गुरुवार, 10 सितंबर 2020

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 10 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट मीणा ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, के दायरे में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी 2 माह के लिए प्रभावशील रहेगा।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध

बाडमेर, 10 सितम्बर। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट मीणा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव इत्यादि सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट मीणा के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों एवं राजकीय अधिकारी एवं कर्मचारी जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

बाड़मेर शहर में दो दिन पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 10 सितम्बर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के फतेहगढ़ कस्बे के पास वॉल खराब होने के कारण बाड़मेर शहर में 11 एवं 12 सितम्बर को जलापूर्ति बाधित रहेगी।

जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवां ने बताया कि बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के फतेहगढ़ कस्बे के पास वॉल खराब होने के कारण बाड़मेर शहर में जीरो पॉइन्ट पंपिंग स्टेशन पर पानी की आवक बंद होने से 11 एवं 12 सितम्बर को होने वाली जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन की देरी से होगी।
-0-

अनुप्रति योजना के तहत आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाडमेर, 10 सितम्बर। राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल आवेदकों को उनका उत्साह बढाने के लिए प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने जाने के संबंध में अल्पसंख्यक समुदाय के बालक-बालिकाओं से अनुप्रति योजना के ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किये गये है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नन्दराम जयपाल ने बताया कि अल्पसंख्यक बालक-बालिकाएं जिन्होने 10+2 with 60%, IIT, AIIMS’s & Higher Education vkSj  IAS/RAS की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अपना आवेदन पत्र ऑनलाईन भर सकते है। विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु एसएसओ आई.डी. के लिए https://sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर भामाशाह कार्ड के द्वारा पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। एसएसओ आईडी प्रार्थी द्वारा केवल एक बार ही पंजीयन होगी, यदि प्रार्थी का नाम भामाशाह कार्ड में अंकित नहीं है तो प्रार्थी सर्वप्रथम ई मित्र से भामाशाह कार्ड में स्वयं का नाम जुडवाना जाना सुनिश्चित करें। पंजीयन करने पर विद्यार्थी को प्राप्त एसएसओ आईडी के माध्यम से पार्टल को लॉगिन करना होगा, तदनुपरान्त स्कॉलरशिप विकल्प का चयन करना है, तत्पश्चात् विद्यार्थी को पोर्टल पर अपना प्रोफाईल अपडेट करना है जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को सामान्य सूचना के अतिरिक्त बैंक से संबंधित सूचना प्रदर्शित होगी। उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित आय के संबंध में घोषणा पत्र, शैक्षणिक योग्यता अंक तालिकाएं, प्रतियोगी प्रारम्भिक, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार उतीर्ण करने का प्रमाण पत्र, पूर्व में योजना का लाभ लेने/नहीं लेने, राजकीय सेवा में होने/न होने संबंधी विवरण इत्यादि अपलोड करना अनिवार्य है। 
-0-

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाए- मीणा

जिला स्तरीय जन सुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनकर दिए समाधान के निर्देश

बाडमेर, 10 सितम्बर। जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष विभिन्न जन समस्याओं से जुड़ी करीब 37 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान ग्रामवासी थोब तहसील पचपदरा द्वारा अवैध खनन एवं राजस्व कर ट्रैक्स की चोरी रूकवाने, वार्ड नम्बर 14 जटियों का वास शास्त्री नगर निवासी सम्पतराम द्वारा अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाने, साजीतडा, शिव निवासी नेमसिंह द्वारा राजस्व ग्राम विरधसिंह की ढाणी के गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने, मुनाबाव निवासी करणसिंह राजपूत द्वारा गडरारोड बाइपास चौहाहे पर बायो डीजल पम्प की आकस्मिक जॉच करवाने, हाथमा निवासी बबूदेवी पत्नी लाधाराम एवं जुगताराम पुत्र तेजाराम भील द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत स्वीकृत राशि दिलवाने, जाणियावास (पीपरलीनाडी) नांद निवासी राजूराम एवं हेमाराम जाट द्वारा गोचर भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटवाने, जाखडों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड द्वारा रास्ता खुलवाने, सुवाडा निवासी विरधी खां द्वारा ग्राम पंचायत भाचभर के कार्यो की जांच करवाने, सूजाणियों का गांव तहसील शिव निवासी अल्फ खान द्वारा ग्राम पंचायत स्वामी का गांव में कोविड-19 के तहत जोड़े गये नये परिवारों को राशन सामग्री दिलवाने, भीमनगर धोरीमना निवासी देरामाराम मेघवाल द्वारा आलमजी की डोली भूमि से अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न समस्याओं से जुडी परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई। जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को परिवेदनाओं के संबंध में जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति में दर्ज 21 प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति की समीक्षा पश्चात् प्रकरणों के संबंध में शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

