शुक्रवार, 4 मार्च 2022

28 से 30 मार्च तक जीवंत होगी बाढ़ाणा की लोक संस्कृति

राजस्थान दिवस से एकाकार होगा थार महोत्सव

बाडमेर, 04 मार्च। जिले की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं पर्यटन को बढावा देने के उदृेश्य से तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों को जोड़ते हुए 28 से 30 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान तीन दिन तक बाड़मेर की लोककला एवं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने रोचक एवं भव्य महोत्सव के आयोजन के लिए अधिकाधिक आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में कार्यक्रमों के निर्धारण के लिये आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान जिले के पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियो, पर्यटन विशेषज्ञों तथा कला मर्मज्ञों से सामूहिक चर्चा तथा वैचारिक आदान-प्रदान कर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।
    इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों का आगाज 28 मार्च को प्रातः 8 बजे आकर्षक शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। गांधी चौक से आदर्श स्टेडियम तक आयोजित होने वाली शोभा यात्रा में सजे धजे ऊंट, घोड़े, कलाकारों के जत्थे, गैर दल सहित मिस्टर एवं मिस थार के प्रतिभागी शामिल होंगे। शोभा यात्रा के आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें साफा बांध, ऊॅट सिंगार, ढोल वाहन, गैर नृत्य, मूंछ प्रतियोगिता, रस्सा कसी (महिला/पुरूष) दम्पति दौड़, दादा-पोता दौड, मिस्टर एवं मिस थार सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं शामिल है।
  इसी दिन दोपहर 12 बजे तिलवाड़ा मेें राज्य स्तरीय विख्यात श्री मल्लीनाथ पशुमेले का झंडारोहण किया जाकर सांस्कृतिक आयोजन एवं पशुपालनों से वार्ता होगी। इसी दिन सायं 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में रात्रि 9 बजे आदर्श स्टेडियम में ही कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें ख्यातनाम कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा।
  महोत्सव के द्वितीय दिन 29 मार्च को प्रातः 9 बजे स्कूल/कॉलेज विद्यार्थियों के मध्य प्रगति के पथ पर राजस्थान विषयक चित्रकला/रंगोली/मेंहदी प्रतियोगिता, प्रातः 10.30 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता एवं प्रातः 11 बजे आदर्श स्टेडियम में राजस्थान विकास, उद्योग, हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही दोपहर 12.30 बजे प्रोफेशनल/नॉन प्रोफेशनल गुप्स द्वारा बाडमेर गुढाल रेस्टोरंेट में जायको राजस्थान रो का आयोजन होगा। इसी कडी में सायं 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में सेलेर्बिटी नाईट तथा रात्रि 8 बजे धोला आकड़ा, बाडमेर में पारम्परिक कलाकारों द्वारा पाबूजी की पड़ का प्रदर्शन किया जाएगा।
महोत्सव के तीसरे दिन 30 मार्च को प्रातः 7.30 बजे गांधी सर्कल-नेहरू नगर-महावीर नगर-उतरलाई तक बाइकर्स रैली, 7.30 बजे बीएसएफ, राजस्थान पुलिस, एयर फोर्स, एनसीसी एवं आमजन द्वारा मैराथन दौड, 9.00 बजे पारम्परिक खेल कबाड्डी/खोखो, 11 बजे युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसी कडी में दोपहर 1 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में गणगौर, घुडला, मांडणा प्रतियोगिता तथा सायं 7 बजे आदर्श स्टेडियम में ख्यातनाम लोक कलाकारों द्वारा कालबेलिया, घूमर, भवाई, तेरहताली, सूफियाना गायन, लोक गीत एवं भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं आतिशबाजी के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी कार्यक्रमों के लिए अलग अलग आयोजन समितियो का गठन कर संबंधित अधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का भी प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है।
      बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, लेफ्ट. कर्नल मनोज सांगवान, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, कोषाधिकारी जसराज चौहान, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, आयुक्त नगर परिषद दलीप पूनिया, पुलिस उपाधीक्षक आनन्द सिंह राजपुरोहित समेत विभागीय अधिकारी एवं होटल, पर्यटन व्यवसायी तथा प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।
-0-








जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 10 को

बाड़मेर, 04 मार्च। जिला यातायता प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 10 मार्च को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 04 मार्च। शनिवार 5 मार्च को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में 33 केवी बायतु, 33 केवी आडेल एवं 33 केवी राजवेस्ट का रख रखाव होने से शनिवार प्रातः 9 से दोपहर 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।

132 केवी जीएसएस बाड़मेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि शनिवार 5 मार्च को 132 केवी जीएसएस बाडमेर में 33 केवी बायतु, 33 केवी आडेल एवं 33 केवी राजवेस्ट का रख रखाव होने से शनिवार प्रातः 9 से दोपहर 12.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
-0-

गुरुवार, 3 मार्च 2022

फसल खराबे पर मुआवजे के तहत 161 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

बाड़मेर, 03 मार्च। जिले की बाड़मेर, नोखरा, शिव, धनाऊ, गुडामालानी, सिणधरी, सेड़वा, बायतु, धोरीमना, गिड़ा, कल्याणपुर, रामसर, सिवाना, चौहटन एवं पचपदरा तहसील क्षेत्रों के अभाव संवत 2078 के फसल खराबे से प्रभावित 167060 कृषकों को 1,61,49,35,240 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों के प्रभावित कृषकों को अभाव संवत् 2078 में कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने हेतु आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार फसल खराबे से प्रभावित 1167060 कृषकों को 1,61,49,35,240 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होने बताया कि 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के बाड़मेर, नोखरा, शिव, धनाऊ, गुडामालानी, समदडी, सिणधरी, सेड़वा, बायतु, धोरीमना, गिड़ा, कल्याणपुर, रामसर, सिवाना, चौहटन, गडरारोड एवं पचपदरा तहसील क्षेत्रों केे 67695 एसएमएफ कृषकों को 360357977 रूपये तथा 33 से 50, 50 से 75 एवं 75 से 100 प्रतिशत फसल खराबा श्रेणी के बाड़मेर, नोखरा, शिव, धनाऊ, गुडामालानी, समदडी, सिणधरी, सेड़वा, बायतु, धोरीमना, गिड़ा, कल्याणपुर, रामसर, सिवाना, चौहटन, गडरारोड़ एवं पचपदरा तहसील क्षेत्रों केे 99365 अदर देन एसएमएफ कृषकों को 1254577263 रूपये कृषि आदान अनुदान राशि दिये जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

राजस्थान दिवस एवं थार महोत्सव 2022 की तैयारियों की बैठक शुक्रवार 4 मार्च को

बाड़मेर, 03 मार्च। जिले में भव्य रूप से राजस्थान दिवस एवं थार महोत्सव 2022 आयोजित करने तथा तिथियों एवं कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन शुक्रवार 4 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा।  

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 2 मार्च 2022

यूक्रेन से लौटे बाड़मेर के प्रथम मेडिकोज अशोक का स्वागत, जिला कलक्टर ने जाने हालात

बाड़मेर, 02 मार्च। यूक्रेन में युद्ध की विषम परिस्थितियों में बाड़मेर जिले के बायतु तहसील के डेलूओं को तला निवासी अशोक कुमार के बाड़मेर पहुंचने पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने उनका साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलक्टर ने मेडिकल स्टुडेन्ट अशोक कुमार से मुलाकात कर यूक्रेन की युद्ध परिस्थिति के हालात जाने।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मेडिकल स्टुडेन्ट अशोक कुमार के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से विकास अधिकारी कल्याणपुर द्वारा स्वदेश पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी के लिए राज्य सरकार सतत प्रयासरत हैं। जिले में निवासरत भारतीय छात्रों एवं उनके परिजनों से जिले के उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं तहसीलदार समेत जिला प्रशासन निरन्तर समन्वय एवं संवाद बनाए हुए है।  
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास के लगातार सम्पर्क में हैं तथा यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की वहां से सुरक्षित एवं शीघ्र निकासी के लिये यूक्रेन, रूस, पोलैंड, बेलारूस और रोमानिया के जरिए प्रयास चल रहे हैं। इन देशों में स्थित दूतावासों के माध्यम से भारतीय छात्र-छात्राओं से निरंतर सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है। स्टूडेंट्स की सकुशल एवं सुरक्षित वतन वापसी सभी की सर्वोत्तम प्राथमिकता है।  
-0-





पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक 11 को

बाड़मेर, 02 मार्च। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 11 मार्च को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल मेें आयोजित की जाएगी।

लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्घारित प्रारूप में बकाया पेंशन प्रकरणों की सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि यदि कोई पेंशन प्रकरण बकाया नहीं हो तो शून्य सूचना भिजवाएं।
-0-

बालोतरा में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय के लिए भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 02 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर पचपदरा तहसील के ग्राम जैरला में नवीन अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय बालोतरा हेतु 5-00 बीघा भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पचपदरा तहसील के ग्राम जैरला के खसरा नम्बर 1035/472 रकबा 7-03 बीघा किस्म बारानी अव्वल राजकीय कार्यालयों हेतु आरक्षित मे से रकबा 5-00 बीघा भूमि आवंटन की मॉग करने तथा उपखण्ड अधिकारी बालोतरा एवं तहसीलदार पचपदरा द्वारा उक्तानुसार भूमि आवंटन करने की अभिशंषा की जाने पर ग्राम जैरला के खसरा नम्बर 1035/472 मे से 5-00 बीघा भूमि नवीन अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय बालोतरा हेतु राजस्व विभाग को निःशुल्क किया गया है। आवंटित भूमि का रेकर्ड में अमलदरामद राजस्व विभाग-अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय के नाम से किया जावेगा।
-0-

विख्यात तिलवाड़ा पशु मेला 28 मार्च से

तैयारियों की समीक्षा, समुचित व्यवस्थाएं करें

पशु प्रतियोगिताए होगी आकर्षण, घुड़ दौड़, ऊँट दौड़ व बैल दौड़ लुभाएगी
बाड़मेर, 02 मार्च। जिले का प्रसिद्व श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में 28 मार्च से 12 अप्रेल तक आयोजित किया जाएगा। जिले के सबसे बड़े इस राज्य स्तरीय पशु मेले की व्यापक तैयारियों तथा समुचित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रबंधकारिणी की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
    इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि तिलवाड़ा पशु मेले के संबंध में सभी समुचित व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली, चारा एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने तिलवाड़ा पशु मेले में पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बालोतरा उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को मेला मैदान की साफ सफाई, झांडियों की कटाई, पशु खेलियों की मरम्मत, मैदान लेवलिंग, यातायात, वाहन पार्किग सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने ले आउट के बाहर कोई दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को मेला मैदान पर बिजली के ढीले तार एवं क्षतिग्रस्त पोल दुरस्त करवाने के निर्देश दिए ताकि करंट की आशंका समाप्त हो सकें।
उन्होने रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा तथा मोबाईल एटीएम लगाने, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर इंदिरा रसोई लगाने को कहा।
उन्होने मेले के दौरान कन्ट्रोल रूम स्थापित करने एवं मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा बालोतरा में मुख्य मार्गो पर तिलवाड़ा मेले के साईन बोर्ड लगाने को कहा। साथ ही उन्होने मेले के दौरान तिलवाडा में डेयरी बूथ, इन्दिरा रसोई, चारा डिपो एवं पशुशिविर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
  जिला कलक्टर ने मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने कोरोना के बाद अपेक्षित भीड़ की संभावना के मद्देनजर कोरोना गाईड लाईन एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए।
    बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रमः
  पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जे.पी. नन्दवानी ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का आयोजन 28 मार्च से 12 अप्रेल, 2022 तक किया जाएगा। मेले के लिए दुकानो की नीलामी 14 एवं 15 मार्च, चौकियो की स्थापना 24 मार्च, झंडारोहण 28 मार्च, पशु प्रतियोगिता 29 से 30 मार्च तक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 से 31 मार्च तक तथा पुरस्कार वितरण 01 अप्रेल को होगा। इसके अलावा पशुओ की संभावित रवानगी 03 अप्रेल से रहेगी।                 
-0-





सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

वाहनों का बकाया कर 31 मार्च तक जमा करवाने पर मिलेगी ब्याज एवं शास्ति में छूट

बाड़मेर, 28 फरवरी। वाहनों का बकाया कर 31 मार्च तक जमा करवाने पर वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की एमनेस्टी योजना के तहत ब्याज एवं शास्ति में पूर्ण छूट प्रदान की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23 फरवरी को अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत 31 दिसम्बर, 2021 तक बकाया कर जिसमें मोटरवाहन कर, विशेष पथकर, एक बारीय कर, एकमुश्त कर आदि 31 मार्च तक जमा करवाने पर वाहन स्वामियों को देय ब्याज एवं शास्ति पर छूट दी जाएगी। उन्होने बताया कि इस योजना के तहत जो वाहन नष्ट एवं खुर्द-बुर्द हो चुके है, उन वाहनों पर नष्ट होने की दिनांक तक बकाया कर 31 मार्च तक जमा करवाने पर ब्याज एवं शास्ति में छूट दी जाएगी। एमनेस्टी योजना-2022 के तहत 31 दिसम्बर 2021 तक के खान विभाग की वेबसाइट से प्राप्त भार वाहनों के ओवरलोड ई-खन्ना चालानों पर देय प्रशमन राशि में भी अधिकतम 75 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
उन्होने बताया कि कार्यालय में 5000 से अधिक की राशि भी कैश काउंटर पर जमा की जा सकेगी, इसके लिए 31 मार्च तक एक अतिरिक्त कैश काउंटर भी खोला गया है एवं राजकीय अवकाश के दिनों में भी कार्यालय खुला रहेगा।
-0-

जिला स्तरीय छान-बीन समिति की बैठक 2 को

बाड़मेर, 28 फरवरी। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 एवं 2019 के अन्तर्गत गठित जिला स्तरीय छान-बीन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 2 मार्च को सायं 4 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित कीे जाएगी।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने संबंधित अधिकारियों एवं मनोनीत सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु धोरीमना में लाईसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर बुधवार को

बाड़मेर, 28 फरवरी। खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु धोरीमना में लाइसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर का आयोजन बुधवार 2 मार्च को पंचायत सअिमति के सामने डाक बंगला प्रांगण धोरीमना में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है। प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता को कोई भी खाद्य पदार्थ जो मानव उपयोग में काम आता है, उसके विक्रय के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) बनवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा समय-समय पर आम जन को सूचित भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय बाड़मेर पर कैम्प का आयोजन किया जाकर हाथो हाथ खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गये थे।
उन्होने बताया कि इसी कडी में 2 मार्च को पंचायत समिति के सामने डाक बंगला धोरीमना में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में आमजन एवं खाद्य विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना खाद्य अनुज्ञापत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि अनुज्ञापत्र बनवाने के लिए मालिक का फोटो, परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाईट बिल, दुकान का फोटो, जीएसटी की प्रति आदि स्वयं द्वारा प्रमाण्ेिात कर साथ लाने होंगे। उन्होने बताया कि इसके बाद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता के पास अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे मेगा शिविर में उपस्थित होकर अपने लाइसेन्स हाथो हाथ प्राप्त करे ताकि कानूनी कार्यवाही एवं भारी जुर्माने से बचा जा सकें।
-0-

सरकारी स्कूलों में बढ़े गुणात्मक शिक्षा

 जिला निष्पादन समिति कीे बैठक 

बाड़मेर, 28 फरवरी। समग्र शिक्षा अभियान की जिला निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की एवं सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए अभियान चलाकर अतिशीध्र कियान्विति करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने कमजोर रैक वाले रामसर, गडरा एवं सिवाना में विशेष प्रयासों की जरूरत जताई। वहीं इन ब्लाकों में अपेक्षित सुधार नही होने पर सम्बंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने को कहा। दूसरी तरफ सर्वाधिक रैंक वाले बायतु एवं गिड़ा ब्लॉक से अन्य अधिकारियों को प्रेरित होने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
जिले के सभी स्कूलों में बिजली कनेक्शन के लिए जिला कलेक्टर ने डिस्कॉम को चरणबद्ध रूप से कार्य करने की हिदायत दी। वहीं उन्होंने आईटी बेस नवाचार के लिए सभी स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। बालिका शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जिला कलेक्टर बंधु ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन देने को कहा। वही जिले में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने के लिए शेष प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आगामी दिनों में नामांकन अभियान में वृद्धि करने के निर्देश देते हुए उजियारी पंचायतो की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए।
  बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने सरकारी स्कूलों में लर्निंग लेवल बढ़ाने के आगामी अभियान की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मिड डे मील योजना की भी समीक्षा की गई।
-0-






