बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

तिलवाड़ा पशु मेले की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को तिलवाड़ा पशु मेला स्थल का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने तिलवाड़ा पशु मेले से पूर्व मैदान के समतलीकरण, पशुओं एवं पशुपालकों के ठहरने की व्यवस्था, पानी तथा बिजली की व्यवस्था, अस्थाई पुलिस चौकी समेत अन्य तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुलिया निर्माण का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि मेला आयोजन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने विकास अधिकारी रामावतार शर्मा एवं सरपंच शोभ सिंह को मेला मैदान में झाड़ियों की कटाई करवाने एवं पशु खेलियों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 
 जिला कलक्टर गुप्ता ने तिलवाड़ा पशु मेले के इतिहास एवं आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डाक बंगला का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मेहला, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अमीलाल सहारण, नारायण सिंह सोलंकी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

पात्र बच्चों को पालनहार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार रात्रि में रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पालनहार योजना से पात्र बच्चों को लाभान्वित करवाने के लिए तीन दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना सम्बन्धित ग्रामीणों की अपीलें निस्तारित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे, तभी वे इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पूर्ण एवं सही रूप से भरा जाए, ताकि फार्म निरस्त होने की कोई संभावना नहीं रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पेंशन, छात्रवृत्ति, व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं का सीधा पैसा संबंधित लाभार्थी के बैंक खातों में जाता है, इसलिए वे अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जुड़वा लें।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, पालनहार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के बारे मंे अवगत कराया। शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी समेत अन्य जन समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालू राम, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र,विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सरपंच विशनाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर 2.25 लाख की सहायता सौंपी

बाड़मेर, 13 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बालोतरा उपखंड अधिकारी के वाहन चालक भोमाराम के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के साथ 2.25 लाख रूपए की सहायता सौंपी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल ने बुधवार को वाहन चालक भोमाराम के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्हांेने अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे से एकत्रित की गई 2.25 लाख रूपए की सहायता राशि सौंपी। उल्लेखनीय है कि वाहन चालक भोमाराम की कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे मंे मृत्यु हो गई थी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई आज

बाड़मेर, 13 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।  
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।  

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

डेटा अपलोड एवं आधार अधिप्रमाणन में शीघ्रता लाने के निर्देश

 - किसानों का ई-मित्र केन्द्रों पर निःशुल्क होगा आधार से अधिप्रमाणन

 बाड़मेर, 12 फरवरी। मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता ने कहा है कि कृषि ऋण माफी, 2019 के पात्र किसानों द्वारा ई-मित्र केन्द्रों पर जाकर अपने आधार नम्बर से आवेदन एवं अधिप्रमाणन करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। ई-मित्र केन्द्रों को इस बाबत किया जाने वाले शुल्क को राज्य सरकार के स्तर से वहन किया जायेगा। गुप्ता मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना, 2019 के त्वरित के क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलक्टर्स की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण माफी से संबंधित आवेदन को शीघ्रता से भरकर वेब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करावें तथा पात्र किसानों को शीघ्र लाभ मिले इसके लिये उसका आधार नम्बर से अधिप्रमाणन भी जल्द करावें। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की ऋण माफी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसलिये इसे क्रियान्वित कर पात्र किसानों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि कई पैक्स द्वारा डेटा अपलोड का अच्छा कार्य किया जा रहा है तथा अभी तक 10 लाख 45 हजार 284 किसानों का डेटा अपलोड हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन पैक्स से संबंधित किसानों के डेटा अपलोड की गति धीमी चल रही है, उसमें तेजी लाई जाये तथा डेटा अपलोड के कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाये।
गुप्ता ने डेटा फीडिंग में अच्छे कार्य करने वाले जिलों की सराहना करते हुए कहा कि अब किसान का अधिप्रमाणन जल्द हो जाये इसके लिये योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर किसानों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करावें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला कलक्टर लगातार मोनेटरिंग कर योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने कहा कि जिला कलक्टर लोन वेवर पोर्टल के डैशबोर्ड को मोनेटरिंग को आधार बनायें एवं एक्टिव पैक्स, डेटा फीडिंग,अधिप्रमाणन,प्रमाणपत्र का जारी होना एवंप्रमाणपत्र के वितरण संबंधी तथ्यों को नियमित रूप से देखें। उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों का 30 नवम्बर, 2018 की स्थिति में समस्त बकाया फसली ऋण माफ कर दिया गया है तथा जिन किसानों द्वारा राशि जमा करा दी गई है वह उनके बचत खातें में जमा होगी।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

