मंगलवार, 24 जुलाई 2018

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 26 को


                बाड़मेर, 24 जुलाई। बालोतरा शहर मंे आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्याें के संबंध मंे सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 26 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधिशाषी अभियंता आरयूआईडीपी ने बताया कि बैठक के दौरान परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बालोतरा मंे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर बुधवार को


                बाड़मेर, 24 जुलाई। राजस्थान वित निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा की ओर से बुधवार को प्रातः 11 बजे से सांय 5 बजे तक राजस्थान वित्त निगम परिसर, खेड़ रोड़ बालोतरा मंे उद्यमियों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
                जोधपुर द्वितीय शाखा के प्रबंधक एच.आर.नवल ने बताया कि यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाइयों के उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उनके मुताबिक इस शिविर मंे बाड़मेर जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना एवं गुड बोरोवर योजना एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी के अलावा युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण योजना की जानकारी प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें ऋण पत्रावलियां तैयार कर स्वीकार की जाएगी। इस शिविर मंे जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक बुधवार को


                बाड़मेर, 24 जुलाई। जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बुधवार को सांय 4.30 बजे आयोजित होगी। पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक ने बताया कि इस बैठक मंे पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सीमा गृह रक्षा दल मंे नीलामी 9 अगस्त को


                बाड़मेर, 24 जुलाई। सीमा गृह रक्षा दल बाड़मेर मंे नाकारा वाहनांे की नीलामी 9 अगस्त को प्रातः 11 बजे की जाएगी। सीमा गृह रक्षा दल के गण समादेष्टा ने बताया कि जिला कलक्टर की ओर से निर्धारित कमेटी के निर्देशन मंे नीलामी होगी।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए वीरातरा मंे समस्या समाधान शिविर बुधवार को


                बाड़मेर, 24 जुलाई। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए वीरातरा माता मंदिर चौहटन मंे बुधवार को प्रातः 11.30 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

प्रभारी मंत्री बुधवार को करेंगे विभागीय योजनाआंे की समीक्षा


                बाड़मेर, 24 जुलाई। जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल बुधवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान विभागीय गतिविधियांे, कार्यक्रमांे एवं योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इधर, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री सुरेन्द्र गोयल 25 जुलाई को प्रातः 6 बजे जेतारण से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री गोयल प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक में विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लंबित राजस्व प्रकरणांे का प्राथमिकता से निपटारा करने के निर्देश गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश


                बाड़मेर, 24 जुलाई। लंबित राजस्व प्रकरणांे का प्राथमिकता से निपटारा करने के साथ गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। सीमा ज्ञान संबंधित प्रकरणांे मंे न्यायालयांे के आदेशांे की पालना सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मौके पर जाकर गिरदावरी करने के लिए पटवारियांे को पाबंद किया जाए। उन्हांेने तहसीलदारांे को बकाया पेंशन प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि अतिक्रमण के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरते तथा अतिक्रमण हटाने आदि के मामलों में जरूरत पडे तो पुलिस इमदाद भी लें।
                जिला कलक्टर नकाते ने तहसीलदारांे को पूर्व मंे आवंटित की गई आदान अनुदान की राशि प्राथमिकता से किसानांे के खातांे मंे हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान निस्तारित किए प्रकरणांे को आरसीएमएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण, रोड़ा एक्ट तथा अन्य विभिन्न प्रकरणांे में राजस्व अधिकारियांे को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बकाया एजी आडिट पैरा निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर बीएलओ नियुक्त करने,प्रक्षिणण, डोर टू डोर सर्वे एवं मतदाता सूचियांे के प्रकाशन संबंधित जानकारी दी। बैठक मंे राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मामलांे पर विचार-विमर्श के साथ संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।
स्थानांतरण पर विदाई : राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी खुशाल यादव एवं रामसर उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा को विदाई दी गई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इनको साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




आपदा प्रबंधन को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : नकाते


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे तैयारियांे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 24 जुलाई। आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधनांे के साथ कार्मिकांे को सतर्क रखें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन संबंधित तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। आपातकालीन स्थिति की आशंका वाले स्थानांे पर पहले से राहत प्रबंधन संबंधित तैयारी की जाएं। उन्हांेने कहा कि आमजन को बारिश के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे के बारे मंे जानकारी देने तथा रपट एवं पुलिया पर खतरे की चेतावनी देने वाले सूचना बोर्ड लगाए जाए। उन्हांेने जर्जर भवनांे को चिन्हित करने, क्षतिग्रस्त कमरांे मंे कक्षाएं संचालित नहीं करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की समस्त स्थिति एवं सूचनाओं पर नजर रखते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति पैदा होने पर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपदा प्रबंधन गतिविधियों की समुचित मोनेटरिंग करने के साथ आपदा प्रबंधन के लिए आमजन को जागरुक करें। उन्होंने पिछले वर्ष बारिश के दौरान किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए खामियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने विभागवार पिछली बैठक मंे दिए गए निर्देशांे के अनुरूप किए गए कार्याें की जानकारी ली। उन्हांेने विद्यालयांे मंे प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियांे को पानी से भरे हुए गडडांे, तालाबांे वगैरह से दूर रहने संबंधित समझाइश करने के निर्देश दिए। बिश्नोई ने ड्रेगन लाइट, टॉर्च, लाइफ जैकेट, रस्सी समेत अन्य रेस्क्यू सामग्री की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सेना,वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल के साथ विभागीय अधिकारियांे ने अब तक की तैयारियांे एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे जानकारी दी। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 23 जुलाई 2018

