सोमवार, 12 अप्रैल 2021

सोमवार को लगे 5198 टीके

बाड़मेर, 12 अप्रैल। सोमवार को 74 साईट पर 5319 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 961 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 3141 लोगों, 9 हेल्थ केयर वर्कर एवं 10 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1050 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 110 लोगों, 22 हेल्थ केयर वर्कर एवं 16 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। सोमवार को जिले में सर्वाधिक 220 टीके बायतु में लगे। जिले में अब तक 363473 प्रथम खुराक एवं 42168 द्वितीय खुराक लगाई जा चुकी है।

-0-


सोमवार को मिले 52 नये कोविड संक्रमित

 बाड़मेर12 अप्रैल । सोमवार को जिले में 52 नये कोविड संक्रमित केस मिले है । इस वर्ष एक दिन में मिले रोगियों का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं सोमवार को एक्टिव केस बढ़कर 189 हो गये है । 5 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 2 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । 182 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । 8 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया । नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5807 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है । 86 लोगों की मौत हो चुकी है । साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 39 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 22 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । सोमवार को प्राप्त 951 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के चौहटन सर्कलढाणी बाज़ार, राय कॉलोनी, लक्ष्मीपूरागांधी नगरजेएसडब्ल्यू टाउनशिप से 1-1 केसमंसुरिया कॉलोनी बाड़मेर, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 2 केससिवाना, कोरणा, चौहटन, धोरीमना, खुमे की बेरी, चैनपुरा चीबी, शिव से 2-2 केसरिफाइनरी पचपदरा से 3 केस, समदडी से 8 केस,  उन्डखा, सरली, उत्तरलाई, नागणेचीयान ढूंढा, माधासर, बोड़वा, सेवनियाला, बनो की ढाणी, दर्जियो की ढाणी सोहडा, रिछोली, पारलू, सरणु पनजी, गुले की बेरी, दुदू, उड़ासर, सेडवा, सोडियार से 1-1 केस संक्रमित मिले है । बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाकर कार्य कर रहा है एवं सैम्पलिंग की संख्या में बढ़ोतरी भी की है । संक्रमण से बचाव के लिये आमजन को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी के मंत्र के अनुरूप सतर्क रहकर कोविड गाइड लाइन की पालना करनी होगी एवं लोगों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 रोधी टीका लगवाना होगा । साथ ही टीकाकरण केंद्र पर आमजन को सामाजिक दूरी रखने एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा । टीकाकरण के बाद प्रतिरोधक क्षमता आने में समय लगता है इसलिये टीका लगने के बाद भी लोगों को मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी रखना, हाथों को बार-बार धोना इन उपायों का प्रयोग जारी रखना होगा ।

-0-


मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ग्राम स्तर पर पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन जारी