- पात्र बच्चों को पालनहार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार रात्रि में रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पालनहार योजना से पात्र बच्चों को लाभान्वित करवाने के लिए तीन दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना सम्बन्धित ग्रामीणों की अपीलें निस्तारित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे, तभी वे इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पूर्ण एवं सही रूप से भरा जाए, ताकि फार्म निरस्त होने की कोई संभावना नहीं रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पेंशन, छात्रवृत्ति, व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं का सीधा पैसा संबंधित लाभार्थी के बैंक खातों में जाता है, इसलिए वे अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जुड़वा लें। 
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, पालनहार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कहा गया। शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी समेत अन्य जन समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालू राम, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र,विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सरपंच विशनाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सलाहकार समिति की बैठक 14 को

बाडमेर, 12 फरवरी। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी द्वारा दी गई।

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा

प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक 19 को

बाडमेर, 12 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाडा वर्ष 2019 की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयाजित की जाएगी। 
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमीलाल सहारण ने बताया कि उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, राशन, चारा, जल एवं विद्युत व्यवस्था तथा परिवहन व्यवस्थाइत्यादि पर चर्चा की जाएगी।

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 18 को

बाडमेर, 12 फरवरी। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 18 फरवरी को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

विकास कार्य स्वीकृत करवाने के साथ प्राथमिकता से श्रमिक नियोजित करेंःगुप्ता

मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ होने की तिथि से तीन पूर्व मस्टररोल जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। राज्य सरकार 100 दिवसीय कार्य योजना के अनुसार चारागाह विकास, खेल मैदान, श्मशान घाट एवं माडल तालाब के कार्य स्वीकृत करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे प्रदेश के औसत श्रमिक नियोजन के अनुरूप न्यूनतम 262 श्रमिक आवश्यक रूप से नियोजित किए जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि 18 फरवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता से विकास कार्यों की स्वीकृतियां जारी करवाना सुनिश्चित्त करवाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस ग्राम पंचायत मंे श्रमिक नियोजन के लिए पर्याप्त मात्रा मंे विकास कार्य स्वीकृत नहीं है। उस ग्राम पंचायत से विकास कार्य स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के मस्टररोल पखवाड़ा शुरू होने से तीन पहले जारी करने के निर्देश दिए। ताकि कार्य स्थल पर मस्टररोल पहुंचने के साथ रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकांे को नियोजित करने मंे सहुलियत हो। उन्हांेने कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति मेें ढि़लाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे जनवरी माह मंे बाड़मेर जिले की रैंकिंग द्वितीय स्थान पर रहने पर विकास अधिकारियांे को बधाई दी।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सेड़वा, शिव, सिवाना समेत अन्य पंचायत समितियांे के विकास अधिकारियांे को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जीपीडीपी प्लान आयोजना समिति की बैठक से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं में गति लाने के भी निर्देश दिए गए। 

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

जिला स्तरीय जन सुनवाई 14 को


                बाड़मेर, 11 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर की रामसर का कुंआ मंे रात्रि चौपाल मंगलवार को


                बाड़मेर, 11 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता मंगलवार को रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को बाड़मेर आगोर कलस्टर की रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

ऋण माफी के लिए आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी


                बाड़मेर, 11 फरवरी। राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 से लाभांवित होने के लिए किसानांे का आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी है। किसान ई-मित्र पर जाकर आधार एवं मोबाइल नंबर का सत्यापन कर सकते है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कोई भी पात्र किसान ऋण माफी के लाभ से वंचित नहीं रहे और कोई भी अपात्र किसान किसी पात्र किसान की राशि को नहीं हड़प सके। इसके लिए बैंक की ओर से पात्र किसान का आधार एवं मोबाइल आधारित सत्यापन करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक इसके लिए किसान के पास आधार नंबर एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। यदि किसी किसान के पास आधार नंबर नहीं है तो नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपना आधार के लिए पंजीयन करवा लें। इसके उपरांत आधार केन्द्र की ओर से जारी पंजीयन आईडी को बैंक शाखा पर प्रस्तुत करने पर ऐसे किसान को उनकी पात्रता के अनुसार इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि योजना के दायरे में आने वाले किसान से योजना की पात्रता पूर्ण करने के संबंध में सादे कागज पर स्व प्रमाणित शपथ पत्र लिया जाएगा। किसान की ओर से दिए जाने वाले शपथ पत्र को राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के तहत स्टाम्प शुल्क से मुक्त कर दिया है। उनके मुताबिक जिन पात्र किसानों की मृत्यु हो चुकी है, उन किसानों की ऋण माफी के लिए उनके वारिसान को किसान का सक्षम स्तर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करना होगा तथा विधिक वारिसान का आधार सत्यापन कर किसान को योजना के तहत लाभांवित किया जाएगा।

