सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

न्यायिक प्रकरणांे संबंधित समीक्षा बैठक 05 फरवरी को


                बाड़मेर, 04 फरवरी। विभागीय प्रकरणांे की प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए लाइटस साफ्टवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे बैठक रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली इस बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियांे को जनवरी 2019 तक की आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 6 फरवरी को


                बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान अभाव संवत 2075 के दौरान जिले मंे संचालित की जाने वाले राहत गतिविधियांे मंे पशु संरक्षण के लिए गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, असहाय एवं आवारा पशुआंे के लिए पशु शिविर खोले जाने, पशुपालकांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाने करवाने के लिए चारा डिपो खोलने, समस्त जिले मंे पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रेषित किए गए प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं अभाव संवत 2074 मंे करवाए गए पेयजल परिवहन के विरूद्व होने वाले व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस बैठक मंे राजस्व मंत्री, सांसद, जिला प्रमुख, विधायकगण को आमंत्रित किया गया है।

सात फरवरी से आयोजित होंगे फसली ऋण माफी शिविर


सहकारी बैंकों के पात्र किसानों को मिलेंगे ऋण माफी प्रमाण पत्र

                बाड़मेर, 04 फरवरी। सहकारी बैंकांे के पात्र किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे 7 फरवरी से फसली ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
                निर्देशांे के अनुसार 7 फरवरी से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में आयोजित होने वाले फसली ऋण माफी के शिविरों में सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किए जाएंगे। इसको राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता मानते हुए सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सांख्यिकी विभाग एवं सहकारिता के अधिकारियों के बीच में समन्वय सुनिश्चित करते हुए समय पर किसानांे का डेटा लोन वेवर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। जिला कलक्टर्स को स्वयं अपने स्तर से रेण्डमली चैक करने तथा निगरानी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए है कि संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर उपलब्धता के अनुसार अपने-अपने जिलों में आयोजित होने वाले ऋण माफी शिविरों में उपस्थित रहें। ताकि पात्र किसान को मिलने वाला लाभ सुनिश्चित हो सके। पात्र किसानों को समय पर सूचना मिल जाए, इसके लिए सहकारिता विभाग सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा संबंधित जिला कलक्टर के साथ तालमेल के साथ कार्य करें।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक : ऋण माफी से जुड़े कोई भी अधिकारी जिला कलक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस संबंध मंे मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स को निर्देशित किया है। इसके अलावा जिस विधानसभा क्षेत्र में शिविर का आयोजन होना है वहां के जन प्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विभागीय अपडेटस के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश


जिला कलक्टर ने दो बीसीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने अधिकारियांे को अपेक्षित प्रगति लाने तथा विभागीय योजनाआंे के अपडेटस के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्धारित बिन्दूआंे के अनुरूप सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति हासिल करें। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को प्राथमिकता से दिव्यागांे के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे के प्रमाण पत्र जारी करने मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने मंे न्यूनतम प्रगति वाले दो ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता गतिविधियांे के साथ उपचार के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्हांेने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियांे को हैडपंप एवं टयूबवैल खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने एवं इसके लिए अतिरिक्त रिंग मंगवाने के लिए कहा। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि टयूबवैल खोदते समय भू जल विभाग से आवश्यक रूप से अनुमति ली जाए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को धनाउ मंे तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक मंे दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे मंे प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर गुप्ता ने अधिकारियांे को बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता हजारीराम, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत

                बाड़मेर, 04 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे तीसवां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार को प्रारंभ हुआ। जिला मुख्यालय पर इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन को यातायात नियमांे की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आम जनता से यातायात नियमांे की पालना करने की अपील की है। उन्हांेने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले हेलमेट की अनिवार्यता को लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। उन्हांेने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा को वाहन चालकांे की भी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी हेलमेट का इस्तेमाल करते हुए इस अभियान मंे भागीदारी बनें। उनकी ओर से निर्देश दिए जाएंगे कि कलेक्ट्रेट स्टाफ भी दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, थार सड़क सुरक्षा समिति के महेश पनपालिया, रामकुमार जोशी, पुरूषोतम खत्री, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जागरूकता रैली मंे शामिल दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकांे ने शहर के विभिन्न मार्गाें से गुजरते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दस फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनांे मंे सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकांे की आंखांे की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह मंे आज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 5 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग, रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डाक बंगला परिसर मंे प्रातः 11 बजे से चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा।