 बाड़मेर, 12 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मंगलवार 13 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम बाड़मेर गादान, तिरसिंगड़ी, लाखोणियों की ढाणी, मंगलनगर, आईनाथ का तला, दांता, आदर्श बस्ती बिशाला, जेसलाधोरा, चैनाणी बेनिवालों की ढाणी, कमोइपुरा, दोलाणियों की ढाणी, जसवंतसिंहपुरा, सुराजागीर, सादुलाणियों का तला, मालवा, आदर्श चूली, मन्सोणियों का तला, शिवभाखरी, डाबला, गरल रायसिंह, मेघवालों की ढाणी, जहानपुरा एवं गजुओं की बस्ती तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम सोढाणी मुसलमानों की ढाणी, हिन्दुपुरा, विशनासर, सुथारों की ढाणी, नया भुरटिया, प्रभुआणी मालियों का वास, नेनवा, रावतसर पश्चिम, इन्द्रानगर, आसुओं की ढाणी, प्रागाणियों की ढाणी, हनुमानपुरा, घोनरी तालर, चक धोलका एवं डुडियों की ढाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय/ नजदीकी विद्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बुधवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी चौहान ने बताया कि बुधवार 14 अप्रेल को पंचायत समिति बाड़मेर के राजस्व ग्राम कुर्जा, तवरपुरा, बांकलपुरा, आईदानपुरा, पाबुपुरा, मुसलमानों की ढाणी, सकल भाखरी, गोगाजी मंदिर, भादरेश पुनसिया, आदर्श बस्ती गुडीसर, केरावा, लेघों की ढाणी, खबडासर, हापो की ढाणी, मगसिंहपुरा, आदर्श बस्ती नांद, सांगासेरी, सुथारों का तला, कुम्हारों का तला, लक्ष्मणपुरा एवं बेरड़ों की ढाणी तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम सांसियों की बस्ती, बोथिया पुरोहितान, नागाणा, जुनेजो मेहरों की बस्ती, सउओं की ढाणी, मगने की ढाणी, रामपुरा, प्रेमसागर, आकल, सिन्धियों की ढाणी, जेताणियों की ढाणी, सुखसागर, आदर्श ढूंढा एवं रावतसर दक्षिण में पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
गुरूवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उन्होने बताया कि गुरूवार 15 अप्रेल को पंचायत समिति बाडमेर में राजस्व ग्राम किशनोणियों का तला, हरसाणा, करणपुरा, गोरधनपुरा, प्रजापतों की ढाणी, सुमारगर नगर, रामदेरिया, शिवपुरा, सुरा नरपतान, सोखरू, लुणु खुर्द, जाखड़ों की ढाणी, कमलसिंहपुरा, जानियावास, इन्दरा, रामपुरा गरल, रासाणी भीलों की बस्ती एवं तेजासर तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में राजस्व ग्राम अलाणियों की ढाणी, केरलीनाड़ी हाजो.की ढाणी, महादेवनगर, हरियाली, नोख, मातासर, लाठीकाठा, हीरपुरा, डाबलीसरा, रामनगर, मोतीयाणियों का तला, पांचोणियों की ढाणी, खेतावास एवं नागणेशियन ढूंढा मे पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वर्तमान में लाभान्वित खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते है। उन्होने बताया कि इस संदर्भ में संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों एवं श्रेणी के परिवारों को योजनान्तर्गत पजीकरण करवाना आवश्यक है।  
-0-

मानवाधिकारों के संरक्षण को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश

 राज्य आयोग अध्यक्ष व्यास ने की समीक्षा


बाडमेर, 12 अप्रेल। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों को सक्रियता के साथ-साथ सवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए है। वह सोमवार को जिले में मानवाधिकारों के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर व्यास ने कहा कि आज वैश्वीकरण का युग है तथा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रचार प्रसार के कारण प्रत्येक व्यक्ति अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूक है। उन्होने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाएं भी सभी देशों में मानवाधिकारों की सुनिश्चितता पर जोर दे रही है। साथ ही सभी देशों की सरकारे मानवाधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। व्यास ने कहा कि भारत में भी मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम लागू होने के पश्चात् केन्द्र तथा राज्य में मानवाधिकार आयोगों का गठन किया गया है, जो कि मानवाधिकारों के संरक्षण को तत्पर है।
आयोग अध्यक्ष ने जिले में मानवाधिकार संबंधी प्रकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा इस दिशा में तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्तमान में कोरोंना काल में विशेषकर अस्पतालों में मानवाधिकारों की सुनिश्चित्ता के लिए बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान देने एवं मरीजो के साथ सवेदनशील वयवहार पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियो के सहयोग से कोरोना जागरूकता को व्यापक अभियान चलाने एवं कोविड प्रोटकोल के साथ मानवाधिकारों की सुनिश्चित्ता की हिदायत दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने जिले में मानवाधिकारों के अमल तथा इस बाबत की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान भी उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान जनसुनवाई की तथा प्रत्येक प्रकरण की विस्तृत सुनवाई कर आवश्यक निर्देश दिए। सुनवाई में कुल 19 मामले प्रस्तुत हुए।
इससे पूर्व राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा चिकित्सा प्रबंधो की समीक्षा की। उन्होंने राजकीय बाल संप्रेषण गृह को भी देखा। वहीं कोतवाली एवं सदर थाने का निरीक्षण कर आवश्यक इंतजामों की पड़ताल की।
-0-







