गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

बाल श्रम की रोकथाम के लिए पुख्ता इन्तजाम करे - गुप्ता

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम समिति की बैठक सम्पन्न

बाडमेर, 21 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने बाल श्रम की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में गैर पंजीकृत संस्थाओं, बाल कल्याण समिति में लम्बित प्रकरणों, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं शिशुगृह में आवासीय बालकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, बाल श्रम, गरीब बच्चों को विद्यालय एवं आंगनवाडी केन्द्रों से जोडने, गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उनके परिवार तक पहुंचाने एवं बाल भिक्षावृति को रोकने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार के साथ विचार - विमर्श किया गया। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर गुप्ता ने चाईल्ड लाईन एवं बाल कल्याण समिति को आपसी समन्वय के साथ बाल श्रम की रोकथाम के लिए निर्देशित किया। बाल कल्याण समिति के सदस्य रामकुमार जोशी एवं श्रीमति अर्चना ने जिले मंे फैक्ट्रियों, होटलों व दुकानों में बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल श्रम के परिवारों को आर्थिक सम्बल मुहैया करने की आवश्यकता जताई। उन्होने बताया कि इसके लिए अब तक 72 प्रकरण दर्ज हुए है जिन्हें नियमानुसार लाभान्वित करने के प्रयास किये जाने चाहिए। बाडमेर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर पुलिस प्रशासन द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं भिक्षावृति उन्मूलन हेतु 8 मार्च, 2019 तक एक विशेष अभियान ‘‘ आपरेशन खुशी-1‘‘ चलाया जा रहा है। 
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, श्रम निरीक्षक रामचन्द्र गढ़वीर, श्योर संस्थान के सत्यनारायण, डॉ. हरीश चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।




प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

बाड़मेर, 21 जनवरी। भारत सरकार ने लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने तथा किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गई है। इसके लिए ई-मित्र पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पूरे प्रदेश मंे क्रियान्विति करने के निर्णय लिया गया है। इसमें योजना की सतत निगरानी, सफल क्रियान्वयन, पात्र परिवारों का चयन कर अधिक से अधिक डाटा अपलोड एवं परिवेदना निवारण के लिए जिला एवं उपखण्ड स्तर पर अनुश्रवण समितियों का गठन किया गया है। जो जिले में इस योजना को लागू कराना सुनिश्चित करेगी। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित होने के लिए भू-अभिलेख के आधार पर 2 हैक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि वाले लघु एवं सीमांत कृषक नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर लघु सीमांत कृषक सेवा पोर्टल पर कृषक के आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक की प्रति, भामाशाह कार्ड तथा भूमि विवरण के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्हांेने बताया कि आवेदन पत्र पूर्ण करने एवं आधार आधारित प्रमाणिकरण एवं प्रिंट आउट देने के लिए 25 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो काश्तकार स्वयं को भुगतान करना होगा। कृषक की ओर से पोर्टल के माध्यम से किया गया आवेदन ऑनलाईन ही संबंधित पटवारी के पास पहुंच जाएगा। जो राजस्व भू-अभिलेख से मिलान कर पात्रता की जांच कर ऑनलाइन ही प्रमाणित करेगा, जिसकी सूचना कृषक को उसके पंजीकृत मोबाइल पर दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि पात्रता रखने वाले परिवारों को 1 दिसंबर से 2018 से 31 मार्च 2019 की अवधि की प्रथम किश्त की राशि इसी वित्तीय वर्ष में चिन्हीकरण के तत्काल बाद उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए कृषक सेवा पोर्टल का शुभारंभ 24 फरवरी को किया जा रहा है।


राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां की बैठक 22 फरवरी को


                बाडमेर, 21 फरवरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रां की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियां का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में 22 फरवरी को सांय 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां की बैठक आयोजित की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियां की हार्ड एवं साफ्ट कापी उपलब्ध करवाने, ऐसे पात्र व्यक्ति जिसका किसी कारणवंश मतदाता सूची में पंजीयन नहीं हुआ हो अथवा अपनी प्रविष्टियां में संशोधन करवाना चाहता है तो उसके आवेदन की प्रक्रिया, एनवीएसपी पोर्टल, मोबाइल एप्प, काल सेंटर 1950, अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सात दिन तक बीएलओ की ओर से प्रदर्शित करने की जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां को आमंत्रित किया गया है।

