मंगलवार, 14 जून 2022

बीमा सहायको उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय सम्मान

    बाड़मेर, 14 जून। निदेशालय राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय बाड़मेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी नन्द कुमार दवे, वरिष्ठ सहायक रिड़मल राम, डंूगराराम, सहायक कर्मचारी कमलपुरी गोस्वामी को बीमा परिपक्वता अभियान 01.04.2022 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने पर विभाग के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक किशनाराम ईशरवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि इस विभाग सभी कार्मिको के अथक प्रयासो से प्रथम बार शत् प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। बीमा सहायको ने राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के 01.04.2022 को परिपक्व हो रही 545 बीमा पॉलिसियो का कुल राशि रूपये छत्तीस करोड़ उन्नीस लाख़ नवासी हजार एक सौ छियानवे का भुगतान आदेश पारित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
-0-




विश्व रक्तदाता दिवस पर शपथ दिलाई

बाड़मेर, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस 2022 के अवसर पर मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा कलक्ट्रेट परिसर शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को ‘‘ भारत में रक्त की विशाल आवश्यकता को देखते हुए अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सहयोगियों और जनता को नियमित, स्वच्छिक अवैतनिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने का प्रयास करने, जब भी कभी किसी को रक्त की जरूरत होगी, अपने खर्चे पर बिना किसी लोभ, लालच के, जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर रक्तदान करूंगा। मै सतत् प्रयास करूंगा ताकि रक्त की कमी सेहमारे आस-पास किसी की जान न जाए।‘‘ की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज समेत अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।
-0-



खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 14 जून। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए गठित निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एसआईटी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखते हुए इसकी रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही जारी रखी जावें। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों, पुलिस विभाग, वन विभाग, परिवहन विभाग व खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी में जहां पर खनिज बजरी का अवैध खनन जेसीबी/एक्सकेवेट्र द्वारा किया जाना पाया जाए, उनके विरूद्ध आकस्मिक चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की जावें ताकि अवैध खनन सोर्स पर ही नियंत्रित हो सकें।  
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी ने कहा कि जिले में बिना नम्बर की वाहनों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिन्तनीय है। उन्होने बताया कि दुर्घटनाओं का मुख्य कारण ऑवर स्पीडिंग भी है।
बैठक में खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले में खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्मानला लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चैकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि 15 मई से 13 जून तक संयुक्त अभियान के दौरान अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी काय्रवाही करते हुए अवैध खनन के 2, अवैध परिवहन के 39 एवं अवैध भण्डारण का एक प्रकरण सहित कुल 42 प्रकरण दर्ज कर कुल 57 लाख अठावन हजार रूपये की वसूली की गई है। साथ ही 3 एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी, सहायक वन संरक्षक दीपक कुमार मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा एवं संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 14 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि हमारी परम्परा रही है कि किसी को तकलीफ न हो, जिसे आगे भी कायम रखें। उन्होने कहा कि जहां प्रेम रहता है, सद्भावना रहती है, वहीं प्रगति होती है। उन्होने कहा कि शांति समिति के प्रमुद्धजन अपनी अहम भूमिका निभाएं तथा सभी को सही सलाह दें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए आपसी प्रेम और सदभावना पूर्वक मिलजुल कर रहें। उन्होने कहा कि सभी धार्मिक आयोजना में सभी द्वारा सहयोग दिया जाता रहा है, जो खुशी की बात है। उन्होने कहा कि युवा वर्ग सोशल मिडिया में कमेन्ट की सत्यता को पहले परखे तथा अफवाहों में नहीं आवें। उन्होने कहा कि समाज के मौजिज एवं प्रमुद्धजन इसमें अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होनें शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, जिसे आगे भी कायम रखें।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि बाड़मेर में सद्भावना की जड़े बहुत गहरी है। उन्होने कहा कि यही तालमेल सदीयों से बाड़मेर की पहचान है, जो आगे भी बनी रहें। उन्होने बताया कि पिछली शांति समिति की बैठक में जो बताया गया था बाड़मेर उस पर खरा उतरा है। सभी वर्गो द्वारा सभी धार्मिक आयोजनों में सहयोग दिया गया है। उन्होने कहा कि छुट-पुट विवाद मौजीज एवं बड़े लोग आपसी समझाईश कर सुलझाने की कोशिश करें।
बैठक में विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष ताराचन्द चौपडा, जिला संघ चालक रिखबदास बोथरा, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, डॉ. बी.डी. तातेड़, भंवरसिंह, सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, कौमी एकता कमेटी महामंत्री अबरार मोहम्मद, यासीन खां पठान समेत शांति समिति के पदाधिकारी उपस्ािित रहें।
-0-