रविवार, 11 अप्रैल 2021

रविवार को मिले 35 नये कोविड पॉजिटिव

 बाड़मेर11 अप्रैल । जिले में रविवार को 35 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं रविवार को एक्टिव केस बढ़कर 145 हो गये है । 4 मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 3 मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । 138 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया । नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5755 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है । 86 लोगों की मौत हो चुकी है । साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 35 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 22 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बालोतरा में भर्ती है । रविवार को प्राप्त 1368 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में बाड़मेर शहर के तनसिंह सर्कल, इंद्रा नगर, गांधी नगर, राजकीय चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, महावीर नगर से 1-1 केस, बालोतरा के मुंगडा, रबारियों का टांका, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर से 1-1 केस, राजकीय चिकित्सालय बालोतरा से 4 केस, कवास, चिड़िया, केसुम्बला, खरंटीया, खुमे की बेरी, दुधु, खारडा, दुधिया, मीठडा खुर्द, बामणोर, रामसर से 1-1 केस, सिणधरी से 2 केस, माधासर से 3 केस एवं धोरीमन्ना से 6 केस पॉजिटिव मिले है ।

-0-

रविवार को लगे 5198 टीके

 बाड़मेर11 अप्रैल । रविवार को 75 साईट पर 5198 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 832 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 3555 लोगों, 3 हेल्थ केयर वर्कर एवं 15 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 667 बुजुर्गों को45 से 60 साल तक के 101 लोगों, 23 हेल्थ केयर वर्कर एवं 2 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । रविवार को सर्वाधिक 303 टीके साजियाली पाटोदी में लगे ।

राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 रविवार को 42300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार को जिले में 191 व्यक्तियों से कुल 42300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग ने 129 से 18600, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 11 व्यक्तियों से 14400 रूपये, चौहटन में 8 व्यक्तियों से 3000 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1700 रूपये, सिणधरी में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये,  बालोतरा में 8 व्यक्तियों से 1200 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 2600 को मिलाकर कुल 191 व्यक्तियों से 42300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 47,735 व्यक्तियों से 80,36,100 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 
-0-

राज्य मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष सोमवार को बैठक लेंगे

 बाड़मेर, 11 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास सोमवार को बाडमेर में विभिन्न कार्यकर्मो में भाग लेंगे। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास  सोमवार, 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
-0-

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

जिला प्रमुख ने परेऊ पीएचसी में व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 जिला प्रमुख लगातार क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का लेकर दिखाई दे रहे है गम्भीर

बाड़मेर 08 अप्रैलl स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है । इसी दिशा में बाड़मेर जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर कदम उठाते हुए नजर आ रहे है। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले, इसको लेकर लगातार जिले भर दौरे कर अलग अलग पीएचसी व सीएससी का निरीक्षण कर अस्पताल चिकित्सा प्रभारी से वैक्सीनेशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिला प्रमुख महेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को पीएचसी परेऊ का

निरीक्षण किया। कोविड -19 टीकाकरण व मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर  पीएचसी  परेऊ में लक्ष्य अच्छा देख जिला प्रमुख संतुष्ट नजर आए वहीं सफाईकर्मी की कमी को लेकर बीसीएमओ , सीएमएचओ से बातकर जल्द सफाई कर्मी की नियुक्ति के निर्देश दिए।

परेऊ पीएचसी को उत्कृष्ट व बेहतर बनाने व स्वास्थ्य सेवाओ में सुधार हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।गौरतलब रहे कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं अधिक बेहतर करने के उद्देश्य से जिला प्रमुख ने परेऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायज़ा लिया l  पूर्व में भी गिड़ा, बाटाडू, सवाऊ पदमसिंह व पाटौदी समेत कई चिकित्सालयों का निरीक्षण  किया था।

जिला प्रमुख ने निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर महिलाओं से संवाद किया