सम्भागीय आयुक्त शुक्रवार को करेंगे जनसुनवाई

        बाडमेर, 10 सितम्बर। संभागीय आयुक्त जोधपुर डा. समित शर्मा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतो का निस्तारण करेंगे।

        जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि संभागीय आयुक्त डा. शर्मा शुक्रवार को प्रातः 10 से 11 बजे तक जिले में कोविड-19 प्रबन्धन पर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुन कर मौके पर निस्तारण करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 1 से 2 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे अपरान्ह 3 बजे से बाड़मेर शहर भ्रमण, राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा संस्थानों, विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगें।
-0-

बुधवार, 9 सितंबर 2020

डी.ए.पी. खाद बताकर किसान पावर नाम से सॉयल एप्लीकेशन विक्रय करने पर फर्म के प्रतिनिधियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

बाड़मेर, 9 सितम्बर। जिले में रोबस्ट बायोफर्टीलाइजर प्राइवेज लिमिटेड, रेवाडी हरियाणा के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को डी.ए.पी. खाद बताकर किसान पावर नाम से सॉयल एप्लीकेशन विक्रय करने पर पुलिस थाना गुडामालानी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

उप निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. जे.आर. भाखर ने बताया कि कृषकों से प्राप्त शिकायत अनुसार रोबस्ट बायोफर्टीलाइजर प्राइवेज लिमिटेड, नियर मार्केट कमेटी, न्यू अनाज मण्डी, रेवाडी, हरियाणा के प्रतिनिधि द्वारा कृषकों के कुएं पर जाकर किसानों को डी.ए.पी. खाद बताकर किसान पावर नाम से सॉयल एप्लीकेशन विक्रय किया गया। जिसकी जांच उर्वरक निरीक्षक विरेन्द्र सिंह राठौड़  द्वारा की गई जिसमें उक्त फर्म के प्रतिनिधियों के द्वारा डी.ए.पी. खाद बताकर किसान पावर नाम से सॉयल एप्लीकेशन कृषकों के कुएं पर जाकर विक्रय करना पाया गया। जिस पर कृषकों से सहयोग से उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत फर्म के प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस थाना गुडामालानी में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
उन्होंने किसान भाईयों को सलाह दी है कि वे उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निकटतम अधिकृत सहकारी समिति अथवा अधिकृत कृषि आदान विक्रेता से ही खरीदें। साथ ही कृृषि आदान का बिल आवश्यक रूप से लेवें तथा कृषि आदान के नाम से अन्य चलते फिरते व्यक्तियों से आदान क्रय नहीं करें।
-0-

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

 बाडमेर, 9 सितम्बर। 132 के.वी. जीएसएस बाडमेर पर 33 के.वी. मैन बस (सेक्शन-2) को बदलने के लिए गुरूवार 10 सितम्बर को शटडाउन रहेगा।

सहायक अभियन्ता नवीन पंवार ने बताया कि शटडाउन के कारण यहां से निकलने वाली 33 केवी आउट गोइंग फीडर महावीर नगर, रीको (शहर-11), आडेल, बायतु, राजवेस्ट आदि की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक एवं 33 के.वी. आउट गोइंग फीडर रामसर, चौहटन, एयरफोर्स की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 से 10 बजे तक बन्द रहेगी।
-0-