रविवार, 27 फ़रवरी 2022

नरेगा कार्यों की लगातार दूसरे दिन धरातल पर पड़ताल

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने किया औचक निरीक्षण

बाड़मेर, 27 फरवरी।जिले में धरातल पर विकास कार्यो की पड़ताल को लगातार दूसरे दिन रविवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनु ने महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रगतिरत कार्यो का निरीक्षण किया।
     मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने सबसे पहले बारमेर पंचायत समिति की जसाई पंचायत में असाडा बेरी सिथत धर्मसर नाडी खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 22 श्रमिक उपस्थित पाये गये। नियोजित श्रमिको द्वारा प्रति दिन किये गये कार्य की जाचं की गई। प्रति दिन ली जाने वाली हाजरी के संबंध में जानकारी से संबंधित आ रही समस्याओं का मोके पर समाधान कर, पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। रतनू ने श्रमिको से पूर्व पखवाडो में कितनी हाजरी प्रति दिन प्राप्त हुई, के संबंध मे पुछने पर श्रमिको ने बताया कि  पूर्व 200 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। कम मजदुरी प्राप्त होने पर  तकनीकी सहायक को निर्देश दिये की भविष्य में श्रमिको को पांच-पांच के ग्रुप में नियोजित कर प्रति दिन टास्क में सुधार किया करे।
   इसके बाद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने
 प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत आवासों की ग्राम विकास अधिकारी से समीक्षा की एवं स्वीकृत सम्पूर्ण आवासो को तीन माह में पूर्ण कराने के निर्देष दिये गये। उन्होंने मौके पर ही श्रीमती तेजू देवी एवं सरू देवी कें स्वीकृत आवासों का निरीक्षण किया एवं संबंधित लाभार्थी द्वारा द्वितीय किस्त का  भुगतान करने हेतु निवेदन करने पर ग्राम विकास अधिकारी को निर्देष दिये कि आज ही द्वितीय किश्त हेतु जियोटेग कर फोटो अपलोड करे। ताकि लाभार्थी को द्वितीय किस्त का भुगतान किया जा सके।
    रतनू ने रविवार को बाड़मेर ब्लॉक की ही मारुड़ी पंचायत की बोधसरा नाडी खुदाई कार्य का जायजा भी लिया। निरीक्षण के समय कुल 58 श्रमिक उपस्थित पाये गये है । नाडी कार्य पर नियोजित मेट श्रीमती चन्दरी देवी एवं श्रीमती दाया देवी  से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्रमिको से पूर्व पखवाडो में टास्क कितनी प्राप्त हुई श्रमिको ने बताया कि पूर्व 209 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। कम टास्क पर तकनीकी सहायक को निर्देष दिये की भविष्य में श्रमिको को पांच-पांच के ग्रुप में नियोजित कर प्रति दिन टास्क में सुधार किया जावे। ताकि श्रमिको को पुरी मजुदरी प्राप्त हो।  
जांच के दौरान धर्मसर नाडी पर नियोजित मेट हिम्ताराम द्विव्यांग द्वारा प्रति दिन श्रमिको की हाजरी एवं उससे संबंधित समस्त जानकारी रखने पर उन्हे धन्यवाद दिया गया।
-0-