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

जिला कलक्टर की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 03 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 8 फरवरी को कोनरा कलस्टर की ढ़ोक ग्राम पंचायत, 12 फरवरी को बाड़मेर आगोर कलस्टर की ग्राम पंचायत रामसर का कुंआ, 15 को शौभाला जेतमाल कलस्टर की ग्राम पंचायत मांगता, 19 को रामसर कलस्टर की रामसर ग्राम पंचायत एवं 22 फरवरी को मालपुरा कलस्टर की नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उनके मुताबिक रात्रि चौपाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से,जागरूकता रैली निकलेगी


तीसवें सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’

                बाड़मेर, 03 फरवरी। बाड़मेर जिले में तीसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग की ओर से वाहनों की संयुक्त जांच के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। जिला मुख्यालय पर 4 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन कार्यालय मंे केयर्न इंडिया की ओर से सीट बैल्ट कान्वेन्सर मशीन के जरिए लाइव डेमो दिखाया जाएगा। इसके अलावा ओडियो एवं वीडियो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 5 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग, रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डाक बंगला परिसर मंे प्रातः 11 बजे से चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। 6 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, 7 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग एवं सुरक्षा नियमांे की जानकारी देने के साथ रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयांे मंे सड़क सुरक्षा नियमांे संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को विद्यालयांे एवं महाविद्यालयांे मंे जन जागृति अभियान के साथ भाड़खा मंे सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के साथ पेम्पलेट बांटे जाएंगे। इसी तरह 9 फरवरी को परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा गैर मोटर चालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही चौहटन कस्बे मंे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 10 फरवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार, 2 फ़रवरी 2019

आठ पंचायत समितियों में भर्ती कैम्प आयोजित


                बाड़मेर, 02 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर चयन हेतु जिले की आठ पंचायत समितियों में एक दिवसीय भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
                एस.एस.सी.आई.एस.आई.एस. ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि  बाड़मेर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर पंचायत समिति स्तर पर आगामी 3 से 10 फरवरी तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प के माध्यम से चयनित किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि पंचायत समिति बालोतरा में 3 फरवरी, धोरीमन्ना मे 4 फरवरी, चौहटन में 5 फरवरी, शिव में 6 फरवरी, बायतू में 7 फरवरी, गड़रारोड में 8 फरवरी, समदड़ी में 9 फरवरी एवं बाड़मेर में 10 फरवरी को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष, न्यूनतम 10वीं पास, 170 से.मी. लम्बाई, वजन 55 कि.ग्रा., सीना 80 से 85 सेमी. एवं शारिरीक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है। निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन भर्ती स्थल पर किया जाकर एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात स्थाई नौकरी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों पर नौकरी दी जाएगी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह कल से, आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां


तीसवें सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’

                बाड़मेर, 02 फरवरी। बाड़मेर जिले में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता अभियान के तहत तीसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी तक आयोजित होगा। इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग की ओर से वाहनों की संयुक्त जांच के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
        जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ के अवसर पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन कार्यालय मंे केयर्न इंडिया की ओर से सीट बैल्ट कान्वेन्सर मशीन के जरिए लाइव डेमो दिखाया जाएगा। इसके अलावा ओडियो एवं वीडियो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 5 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग, रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डाक बंगला परिसर मंे प्रातः 11 बजे से चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। 6 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, 7 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग एवं सुरक्षा नियमांे की जानकारी देने के साथ रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयांे मंे सड़क सुरक्षा नियमांे संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की जाएगी।
       उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को विद्यालयांे एवं महाविद्यालयांे मंे जन जागृति अभियान एवं भाड़खा मंे सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के साथ पेम्पलेट बांटे जाएंगे। इसी तरह 9 फरवरी को परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा गैर मोटर चालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही चौहटन कस्बे मंे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 10 फरवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले जिला मुख्यालय पर गांधी चौक से भगवान महावीर टाउन हाल तक पैदल जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 

राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश


संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करें

                बाड़मेर, 02 फरवरी। राजस्व प्रकरणांे का त्वरित निस्तारण करके आमजन को राहत प्रदान करें। संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लंबित राजस्व प्रकरणांे के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियांे को संवेदनशीलता के साथ सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्हांेने कहा कि राजस्व अधिकारी अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे को निपटाने का प्रयास करें। ताकि ग्रामीणांे को
राहत मिल सके। राजस्व अधिकारी किसी भी निर्णय को पारित करने से पूर्व उस पक्ष से जुड़ी समस्त जानकारियों, नियमों तथा कानूनों का अध्ययन करें। उन्हांेने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मददेजर राजस्व अधिकारियांे की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ऐसे मंे निष्पक्ष एवं भय रहित चुनाव संपन्न करवाने के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्रांे के पर्यवेक्षण के साथ चूनाव आयोग की ओर से समय-समय पर मांगी जाने वाली सूचनाएं संकलित कर लें। उन्हांेने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदान केन्द्र मंे विद्युत की व्यवस्था आवश्यक रूप से हो। इसके अलावा मतदाता जागरूकता गतिविधियां करवाई जाए। ताकि कोई भी मतदाता मतदान करने से पीछे नहीं रहें। बैठक में जिला कलक्टर गुप्ता ने भूमि अवाप्ति, रोड़ा एक्ट एवं वसूली के प्रकरणांे का निस्तारण करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश देते हुए वांछित लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बंटवारा, नामांतरण एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के लिए कहा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत विभिन्न उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।



लोकसभा चुनाव के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें : गुप्ता


जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न प्रकोष्ठांे से जुड़े अधिकारियांे को दिए आवश्यक निर्देश

                बाड़मेर, 02 फरवरी। लोकसभा चुनाव के लिए गंभीरता एवं सजगता के साथ समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। ताकि विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करवाए जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे लोकसभा चुनाव की तैयारियांे संबंधित बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने कहा कि किसी भी रूप मंे चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी अपनी तैयारियां शुरू कर दें। उन्हांेने कहा कि मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, मतदाताओं के आने-जाने के सुगम रास्ते के साथ अन्य आवश्यक सुविधाआंे की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा मंे प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि जिन पात्र लोगांे के नाम मतदाता सूचियांे मंे नहीं है उनको जोड़ने का कार्य संपादित करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन मतदान केन्द्रों में बिजली व्यवस्था नहीं है,वहां दीन दयाल उपाध्याय विद्युतिकरण योजना के तहत कनेक्शन प्राथमिकता से करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने चुनाव ड्यूटी देने वाले कार्मिकों, अधिकारियांे को सूचीबद्ध करने तथा डाटा संकलन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे संबंधित प्रभारी अधिकारियांे से विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदाताआंे को मतदान करने मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं आएं। इसके अलावा मतदान केन्द्रांे पर चुनाव आयोग के निर्देशांे के अनुरूप समस्त सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
                उन्हांेने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के अनुभव का लाभ लेते हुए टीम भावना के साथ लोकसभा चुनाव के लिए समस्त तैयारियां की जाए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आगामी कुछ दिनांे मंे प्रकोष्ठांे का गठन करने के साथ उनके प्रभारी अधिकारियांे के संबंध मंे आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा एक सप्ताह मंे सेक्टर अधिकारियांे की नियुक्ति कर दी जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने स्वीप गतिविधियांे, मतदान दल गठन एवं अन्य प्रकोष्ठांे से संबंधित कार्याें के बारे मंे बताया। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कार्मिकांे से संबंधित अपडेट डाटाबेस भिजवाने के लिए कहा। इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी रामदेव गोयल, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह समेत उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019

बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक 4 फरवरी को


                बाड़मेर, 01 फरवरी। बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक प्रधान पुष्पादेवी की अध्यक्षता मंे 4 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे आयोजित होगी।
                विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि इस बैठक मंे पानी एवं बिजली की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत अन्य विभागीय योजनाआंे, मतदाता जागरूकता फार्म, वर्ष 2019-20 के महात्मा गांधी नरेगा एवं जीपीडीपी वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे बैठक शनिवार को


                बाड़मेर, 01 फरवरी। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियांे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे की बैठक शनिवार को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक मंे समस्त प्रभारी अधिकारियांे को अब तक प्राप्त दिशा-निर्देशांे के संबंध मंे तैयार कार्य योजना एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आठ पंचायत समितियों में भर्ती कैम्प आयोजित