आईएएनटी कम्प्युटर एजुकेशन कोटा के साथ एमओयू

 बाडमेर, 9 सितम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर ने आईएएनटी कम्प्युटर एजुकेशन कोटा के साथ एमओयू किया है। प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल एवं मैनेजर पीयूष ने अपनी सम्बन्धित संस्थान की तरफ से एमओयू पर हस्ताक्षर किये।

प्राचार्य जयसवाल ने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कम्पनी के एक्सपर्ट की ओर से तकनीकी प्रश्ज्ञिक्षण, प्रेक्टिकल ज्ञान एवं इंटर्नशिव आदि के अवसर प्राप्त होगे। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता युक्त कौशल एवं तकनीकी शिक्षा के लिए सहयोग मिलेगा।
-0-

सम्भागीय आयुक्त डा. समित शर्मा शुक्रवार को बाडमेर आएंगे

 योजनाओं की समीक्षा समेत विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे

बाडमेर, 9 सितम्बर। संभागीय आयुक्त जोधपुर डा. समित शर्मा शुक्रवार 11 सितम्बर को बाडमेर आएंगे। इस दौरान वे जिले में कोविड-19 प्रबन्धन, योजनाओं की समीक्षा बैठक समेत विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि संभागीय आयुक्त डा. शर्मा शुक्रवार 11 सितम्बर को प्रातः 10 से 11 बजे तक जिले में कोविड-19 प्रबन्धन पर चर्चा करेंगे। वे प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक मुख्य सचिव द्वारा ली जाने वाली विडियो कांफ्रेसिंग में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12 से 1 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई के पश्चात् दोपहर 1 से 2 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न राजकीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। उन्होने बताया कि संभागीय आयुक्त डा. शर्मा शुक्रवार को ही अपरान्ह 3 बजे से बाड़मेर शहर भ्रमण, राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा संस्थानों, विकास कार्यो का निरीक्षण, वृक्षारोपण एवं रिफाईनरी विजिट (पचपदरा) तथा रात्रि विश्राम करेंगे।
उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को जन सुनवाई एवं बैठक के दौरान वांछित सूचनाओं के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

बाडमेर, 9 सितम्बर। प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार (अनु.4) विभाग जयपुर एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर के निर्देशों के अनुसरण में प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित समय सुबह 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक (1.30 से 2.00 बजे तक को छोड़कर) कार्यालय समय में कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राजकीय अस्पताल, स्कूल, महाविद्यालय, आंगनवाडी केन्द्र आदि संस्थाएं राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित समय पर खुलेंगे एवं पदस्थापित कार्मिक पूरे समय उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्हांेने बताया कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना अनुमति एवं आवागमन पंजिका (मूवमेन्ट रजिस्टर) में जाने का कारण इन्द्राज किए बिना कार्यस्थल नहीं छोड़ेंगे।
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि विलम्ब से आने वाले कार्मिक के नाम के आगे उपस्थिति पंजिका में दिनांक के कालम में क्रास का निशान लगाया जाए। प्रत्येक क्रॉस का आधे दिवस का अवकाश काटा जावे। यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी माह में 3 बार विलम्ब से उपस्थित होगा (3बार क्रास) तो वह आदतन विलम्ब से उपस्थित होने वाला अधिकारी/कर्मचारी माना जाएगा और उसके विरूद्ध राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियन्त्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 17 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
-0-

नए ट्यूबवैल खुदाई का कार्य तेजी से होगा राजस्थान सम्पर्क पर शिकायतो को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा


बाड़मेर, 9 सितम्बर। जिले में सरकारी ऑफिसों में कार्मिको की उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण व्यवस्था को प्रभावी किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंड पंप एवं ट्यूब वैल खुदाई के कार्य की साप्ताहिक प्रगति लाने को कहा। उन्होंने विशेषकर बायतु तथा बालोतरा क्षेत्र में स्वीकृत नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गयो को कमिंश्ण्ड करने को कहा।
    अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जिले में पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। साथ ही नए पेयजल स्रोतों पर अविलम्ब बिजली के कनेक्शन जारी करने की हिदायत दी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के मध्य नजर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही लिए गए सैम्पलों की जाँच रिपोर्ट 24 घण्टे के भीतर देने एवं इसकी जानकारी सम्बंधित के मोबाईल पर देने को कहा।
    इस मौके पर सहायक निदेशक, लोकसेवाएं के.के.गोयल ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गम्भीरता के साथ निस्तारित करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली।
-0-

