गुरुवार, 17 मई 2018

पालीवाल ने एसबीआई आरसेटी का निरीक्षण किया


                बाड़मेर, 17 मई। भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबन्धक आर.पी.पालीवाल ने गुरूवार को एसबीआई आरसेटी का निरीक्षण किया। उन्हांेने प्रशिक्षणार्थियांे को स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।
                इस दौरान सहायक महाप्रबंधक आर.पी.पालीवाल ने आरसेटी की ओर से चलाए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियांे से जानकारी ली। उन्हांेने बैंक लिंकेज से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पालीवाल ने प्रशिक्षणार्थियांे को वित्तीय समावेशन एवं सरकारी योजनाआंे की जानकारी दी। इस अवसर पर आरसेटी राज्य निदेशक माधोराम एवं मुख्य प्रबंधक एम.के. शर्मा एवं कार्यक्रम समन्वयक गौतम पन्नू ने आरसेटी की प्रगति से अवगत कराया।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 17 मई। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 22 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद सभागार मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। इस दौरान विकास से जुडे़ विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि बैठक के दौरान महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति, आपणी योजना आपणो विकास, ग्राम विकास योजना वर्ष 2018-18 का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा होगी।

शुक्रवार को 11 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 17 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 18 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत आदर्श ढूंढा के लिए ग्राम पंचायत भवन, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत काश्मीर के लिए अटल सेवा केन्द्र काश्मीर, बायतू उपखंड मंे कानोड़ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कानोड़, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत पांधी का पार के लिए अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मंे ग्राम पंचायत खंरटिया के लिए अटल सेवा केन्द्र खंरटिया, सणपा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सणपा मानजी, गुड़ामालानी उपखंड मंे ग्राम पंचायत सिंधासवा हरनियान के लिए अटल सेवा केन्द्र सिंधासवा हरनियान, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत केलनोर के लिए अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे मीठे का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे सिणली जागीर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सिणली, भीमरलाई ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय भीमरलाई मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

बैंकर्स जरूरतमंदांे को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध करवाएं: बिश्नोई


राजस्व लोक अदालत अभियान मंे बैंकर्स से सक्रिय भागीदारी निभाने का आहवान

                बाड़मेर, 17 मई। बैंकर्स जरूरतमंदांे को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध करवाएं। राजस्व लोक अदालत अभियान में वित्तीय समावेशन एवं भामाशाह योजना के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला परामर्शक समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान मंे बैंकिंग प्रतिनिधियांे की उपस्थिति सुनिश्चित करवाएं। ताकि आमजन को बैंकिंग सुविधाआंे का लाभ मिल सके। उन्हांेने कहा कि बैंकर्स बैंकिंग प्रतिनिधियांे की नियमित रूप से मोनेटरिंग करें। उन्हांेने जिला प्रशासन की ओर से एनपीए एवं रोड़ा एक्ट की वसूली मंे बैंकर्स को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्हांेने कहा कि बैंकर्स सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हांेने बैंकर्स से वृहद स्तर पर मोबाइल एटीएम सेवा प्रारंभ करने के लिए कहा। इस दौरान रिजर्व बैंक आफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक आर.पी.पालीवाल ने कहा कि आगामी 4 से 8 जून के मध्य वित्तीय समायोजन के लिए शिविरांे का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने इस अभियासन मंे बैंकर्स से सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिकाधिक लोगांे तक बैंकिंग सेवाआंे की पहुंच सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने न्याय आपके द्वार अभियान मंे भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक आर.सी.मीणा ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए लाभदेयता जरूरी है। ऐसे मंे बैंकर्स रिकवरी के लिए नियमित प्रयास जारी रखे। उन्हांेने सामाजिक दायित्व निभाने के लिए बैंकर्स से आगे आने की अपील की। उन्हांेने एनपीए पर फोकस करने के लिए बैंकिंग योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने की बात कही। आरसेटी के राज्य निदेशक माधुराम चौधरी ने बैंकर्स को विजन साफ रखने एवं स्वरोजगार के लिए अधिकाधिक लोगांे को ऋण स्वीकृत करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि आरसेटी के नए भवन के निर्माण के बाद प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियांे मंे इजाफा होगा। विजय बोहरा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए कहा। बैठक के दौरान एलबीएम महेश शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास समन्वयक दिनेश कुमार, आरसेटी के गौतम पन्नू समेत विभिन्न शाखा प्रबंधक एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।