प्रभारी मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करें- विश्नोई

स्वीकृत टयुबवेल के कार्य शीध्र पूर्ण कराये- जैन
बाड़मेर, 14 जून। जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित कर अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं चिकित्सा समेत फ्लैगशिप योजनाओं तथा बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहें।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने पेयजल, विद्युत, सड़क, चिकित्सा समेत विभागवार योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों से स्कीम वाईज स्वीकृत, पूर्ण एवं चालू कार्यो की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों से पूर्ण तैयारी एवं सम्पूर्ण सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं की समीक्षा की जा सकें। इस दौरान उन्होने स्वीकृत टयुबवेल एवं हैण्डपम्प तथा कृषि कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली तथा अपूर्ण कार्य शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने पेयजल योजनाओं के कनेक्शन प्राथमिकता से करने को कहा।
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने को कहा। विशेषकर दूध, घी एवं मिलावटी मावे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना, निरोगी राजस्थान योजना की प्रगति, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजना, राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री स्माल स्केल इन्डस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना समेत प्रत्येक योजना की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होने श्रमिकों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की क्रोस वेरिफिकेशन करवाने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को स्वयं रेनडम जॉच करने के निर्देश दिए तथा कहा कि गलत पााये जाने पर नोटिस जारी करें। साथ ही उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को सीएचसी एवं पीएचसी पर चिकित्सकों की उपस्थिति तथा निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई ने बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित लक्ष्यों एवं अब तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा की तथा माहवार लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्धियां अर्जित करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय पर उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर प्रगति लाने के निर्देश दिए।
गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि टयुबवेल, हैण्डपम्प समेत पुराने जल स्त्रोतो को कार्यशील रखा जाए। उन्होने कहा कि स्वीकृत टयुबवेल शीघ्र पूर्ण करवाकर उनका विद्युतिकरण किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सकें। साथ ही उन्होने चिकित्सालयों में रिक्त पदों पर चिकित्सक लगाने को कहा। उन्होने नई गौशालाओं के लिए आवेदनों की जानकारी ली तथा गौशालाओं को अनुदान के बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होने बारिश के मद्देनजर मिनी किट का शीध्र वितरण करने को कहा।
बैठक के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कृषि कनेक्शनों की डिमाण्ड राशि जमा कराने वालों को शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने निर्माण कार्यो को सुचारू रखने के संबंध में बजरी की समस्या से अवगत कराया।  
सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने पेयजल, विद्युत समेत क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने कहा कि पंचायत समिति की बैठक में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें ताकि योजनाओं की समीक्षा की जा सकें।
बैठक में वीसी के माध्यम से जुडे जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने प्रभारी मंत्री द्वारा विभागवार समीक्षा के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने वर्षा के मौसम के मद्दनजर आपदा प्रबन्धन गतिविधियों तथा भराव क्षेत्र में एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने फ्लैग्शिप योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने अधिकारियों को मानसून को देखते हुए सक्रिय रहकर आपदा प्रबन्धन के तहत सभी आवश्यक तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को श्रमिकों के भौतिक सत्यापन कार्य की स्वयं जॉच करने के निर्देश दिए।
बैठक में गिड़ा प्रधान श्रीमती जानकी देवी चौधरी, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-







सोमवार, 13 जून 2022

लैदर गुड्स ट्रेड में चर्म प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमन्त्रित

बाड़मेर, 13 जून। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बाड़मेर द्वारा लैदर गुड्स ट्रेड में दो माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 प्रशिक्षणार्थियों के लिये गुडामालानी में आयोजित किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में लैदर गुड्स टेªड में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र बाड़मेर से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण हेतु व्यक्ति को साक्षर तथा 18 से 35 वर्ष की आयु सीमा आवश्यक है।
-0-

शान्ति समिति की बैठक 14 जून को

बाड़मेर, 13 जून। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शांति, समन्वय, सदभावना समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 14 जून को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

-0-

दुघर्टना पीड़ितों को 17.20 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 13 जून। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 व्यक्तियों को कुल सतरह लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर, गिड़ा, बायतु, चौहटन, सेड़वा, समदड़ी, शिव, कल्याणपुर एवं पचपदरा तहसील क्षेत्र में सड़क सहित अन्य दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा सिणधरी तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 13 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चार स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के चौहटन तहसील क्षेत्र में खारा राठौड़ान, सज्जन का पार, रामसर एवं चाड़वा तख्ताबाद ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