सोमवार, 7 सितंबर 2020

विभागोें में उपस्थिति की जॉच जिले में 266 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए

बाडमेर, 7 सितम्बर। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को विभिन्न विभागों में किये गये सघन आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिले में कुल दौ सौ छासठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार (अनु.4) विभाग जयपुर एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर के निर्देशों के अनुसरण में सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मु0 प्रा.शि. बाडमेर में एडीईओ प्रथम रामाराम, एडीईओ द्वितीय महेश कुमार दादाणी, अति. प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल सोलंकी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद कुमार, वरिष्ठ सहायक भागीरथ गुप्ता, रामसिंह, कनिष्ठ सहायक हडवन्तलाल एवं सहायक कर्मचारी अन्तरी देवी अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार वरिष्ठ भू वैज्ञानिक कार्या. बाडमेर में वरिष्ठ सहायक रामनारायण चौधरी एवं कनिष्ठ सहायक हरिकिशन चौधरी, आयुर्वेद विभाग बाडमेर में उप निदेशक सुरेशचन्द्र शर्मा, सहायक निदेशक विनय कुमार मिश्रा, कनिष्ठ सहायक अशोक भट्ट एवं च.श्रे.कर्म. भूराराम प्रजापति, खनिज अभियन्ता कार्यालय में एमई गोरधनराम, एएओ कमलकान्त कुमार मंगलम, एमएफ द्वितीय गगनेश उपाध्याय एवं वरिष्ठ सहायक श्यामलाल चौहान, सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्या. में कृषि अधिकारी प्र.शि. सुखदेव, एसई जेडीवीवीएनएल बाडमेर प्रथम मेे सीए प्रथम गायत्री शर्मा, शेराराम, वरिष्ठ सहायक नीम्बाराम पंवार, सीए द्वितीय नरेन्द्र पाटिव, टीएस लिखमाराम, टीएस द्वितीय अंकुर कुमार वर्मा, राहुल गुप्ता, नाथूराराम एवं से.नि. वरिष्ठ सहायक तीर्थमल, एसई जेडीवीवीएनएल द्वितीय में पीओ संजयसिंह एवं एईएन बी.आर. चौधरी, सहायक निदेशक उद्यान कार्यालय में एओ पदमसिंह भाटी एवं लक्ष्मीनारायण, जिला रसद अधिकारी कार्यालय में ईओ खेमाराम, वरिष्ठ सहायक पृथ्वीराज, ईआई राधेश्यामदास, वरिष्ठ सहायक लक्ष्मीनारायण, सूचना सहायक विजयसिंह मीणा, पूजा कुमारी, च.श्रे.कर्म. विक्रमसिंह अनुपस्थित पाए गए।
इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता सानिवि वृत बाडमेर में कनिष्ठ सहायक अशोक बेनिवाल, जिला शिक्षा अधिकारी मु0 मा0शि0 में सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमृतलाल धनदे, हिम्मतसिंह, वरिष्ठ सहायक सवाईसिंह, कनिष्ठ सहायक मोहम्मद शाकील, रमेश चन्द्र, सहायक कर्मचारी रमेश, जानूदेवी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमालसिंह, अधीक्षण अभियन्ता जलदाय विभाग बाडमेर में अधीक्षण अभियन्ता जगदीशचन्द्र व्यास, अधिशाषी अभियन्ता पवन परिहार, कनिष्ठ सहायक दुर्गाराम चौधरी, सहायक कर्मचारी सवाईचन्द, केसूदेवी एवं युसुफ खान, अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग खण्ड बाडमेर शहर में कनिष्ठ सहायक हरीसिंह, खान विभाग बाडमेर में सूचना सहायक रामचन्द्र डेलू, वरिष्ठ सहायक श्यामलाल चौहान, बीसीसीबी बाडमेर में बैंकिंग सहायक अरूण कुमार सोनी, सम्पतराज जैन, लालसिंह, वगताराम चौधरी, प्रमिला जोशी एवं प्रियंका तथा जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर में महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी अशोकसिंह, कनिष्ठ सहायक नरपतसिंह एवं हरीराम चौधरी अनुपस्थित पाए गए।