सोमवार, 22 अप्रैल 2019

मतदान के 2 दिन पहले तक प्रचारित-प्रकाशित करवानी होगी आपराधिक मामलों की जानकारी


                बाड़मेर, 22 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके विरूद्ध कोई अपराधिक मामले दर्ज हैं, तो उसकी घोषणा प्रिन्ट मीडिया में कम से कम तीन बार अलग-अलग तारीखों में और इलेक्ट्रोनिक मीडिया में व्यापक स्तर पर प्रचारित-प्रसारित करवाना अनिवार्य होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख के बाद वाले दिन से लेकर मतदान की तारीख से दो दिन पहले तक की अवधि में कम से कम तीन अलग-अलग तारीखों में अपने निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक प्रसार वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित करवानी होगी। साथ ही मतदान समाप्ति में निर्धारित समय से 48 घंटे पहले तक 3 बार अलग-अलग तिथियों में प्रसारित करवानी होगी।

ऐतिहासिक वोट बारात, हम भी नाचेंगे-गाएंगे,वोट डालकर आएंगे


जिला प्रशासन एवं वन विभाग की मतदान के लिए अनूठी पहल, बारातियांे को भेंट किए पौधे

                बाड़मेर, 22 अप्रैल। बाड़मेर जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने पृथ्वी दिवस के मौके पर मतदाता जागरूकता की अनूठी पहल करते हुए ऐतिहासिक वोट बारात के जरिए मतदाताआंे को 29 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान बारातियांे को वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी भेंट किए गए।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सोमवार को मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से साझा प्रयास के तहत गाजे-बाजांे के साथ वोट बारात निकाली गई। वोट बारात गांधी चौक से रवाना होकर स्टेशन रोड़ होते हुए डाक बंगला पहुंची। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने मतदाता बाराती की भूमिका निभाते हुए हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे के स्लोगन के साथ आमजन को मतदान के लिए प्रेरित किया। वोट बारात मंे सजे धजे साफे पहने बाराती, डीजे, ऊंट, सजी-धजी गाड़ियां, नृत्य करते मतदाता, गुब्बारांे से सजावट आमजन मंे विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान बारातियांे के लिए रेलवे स्टेशन एवं विवेकानंद सर्किल के समीप शिकंजी तथा डाक बंगला परिसर मंे नाश्ते की व्यवस्था की गई। वोट बारात मंे शामिल मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, सहायक वन संरक्षक उदाराम सियोल, इंजीनियरिंग कालेज जालीपा के प्राचार्य डा. संदीप राकांवत, सहायक प्रोफेसर मुकेश पचौरी, डा.रामेश्वरी चौधरी, महेश दादाणी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं मताधिकार का प्रयोग करने के साथ परिचितों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वोट बारात मंे जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कार्मिक, वन विभाग के कार्मिकांे के साथ इंजीनियरिंग कालेज के सैकड़ांे विद्यार्थी शामिल हुए। इन्हांेने मतदाता जागरूकता के संदेश देने वाले गीतांे पर नृत्य करते हुए आमजन को खासा आकर्षित किया। इस दौरान जगह-जगह पर 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील करने वाले निमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए। वोट बारात का विभिन्न स्थानांे पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के कमल सिंहल समेत कई व्यवसायियांे तथा आमजन ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वोट बारात के डाक बंगला परिसर मंे पहुंचने पर वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बारातियांे को पौधे वितरित किए गए।
विशेष प्रकार की कुमकुम मत पत्री : वोट बारात के लिए जिला प्रशासन की ओर से 4 गुना 2.5 फीट की कुमकुम मत पत्री मुद्रित करवाई गई। इसमंे मांगलिक कार्यक्रमांे के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को मतदान करने का संदेश दिया गया है। इसके अलावा 3.5 गुना  2.5 फीट का दुल्हा वीवीपेट को बनाया गया। सभी बारातियांे को साफे पहनाने के साथ तीन तरह के मतदाता जागरूकता का संदेश देने वाले टेग भी लगाए गए।
26 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता गतिविधियां : बाड़मेर जिले मंे मतदाता जागरूकता के लिए 26 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे महावीर पार्क में वोट करूंगी तभी तो बढूंगी महिला मार्च का आयोजन होगा। इसी तरह 24 अप्रैल को प्रातः 7 से 8 बजे तक सिणधरी चौराहे से चौहटन चौराहे तक जिम्मेदारी का अहसास है, वोट डालने को तैयार है, मानव श्रृंखला बनाकर मतदान करने का संदेश दिया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के छठे दिन 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट से विवेकानंद सर्किल होते हुए वापिस कलेक्ट्रेट तक अधिकार का प्रयोग करेंगे, हम भी वोट करेंगे थीम आधारित ट्राई साइकिल रैली निकाली जाएगी। रतनू ने बताया कि 26 अप्रैल को प्रातः 7 बजे मल्लीनाथ सर्किल से महावीर पार्क तक वोट मैराथन का आयोजन होगा।

