बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा, जनसेवाओं वाले विभागों को परिवेदना निस्तारण में त्वरित कार्यवाही की हिदायत

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिले में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओ का त्वरित निस्तारण किया जाएगा ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस सम्बन्ध में सहायक निदेशक, लोकसेवाएं के के गोयल ने बुधवार को विस्तृत समीक्षा की।

  गोयल ने जिले में आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति के लिए अधिकारियो को ततपरता के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओ की अदायगी वाले विभागो का शिकायतो के निस्तारण का मेकेनिज्म त्वरित होना चाहिए। इस दौरान जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
  गोयल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 दिन से अधिक बकाया मामलो में जिम्मेदारी तय कर संबंधित को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गय टयूबवेल को कमिंशण्ड करने को कहा। गोयल ने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने पेयजल विभाग के बकाया 39 कनेक्शनों पर अतिशीघ्र विधुत कनेक्शन जारी करने के भी निर्देश दिए।
      बैठक में विभिन्न विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-




राजस्व दिवस गुरूवार को , जिला स्तरीय कार्यक्रम कांफ्रेन्स में होगा राजस्व कार्मिकों का सम्मान

बाडमेर, 14 अक्टूबर। राजस्व दिवस 15 अक्टूबर के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व विभाग की ऑनलाईन योजनाओं का गुरूवार प्रातः 11 बजे शुभारम्भ किया जाएगा। साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद भी किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि बाडमेर जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा जिसमें जिला मुख्यालय के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू.अ. निरीक्षक, पटवारी एवं जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले राजस्व कार्मिक प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला मुख्यालय के अलावा अन्य उपखण्ड, तहसील मुख्यालय के राजस्व अधिकारी/कार्मिक अपने मुख्यालय के विडियो कांफ्रेसिंग कक्ष में प्रातः 10.30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री से संवाद हेतु चयनित अधिकारी, कार्मिक अपने मुख्यालय के विडियो कांफ्रेसिंग कक्ष से जुड़ेगे।
उन्होंने बताया कि समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना की जाना सुनिश्चित की जाए एवं निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क एवं अन्य प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना सुनिश्चित करते हुए 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस मनाने के दौरान उपरोक्तानुसार विडियो कांफ्रेन्स में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।
इन राजस्व अधिकारियों/कार्मिकों का होगा सम्मान
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस पर जिले के जिला कार्यालय, उपखण्ड एवं तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों/कार्मिकों को जिला स्तर पर सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया है। इनमें बाडमेर उपखण्ड अन्तर्गत तहसील बाडमेर के पटवारी भाडखा नन्दराम, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बाडमेर के वरिष्ठ सहायक जसपालसिंह, शिव उपखण्ड अन्तर्गत शिव तहसील के भू.अ. निरीक्षक गूंगा नखतसिंह एवं तहसील कार्यालय शिव के कनिष्ट सहायक अशोकसिंह राजपुरोहित, गुडामालानी उपखण्ड अन्तर्गत गुडामालानी तहसील के पटवारी नगर गिरधारीराम, तहसील कार्यालय गुडामालानी के वरिष्ठ सहायक जोगाराम चौधरी, बालोतरा उपखण्ड अन्तर्गत पचपदरा तहसील के पटवारी बालोतरा बेसराराम, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बालोतरा के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लधाराम पंवार, सेड़वा उपखण्ड अन्तर्गत सेडवा तहसील के भू.अ. निरीक्षक बुरहान का तला भाखराराम, तहसील कार्यालय सेड़वा के वरिष्ठ सहायक रामनारायण विश्नोई, धोरीमना उपखण्ड अन्तर्गत धोरीमना तहसील के पटवारी एलआरसी श्रीमती प्रमिला विश्नोई एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय धोरीमना के वरिष्ठ सहायक गोरधन गोसांई, बायतु उपखण्ड अन्तर्गत बायतु तहसील के भू.अ. निरीक्षक बायतु ऊर्जाराम, उपखण्ड कार्यालय बायतु के वरिष्ठ सहायक किशोर चौधरी एवं गिड़ा तहसील के पटवारी एलआरसी पेमाराम, सिणधरी उपखण्ड अन्तर्गत सिणधरी तहसील के पटवारी एलआरसी चेतनप्रकाश एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सिणधरी के वरिष्ठ सहायक सांगसिंह, चौहटन उपखण्ड अन्तर्गत चौहटन तहसील के पटवारी तारातरा मठ जोगाराम एवं तहसील कार्यालय चौहटन के कनिष्ट सहायक गेनाराम, रामसर उपखण्ड अन्तर्गत रामसर तहसील के भू.अ. निरीक्षक खड़ीन डाऊराम गर्ग एवं तहसील कार्यालय रामसर के कनिष्ट सहायक जोगाराम सुथार, सिवाना उपखण्ड अन्तर्गत सिवाना तहसील के पटवारी एलआरसी तिलोक चन्द दुबे, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सिवाना के सहायक प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मीनारायण एवं समदड़ी तहसील के पटवारी एलआरसी जितेन्द्र माली तथा जिला कार्यालय के वाद शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आम्बाराम बोसिया एवं सूचना सहायक राजन जोशी तथा राजस्व शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी टीलसिंह महेचा एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरपतसिंह शामिल है।
-0-

