शनिवार, 6 अक्टूबर 2018

राजनीतिक दलांे,मीडियाकर्मियांे एवं प्रिटिंग प्रेस प्रतिनिधियांे की बैठक रविवार को


जिला निर्वाचन अधिकारी आदर्श आचार संहिता के संबंध मंे जानकारी देंगे

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे, मीडियाकर्मियांे एवं प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियों के साथ रविवार को बैठकें आयोजित होगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आदर्श आचार संहिता एवं विधानसभा चुनाव के संबंध मंे जानकारी देंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे के साथ रविवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी। इसी तरह प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियांे के साथ दोपहर 12 बजे तथा प्रिंटिंग प्रेस प्रतिनिधियांे के साथ दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते आदर्श आचार संहिता के अलावा विधानसभा चुनाव के जुड़े विविध पहलूओं के बारे मंे जानकारी देंगे।


निष्पक्ष होकर कार्य करें अधिकारी,प्रभावी तरीके से लागू हो आचार संहिता


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहें

                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिला स्तर पर सभी अधिकारी चुनाव पर फोकस करते हुए आदर्श आचार संहिता को प्रभावी तरीके से लागू करवाना सुनिश्चित करें। कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित नहीं रहे ,इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2018 की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्य करें। सेक्टर्स ऑफिसर्स को फील्ड में भेजें तथा रिपोर्ट लेना शुरू कर दें। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्षों को चाक-चौबंद रखें तथा कानून व्यवस्था सुचारू बनाए रखना सुनिश्चत करें। कुमार ने कहा कि चुनाव कार्यों के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर कार्य करना आरंभ कर दें और उड़नदस्तों को भी सक्रिय कर दें। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य समयबद्ध कार्यक्रम के तहत संपन्न करवाने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें।
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में केन्द्रीय पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया तथा उम्मीदवारों के खर्चे पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शांतिपूर्ण चुनाव के कानून एवं व्यवस्था के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। कुमार ने बताया कि सरकारी वाहनों, हेलीकॉप्टर एवं विमान के चुनाव कार्यों में उपयोग पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकाशन सामग्री यथा पोस्टर, पैंफलेट आदि पर प्रकाशक और मुद्रक का नाम आवश्यक रूप से प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले पिं्रटिंग प्रेस स्वामियों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 (क) के तहत कार्यवाही की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के तहत मतदाता सूचियांे के प्रदर्शन के साथ नाम जोड़ने के लिए पात्र व्यक्तियांे से आवेदन लिए जाएंगे। इसके लिए एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओ को ही पात्र माना जाएगा। सभी मतदान केन्द्रो पर बी.एल.ओ. राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बी.एल.ए. के साथ प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रह कर इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही सरकारी खर्चे पर सरकारी उपलब्धियों संबंधी विज्ञापन, होर्डिंग्स आदि को प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सरकारीख्सार्वजनिक कोष से सरकार की उपलब्धियां दर्शाने संबंधी विज्ञापन, होर्डिंग्स, पोस्टर आदि नहीं लगाए जा सकते हैं। यदि लगाए गए हों तो उन्हें तुरंत प्रभाव से हटा लिया जाए एवं अविलंब इसकी पालना रिपोर्ट विभाग को प्रेषित की जाए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों, इलेक्ट्रोनिक मीडिया या अन्य मीडिया के माध्यम से राजकीय कोष से सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किसी भी उपलब्धि बाबत् विज्ञापन एवं राजनीतिक प्रवृति के समाचार प्रसारित नहीं किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य, केन्द्र सरकार एवं इनके सार्वजनिक उपक्रमों की वेबसाइट से मंत्रियों, राजनैतिक व्यक्तियों अथवा दलों के संदर्भ, फोटो आदि यदि है तो उन्हें तुरन्त हटा लिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी, सार्वजनिक भवनों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य राजनैतिक व्यक्तियों (राष्ट्रपति, राज्यपाल, अतीत के विख्यात ऐतिहासिक पुरुषों, कवियों एवं राष्ट्रीय नेताओं को छोड़कर) के फोटोग्राफ नहीं लगाए जा सकते और यदि लगे हुए है तो उनको तुरन्त हटा लिया जाए। 
                मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही मतदाताओं को नगद, राशि, गिफ्ट आइटम्स जैसे साड़ी, धोती, कंबल आदि शराब नारकोटिक्स पदार्थ वितरित नहीं किए जा सकें। इसके लिए उड़न दस्ते, आयकर विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स विभाग, वाणिज्य कर विभाग के दल का गठन किया गया है। उड़न दस्ते प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सतत काम करेंगे। नकद राशि वितरण, धोती, कंबल, साड़ी आदि वितरण शराब एवं नारकोटिक्स पदार्थों के वितरण की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के दल एवं उड़न दस्ता मौके पर जाकर तलाशी लेंगे और नकद राशि तथा सामान की जब्ती करेंगे। उन्होंने आम जन से अपील की है कि यात्रा करते समय अपने साथ अनावश्यक रूप से बड़ी मात्रा में नकद राशि लेकर नहीं चलें। बड़ी मात्रा में नकद राशि मिलने पर अनावश्यक रूप से असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उड़न दस्ता ऐसी राशि को जब्त कर सकता है और कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी राजनीतिक दल अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की सामग्री नगद राशि, शराब एवं अन्य पदार्थ स्वीकार नहीं करें। सामग्री एवं नगद राशि स्वीकार करना भारतीय दंड संहिता की धारा 171 बी के तहत दंडनीय अपराध है, जिसमें 1 वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना अथवा दोनों से दंड किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से यह भी अपील की है कि नकद राशि, गिफ्ट आइटम, शराब या अन्य वस्तुओं का यदि कहीं वितरण किया जा रहा है तो उसका वीडियो, ऑडियो भारत निर्वाचन आयोग के एप सी-विजिल पर अपलोड करें, जिससे उक्त गतिविधियों पर कार्यवाही की जा सके। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1950 पर भी सूचना दी जा सकती है। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
यह रहेगा चुनाव प्रक्रिया का कार्यक्रमः चुनाव प्रक्रिया के तहत 12 नवम्बर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। राज्य में 19 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 20 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 22 नवम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत 07 दिसम्बर, शुक्रवार को मतदान होगा तथा 11 दिसम्बर को मतगणना करवाई जाएगी। इसके साथ ही 13 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से सम्पन्न हो जाएगी।