गृह रक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 24 अप्रैल को


                बाड़मेर, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मददेनजर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर के समस्त स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 24 अप्रैल को प्रातः 7 बजे रिजर्व पुलिस लाइन बाड़मेर मंे रखी गई है।
                गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाड़मेर के समादेष्टा रवि व्यास ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए संपर्क परेड मंे समस्त स्वयंसेवकांे को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने वाले स्वयंसेवकांे के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

महिला मतदान दलांे के कार्मिकांे का द्वितीय प्रशिक्षण 23 अप्रैल को


                बाड़मेर, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए गठित महिला मतदान दलांे मंे नियुक्त महिला कार्मिकांे का द्वितीय प्रशिक्षण 23 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा।
                प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि महिला कार्मिकांे को प्रशिक्षण देने के लिए राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य पांचाराम चौधरी एवं महिला महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर मुकेश पचौरी को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि महिला कार्मिकांे को निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित ट्रेनिंग माडयूल के अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए है।

ईडीसी प्राप्त कर 26 अप्रैल तक आवश्यक रूप से मतदान करने के निर्देश


                बाड़मेर, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव डयूटी पर लगे कार्मिक संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से संपर्क करके 26 अप्रैल तक ईडीसी प्राप्त कर आवश्यक रूप से मतदान करें।
                डाक मतपत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तहत मतदान दलांे के प्रथम प्रशिक्षण के दौरान चुनाव डयूटी पर लगे अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे की ओर से प्रस्तुत किए गए आवेदन के बाद उनको ईडीसी जारी की जा चुकी है। इनमंे से कुछ कर्मचारियांे की द्वितीय प्रशिक्षण के रेंडमाइजेशन मंे चुनाव डयूटी नहीं लगी है। ऐसे कर्मचारी अब ईडीसी के जरिए ही मतदान कर सकेंगे। उन्हांेने बताया कि इस तरह के कर्मचारी जिनकी दूसरे प्रशिक्षण मंे चुनाव डयूटी नहीं लगी है, उनके जारी किए गए ईडीसी सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिव, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, सिवाना, गुड़ामालानी, चौहटन को भेजे जा चुके है। संबंधित कार्मिक संबंधित विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से संपर्क करके 26 अप्रैल तक ईडीसी प्राप्त कर आवश्यक रूप से मतदान करें।

अतिरिक्त ईवीएम, वीवीपेट का प्रथम तथा माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन


                बाड़मेर, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को केन्द्रीय पर्यवेक्षकांे, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति मंे ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रथम तथा माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
                जिला मुख्यालय पर एनआईसी मंे केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी , केन्द्रीय पुलिस पर्यवेक्षक राजेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, पिताम्बर डलोरा, भारतीय जनता पार्टी के देवीलाल कुमावत तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के जगदीश जाखड़ की उपस्थिति मंे अतिरिक्त ईवीएम एवं वीपीपेट का प्रथम पूरक रेंडमाइजेशन किया गया। इसके तहत 85 सीयू, 85 बीयू तथा 24 वीवीपेट अतिरिक्त रूप से आरक्षित रखे गए। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान कहीं पर आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रयोग किया जाएगा। इन ईवीएम को अतिरिक्त के रूप में विधानसभावार स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। इस दौरान बाड़मेर जिले के विधानसभा क्षेत्रांे मंे लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन करते हुए विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए गए। इसके तहत 118 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन करते हुए 89 को विधानसभा क्षेत्र आवंटित करने के साथ 29 माइक्रो ऑब्जर्वर को आरक्षित रखा गया।