फरार अपराधी को बन्दी करवाने पर पांच हजार का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। फरार अपराधी पपुसिंह उर्फ पपसा पुत्र जुगतसिंह राजपुत निवासी बीजराड़ को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पांच हजार रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बताया कि प्रकरण संख्या 41 दिनांक 14 मई, 2020 धारा 450, 376 भादस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट एवं 3(1) (ब) (2), 3(2) (5) एससी/एसटी एक्ट पुलिस थाना बीजराड़ में वांछित अपराधी पपुसिंह उर्फ पपसा पुत्र जुगतसिंह जाति राजपुत निवासी बीजराड़ पुलिस थाना बीजराड़ जिला बाडमेर उक्त प्रकरण में फरार चल रहा है जो बावजूद प्रयासों के आज दिन तक गिरफतार नहीं हुआ है।
उन्होने बताया कि उक्त फरार अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा पांच हजार रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 19 को

बाडमेर, 14 अक्टूबर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार 19 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार को 2400 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान बुधवार को जिले में 12 व्यक्तियों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 5 व्यक्तियों से 1000, गडरारोड़ में 1 व्यक्ति से 200, गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 तथा सिवाना में 5 व्यक्तियों से 1000 को मिलाकर कुल 12 लोगों से 2400 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7295 लोगों से कुल 13,64,700 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

विभागों में उपस्थिति की सघन जॉच जिले में 188 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए

बाडमेर, 13 अक्टूबर। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को विभिन्न विभागों में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान जिले में कुल एक सौ इठियासी कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा 55 कार्यालयों में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान 42 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू द्वारा 3 कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान 14 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर के निरीक्षण में 2 कार्यालयों में 7 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी रामसर के निरीक्षण में 5 कार्यालयों में 2 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी सिणधरी के निरीक्षण में 5 कार्यालयों में 9 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी धोरीमना के निरीक्षण में 2 कार्यालयों में 7 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी के निरीक्षण में 7 कार्यालयों में 2 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी शिव के निरीक्षण में 2 कार्यालयों में 16 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा के निरीक्षण में 11 कार्यालयों में 12 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी सिवाना के निरीक्षण में 5 कार्यालयों में 15 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी चौहटन के निरीक्षण में 5 कार्यालयों में 16 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी गडरारोड के निरीक्षण में 6 कार्यालयों में 18 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी बायतु के निरीक्षण में 4 कार्यालयों में एक कार्मिक, सहायक निदेशक सांख्यिकी जसवन्त गौड़ के निरीक्षण में 9 कार्यालयों में 25 कार्मिक एवं उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग प्रहलादसिंह राजपुरोहित के निरीक्षण में 7 कार्यालयों में 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
ये कार्मिक मिले अनुपस्थित
उन्होने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा किये गये औचक निरीक्षण के दौरान आयुर्वेद विभाग में विनय मिश्रा, राज्य बीमा एवं प्रा.नि. विभाग में संजीवदास, रामयधन मीणा, मूलचन्द मीणा, अखिलेख मीणा, रामकरण मीणा तथा इन्द्राज मीणा, अधिशाषी अभियन्ता सानिवि राउमा बाडमेर में जे.पी. सुथार, अनोपसिंह एवं लखसिंह, सीबीईओ बाडमेर में चन्द्रवीरसिंह राव, संतोष कुमार तथा जुगताराम चौधरी, पंचायत समिति बाडमेर में रामलाल जैन, विक्रम जांगिड़, मेहताबसिंह तथा गीता, आबकारी निरोधक दल बाडमेर में देवीसिंह, गोरधनराम, सोहनलाल, जीवराजसिंह, हरचन्दराम, जगदीश प्रसाद तथा हुकमसिंह, समग्र शिक्षा अभियान में सत्यदेव सोनी, गुमनाराम जाखड़, भंवरदान, नरेश कुमार, आईदानराम विश्नोई तथा कपिल आचार्य, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा पं.स. बाडमेर में सीमा कुमारी, राजेश सारण, भानी तथा भगवती, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पं.स. बाडमेर में चनणी कुमारी, अधीक्षण अभियन्ता वाटरशेड सेल कम डाटा सेन्टर में बलवीरसिंह चौधरी, सुरेशचन्द्र गोलेच्छा तथा डूंगरचन्द गोयल, कृषि उपज मण्डी बाडमेर में कुशलसिंह, अमराराम, हेमराज बाकोलिया, पदमाराम चौधरी तथा जयेश कुमार जोशी, कृषि उपज मण्डी समिति बाडमेर में गोमाराम फुलवारिया, पारूराम वाघेला, दमाराम, गजेन्द्रसिंह तथा सुरेश, नर्सिंग अधीक्षक मेडिकल कॉलेज में भगाराम सारण, जयसिंह, दुर्जनसिंह, श्रवण कुमार, अब्दुल कादिर, मोहनलाल, बालाराम, रविशंकर, भंवराराम, भूगड़ाराम, अनाराम तथा दीपक, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि सर्किल बाडमेर में मोमताराम, जिला रोजगार कार्यालय में भवानी प्रताप चारण तथा जिला रसद कार्यालय में पृथ्वीराज एवं पूजा कुमारी अनुपस्थित पाए गए।
इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू द्वारा किये गये निरीक्षण में अधीक्षण अभियन्ता डिस्कॉम बाडमेर में गोकलाराम, बादामी, प्रमिला, तीर्थमल, लिखमाराम, सुरजकुमार तथा अंकुर वर्मा, लेखाधिकारी डिस्कॉम कार्यालय में अमित कुमार, गिरीश कुमार मीणा तथा मांगू खां, अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम में रामचन्द्र तथा राणाराम एवं सहायक अभियन्ता डिस्कॉम ग्रामीण में मुकेश कुमार तथा पैम्पोदेवी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर सूरजभान विश्नोई द्वारा किये गये निरीक्षण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बंशीलाल फुलवारिया, ओमप्रकाश तथा जोगाराम एवं नगर परिषद बाडमेर में दिलीप कुमार, हरखाराम, नरेश एवं राणमल, उपखण्ड अधिकारी रामसर प्रभजोतसिंह गिल द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सीएचसी रामसर में गुमनाराम तथा हुकमीचन्द, उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता सानिवि सिणधरी में जीयोदेवी, सहायक अभियन्ता डिस्कॉम में लालाराम एवं अंजली गोदारा, महात्मा गांधी बालिका उमावि में चुतराराम एवं प्रवीण कुमार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जेठाराम तथा ग्राम पंचायत कार्यालय सिणधरी चौसीरा में कृष्णसिंह, तनुजा तथा ममता सोनगरा, उपखण्ड अधिकारी धोरीमना वीरेन्द्रसिंह द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान राउमावि लोहारवा में धर्मराम मीणा, रायचन्द गोदारा, निर्मलसिंह, नरसिंगाराम एवं खेताराम चौधरी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारवा में तुलछी एवं कमला विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी सुनील कुमार द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति गुडामालानी नरेगा में गिरीराज मीणा तथा मालाराम, उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान राराविप्रनिलि 132 केवी में संदीप पटेल, अमित कुमार, जयप्रकाश, सोहनसिंह, वेनसिंह, जसवन्तसिंह, मनोहरसिंह, भीखसिंह, विक्रमसिंह, उदाराम, प्रतापसिंह, धनपालसिंह, पृथ्वीसिंह, मोहनसिंह, मुकेश तथा मदन खान, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा रोहित कुमार द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बालोतरा में नगेन्द्रराज पुरोहित, राबाउमावि बालोतरा में शारदा, राउमावि गांधीपुरा में मूलाराम, हंसा वर्मा तथा राधा, राउमावि बालोतरा में विदूषी चौहान, नरपतसिंह महेचा, मुन्नीदेवी तथा उदाराम, राउमावि बालोतरा में रामलाल चौहान एवं शैतानसिंह तथा राप्रसंवि बालोतरा में अभिषेक महेश्वरी, उपखण्ड अधिकारी सिवाना कुसुमलता चौहान द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता पवस सिवाना में वेलसिंह, मोहनलाल, सुरेश कुमार, शैतानसिंह, नेमीचन्द प्रजापत, उम्मेदपुरी, गोविन्दसिंह, अमृतलाल, जामताराम, चन्द्राराम, बाबुलाल, टीकमाराम एवं भगवती तथा ग्राम पंचायत सिवाना में नरपतसिंह देवड़ा एवं कैलाशी मीणा, उपखण्ड अधिकारी चौहटन भवानीसिंह द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान के दौरान सहायक अभियन्ता डिस्कॉम चौहटन में राजेन्द्रसिंह, अमोल मावर, प्रधानलाल मीणा, मेघाराम, रमेश कुमार, रणजीतसिंह, हिमांषु एवं मुकेश यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौहटन में द्वारकादास, राउमावि कापराऊ में कैलाशचन्द्र छाजेड़, कानाराम चौधरी, अंजना सिंघल, ठाकराराम चौधरी एवं गवरी विर्ट, उप स्वास्थ्य केन्द्र कापराऊ में सती एवं बाबु विश्नोई, ग्राम पंचायत कापराऊ में अमराराम चौधरी, सरिता एवं जुगताराम, उपखण्ड अधिकारी गडरारोड राकेश कुमार न्योल द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गडरारोड में सोहनलाल सारण, श्री तेजूराम स्वतन्त्रता सैनानी राउमावि गडरारोड में दीपाराम, मगदान, चन्द्रा चौघरी एवं गेमराराम, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गडरारोड में रिडमलसिंह, टीकमाराम एवं कैलाश कुमार परिहार, पंचायत समिति गडरारोड में गणपतराम, मासिंगदान, हेदरअली, मेवालाल, देवीलाल, भाखरसिंह, चन्द्र कंवर, जुगताराम एवं मानाराम तथा पंचायत समिति मनरेगा गडरारोड में हस्तीमल, उपखण्ड अघिकारी बायतु विवेक व्यास द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता पवस बायतु में विनय कुमार अनुपस्थित पाये गये।
सहायक निदेशक सांख्यिकी जसवन्त गौड़ द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां बाडमेर में ईश्वर जाखड, वासूदेव पालीवाल, सुनील बाना एवं हेमाराम, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक में जेतमालसिंह राठौड, अशोक कुमार शर्मा, अमृतलाल धनदे, हिम्मतसिंह, दुर्जनसिंह, सवाईसिंह, रघुवीर एवं रमेश, बहुउद्धेशीय पशु चिकित्सालय बाडमेर में राजेश शर्मा, रतनलाल गौड़, छगनलाल, देदाराम, विजयकुमार, महेन्द्र कुमार एवं मनोज कुमार, डाईट बाडमेर में किरताराम चौधरी, कृष्णपालसिंह एवं सुनिल कुमार वासु, सहायक अभियन्ता भू जल विभाग में राकेश कुमार मीणा एवं भगवानदास तथा अधि. अभि. भूजल विभाग में अमराराम तथा उप निदेशक महिला अधिकारिता विभाग प्रहलादसिंह राजपुरोहित द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान राउमावि दूदाबेरी में राहुल कुमार मीणा एवं राउप्रावि भीये की ढाणी हाथमा में टीकमाराम पूनड़ अनुपस्थित पाए गए तथा आंगनवाडी केन्द्र बसरा व जायडू बन्द पाये गये।
-0-