72 दिव्यांगजनों के जीवन को अब मिलेगी गति

कमजोरवर्ग के सशक्तिकरण को सरकार कृत संकल्प

बाड़मेर, 27 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा बजट सत्र 2020-21 की बजट घोषणा के अंतर्गत बाड़मेर जिले में स्कूल एवं कॉलेज जाने वाले और स्वरोजगार करने वाले दिव्यांग युवक-युवतियों को रविवार को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में  72 स्कूटीया वितरित की गई।   
  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी थे जबकि अध्यक्षता राजस्थान राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने की। वही विशिष्ठ अतिथि दीपक माली, सभापति नगर परिषद और विशिष्ट अध्यक्ष लोक बन्धु, जिला कलेक्टर रहे। 
  इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों के हितों के प्रति हमेशा से ही सजग एवं संवेदनशील रही है तथा आगे भी इनके उत्थान के लिए कृत संकल्प है। वहीं राजस्थान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष जैन  ने कहा कि स्कूटी दिव्यांग जनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त करने, आवागमन को सरल बनाने के साथ ही समाज में दिव्यांगजनों को स्वाभिमानी बनाने में मील का पत्थर   साबित होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस योजना के नियमों में योग्य ना होने की वजह से जो दिव्यांग भाई बहन स्कूटी से वंचित रह गए हैं उनको भी अन्य फंड से स्कूटी दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
 इस कार्यक्रम में रतन खत्री  भूतपूर्व चैयरमेन नगरपरिषद बालोतरा ,सुरेंद्र प्रताप सिंह सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, भवानी शंकर शर्मा कीर्ति मोटर और मोहन सिंह जी राठौड़ कीर्ति मोटर, पूनमचंद सेंवर समाजसेवी सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रमेश मिर्धा ने  तथा पुखराज सारण सहायक निदेशक सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग बाड़मेर ने धन्यवाद किया।
-0-





शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

बालोतरा मेे लाईसेन्स व रजिस्ट्रेशन के लिए मेगा शिविर हुआ आयोजित

 खाद्य पदार्थ के विक्रय हेतु

बाड़मेर, 26 फरवरी। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहें शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत फूड कमिश्नर राजस्थान एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के दिशा निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय पर 11 फरवरी को खाद्य अनुज्ञापत्र रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेन्स बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया था। इस कड़ी में बालोतरा में शनिवार 26 फरवरी को खाद्य अनुज्ञापत्र रजिस्ट्रेशन एवं लाईसेन्स बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की सूचना पूरे शहर में मार्फत माईक के द्वारा 25 फरवरी को दी गई। शिविर की सूचना बाद शिविर में भाड़ी भीड़ उमड़ी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि बालोतरा में आयोजित शिविर में 280 रजिस्ट्रेशन एवं 44 लाईसेंस आवेदन प्राप्त हुये और 141 रजिस्ट्रेशन व 27 लाईसेन्स जारी हुये, जिनमें 2 लाख 43 हजार नौ सौ की राशी राजकोष में जमा हुई। शिविर समाप्ती तक व्यापारियों की भीड़ नजर आती रही। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने बताया कि इस तरह के केम्प राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखण्ड मुख्यालय पर रखें जायेंगे ताकि अधिक से अधिक फूड लाईसेन्स एवं रजिस्ट्रेशन जारी किये जा सकें। जिन व्यापारीयों द्वारा फूड लाईसेन्स एवं रजिस्टेªशन नहीं बनवाये गये है, वो जल्द से जल्द अपना फूड लाईसेन्स एवं रजिस्टेªशन बनवा देवें और भारी जुर्माने से बचे। व्यापारी के प्रतिष्ठान पर खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध अनुशात्मक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।
-0-