रविवार, 21 अप्रैल 2019

बैंड वादन के साथ रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश


मतदाताआंे को दिया संदेश लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोट

                बाड़मेर, 21 अप्रैल। मतदाता जागरूकता एवं लोकसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदान के लिए रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विद्यार्थियांे ने बैंड वादन के साथ रैली निकालकर मतदान करने का संदेश दिया।
                निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, डा.रामेश्वरी चौधरी के निर्देशन मंे माडल स्कूल चूली के विद्यार्थियांे ने कलेक्ट्रेट कैम्पस एवं विवेकानंद सर्किल एवं स्टेशन रोड़ पर बैंड वादन कर मतदाताआंे को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लालच पर होगी चोट, सोझ समझ कर करेंगे वोट के संदेश के साथ आयो वोटांे रो त्यौहार गीत के जरिए मतदाताआंे से लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की गई। इस अवसर पर माडल स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वरदान, सुमेरसिंह शेखावत, स्वीप टीम के मांगीदान, हितेश मूंदड़ा, अशोक बृजवाल, दुर्गेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि हम लोकसभा आम चुनाव में 29 अप्रैल को पिछले मतदान प्रतिशत से ऊपर उठकर जिले का नाम रोशन करेंगे। इधर, सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को शाम 6 से 8 बजे तक मतदाता जागरूकता के लिए गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगे, थीम आधारित वोट बारात का आयोजन होगा।




बुधवार, 17 अप्रैल 2019

व्यय पर्यवेक्षक से प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक मिल सकेंगे


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। निर्वाचन विभाग की ओर से निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करवाने के लिए बाड़मेर संसदीय क्षेत्र के लिए व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी को लगाया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि व्यय पर्यवेक्षक रौनक जमील अंसारी के मोबाइल नंबर 8000929628 है। इनसे चुनाव सम्बन्धित कार्य के लिए प्रतिदिन 11 से 12 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपादित होने तक इनका ठहराव बाड़मेर सर्किट हाउस में रहेगा।

लोकसभा आम चुनाव के दौरान सूखा दिवस घोषित


पड़ौसी राज्यांे से लगती हुई सीमा के तीन किमी के दायरे मंे सूखा घोषित

                बाड़मेर, 17 अप्रैल। राज्य सरकार  ने  अलग-अलग  आदेश जारी  कर  लोकसभा  आम  चुनाव के लिए मतदान दिवस के दौरान प्रदेश मंे तथा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात एवं हरियाणा राज्य की राजस्थान राज्य से लगती हुई सीमा के 3 किलोमीटर क्षेत्र में सूखा दिवसघोषित किया है।
                वित्त( आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव औंकारमल राजोतिया ने बताया कि प्रथम चरण में 29 अप्रैल की मतदान तिथि के दौरान बाड़मेर, टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमन्द, भीलवाड़ा, कोटा एवं झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्रों में 27 अप्रैल को सांय 6 बजे से 29 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इसी तरह मतदान के दूसरे चरण में 6 मई को गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली- धौलपुर, दौसा तथा नागौर लोकसभा क्षेत्रों में 4 मई को सांय 6 बजे से 6 मई को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य के जिन क्षेत्रों में मतदान होंगे, उन मतदान क्षेत्रों के बाहर के सीमावर्ती 3 किलोमीटर परिधि के क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित क्षेत्रों में पुनर्मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना 23 मई को संपूर्ण राज्य में सूखा दिवस घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात तथा हरियाणा में मतदान के दौरान राज्य के 3 किलोमीटर क्षेत्र में सूखा दिवस घोषित किया गया है।  राजोतिया ने बताया कि मध्यप्रदेश में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई तथा 19 मई को मतदान तिथि निर्धारित की गई है। इन दिवसों में से राजस्थान से लगते हुए सीमावर्ती जिलों में 12 मई तथा 19 मई को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि गुजरात में 23 अप्रैल को लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए मतदान होगा। ऐसे मंे गुजरात की राजस्थान से लगती हुई सीमा के 3 किलोमीटर क्षेत्र में 21 अप्रैल को सांय 6 बजे से 23 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। इन सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान के दिन भी सूखा दिवसघोषित किया गया है।