अनुप्रति योजना के तहत आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाडमेर, 13 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल आवेदकों को उनका उत्साह बढाने के लिए प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने जाने के संबंध में अल्पसंख्यक समुदाय के बालक-बालिकाओं से अनुप्रति योजना के ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नन्दराम जयपाल ने बताया कि अल्पसंख्यक बालक-बालिकाएं जिन्होने 10+2 with 60%, IIT, AIIMS’s & Higher Education और  IAS/RAS परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन भर सकते है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु एसएसओ आई.डी. के लिए https://sso.rajasthan.gov.in लॉगिन कर भामाशाह कार्ड के द्वारा पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। एसएसओ आईडी प्रार्थी द्वारा केवल एक बार ही पंजीयन होगी, यदि प्रार्थी का नाम भामाशाह कार्ड में अंकित नहीं है तो प्रार्थी सर्वप्रथम ई मित्र से भामाशाह कार्ड में स्वयं का नाम जुडवाना जाना सुनिश्चित करें। पंजीयन करने पर विद्यार्थी को प्राप्त एसएसओ आईडी के माध्यम से पार्टल को लॉगिन करना होगा, तदनुपरान्त स्कॉलरशिप विकल्प का चयन करना है, तत्पश्चात् विद्यार्थी को पोर्टल पर अपना प्रोफाईल अपडेट करना है जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को सामान्य सूचना के अतिरिक्त बैंक से संबंधित सूचना प्रदर्शित होगी। उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ आय के संबंध में घोषणा पत्र, शैक्षणिक योग्यता अंक तालिकाएं/प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित प्रति, प्रतियोगी प्रारम्भिक, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार उतीर्ण करने का प्रमाण पत्र, पूर्व में योजना का लाभ लेने/नहीं लेने, राजकीय सेवा में होने/न होने संबंधी विवरण तथा योजनान्तर्गत स्वीकृत राशि का उपयोग सिविल सेवा परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी हेतु ही किया जाएगा, संबंधी अभ्यर्थी का शपथ पत्र इत्यादि अपलोड करना अनिवार्य है। 
-0-