जिला कलक्टर की नोखड़ा में रात्रि चौपाल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 21 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता मालपुरा कलस्टर की नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। आमजन की समस्याआें के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियां को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इस दौरान ग्रामीणां की समस्याआें एवं अभियोगां को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकां को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांने बताया कि रात्रि चौपाल में प्रत्येक ग्रामवार समस्याआें पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल में जन सुनवाई आयोजित होगी।

शहीदों के परिजनों तथा स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को देय पैकेज में बढ़ोतरी के आदेश जारी


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राज्य सरकार ने सैनिक बल एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों एवं स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को देय सहायता एवं सुविधा पैकेज में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। अब शहीदों के आश्रितों को 50 लाख रुपए तक तथा स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को 30 लाख रुपए तक नकद सहायता राशि मिल सकेगी।
                संशोधित पैकेज के अनुसार अब शहीद का परिवार 50 लाख रुपए नकद अथवा 25 लाख रुपए नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र फेज द्वितीय में 25 बीघा भूमि अथवा 25 लाख रुपए नकद के साथ राजस्थान आवासन मण्डल के एक एमआईजी आवास का विकल्प चुन सकता है। राज्य सरकार की ओर से पूर्व की भांति शहीद परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, शहीद के बच्चों को राजकीय विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में निःशुल्क शिक्षा, पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति तथा माता-पिता को 3 लाख रुपए की सावधि जमा भी देय होगी। इसके साथ सहायता एवं सुविधा पैकेज में परिवार के सदस्य को कृषि भूमि पर आउट ऑफ टर्नआधार पर विद्युत कनेक्शन, शहीद की पत्नी एवं आश्रित बच्चों और शहीद के माता-पिता को राजस्थान रोडवेज की डीलक्स एवं साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा के लिए पास सुविधा तथा एक विद्यालय, औषधालय, चिकित्सालय, पंचायत भवन, मार्ग, पार्क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थान का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाना भी शामिल है। इसी तरह स्थाई युद्ध विकलांग सैनिक 5 लाख रुपए नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र फेज-द्वितीय में 25 बीघा भूमि या 30 लाख रुपए नकद में से एक विकल्प चुन सकेंगे। इसके अलावा पूर्व की भांति स्थाई युद्ध विकलांग सैनिक या उसके आश्रित पुत्र अथवा पुत्री को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पंवार ने कौशल विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित के.पंवार एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को पचपदरा में कौशल विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया।
                राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित के.पंवार ने आवंटित भूमि का अवलोकन करने के साथ आधारभूत सुविधाआें तथा कौशल विद्यालय निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियां से जानकारी ली। कौशल विश्वविद्यालय के लिए कलावा सरहद में 30 बीघा भूमि आवंटित की गई है। इस दौरान कुलपति डा. ललित के. पंवार एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सांभरा में आशापुरा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बालोतरा उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मेहला, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मुख्यमंत्री सहायता कोष से देय सहायता राशि में बढ़ोतरी


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि में बढोतरी की है।
                नए निर्देशां के अनुसार दुर्घटना में घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए तथा दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की गई है। इसी तरह चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में राजकीय अस्पताल में उपचार करवाने पर दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 40 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए होगी। निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने पर सहायता राशि 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 90 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 90 हजार रुपए देय होगी। चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में वार्षिक आय की सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है।

मदिरा दुकानों के आवेदन की प्रक्रिया आसान, अरर्नेस्ट मनी की व्यवस्था समाप्त


                बाड़मेर, 21 फरवरी। मदिरा दुकानों के आवेदन की प्रक्रिया आसान बना दी गई है। अरर्नेस्ट मनी की व्यवस्था समाप्त करने के साथ ई-मित्र के जरिए भी लिए जा रहे हैं। आवेदकों की सहायता के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
                जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि मदिरा की दुकानों के लिए आवेदन करने वालों को डी.डी. जमा कराने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए गए है। उनके मुताबिक वित सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए निर्देश दिए है कि अगर ऐसे बैंको की डी.डी. प्राप्त हो जो बैंक उनके जिले में नहीं है, तो वे डी.डी. स्वीकार करके अन्य जिले के बैंकों से उस डी.डी. का भुगतान करें। उन्हांने बताया कि आवेदनकर्ताआें से इंटरनेट बैंकिंग, ई-ग्रास से भी शुल्क लिया जा रहा है। इसके अलावा आवेदक एक से अधिक आवेदन भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक को लॉटरी क्रमांक ऑनलाइन प्राप्त होगा एवं लॉटरी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्धारित स्थान पर 5 मार्च को सबके सामने पर्ची डाल कर निकाली जाएगी। दशोरा ने बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन करने के लिए 26 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं अथवा ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कराने वाले आवेदकों को आवेदन प्रपत्र का ‘‘प्रिन्ट आउट‘‘ जिला आबकारी कार्यालय में जमा कराने की कोई आवश्यकता नही है। क्योंकि उन्हें तत्काल लॉटरी क्रमांक आवंटित कर दिया जाता है जो कि तत्काल उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस.के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। उसका तत्काल प्रिन्ट भी लिया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन एवं शुल्क जमा होने तथा जारी किए गए लॉटरी नंबर का सत्यापन विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