 बाड़मेर 09 अप्रैल। गिड़ा के खारड़ा भारत सिंह में चल रहे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को जायजा लेकर उनसे सवांद किया। 

इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि समाज में आगे बढ़ना है तो दृढ़ संकल्पित हो जाइए। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें। सेवार्थ संस्थान गिड़ा के अनिता गोयल ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के कपड़ों जैंसे कुर्ता, पायजामा, पेटीकोट इत्यादि बनाए जा रहे हैं । 

महिला सशक्तिकरण की मुहिम के तहत विभिन्न सिलाई बुनाई प्रशिक्षण केंद्रों में सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं ।

गौरतलब है कि महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर गिड़ा क्षेत्र में बड़े स्तर पर निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे सैकड़ों महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करवाया जायेगा, ताकि वे स्वालम्बी व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी ।

-0-


अक्षय तृतीय पर बाल विवाह रोकथाम हेतु कंट्रोल रूप स्थापित करने के निर्देश

बाड़मेर, 9 अप्रेल। आगामी 14 मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर बाल विवाह के आयोजनों की रोकथाम के लिए जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को कंट्रोल रूम स्थापित कर अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले समस्त विवाहों की सूचना ग्रामसेवक एवं पटवारियों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश दिए है। उन्होने बाल विवाह की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतः वे उक्त अधिनियम की धारा 16(3क) के प्रावधानुसार अपने क्षेत्र में बाल विवाहों के अनुष्ठापन के विरूद्ध कार्यवाही करके निवारण करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष 12 अप्रेल को बैठक लेंगे

बाड़मेर, 09 अप्रेल। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास अपनी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को बाडमेर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष गोपालकृष्ण व्यास रविवार 11 अप्रेल को सायं 5.15 बजे जोधपुर से रवाना होकर 8.30 बजे बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे सोमवार 12 अप्रेल को प्रातः 11 बजे सर्किट हाउस बाड़मेर में जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जन सुनवाई करने के बाद दोपहर 1 बजे राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर, बाल सम्प्रेषण गृह बाड़मेर एवं पुलिस थाना कोतवाली/सदर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात् वे सायं 4.15 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक स्थगित

बाड़मेर, 09 अप्रेल। शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाली जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।  
-0-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना ग्राम स्तर पर पंजीकरण हेतु शिविरों का आयोजन 10 अप्रेल से

बाड़मेर, 09 अप्रेल। मुख्यमंत्री द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज लागू करने की बजट घोषणा 2021-2022 अनुसार प्रदेश में एक मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की शुरूआत होगी। उक्त योजना मे लाभार्थियों के पंजीयन हेतु 10 अप्रेल से 30 अप्रेल तक पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण में ग्राम स्तर पर पंजीकरण शिविर आयोजित किये जाएंगे।

बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वर्तमान में लाभान्वित खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के 1.10 करोड़ परिवारों के साथ-साथ प्रदेश के समस्त विभागों में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं लघु एवं सीमांत कृषकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य परिवार प्रीमियम राशि का प्रतिवर्ष 50 प्रतिशत भुगतान कर इस योजना से जुड़ सकते है।
उन्होने बताया कि इस संदर्भ में संविदा कर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों एवं श्रेणी के परिवारों को योजनान्तर्गत पजीकरण करवाना आवश्यक है। यह पंजीकरण 10 अप्रेल से प्रारंभ होगा जिसमें लाभार्थी स्वयं ऑनलाईन एवं ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकेगा।
शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि शनिवार 10 अप्रेल को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीकरण हेतु बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत बालेरा के राजस्व ग्राम बालेरा के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तथा राजस्व ग्राम श्रवण नगर के लिए नजदीकी विद्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बोला के राजस्व ग्राम बोला, बाड़मेर आगोर के राजस्व ग्राम बाड़मेर आगोर, महाबार के राजस्व ग्राम महाबार, मीठड़ा के राजस्व ग्राम मीठडा, मारूडी के राजस्व ग्राम मारूड़ी, विशाला के राजस्व ग्राम विशाला, विशाला आगौर के राजस्व ग्राम विशाला आगौर, हाथीतला के राजस्व ग्राम हाथीतला, भादरेश के राजस्व ग्राम भादरेश गांधव, गुडीसर के राजस्व ग्राम गुडीसर, गेहूं के राजस्व ग्राम गेहूं, सुरा चारणान के राजस्व ग्राम सुरा चारणान, सनावड़ा के राजस्व ग्राम सनावड़ा, मूढ़ो का तला के राजस्व ग्राम मूढ़ो का तला, दूदाबेरी के राजस्व ग्राम दूदाबेरी, चूली के राजस्व ग्राम चूली, जसाई के राजस्व ग्राम जसाई, आटी के राजस्व ग्राम आटी, गरल के राजस्व ग्राम गरल, कगाउ के राजस्व ग्राम कगाउ, जूना पतरासर के राजस्व ग्राम जूना पतरासर एवं बलाउ के राजस्व ग्राम बलाउ के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पंजीयन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि पंचायत समिति बाड़मेर आगोर की ग्राम पंचायत बांदरा के राजस्व ग्राम बांदरा, कपूरडी के राजस्व ग्राम कपूरडी, कवास के राजस्व ग्राम ढूंढा, मूढो की ढाणी के राजस्व ग्राम मूढो की ढाणी, भाड़खा के राजस्व ग्राम भाड़खा, भूरटिया के राजस्व ग्राम भूरटिया, कुड़ला के राजस्व ग्राम कुड़ला, शिवकर के राजस्व ग्राम शिवकर, रावतसर के राजस्व ग्राम रावतसर, सरनु पनजी के राजस्व ग्राम सरनु पनजी, सांजटा के राजस्व ग्राम सांजटा, बाड़मेर ग्रामीण के राजस्व ग्राम बाड़मेर शहर, खारिया तला के राजस्व ग्राम खारिया तला, गालाबेरी के राजस्व ग्राम गालाबेरी, रामसर का कुंआ के राजस्व ग्राम रामसर का कुंआ तथा चवा के राजस्व ग्राम चवा के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शनिवार 10 अप्रेल को शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

गुरुवार को लगे 21525 टीके

बाड़मेर, 08 अप्रैल। गुरुवार को 172 साईट पर 21525 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि इसमे 60 साल से ऊपर के 4582 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 15610 लोगों, 1 हेल्थ केयर वर्कर एवं 20 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 1077 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 154 लोगों, 43 हेल्थ केयर वर्कर एवं 38 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। गुरुवार को सर्वाधिक 410 टीके चौखला में लगे। सीएमएचओ डॉ विश्नोई ने बताया कि जिले में गुरुवार को 12 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है एवं गुरुवार को एक्टिव केस बढ़कर 109 हो गये है। 6 मरीज जिला अस्पताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 103 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5699 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। गुरुवार को प्राप्त 981 जांच रिपोर्ट में बालोतरा शहर से 6 केस एवं बाड़मेर शहर, सिवाना, बायतु, शिवकर, मीठडा, भादरेश से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 गुरूवार को 18600 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार जिले में 104 व्यक्तियों से कुल 18600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 28 व्यक्तियों से 2800 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 900 रूपये, चौहटन में 15 व्यक्तियों से 3900 रूपये, सेड़वा में 10 व्यक्तियों से 1100 रूपये, सिणधरी में 4 व्यक्तियों से 800 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 5 व्यक्तियों से 1300 रूपये, बालोतरा में 18 व्यक्तियों से 5300 रूपये, धोरीमना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 14 व्यक्तियों से 1800 को मिलाकर कुल 104 व्यक्तियों से 18600 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25594 व्यक्तियों से 43,18,800 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

मुख्य सचिव 20 अप्रेल को वीसी के जरिये कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति की समीक्षा करेंगे

