सोमवार, 24 जनवरी 2022

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

बाड़मेर, 24 जनवरी। महिला अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रा.बा.उ.प्रा.वि. फोगेरा एवं रा.बा.उ.मा.वि. चौहटन में ‘‘मेरे सपने, मेरी उड़ान’’ विषय पर लगभग 150 शब्दो पर लेखन प्रतियोगिता एवं ‘‘किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण’’ विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का दो श्रेणियों 10-14 आयुवर्ग एवं 14-18 आयु तक की किशोरी बालिकाओं द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए आयोजित की गई।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उक्त प्रतियोगिताओं के आयोजन पश्चात विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता में तीन श्रेष्ठ में बालिकाओं का चयन किया गया जिन्हे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2022 को सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि विभाग की 47 ग्राम पंचायतों की साथिनों द्वारा स्थानीय राजपुरोहित सभा भवन में राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा रा.बा.उ.प्रा.वि. फोगेरा एवं रा.बा.उ.मा.वि. चौहटन में दो श्रेणियों 10-14 आयु वर्ग एवं 14-18 आयु वर्ग तक की किशोरी बालिकाओं द्वारा कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए लेखन व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (बालिका) फोगेरा में कुमारी रविनाकंवर कक्षा 8 ने प्रथम स्थान तथा कुमारी सोनू कक्षा 6 ने द्वितीय स्थान तथा कुमारी जसुकंवर कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चौहटन के प्रधानाचार्य अनोपाराम सोनी के निर्देशन एवं विकास सिंह जिला समन्वयक के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली बालिकाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च 2022 को सम्मानित किया जाएगा।
-0-

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम

ई-वेस्ट मेनेजमेंट पर तकनीकी सत्र

बाड़मेर, 24 जनवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर में 21 जनवरी से सप्ताह भर तक चलने वाले ऑनलाइन प्रोग्राम ‘‘डिजिटल सेफ्टी एंड वेलबिंगः टूल्स एंड टेक्निक्स‘‘ कार्यक्रम के चौथे दिन ई-वेस्ट मेनेजमेंट,भारतीय डिजिटल  इकोसिस्टम के सेफगार्ड एवं फेक जॉब पोर्टल्स आदि विषयों पर सेमिनार हुए।
पहले सत्र मे तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर के पूर्व निदेशक पर्यावरण विशेषज्ञ आचार्य इंजी. दरिया सिंह यादव ने ई-वेस्ट एवं ग्रीन टेक्नोलोजी विषय पर कहा कि धरती पर बढ़ रहे प्रदूषण के कारण हर वर्ष लाखांे की संख्या में जन हानि हो रही है। इस प्रदूषण में टेक्नोलोजी के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ई दृप्रदूषण का योगदान भी दिनोदिन बढ़ रहा है। उन्होने बताया कि भारत मे वर्ष 2020 मे छपी एक रिपोर्ट के अनुसार ई-वेस्ट 20 लाख टन तक बढ़ गया है जिसे मेनेज करने की  दिशा मे भारत सरकार द्वारा वर्ष 2011 से ही प्रयास किए जा रहे जिसमे निर्माताओ को उनके निर्माण का 10 प्रतिशत ई-वेस्ट संग्रहण के टार्गेट दिये गए है और वर्ष 2023 तक इसे बढ़ाकर 70 प्रतिशत तक किया जाना प्रस्तावित है ताकि ई-वेस्ट से प्रदूषण मे कमी लाई जा सके।
दूसरे तकनीकी सत्र मे दिल्ली उच्च न्यायालय मे प्रेक्टिसिंग एडवोकेट साक्षर ने भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम के सेफगार्ड विषय के संबंध मे कहा कि आज के समय मे इलेक्ट्रोनिक डेटा ही सब कुछ हो गया है, वह एक उद्योग का रूप ले चुका है। इस डेटा को सुरक्षित करना आज के समय की मांग है। डेटा इकॉनमी के कानूनी प्रावधानों के बारे मे विस्तार से बताया। हेकर्स द्वारा रेनसमवेयर अटेक का बड़े स्तर पर प्रयोग किया जा रहा है जिस पर सरकारी नियंत्रण की महती आवश्यकता है। साइबर कानूनों एवं सिक्योरिटी की जानकारी से ही हम इन हमलों से बच सकते है।
अंतिम सत्र मे पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर मे कार्यरत सहायक निदेशक लाल चंद विश्नोई ने फेक जॉब पोर्टल्स एवं मेट्रीमोनियाल फ्रौड विषयों पर चर्चा मे कहा कि फ्रेशर छात्र जल्दी नौकरी लगने के लालच मे फेक जॉब पोर्टल्स का कई बार शिकार हो जाते है जिससे बचने की जरूरत है और उन्होने ऐसे मामलो मे बचाव के टिप्स सुझाए- जैसे बड़ी बड़ी प्राईवेट कंपनियो की नकली वैबसाइट से बचना, सर्च के दौरान शुरुआती लिंक के बजाय तीन-चार लिंक छोड़ कर कंपनी का प्रामाणिक लिंक मिलना, सरकार के कंपनी मामलों के मंत्रालय की वैबसाइट पर प्रामाणिकता चेक करना इत्यादि। कंपनी की प्रामाणिकता जांच के बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि मैट्रिमोनियल फ्रॉड से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपना बायोडाटा अपलोड करना चाहिए तथा किसी भी लोकलुभावन वैवाहिक प्रस्ताव पर बैकग्राउंड चेक अवश्य करना चाहिए।
प्रतिभागियों ने सत्र के अंत मे विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे जिनका विशेषज्ञों ने उदाहरण देकर समाधान किया। कार्यक्रम का ऑनलाइन संचालन कोर्डिनेटर प्रशांत जोशी प्रवक्ता कम्प्यूटर द्वारा किया गया। संस्थान की कम्प्यूटर प्रवक्ता ममता चौधरी ने विशेषज्ञों का परिचय कराया एवं का-कोर्डिनेटर रोशन लाल ने विशेषज्ञो का धन्यवाद ज्ञापित किया।  
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार 25 जनवरी को

