हो, जिसे आगे भी कायम रखें। उन्होने कहा कि जहां प्रेम रहता है, सद्भावना रहती है, वहीं प्रगति होती है। उन्होने कहा कि शांति समिति के प्रमुद्धजन अपनी अहम भूमिका निभाएं तथा सभी को सही सलाह दें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है। उन्होने कहा कि युवा वर्ग सोशल मिडिया में कमेन्ट की सत्यता को पहले परखे तथा अफवाहों में नहीं आवें। उन्होने कहा कि समाज के मौजिज एवं प्रमुद्धजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होनें शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, जिसे आगे भी कायम रखें।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि बाड़मेर में सद्भावना की जड़े बहुत गहरी है। उन्होने कहा कि यही तालमेल सदीयों से बाड़मेर की पहचान है, जो आगे भी बनी रहें। उन्होने बताया कि पिछली शांति समिति की बैठक में जो बताया गया था बाड़मेर उस पर खरा उतरा है। सभी वर्गो द्वारा सभी धार्मिक आयोजनों में सहयोग दिया गया है। उन्होने कहा कि छुट-पुट विवाद मौजीज एवं बड़े लोग आपसी समझाईश कर सुलझाने की कोशिश करें।
बैठक में विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष ताराचन्द चौपडा, जिला संघ चालक रिखबदास बोथरा, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, डॉ. बी.डी. तातेड़, भंवरसिंह, सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, कौमी एकता कमेटी महामंत्री अबरार मोहम्मद, यासीन खां पठान समेत शांति समिति के पदाधिकारी उपस्ािित रहें।
-0-




प्रभारी मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें- विश्नोई

स्वीकृत टयुबवेल के कार्य शीध्र पूर्ण कराये- जैन
बाड़मेर, 14 जून। जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा समेत फ्लैगशिप योजनाओं तथा बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहें।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा समेत विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से स्कीम वाईज स्वीकृत, पूर्ण एवं चालू कार्यो की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से पूर्ण तैयारी एवं सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं की समीक्षा की जा सकें। इस दौरान उन्होने स्वीकृत टयुबवेल एवं हैण्डपम्प तथा कृषि कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली तथा अपूर्ण कार्य शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने पेयजल योजनाओं के कनेक्शन प्राथमिकता से करने को कहा।
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने को कहा। विशेषकर दूध, घी एवं मिलावटी मावे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना, निरोगी राजस्थान योजना की प्रगति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजना, राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्माल स्केल इन्डस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना समेत प्रत्येक योजना की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होने श्रमिकों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की क्रोस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को स्वयं रेनडम जॉच करने के निर्देश दिए तथा कहा कि गलत पााये जाने पर नोटिस जारी करें। साथ ही उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों की उपस्थिति तथा निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा की तथा माहवार लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियां अर्जित करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय पर उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि टयुबवेल, हैण्डपम्प समेत पुराने जल स्त्रोतो को कार्यशील रखा जाए। उन्होने कहा कि स्वीकृत टयुबवेल शीघ्र पूर्ण करवाकर उनका विद्युतिकरण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सकें। साथ ही उन्होने चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर चिकित्सक लगाने को कहा। उन्होने नई गौशालाओं के लिए आवेदनों की जानकारी ली तथा गौशालाओं को अनुदान के बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होने बारिश के मद्देनजर मिनी किट का शीध्र वितरण करने को कहा।
बैठक के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कृषि कनेक्शनों की डिमाण्ड राशि जमा कराने वालों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने निर्माण कार्यो को सुचारू रखने के संबंध में बजरी की समस्या से अवगत कराया।  
सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने पेयजल, विद्युत समेत क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें ताकि योजनाओं की समीक्षा की जा सकें।
बैठक में वीसी के माध्यम से जुडे जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने वर्षा के मौसम के मद्दनजर आपदा प्रबन्धन गतिविधियों तथा भराव क्षेत्र में एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने फ्लैग्शिप योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने अधिकारियों को मानसून को देखते हुए सक्रिय रहकर आपदा प्रबन्धन के तहत सभी आवश्यक तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को श्रमिकों के भौतिक सत्यापन कार्य की स्वयं जॉच करने के निर्देश दिए।
बैठक में गिड़ा प्रधान श्रीमती जानकी देवी चौधरी, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-







सोमवार, 13 जून 2022

लैदर गुड्स ट्रेड में चर्म प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमन्त्रित

बाड़मेर, 13 जून। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बाड़मेर द्वारा लैदर गुड्स ट्रेड में दो माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 प्रशिक्षणार्थियों के लिये गुडामालानी में आयोजित किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लैदर गुड्स टेªड में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बाड़मेर से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण हेतु व्यक्ति को साक्षर तथा 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा आवश्यक है।
-0-

शान्ति समिति की बैठक 14 जून को

बाड़मेर, 13 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 14 जून को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

-0-

दुघर्टना पीड़ितों को 17.20 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 13 जून। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 व्यक्तियों को कुल सतरह लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर, गिड़ा, बायतु, चौहटन, सेड़वा, समदड़ी, शिव, कल्याणपुर एवं पचपदरा तहसील क्षेत्र में सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा सिणधरी तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 13 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के चौहटन तहसील क्षेत्र में खारा राठौड़ान, सज्जन का पार, रामसर एवं चाड़वा तख्ताबाद ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

26 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 4924 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 13 जून। जिले में रामसर, चौहटन, गिड़ा एवं गडरारोड़ तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 26 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए रामसर, चौहटन, गिड़ा एवं गडरारोड़ तहसील क्षेत्रों में कुल 26 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 3887 बड़े एवं 1037 छोटे पशुओं सहित कुल 4924 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में ग्राम रामसर, हाफीदाणियों का तला, तामलियार, चाडार मदरूप, सालारिया कलारिया, अजबपुरा, शेरे का तला, हाथमा एवं चाडार दखणाद, चौहटन तहसील क्षेत्र में उपरला एवं मानासर, गिड़ा तहसील क्षेत्र में सोहड़ा एवं राजबेरी मलवा तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में रेडाणा, उतरीडेर, सदानियों भीलों की बस्ती, निम्बला, देवीपुरा, देवड़ों की बस्ती, मांझोली, पाबूसरा तथा रामदेव नगर ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...