 स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक

बाड़मेर, 8 अप्रेल। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण की प्रगति की समीक्षा एवं चतुर्थ चरण की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन पर चर्चा किये जाने हेतु स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक 20 अप्रेल को प्रातः 11 बजे वीडियों कॉंफ्रेन्स द्वारा आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीडियों कॉंफ्रेन्स में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने अपने ब्लॉक के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

चिंरजीवी योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण करवाएं - चौधरी

ग्राम स्तर से राजस्व मंत्री ने किया सवांद

बाड़मेर, 8 अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार को वीसी के माध्यम से अधिकारियों एवं आमजन से संवाद के दौरान बायतु विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यक्रम के तहत 1 अप्रेल से अब तक लक्ष्यों के बारे में बिंदुवार फीडबैक प्राप्त किया और सभी सूत्रों के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राज्य के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 1 मई से लागू होने वाली इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करने, प्रीमियम जमा करने तथा प्रिटिंग के लिए ई-मित्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी।
राजस्व मंत्री ने उक्त योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना राजस्थान के एक मॉडल के रूप में है। इसके तहत हमने मुफ्त दवाई योजना, मुफ्त जांच योजना का काम किया। इस बार मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से इसमें पंजीकृत लोगों के 5 लाख तक का कैशलेस इलाज होगा। इसमें हर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा। चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं और कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को शामिल करते हुए जनता की अपेक्षा व मांग के अनुरूप कार्य करे।
उन्होने इस दौरान पेयजल समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की सघन मॉनिटरिंग करते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं चौधरी ने अवैध जल कनेक्शन रोकने को लेकर आम जनता व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की जिससे अंतिम छोर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें।
वीसी में जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, सीएमचओ डॉ. बी.एल.विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, बायतु तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, गिड़ा तहसीलदार शिवजी राम बावड़ी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी विकास अधिकारीगण, प्रधान समेत जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 7 अप्रैल 2021

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, बुधवार को 28300 रूपये का जुर्माना वसूला

 बाड़मेर, 07 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 240 व्यक्तियों से 28300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 2 व्यक्तियों से 1000 रूपये, सेड़वा में 13 व्यक्तियों से 1300 रूपये, सिणधरी में 20 व्यक्तियों से 3000 रूपये, शिव में 11 व्यक्तियों से 1300 रूपये, रामसर में 13 व्यक्तियों से 4400, बालोतरा में 41 व्यक्तियों से 6500 रूपये, गुडामालानी में 7 व्यक्तियों से 2300, धोरीमना में 10 व्यक्तियों से 3000 रूपये तथा सिवाना में 23 व्यक्तियों से 5500 को मिलाकर कुल 240 व्यक्तियों से 28300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 25490 व्यक्तियों से 43,00,200 रूपये की वूसली की जा चुकी है। 

-0-

चिरंजीवी योजना से हर वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा- जिला प्रमुख

 बाड़मेर, 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निजी एवं सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों को 5 लाख तक का इलाज निशुल्क होगा। सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जब पहली बार सीएम बने तब उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष का गठन किया था, इसके तहत गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाता था। जब दुबारा सीएम बने तब स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना शुरू कर बड़ी राहत दी। यह बात जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गिड़ा पंचायत समिति में ग्राम विकास अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद के लिए हर वक्त चिंता करने राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना शुरू कर सूबे के लोगों को बड़ी राहत दी है। इससे पैसे वालों को जरूर 850 रुपए खर्च करने पड़ेंगे, इतने ही सरकार खर्च करेगी, जबकि गरीबों के लिए सारे पैसे सरकार खर्च करेगी। केवल प्रिंट के रुपए उन्हें देने हैं। उन्होंने कहा कि मौजूद अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि इसको लेकर लोगों को जागरूक करें, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सके। इससे पहले जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गिड़ा क्षेत्र के केसुम्बला भाटियान, खारड़ा भारत सिंह, सवाऊ मूलराज समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर मुख्यमंत्री चिंरजीवी योजना के बारे में जानकारी दी।

-0-




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...