सोमवार, 18 जून 2018

योग दिवस के उपलक्ष्य मंे निंबध प्रतियोगिता मंगलवार को


                बाड़मेर, 18 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के उपलक्ष्य मंे 21 जून को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित होगा।
                नोडल अधिकारी डा.रणवीरसिंह चौधरी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे मंगलवार को प्रातः 8 से 9 बजे तक राउमावि स्टेशन रोड़ मंे निबंध एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन होगा। योग की वर्तमान जीवन मंे उपयोगिता विषयक निबंध प्रतियोगिता मंे बालक-बालिकाएं भाग ले सकते है।

प्रत्येक माह की 20 तारीख को होगी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड


                बाड़मेर, 18 जून। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड प्रत्येक माह की 20 तारीख को होगी। इस दौरान प्रत्येक सदस्य को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक संपर्क परेड मंे उपस्थित होना होगा।
                नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा सदस्यांे को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दुर्घटनाआंे, हादसांे के दौरान बचाव कार्य के लिए स्वयंसेवकांे को चिन्हित किया जाना है। उनके मुताबिक इसके तहत वाहन चालक, तैराक, गोताखोर, बिल्डर, कंप्यूटर आपरेटर एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक चिन्हित किए जाने है। साथ ही त्वरित कार्यवाही दल के लिए प्रत्येक माह मंे सदस्यांे का नियोजन भी किया जाना है। उन्हांेने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे को संपर्क परेड मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बैंकर्स अधिकाधिक लोगांे को स्वरोजगार से जोड़े : नकाते


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वीकृत ऋण वितरण करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 18 जून। बैंकर्स अधिकाधिक लोगांे को विभिन्न योजनाआंे मंे ऋण स्वीकृत कर स्वरोजगार से जोड़ने की पहल करें। निर्धारित लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित करने के साथ स्वीकृत ऋण को प्राथमिकता से वितरित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बैंकर्स की त्रैमासिक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बैंकर्स आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने का प्रयास करें। उन्हांेने बैंक प्रतिनिधियों बीसी के विरुद्ध होने वाली जन शिकायतों पर ध्यान देकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बैंकवार सरकारी योजनाआंे मंे ऋण के लक्ष्यांे एवं अब तक की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित शाखा प्रबंधकांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाको मे मोबाइल वैन एटीएम लगाने के लिए कहा। इस दौरान एसबीआई मुख्य प्रबन्धक महेश हर्ष ने लीड बैंक योजना एवं उदेश्य की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं मंे बैंकर्स लक्ष्यों से बढ़कर स्वरोजगार वृद्धि के लिए ऋण दें। लीड बैंक के उप प्रबंधक विजय बोहरा ने राजस्थान संपर्क पोर्टल् एवं वित्तीय साक्षरता के बारे मंे जानकारी दी। नाबार्ड के उप महाप्रबंधक डा. दिनेश प्रजापत ने नवीन नाबार्ड योजनाओ एवं डेयरी योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। समीक्षा बैठक मंे एसबीआई अग्रणी बैंक अधिकारी विजय बोहरा, आरएमजीबी शाखा प्रबंधक एन. के. खत्री, बैंक ऑफ बडोदा के शाखा प्रबंधक शांति लाल, दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के मांगीलाल संखलेचा समेत कई शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर चयन के लिए शिव मंे परीक्षा 19 जून को


                बाड़मेर, 18 जून। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली,एसएससीआई एवं पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकांे के सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन के लिए 19 जून को शिव पंचायत समिति स्तर पर परीक्षा का आयोजन होगा।
                एसएससीआई रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति शिव मंे 19, बायतू मंे 20 एवं सिणधरी मंे 21 एवं पंचायत समिति बाड़मेर मंे 22 जून को प्रातः 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि आवेदक शिक्षित एवं शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ अभ्यर्थी की लंबाई 170 सेमी, अजा जजा वर्ग के अभ्यर्थियांे के लिए 168 सेमी एवं वजन 55 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। उनके मुताबिक सोमवार को चौहटन मंे आयोजित शिविर के दौरान 57 लोगांे को चयन किया गया।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 21 को


                बाड़मेर, 18 जून। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 21 जून को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