                बाड़मेर, 01 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर चयन हेतु जिले की आठ पंचायत समितियों में एक दिवसीय भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
                एस.एस.सी.आई.एस.आई.एस. ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि  बाड़मेर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर पंचायत समिति स्तर पर आगामी 3 से 10 फरवरी तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प के माध्यम से चयनित किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि पंचायत समिति बालोतरा में 3 फरवरी, धोरीमन्ना मे 4 फरवरी, चौहटन में 5 फरवरी, शिव में 6 फरवरी, बायतू में 7 फरवरी, गड़रारोड में 8 फरवरी, समदड़ी में 9 फरवरी एवं बाड़मेर में 10 फरवरी को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन भर्ती स्थल पर किया जाकर एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात स्थाई नौकरी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों पर नौकरी दी जाएगी।


3.90 लाख किसानांे को मिलेगा 387 करोड़ का कृषि आदान अनुदान


प्रभावित किसानांे को मिलेगी राहत,प्रदेश मंे सबसे पहले बाड़मेर जिला प्रशासन ने जारी की स्वीकृति

                बाड़मेर, 01 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे खरीफ मंे हुए खराबे से प्रभावित 3.90 लाख किसानांे को कृषि आदान अनुदान के रूप मंे 387 करोड़ की राशि मिलेगी। बाड़मेर जिला प्रशासन ने प्रदेश मंे सबसे पहले कृषि आदान अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। प्रभावित काश्तकारांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान की राशि हस्तांतरित की जाएगी।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभाव संवत 2075 के दौरान खरीफ फसल मंे खराबा होने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने बाड़मेर जिले के 2694 राजस्व गांवांे को गंभीर एवं 47 राजस्व गांवांे को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया था। जिला प्रशासन ने किसानों को त्वरित राहत देने के लिए प्राथमिकता से प्रभावित किसानांे की सूचियां तैयार करवाकर कृषि आदान अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी है। इसके तहत 33 से 100 फीसदी फसल खराबे वाले अभावग्रस्त गांवांे के प्रभावित 1 लाख 48 हजार 383 लघु सीमांत काश्तकारांे के लिए 79.27 करोड़ तथा 2 लाख 42 हजार 418 अन्य काश्तकारांे के लिए कृषि आदान अनुदान के रूप मंे 308.34 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि फसल खराबे से प्रभावित किसानांे के खातांे मंे यह राशि हस्तातंरित की जाएगी।
                फसल खराबे के अनुसार मिलेगा कृषि आदान अनुदानः खरीफ फसल मंे हुए खराबे के आधार पर किसानांे को कृषि आदान अनुदान का लाभ मिलेगा। इसके तहत बाड़मेर जिले की 13 तहसीलांे के 1 लाख 19 हजार 861 लघु सीमांत काश्तकारांे को फसल मंे 75 से 100 फीसदी खराबा होने पर 66 करोड़ एवं 11 तहसीलांे के 26 हजार 191 लघु सीमांत काश्तकारांे को 11.76 करोड़ तथा 4 तहसीलांे के 2296 लघु सीमांत काश्तकारांे को 1.13 करोड़ की राशि कृषि आदान अनुदान के रूप मंे मिलेगी। इसी तरह 13 तहसीलांे के 1 लाख 96 हजार 328 अन्य किसानांे को 75 से 100 फीसदी खराबा होने पर 252.61 करोड़ एवं 50 से 75 फीसदी खराबा होने पर 10 तहसीलांे के 46 हजार 90 किसानांे को 55.73 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के रूप मंे उनके खातांे मंे हस्तांरित किए जाएंगे।

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

बाडमेर, 31 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने गुरूवार सायं जालीपा पहुंच कर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कालेज प्राचार्य को आगामी सत्र में कम से कम 100 विद्यार्थियों का प्रवेश करवाने के लिए समुचित इन्तजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन.डी. सोनी से मेडिकल कॉलेज के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने प्रयोगशाला, लेक्चर थियेटर, एक्सरे, सीटी स्केन इत्यादि कक्षों का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि शीध्रतिशीध्र जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रारम्भ करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होने मेडिकल कॉलेज की भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए इसके आसपास की राजकीय भूमि को मेडिकल कॉलेज को आवंटित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख श्रीमति प्रियंका मेघवाल, बाडमेर प्रधान श्रीमति पुष्पा चौधरी, जिला परिषद सदस्य फतेह खान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुशील परमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मितल, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