उदयपुर सेना भर्ती रैली ऑनलाईन रजिस्टेªशन 24 अक्टूबर तक

 बाडमेर, 13 अक्टूबर उदयपुर सेना भर्ती रैली हेतु ऑनलाईन रजिस्टेªशन 24 अक्टूबर तक www.joinindianarmy.nic.in र किया जा सकेगा। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उदयपुर सेना भर्ती रैली में राजस्थान के डंूगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, पाली, जालोर, बाडमेर, जोधपुर, जैसलमेर एवं नागौर जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना में भर्ती 22 नवम्बर 2020 से 31 मार्च, 2021 के बीच हो सकती है, जगह और सही तारीख बाद में बताई जाएगी। सेना भर्ती सैनिक (सामान्य डयूटी), सैनिक (टैक्निकल), सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी/इनवेटरी मैनेजमेंट, सैनिक टेªडस्मैन (10 वीं), सैनिक ट्रेडस्मैन (8वीं) हाऊस कीपर मैस कीपर) पदों के लिए होगी।
सैनिक (सामान्य डयूटी) के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 21 वर्ष तक, न्यूनतम शारीरिक योग्यताएं ऊचाई 170 सेमी, वजन 50 किलो. एवं सीना 77 सेमी.($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 10वी/मैट्रिक में कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक। अगर अभ्यर्थी ग्रेडिंग प्रणाली से पास है तो उनको कम से कम डी ग्रेड (33-40) प्रत्येक विषय में चाहिए और वह ग्रेड जिसमें 33 प्रतिशत अंक और उनका कुल मिलाकर सी 2 ग्रेड होना चाहिए।
इसी प्रकार सैनिक (टैक्निकल) के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष तक ऊचाई 170 सेमी, वजन 50 किलो. एवं सीना 77 सेमी.($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता भौतिक रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 10$2/इन्टरमीडिएट परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों सहित पास और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक, सैनिक क्लर्क/स्टोर कीपर/तकनीकी इनवेटरी मैनेजमेंट के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष तक ऊचाई 162 सेमी, वजन 50 किलो. एवं सीना 77 सेमी.($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 10$2/इन्टरमीडिएट परीक्षा किसी भी शाखा (आर्टस, कामर्स, विज्ञान) से कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। 12 वीं कक्षा में अंग्रेजी और गणित या लेखा शास्त्र/बुककिपिंग विषय पढ़े हो और इन विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हो। सैनिक ट्रेडस्मैन (10वीं) के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष तक ऊचाई 170 सेमी, वजन 48 किलो. एवं सीना 76 सेमी.($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 10वीं पास, प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल किए हो तथा सैनिक ट्रेडस्मैन (8वीं) हाउस कीपर, मैस कीपर के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष तक ऊचाई 170 सेमी, वजन 48 किलो. एवं सीना 76 सेमी.($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 8 वीं पास, प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक हासिल किए होने चाहिए। भर्ती के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की उम्र 01 अक्टूबर 2020 तक मानी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को दस रूपये के स्टाम्प पेपर पर नये फारमेट के मुताबिक शपथ पत्र बनाकर लाने होंगे। नया फारमेट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।
-0-