नियंत्रण कक्ष स्थापित, राजनीतिक दलांे से जुड़ी प्रचार सामग्री हटाने के आदेश


                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आचार संहिता लागू होने के साथ राजनीतिक दलांे से जुड़ी प्रचार सामग्री हटाने के आदेश दिए गए है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता प्रभावी होने के कारण राजकीय कार्यालयांे मंे राजनीतिक व्यक्तियांे के फोटो, तस्वीर,ें पोस्टर एवं बैनर हटाने के आदेश दिए गए है। इसी तरह ऐसे पोस्टर, होर्डिग्स एवं बैनर जिन पर राजनीतिक व्यक्तियांे, पदाधिकारियांे के फोटो एवं राजनीतिक दलांे के प्रतीक चिन्ह अंकित है तथा सार्वजनिक परिसंपतियांे पर चस्पा पोस्टर, बैनर, राजनीतिक दलांे के अनाधिकृत पोस्टर, बैनर, निजी संपति पर अनाधिकृत रूप से चस्पा पोस्टर, बैनर हटाने के आदेश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि सार्वजनिक, निजी संपति पर अंकित राजनीतिक प्रकृति एवं आचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी मंे आने वाले नारे मिटाने के आदेश दिए गए है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के प्रयोजनार्थ मतदाताआंे के लिए सुविधा केन्द्र की स्थापना, अभाव अभियोगांे का नियमित पंजीकरण एवं निराकरण तथा आचार संहिता की पालना के प्रयोजनार्थ बहुउददेश्यीय केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे की गई है। यह नियंत्रण कक्ष तत्काल प्रभाव से 8-8 घंटे की तीन पारियांे मंे 24 घंटे कार्यरत रहेगा। उन्हांेने बताया कि नियंत्रण कक्ष का दूरभाष 02982-222226 है। नियंत्रण कक्ष पर एक टोल फ्री टेलीफोन नंबर तीन लाइन सुविधा युक्त उपलब्ध रहेगा। निर्वाचन विभाग राजस्थान की ओर से राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष खाद्य भवन प्रथम तल कक्ष नंबर 7125 शासन सचिवालय जयपुर मंे स्थापित किया गया है। इसके दूरभाष नंबर 0141-2227550 है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह को बनाया गया है।

पुलिस उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा रविवार को


                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा 2016 रविवार को जिला मुख्यालय पर दो सत्रांे मंे प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 29 परीक्षा केन्द्रांे पर उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। इसको लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्हांेने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुचित साधनांे एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयासांे की रोकथाम करने के लिए जिला रसद अधिकारी कंवराराम एवं वाणिज्य कर अधिकारी भवानीसिंह को नियुक्त किया गया है। इनको अनुचित साधनांे एवं गतिविधियांे की रोकथाम के लिए जारी निर्देशांे की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा दिवस को जिला मुख्यालय पर स्थित फोटो स्टेट, फैक्स का कार्य करने वाली दुकानांे एवं साइबर कैफे का निरीक्षण करने के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा पांच सतर्कता दल गठित किए गए है। उन्हांेने बताया कि उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 के दौरान केन्द्रो पर मोबाइल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री एवं संचार उपकरणों की सख्त मनाही रहेगी। किसी अभ्यर्थी के पास इस तरह की अवांछित सामग्री पाई गई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में सेल्युलर फोन, कार्डलेस फोन, ब्लूटूथ एवं समस्त प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स, संचार उपकरणों का प्रयोग करने की सख्त मनाही है। परीक्षा वस्तुपरक परीक्षा के रूप में ली जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की सहायक सामग्री यथा केलकुलेटर एवं रफ कार्य के लिए पेपर उपलब्ध नहीं करवाएं जाएंगे और न ही उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के निर्देश : परीक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिक अभिजागर, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी अपने मोबाइल फोन प्रश्न पत्र पैकेट खोले जाने के पूर्व केन्द्राधीक्षक के पास स्वीच ऑफ कर जमा करवाना होगा। परीक्षा केन्द्र में निर्दिष्ट अधिकारियों को छोड़कर मोबाइल फोन की पूर्णतया मनाही रहेगी। परीक्षार्थियांे को प्रवेश पत्र एवं मूल फोटो परिचय पत्र को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री साथ मंे लाने की अनुमति नहीं होगी। 
फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रहेगी : उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के दौरान रविवार को परीक्षा केन्द्रांे के 500 मीटर की परिधि मंे आने वाली समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की दुकानंे तथा साइबर कैफे प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक बंद रहेंगे।

पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम पशुपालन विभाग से सम्बद्ध नहीं


                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता हेतु प्रशिक्षण एवं उनकी नियुक्ति के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों के माध्यम से आंमत्रित किए जा रहे आवेदन पत्रों के विषय में स्थिति स्पष्ट करते हुए पशुपालन निदेशक डा. लक्ष्मण लाल राठौड़ ने बताया कि इन संस्थानों द्वारा आयोजित पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र कार्यक्रम राज्य सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से मान्यता प्राप्त नहीं है, ना ही विभाग से किसी प्रकार की सम्बद्धता है।
                उन्होंने बताया कि ऐसी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता राज्य सरकार के पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के पद पर नियुक्ति के लिये पात्र नहींं हैं। उल्लेखनीय है कि विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों से दो वर्षीय पशुधन सहायक प्रशिक्षण पाठयक्रम में प्रवेश के लिए जीव विज्ञान, कृषि विषय से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होने की अनिवार्यता है। मान्यता प्राप्त संस्थानों से दो वर्षीय पशुधन सहायक प्रशिक्षण पाठयक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थी ही पशुधन सहायक के पद पर नियुक्ति हेतु अनिवार्य पात्रता रखते हैं। डा. राठौड़ ने बताया कि ऐसे संस्थानों से पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षित व्यक्ति को रोजगार देने के लिये राज्य सरकार तथा पशुपालन विभाग बाध्य नहीं है इसके लिये प्रशिक्षित व्यक्ति स्वंय उत्तरदायी होंगे।

मतदान केन्द्रांे पर विशेष अभियान रविवार को


                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे सात विधानसभा क्षेत्रांे मंे समस्त मतदान केन्द्रांे पर रविवार को  विशेष अभियान आयोजित होगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर रविवार को विशेष अभियान आयोजित होगा। इसके तहत बीएलओ मतदान केन्द्रांे पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित होकर आम नागरिकों के लिए अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से रह गया हो अथवा संशोधन या विलोपन करना हो तो संबंधित व्यक्ति से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। उन्हांेने बताया कि समस्त बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे रविवार को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान का आयोजन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें।

विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न कमेटियां करेगी व्यय की मोनेटरिंग


                बाड़मेर, 06 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न कमेटियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यय की निगरानी करेगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वीडियो सर्विलेंस टीम मंे कम से कम एक अधिकारी एक वीडियोग्राफर रहेगा। किसी जन सभा मंे एक से अधिक टीमांे की नियुक्ति की जा सकेगी। यह टीम राजनीतिक दल अथवा अभ्यर्थी की ओर से आयोजित जन सभा की वीडियोग्राफी करेगी। मीटिंग की वीडियोग्राफी की शुरूआत मंे संबंधित टीम को अपनी आवाज मंे टाईटल मंे समय,स्थान, पार्टी एवं अभ्यर्थी के नाम का ब्यौरा देना होगा। यह आयोजन से संबंधित वाहन, फर्नीचर, सिस्टम, बैनर एवं कटआउ आदि स्पष्ट रूप से दृष्टिगत हो सके। उन्हांेने बताया कि आयोजन के पुनः वोइंस मोड मंे वाहनांे की अनुमानित संख्या, कुर्सियां, फर्नीचर, मंच की अनुमानित साइज, बैनर्स, पोस्टर, कटआउट के बारे मंे जानकारी लेनी होगी। इसी तरह वीडियो व्यूइंग टीमंे विडियो सर्वलेंस टीम के जरिए दी जाने वाले सीडियो को चुनाव से संबंधित व्यय एवं एमसीएमसी से संबंधित कार्य संपादित करना होगा। एकाउंटिंग टीम एईओ के निर्देशन मंे कार्य करेगी। फ्लाइंग स्क्वायड कार्यपालक मजिस्ट्रेट,एक पुलिस अधिकारी एवं तीन से चार पुलिसकर्मी तथा 1 वीडियो ग्राफर तैनात रहेगा। यह टीम चुनाव घोषणा के साथ क्रियाशील हो जाएगी। उन्हांेने बताया कि स्टेटिक सर्विलेंस टीमें का गठन प्रत्येक पुलिस स्टेशन स्तर पर होगा। इसमंे दो से तीन पुलिसकर्मी, एक वीडियोग्राफर शामिल होगा। यह टीम मुख्य सड़कांे, नाकांे पर चेकपोस्ट स्थापित कर चुनाव व्यय से संबंधित अनियमित एवं संदिग्ध गतिविधियांे पर नजर रखेगी।