मतदान दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रदर्शित होंगे वोटर फेसिलिटेशन पोस्टर


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान दिवस के दिन समस्त मतदान केन्द्रांे पर मतदाताओं की सहायता और उन्हें जागरूक करने के लिए चार तरह के वीएफपी (वोटर फेसिलिटेशन पोस्टर) प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मतदान केंद्र पर आने वाला प्रत्येक मतदाता मतदान केन्द्र पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाएं, मतदाताओं की संख्या, पीठासीन अधिकारी और बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मतदान केन्द्र पर क्या किया जाना है अथवा नही करना है की सूची और मतदान के समय मतदाताओं की पहचान के लिए अधिकृत दस्तावेजों की जानकारी जैसी कई जानकारियों से अपडेट रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने यह खास व्यवस्था की है। उन्हांेने बताया कि पहले पोस्टर में मतदान केन्द्र से संबंधित विभिन्न सुविधाएं जैसे मतदान केन्द्र का नाम, मतदाताओं की संख्या, मतदान केन्द्र के सम्मिलित क्षेत्र, मतदान केन्द्र के भवन का नाम, पीठासीन अधिकारी और बीएलओ का नाम और टेलीफोन नंबर आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। दूसरे पोस्टर पर संबंधित लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। तीसरे पोस्टर में मतदाताओं की ओर से मतदान केन्द्र पर क्या किया जाना है अथवा नही करना है‘ (डू एंड डोंट्स) के विषय में सूचना प्रदर्शित की गई है, जो कि मतदान दलों द्वारा मतदान केन्द्रों पर लगाई जाएगी। चौथे पोस्टर में मतदान के समय मतदाताओं की पहचान स्थापित करने के लिए अधिकृत दस्तावेजों की जानकारी और मतदान कैसे किया जाता है का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा ईवीएम-वीवीपेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने जैसे पोस्टर भी मतदान केंद्र के बाहर और केंद्र के परिसर में प्रदर्शित किए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की शंका होने से पूर्व ही मतदाता को सभी सवालों के जवाब मिल जाएं।

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित



                बाड़मेर, 15 अप्रैल। अपनी जान जोखिम मंे डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालने पर पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
                इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के कार्य को काबिले तारीफ बताते हुए उसके अदम्य साहस की प्रशंसा की। जिला कलक्टर गुप्ता ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उसने बताया कि कुएं की गहराई काफी अधिक होने के साथ चमगादड़ांे के साथ उसके भीतर सांप होने का खतरा था। उसने सारे खतरांे को भांपते हुए शव को बाहर निकालने के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार का नाम रिवार्ड के लिए पुलिस महानिदेशक को भिजवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि सवाउ मूलराज निवासी देवाराम जाखड़ की 3 अप्रैल 2019 को हत्या कर कुएं मंे डाल देने के मामले मंे मृतक का शव लगभग 70 फीट गहरे कुएं से निकालने के लिए बायतू उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बाड़मेर एवं तहसीलदार गिड़ा की उपस्थिति मंे कोई सहमत नहीं हुआ। ऐसी विकट परिस्थितियांे मंे पुलिस स्टेशन गिड़ा की पुलिस चौकी केसूला के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 11 दिन पुराने शव को कुएं से बाहर निकालने का कार्य कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस पर जिला प्रशासन ने उसके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।