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में सूचना सहायक रेहमाराम, वरिष्ठ सहायक सवाईराम, कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्रपाल सिंह, सहायक कर्मचारी माधोसिंह एवं सिपाही सताराम चौधरी, सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल बाडमेर में सिपाई ईपीएफ गुलाब खान एवं सागराराम सोलंकी, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में डीटीओ नितिन कुमार, एएओआई नरसिंगाराम जीनगर, एमवीएसआई दलपत खींची, अवधेश कुमार, एपी डूंगरसिंह एवं सूचना सहायक शम्भूसिंह, कनिष्ठ सहायक भूराराम एवं भगवानसिंह अनुपस्थित पाए गए।
उपखण्ड अधिकारी बाडमेर प्रशान्त शर्मा द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाडमेर में कनिष्ठ लेखाकार चनणी कुमारी, कृषि उपज मण्डी समिति बाडमेर में सचिव कृ.उ.म.स. सुरेश कुमार मंगल, वरिष्ठ सहायक रिखबदास सोनी, कनिष्ठ सहायक पदमाराम चौधरी, जयेश कुमार जोशी एवं च.श्रे.कर्म. दीपाराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाडमेर में प्रशासनिक अधिकारी बंशीलाल फुलवारिया, सूचना सहायक ओम प्रकाश, कनिष्ठ सहायक प्रवीण परिहार, जोगाराम, ज्ञानचन्द ढाका, सीताराम चौधरी, बलवन्त लक्षकार, तहसील कार्यालय बाडमेर में सूचना सहायक रामजीवन, वरिष्ठ सहायक दुर्गाराम चौधरी, मोहम्मद सलीम, कनिष्ठ सहायक दीपक पारीक, दफेदार अनिलदेव धारू, च.श्रे.कर्म. गुमानसिंह, नगर परिषद बाडमेर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी स्वरूप कुमार शर्मा, च.श्रे.कर्म. जगदीशचन्द्र, सहायक अभियन्ता रघुवरप्रसाद शर्मा, कनिष्ट अभियन्ता रितेश रंजन, बाल विकास परियोजना अधिकारी बाडमेर शहर में पु.पर्यवेक्षक हनुमानदास जांगिड एवं सुभाषचन्द्र शर्मा, सहायक अभियन्ता जलदाय विभाग नगर उपखण्ड रा ए वि में कनिष्ठ सहायक विक्रमसिंह, कल्याणसिंह, बिहारीलाल एवं बेलदार जेठीदेवी, पीडी द्वितीय मालाराम, मांगीलाल, इले. गणपत कुमार, जगदीश कुमार, ओमप्रकाश, बेलदार सुरेश सोनी, बंशीलाल, मुकेश कुमार, भीखाराम एवं देवी, अधिशाषी अभियन्ता ओएण्डएम में हनुमानगिरी, केमल कंवर, सहायक अभियन्ता शहर प्रथम जोविविनिलि में स.अ. बी.एल. परिहार, जेईएन राजेश कुमार मीणा, एएओ नरेन्द्र कुमार, एचआई महादेव जाट, टीएच घनश्यामदास, कनिष्ठ अभियन्ता जोविविनिलि में तकनीकी सहायक अशोक कुमार, हसन खान, टीएच सुरेश कुमार, अहमद खान, गोसाईराम, त्रिबलनाथ, कार्यक्रम अधिकारी पंचायत समिति बाडमेर में एमआईएस मैनेजर विनोद कुमार, डीईओ विजय कुमार, हनुमानराम, पूजा चौहान, मोहम्मद रईस, जेटीए कुसुम, भानी एवं पंचायत समिति बाडमेर में विकास अधिकारी सुरेश कविया, सहायक अभियन्ता रामलाल जैन, सहायक विकास अधिकारी औंकारदान, कनिष्ट सहायक गीता एवं प्रीति सोनी अनुपस्थित पाए गए।
उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता पीएचईडी में स.अ. प्रकाशचन्द्र चौहान, च.श्रे.कर्म. गोमीदेवी, राउप्रावि गादेसरा में प्र.अ. वरजंगाराम डांगी, अध्यापक मायादेवी, पूजा चंदेला, निकिता मीणा एवं नेहा बदरा, ग्राम पंचायत पायला खुर्द कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी नारायणाराम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिणधरी में छात्रावास अधीक्षक दुर्गाराम, डंगरसिंह चौकीदार, आंगनवाडी केन्द्र पायला कला में सहायिका प्यारी देवी, लूणी देवी, ग्राम पंचायत पायला कला में ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार, कनिष्ट सहायक कोयाराम, राउमावि भाटाला में मूलाराम चौधरी, सुमन कुमारी, सुखराम एवं पूनमाराम नेहरा, पीएचसी भाटाला में गणपत गोदारा तथा ग्राम पंचायत सड़ा में ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल विश्नोई एवं रोजगार सहायक टीकमाराम अनुपस्थित पाए गए।