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018

नए कार्मिकांे की आईडी के लिए आनलाइन आवेदन करने के निर्देश


                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। विद्यालयांे एवं सरकारी कार्यालयांे मंे नए पदस्थापित कार्मिकांे की आईडी जारी करने के लिए डीडीओ आईडी से आनलाइन आवेदन सबमिट कर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग को सूचित करें। ताकि कार्मिकांे की आईडी एप्रूव की जा सके।
                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि एम्पलाई आईडी बनने के साथ नए कर्मचारियांे के प्राण नंबर जारी करने के लिए ।ददमगनतम ै5 ंदक ब्ैत्थ् आवेदन पत्र एनपीएस वेबसाइट से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर आहरण एवं वितरण अधिकारी से प्रमाणित करवाकर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बाड़मेर मंे जमा करवाएं। ताकि कर्मचारी के प्राण नंबर जारी करवाए जा सके। उन्हांेने बताया कि किसी भी कर्मचारी को ई-प्राण जारी नहीं करवाना है। क्योंकि ई प्राण जारी करवाने से कर्मचारी की कटौती राशि उनके खाते मंे अपलोड नहीं हो पाती है। उनके मुताबिक जिन कर्मचारियांे ने 1 अक्टूबर 2018 से पहले ई प्राण जारी करवाया है इसके उपरांत आईएसएस-1 फार्म भरकर जमा नहीं करवाया है, ऐसे कर्मचारी आईएसएस-1 फार्म जमा करवाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खाते मंे कटौती राशि अपलोड नहीं हो पाई है। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं कर्मचारी एवं आहरण एवं वितरण अधिकारी की होगी।

उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित


                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जिला मुख्यालय पर रविवार को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 के लिए हैल्पलाईन कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं।
       उप जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर के निर्देशानुसार रविवार को उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 जिला मुख्यालय पर स्थित 29 परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 02982-220007 स्थापित किया गया हैं जो 6 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक तथा 7 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् सील्ड पैकेट एवं परीक्षा सामग्री कंट्रोल रूम में एकत्रित होने एवं गोपनीय सामग्री आयोग कार्यालय के लिए प्रस्थान करने तक कार्यरत रहेगा।

परीक्षा आयोजन के लिए आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें


उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा 2016 के आयोजन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा 2016 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें। ताकि निष्पक्षता एवं पारदर्शिता से परीक्षा का आयोजन हो सके। समन्वयक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 के लिए नियुक्त फ्लाइंग स्कवायर्ड, उप समन्वयक, पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षकों की बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि जिला मुख्यालय पर 29 केन्द्रांे पर उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए नियुक्त किए गए कार्मिक पूर्ण मुस्तैदी, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा को संपन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि  परीक्षा प्रारम्भ होने के दस मिनट बाद किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाए। साथ ही परीक्षा समाप्ति के बाद ही परीक्षार्थी को कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पुलिस कर्मियों का पर्याप्त जाब्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा मोबाइल टीमें लगातार भ्रमण करती रहेगी। इस दौरान लक्ष्मीनारायण जोशी ने प्रोजेक्टर के जरिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिक अभिजागर, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी अपने मोबाइल फोन प्रश्न पत्र पैकेट खोले जाने के पूर्व केन्द्राधीक्षक के पास स्वीच ऑफ कर जमा करवा दें। इसी तरह परीक्षार्थियांे को प्रवेश पत्र एवं मूल फोटो परिचय पत्र को छोडकर अन्य किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री साथ मंे लाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र में निर्दिष्ट अधिकारियों को छोड़कर मोबाइल फोन की पूर्णतया मनाही है। वहीं परीक्षार्थियों को हाथ घड़ी या अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रोनिक सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। बैठक के दौरान स्कवायर्ड दल के अधिकारी, उप समन्वयक, पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक एवं अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक उपस्थित रहे।
अवांछित सामग्री पकड़े जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा-2016 के दौरान केन्द्रो पर मोबाइल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री एवं संचार उपकरणों की सख्त मनाही रहेगी। यदि किसी अभ्यर्थी के पास इस तरह की अवांछित सामग्री पाई गई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में सेल्युलर फोन, कार्डलेस फोन, ब्लूटूथ एवं समस्त प्रकार के इलेक्ट्रोनिक्स, संचार उपकरणों का प्रयोग करने की सख्त मनाही है। परीक्षा वस्तुपरक परीक्षा के रूप में ली जा रही है, इसलिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की सहायक सामग्री यथा केलकुलेटर एवं रफ कार्य के लिए पेपर उपलब्ध नहीं करवाएं जाएंगे और न ही उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