मंगलवार को 8 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 18 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को आठ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुड़ला, शिव उपखंड की हाथीसिंह का गांव, बायतू उपखंड मंे झाक, सिणधरी उपखंड मंे नाकोड़ा ग्राम पंचायत, गुड़ामालानी मंे डाबड़, सिवाना मंे धारणा, बालोतरा उपखंड मंे खनोड़ा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र तथा बड़नावा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व शिविर आयोजित होगा।

आपदा प्रबंधन के साथ मौसमी बीमारियांे की रोकथाम को पुख्ता इंतजाम करें : नकाते


                बाड़मेर, 18 जून। जिले मंे आगामी समय मंे बारिश के मौसम के मददेनजर सभी विभाग आपदा प्रबंधन के समुचित तैयारियां करें। चिकित्सा विभाग मौमसी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए उनका प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्हांेने नगर परिषद के राजस्व अधिकारी को बाड़मेर शहर मंे बारिश से पूर्व पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त के अनुपस्थित रहने को गंभीरता से लेते हुए चार्जशीट देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले मंे खराब पड़े 104 एवं 108 वाहनांे को तत्काल दुरूस्त करवाया जाए। उन्हांेने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए 30 जून तक समस्त कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे पूर्ण हो चुके कार्यों के फोटो अपलोड करवाने के लिए कहा। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार जानकारी दी। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, जी.आर.जीनगर, हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शुक्रवार, 15 जून 2018

ग्रामीणांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश


जिला कलक्टर ने उपरला ग्राम पंचायत मंे राजस्व शिविर का निरीक्षण किया

                बाड़मेर, 15 जून। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को उपरला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांेने शिविर मंे निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी लेने के साथ ग्रामीणांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्व प्रकरणांे के साथ आमजन की समस्याआंे का ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान करने के लिए राजस्व शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण आपसी समझाइश से अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण करवाएं। उन्हांेने कहा कि 15 विभाग एक साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंच रहे है। आमजन को एक ही स्थान पर इन विभागांे की योजनाआंे का फायदा मिल रहा है। उन्हांेने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन से जागरूक होकर लाभांवित होने का आहवान किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने राजस्व शिविर मंे संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। राजस्व शिविर मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को प्रमाण पत्र वितरित किए। जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व शिविर मंे विभिन्न विभागांे की ओर से लगाए गए स्टालांे का अवलोकन करने के साथ संपादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। उन्हांेने लाभांवित ग्रामीणांे से निष्पादित हुए कार्याें के बारे मंे पूछा। इस दौरान चौहटन तहसीलदार तुलसाराम चौधरी, विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








उपभोक्ता आयोग एवं जिला मंचों के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 15 जून। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं सर्किट बैन्चों में न्यायिक एवं गैर न्यायिक सदस्यों के 4 पदों तथा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंचों में 13 अध्यक्ष, 21 महिला सदस्यों एवं 18 पुरूष सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति आवेदन-पत्र 13 जुलाई तक दे सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.rscdrc.food.rajasthan.gov.in एवं www.food.raj.nic.in पर देखा जा सकता है।

पाकिस्तानी मोबाइल सिम के उपयोग पर रोक


                बाडमेर, 15 जून। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से संपर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

मानव संसाधन सेवाओं के लिए परिपत्र की पालना आवश्यक


                बाड़मेर, 15 जून। वित्त विभाग राजस्थान सरकार के परिपत्र 30 अप्रैल 2018 के जरिए प्रदेश में लोक उपापन पारदर्शिता अधिनियम 2012 एवं नियम 2013 के अन्तर्गत मानव संसाधन की सेवाओं के उपापन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि विभिन्न राजकीय विभागों की ओर श्रम नियोजित श्रमिकों कम्प्यूटर ऑपरेटर, सफाई कर्मचारी आदि लेते समय वित्त विभाग के परिपत्र की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है। उनके मुताबिक कार्यालयाध्यक्षों को मानव सेवाआंे से संबंधित भुगतान विपत्रांे को कोष या उपकोष कार्यालय भिजवाते समय इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि वित्त विभाग के परिपत्र की पालना कर दी गई है। ऐसा नहीं करने की स्थिति मंे विपत्र पारित नहीं होंगे। उन्हांेने बताया कि विभाग की ओर से जारी उक्त परिपत्र वित विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। सभी कार्यालयाध्यक्ष परिपत्र के समस्त बिन्दुओं का अध्ययन कर पूर्ण पालना सुनिश्चित करवाएं।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 21 को