उपखण्ड अधिकारी धोरीमना विरेन्द्रसिंह द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रमेश मोसलपुरिया, एएनएम टुगी अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी सुनील कुमार द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान जलदाय विभाग के कनिष्ट सहायक रामलाल, पंचायत समिति गुडामालानी में एएओ सुजानाराम, पीईओ अशोक गौड, कनिष्ट सहायक विष्णूप्रकाश, रमेश कुमार, कवरलाल, रामदेव, सहायक कर्मचारी केली देवी, संविदा कर्मी आशीष कुमार, दीपक शर्मा, ओमप्रकाश, बालविकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में कनिष्ट लेखाकार दौलताराम, जोविविनिलि में एआरओ अजीत कुमार अनुपस्थित पाए गए।
उपखण्ड अधिकारी सिवाना कुसुमलता चौहान द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान वीरनारायण परमार, रामावि सिवाना में सहायक आचार्य सुशीला देवी यादव, सुरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव, राउमावि सिवाना में वरिष्ठ अध्यापक उमा शर्मा, अध्यापक जबरसिंह, राउमावि मेलामैदान में प्रधानाध्यापक दलीचन्द नागौरा, अध्यापक देवाराम फुलवारिया, उपखण्ड अधिकारी चौहटन भवानीसिंह द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौहटन में मेलनर्स प्रथम मीरा बैरवा, अमोलकचन्द, राउमावि बालिका में अध्यापिका हंसा जोशी, व.अ. उम्मेदाराम चौधरी, च.श्रे.कर्म. रिडमलराम, राउमावि चौहटन में व्याख्याता गुमानसिंह, अध्यापक संजय कुमार मीणा, पिंकी चौधरी, सावित्री चौधरी, व.अ. अरूण पुरी, प्रयोगशाला सहायक हेमाराम विर्ट, कनिष्ट सहायक मदनलाल धारीवाल, व्याख्याता रमेश कुमार धारीवाल, उपखण्ड अधिकारी सेडवा सुनील कुमार चौहान द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति सेडवा में वाहन चालक जुगताराम, पुरूषोतम दास, सहायक अभियन्ता जोविविनिलि में मीटर रीडर इमिचन्द विश्नोई, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सेडवा में जुंजारसिंह, जलदाय विभाग में पीडी द्वितीय मेहताबसिंह तथा उपखण्ड अधिकारी बायतु विवेक व्यास द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बायतु में एसीबीईओ रेखाराम एवं एएओ कृष्ण कुमार गौड अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी रामसर प्रभजोतसिंह गिल द्वारा किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग रामसर में वरिष्ठ सहायक गंगाजल चारण, राहुल मीणा, टीएच रामदयाल, एमई खुबाराम, खुशीराम एवं एएसके कवराजसिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामसर में सीबीईओ पन्नाराम चौधरी, स.प्र.अ. आनन्द शर्मा, व.स. ओमकारेश्वर दयाल, क.स. विशनाराम खोथ एवं रामकिशोर तथा विकास अधिकारी कार्यालय में प्रसार अधिकारी जलमालसिंह, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल तथा सुरेश कुमार अनुपस्थित पाए गए।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर जिले की विभागीय वेब साईट पर अपलोड किए जाएंगे।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 12 को