3.90 लाख किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ हस्तांतरित


पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ, उसी संवत मंे काश्तकारांे के खातांे मंे हस्तांतरित हुई राशि

                बाड़मेर, 11 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे 3 लाख 90 हजार 590 किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ 40 लाख 54 हजार रूपए जमा करा दिए गए है। पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ है उसी संवत मंे अनुदान की राशि किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 75 से 100 फीसदी खराबे वाली 13 तहसीलांे के 1 लाख 19 हजार 827 काश्तकारांे के खातांे मंे 66 करोड़ 35 लाख एवं 1 लाख 96 हजार 216 अन्य किसानांे के खातांे मंे 252.47 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के रूप मंे हस्तांतरित किए गए है। उन्हांेने बताया कि 50 से 75 फीसदी खराबे वाली 11 तहसीलांे के 26182 लघु सीमांत काश्तकारांे के खातांे मंे 11 करोड़ 75 लाख एवं 10 तहसीलांे के 46 हजार 69 किसानांे के खातांे मंे 55 करोड़ 70 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 33 से 50 फीसदी खराबे वाली 4 तहसीलांे के 2296 काश्तकारांे के खातों मंे 1 करोड़ 14 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। उल्लेखनीय है कि अभाव संवत 2075 के दौरान खरीफ फसल मंे खराबा होने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने बाड़मेर जिले के 2694 राजस्व गांवांे को गंभीर एवं 47 राजस्व गांवांे को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया था। जिला प्रशासन ने किसानों को त्वरित राहत देने के लिए प्राथमिकता से प्रभावित किसानांे की सूचियां तैयार करवाकर राज्य सरकार को भिजवाई थी। जहां से कृषि आदान अनुदान की राशि प्राप्त होते ही तत्काल किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।

स्वाइन फ्लू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग का कार्य तीन दिन मंे पूरा करें : गुप्ता


कलेवा योजना मंे अनियमिताआंे की शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित

                बाड़मेर, 11 फरवरी। डोर टू डोर स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग का कार्य आवश्यक रूप से तीन दिनांे मंे पूरा कर लिया जाए। स्क्रीनिंग एवं उपचार के प्रति विशेष गंभीरता बरतने के साथ स्वाइन फ्लू के लक्षण प्रतीत होने पर संबंधित मरीज को तत्काल टेमी फ्लू दी जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम गतिविधियों, उपचार एवं घर-घर स्क्रीनिंग करने के कार्य की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। इसमंे किसी तरह कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं रोकथाम संबंधित गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने राजश्री योजना एवं दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश जारी किए कि संबंधित एएनएम को लक्ष्य आवंटित कर आवश्यक दस्तावेज संकलित करवाएं,ताकि लाभार्थियांे को प्रथम किश्त जारी की जा सके। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पिछली साप्ताहिक बैठक मंे दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देशांे के अनुरूप प्रगति नहीं लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे को प्राथमिकता से प्रमाण पत्र जारी किए जाए, ताकि उनको पेंशन समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके। उन्हांेने सब सेंटरांे पर जांच के लिए उपलब्ध उपकरणांे की उपलब्धता संबंधित सूचना आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कलेवा योजना संबंधित शिकायत की जांच के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं कोषाधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने जलदाय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए हैंडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर ठेकेदार सही काम नहीं कर रहे है तो उनको नोटिस जारी किए जाए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्याें के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमंे पेयजल से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। जिला कलक्टर ने उज्जवला योजना, पालनहार योजना, पेंशन समेत अन्य योजनाआंे की जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र देने के निर्देश : जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने निर्देश दिए है कि अधिशाषी अभियंता दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिन गांवांे मंे विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनके बारे मंे कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र जारी करें। उनकी ओर से इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। अगर इस दौरान नियमांे मंे पात्र परिवार विद्युत कनेक्शन से वंचित पाया गया तो संबंधित अधिशाषी अभियंता को चार्जशीट जारी की जाएगी।





गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि इस बैठक मंे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक मंे निजी विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बाल वाहिनी संचालन के बारे मंे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

रेलवे समपार सी 327 एवं 328 शुक्रवार को आंशिक बंद रहेगा


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जसाई खंड मंे सीएसएम मेकनाइज्ड विधि के जरिए रेलवे ट्रेक के रखरखाव का कार्य चल रहा है। इसके तहत रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 पर भी पैकिंग कार्य किया जाना है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि 8 फरवरी को पैकिंग कार्य के कारण रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 आंशिक रूप से बंद रहेगा।

ऋण माफी शिविरांे का आगाज, किसानांे को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र


बाड़मेर मंे शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे आयोजित होंगे ऋण माफी शिविर

                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति बायतू पनजी से ऋण माफी शिविरांे की शुरूआत हुई। इस दौरान 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलने से किसानांे के चेहरे खिल उठे।
                राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019 के प्रथम चरण के तहत गुरूवार को बायतू पनजी मंे आयोजित ऋण माफी शिविर के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का ऋण माफ करने का कार्य किया है। उन्होंने राजस्थान की वर्तमान सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढाने तथा किसान एवं आम नागरिक की खुषहाली के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों को मिलने वाला गेहूं एक रूपए  किलो में दिया जाएगा। एक मार्च से बेरोजगारी भत्ता तीन हजार रूपए मिलेगा। उन्होंने सरकार को जन हितैषी एवं आम आदमी के सुख दुख में भागीदार रहने वाली बताते हुए कहा कि बेटा एवं बेटी को समान माने। साथ ही दोनांे को आवष्यक रूप से षिक्षा से जोड़े।
                जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि यह बेहद खुषी की बात है कि बायतू पनजी से इस अभियान की शुरूआत हुई है। उन्हांेने कहा कि जिले की 283 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे ऋण माफी षिविरांे का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने इस दौरान किसान ताजाराम को सबसे अधिक ऋण 96794 रूपए माफ होने के लिए व्यक्तिषः षुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान प्रधान गेरोदेवी, सरपंच जीयो देवी, पूर्व प्रधान सिमरथाराम,पूर्व सरपंच खेताराम,तहसीलदार ममता लहूआ, विकास अधिकारी अमित चौधरी,मनीष चौधरी समेत दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
रामसीन एवं राणीगांव मंे षिविर आज : राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे ऋण माफी शिविरों का आयोजन होगा।

अग्नि पीड़ित चार परिवारों को 72 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दिन मंे स्वीकृत की आर्थिक सहायता

                बाड़मेर, 07 फरवरी। जिला प्रशासन ने भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 72700 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है।
                भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुई आगजनी मंे चार परिवारों को नुकसान हुआ था।  इस पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को इन परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 72 हजार 700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इस आगजनी में रेशमाराम की 13 बकरियांे की मौत हो गई थी। इसके अलावा आवासीय एवं घरेलू सामान की क्षति हुई।
                उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर उसको 49 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।  इसी तरह रिडमल राम , गोमदा राम एवं कुंपा राम को आवासीय क्षति होने एवं घरेलू सामान का नुकसान होने पर 7900-7900 कुल 23700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सरहदी लोगांे को खादी से जोड़ा जाएगा : सक्सेना


                बाड़मेर, 07 फरवरी। सरहदी इलाकांे मंे रहने वाले लोगांे को खादी से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा मंे विशेष प्रयास किए जा रहे है। बाड़मेर जिले मंे करीब 1200 चरखों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि कतिनांे को चरखे उपलब्ध करवाए जाए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरूवार को पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।
                खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि खादी के जरिए हर हाथ को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। शुरूआती दौर मंे बाड़मेर जिले मंे 100 चरखे वितरित किए गए है। उन्हांेने कहा कि उनकी मंशा है कि महिलाआंे को घर बैठे रोजगार मिल सके। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वे अपने परिवार का आसानी से गुजारा चला सकेगी। उन्हांेने बताया कि कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया गया है। खादी को डिजाइनिंग से जोड़कर मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक उत्पाद बनाए जा रहे है। मौजूदा समय मंे हर तबके मंे खादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि रोजाना 1400 से 1500 मोदी जैकेट की बिक्री हो रही है। खादी को मार्केट की डिमांड के अनुसार जोड़ने के साथ खादी से जुड़ी गांधी जी की धरोहरांे को संरक्षित किया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...