बुधवार, 16 मई 2018

गुरूवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 16 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 17 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत सांजटा के लिए अटल सेवा केन्द्र सांजटा, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत हरसाणी के लिए अटल सेवा केन्द्र हरसाणी, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बायतू भीमजी के लिए अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत चैनपुरा के लिए अटल सेवा केन्द्र चैनपुरा, सिवाना उपखंड मंे समदड़ी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र एवं समदड़ी स्टेशन ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत भवन समदड़ी स्टेशन, चौहटन उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ढ़ोक के लिए अटल सेवा केन्द्र तथा सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ईटादा, बालोतरा उपखंड मंे जसोल ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र जसोल, मांजीवाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र मांजीवाला मंे राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

बार एवं बैंच आपसी समन्वय से आम जनता को राहत प्रदान करें : श्रीनिवास


राजस्व प्रकरणांे का त्वरित और समय पर निस्तारण करने के निर्देश

                बाड़मेर, 16 मई। बार एवं बैंच मंे आपसी समन्वय एवं सहयोग बना रहे, ताकि आम जनता को राहत प्रदान की जा सके। राजस्व प्रकरणों का त्वरित और समय पर निस्तारण किया जाए। राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                राजस्व मंडल अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने कहा कि उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को पाबंद किया गया है कि कोर्ट मैन्युअल के अनुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोमवार से बुधवार तक कोर्ट में बैठ कर मामलों का निस्तारण करें। बंटवारे से संबंधित मामलों में तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वह स्वयं मौके पर जाएं और वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में हर मामले का निस्तारण विधायी प्रक्रिया से होगा तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को राजस्व मण्डल की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा निर्देश दिए गए है कि राजस्व प्रकरणों में साक्षी के आने पर उनके साक्ष्य लेना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रकरणों में अनावश्यक तारीखें नहीं दी जाएं। राजस्व मंडल अध्यक्ष ने निर्णय में गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्हांेने कहा कि लम्बी अवधि से एक ही स्थिति पर अटके मामलों को गंभीरता से लेते हुए हर बार प्रकरण आगे बढे, यह कोशिश होनी चाहिए। राजस्व मंडल अध्यक्ष ने राजस्व बार एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में चर्चा एवं प्राप्त सुझावों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि सभी सुझावों पर आवश्यक स्तर पर कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी जजमेंट के लिहाज से आवश्यक प्रशिक्षण, वर्कशॉप, कैम्प आदि के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अधिवक्ता धनराज जोशी, रूपसिंह राठौड़, मदनलाल रामावत, बलवंतसिंह, भाखराराम विश्नोई, अंबालाल जोशी, मुकेश जैन समेत विभिन्न अधिवक्ताआंे ने बैठक में सुझाव रखे कि प्रशासनिक अधिकारियों को अदालत में बैठने का पर्याप्त समय मिले, ताकि मामलों के समय पर निस्तारण का रास्ता खुले। लोक अदालतों में वास्तव में उन्हीं मामलों को निस्तारित माना जाए जो वास्तविकता में आपसी समझाइश से सुलझें। लम्बी अवधि से अटके मामलों में निरीक्षण का प्रावधान होना चाहिए, ताकि सही वस्तुस्थिति सामने आ सके। उन्होंने बार सदस्यों से आह्वान किया कि वे कभी भी किसी विधिक बिंदु पर चर्चा करना चाहें तो वे उनसे परामर्श ले सकते हैं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने जिले मंे लंबित प्रकरणांे, राजस्व लोक अदालत अभियान मंे निष्पादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व मंडल अध्यक्ष को बैठक मंे दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करनाराम चौधरी, राजकीय अधिवक्ता सोहनलाल दवे, सोहनलाल चौधरी, स्वरूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न अधिवक्तागण उपस्थित रहे। इससे पहले राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास ने बुधवार सुबह जिला कलक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने कलेक्टेªट परिसर के विभिन्न कक्षों में पहुंचकर रिकॉर्ड संधारण का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित कार्मिकांे से रिकार्ड संधारण एवं कार्य प्रणाली के बारे मंे जानकारी ली। उन्होंने जिले के तहसील मुख्यालयों पर बन रहे मॉडर्न रिकॉर्ड रूम की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसको अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभागीय अधिकारी उनके साथ रहे।