                बाड़मेर, 15 जून। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 21 जून को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर के अभावग्रस्त 1717 गांवों में 15 जुलाई तक भू-राजस्व वसूली स्थगित


                बाड़मेर, 15 जून। राज्य सरकार ने आज्ञा जारी कर राज्य के बाड़मेर समेत 13 जिलों के 4 हजार 151 अभावग्रस्त घोषित ग्रामों में अब 15 जुलाई, 2018 तक भू-राजस्व वसूली स्थगित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसमंे बाड़मेर जिले के 1717 गांव शामिल है।
                अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले की दस तहसीलांे के 1717 प्रस्तावित अभावग्रस्त गांवों में 15 जुलाई, 2018 तक भू-राजस्व वसूली स्थगित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में 16 नवम्बर, 2017 को जारी अधिसूचना के जरिए 6 माह तक भू-राजस्व वसूली स्थगित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसे सूखे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए इस अवधि को 15 जुलाई, 2018 तक बढ़ाया गया है। यह आदेश ऐसी भूमियों के भू-राजस्व वसूलने में प्रभावी नहीं होंगे, जो भू-अभिलेख में तो बारानी, तालाबी अथवा सैलाबी अंकित है, किन्तु उन भूमियों पर कुओं या अन्य स्त्रोतों से सिंचाई होती है।

फसली ऋण माफी योजना किसानांे के लिए वरदान : बिश्नोई


छोटू मंे आयोजित ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर मंे 587 किसान लाभांवित

                बाड़मेर, 15 जून। फसली ऋण माफी योजना किसानांे के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानांे को ऋण माफी अनुदान से आर्थिक मदद मिलेगी। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने छोटू ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर आयोजित ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार किसानांे की समस्याआंे को लेकर बेहद संवेदनशील है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई है। उन्हांेने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के जरिए ग्रामीणांे की समस्याआंे का ग्राम पंचायत मुख्यालय पर समाधान किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से प्रत्येक घर मंे बिजली पहुंचाई जा रही है। उन्हांेने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल ने कहा कि सहकारिता विभाग किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहा है। फसल को खेत में बोने से लेकर उसकी कटाई तक सहकारी समिति किसान भाइयों को विभिन्न तरह के अनुदान दे रही है। उन्हांेने सहकारिता विभाग की योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। शिविर मंे 587 किसानांे का 90.95 लाख का ऋण माफ कर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस दौरान गुड़ामालानी पंचायत समिति के उप प्रधान राणा कुलदीपसिंह, समिति अध्यक्ष लंूभाराम, ऋण पर्यवेक्षक सत्यनारायण दाधीच, समिति प्रबंधक चोखाराम समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






योग दिवस समारोह के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : बिश्नोई


                बाड़मेर, 15 जून। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने योग दिवस समारोह की तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से प्रचार-प्रसार के साथ अधिकाधिक लोगांे को आमंत्रित करें। उन्हांेने विभागवार तैयारियांे की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने आदर्श स्टेडियम मंे समारोह स्थल की तैयारियांे का जायजा लिया। समीक्षा बैठक के दौरान आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डा.एल.आर.बिश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, डा.नरेन्द्र कुमार, एनसीसी प्रभारी डा.आदर्श किशोर, सीओ स्काउट, राकेश भाटी, सुरेश जाटोल, डा.रणवीरसिंह समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
अभिरूचि शिविर मंे करवाया योगाभ्यास: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड में भारत स्काउट गाइड की ओर से संचालित कला कौशल एवं अभिरुचि शिविर में प्रोटोकाल के अनुसार योगाभ्यास करवाते हुए प्रार्थना, शिथिलिकरण क्रिया, आसन, प्राणायाम, संकल्प ,शांति पाठ करवाया गया। इस अवसर पर डा. रणबीर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से बालक का सर्वागीण विकास होता है। उन्हांेने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, चारित्रिक, नैतिक गुणों का विकास होता है। योग प्रशिक्षक हनुमान राम डउकिया ने कहस कि आसन से शरीर में स्थिरता- सुख की अनुभुति होती है, प्राणायाम से मन की शुद्धि होती है। जो स्वस्थ जीवन का आधार है। शिविर प्रभारी खगेन्द्र कुमार ने आभार जताया।