रविवार को मतदान केन्द्रों पर आयोजित होगा विशेष अभियान


                बाड़मेर, 5 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे सात विधानसभा क्षेत्रांे मंे समस्त मतदान केन्द्रांे पर रविवार को  विशेष अभियान आयोजित होगा।
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले के समस्त मतदान केन्द्रों पर रविवार को विशेष अभियान आयोजित होगा। इसके तहत बीएलओ मतदान केन्द्रांे पर प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित होकर आम नागरिकों के लिए अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से रह गया हो अथवा संशोधन या विलोपन करना हो तो संबंधित व्यक्ति से आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। उन्हांेने बताया कि समस्त बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे रविवार को मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान का आयोजन कर निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा सुपरवाइजरांे एवं एईआरओ को मतदान केन्द्रांे विशेष अभियान का निरीक्षण कर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की जांच कर टिप्पणी सहित भिजवाने के लिए कहा गया है।

पुलिस उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा रविवार को


            बाड़मेर, 05 अक्टूबर। उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा 2018 रविवार को जिला मुख्यालय पर दो सत्रांे मंे प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार को समन्वयक अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश को सहायक समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके दूरभाष क्रमशः 02982-220007, 02982-230228 एवं मोबाइल नंबर क्रमशः 9660173799 एवं 9414514577 है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनांे एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयासांे की रोकथाम करने के लिए जिला रसद अधिकारी कंवराराम एवं वाणिज्य कर अधिकारी भवानीसिंह को नियुक्त किया गया है। यह जांच दल अनुचित साधनांे एवं गतिविधियांे की रोकथाम के लिए जारी निर्देशांे की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा दिवस को जिला मुख्यालय पर स्थित फोटो स्टेट, फैक्स का कार्य करने वाली दुकानांे एवं साइबर कैफे का निरीक्षण करने के लिए अधिकृत हांेगे। जहां कहीं पर अवांछनीय सामग्री अथवा गतिविधियां पाई जाएगी, इसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित अधिकारियांे को देंगे। साथ ही संबंधित फर्म अथवा व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करवाएंगे। समन्वयक अधिकारी परीक्षा एवं उप जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पांच सतर्कता दल गठित किए गए है। 
परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रहेगी : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर को उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रांे के 500 मीटर की परिधि मंे आने वाली समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की दुकानंे तथा साइबर कैफे प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक बंद रहेंगे।

आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक जमा होंगे


                बाडमेर, 05 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर बाडमेर एवं बालोतरा शहर, सिणधरी तथा चौहटन कस्बे में अत्यधिक भीड-भाड को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 12 अक्टूबर तक संबंधित उपखंड कार्यालय मंे जमा करवाए जा सकेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाडमेर शहर में आदर्श स्टेडियम में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखंड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाये जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर, उप अधीक्षक पुलिस बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 12 अक्टूबर से पूर्व आदर्श स्टेडियम का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इसके उपरांत आयुक्त नगर परिषद बाडमेर उपखंड मजिस्टेªेट बाडमेर की मौजूदगी में 18 अक्टूबर से पूर्व लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन कर सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएंगे। उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर लॉटरी में आने वाले आवेदकों से चालान जमा करवाकर आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची मय दुकान एवं चालान नंबर के 24 अक्टूबर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि बालोतरा शहर में लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा, सिणधरी कस्बे में मेला मैदान तथा चौहटन कस्बा में प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, उपखण्ड कार्यालय सिणधरी तथा उपखण्ड कार्यालय चौहटन में जमा कराए जा सकेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा, उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा के साथ 18 अक्टूबर से पूर्व लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसी तरह उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी, उप अधीक्षक पुलिस गुडामालानी, तहसीलदार सिणधरी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी के साथ मेला मैदान सिणधरी तथा उपखण्ड मजिस्टेªेट चौहटन, उप अधीक्षक पुलिस चौहटन, तहसीलदार चौहटन व विकास अधिकारी पंचायत समिति चौहटन के साथ प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार मय सूची के 24 अक्टूबर तक जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत करेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर, बालोतरा, सिणधरी एवं चौहटन लॉटरी के जरिए आवंटित कुल दुकानों मंे से कम से कम 25 प्रतिशत दुकानों का आवंटन पुराने स्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्रधारियों को आवंटित करना सुनिश्चित करेंगे। विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के अनुसार एक समूह मंे 50 से अधिक दुकानंे नहीं होगी। अस्थाई दुकान निर्माण निर्माण मंे नियम 84 एवं 85 मंे अंकित शर्ताें की पालना सुनिश्चित करनी होगी।

फसल कटाई प्रयोग मोबाइल एप्प से संपादित करें : भाले


आयुक्त कृषि विकास सीताराम भाले ने किया फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण

                बाड़मेर, 05 अक्टूबर। आवंटित फसल कटाई के समस्त प्रयोग मोबाइल एप्प से सम्पादित करें, जिससे अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके। कृषि आयुक्त विकास सीताराम भाले ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे कृषि एवं राजस्व विभाग तथा बीमा कम्पनी के अधिकारियों के साथ फसल कटाई प्रयोगों की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान आयुक्त विकास सीताराम भाले ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार फसल बीमा के लाभ के लिए इस वर्ष फसल कटाई प्रयोग, फसल कटाई मोबाइल एप्प से सम्पादित किए जाने पर फसल क्लैम का निर्धारण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस वर्ष एप्प के माध्यम से किए जाने वाले फसल प्रयोगों के लिए 500 रूपए प्रति फसल कटाई प्रयोग संबंधित प्राथमिक कार्यकर्ता को दिए जाने का प्रावधान है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कृषि विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक बी. एस. राठौड़, उपनिदेशक कृषि विस्तार किशोरी लाल वर्मा, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़, कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक एवं कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे। इससे पहले आयुक्त विकास सीताराम भाले ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ-2018 में आयोजित किए जाने वाले फसल कटाई प्रयोगों का कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बाजार मूंग एवं ग्वार फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में निर्धारित माप का प्लॉट निर्धारण कर स्थानीय प्राथमिक कार्यकर्त्ता की ओर से फसल कटाई कर, फसल कटाई मोबाइल एप्प से प्रयोग संपादित किए गए। आयुक्त भाले ने कृषि विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के कार्यों का कृषकों के खेतों पर निरीक्षण किया एवं खरीफ फसलों की स्थिति का जायजा लिया।




बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक जमा होंगे


                बाडमेर, 03 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर बाडमेर एवं बालोतरा शहर, सिणधरी तथा चौहटन कस्बे में अत्यधिक भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए 12 अक्टूबर तक संबंधित उपखंड कार्यालय मंे आवेदन जमा करवाए जा सकते है।
                कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाडमेर शहर में आदर्श स्टेडियम में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखंड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाये जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर, उप अधीक्षक पुलिस बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 12 अक्टूबर से पूर्व आदर्श स्टेडियम का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इसके उपरांत आयुक्त नगर परिषद बाडमेर उपखंड मजिस्टेªेट बाडमेर की मौजूदगी में 18 अक्टूबर से पूर्व लॉटरी के जरिए दुकानों का आवंटन कर सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएंगे। उपखंड मजिस्टेªट बाडमेर लॉटरी में आने वाले आवेदकों से चालान जमा करवाकर आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची मय दुकान एवं चालान नंबर के 24 अक्टूबर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि बालोतरा शहर में लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा, सिणधरी कस्बे में मेला मैदान तथा चौहटन कस्बा में प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, उपखण्ड कार्यालय सिणधरी तथा उपखण्ड कार्यालय चौहटन में जमा कराए जा सकेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा, उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा के साथ 18 अक्टूबर से पूर्व लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसी तरह उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी, उप अधीक्षक पुलिस गुडामालानी, तहसीलदार सिणधरी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी के साथ मेला मैदान सिणधरी तथा उपखण्ड मजिस्टेªेट चौहटन, उप अधीक्षक पुलिस चौहटन, तहसीलदार चौहटन व विकास अधिकारी पंचायत समिति चौहटन के साथ प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार मय सूची के 24 अक्टूबर तक जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत करेंगे। उन्हांेने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर, बालोतरा, सिणधरी एवं चौहटन लॉटरी के जरिए आवंटित कुल दुकानों मंे से कम से कम 25 प्रतिशत दुकानों का आवंटन पुराने स्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्रधारियों को आवंटित करना सुनिश्चित करेंगे। विस्फोटक अधिनियम 2008 के नियम 84 के अनुसार एक समूह मंे 50 से अधिक दुकानंे नहीं होगी। अस्थाई दुकान निर्माण निर्माण मंे नियम 84 एवं 85 मंे अंकित शर्ताें की पालना सुनिश्चित करनी होगी।