आवंटित लक्ष्यां की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 21 फरवरी। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित किए गए लक्ष्यां की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर वृहद स्तर पर प्रयास करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक सांगवा ने गुरूवार को जिला परिषद सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक सांगवा ने कहा कि मार्च से पहले बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यां की शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्हांने निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने अब तक की अर्जित उपलब्धियां के बारे में अवगत कराया। बैठक में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमन्त चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता एम एल जाट, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र शर्मा, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानक चन्द चन्द्रोदय समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





कारेली नाडी का होगा विकास,अतिक्रमण हटाने के निर्देश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने किया निरीक्षण

                बाड़मेर, 21 फरवरी। कारेली नाडी को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने गुरूवार को कारेली नाडी का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियां को आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने संबंधित विभागीय अधिकारियां एवं कार्मिकां से कारेली नाडी के क्षेत्रफल, उपलब्ध जमीन एवं प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी ली। उन्हांने कारेली नाडी का मौका मुआयना करने के साथ प्रस्तावित कार्य योजना की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियां को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कारेली नाडी के आसपास के क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्हांने नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को कारेली नाडी परिसर की तारबंदी अथवा चारदीवारी करवाने के लिए कहा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस फायरिंग रेंज की जमीन का निरीक्षण करने के साथ भविष्य में अतिक्रमणां की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, आयुक्त पवन मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, आरआई देवपुरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

389 सेक्टर अधिकारी एवं एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त


                बाड़मेर, 20 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर लोकसभा चुनाव के लिए 389 सेक्टर अधिकारियांे एवं एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन सेक्टर अधिकारियांे एवं एरिया मजिस्टेªटस को निर्देश दिए गए है कि निर्धारित दिनांक को संबंधित स्थान पर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसके अलावा समय-समय पर जारी होने वाले निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें।

आवासीय पट्टा एवं भूखण्ड आंवटन अभियान 23 फरवरी से


                बाड़मेर, 20 फरवरी। राज्य सरकार ने पंचायतों के पट्टाहीन पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि के पट्टे एवं भू-खण्डहीन पात्र व्यक्तियों को भू-खण्ड आंवटित करने का अहम निर्णय लेते हुए समस्त जिला कलक्टर्स एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।
                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह की ओर से जारी किए गए निर्देशांे के मुताबिक ग्राम पंचायतों मंे 23 एवं 24 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान पात्र व्यक्तियों एवं भू-खण्डहीन पात्र व्यक्तियों को भूखण्ड आंवटित किया जाना है। पट्टे एवं भूखण्ड आंवटन के इस विशेष अभियान के कार्य के लिये प्रत्येक जिला परिषद् एवं पंचायत समिति स्तर पर किसी अधिकारी या कार्मिक को प्रभारी नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 23 एवं 24 फरवरी को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायतों के पास वर्तमान में पट्टे व भूखण्ड आंवटन से सम्बधित ऐसे लम्बित प्रकरण जिनमें सम्बधित पात्र व्यक्तियों को मात्र पट्टा दिया जाना लम्बित है, ऐसे समस्त पात्र व्यक्तियों को पट्टे वितरित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस प्रकार से वितरित किये गये पट्टों की ग्राम पंचायतवार सूचना अधिकारियों को पंचायती राज विभाग को भेजनी होगी। जिन पंचायतों में इस प्रकार के प्रकरण लम्बित नहीं है के बारे में इस आशय का प्रमाण-पत्र भी पंचायती राज विभाग को भेजना होगा। इस अभियान में पट्टे एवं भूखण्ड आंवटन के लिए सभी पात्र व्यक्तियों एवं भू-खण्डहीन पात्र व्यक्तियों के नये आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत की ओर से इस बारे मंे स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। इस अभियान मंे पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का निराकरण करने एवं मोनीटरिंग करने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर एक प्रकोष्ठ गठित किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार आवेदन पत्रों के निस्तारण करने के लिए 1 एवं 11 मार्च को ग्राम पंचायतों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने मंे मास्टर टेªनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण : गुप्ता


बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ

                बाड़मेर, 20 फरवरी। चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने मंे मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन प्रक्रिया के विविध पहलूआंे को गंभीरता से समझे। ताकि वे आगामी दिनांे मंे अन्य कार्मिकांे को आसानी से प्रशिक्षण दे सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के दौरान संभागियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण मंे कुशलता एवं विशेषज्ञता हासिल करें। ताकि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्हांेने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा है कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता मंे इजाफा किया जाए। ऐसे मंे मास्टर ट्रेनर्स सजगता एवं गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। आगामी दिनांे मंे लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण के दौरान कार्मिकांे को चुनाव प्रक्रिया के विविध पहलूआंे तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की विस्तार से जानकारी दी जाए। उनको निर्देशित किया जाए कि वे चुनाव आयोग के निर्देशांे के अनुरूप अपने कर्त्तव्यांे एवं उत्तरदायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें। उन्हांेने प्रशिक्षण के दौरान संभागियांे को दी जाने वाली जानकारी के बारे मंे संक्षिप्त नोट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एवं धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी प्रतापसिंह ने चुनाव आयोग के निर्देशांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए गंभीरता से प्रशिक्षण देने के लिए कहा। इस दौरान अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, पांचाराम चौधरी, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी, मांगूसिंह राठौड़, राजेश नामा ने मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव प्रक्रिया संपादित करवाने तथा प्रशिक्षण से जुड़े विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। यह प्रशिक्षण आगामी दो दिन तक चलेगा।





मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री आज बालोतरा आएंगे

बाड़मेर, 19 फरवरी। वन एवं पर्यावरण,खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति तथा उपभोक्ता राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बालोतरा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 20 फरवरी को प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां स्थानीय विभागीय कार्यालयांे का निरीक्षण करने के उपरांत दोपहर 2 बजे नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: गुप्ता

जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे तिलवाड़ा पशु मेले की प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक आयोजित

बाड़मेर, 19 फरवरी। तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली, चारा एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक के दौरान यह बात कही।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाए। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने बालोतरा उपखंड अधिकारी अनिल कुमार को मेला मैदान की साफ सफाई, झांडियों की कटाई, पशु खेलियों की मरम्मत, मैदान लेवलिंग, पशु चिकित्सा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने ले आउट के बाद कोई दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को मेला मैदान पर बिजली के ढीले तार दुरस्त करवाने एवं विद्युत पोल के सपोर्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होने रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होने मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी बालोतरा अनिल कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. दशरथसिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. अमीलाल सहारण, पशुपालन विभाग के डा.नारायणसिंह सोलंकी, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्युडी बी.पी. सोनी, अधीक्षण अभियन्ता डिस्कॉम एम.एल. जाट, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, पचपदरा तहसीलदार जी. के. पालीवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रम: पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमीलाल सहारण ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का आयोजन 31 मार्च से 15 अप्रेल, 2019 तक किया जाएगा। मेले के लिए दुकानांे की नीलामी 14 व 15 मार्च,  चौकियांे की स्थापना 27 मार्च, झंडारोहण 31 मार्च, पशु प्रतियोगिता 2 एवं 3 अप्रेल, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 31मार्च से 3 अप्रेल, सफेद चिटठी 2 अप्रेल, पुरस्कार वितरण 4 अप्रेल को होगा। इसके अलावा पशुआंे की संभावित रवानगी 6 अप्रेल से  रहेगी।

मतदाता जागरूकता संबंधित कैलेंडर का विमोचन

बाडमेर,19 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मतदाता जागरूकता कैलेंडर 2019 का विमोचन किया। इस कैलेंडर मंे बाड़मेर के ऐतिहासिक स्थलांे से संबंधित जानकारी दर्शाई गई है।
इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रयासांे के जरिए मतदाता जागरूकता के साथ आमजन तक बाड़मेर के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलांे की जानकारी पहुंचेगी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान दिलीप जैन, कोषाधिकारी  दिनेश बारहठ, तहसीलदार जे.एस.आशिया, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, लक्ष्मीनारायण जोशी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस कैलेंडर मंे सड़क सुरक्षा नियमांे, मतदाता जागरूकता, सर्विस वोटर्स की मतदान प्रक्रिया, हस्तशिल्प, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई है।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