मरीजांे को मिले निःशुल्क दवाएं,जांच के लिए बाहर भेजा तो होगी कार्रवाई


चिकित्सा मंत्री शर्मा ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

                बाड़मेर, 31 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू की रोकथाम को किए गये प्रबंधों की समीक्षा की।
                राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने वार्डो का भ्रमण कर पूरी व्यवस्थाओं का  अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की सफाई व्यवस्था समुचित ढंग से नहीं होने पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे अस्पताल में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। चिकित्सा मंत्री शर्मा ने चिकित्सालय में बनाए गए स्वाइन फ्लू के आईसोलेटेड वार्ड का निरीक्षण किया तथा स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए किए गए चिकित्सा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने स्वाईन फ्लू की स्क्रीनिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय में मौजूद चिकित्सकों से मरीजों के बारे में पूछताछ की एवं भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे वार्ड के चिकित्सक प्रभारी एवं एनएनएम को पाबंद करें कि वे राउण्ड में आते ही सबसे पहले मरीजों को वार्ड में सफाई रखने के लिए के बारे में जानकारी दें। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केन्द्रों का निरीक्षण करने के साथ दवाइयों के वितरण की व्यवस्था के बारे में पूछा। उन्हांेने चिकित्सकों को पाबंद किया कि वे बाहर की दवाइयां तथा जांच नहीं लिखें। ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा मंत्री शर्मा ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत प्रतिदिन उपलब्ध चिकित्सकों की जानकारी के लिए अलग-अलग फ्लैक्स लगवाने को कहा।उन्होंने चिकित्सालय में होने वाली निःशुल्क जांचों तथा उपलब्ध दवाइयों की सूची अस्पताल में अलग-अलग स्थानों पर फ्लैक्स लगवाकर चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राजकीय चिकित्सालय मंे मरीजांे को अतिरिक्त चिकित्सा सेवाएं एवं जांच सुविधा उपलब्ध कराने के बारे मंे चिकित्सा मंत्री को अवगत कराया।









स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता जरूरी, निपटने को पुख्ता इंतजाम : शर्मा


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने चिकित्साधिकारियांे को दिए दिशा-निर्देश

                बाड़मेर, 31 जनवरी। आमजन मंे स्वाइन फ्लू से बचाव के प्रति जागरूकता होना जरूरी है। इसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। चिकित्सा विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए है। सभी चिकित्सकांे को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए गए है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे चिकित्साधिकारियांे की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद तथा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य सरकार स्वाइन फ्लू के उपचार के लिए कारगर व्यवस्थाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि समस्त जिला मुख्यालयों पर स्वाइन फ्लू संबंधित जांच केन्द्र खोले गए है। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजांे को जांच की सुविधा मुहैया हो रही है। उन्हांेने कहा कि स्वाइन फ्लू पोजिटिव होना अवश्य चुनौती है,लेकिन यह लाइलाज नहीं है। इससे बचाव के लिए आमजन मंे जागरूकता होना बेहद जरूरी है। चिकित्सा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के प्रति सजग रहें एवं रोगी मंे इसके लक्षण मिलते ही तत्काल समय पर उपचार सुनिश्चित करें। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों की प्रार्थना सभाआंे मंे चिकित्सकों को भेजकर स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दें,। ताकि जन सहयोग से इस रोग पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा.शर्मा ने कहा कि सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर होर्डिंग्स अथवा पोस्टर लगाकर स्वाइन फ्लू के लक्षण एवं उपचार के बारे मंे जानकारी प्रदर्शित करवाएं। उन्हांेने सभी चिकित्सको को हिदायत दी कि वे मरीज को बाहर की दवाई एवं जांच के लिए पर्ची नहीं लिखें। साथ ही निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा चिकित्सालय में उपलब्ध है उसका पूरा लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक बाहर की दवा एवं जांच लिखेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में जो लपके मरीजों को बाहर की दवाई एवं जांच के लिए भ्रमित करते है उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू के रोकथाम के लिए दवा की कोई कमी नहीं है, बल्कि हमें इस परिस्थिति में सेवा भाव से कार्य कर मरीजों का उपचार करना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को मरीज भगवान के समान समझता है। वे अपने व्यवहार में बदलाव लाकर सदैव मरीज के साथ मधुर व्यवहार रखकर उसका उपचार करें, ताकि उसकी आधी बीमारी तो डॉक्टर के व्यवहार से ही ठीक हो जायेगी। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशा मुक्ति अभियान एवं एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि वे इस अभियान का प्रभावी ढंग से संचालन कर जिले को नशे एवं एनीमिया जैसी बुरे व्यसनों व बीमारियों से मुक्त करावें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि वे इस अभियान मंे पूरा सहयोग प्रदान करें। शिव विधायक अमीन खान ने ब्लाक लेवल पर बीसीएमएचओ के पद भरने का अनुरोध किया। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने डिलेवरी केसेज एवं हादसांे मंे घायल होने वाले मरीजांे को रेफर करने का मामला उठाते हुए कहा कि इस व्यवस्था मंे सुधार लाया जाए। ताकि स्थानीय स्तर मरीजांे को उपचार मिल सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए किए गए इंतजामांे एवं विभिन्न योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, प्रधान तेजाराम, पुष्पा चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।