पुलिस उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा 7 अक्टूबर को


                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा 2018 रविवार को जिला मुख्यालय पर दो सत्रांे मंे प्रातः 10 से 12 बजे एवं दोपहर 3 से सांय 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपादित कराने के लिए उप समन्वयक एवं सतर्कता दल नियुक्त किए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार को समन्वयक अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ओमप्रकाश को सहायक समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके दूरभाष क्रमशः 02982-220007, 02982-230228 एवं मोबाइल नंबर क्रमशः 9660173799 एवं 9414514577 है। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनांे एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के प्रयासांे की रोकथाम करने के लिए जिला रसद अधिकारी कंवराराम एवं वाणिज्य कर अधिकारी भवानीसिंह को नियुक्त किया गया है। यह जांच दल अनुचित साधनांे एवं गतिविधियांे की रोकथाम के लिए जारी निर्देशांे की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा दिवस को जिला मुख्यालय पर स्थित फोटो स्टेट, फैक्स का कार्य करने वाली दुकानांे एवं साइबर कैफे का निरीक्षण करने के लिए अधिकृत हांेगे। जहां कहीं पर अवांछनीय सामग्री अथवा गतिविधियां पाई जाएगी, इसकी सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित अधिकारियांे को देंगे। साथ ही संबंधित फर्म अथवा व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करवाएंगे। समन्वयक अधिकारी परीक्षा एवं उप जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डा.नारायणसिंह, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ को उप समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसी तरह पांच सतर्कता दल गठित किए गए है। प्रश्न पत्रांे के संधारण एवं गोपनीय सामग्री कोषालय मंे रखने एवं निकालने के लिए कोषाधिकारी को नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रहेगी : जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय पर समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की मशीनें बंद रखने के आदेश जारी किए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक 7 अक्टूबर को परीक्षा केन्द्रांे के 500 मीटर की परिधि मंे आने वाली समस्त फोटो स्टेट एवं फैक्स की दुकानंे तथा साइबर कैफे प्रातः 9 से सांय 5 बजे तक बंद रहेंगे।
समीक्षा बैठक 5 को : उप निरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने एवं अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के लिए 5 अक्टूबर को सांय 4 बजे बैठक आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

निगरानी दल पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें : नकाते


विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न निगरानी दलांे के कार्मिकांे को दिया प्रशिक्षण

                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के दौरान निगरानी दल पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। ताकि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे निगरानी दलांे के प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 के दौरान निर्वाचन आयोग हर गतिविधि पर नजर रखेगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक सर्विलांस टीम तथा वीडियो विविंग टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा सी विजिल एप्प बनाया गया है। इसके माध्यम से की जाने वाली शिकायतांे पर 100 घंटे की अवधि मंे कार्रवाई किया जाना आवश्यक होगा। उन्हांेने कहा कि उड़नदस्ते आचार संहिता की पालना करवाने के लिए नियमित रूप से अवैध शराब, नकद राशि एवं अन्य अवैधानिक सामग्री की जब्ती की कार्यवाही करें। उन्हांेने चुनावी खर्चों के विवरण एवं आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए खर्च निगरानी कमेटी के साथ सहायक खर्चा निगरानी, फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्टेटिक सर्विलेंस टीमें, वीडियो सर्विलेंस टीमें, वीडियो व्यूइंग टीमें, मीडिया सर्टीफिकेशन, मोनेटरिंग कमेटी, एकाउंटिंग टीम, आमदनी कर विभाग एवं शराब मोनेटरिंग टीम बनाई गई है। उन्हांेने कहा कि खर्च निगरानी कमेटी का वास्तविक कार्य उम्मीदवार की नामजदगी पत्र भरने से शुरू होगा। उन्हांेने बताया कि यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकारों का प्रयोग करने को उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकदी अथवा वस्तु रूप में कोई परितोष देता है तो उसे आईपीसी की धारा 171 ख के तहत एक वर्ष का कारावास अथवा जुर्माना या दोनों सजाएं भुगतनी होंगी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स मुकेश पचौरी ने बताया कि राजनीतिक दलांे, उम्मीदवारांे की ओर से चुनाव प्रचार पर किए जा रहे व्यय एवं आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित मामलों, शिकायतों एवं सूचनाओं पर तुरंत एवं प्रभावी कार्रवाई किस तरह से की जानी है। उन्हांेने बताया कि वीडियो निगरानी दल राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों की ओर से किए गए व्यय , रैलियों एवं सभा, बैठकों पर व्यय का वीडियोग्राफी से अवलोकन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पेड न्यूज की जांच करने तथा राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों की ओर पिं्रट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापन देने की अनुमति प्रदान करने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एवं निगरानी समिति की कार्रवाई सदस्य सचिव जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी की देखरेख में अमल में लाई जाएगी। राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा रैली एवं जनसभा आयोजित करने के अलावा बैनर, पोस्टर तथा होर्डिंग लगाने के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित किए जाएंगे। हैंड बिल तथा बंटने वाली प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम, पता, मोबाइल व दूरभाष नंबर तथा प्रकाशित की गई प्रतियों की संख्या का उल्लेख करना होगा। बैठक के दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।]




मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से मिला जल संरक्षण को बढ़ावा : भायल


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण की बामसीन ग्राम पंचायत से हुई शुरूआत