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 24 जनवरी। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार 25 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को भी जोड़ा जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त थीम- ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना‘‘ के साथ न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में ऑनलाईन मोड पर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01-01-2022 के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर्स को जिला स्तर एवं ईआरओ स्तर पर प्रमाण पत्र मय स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों में निर्वाचन संबंधी कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिको, सहभागियों को भी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं सहभागियों को कोविड-19 गाईडलाईन की अनुपालना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थान पर समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

जिला पर्यावरण योजना की क्रियान्विति चरणबद्ध होगी

माह में दो बार प्लास्टिक कैरीबैग के विरुद्ध अभियान

बाड़मेर, 24 जनवरी। जिला पर्यावरण योजना में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप क्रियान्विति सुनिश्चित करें। माह में दो बार प्लास्टिक कैरीबैग की रोकथाम के लिए औचक निरीक्षण कर सख्त कार्यवाही करें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को आयोजित जिला पर्यावरण समिति के बैठक के दौरान ये बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर ने बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्रों में ठोस कचरे के निस्तारण के लिए कार्ययोजना अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अस्पतालों में बायो मेडीकल वेस्ट एवं अन्य कचरें का निस्तारण कर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चत करें। उन्होनें पॉलीथिन बैग के उपयोग पर पूर्ण रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें माह में दो बार औचक निरीक्षण कर प्लास्टिक कैरीबैग के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  उन्होेने अवैध खनन की रोकथाम के लिए नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने की बात कही। उन्होनें सभी अधिकारियों को पर्यावरण के प्रति संवदेनशील रहते हुए कार्ययोजना के अनुरूप कार्य संपादित करने के निर्देश दिए ताकि जिले में पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखा जा सके।
इससे पूर्व उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने पर्यावरण योजना की बिंदुवार जानकारी दी। बैठक में नगर परिषद आयुक्त दलीप पुनिया, सहायक उप वन सरंक्षक दीपक चौधरी, उप निदेशक, आई सी डी एस प्रहलाद सिंह राजपुरोहित समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-



गौशालाओं में मूलभूत संशाधन विकसित होंगे

बाड़मेर, 24 जनवरी। जिले में गौशालाओं में खाद बनाने की उन्नत तकनीक विकसित की जाएगी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने इसके लिए कलस्टरवार गौशाला संचालकों को प्रशिक्षण देने को कहा है।

जिला कलक्टर एवं जिला गोपालन समिति के अध्यक्ष लोक बंधु ने जिला स्तरीय गोपालन समिति की त्रैमासिक बैठक में यह बात कही। उन्होंने जिले के गौशालाओं के संचालकों को उनके अनुदान के नियमित भुगतान के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं की समस्या के लिए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गौशालाओ में पानी एवं चारा के लिए संभावित उपाय को कहा। उन्होंने गोशालाओ में शेड निर्माण के लिए गोपालन विभाग के समक्ष आवेदन करने को कहा। साथ ही गोशालाओ को भूमि आवंटन के प्रस्ताव प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा।
  बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई मौजूद रहे। इससे पूर्व पशु क्रूरता समिति की बैठक आयोजित की गई।
-0-