विकास कार्याें मंे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं : शर्मा


चिकित्सा मंत्री ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास

                बाड़मेर, 31 जनवरी। विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसमंे किसी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के हक का पैसा उनको आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए खर्च होना चाहिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा.रघु शर्मा ने गुरूवार को देताणी मंे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन के शिलान्यास के अवसर पर यह बात कही।
                इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण पर चार करोड़ रूपए खर्च होंगे। इससे स्थानीय स्तर पर ग्रामीणांे को चिकित्सकीय सेवाएं मिल सकेगी। उन्हांेने कहा कि स्वाइन फ्लू से आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है। सकारात्मक रवैए के साथ चिकित्सा विभाग की टीमांे को सहयोग कर स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने मंे सहयोग करें। लोगांे मंे भय का वातावरण नहीं हो, इसके लिए वे स्वयं जिलांे का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे है। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वाइन फ्लू की दवा उपलब्ध है।
                उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश विभागीय अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने कहा कि गड़बड़ी होने पर किसी पर भी गाज गिर सकती है। उन्हांेने कहा कि आमतौर पर बाड़मेर-जैसलमेर जिले मंे स्थानांतरण होने पर सजा माना जाता हैं, जबकि वास्तविक स्थिति ऐसी नहीं है। इतनी अच्छी आबोहवा एवं इतने अच्छे लोग कहां मिल सकते है। डा.शर्मा ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे ऐसे गांव जहां स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है उनको बजट के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हांेने कहा कि आगामी समय मंे 15800 चिकित्साकर्मियांे की भर्ती होने वाली है। उसमंे बाड़मेर को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि उपलब्ध कार्मिकांे मंे से ग्रामीण इलाकांे मंे चिकित्सकीय स्टाफ नियुक्त करें। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि वे शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इससे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती आएगी। उन्हांेने बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्हांेने अकाल की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से पुख्ता इंतजाम करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन के हर सुख दुःख मंे उनके साथ खड़ी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री शर्मा ने इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देताणी के भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान शिव विधायक अमीन खान ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनने से ग्रामीणांे को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सेवा मिल सकेगी। उन्हांेने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से नए स्वीकृत होने वाले चिकित्सालयांे मंे पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराने एवं प्रतिनियुक्ति निरस्त करवाने का अनुरोध किया। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, प्रधान तेजाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य फतेह खान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा ने बच्चांे एवं ग्रामीणांे को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। उन्हांेने ग्रामीणांे से कहा कि स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। इससे निपटने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से माकूल इंतजाम किए गए है।






बुधवार, 30 जनवरी 2019

औद्योगिक समिति की बैठक स्थगित


                बाडमेर, 30 जनवरी। गुरूवार 31जनवरी को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक समिति, जिला स्तरीय संवीक्षा समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।
                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक के.आर. मेहरा ने बताया कि आगामी बैठक की तिथी से पृथक से अवगत कराया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...