चामुण्डा चौहारा पर एकत्रित होने वाले पानी की समस्या का होगा समाधान

बाड़मेर, 18 फरवरी। चामुंडा चौराहे के पास एकत्रित होने वाले पानी को हाईवे के पास बने नाले के जरिए कुडला स्थित ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाएगा। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित हुई जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक के दौरान इस पर विचार विमर्श किया गया।    
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक में चामुण्डा चौराहा के पास एकत्रित होने वाले पानी की समस्या के निस्तारण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक एवं नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने सुझाव दिया कि चामुण्डा चौराहा से कुडला तक पानी की निकासी होने से शहर की बडी समस्या का समाधान होगा। विधायक जैन ने कहा कि कुडला से सिणधरी चौराहा तक पानी की निकासी का फ्लो चैक किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न रहें। 
बैठक में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने लोक परिवहन की बसों हेतु स्टेण्ड निर्धारण के संबंध में सर्किट हाउस के पास सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर विस्तृत विचार विमर्श पश्चात् बालाजी कृषि फार्म अथवा महावीर मार्ग के पीछे स्थान का चयन करने निर्देश दिए गए। कवास ग्राम के ओवर ब्रिज के नीचे पानी की निकासी के संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित नाले के उपयोग हेतु एनएचएआई के परियोजना निदेशक एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को मौका मुआयना कर वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया। इसी तरह धोरीमना कस्बे के ब्रिज के पास पानी की निकासी के समाधान हेतु एनएचएआई के परियोजना निदेशक एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया। हाईवे के दोनों तरफ लगवाए गए पौधों के संबंध में वन विभाग के रेंजर्स से जॉच कराने को कहा गया। बाडमेर, शिव, धोरीमना आदि क्षेत्रों के हाईवे पर लगाई गई रोड लाईटों के संबंध में आयुक्त नगर परिषद एवं उपखण्ड अधिकारी बाडमेर को जॉच करने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने ट्रोल प्लाजा पर लगे कैमरा शुरू नहीं होने के संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक को विगत एक माह के फुटेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस प्रभारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में बाडमेर विधायक मेवाराम जैन, जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक वी.एस. मील, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता डी.पी.सोनी, अधिशाषी अभियन्ता सूराराम चौधरी, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम एवं सी.पी.गुप्ता, यातायात प्रबन्धन समिति सदस्य ताराचन्द जाटोल, पुरूषोतम खत्री, रामकुमार जोशी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।




श्री मल्लीनाथ पशु मेला की तैयारियांे के संबंध मंे बैठक मंगलवार को


                बाड़मेर, 18 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा की वर्ष 2019 प्रबंधकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
                पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.अमीलाल सहारण ने बताया कि बैठक के दौरान मेले की तिथि निर्धारण करने, कानून व्यवस्था, जल, परिवहन, विद्युत, चारे, बैंक,पशु प्रदर्शनी, उप समितियांे के गठन, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम,बजट प्रावधान के साथ अन्य व्यवस्थाआंे के बारे मंे विचार-विमर्श किया जाएगा।

साप्ताहिक बैठक मंे विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा


                बाडमेर, 18 फरवरी। जिला मुख्यालय पर सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे से जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं रोकथाम संबंधित उपायों की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति नियंत्रण मंे है। उन्हांेने बताया कि मंगलवार से बाड़मेर मंे स्वाइन फ्लू की जांच स्थानीय स्तर पर शुरू हो जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए मरीजांे के समुचित उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियांे लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे से पेयजल योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत हुए विद्युत कनेक्शनांे की जानकारी लेते हुए कार्य मंे अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी.सोनी को समदड़ी तहसील के कार्य मंे तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान राजश्री ,उज्जवला योजना एवं दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मितल, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, नगर परिषद आयुक्त पवन मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की बैठक 22 को


                बाडमेर, 18 फरवरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रांे की फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध मंे 22 फरवरी को सांय 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की बैठक आयोजित की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियांे की हार्ड एवं साफ्ट कापी उपलब्ध करवाने, ऐसे पात्र व्यक्ति जिसका किसी कारणवंश मतदाता सूची मंे पंजीयन नहीं हुआ हो अथवा अपनी प्रविष्टियांे मंे संशोधन करवाना चाहता है तो उसके आवेदन की प्रक्रिया, एनवीएसपी पोर्टल, मोबाइल एप्प, काल सेंटर 1950, अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सात दिन तक बीएलओ की ओर से प्रदर्शित करने की जानकारी दी जाएगी। इस बैठक मंे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...