गणतन्त्र दिवस समारोह का अन्तिम रिहर्सल

कोरोना महामारी के परिप्रेक्ष्य में गाइडलाइन की पूर्णपालना के निर्देश

बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल सोमवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सभी कार्यक्रमों के दौरान भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी। उन्होने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। परेड में राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड एवं सीनियर एन.सी.सी. दल शामिल होंगे। इसके बाद माननीय राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद ख्यातनाम अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदय का उद्बोधन होगा। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् रावण हत्था की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां भादरेश एवं मोती खां द्वारा लोक गीत एवं देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कड़ी में स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद विरासत लोक कला संस्थान भादरेश द्वारा डेजर्ट सिम्फनी की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात् नागरिक सुरक्षा द्वारा संयुक्त अभ्यास का प्रदर्शन होगा। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अन्त में राष्ट्रगान के साथ प्रातःकालीन मुख्य समारोह सम्पन्न होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान पुलिस उप अधीक्षक आनन्दसिंह, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह माचरा, डॉ. आदर्श किशोर जांणी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन सह आचार्य मुकेश पचोरी ने किया।
-0-










रविवार, 23 जनवरी 2022

चिरंजीवी शिविरो में भी होगा कोरोना टीकाकरण

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ हो मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि 24 जनवरी को सेड़वा, कितनोरिया, बन्धडा, बामणी, राणासर खुर्द, पाटोदी, सेला, 25 को भोजासर, दूधू, बामणोर अमीरशाह, रावतसर, बाण्डाा नाडा, जगराम की ढाणी, अन्नपूर्णा नगर, 27 को जूना पतरासर, मुढों की ढासाी, देरासर, वीरेन्द्र नगर, मीठडा खुर्द, भाखरी खेडा, रिड़िया तालर, 28 को उपरला, जाटों का बेरा, करलिया बेरा, ईटवाया, 29 को रोहिली, बुठसरा, लोहारवा, गुड़ामालानी, केरानाडा तथा 31 जनवरी को गुड़ीसर, मीठडी, शहदाद का पार, कागों की ढाणी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी एवं 31 जनवरी को सीएचसी सेडवा व पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

कोविड 19 टीकाकरण की दूसरी डॉज 31 जनवरी तक पूर्ण करे

सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुचाये

जिला स्वास्थ्य समिति में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
बाड़मेर, 23 जनवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा जननी सुरक्षा योजना यह सभी राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं हैं, इन पर विशेष ध्यान रख कर लक्ष्य अर्जित करे, यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संबोधित करते हुए दिए। जिला कलक्ट्रेट स्थित सभागार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारीयो को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एक जन स्वास्थ्य कल्याणकारी योजना है, इससे मरीज को तो कैशलेस उपचार मिल ही रहा है साथ ही सम्बद्ध चिकित्सा संस्थानों को भी क्लैम राशि का भुगतान मिलने उनकी एमआरएस के बैलेंस में ईजाफा होता है।
जिला कलक्टर ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें लाभान्वित महिलाओं को भुगतान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी तथा सब सेंटर तक निर्धारित दवाईयों व जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी मोनिटरिंग रखें। जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के लक्ष्य हासिल करने अत्यंत जरूरी है। इसके लिए निर्धारित आयु वर्ग में प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाने और इसके बाद बुस्टर डोज लगाए जाने की कार्य योजना को सफलता के पायदान पर पहुंचाया जाए। कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित गाइडलाइन की पूर्ण पालना की जाए। इसके लिए प्रत्येक चिकित्सा अधिकारी व कार्मिक कोरोना वारियर के रूप में काम करें और जनजागरूकता का काम जारी रखें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल बिश्नोई ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य सूचकांको पर विस्तार से समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सूचकांको में पिछड़े हुए ब्लाक के बीसीएमओ को आगामी 31 जनवरी तक शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए निर्देश दिए। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने टीकाकरण, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सताराम भाकर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.सी. दीपन ने एनसीडी कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आशातीत प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला औषध भंडार नियंत्रक संजीव मितल, डब्ल्युएचओ की सर्विलेंस ऑफिसर डॉ पंकज सुथार, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला लेखा प्रबंधक अनिल व्यास, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, पीसीपीएनडीटी समन्वयक अजय कल्याण, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अनिल रतनु शामिल हुए।
-0-



आजादी का स्वर्णिम इतिहास एवं नया भारत विषय पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 23 जनवरी। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नेताजी स्वर्गीय सुभाषचन्द बोस जी की 125 वीं जयन्ती के अवसर पर आजादी का स्वर्णिम इतिहास एवं नया भारत विषय पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रविवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, नेहरू युवा केन्द्र के सचिन पाटोदिया, महिला महाविद्यालय के सहायक आचार्य दयालाल सांखला, राजकीय महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. बी.एल. धनदे, भारत स्काउट व गाइड, एनसीसी, एनएसएस के स्वयं सेवक उपस्थित रहें।
-0-