गरीब कल्याण रोजगार योजना में सर्वाधिक राशि खर्च करने वाले जिलों में बाड़मेर शुमार

 बाड़मेर, 13 अक्टुबर। कोरोना की आपदा में राहत पहुंचाने के लिए आरंभ गरीब कल्याण रोजगार योजना में सर्वाधिक राशि खर्च करने वाले जिलों में बाड़मेर शुमार हो गया है। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने योजना के सभी घटकों में बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

      कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित योजना की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते हजारों की तादाद में घर लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए गरीब कल्याण रोजगार योजना जीवन यापन का जरिया बनी है। योजनान्तर्गत प्रवासी मजदूरों को गांव मे ही रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में जिला कलक्टर ने अधिक बेहतर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण रोजगार योजना के विभिन्न घटकों डीएमएफटी, बीएडीपी, पीएमएवाई, एसपीआरएम मे निर्धारित लक्ष्यों को समय पर अर्जित कर कार्य पूरे किए जाएं ताकि इन योजनाओं में अधिकाधिक रोजगार सृजन हो सके। इन सभी योजनाओं में रोजगार सृजिन में प्रवासियों का विशेष ध्यान रखा जाए।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में सामाजिक आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए केंद्र तथा राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान चालू योजनाओं के अंतर्गत अधिकतम प्रवासी लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाएं। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विकास योजना में दिए जा रहे रोजगार के अंतर्गत प्रवासी तथा स्थानीय दोनों प्रकार के रोजगार सृजन के आंकड़े प्रतिदिन दिए जाए तथा इसमें प्रवासियों के रोजगार में क्रमिक बढ़ोतरी की जाए।
    जिला कलेक्टर ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में अधिकतम प्रवासियों को रोजगार देने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रुप ऑफ एक्टिविटी के अंतर्गत विभिन्न कार्य यथा कृषि, पशुपालन, जल संरक्षण, चारागाह का विकास आदि में प्रवासियों का नियोजन बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी तीन माह के दौरान सभी योजनाओं में प्राथमिकता के साथ प्रवासियों को रोजगार मुहैया कराए जाए।
    इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने योजनावार रोजगार के आंकड़ों से अवगत कराया। बैठक मे विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

सोमवार को 3200 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान सोमवार को जिले में 17 व्यक्तियों से 3200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 10 लोगों से 2000, गडरारोड़ में 5 लोगों से 1000 तथा गुडामालानी में 2 लोगों से 200 को मिलाकर कुल 17 लोगों से 3200 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7273 लोगों से कुल 13,60,500 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

सड़क हादसों में पीड़ितों को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 व्यक्तियों को कुल पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि बायतु तहसील क्षेत्र में हेमजी का तला निवासी स्व. मोटाराम पुत्र भींयाराम जाट, सिणधरी तहसील क्षेत्र में हेमे की ढाणी निवासी स्व. नेनू देवी पत्नी हरदानराम प्रजापत, सिवना तहसील क्षेत्र में थापन निवासी स्व. हेमाराम पुत्र गेपाराम देवासी एवं मूठली निवासी स्व. ढलाराम पुत्र पदमाराम भील तथा बाडमेर तहसील द्वोत्र में महाबार पीथल निवासी स्व.हाकमाराम पुत्र मासिंगाराम भील की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।  
-0-

नवजीवन योजना की क्रियान्विति को विस्तृत कार्य योजना बनेगी

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। जिले में नवजीवन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। वह सोमवार को अपने कक्ष में योजना की समीक्षा कर रहे थे।

इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि नवजीवन योजना का मूल उद्देश्य अवैध शराब निर्माण में लगे परिवारों का पुनर्वास तथा पुनरुद्धार करना है। इसके जरिए इन परिवारों को आजीविका एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही इन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन के लिए जिले में अवैध शराब के निर्माण से जुड़े परिवारों का 31 अक्टूबर तक सर्वे करने के निर्देश दिए।
मीणा ने नवजीवन योजना के प्रचार-प्रसार के लिए आई.ई.सी. प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र परिवारों के पुनद्धार के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण देने को कहा ताकि ऐसे लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके एवं आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध कराए जा सके। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बकाया दिव्यांगजन प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने के लिए सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को शिविर का आयोजन निर्धारित करने के लिए चिकित्सा विभाग से समन्वय के निर्देश दिए।
इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने नवजीवन योजना के उद्देश्य एवं लक्षण से अवगत कराया।
-0-

शनिवार, 10 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान शनिवार को बचत बैंक दिवस मनाया गया

बाडमेर, 10 अक्टूबर। डाक विभाग की ओर से देशभर में जिला स्तर पर डाक घरों में शनिवार को राष्ट्रीय डाक दिवस के तहत बैंकिंग दिवस मनाया गया।

जिला  अधीक्षक डाक घर बाड़मेर उदय शेजू ने बताया कि देशभर में 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान डाक विभाग की ओर से दी जा रही सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिदिन योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि इस सप्ताह के दौरान शनिवार को बचत बैंक दिवस, 12 अक्टूबर को डाक जीवन बीमा दिवस, 13 को फिलेटली दिवस, 14 अक्टूबर को व्यवसायी दिवस एवं 15 अक्टूबर को डाक दिवस मनाया जाएगा।
उन्होने डाक सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय डाक ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह की शुरुआत विश्व डाक दिवस के साथ की है, जिसे प्रति वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है जो कि 1874 में बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की वर्षगांठ है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के रोजमर्रा के जीवन में डाक क्षेत्र की भूमिका और देशों के सामाजिक व आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है। एक कदम आगे बढ़ाते हुए डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर जनता और मीडिया के बीच अपनी भूमिका और गतिविधियों के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन करता है।
      जिला अधीक्षक डाक घर बाड़मेर शेजू ने बताया शनिवार को बैंकिंग दिवस के उपलक्ष मे पूरे जिले मे बचत बैंक शिविरों/मेलों का आयोजन किया गया ताकि बैंकिंग दिवस के अवसर पर अधिकतम संख्या में पीओएसबी/आईपीपीबी खाते खोले जा सकें और आम जनता को विभाग के सेविंग बैंक उत्पादों के बारे में जागरूक किया जा सके। विभाग द्वारा जन धन सुरक्षा के द्वारा प्रदान की जा रही नई सुविधाओं के बारे में जनता को जागरूक करके अधिकतम संख्या में खाते खोले जा सकें। डाक सप्ताह दिवस का उद्देश्य ग्राहकों के बीच डाक विभाग के उत्पाद के बारे में जानकारी देना, उन्हें जागरुक करना और डाकघरों के बीच सामंजस्य स्थापित करना है। डाक दिवस पर बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
-0-
     

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत मेरी आवाज, हमारा भविष्य थीम पर आधारित कार्यक्रम का होगा आयोजन

बाडमेर, 10 अक्टूबर। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के तहत ‘‘मेरी आवाज, हमारा भविष्य‘‘ थीम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन भगवान महावीर टाउन हॉल में किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के तहत कठपुतली कार्यक्रम तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम कोविड-19 की राज्य सरकार के दिशा निर्देशों की पालना यथा सोशल डिस्टेंसिंग, नो मास्क - नो एन्ट्री की पालना करते हुए आयोजित किया जाएगा।
-0-

महामारी अध्यादेश के उल्लंघन पर सख्ती शनिवार को 1000 रूपये का जुर्माना वसूला

बाड़मेर, 10 अक्टूबर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही के दौरान शनिवार को जिले में 6 व्यक्तियों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में शनिवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 3 व्यक्तियों से 600, गडरारोड़ में 1 से 200 तथा गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 200 को मिलाकर कुल 6 लोगों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 7255 लोगों से कुल 13,57,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बाडमेर, 10 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने शनिवार को बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा ने बालेरा, आटी, लंगेरा एवं उण्डखा ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शर्मा ने मतदाताओं को कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने तथा अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने घर से मास्क लगाकर मतदान करने के लिए आएं।
उन्होंने मतदान केंद्र पर नियुक्त मतदान दल एवं पुलिस कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्र में प्रवेश से पूर्व मास्क लगाना अनिवार्य है। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को साबुन पानी या सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। इसके अलावा मतदान करते समय मतदाता पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या सामाजिक दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें।
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान के दौरान मतदाताओं से एक साथ इकट्टा नहीं होने एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया तथा कानून व्यवस्था का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्र उण्डखा में मतदान प्रक्रिया का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