26 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 4924 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 13 जून। जिले में रामसर, चौहटन, गिड़ा एवं गडरारोड़ तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 26 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए रामसर, चौहटन, गिड़ा एवं गडरारोड़ तहसील क्षेत्रों में कुल 26 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 3887 बड़े एवं 1037 छोटे पशुओं सहित कुल 4924 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि रामसर तहसील क्षेत्र में ग्राम रामसर, हाफीदाणियों का तला, तामलियार, चाडार मदरूप, सालारिया कलारिया, अजबपुरा, शेरे का तला, हाथमा एवं चाडार दखणाद, चौहटन तहसील क्षेत्र में उपरला एवं मानासर, गिड़ा तहसील क्षेत्र में सोहड़ा एवं राजबेरी मलवा तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में रेडाणा, उतरीडेर, सदानियों भीलों की बस्ती, निम्बला, देवीपुरा, देवड़ों की बस्ती, मांझोली, पाबूसरा तथा रामदेव नगर ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई मंगलवार 14 जून को करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 13 जून। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई मंगलवार 14 जून को प्रातः 11 बजे जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 12 बजे जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों के साथ वीडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से श्रमिकों के भौतिक सत्यापन की प्रगति के संबंध में समीक्षा भी करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदंिसंह रतनू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी भेज सकेंगे।
-0-

सैनिकों से जुड़े राजस्व सहित अन्य प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निस्तारण-कर्नल सिंह

बाड़मेर, 13 जून। राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने अपने बाड़मेर प्रवास के दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक लेकर सैनिक कल्याण संबंधी योजनाओं की विस्तार के साथ समीक्षा की।

इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने कहा कि सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जुड़े मुद्दों का गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जावें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि सैनिकों से संबंधित प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही कर प्राथमिकता से उनकी समस्याओं का निराकरण कर राहत पहुंचाई जाए।
इस दौरान उन्होने जिले के युद्ध शहीद सैनिकों के नाम पर राज्य सरकार के आदेशानुसार विद्यालय एवं गांव का नामकरण की प्रकिया ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्तावित करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने शहीद सैनिकों के घर तक सड़क मार्ग, पेयजल कनेक्शन सहित भूलभूत सुविधाओं संबंधी समस्या का यथोचित समाधान करने के निर्देश दिए। कर्नल मानवेन्द्रसिंह ने सेवारत एवं सेवानिवृत सैनिकों के विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यो का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए ताकि सैनिकों को राहत मिल सकें। इस दौरान कर्नल सिंह ने विरांगनाओं एवं वृद्ध सैनिकों को पेंशन समेत अन्य बैंकिंग कार्यो की सुविधाएं मुहैया कराने के लिये उचित सर्वे कर गिराब में बैंक का एक्सटेन्शन काउण्टर खोले जाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के लाइसेन्स रिन्युअल तथा ट्रान्सफर संबंधी मामलों को यथासंभव शीध्र निपटाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने सैनिक कल्याण से जुड़े एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति से विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्होने कहा कि सैनिकों से जुडे़ विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर प्राथमिकता से अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय पर वॉर मेमोरियल/ म्युजियम के लिये भूमि का आवंटन किया जा चुका है।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, पुलिस उप अधीक्षक दीपक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग भरतसिंह, डिस्कॉम अजय माथुर, सानिवि सुरेश शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबन्धक गिरधारीलाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। प्रारम्भ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लालाराम सेवर ने राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्रसिंह का स्वागत करते हुए सैनिक कल्याण से जुड़े एजेण्डा बिन्दुओं की जानकारी कराई।
-0-



गुरुवार, 9 जून 2022

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष सिंह 10 जून को बाड़मेर आएंगे, विभिन्न स्थानों पर होगा स्वागत