शनिवार, 22 जनवरी 2022

जिला कलेक्टर ने किया स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का निरीक्षण

 बाड़मेर, 22 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया।

   जिला कलेक्टर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में शैक्षणिक स्तर परखने एवं सामान्य व्यवस्था जांचने को अचानक चूली पहुंचे। यहां उन्होंने अध्ययनरत विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर विद्यालय के सभी क्लासरूम में गए एवं वहां मौजूद बालकों से बातचीत की। उन्होंने शिक्षको से शिक्षन सामग्री एवं के बारे में पूछा एवं परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी ली।
   जिला कलेक्टर ने छात्रों से कोविड उपयुक्तत व्यवहार की पालना करते हुए मास्क लगाकर रखने, सोशल डिस्टेंस की पालना एवं बार बार हाथ धोने की बात कही। वही योग्य सभी विद्यार्थियों से कोरोना का टीका लगाने एवं कोविड वेक्सिनेशन पर अपने परिजनों एवं लोगों को जागरूक करने को कहा।
-0-




शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक

बकाया प्रकरण प्राथमिकता से निपटाए

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण कर पानी, बिजली, सडक तथा चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं को परखने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकें। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल देने की बात कहीं। उन्होंने कृषि भूमि पर अकृषि प्रयोजनार्थ किए जा रहे कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
      इस मौके पर कलेक्टर बंधु ने राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने की बात कही। साथ ही बकाया राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को कहा। जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए शत-प्रतिशत डबल डोज वेकशीनेशन के निर्देश दिए। वही चिरंजीवी योजना में पंजीयन से वंचितों के नाम जुड़ाने की हिदायत दी। उन्होंने जनाधार कार्ड से राशन कार्ड के लिंक कार्य को भी तत्परता से निपटने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार वीसी से जुड़े रहे।
-0-




कोविड-19 से मृत व्यक्ति के परिजनों से अनुग्रह सहायता हेतु आवेदन

बाड़मेर, 21 जनवरी। कोविड-19 से मृत व्यक्ति के रिश्तेदार/परिजन को राज्य सरकार द्वारा पचास हजार रूपये की अनुग्रह सहायता देय है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन लिये जा रहे है। उन्होने बताया कि अब तक 86 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें से 52 कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र का अधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा जारी कर उनके घरेलू पते पर भिजवा दिये गये है। उन्होने बताया कि कोविड मृत व्यक्ति के रिश्तेदार/परिजन ई मित्र पर अनुग्रह सहायता राशि हेतु आवेदन कर सकते है। आवेदन के साथ बैंक पास बुक, आवेदक व मृतक दोनों के आधार कार्ड एवं अधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र सहित ई कियोस्क के माध्यम से emitra.rajasthan.gov.in पर निःशुल्क आवेदन कर सकते है ताकि पचास हजार रूपये की अनुग्रह सहायता राशि जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत की जा सकें।
-0-