मंगलवार, 15 मई 2018

ग्राम पंचायत मारूड़ी वाद मुक्त पंचायत घोषित


                बाड़मेर, 15 मई। ग्राम पंचायत मारूड़ी में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि शिविर में 21 परिवारों को आवासीय पटटे जारी किये गये जो भूमिहीन परिवार के थे। उक्त परिवार पिछले 50 साल से आबादी भूमि में निवास कर रहे थें। वितरण पटटों में 6 परिवार अल्पसंख्यक समुदाय, 6 अनु.जाति परिवार तथा 10 अन्य समुदाय के थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की शत-प्रतिशत स्वीकृति आदेश जारी किये गये जिनमें हवीदेवी पत्नी नायकाराम ने अपने पक्के आवास की स्वीकृति आदेश प्राप्त कर पिछले 60 सालों से अपने पक्के आवास निर्माण का सपना साकार किया।
        उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि उपखण्ड बाड़मेर की ग्राम पंचायत मारूड़ी पहजी पंचायत है जो वाद मुक्त घोषित हुई। उक्त शिविर में राजस्व वाद के कुल 6 प्रकरण का निस्तांतरण किया गया तथा 36 खाता दुरस्ती, 15 बंटवारे, 72 नामातरकरण व 79 प्रतिलिपियां वितरित की गई एवं 5 अन्य प्रार्थना पत्र प्राप्त कर निस्तांतरण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 4 गैस कनेक्शन वितरण किये गये।
                शिविर में विकास अधिकारी बाड़मेर, नायब तहसीलदार, सरपंच, भू.अ.नि. व पटवारी समेत अन्य विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



बुधवार को 12 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 15 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 16 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत आटी के लिए अटल सेवा केन्द्र आटी, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत पोशाल ग्राम पंचायत के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोशाल, चौहटन उपखंड मंे गोलियार ग्राम पंचायत के लिए राउप्रावि गोलियार, सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत झड़पा के लिए रामावि कुंदनपुरा, रामसर उपखंड मंे गागरिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र गागरिया, गुड़ामालानी उपखंड मंे आमलियाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र आमलियाला, भेडाणा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भेडाणा, बायतू उपखंड मंे खारड़ा भगतसिंह ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे गंगावास ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र गंगावास, दुर्गापुरा ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय दुर्गापुरा, सिवाना मंे ग्राम पंचायत पउ एवं सिणधरी मंे दाखां ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 मई को


                बाड़मेर, 15 मई। निदेशालय नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा सदस्यांे को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दुर्घटनाआंे, आपदाआंे के बचाव कार्य के लिए वाहन चालक, तैराक, गोताखोर, बिल्डर, कंप्यूटर आपरेटर एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकांे को चिन्हित किया जाना है। नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ आनरोल स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 मई को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर मंे रखी गई है।

राजस्व लोक अदालतांे मंे अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण करें : श्रीनिवास


राजस्व मंडल अध्यक्ष ने की ग्रामीणांे से शिविरांे मंे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील

                बाड़मेर, 15 मई। राजस्व लोक अदालतांे मंे अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। इन शिविरांे के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा खासकर ग्रामीणांे को राहत पहुंचाने की है। अगर ग्रामीणांे की समस्याआंे के समाधान मंे कौताही बरती तो संबंधित कार्मिकांे की जबावदेही सुनिश्चित करते हुए कार्यवाही की जाएगी। राजस्व मंडल अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने मंगलवार को राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत कनाना मंे आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर मंे ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर राजस्व मंडल अध्यक्ष वी श्रीनिवास ने राजस्व लोक अदालत के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ग्रामीण शिविरों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। शिविरांे का पूरा-पूरा लाभ लेने के साथ लंबित कार्यों का एक ही छत के नीचे निस्तारण करवा कर राहत पाएं। इस दौरान श्रीनिवास ने कहा कि पूर्व में हुए न्याय आपके द्वार अभियान में खातेदारी अधिकार और पट्टा वितरण आदि गतिविधियां होती थी। अब इन शिविरों में पूरा मिनी सचिवालय मौजूद रहने से लोगों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्हींने ग्रामीणों से कहा कि वे इस अभियान से जुड़ने के साथ ही लम्बे समय से अदालतों में लंबित प्रकरणों का आपसी समझाइश से निराकरण करें। श्रीनिवास ने विभिन्न विभागों के काउन्टर्स पर उपस्थित कार्मिकों से विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्हांेने ग्रामीणों से शिविर में संपादित होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली। राजस्व लोक अदालत मंे कई राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण हुआ। साथ ही ग्रामीणांे की विभिन्न प्रकार की समस्याआंे का समाधान कर राहत प्रदान दी गई। इस दौरान राजस्व मंडल अध्यक्ष वी.श्रीनिवास एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पट्टे, विद्युत कनेक्शन, उज्ज्वला योजना में गैस चूल्हे, पेंशन पीपीओ एवं अन्य योजनाओं में के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के तहत जमीन सम्बधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय आपके द्वार आया है इसका अधिकाधिक लाभ उठाए। कई मामलों के निपटारे में कई वर्ष लग जाते हैं। लेकिन इस अभियान के जरिए ऐसे मामलों का निपटारा कर कई लोगों को राहत पहुंचाई गई। उन्होंने कनाना एवं बिठूजा में आयोजित शिविर के दौरान निपटाए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के साथ आमजन को इससे लाभांवित किया गया है।
                राजस्व लोक अदालत मंे बालोतरा उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, विकास अधिकारी सांवलराम, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, बालोतरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लादूराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बिठूजा में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांेने ग्रामीणांे को विभिन्न  जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए ।इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए गए।







सोमवार, 14 मई 2018

मतदाता सूचियांे का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 15 मई से


       बाड़मेर, 14 मई। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का दूसरी मर्तबा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाना है। इसके तहत 15 मई से बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करके मतदाता सूचियांे का सत्यापन करेंगे।
       निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इसके तहत आगामी 20 जून तक संबंधित बीएलओ की ओर से घर-घर सर्वे कर मतदाता सूची का सत्यापन का कार्य किया जाना हैै। इस दौरान 1 जनवरी 2018 के अनुसार मतदाता सूची मे जुडने से शेष रहे मतदाता एवं 1 जनवरी 2019 के अनुसार जुडने वाले संभावित मतदाता, दोहरे नामांकन वाले, मृत मतदाता एवं स्थानान्तरित मतदाताआंे के संबंध मंे सूचनाएं एकत्रित करके मतदाता सूचियांे मंे संशोधन किया जाएगा।

मंगलवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


       बाड़मेर, 14 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मंगलवार को दस ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 14 मई को बाड़मेर उपखंड मंे ग्राम पंचायत मारूड़ी के लिए अटल सेवा केन्द्र मारूड़ी, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत सूंदरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सूंदरा, चौहटन उपखंड मंे सणाउ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सणाउ, सेड़वा उपखंड मंे ग्राम पंचायत चिचड़ासर के लिए अटल सेवा केन्द्र चिचड़ासर, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत उड़ासर के लिए अटल सेवा केन्द्र उड़ासर एवं भालीखाल के लिए राउमावि भालीखाल मंे राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि बायतू उपखंड मंे खीपसर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र खींपसर, बालोतरा उपखंड मंे कनाना ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र एवं बिठूजा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मंे सारणो का तला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