बाड़मेर, 09 जून। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मानवेन्द्र सिंह जसोल 16 जून तक बाड़मेर जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मानवेन्द्र सिंह जसोल 10 जून को दोपहर 2 बजे फतेहगढ़ से प्रस्थान कर 3 बजे हड़वा पहुंचेंगे। वे सांय 4.30 बजे शिव, 5.00 बजे नीम्बला, 5.30 बजे भाड़खा, 6.00 बजे बोथिया पहुंचेगे जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात् वे बोथिया से सांय 6.15 बजे प्रस्थान कर बाड़मेर पहंुचेगे तथा शहर में विभिन्न मूर्तियों एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं बैठक करेंगे। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष 11 जून को बाडमेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 10.15 बजे उण्डखा फांटा, 10.45 बजे राणीगांव पहुंचेगे तथा 11.15 बजे शहीद धर्माराम की ढाणी पहुंच कर शहीद धर्माराम जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण करने के बाद 11.45 बजे तारातरा मठ में दर्शन करेंगे। वे दोपहर 12.15 बजे सणाउ फांटा, 1.00 बजे चौहटन मठ, 3.00 बजे विरात्रा माता मंदिर, 4.00 बजे सेडवा पहुंचेगे। इसके पश्चात् वे सेड़वा से सांय 5.30 बजे प्रस्थान कर 7.00 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर पहुंचेगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मानवेन्द्रसिंह 12 जून को बाड़मेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 10.30 बजे देरासर, 11.00 बजे हाथमा फांटा, 11.30 बजे भाचभर -तामलियार फांटा, 12.00 बजे रामसर, 1 बजे गागरिया, 2.30 बजे गडरारोड, 4.00 बजे गिराब, 5.30 बजे हरसाणी, 6.15 बजे खारची, 6.45 बजे बालेवा, 7.15 बजे फोगेरा एवं रात्रि 8.00 बजे बिशाला पहुंचेगे तथा 8.30 बजे भादरेस पहुंच ईसरदास जी के दर्शन करेंगे। वे 13 जून को दोपहर 2.00 बजे जिला कलक्टर कार्यालय बाड़मेर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सैनिक कल्याण संबंधी योजनाओं की बैठक करने के बाद ािजला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सिंह 14 जून को बाड़मेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे धोरीमना, 1.30 बजे गुडामालानी, 3.30 बजे सिणधरी मुख्यालय पर बैठक लेने के बाद 5.30 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर पहुंचेगे।
राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष (राज्यमंत्री) मानवेन्द्रसिंह 15 जून को बाड़मेर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 10.30 बजे खेमाबाबा मंदिर बायतु में दर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में शरीक होंगे। इसके बाद वे 11.30 बजे अकदड़ा नागणेचिया माता मंदिर, 12 बजे कानोड, 1.00 बजे देवपुरा उर्फ गोगासर, 2 बजे गिडा, 2.30 बजे परेउ मठ, 3.15 बजे पाटोदी, 4 बजे आशापूर्णा मंदिर सांभरा, 4.30 बजे पचपदरा, 5.00 बजे बालोतरा, 6 बजे माता राणी भटियाणी जी मंदिर जसोल, 7.00 बजे नाकोड़ा जी एवं रात्रि 8 बजे मेवानगर लूम्बनाथ जी के धुणे के दर्शन करेंगे। वे 16 जून को जसोल से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 10.30 बजे तिलवाड़ा में राणी रूपादे जी का पालिया, श्री मल्लीनाथ जी, धारू जी मेघ एवं मायाजाल मंदिरों के दर्शन करने के बाद 11.15 बजे श्री रणछोरराय मंदिर खेड,11.45 बजे महाराज खेतेश्वर जी के दर्शन, 12.45 बजे विभिन्न स्थलों के दर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद 3.30 बजे समदडी, 4.30 बजे नागणेचिया माता नागाणा के दर्शन करने के बाद नागाणा से सांय 5 बजे कल्याणपुरा, अराबा, डोली होते हुए 7.30 बजे जोधपुर पहुंच विश्राम करेंगे।
-0-

खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक 13 को

बाड़मेर, 09 जून। अवैध बजरी खनन की रोकथाम के संबंध में गठित गठित विशेष जांच दल/खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 13 जून को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश की पालना में अब तक की गई कार्यवाही तथा गत बैठक की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