बाडमेर, 7 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री जन स्वावलम्बन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-


मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

बाडमेर, 7 सितम्बर। मंगलवार 8 सितम्बर को 132 के.वी. जीएसएस पर 33 के.वी. बस (सैक्शन-1) बदलने के कारण आडेल, बायतु और राजवेस्ट की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक बन्द रहेगी।

रा.रा.वि.प्र.नि. बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हीराणी ने बताया कि मंगलवार को 132 केवी जीएसएस पर 33 केवी बस (सैक्शन-1) बदलने के कारण यहां से निकलने वाले 33 केवी आडेल, बायतु और राजवेस्ट की विद्युत आपूर्ति प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक बन्द रहेगी।
-0-

चुनाव कार्यक्रम घोषित, आदर्श आचरण संहिता लागू जिले की 233 ग्राम पंचायतों के चार चरणों में होगें चुनाव

 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव

बाडमेर, 7 सितम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के तहत पंच एवं सरपंच के आम चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण सहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) विश्राम मीणा ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में शेष रही 233 ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंच के आम चुनाव चार चरणों में सम्पन्न कराए जाएंगे। निर्वाचन की लोकसूचना 16 सितम्बर, 2020 को जारी की जाएगी।
जिले में चार चरणों में चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी मीणा ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में आडेल पंचायत समिति की 2, धोरीमना की 2, पाटोदी की 2 एवं सेड़वा की 18 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव होंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण में चौहटन की 50 एवं रामसर की 31 ग्राम पंचायतो, तृतीय चरण में शिव की 38 एवं धनाऊ की 30 ग्राम पंचायतों तथा चतुर्थ चरण में बाड़मेर की 38 एवं सिवाना की 22 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंच एवं सरपंच हेतु प्रथम चरण के लिए मतदान 28 सितम्बर, द्वितीय चरण के लिए 3 अक्टूबर, तृतीय चरण के लिए 6 अक्टूबर एवं चतुर्थ चरण के लिए 10 अक्टूबर को प्रातः 7.30 से सायं 5.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उप सरपंच का चुनाव क्रमशः 29 सितम्बर, 4 अक्टूबर, 7 अक्टूबर एवं 11 अक्टूबर को होगा।
-0-

शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को 9 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 4 सितम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु होने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिले के 10 पीड़ितों को कुल 9 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि पचपदरा तहसील क्षेत्र में कितपाला निवासी स्व. चन्दाराम पुत्र गंगाराम मेघवाल, वही का वास सरवडी निवासी स्व. जितेन्द्र देवपाल पुत्र सांवलाराम मेघवाल एवं पाटोदी निवासी स्व. पुरखाराम पुत्र ताजाराम सांसी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से इनके आश्रितों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र में लोहारवा निवासी स्व. किस्तुराराम पुत्र मगाराम जटिया, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में दौलोणियो की ढाणी गुडीसर निवासी स्व. मुख्तियार खां पुत्र रहीम मुसलमान, शिव तहसील क्षेत्र में गूंगा निवासी स्व. पीराराम पुत्र सांवलाराम कुम्भार, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में विजयनगर छोटू निवासी स्व. धनाराम पुत्र राउराम मेघवाल, धोलानाडा निवासी स्व. प्रहलाद राम पुत्र फुसाराम देवासी एवं बायतु तहसील क्षेत्र में सांवलसर पटवार मण्डल बायतु चिमनजी निवासी स्व. लक्ष्मण चौधरी पुत्र जगूराम जाट की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने से इनके आश्रितों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं बाड़मेर तहसील क्षेत्र मे खारिया तला निवासी भोमाराम पुत्र मूलाराम जाट के गंभीर घायल होने पर उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