चिरंजीवी शिविरो में भी होगा कोरोना टीकाकरण

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में कोरोना के टीके भी लगाए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इन शिविरों में ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से लाभान्वित किया जायेगा। साथ हो मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के पंजीयन भी होंगे तथा कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि 22 जनवरी को कवास, खारा राठौड़ान, पनोणियों का तला, असाडी, सेवरों की ढाणी, वरिया वरेचा, जाजवा, 24 को सेड़वा, कितनोरिया, बन्धडा, बामणी, राणासर खुर्द, पाटोदी, सेला, 25 को भोजासर, दूधू, बामणोर अमीरशाह, रावतसर, बाण्डाा नाडा, जगराम की ढाणी, अन्नपूर्णा नगर, 27 को जूना पतरासर, मुढों की ढासाी, देरासर, वीरेन्द्र नगर, मीठडा खुर्द, भाखरी खेडा, रिड़िया तालर, 28 को उपरला, जाटों का बेरा, करलिया बेरा, ईटवाया, 29 को रोहिली, बुठसरा, लोहारवा, गुड़ामालानी, केरानाडा तथा 31 जनवरी को गुड़ीसर, मीठडी, शहदाद का पार, कागों की ढाणी स्थित चिकित्सा संस्थानों में चिरंजीवी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में कोविड-19 वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।
ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर
उन्होने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी सिणधरी एवं 31 जनवरी को सीएचसी सेडवा व पाटोदी में ब्लॉक स्तरीय मेगा शिविर आयोजित होगा जिसमें ग्राम पंचायत कैम्पों से रेफर्ड समस्त मरीजों का आवश्यकतानुसार निदान व उपचार प्रदान किया जाएगा। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु विशेषज्ञों का मेडिकल बोर्ड, मोतियाबिंद, पाईल्स एवं अन्य शल्य क्रिया, महिला एवं पुरूष नसबंदी, आरसीटी, स्केलिंग व अन्य दंत रोगियों को सेवाये देने हेतु नैत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन एवं दंत रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बाड़मेर से अपनी सेवाएं देंगे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 21 जनवरी। बारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालयों को भी जोड़ा जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त थीम- ‘‘चुनावों को समावेशी, सुगम एवं सहभागी बनाना‘‘ के साथ न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में ऑनलाईन मोड पर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01-01-2022 के क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाईजर्स को जिला स्तर एवं ईआरओ स्तर पर प्रमाण पत्र मय स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यालयों में निर्वाचन संबंधी कार्य एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कार्मिको, सहभागियों को भी मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उक्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं सहभागियों को कोविड-19 गाईडलाईन की अनुपालना करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थान पर समय से पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
ये होंगे सम्मानित
बी.एल.ओ
12 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीएलओ पप्पूराम, करनाराम, दीपक कुमार, छुगसिंह, सांगाराम जिंगर, श्रवण कुमार, पुरूषोतम इन्दा, पृथ्वीसिंह, पवन कुमार, नरेश कुमार, अशोक सुथार, हनुमानराम सियाग, ओमप्रकाश, खेताराम, गेमरसिंह राजपुरोहित, हरिसिंह, बंशीलाल विश्नोई, गिरधारीराम, विशनाराम खोरवाल, बाबुराम, जेठाराम, शैतानसिंह, प्रवीण बागमलानी एवं गिरधारीराम ।
सुपरवाईजर्स
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाईजर्स गणेश कुमार, हाकमकुमार गोयल, देवेन्द्र गिरी, अरविन्द राठी, रूगसिंह परिहार, प्रेमाराम, भंवरलाल, शंकरलाल, हनुमानराम चौधरी, बाबुलाल शर्मा, मूलाराम, बुधाराम जोगाराम सोनी एवं हनुमानराम।
कार्मिक
निर्वाचन संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक रिकमसिंह, जितेन्द्र रामावत, पुरखाराम, चन्द्रशेखर, शिवचरण मीणा, जगाराम, गणपत लाल, राजेन्द्र चौधरी, विरधाराम, मूलसिंह, गेनाराम चौधरी एवं मुकेश पंवार।
संस्थान
निर्वाचन साक्षरता क्लब के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों राजकीय पीजी महाविद्यालय बाडमेर के नोडल ईएलसी चन्द्रप्रकाश घारू एवं राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर के नोडल ईएलसी मुकेश पचौरी।
सहभागी
मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहभागी दीपसिंह भाटी, खुशााल चौधरी एवं निकिता गोदारा।
उक्त सूची के अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (ईआरओ बाड़मेर को छोड़कर) से 10-10 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर द्वारा प्रमाण पत्र देकर ईआरओ स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त सूची के अतिरिक्त ईआरओ स्तर से 5-5 सुपरवाईजर्स, ईआरओ एवं एईआरओ स्तर से 2-2 कार्मिको तथा ईआरओ स्तर से 2-2 संस्थानों का चयन कर मतदाता दिवस के अवसर पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित करेंगे।
समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ईआरओ स्तर पर न्यूनतम सहभागियों की उपस्थिति में कार्यक्रम को समारोह पूर्वक आयोजित करते हुए निम्नांकित बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के साथ ईआरओ स्तर से स्मृति चिन्ह प्रदत्त करते हुए सम्मानित करेंगे- सताराम, देवीलाल, हाकमचन्द, मनोज कुमार, किसनाराम, रामाराम, ताराचन्द, दरिया खान, बाबुलाल सोलंकी, सांवल सिंह, कैलाश कुमार, करनाराम, उत्तम परिहार, धनाराम सारण, संजय कुमार, सांवल दान, शैतान सिंह, गोधुराम, जफर हुसैन, राणाराम, मीठालाल, गणपतसिंह भाटी, मदनलाल माली, जीवाराम, घमण्डाराम, मेघराज खत्री, मेहबूब खान, हनुमानराम, हरिनारायण, ताजाराम, छगनाराम, नारायण राम, जेठाराम, जितेन्द्रसिंह, मोहनसिंह, शंकरलाल रावल, भूपसिंह, मुकेश सैन, गणेशाराम, पर्बतसिंह, मनोज विश्नोई, रायमल चौधरी, लालचन्द हुडा, जालाराम, बाबुलाल, सुनिल कुमार, महेन्द्र कुमार, भगवानाराम विश्नोई, राउराम चौधरी, पोकर राम, कंवर सिंह, कानाराम, निम्बराज डूडी, लीलाराम, भंवरलाल, अमृतलाल, रामलाल, मुकनाराम, सद्ीक खान एवं सरूपाराम।  
-0-