शहीद सैनिकों के माता पिता को कुल 10 लाख रूपये स्वीकृत

बाड़मेर, 09 जून। बाड़मेर जिले के शहीदों के जीवित माता पिता को पूर्व में दी गयी राशि को पांच लाख रूपयंे मे से कम करते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल अन्तर राशि रूपये 10 लाख स्वीकृत किए गए है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार शासन उप सचिव सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान जयपुर के आदेश दिनांक 2-12-2021 के द्वारा 1-4-1999 के पश्चात् कारगिल युद्ध तथा अन्य सैन्य ऑपरेशन में शहीद सैनिक के माता-पिता को देय राशि 3.00 लाख रूपये को बढ़ाकर राशि 5.00 लाख रूपये कर दिया गया है। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले के पांच शहीदों के जीवित माता-पिता को पूर्व में दी गयी राशि को पांच लाख रूपये मे से कम करते हुए कुल अन्तर राशि 10.00 लाख रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि जिले के शहीद सिपाही धर्माराम, ग्रे.ने. उगमसिंह, सिपाही भिखाराम, नायक प्रेमसिंह तथा शहीद नायक पीराराम के जीवित माता पिता को उक्त अन्तर राशि दो-दो लाख रूपये मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान की शुरुआत शुक्रवार 10 जून से

मेडिकल स्टोर एवं पेट्रोल पंप से भी होगी सेम्पलिंग

बाड़मेर, 09 जून। जिले में ’शुद्ध के लिए युद्ध अभियान’ शुक्रवार 10 जून, से व्यापक स्तर पर शुरू किया जाएगा। अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरुवार को जिला स्तरीय प्रबंधन एवं संचालन समिति की बैठक ली।
    इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि संयुक्त जांच दल खाद्य पदार्थों व औषधी विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें एवं ज्यादा से ज्यादा जांच एवं सैम्पलिंग की जाए तथा मिलावट व नकली पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला कलेक्टर ने समस्त वर्गों के व्यवसायियों व औषधि के विक्रय केंद्रों पर सैम्पलिंग लेने एवं मिलावट या नशीली, नकली औषधियों का अवैध व्यापार पाए जाने पर व विधिक प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की गई कार्यवाही का व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास सहित जिला स्तरीय प्रबंधन व संचालन समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।
प्रबंधन एवं संचालन समिति का गठन
जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिले में 10 जून से प्रारम हो रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान हेतु जिला स्तरीय प्रबंधन एवं संचालन समिति का गठन किया गया है। अभियान के अन्तर्गत फुड सेफ्टी एण्ड स्टेन्डर्ड एक्ट 2006 समेत अन्य प्रावधानों के उल्लंधन पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय प्रबंधन एवं संचालन समिति में जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, जिला रसद अधिकारी, प्रबन्ध निदेशक जिला डेयरी, उप विधि परामर्शी/सहायक विधि परामर्शी जिला कलक्टर कार्यालय, सहायक औषधि नियंत्रक, सहायक लोक अभियोजक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उप निदेशक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सचिव/अध्यक्ष कृषि उपज मण्डी समिति सदस्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर सदस्य/संयोजक होंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रत्येक पखवाडे में उक्त समिति की बैठक आयोजित करना तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
विशेष जांच दल का गठन
अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये विशेष जांच दल का गठन किया गया है। विशेष जांच दल में संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/ तहसीलदार टीम लीडर होंगे जबकि पुलिस उप अधीक्षक/निरीक्षक पुलिस, विधिक माप विज्ञान अधिकारी बाड़मेर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक औषधि नियंत्रक एवं डेयरी के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। उपखण्ड अधिकारी एवं अन्य समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे विभागीय दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मिलावट खोरो तथा विधिक प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के अन्तर्गत की गई कार्यवाही का मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए है ताकि मिलावट खोरों को उचित सन्देश जावें एवं प्रभावी रोकथाम हो सकें।
-0-

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, जिला कलक्टर ने शिव में किया निरीक्षण