जिला कलेक्टर ने किया नरेगा कार्यों का निरीक्षण

अनियमितताओ पर बीडीओ को नोटिस, जेटीए पर कार्यवाही

बाड़मेर, 26 फरवरी। जिले में नरेगा के कार्यों की धरातल पर पड़ताल को शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मौके पर पहुंच निरीक्षण किया एवं अनियमितताए पाए जाने पर जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के साथ शनिवार को महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्यो का व्यापक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने सर्वप्रथम धनाऊ पंचायत समिति की तालसर पंचायत में ग्रेवल सड़क निर्माण गंगुपुरा से श्मशान घाट तक का निरीक्षण किया, निरीक्षण के समय 19 श्रमिक उपस्थित पाये गये तथा नियोजित श्रमिको द्वारा प्रति दिन किये गये कार्य की जाचं की गई। कलेक्टर ने यहां मेट तुलछाराम से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विकास अधिकारी गोपाराम एवं तकनीकी सहायक जीयाराम द्वारा प्रगतिरत कार्य का समय पर निरीक्षण नही करने एवं कार्यो की गुणवत्ता में कमी होने के कारण उन्हें नोटिस जारी करने को कहा।
  बाद में जिला कलेक्टर ने बाड़मेर पंचायत समिति की बालेरा पंचायत में रड़वा में हेरल नाडी खुदाई कार्य का जायजा लिया। यहां निरीक्षण के समय कुल 60 श्रमिक उपस्थित पाये गये है। जिला कलेक्टर ने नाडी कार्य पर मेट ईश्वरसिंह से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्रमिको से पूर्व पखवाडो में टास्क कितनी प्राप्त हुई पर पूछा। श्रमिको ने बताया कि पूर्व में 150 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। इस पर जिला कलक्टर ने कम टास्क पर तकनीकी सहायक सुरेश कुमार को नोटिस देने के  निर्देश दिये गये एवं भविष्य में श्रमिको को पांच-पांच के ग्रुप में नियोजित कर प्रति दिन टास्क में सुधार करने को कहा ताकि श्रमिको को पुरा टास्क मिल सके। उन्होंने सहायक अभियन्ता राम लाल जैन को निर्देश दिये गये कि नाडी के आगोर के कार्य में सुधार किया जावे। ताकि नाडी की भराव श्रमता बढ सके।  
  इसी तरह राणीगांव में सुकड़ी नाडी खुदाई कार्य पर कलेक्टर के निरीक्षण के समय 61 श्रमिक उपस्थित पाये गये है। उन्होंने नाडी कार्य पर मेट मोटाराम एवं सुखसिंह से पूर्व में किये कार्य की नाप, प्रति दिन की टास्क, श्रमिके के छाया, पानी, मेडिकल किट के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। श्रमिको से पूर्व पखवाडो में टास्क कितनी प्राप्त हुई पूछा, इस पर श्रमिको ने बताया कि पूर्व में 218 रूपये प्रति दिन प्राप्त हुए है। इस पर जिला कलक्टर ने तकनीकी सहायक प्रकाश खत्री के कार्य स्थल पर उपस्थित नही पाये जाने पर इसे गम्भीरता से लेते हुए तुरंत उसे हटाते हुए मुख्यालय जिला परिषद बाड़मेर करने तथा अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सहायक अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि नाडी के आगोर के कार्य में सुधार किया जावे। ताकि नाडी की भराव श्रमता बढ सके।
    जिला कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं अधिशासी अभियंता राजेन्द्र सिंह भी साथ रहे।
-0-






शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 26 फरवरी को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 25 फरवरी। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 26 फरवरी को बाड़मेर आएंगे। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान वे जिले एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री चौधरी शनिवार 26 फरवरी को जोधपुर से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर 9.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा दोपहर 12.15 बजे इन्द्रप्रस्थ गार्डन महाबार रोड़ बाडमेर में दो दिवसीय जिला आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् वे 26 फरवरी से 1 मार्च तक बाडमेर जिले एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाडमेर में रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौधरी 1 मार्च को दोपहर 2 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

-0-

 


बालोतरा में लाईसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर शनिवार को

 खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु

बाड़मेर, 25 फरवरी। खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु बालोतरा में लाइसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर का आयोजन शनिवार 26 फरवरी को कृषि मण्डी प्रांगण बालोतरा में प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है। प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता को कोई भी खाद्य पदार्थ जो मानव उपयोग में काम आता है, उसके विक्रय के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) बनवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा समय-समय पर आम जन को सूचित भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय बाड़मेर पर कैम्प का आयोजन किया जाकर हाथो हाथ खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गये थे। उन्होने बताया कि इसी कडी में 26 फरवरी को कृषि उपज मण्डी प्रांगण बालोतरा में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में आमजन एवं खाद्य विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना खाद्य अनुज्ञापत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि अनुज्ञापत्र बनवाने के लिए मालिक का फोटो, परिचय पत्र, आघार कार्ड, पैन कार्ड, लाईट बिल, दुकान का फोटो, जीएसटी की प्रति आदि स्वयं द्वारा प्रमाण्ेिात कर साथ लाने होंगे। उन्होने बताया कि इसके बाद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता के पास अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे मेगा शिविर में उपस्थित होकर अपने लाइसेन्स हाथो हाथ प्राप्त करे ताकि कानूनी कार्यवाही एवं भारी जुर्माने से बचा जा सकें।
-0-

पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 28 को

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक सोमवार 28 फरवरी को सायं 4 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उपाधीक्षक जिला कारागृह सुमेरसिंह गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...