गुरुवार, 14 जून 2018

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध


                बाडमेर, 14 जून। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
                जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबंधित समय: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जाएगी।
इनको रहेगी छूट: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावी होगा।

मदरसांे मंे अन्नपूर्णा दूध योजना लागू करने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 जून। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड ने मिड-डे-मील योजनान्तर्गत अन्नपूर्णा दूध योजना लागू करने के निर्देश जारी किए है।
                                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वितीय वर्ष 2018-19 की मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों एवं स्पेशल ट्रेनिंग सेन्टर्स में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियांे को सप्ताह में तीन दिन दूध पोषाहार उपलब्ध करवाया जाना है। इसके तहत रोजाना प्रत्येक विद्यार्थी को कक्षा 1 से 5 तक 150 मिली एवं कक्षा 6 से 8 तक 200 मिली गर्म ताजा दूध शहरी क्षेत्र में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार तथा ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार, बुधवार , शुक्रवार अथवा मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को 2 जुलाई से उपलब्ध कराया जाना है। उनके मुताबिक इस योजना का संचालन शाला प्रबंधन समितियां करेगी। साथ ही दूध महिला दुग्ध समितियांे से क्रय किया जा सकता है। इसके अलावा विशेष अवसरांे पर दूध वितरण मंे भामाशाहांे, दानदाताआंे की सेवाएं भी ली जा सकती है।

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन प्रारंभ


                बाड़मेर, 14 जून। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि गांधी चौक मंे गुरूवार को 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक नौनिहाल से फीता कटवाकर इसकी विधिवत शुरूआत की।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बच्चांे के साथ 7 डी सिनेमा पर प्रदर्शित फिल्में देखी। उन्हांेने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमार सिंह चौधरी को इसकी जानकारी अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाने के लिए कहा। ताकि अधिकाधिक दर्शक इसको देख सके। इस दौरान सूचना सहायक ओमप्रकाश गोदारा, पन्नाराम उपस्थित रहे। उप निदेशक मोहनकुमार सिंह चौधरी ने बताया कि दर्शकों को अपने साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लाना होगा। गांधी चौक विद्यालय मंे 20 जून तक 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन होगा। यहां प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क मनोरंजन फिल्म देखी जा सकती है।





चौहटन में दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर शनिवार को

                बाडमेर, 14 जून। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 16 जून को राजकीय अम्बेडकर छात्रावास चौहटन में होगा। इस दौरान दिव्यांगांे को ट्र्ाइसाइकिल,व्हील चैयर,बैशाखी,श्रवण यन्त्र,ब्लाइन्ड छड़ी प्रदान किए जाएंगे।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति अपने साथ विकलांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,भामाशाह एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर शिविर में उपस्थित हो। ताकि उनको आवश्यक उपकरण वितरित किए जा सके।

आम रास्ता खुलवाने के निर्देश,कार्मिकांे की रूकेगी वेतन वृद्वियां


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं
                बाड़मेर, 14 जून। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों मंे लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे की वेतन वृद्वियां रोकने के निर्देश दिए गए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन को विद्युत की सप्लाई करने वाली केबल तोड़ने वाली एक दूरसंचार कंपनी के खिलाफ डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने तत्काल विद्युतापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसी तरह मारूड़ी मंे सरकारी विभाग को आवंटित भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले मंे प्रभावी कार्रवाई करने, बूठिया में अवैध खनन रूकवाने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान जुड़िया निवासी देवीसिंह ने गोचर भूमि मंे अतिक्रमण कर बंद किए गए आम रास्ते को खुलवाने की परिवेदना प्रस्तुत की। इस दौरान उपखंड अधिकारी को तत्काल आम रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। केशरपुरा निवासी ग्रामीणांे ने पाइप लाइन स्वीकृति, भीमथल में हैडपंप खुदवाने, विशाला ग्राम पंचायत मंे कार्यरत पटवारी को हटाने, पत्थर गढ़ी करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित करवाने, कादा नाडी के तुलसाराम ने जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने,सेतराउ में गोचर भूमि पर अतिक्रमण एवं रोके गए आम रास्ते को खुलवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से इनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्याें के प्रभावी पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...