गौरव पथ का कार्य 30 मई तक पूर्ण करने के निर्देश


जिला कलक्टर ने की बिजली, पानी व्यवस्थाआंे की समीक्षा

       बाड़मेर, 14 मई। गौरव पथ का कार्य 30 मई तक आवश्यक रूप से पूर्ण कर लिया जाए। गौरव पथ के दोनांे तरफ पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाया जाए। सरकारी कार्यालयांे मंे अनुपयोगी सामान की प्राथमिकता से निलामी करवाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रभावित इलाकांे मंे टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि टयूबवैल एवं हैडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाएं। साथ ही खोदे गए टयूबवैलांे को कमींशड करवाया जाए। ताकि संबंधित इलाकांे मंे जलापूर्ति हो सके। उन्हांेने अवैध जल कनेक्शनांे को हटाने की कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे की विभागीय अधिकारी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निस्तारण करें। उन्हांेने केयर्न इंडिया के आरओ प्लांट के संचालन संबंधित एमआईएस रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि जिले मंे 33 केवी के 15 जीएसएस स्वीकृत हुए है। इनका निर्माण शुरू करवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को बारिश से पहले मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को सीवरेज कनेक्शन के कार्य की गति बढाने एवं सड़क निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी ने बजट घोषणा के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे 15 किमी सड़क निर्माण के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इसके लिए निविदा प्रक्रियाधीन है। इस दौरान सहायक निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार जानकारी दी। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, डिस्काम के अधिशाषी अभियंता डी.आर.चौधरी, रूडिप के कनिष्ठ अभियंता सुनील बिश्नोई, नगर परिषद के एम.ए.खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 को


       बाड़मेर, 14 मई। निदेशालय नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे नागरिक सुरक्षा सदस्यांे को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित दुर्घटनाआंे, आपदाआंे के बचाव कार्य के लिए वाहन चालक, तैराक, गोताखोर, बिल्डर, कंप्यूटर आपरेटर एवं राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवकांे को चिन्हित किया जाना है।
       नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उक्त प्रयोजनार्थ आनरोल स्वयंसेवकांे की संपर्क परेड 16 मई को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर मंे रखी गई है।

पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन लेने के लिए शिविर 31 मई एवं 1 जून को


       बाड़मेर, 14 मई। शासन उप सचिव गृह विभाग के निर्देशानुसार पाक नागरिकांे से एलटीवी एवं नागरिकता के आवेदन पत्रों को संकलित करने के लिए 31 मई एवं 1 जून को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे शिविर आयोजित होगा।
       जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस शिविर के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, नगर परिषद के आयुक्त, तहसीलदार बाड़मेर, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीआई एवं विदेशी पंजीयन अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को निर्धारित कार्य संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें : सदानंद महाराज


सफाई कर्मचारियांे का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के निर्देश

       बाड़मेर, 14 मई। सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें। उनको केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाया जाएं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
       राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे को संवेदनशीलता से सुनने के साथ समाधान करने के हर संभव प्रयास अपनी ओर से करें। उन्होंने कहा कि सफाई ठेका जारी करने से पहले यह संस्थाओं को जानकारी होनी चाहिए कि उक्त ठेकेदार श्रम विभाग में पंजीकृत है या नहीं। ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश एवं निर्धारित कार्य घंटों के अनुसार ही कार्य लें। सदानंद महाराज ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाए। आयोग के सदस्य सदानंद महाराज ने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। आयोग की ओर से सफाई कर्मचारियों की समाधान के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों के समक्ष कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्हांेने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता उपकरण मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे के लिए वार्ड वार चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लंबित नियुक्ति प्रकरणांे को निस्तारित करने के लिए कहा। उन्हांेने विभागवार जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
       इससे पहले राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज को सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याआंे से अवगत कराया। इस पर उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति वर्ग के साथ सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने सफाई कर्मचारियांे को किसी भी कार्यालय का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि अगर इनकी समस्याआंे का समाधान प्राथमिकता से होगा तो उनमंे ऊर्जा के नवसंचार के साथ बेहतरीन ढ़ग से कार्य करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने आभार जताया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शुक्रवार, 11 मई 2018