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 21 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार 23 जनवरी को बाड़मेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार 23 जनवरी को प्रातः 9 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे फागलिया (सेड़वा) पहुंचेगे तथा सामाजिक समारोह में शिरकत करने के बाद फागलिया से दोपहर 1.30 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

ग्राम सभाओं में होगा सामाजिक अंकेक्षण

बाड़मेर, 21 जनवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के पारदर्शी एवं जवाबदेह रीति से क्रियान्वयन एवं लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अभिलेखों के प्रकटीकरण एवं अंकेक्षण करवाया जाना है।

जिला कलक्टर (रसद) लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 की धारा 28 के अन्तर्गत उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रथम सामाजिक अंकेक्षण ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आगामी 26 जनवरी को आयोज्य ग्रामसभा में संयुक्त रूप से करवाया जाना है।
उन्होने 26 जनवरी को ग्राम पंचायत स्तर पर आयोज्य ग्रामसभा के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत समुचित प्रदाय एवं उचित मूल्य दुकानों के कार्यकरण की सोशल ऑडिट करने एवं पालना हेतु जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों/विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायतवार उचित मूल्य दुकानों, लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य इन्चार्ज नियुक्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मे राष्ट्र स्तरीय डिजिटल सेफ्टी कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बाड़मेर, 21 जनवरी। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 21 से 27 जनवरी तक एआईसीटीई-आईएसटीई द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह के ऑनलाइन इंडक्शन/रिफ्रेशर प्रोग्राम ‘‘डिजिटल सेफ्टी एंड वेलबिंगः टूल्स एंड टेक्निक्स‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को एआईसीटीई नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन एम पी पूनिया, इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई फॉर सी) के उप सचिव वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक विरमानी एवं निदेशक तकनीकी शिक्षा पी सी मकवाना द्वारा किया गया ।

उद्घाटन सत्र मे तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर ने जन मानस को जागरूक करने के लिए आज के समय के ज्वलंत विषय को चुना क्योकि बढ़ते डिजिटल उपयोग के साथ  डिजिटल सेफ्टी सबके लिए बहूत जरूरी हो गया है।  
इस अवसर पर एआईसीटीई नई दिल्ली वाइस चेयरमैन पूनिया के कहा कि तकनीकी संस्थान शिक्षको को प्रोत्साहित कर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज को जागरूक कर रहे है उन्होने तकनीकी शिक्षा के विकास मे एआईसीटीई द्वारा किए जा रहे प्रयासो की जानकारी भी सांझा की। आईफॉरसी के उप सचिव दीपक विरमानी के बताया कि साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यो की पुलिस,एनपीसीआई, बैंक आदि के साथ साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन के उद्देश्य से  अगस्त 2018 मे इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आईफॉरसी) की स्थापना की थी। साथ ही आईफॉरसी द्वारा किए जा रहे 7 वेर्टिकल्स एवं विभिन्न साइबरक्राइम पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन द्वारा साइबर फ्रौड की अवस्था मे साइबर क्राइम डॉट जीओवी कॉम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। उन्होने इस बात पर विशेष बल दिया कि साइबर फ्रौड का शिकार होते ही तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155260 पर शिकायत करें। सरकार के 6 अक्तूबर 2021 से हर महीने के प्रथम सप्ताह के बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस मनाने का भी निर्णय लिया है जिससे जनमानस डिजिटल सेफ्टी के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होने तकनीकी संस्थानो मे साइबर स्वच्छता मेनुयल्स की पुस्तकों को पाठ्यक्रम मे सम्मिलित करने का भी सुझाव दिया।
इस मौके पर तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक इंजी. दरिया सिंह यादव भी जुड़े। उन्होने कहा कि पिछले 25-30 वर्षो मे ई दृप्रदूषण बे हिसाब बढ्ने से साइबर क्राइम के मामलो मे काफी बढ़ोतरी हुई है इस धरती को साइबर क्राइम के संकटों से मुक्त कर डिजिटल सुरक्षित बनाना है उन्होने हर्ष जताते हुए कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर द्वारा आयोजित कार्यक्रम राजस्थान मे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मे एक सराहनीय कदम है।
संस्थान के प्राचार्य श्री अंशु सहगल ने कहा एआईसीटीई- आईएसटीई द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम मे राजस्थान राज्य के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यो के शिक्षण संस्थानो के चार सौ से ज्यादा शिक्षक एवं रिसर्च स्कॉलर आवेदन किया था जिसमे करीब सौ प्रतिभागियो का चयन किया गया।  
उद्घाटन के बाद प्रारम्भ के तकनीकी सत्र मे विषय विशेषज्ञ अनूप गिरधर, प्रसिद्ध साइबर क्राइम अन्वेषक एवं सलाहकार ने बताया कि आज के समय मे वेबसाइट हमारी हर ऑनलाइन हरकत की निगरानी कर रही है,  ऐसे मे आमजन द्वारा सोश्ल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा करते समय सावधानी बरतने की अवश्यकता है जिसके संबंध मे विशेषज्ञ द्वारा विस्तृत विचार विमर्श किया। इसी प्रकार तकनीकी सत्र मे विषय विशेषज्ञ डा. सुमित कालरा, प्रोफेसर आईआईटी जोधपुर  ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग मे सुरक्षा तकनिकों के उपयोग एवं सावधानियों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।  
-0-