अभ्यर्थियांे के चुनावी व्यय की प्रभावी मोनेटरिंग करें : अंसारी


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 के अन्तर्गत निर्वाचन व्यय से संबंधी लेखो के संधारण के लिए बैठक व्यय पर्यवेक्षक हामिद अंसारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में आयोजित हुई। उन्हांेने निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार लोकसभा चुनाव के दौरान अभ्यर्थियांे की ओर से किए जाने वाले व्यय की प्रभावी मोनेटरिंग करने के निर्देष दिए।
                इस दौरान व्यय पर्यवेक्षक हामिद अंसारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की अधिकतम व्यय सीमा राषि 70 लाख रूपए है। उन्हांेने कहा कि समस्त अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन तिथि से मतगणना तिथि तक किए गए व्ययों का ब्योरा निर्धारित रजिस्टरों तथा प्रारूपों में संधारित कर रिटर्निंग अधिकारी की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार जांच, निरीक्षण करवाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि अभ्यर्थियों को निर्वाचन से संबंधित समस्त व्ययों का भुगतान पृथक से खोले गए बैंक खाते के माध्यम से करना होगा। साथ ही 10 हजार रूपए से अधिक समस्त लेन देन, चैक, डीडी, आरटीजीएस के माध्यम से किए जाने है। इस अवसर पर व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी नखतदान बारहठ ने व्यय अनुवीक्षण के संबंध में समस्त पहलुओ पर विस्तार से प्रकाष डालते हुए बताया कि आदर्ष आचार संहिता की पालना के साथ-साथ निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त प्रावधानों की पालना सुनिष्चित की जानी है। उन्होंने निर्वाचन विभाग की ओर से घोषित अनुमत एवं गैर अनुमत व्ययों के बारे में तथा जिला स्तर से निर्धारित व्यय दरो ंएवं लेखांकन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। कोषाधिकारी दिनेष बारहठ ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन व्यय से संबंधित समस्त प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचक अभिकर्त्ता, समस्त सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं समस्त लेखा दल उपस्थित रहे।





लोकसभा चुनाव को लेकर 27 से 29 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के परिपेक्ष्य मंे 27 अप्रैल को सांय बजे से 29 अप्रैल को सांय 6 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि पुनर्मतदान की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से मतदान की तिथि को सांय 6 बजे तक इसके अतिरिक्त जिले के जिन क्षेत्रांे मंे मतदान होगा, उन मतदान क्षेत्रांे के बाहर की सीमावर्ती 3 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र तथा मतगणना दिवस 23 मई को पूरे जिले मंे सूखा दिवस घोषि किया गयाा गया है। इस दौरान जिले मंे किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध रहेगा।

प्रश्नोतरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया मतदान का संदेश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने विद्यार्थियांे की ओर से बनाए गए पोस्टरांे का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सोमवार को प्रश्नोतरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए मतदाताआंे को मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियांे ने लोकतंत्र के विविध रूपांे को पोस्टरांे मंे उकेरा। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने इन पोस्टरांे का अवलोकन करते हुए मतदाता जागरूकता की दिशा मंे किए जा रहे प्रयासांे की सराहना की।
                जिला मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़,बाड़मेर मंे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम, प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी, स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डा.रामेश्वरी चौधरी, मांगीदान चारण की उपस्थिति मंे मतदाता जागरूकता संबंधित प्रश्नोतरी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियांे से लोकतंत्र के त्यौहार, मतदान की प्रक्रिया के बारे मंे प्रश्न पूछने के साथ उनका शंका समाधान किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मलाराम एवं प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी ने विद्यार्थियांे से लोकतंत्र के त्यौहार मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 29 अप्रैल को मतदान के लिए अभिभावकांे को प्रेरित करने का आहवान किया। डा. रामेश्वरी चौधरी ने कहा कि इस बार मतदान करते समय निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित किए गए बारह प्रकार के पहचान पत्रांे मंे से कोई एक पहचान पत्र अपने साथ लेकर जाना होगा। इस अवसर पर व्याख्याता मनोज श्रीवास्तव, भगवानदान समेत विभिन्न विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इसी तरह सिद्वार्थ गुरूकुल उमावि रायकालोनी मंे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियांे ने लोकतंत्र के विविध रंगांे को पोस्टरांे मंे दर्शाते हुए मतदाताआंे को मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान एडीओ मलाराम,राउमावि स्टेशन रोड़ के प्रधानाचार्य चेनाराम चौधरी, डा.रामेश्वरी चौधरी,  विद्यालय प्रबंधक लखदान, मांगीदान चारण, भगवानदान, अशोक बृजवाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके उपरांत विद्यार्थियांे की ओर से बनाए गए मतदाता जागरूकता संबंधित पोस्टरांे का जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने अवलोकन किया। उन्हांेने इस तरह के प्रयासांे की सराहना करते हुए कहा कि इससे अधिकाधिक मतदाता लोकसभा चुनाव मंे मतदान करने के लिए प्रेरित होंगे।

अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल्स इन्द्राज करने के आदेश


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट हिमांशु गुप्ता ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

लोकसभा चुनाव के अभ्यर्थियांे के निर्वाचन व्यय संबंधित लेखांे का निरीक्षण 16 अप्रैल से


                बाड़मेर, 15 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियांे के निर्वाचन व्यय से संबंधित लेखांे के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय व्यय पर्यवेक्षक की उपस्थिति मे लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियो के निर्वाचन लेखो का कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 16, 20 एवं 26 अप्रैल को निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसमंे सभी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, नोडल सहायक व्यय प्रेक्षक एवं नोडल लेखा दल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने चुनाव लडने वाले अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित रहकर अपने व्यय लेखो की जांच, निरीक्षण करवाना सुनिष्चित करें।

मतदाता जागरूता के लिए 20 अप्रैल से मनाया जाएगा सतरंगी सप्ताह


लोकतंत्र के उत्सव में जन भागीदारी के जरिए मतदाताआंे को किया जाएगा जागरुक

                बाड़मेर, 15 अप्रेल। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जन भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत प्रथम चरण में बाड़मेर समेत 20 जिलों में होने वाले मतदान केे मद्देनजर 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रत्येक पोलिंग स्टेशन, विधानसभा क्षेत्र, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होगा।
                अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी जोगाराम जांगिड़ ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों को ग्रामीण, शहरी, महिला, पुरुष, दिव्यांग, युवा एवं मतदान के प्रति नैतिकता की जागरुकता को लेकर संयोजित किया गया है, ताकि इसकी ब्रांडिंग की जाकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाते हुए लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं को जागरुक किया जा सके। उन्हांेने बताया कि सतरंगी सप्ताह के दौरान 20 अप्रैल को पहले दिन शहरी मतदान केंद्रों पर दीपदान के साथ सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत हर शहर में जन-जन उठेंगे, मतदान की कीमत समझेंगेगीत के साथ तथा हम भी वोट करेंगे, हम भी गर्व करेंगेस्लोगन से मतदान के लिए शहरी मतदाताओं को जागरुक किया जाएगा। सप्ताह के दूसरे दिन 21 अप्रैल को बैंड वादन होगा और इसके तहत अब कोई ना आकर भरमाए, मन में डर ना घर कर पाएगीत के साथ तथा लालच पर होगी चोट, सोच समझ कर करेंगे वोटस्लोगन के साथ मतदान के प्रति नैतिकता को जागरुक किया जाएगा। सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन 22 अप्रेल को वोट बारात निकाली जाएगी। इसमें क्या गांव डगर सब संग आए, कोई वोट ना बाकि रह जाएगीत के साथ तथा हम भी नाचेंगे, गाएंगे, वोट डालकर आएंगेस्लोगन से ग्रामीण नागरिकों को मतदान के प्रति संदेश दिया जाएगा। इसी तरह चौथे दिन 23 अप्रैल को महिला मार्च का आयोजन कर अब आओ घूंघट से निकलें, घर ढाणी पनघट से निकलेंगीत के साथ तथा वोट करूंगी, तभी तो बढूंगीस्लोगन से महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांचवे दिन 24 अप्रैल को मानव श्रृंखला से हर पीढ़ी के मतदाता, जन-तंत्र के भाग्य विधातागीत के साथ जिम्मेदारी का एहसास है, वोट डालने को तैयार हैस्लोगन से पुरुष मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक किया जाएगा। उनके मुताबिक सप्ताह के छठे दिन 25 अप्रैल को ट्राई साइकिल रैली का आयोजन होगा, जिसमें हम लोकतंत्र की जान बने, जन जाग्रति का आवाहन बनेगीत के साथ अधिकार का प्रयोग