बायतु में मुख्य सचिव खुद वर्चुअल रूप से जुड़ी

बाड़मेर, 09 जून। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शिव में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  वही बायतु में आयोजित जनसुनवाई में खुद मुख्य सचिव उषा शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुड़कर परिवादियों से बात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान यहां मौजूद सत्य नारायण ने पेंशन नही मिलने की जानकारी दी। इस पर उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बताया कि परिवादी की बकाया पेंशन बना दी है तथा बिल ट्रेजरी गया हैं, आज ही परिवादी के खाते राशि जमा हो जाएगी।
  इसी तरह शिव में जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
    जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मोके पर ही समाधान करने को कहा। शिव में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने तुरंत टैंकरो से परिवहन कर पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिया। वही बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की। शिव में जनसुनवाई के दौरान 15 परिवाद पेश किए गए।
  इस दौरान जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
    जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है।उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
  जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा समेत विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के तहत आयोजन महाअभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने भाड़खा एवं शिव में चिकित्सा सँस्थानों का निरीक्षण कर जांच कार्य का जायजा लिया। वहीं उपखंड कार्यलय शिव का निरीक्षण कर बकाया राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
हाथो हाथ उपलब्ध कराई विद्युत कनेक्शन की सर्विस केबल
धोरीमना में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति धोरीमना में आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उपखण्ड अधिकारी धोरीमना लाखाराम ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान परिवादी सवाईराम/पूनमाराम निवासी मीठडा खुर्द ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर घरेलू विद्युत कनेक्शन की सर्विस लाईन केबल जल जाने के कारण नई लगाने हेतु अनुरोध किया, जिस पर उपखण्ड अधिकारी के निर्देशानुसार सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग धोरीमना ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तत्काल परिवादी को नई सर्विस लाइन केबल व मीटर उपलब्ध कराया गया।
शिव में हाथो हाथ मिले बिजली कनेक्शन
ग्रामीण जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ़िस्तरीय जन सुनवाई के तहइत गुरूवार को शिव में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में प्रार्थियों को त्वरित लाभ दिया गया।
उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा ने बताया कि गुरूवार को पंचायत समिति शिव में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रार्थी महेश कुमार पुत्र हड़वंताराम निवासी गूंगा, मंजू देवी पत्नी मदनसिंह एवं हुसैन खां पुत्र अली खां जोरानाडा को जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा हाथों हाथ बिजली कनेक्शन जारी किया गया।
फोलोअप शिविर में 43 लोगों को पट्टे जारी
पंचायत समिति शिव में प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविर के दौरान 43 लोगों को पट्टे जारी किये गये। शिविर के दौरान उपस्थित प्रार्थी खेताराम पुत्र छोगाराम, भगवानसिंह पुत्र हडूसिंह, लक्ष्मणसिंह पुत्र हडूसिंह, भोजराम पुत्र गोविन्दराम निासी शिव को आवासीय पट्टों का मौके पर ही वितरण किया जाकर लाभान्वित किया गया।
-0-










बुधवार, 8 जून 2022

जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी हो मोनिटरिंग

बाड़मेर, 8 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को बैठक लेकर पानी,बिजली,सड़क, चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के मुख्य शिविरों के समान ही इन शिविरों में कार्य निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फॉलोअप शिविर 4-5 पटवार हल्को पर आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में शिविर की व्यापक पूर्व तैयारी की जाए एवं लंबित कार्यों को सूचीबद्ध कर निर्धारित तिथि को उक्त सभी कार्य संपादित करें ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। उन्होनें  बताया कि 30 जून के बाद कोई भी नामान्तरकरण, सीमांकन एवं राजस्व प्रकरण बकाया नही रहना चाहिए।
  जिला कलक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में अकाल सहायता के तहत स्वीकृत पशु शिविर एवं चारा डिपों का तुरंत शुरू करने को कहा। साथ ही उपखंड अधिकारियो को नियमित रूप से राहत गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने आवश्यकता के अनुसार टेंकरो से पेयजल परिवहन कराने को कहा। उन्होंने अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के सर्वे को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार के सामाजिक-आर्थिक सर्वे को भी सटीक एवं गम्भीरता से पूरा करने को कहा।
    इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने अग्नि सहायता एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई समेत जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-




राज्य निर्यात पुरस्कार योजना वर्ष 2020-21 हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 08 जून। राज्य के उत्कृष्ठ निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान निर्यात पुरस्कार योजना 2019 के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 15 जुलाई, 2022 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।

जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबन्धक ने बताया कि योजना की जानकारी एवं आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट http%//@industries&rajasthan-gov-in/content/industries/doi/html पर उपलब्ध है। आवेदनकर्ता इकाई आवेदन पत्र ई मेल आईडी  dicbarmer@rajasthan-gov-in या संयुक्त निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य (निर्यात) की ई मेल आईडी  indrajfo16@rajasthan-gov-in पर ई मेल कर सकते है।
-0-

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 9 जून को, जिला कलेक्टर करेंगे बाड़मेर एवं शिव में निरीक्षण

 बाड़मेर, 08 जून। जून माह के दूसरे गुरुवार को जिले में सभी उपखंड मुख्यालयो पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु बाड़मेर एवं शिव में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में शिरकत करेंगे।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर माह के द्वितीय गुरूवार 9 जून को सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु गुरूवार को बाड़मेर एवं शिव में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में शिरकत करेंगे तथा उपखण्ड कार्यालय शिव एवं पंचायत समिति शिव कार्यालय का निरीक्षण भी करेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...