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 20 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में गुरूवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। 

इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस के समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए एवं कोविड प्रोटोकॉल की पूरी पालना हो। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कोरोना माहामारी एवं इसके प्रबन्धन तथा सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तैयार किये जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी। उन्होने विभागीय अधिकारियों को कोरोना जागरूकता से जुड़ी झांकियों का प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस का अन्तिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे किया जाएगा।

   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। 

-0-


मुख्यमंत्री ने दी थार नगरी को 275 करोड़ की बड़ी सौगात

तेल एवं लिग्नाइट भण्डारों की बदौेलत बाड़मेर का होगा कायाकल्प

सर्वागींण विकास के लिए समन्वित प्रयास जरूरी- गहलोत

बाड़मेर, 20 जनवरी। थार नगरी के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए 275 करोड़ के कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

    जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में वीसी से जुड़ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर चिकित्सा, इंजिनियरिंग समेत सभी क्षेत्रों में निरन्तर प्रगति कर रहा है। उन्होने कहा कि बाड़मेर अब अकाल एवं सूखे का पर्याय नहीं रहा बल्कि यहां रिफाईनरी, पॉवर प्लान्ट, तेल एवं लिग्नाईट के भण्डारों की बदौलत जिले का कायाकल्प हो रहा है, इसके लिए बाड़मेर के लोगों को जितनी बधाई दी जाए वह कम है। 

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जिले में जो शिलान्यास एवं लोकार्पण हुए है उनका कार्य शीध्र पूरा होगा तथा बाड़मेर की जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि बाड़मेर मे आरओबी एवं आयूबी के जो महत्वपूर्ण कार्यो का शिलान्यास हुआ है उससे यातायात सुगम होगा। उन्होने कहा कि विधायक मेवाराम जैन समय समय पर बाड़मेर के विकास के लिए जो मॉग करते है, उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोडी गई है उन्होने आशा जताई कि आगे भी विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने का मीठा पानी हमारे लिए चुनौती रहा है, जो इन्दिरा गांधी कैनाल एवं नर्मदा का मीठा पानी भी बाड़मेर आ गया है। उन्होने कहा कि लगातार काम चल रहे है, इसे आगे बढ़ाने में सरकार पूरी तरह से समर्पित है। 

  मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में जायका के माध्यम से शीध्र ही 2900 करोड़ की योजना का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। इस माह के अन्त तक तकनीकी स्वीकृति भी जारी हो जाएगी। उसके पश्चात् गुडामालानी समेत अन्य इलाकों में जल जीवन मिशन योजना आगे बढ़ती जाएगी। 

  गहलोत ने कहा कि बाड़मेर में मिले गैस व तेल उत्पादन से जिले का कायाकल्प हुआ है, 20 प्रतिशत उत्पादन अकेले राजस्थान के बाड़मेर जिले में रहा है। उन्होने कहा कि और क्षेत्रों में भी संभावना है। उन्होने कहा कि भारतमाला के साथ साथ नेशनल हाईवे, मेगा हाई वे, स्टेट हाई वे के प्रोजेक्ट बने है जिससे सड़को का विकास हुआ है। उन्होने कहा कि प्रदेश में शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हम चौमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहे है। 

इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी ने जिले में हुए विकास कार्यो के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बाड़मेर बदल रहा है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार के साझा प्रयासों की महति आवश्यकता है।

इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि बाड़मेर जिले में एक ही दिन में 275 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास सुखद बात है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिले में कल्पना नहीं थी कि जिलेवासियों को हिमालय का मीठा पानी मिलेगा जो आज साकार हो रहा है। उन्होने कहा कि पेयजल प्रोजेक्ट पर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। कोविड-19 महामारी के दौरान कुशल प्रबन्धन एवं व्यापक संसाधनों से बड़ी राहत मिली।

इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेेतृत्व में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास के कार्य हुए है। उन्होने कहा कि पिछले 40 सालों से जिले में जितनी स्कूले नहीं खुली, 43 स्कूले सीनियर सैकण्डरी, 127 स्कूले मिडल माध्यमिक, 124 प्राइवेसी मिडल, 8 नवीन महाविद्यालय, एक कृषि महाविद्यालय समेत आईटीआई विद्यालय खोला गया। इसके अलावा 5 पंचायत समितियां भी खोली गई। उन्होने कहा कि जो भी मॉगा वह माननीय मुख्यमंत्री ने दिया है। उन्होने कहा कि 693 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत की है। 

  इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि आज बाड़मेर के लिए एतिहासिक दिन है, उन्होने कहा कि आज बाडमेर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देना चाहता हॅू कि उन्होने दो वर्ष पूर्व बाडमेर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की घोषणा करके 100 बीघा जमीन आवंटन की, थी उसी वादे को निभाते हुए आज शिलान्यास किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होने भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू का 2 करोड की लागत का 20 बैड का आईसीयू वार्ड बनाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आज बाडमेर में आरयूबी एवं आरओबी का शिलान्यास हुआ है, जिससे यातायात सुगम होगा। उन्होने उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालिपा हरसाई सडक समेत विभिन्न विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होने कहा कि 2006 की बाढ के दौरान 1022 बेघर हुए पीडित परिवारों को आज निःशुल्क पट्टों का आवंटन हुआ। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेडिकल कॉलज बाडमेर के पास बनने वाले नवीन हॉस्पिटल, शास्त्री नगर रेलवे फाटक सं0 327 के आरयूबी, चौहटन रोड रेलवे फाटक सं0 328 के आरओबी, उतरलाई जिप्सेम हॉल्ट जालिपा हरसाणी सडक के सुदृढीकरण एवं विस्तारीकरण कार्य, अभियांत्रिकी महाविद्यालय में अकादमिक/प्रशासनिक भवन, राजकीय चिकित्सालय के अत्याधुनिक 20 बैडेस आईसीयू वार्ड का रिमोट दबाकर शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में प्रभारी मंत्री विश्नोई एवं विधायक मेवाराम जैन ने 2006 की बाढ़ के पीड़ितों को बाड़मेर मगरा में निर्मित आवासों के पट्टे बांटे।

    इस कार्यक्रम को स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, पंचायती राज मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने स्वागत उदबोधन में कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान बाड़मेर में चिकित्सा सुविधाओं के विकास पर लघु फिल्म का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खां, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, एमबीएम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ, अजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-














बुधवार, 19 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री गहलोत आज देंगे बाड़मेर को पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात

ढांचागत सुविधाओं के उन्नयन से होगा थार नगरी का अभूतपूर्व विकास

बाड़मेर, 19 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरुवार को बाड़मेर शहर को करीब पौने तीन सौ करोड़ के कार्यो की सौगात देंगे, जिससे थार नगरी का यातायात सुगम होगा तो उच्च शिक्षा व चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाए और बेहतरीन बनेगी।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं।
वर्चुअल कार्यक्रम
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे वी.सी. के जरिये मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल रूप से लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यही से स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी भी जुड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज से होगा संवाद
जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम होगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोक बंधु समेत जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां वेबकास्ट के जरिए सीधा संवाद करेंगे।
275 करोड़ के कार्य
मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरूवार को करीब 275 करोड़ के कार्यों की सौगात देंगे। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर से सम्बद्ध नवीन हॉस्पिटल का शिलान्यास मुख्य हैं, जिस पर 192 करोड़ की लागत आएगी। इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर 3 करोड़ की लागत से बनने वाले शास्त्री नगर रेलवे फाटक संख्या एलसी 327 के आरयूबी का शिलान्यास तथा बाड़मेर शहर में 36 करोड से बनने वाले चौहटन रोड़ पर रेलवे फाटक संख्या एलसी 328 के आरओबी का शिलान्यास होगा। शहर के मुख्य मार्ग पर आरयूबी एवं आरओबी के बनने से रेल्वे आवागमन के दौरान बाड़मेर शहर वासियों को यातायात में सुगमता होगी। इसी तरह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बाडमेर में 12 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास होगा। इस दौरान 15 करोड़ की लागत के उतरलाई जिप्सम हॉल्ट जालीपा-हरसाणी सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के कार्य का शुभारम्भ होगा तो इंजीनियरिंग कॉलेज के 11 करोड़ के अकादमिक भवन तथा भामाशाह पृथ्वीराजसिंह कोलू द्वारा राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में 02 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक 20 बैड आईसीयू का लोकार्पण भी होगा।
पट्टो का भी होगा वितरण
इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत बाड़मेर मगरा में सन् 2006 के बाढ़ पीड़ित 1150 परिवारों को आवासों के पट्टे वितरित करेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो एस के विश्नोई भी मौजूद रहेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...