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 24 जुलाई मंगलवार को


                बाड़मेर, 23 जुलाई। राजस्व अधिकारियांे की बैठक मंगलवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते राजस्व प्रकरणांे एवं विभागीय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई मंगलवार को


                बाड़मेर, 23 जुलाई। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2018 की तैयारियांे की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि 25 मई को आयोजित बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना मंे की गई कार्यवाही की प्रगति रिपोर्ट एवं आपदा योजना के साथ संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पाक विस्थापितांे की समस्याआंे पर हुआ विचार-विमर्श


                बाड़मेर, 23 जुलाई। पाक विस्थापितांे की समस्याआंे के समाधान के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान पाक विस्थापितांे से जुड़े मामलांे पर विचार-विमर्श के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पाक विस्थापितांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्हांेने पाक विस्थापितांे के नागरिकता संबंधित बकाया प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए आवेदनांे मंे बकाया कमी पूर्ति करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि कोई भी पाक विस्थापित अपनी समस्या को लेकर संबंधित उपखंड अधिकारी अथवा अन्य विभागीय अधिकारी के कार्यालय मंे संपर्क कर सकता है, ताकि उसकी समस्या का समाधान हो सके। बैठक के दौरान पाक विस्थापितांे के नागरिकता संबंधित बकाया प्रकरणांे, नागरिकता प्राप्त कर चुके पाक विस्थापितांे को जमीन आवंटन एवं पटटे जारी करने, स्कूलांे मंे प्रवेश तथा रोजगार से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने पाक विस्थापितांे से संबंधित समस्याओं एवं अब तक की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, गुमनाराम जाखड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित बैठक 26 को


                बाड़मेर, 23 जुलाई। महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बठक 26 जुलाई को दोपहर 3 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधित त्रैमासिक बैठक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बैठक, जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाएं : नकाते


कम प्रगति लाने वाले विभागीय अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश

                बाड़मेर, 23 जुलाई। लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभागीय अधिकारी प्रभावी कार्य योजना बनाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन संबंधित बैठक मंे विभागीय लक्ष्यांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिन विभागांे को अब तक लक्ष्य आवंटित नहीं हुए है, वे पिछले वर्ष के मुकाबले दस फीसदी अधिक लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति सुनिश्चित करें। उन्हांेने विभागवार आवंटित लक्ष्यांे तथा अब तक प्राप्त प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने धीमी प्रगति एवं बैठक मंे अनुपस्थित रहने पर कृषि, श्रम विभाग, आईटीआई एवं जिला उद्योग के अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने श्रम विभाग के अधिकारियांे को श्रमिकांे से संबंधित प्रकरणांे मंे बकाया भुगतान प्राथमिकता से जारी करने के लिए कहा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने विभागीय लक्ष्यांे एवं अब तक की उपलब्धियांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी नखताराम ईशराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



विद्युत संबंधित शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 23 जुलाई। विद्युत संबंधित शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। उपभोक्ताआंे की प्रत्येक शिकायत का प्रभावी मोनेटरिंग के साथ समाधान करें। इसमंे किसी तरह की कौताही पाए जाने पर अधीक्षण अभियंता की जबावदेही सुनिश्चित की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान बिजली,पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि डिस्काम के कार्मिकांे को पाबंद किया जाए कि दूरभाष पर उपभोक्ताआंे की शिकायत दर्ज करने के उपरांत निर्धारित समयावधि मंे उसका निस्तारण करें। उन्हांेने विद्यालय भवनांे के ऊपर से विद्युत तार हटाने, ढीले तार सही करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को राजश्री योजना के भुगतान संबंधित प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मौमसी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के अलावा स्टोर का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने रात्रि चौपाल के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए कहा। उन्हांेने अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
                जिला कलक्टर ने कहा कि नगर परिषद शहर मंे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं नालांे की सफाई करवाने के साथ दूसरे दिन ही मलबा हटवाएं। उन्हांेने सड़कांे के कार्याें मंे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारांे को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने विभागवार संपर्क पोर्टल पर बकाया प्रकरणांे की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी,नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 19 जुलाई 2018

सहकारी बैंक ने वितरण किया 386 करोड़ का अल्पकालीन ऋण


                बाड़मेर, 19 जुलाई। बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक ने बाड़मेर जिले मंे सहकारी समितियों के एक लाख से अधिक सदस्यो को अब तक 386 करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किया है। इसके अलावा अल्पकालीन ऋण वितरण प्रकिया जारी हैं।
बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक शुद्धोधन उज्वल ने बताया कि राजस्थान फसली ऋण माफी योजना अन्तर्गत जिले के पात्र किसानों के खाते में ऋण माफी का लाभ जमा किया जा चुका हैं। अब तक 249 समितियों में शिविर आयोजित कर ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं, तथा शेष समितियों में शिविर प्रकिया जारी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष प्रक्रिया के तहत नाबार्ड की ऋण पॉलिसी अगस्त के प्रथम सप्ताह में जारी होते ही जिले के शेष काश्तकारों को भी अल्पकालीन ऋण वितरण किया जाएगा। 