बाडमेर, 10 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने शनिवार को जिले में चतुर्थ चरण के मतदान के दौरान बाडमेर एवं सिवाना पंचायत समिति के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

चुनाव पर्यवेक्षक पुरोहित ने शनिवार को बाडमेर पंचायत समिति के राणीगांव, बालेरा एवं आटी ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए किए गए चुनावी प्रबन्धों का जायजा लिया। इस दौरान लाइजन अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित साथ रहें।
-0-

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

राजस्व मंत्री चौधरी ने किया महात्मा गांधी विद्यालय गिडा का निरीक्षण

 बाड़मेर, 9 अक्टूबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को गिड़ा में राज्य सरकार द्वारा संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।

  इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने विधालय कार्यालय में स्टाफ की बैठक लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के बारे में एवं विद्यालय में अब तक कितने छात्र-छात्राओं का किस प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश हुआ उसकी जानकारी ली। साथ ही ऑनलाइन चलाई जा रही कक्षाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। इसी तरह नव नियुक्त अध्यापकों की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत हुए। इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, तहसीलदार शिवजी राम बावड़ी, सीबीईओ छतीश कुमार लेगा समेत जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
-0-




मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाडमेर, 9 अक्टूबर। प्रदेश में उद्यमों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्घक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उदृेश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार) की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाना है। बैंकों द्वारा स्वीकृत/वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय द्वारा देय होगा। व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड रूपये निर्धारित की गई है।
उन्होने बताया कि पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक योजनान्तर्गत विभाग द्वारा निर्घारित ऑनलाईन पोर्टल  sso.rajasthan.gov.in पर  MLUPY ICON के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर को आवेदन कर सकते है। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृत, वितरण हेतु अग्रेषित किए जाएंगे। दस लाख रूपये से अधिक के ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
-0-

श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार के लिये आवेदन आमत्रित

 बाडमेर, 9 अक्टूबर। प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी जिला युवा समन्वयक कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र बाडमेर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जिले मे श्रेष्ठ युवा मण्डल पुरस्कार योजना के लिये 25 अक्टुम्बर 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

जिला युवा समन्वयक सचिन पाटोदिया ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्र निमार्ण के साथ साथ साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कौशल विकास एवं सवर्द्वन, महिलाओ के लिये प्रशिक्षण, दहेज उन्मूलन, अस्पश्यता, पौधारोपण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक बुराईयो के खिलाफ गतिविधियो, स्वच्छता एवं श्रमदान मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिले मे एक युवा मण्डल को सम्मानित किया जाता है। श्रेष्ठ युवा मण्डल को 25000 हजार रूपये पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र. दिया जाता है।
उन्होने बताया कि इस योजना के तहत आवेदन करने के लिये युवा मण्डल सोसायटी एक्ट मे पंजीकृत होना जरूरी है। नव चयनित कार्यकारिणी की सूची (युवाओ की उम्र 15 से 29 वर्ष की हो ) युवा मण्डल सदस्यो की सूची और वर्ष 2019-20 का आय व्यय का ब्यौरा (अंकेक्षित) होना भी आवश्यक है। वर्ष 2019-20 तक आयांेजित विभिन्न गतिविधियो की समाचार पत्रो की कटिंगस, फोटोग्राफ और प्रतिवेदन तथा प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना है। जिन युवा मण्डलो ने पिछले दो वर्षो मे पुरस्कार प्राप्त किया है वे युवा मण्डल पुरस्कार हेतु आवेदन के पात्र नही होगे।
उन्होने बताया कि उक्त दस्तावेजो के साथ निर्धारित प्रारूप मे पुरस्कार के लिये 25 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है। जिले के श्रेष्ठ मण्डल का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता मे गठित समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन पत्र निःशुल्क नेहरू युवा केन्द्र से कार्यालय समय मे प्राप्त किया जा सकता है। देरी से प्राप्त आवेदन को शामिल नही किया जायगा
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...