बाड़मेर, 24 जनवरी। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय मु.भी.छा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक में जिला स्तरीय कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।
रविवार, 24 जनवरी 2021
11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा आयोजित
गणतन्त्र दिवस समारोह 2021 अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल रविवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शनिवार, 23 जनवरी 2021
जिला प्रमुख ने पाटोदी में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण कर दिये जल्द काम पूर्ण करने के निर्देश
बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी शनिवार को पाटोदी पंचायत समिति के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला प्रमुख ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया साथ ही जिला प्रमुख ने पाटोदी में मेडिवासन रोड़ पर निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख ने संबधित संवेदक को आईटीआई का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान जिला प्रमुख ने बताया कि आईटीआई का निर्माणपूर्ण होने के बाद जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई जायेगी ताकि पाटोदी क्षेत्र के हुनरमंद युवा कौशल युक्त शिक्षा का ग्रहण करेंगे तथा आने वाले दिनों में रिफाईनरी में तकनिकी रूप से शिक्षित एवं परिपक्व युवाओं आवश्यकता रहेगी उसमें वे सफलतापूर्वक अपना रोजगार प्राप्त कर सकेगे। जिला प्रमुख ने बताया कि गिड़ा और पाटोदी दोनों की जगहों पर आईटीआई कॉलेजों के शुरू होने के बाद युवाओं को इस तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरें शहरों में नही जाना पड़ेगा।
सरपंच के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे
जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी पाटोदी पंचायत समिति की मुकनपुरा सरपंच सम्मी बानों के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
-0-
जिला प्रमुख ने किया अचानक महात्मा गांधी विद्यालय पाटौदी का निरीक्षण
बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने शनिवार को पाटोदी में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों, स्टाफ की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता के बारे में प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ से जानकारी ली। जिला प्रमुख चौधरी ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करते हुए एक माह में जमीन आवंटित कराने की बात कही। उन्होंने उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को विद्यालय भवन निर्माण के लिए आसपास उपलब्ध जमीन को देखकर सात दिन के अंदर जिला कलक्टर को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि पाटौदी में महात्मा गांधी विद्यालय का ऐतिहासिक विकास हो। इस दौरान प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यालय में 480 विद्यार्थियों का नामांकन होने की जानकारी दी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रसीदा बानो, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षाविद राजूराम विरास, हेमाराम विरास, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण लोहिया समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
-0-
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक
बाड़मेर, 23 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।
अवैध एवं हथकढ़ शराब पर कार्यवाही जारी
बाड़मेर, 23 जनवरी। अवैध एवं हथकढ़ शराब के विरुद्ध चल रहे संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को आकड़ली एवं शिवनगर बाड़मेर मे देशी एवं हथकढ़ शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत अभियोग दर्ज किए गए। वहीं एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर चौहटन न्यायालय में पेश किया गया।
नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, आमजन को जमीन खरीदने से पूर्व स्वामित्व संबंधी जांच की दी हिदायत
बाड़मेर, 23 जनवरी। शनिवार सुबह नगर परिषद के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने आयुक्त अशोक शर्मा के नेतृत्व में रबारियों की ढाणी स्थित खसरा नंबर 1444 में कब्जे की नीयत से किए गए अतिक्रमण को हटाया।
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक
बाड़मेर 22 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रथम लेवल में चयनित मेरिट क्रमांक WL-22089 से WL-22630 के 28 जनवरी को तथा WL-22631 से WL-22971 के 29 जनवरी को दस्तावेज सत्यापन किए जाने है।
11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह 25 को
बाड़मेर, 22 जनवरी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे एम.बी.सी. राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, गांधी चौक, बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।
जीपीएफ कार्यालय द्वारा एनपीएस लीगेसी राशि अपलोड करने का कार्य जारी
बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा लीगेसी राशि अपलोड करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व में अपलोड लीगेसी राशियों की जांच की जा रही है तथा अन्तर राशि पाये जाने पर उसे अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है।
राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र की प्रति भिजवाने के निर्देश
बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों के राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र तथा जीए-55 जिसमें मार्च 2020 के बीमा की कटौती की गई है कि हार्डकॉपी भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपीक योजना होगी प्रारम्भ
राजनीतिक दलों से व्यापक प्रचार प्रसार का अनुरोध
अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 29 को
बाड़मेर, 22 जनवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिक जिन्होने अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीे की है, उनकी कम्प्यूटर पर नियमित कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से एम.बी.सी. राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर में अयोजित की जाएगी।
गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा
बाड़मेर, 22 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, जिला कलक्टर मीणा होंगे सम्मानित
बाड़मेर, 22 जनवरी। शासन सचिवालय जयपुर में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे।
गुरुवार, 21 जनवरी 2021
सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के बीमा परिपक्व क्लेम 31 जनवरी तक भिजवाएं
बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा पॉलिसियों के परिपक्वता क्लेमों के निस्तारण के लिए 31 मार्च 2021 तक अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कार्मिक जो 31 मार्च 2022 से पूर्व सेवानिवृत हो रहे है तथा राज्य बीमा पॉलिसी परिपक्व हो चुकी है, उनके परिपक्वता क्लेम 31 जनवरी से पूर्व राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर को भिजवाए जाने है।
विशेष अभियान अवैध शराब जब्त, फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिले में अवैध तथा हथकथ शराब के विरुद्ध अभियान जारी हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अवैध एवं हथकढ़ शराब की रोकथाम के विरूद्ध चलाए जा रहे पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार 19 जनवरी को सेड़वा के समराथल ग्राम में 6 कार्टनों में 288 पव्वे देशी शराब जब्त कर अभियुक्त के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया तथा एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर चौहटन न्यायालय में पेश किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपीक योजना होगी प्रारम्भ
मतदाता ओटीपी आधारित प्रक्रिया से अपना ईपीक डाउनलोड कर सकेंगे
जिला कलक्टर की गडरारोड़ में निर्धारित रात्री चौपाल स्थगित
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 22 जनवरी को ग्राम पंचायत गडरारोड़ में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए है।
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित विकास के लिए सदस्यों से सार्थक विचार विमर्श का आह्वान
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की प्रथम बैठक गुरुवार को जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के सदस्यो के अलावा विधायक मेवाराम जैन, हमीर सिंह भायल भी मौजूद रहे।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...