स्वरोजगार के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाड़मेर,19 जुलाई। अनुसूचित जाति जन जाति सहकारी निगम लिमिटेड ने वर्ष 2018-19 के लिए बीपीएल एवं आर्थिक रूप से अनुसूचित जाति, जन जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कर्मचारी एवं दिव्यांगजन को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऋण संबंधित लक्ष्य आवंटित किए गए है।
परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी ने बताया कि अनुसूचित जाति 158, अनुसूचित जाति के 38, सफाई कर्मचारी के 81, अन्य पिछड़ा वर्ग 21 एवं दिव्यांगजन के 17 लक्ष्य आवंटित किए गए है। उन्हांेने बताया कि ऋण के लिए निर्धारित आवेदन पत्र अनुजा निगम कार्यालय मंे 10 रूपए का शुल्क जमा करवाकर प्राप्त किए जा सकते है। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन मय आवश्यक दस्तावेजांे की प्रतियांे के अनुजा कार्यालय मंे 31 अगस्त तक जमा करवाए जा सकते है। उनके मुताबिक दिव्यांगजनांे के ऋण के लिए चयन निगम मुख्यालय जयपुर एवं शेष वर्ग के अभ्यर्थियांे का चयन जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे गठित संवीक्षा समिति करेगी।

खेलकूद प्रतियोगिताआंे के लिए कार्मिकांे के नाम भिजवाने के निर्देश


                बाड़मेर,19 जुलाई। सप्तम राजस्थान राज्य अंर्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन कोटा कलक्टर की मेजबानी मंे 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा रहा है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस आयोजन मंे टेबल टेनिस, बालीवाल, कबडडी, टेनिस, क्रिकेट, बेडमिटन, बास्केटबाल खेलांे की प्रतियोगिताआंे के लिए जोधपुर संभाग की टीम का चयन किया जाना है। ऐसे मंे इन प्रतियोगिताआंे मंे भाग लेने वाले कार्मिकांे के नाम निर्धारित प्रपत्र मंे भिजवाएं। इसी तरह पंचम राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा बास्केटबाल एवं चतुर्थ राजस्थान राज्य अंतर जिला सिविल सेवा वालीबाल प्रतियोगिता 2018-19 का आयोजन 8 से 10 सितंबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता मंे भाग लेने वाले कार्मिकांे के नाम निर्धारित प्रारूप मंे भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

जन जाति के विद्यार्थियोें के शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना की आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त


                बाड़मेर,19 जुलाई। जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जन जाति के विद्यार्थियांे के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाआंे के आनलाइन आवेदन पत्र 20 अगस्त तक आमंत्रित किए गए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जन जाति की छात्राआंे को उच्च शिक्षा सहायता राशि, बोर्ड एवं विश्व विद्यालय मंे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जन जाति प्रतिभावान छात्रांे को आर्थिक सहायता, जन जाति छात्राआंे को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता एवं जन जाति छात्राआंे के लिए निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकते है। उन्हांेने शिक्षण संस्थाआंे के अधिकारियांे से इन योजनाआंे का प्रचार-प्रसार करवाकर अधिकाधिक विद्यार्थियांे को शैक्षणिक योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय आडिट समिति की बैठक आयोजित


                बाड़मेर,19 जुलाई। जिला स्तरीय आडिट समिति की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई।
                इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने आडिट प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने विकास अधिकारियांे को पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर बकाया आडिट प्रकरणांे के निस्तारण के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इस कार्य मंे लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हांेने आडिट शिविरांे मंे ग्राम विकास अधिकारियांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध मंे निर्देश दिए।

रेडि संस्थान की भर्ती संबंधित विज्ञप्ति से चिकित्सा विभाग का संबंध नहीं


                बाड़मेर,19 जुलाई। जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के ध्यान मंे लाया गया है कि रेडि संस्थान बालोतरा की ओर से जारी विज्ञप्ति मंे विभिन्न पदांे के साथ जीएनएम, लैब टैक्निशियन, एएनएम आदि की आवश्यकता बताई जाकर अंतिम तिथि 30 जुलाई 2018 रखी गई है।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इस संबंध मंे आमजन को आगाह किया जाता है कि चिकित्सा विभाग बाड़मेर ने जीएनएम, लैब टैक्नीशियन, एएनएम आदि का कोई मांग पत्र अथवा भर्ती का कार्य रेडि संस्था बालोतरा को नहीं दिया है। विभाग मंे जीएनएम एवं एएनएम की स्थाई एवं संविदा भर्ती का कार्य निदेशालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान जयपुर की ओर से किया जाता है। उन्हांेने बताया कि इस भर्ती का इस विभाग से कोई संबंध नहीं है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...