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रविवार से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 11 मई। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज बाड़मेर जिले के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज रविवार को प्रातः 11 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां दोपहर 12 बजे नगर परिषद के आयुक्त एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे की बैठक लेने के साथ विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे से रूबरू हांेगे। इसके उपरांत दोपहर 4 बजे बालोतरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के उपरांत सोमवार को प्रातः 10 बजे सफाई कर्मचारियांे के प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सफाई कर्मचारियांे की समस्याआंे के संबंध मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियांे के विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 11 मई। फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके तहत युवा मतदाताओं एवं अन्य पात्र व्यक्तियों के मतदाता सूची में नाम पंजीकरण, स्थानांतरित, डिलीशन, मतदान सूचियांे के अपडेशन का कार्य किया जाएगा।
                अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 मई से पूर्व प्रचार-प्रसार,प्रशिक्षण सामग्री और बीएलओ, सुपरवाइजर, एईआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत 15 मई से 20 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 जून से 20 जुलाई तक मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एवं सुव्यवस्थीकरण करेंगे। इसी तरह 21 से 30 जुलाई तक पूरक मतदाता सूची की तैयारी, एकीकरण और प्रारूप मतदाता सूची की तैयारी, 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके उपरांत 31 जुलाई से 21 अगस्त तक मतदाताओं के एतराज लेने के साथ 20 सितंबर को इनका निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा।

शनिवार को तीन ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 11 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को तीन ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 मई को शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत शहदाद का पार के लिए अटल सेवा केन्द्र शहदाद का पार, सिवाना उपखंड मंे कुंडल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कुंडल, बेरानाडी ग्राम पंचायत के लिए राउमावि बेरानाडी मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे मंे राजस्थान काश्तकार अधिनियम के तहत दायर मुकदमों के अन्तर्गत लम्बित अपीलों, राजस्व वादों, विभाजन, गैर खातेदारी से खातेदारी राजस्व अभिलेखों में लिपिकीय त्रुटियों का शुद्धिकरण, नए राजस्व ग्रामों के लिए नॉर्म्स के अनुसार प्रस्ताव तैयार करना, ग्राम पंचायत की राजस्व सम्बन्धी शिकायतों का चिन्हीकरण एवं निस्तारण संबंधित कार्य निष्पादित किए जाएंगे। इस दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी के साथ अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं


मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए की राजस्व लोक अदालत अभियान की समीक्षा

                बाड़मेर, 11 मई। सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। राजस्व लोक अदालत अभियान ऐसा अनूठा अभियान है, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगांे को राहत पहुंचाई जा सकती है। मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने शुक्रवार को शासन सचिवालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए न्याय आपके द्वार अभियान की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर्स से कही।
                मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान जिला कलक्टर्स पूर्ण समर्पण के साथ युद्ध स्तर से काम करें। जिला कलक्टर्स संबंधित जिलांे मंे इस अभियान का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करने, शिविरांे में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, सरपंच, पार्षद सहित सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्हांेने अभियान की पूर्व तैयारी करने और अधिक से अधिक मामले निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव गुप्ता ने संभागीय आयुक्तांे और जिला कलेक्टरों से सीधे संवाद कर अभियान से जुड़ी तैयारियों और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कम प्रगति वाले जिलों को ज्यादा से ज्यादा केसेज सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही बेहतर प्रदर्शन वाले जिला कलेक्टरों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण अभियान से पहले भी क्षेत्रों में दौरे करके उनकी समस्याओं को जानने और सुलझाने की प्रक्रिया भी शुरू करें। उन्होंने कहा कि जितने ज्यादा लोगों के काम इन अभियानों में होंगे, उतनी ही आम जनता को राहत मिलेगी। इस दौरान राजस्व, कृषि एवं पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जनजातीय क्षेत्र विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, योजना, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं रोजगार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिवों ने अपने-अपने विभागों से जुड़ी तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव को अवगत करवाया और संबंधित विभागों से जुड़ी जिला कलेक्टरों की समस्याओं को भी समझा। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कार्यवाहक जिला कलक्टर एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बाड़मेर मंे राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान निष्पादित किए गए कार्याें की जानकारी दी।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...