                बाडमेर, 03 अक्टूबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने व्यर्थ बह रहे बारिश के पानी को सहेजने की दिशा मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के जरिए अभिनव पहल की है। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने बुधवार को समदड़ी पंचायत समिति की बामसीन ग्राम पंचायत के रेवतिया नाडा मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चतुर्थ चरण के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मंे कही।
                इस दौरान विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि इस तरह के अभियान की शुरूआत से हमारे क्षेत्र मंे एनीकट निर्माण होने से कुआंे के जल स्तर मंे वृद्वि हुई है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपना तन-मन-धन से योगदान देकर अभियान को सफल बनाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पानी की महत्ता को बाड़मेर जिले के बाशिंदांे से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। उन्हांेने बारिश के पानी को संग्रहित करने के तरीके बताने के साथ अधिकाधिक पौधारोपण करने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी की समस्या से राहत मिलेगी। समारोह के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे सहयोग करने वाले भामाशाहांे को सम्मानित किया। इस दौरान सिवाना के पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि इस अभियान से वास्तव मंे आमजन एवं पशुधन को फायदा हुआ है। इस दौरान भामाशाहांे की ओर से 1 लाख 25 हजार रूपए का नकद सहयोग प्राप्त हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। इसके अलावा समदड़ी पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती पिंकी चौधरी ने अपनी ओर से 15 हजार रूपए नकद जमा करवाएं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के चतुर्थ चरण के तहत होने वाले कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई, परियोजना अधिकारी मेवाराम बालन, उप प्रधान लक्ष्मणसिंह, विकास अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






ऑडिट टीम के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश


जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

                बाड़मेर, 03 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी दिनांे मंे ऑडिट टीम का दौरा प्रस्तावित है। इसकी चेक लिस्ट के अनुसार समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। इसके अलावा समस्त विभाग आवश्यक रूप से कार्मिकांे का डाटा आनलाइन अपडेट करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को अटल सेवा केन्द्र मंे विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ मतदान दलांे के गठन एवं चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियांे की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए। संबंधित अधिकारी उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे की पूर्ण निष्ठा से पालना करें। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन आयोग से समय-समय पर प्राप्त होने वाले निर्देशांे का गहन अध्ययन करते हुए निर्देशांे के अनुरूप कार्य संपादित किया जाए। उन्हांेने इस दौरान प्रकोष्ठवार अब तक संपादित किए गए कार्याें की विस्तार से जानकारी ली। नकाते ने विधानसभा चुनाव के लिए वाहनांे की व्यवस्था एवं चुनाव पर्यवेक्षकांे के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने पुलिस से जुड़े विभिन्न पहलूआंे पर जानकारी दी। उन्हांेने अति संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों के अलावा जिले मंे कानून एवं सुरक्षा के संबंध मंे पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आगामी दिनांे मंे विधानसभा क्षेत्र आवंटित कर दिए जाएंगे। बैठक के दौरान राजस्व अपील अधिकारी रामदेव गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 1 अक्टूबर 2018

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान


                बाड़मेर, 01 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाड़मेर के तत्वावधान मंे सोमवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह के दौरान 13 वरिष्ठ नागरिकांे का सम्मान किया गया।
                जांगिड़ पंचायत भवन मंे आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कमांडेंट जोरसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि बीएलएमसीएल के हेड सुधीर भंडारी, वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूपसिंह राठौड़, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो.रामकुमार जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत मंचासीन अतिथियो का स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष मिरचुमल कृपलानी ने स्वागत भाषण के साथ अतिथियांे का अभिनंदन किया। नारायणलाल खत्री ने चलो उतारे आरती प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। सचिव लूणकरण जांगिड़ ने समिति का परिचय, गठन एवं समिति की ओर से संचालित की जा रही गतिविधियांे की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठजनांे के कल्याणार्थ समिति की ओर से पूर्व वर्षाें मंे अनेक कार्य किए गए है। समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो.रामकुमार जोशी ने कहा कि वरिष्ठ जन अपने आपको वृद्व नहीं समझे। शरीर से भले ही वृद्व हो गए है, लेकिन मन से अपने आपको वृद्व नहीं समझे। उन्हांेने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपनी युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं। विशिष्ट अतिथि सुधीर भंडारी ने कहा कि वरिष्ठजन अनुभवांे की खान है तथा युवा पीढी वृद्व जनांे से बहुत कुछ ज्ञान प्राप्त कर सकती है। वृद्वजनांे के अनुभवांे का लाभ लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि स्वरूपसिंह राठौड़ ने आध्यामिकता के बारे मंे विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि ईश्वर को हमेशा याद रखे। अपने आपको ईश्वर समझे, तभी इंसान का कल्याण संभव है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रांे मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकांे का अतिथियांे ने माल्यार्पण कर शाल ओढाकर एवं श्रीफल भंेट कर सम्मान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कमाडेंट जोरसिंह ने वरिष्ठजनांे को इस उम्र के पड़ाव के व्यायाम, योगा एवं प्रातः काल पैदल चलकर अपने आपको स्वस्थ्य रखा जा सकता है। सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वरिष्ठ जनांे के लिए डे केयर सेंटर एवं अन्य कोई योजनाएं संचालित की जाकर वरिष्ठजन लाभ प्राप्त कर सकते है। इस दौरान बीएलएमसीएल कंपनी की ओर चिकित्सा शिविर मंे 80 वरिष्ठ नागरिकांे के स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता अंबालाल जोशी ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...