करेंगे, वोट करेंगे, वोट करेंगेस्लोगन का प्रयोग कर दिव्यांगजन, आमजन में मतदान के प्रति संदेश देंगे। सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन 26 अप्रैल को युवाओं द्वारा वोट मैराथन आयोजित होगी जिसमें ऊर्जा हम है, हम सयंम है है जोश है हिम्मत, दम खम हैगीत के साथ अंगूली पर निशान, राष्ट्र के नामस्लोगन से युवा आमजन को मतदान के प्रति जागरुक करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के आयोजन में विभिन्न गैर राजनीतिक सामाजिक संस्थानों, नागरिक संगठनों सहित अन्य संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उनके मुताबिक प्रत्येक दिवस को सरगम के साथ सुरों के अलावा इंद्रधनुष के सात रंगों के साथ भी जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस में वायलेट कलर, दूसरे दिन इंडिगो, तीसरे दिन बल्यू और इसी तरह इंद्रधनुष के अन्य रंगों का समावेश कर मतदाता जागरूकता की गतिविधियों में इन्हीं रंगों को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

गुरुवार, 11 अप्रैल 2019

एक उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापिस, नाम लेने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। बाड़मेर संसदीय क्षेत्र मंे लोकसभा चुनाव के लिए गुरूवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन वापिस लेने के बाद चुनावी मैदान मंे 12 उम्मीदवार शेष रह गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गुरूवार को निर्दलीय उम्मीदवार भोमाराम ने अपना नामांकन पत्र वापिस लिया। उन्हांेने बताया कि अंतिम दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारांे को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

महिला कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया से रुबरु कराया


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। महिला कार्मिकों को आदर्श मतदान केन्द्रों पर लोकसभा चुनाव संबंधित प्रक्रिया संपादित करवाने के लिए गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में प्रशिक्षण दिया गया।
                इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर मुकेश पचौरी, पांचाराम चौधरी ने चुनाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इन कार्मिकों को ईवीएम एवं वी वी पेट के बारे मंे जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के दौरान समस्त विधानसभा क्षेत्रो में एक-एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसमे महिला कार्मिकों को तैनात किया जाएगा।

चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी राजनीतिक व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्र में नहीं रहेंगे


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार समाप्ति के पश्चात बाहरी राजनीतिक व्यक्ति निर्वाचन क्षेत्र में नहीं ठहर सकेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान दिवस है। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान दिवस से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। चुनाव प्रचार समाप्ति की अवधि में निर्वाचन क्षेत्र में बाहरी राजनीतिक व्यक्ति ठहराव नहीं कर सकेंगे। इस क्षेत्र से चुने गए सांसद, विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में रह सकते है। भले ही वह उस क्षेत्र के मतदाता नहीं हो, परन्तु वे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में नहीं जा सकेंगे।
जब्त नगदी एवं वस्तु की अपील सात दिवस में: लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान स्थैतिक निगरानी दलों एवं उडनदस्तों द्वारा तलाशी के दौरान किसी प्रकार की राशि या वस्तु जब्त करने के पश्चात संबंधित नागरिक सात दिवस में अपील कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपील के लिए 3 सदस्य समिति का गठन किया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...