गांधी सद्भावना सम्मान 2020 हेतु प्रस्ताव आमन्त्रित

बाडमेर, 4 सितम्बर। उप शासन सचिव कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा गांधी सद्भावना सम्मान 2020 प्रदान किये जाने हेतु जिला कलक्टर द्वारा अनुशंषा सहित 15 सितम्बर, 2020 तक प्रस्ताव आमन्त्रित किए गए है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि गांधी जयन्ती (2 अक्टूबर,2020) के अवसर पर राजस्थान राज्य का कोई भी व्यक्ति, प्रवासी राजस्थानी अथवा पंजीकृत संस्था द्वितीय प्राथमिकता के रूप में भारत का कोई भी नागरिक, संस्था, संगठन जिन्होने महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धान्तों का अनुगमन, अनुशीलन किया हो तथा सामाजिक न्याय, शांति, समरसता एवं सद्भाव के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु योगदान दिया हो, को गांधी सद्भावना सम्मान 2020 प्रदान किया जाएगा।
उन्होने बताया कि प्रस्ताव जिला कलक्टर द्वारा अनुशंषा सहित कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के उप शासन सचिव को 15 सितम्बर, 2020 तक प्रेषित किये जावें। उक्त प्रस्ताव 5 प्रतियों में प्रेषित किये जावें। विशिष्ट उपलब्धियों, कार्यो का उल्लेख अधिकतम एक पृष्ठ में प्रस्ताव के साथ प्रेषित किया जावें।

-0- 

सरदार शहर सैना भर्ती रैली आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक

बाडमेर, 4 सितम्बर। सरदार शहर सैना भर्ती रैली हेतु आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 22 सितम्बर तक खुली रहेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि सरदार शहर रैली में राजस्थान के जोधपुर, डंूगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, पाली, जालोर, बाडमेर, जैसलमेर एवं नागौर जिले के अभ्यर्थियों के लिए सैनिक डी फार्मा (सेना मेडिकल कोर) एवं सैनिक नर्सिग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट (वेटरनरी) पदों के लिए होगी। सेना में भर्ती की जगह और सही तारीख बाद में बताई जाएगी।
सैनिक डी फार्मा के लिए आयु 19 से 25 वर्ष तक, ऊचाई 170 से.मी, वजन 50 किलो. एवं सीना 77 से.मी. ($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 10$2 अथवा उसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, अंग्रेजी और डी फार्मा सहित कुल 55 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो एवं उसका पंजीकरण राज्य फार्मेसी परिषद/भारतीय फार्मेसी परिषद से किया हुआ अनिवार्य है। ऐसे अभ्यर्थी भी जिन्होने बी फार्मा कुल 50 प्रतिशत अंको के साथ पास किया है एवं उनका पंजीकरण राज्य फार्मेसी परिषद/भारतीय फार्मेसी परिषद से किया हुआ है, आवेदन के लिए पात्र है। इसी प्रकार सैनिक नर्सिग असिस्टेंट/नर्सिग असिस्टेंट (वेटरनरी) के लिए आयु साढे सतरह से 23 वर्ष तक, ऊचाई 170 से.मी, वजन 50 किलो. एवं सीना 77 से.मी. ($5से.मी.फुलाव) तथा शैक्षिक योग्यता 10$2 इंटरमिडिएट परीक्षा विज्ञान में भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान या प्राणीविज्ञान, वनस्पती विज्ञान और अंग्रेजी विषयों सहित कुल 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया होना अनिवार्य है।
-0-

जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की आॅनलाईन बैठक 10 को

बाडमेर, 4 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से द्वितीय गुरूवार 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हाॅल में आयोजित कीे जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीडियों कांफ्रेसिंग रूम में उपस्थित होंगे। इसी प्रकार बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वी.सी. रूम में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट 6 सितम्बर तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि को संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...