बुधवार, 1 नवंबर 2017

अल्पसंख्यक मृत लाभार्थियों के संबंध में सूचना भेजने के निर्देश

                बाडमेर, 01 नवम्बर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय से वर्ष 2011-12 से 2016-17 तक तथा अनुजा निगम द्वारा समय समय पर स्वीकृत किये गये ऋण मे से यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो गई हो तो उसकी लिखित में सूचना मय मृत्यु प्रमाण पत्र के भेजने के निर्देश दिए गए है।

                अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उक्त सूचना राजस्थान अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय बाडमेर को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की गतिविधियों का संचालन होगा

पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान
                बाडमेर, 01 नवम्बर। वेदान्ता कैयर्न आयल एण्ड गैस द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह सफाईगिरी का शुभारम्भ वाप नाडी बान्द्रा ग्राम से सरपंच खान मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य एवं वेदान्ता कैयर्न के निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
                सफाईगिरी केम्पेन के बारे में जानकारी देते हुए वेदान्ता कैयर्न के कार्यक्रम प्रबन्धक डा. उमा बिहारी द्विवेदी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधनों की सफाई, विद्यालयों में स्वच्छता अभियान एवं चर्चाएं, चित्रकला प्रतियोगिता एवं कैयर्न धरोहरों के आसपास सफाई अभियान की गतिविधियां की जाएगी।
                कार्यक्रम के दौरान बान्द्रा गांव में वाप नाडी पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बान्द्रा के ग्रामीणों, वार्ड पंचों, कैयर्न के सीएसआर अधिकारियों, कैयर्न एन्टरप्राईजेज सेन्टर छात्रों द्वारा प्लास्टिक वस्तुओं एवं नाडी के किनारे फैले कचरे का निस्तारण एवं पानी में फैले अवाछित पौधों को निकाल कर नाडी के आसपाल एवं जल की शुद्धि की गई।

                कार्यक्रम के दौरान कैयर्न के स्वच्छता आरडीओ ने ट्रिगरींग गतिविधि के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता एवं खुले में शौच से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में बान्द्रा ग्राम के पदमसिंह, गाजी खान, कैयर्न सीएसआर भानूप्रतापसिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, भुवनेश पाठक, तान्या दीक्षित, प्रज्ञा , तस्वनी शर्मा, आरडीओ के कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता, जोगाराम सहित ग्रामीणों ने सफाई अभियान में भाग लिया।







अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने हरसाणी में लगाई रात्रि चौपाल

प्रभावी जलापूर्ति हेतु जल स्त्रोत को डारेक्ट फीडर से जोडने के निर्देश
                बाडमेर, 01 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मंगलवार को गडरारोड तहसील के हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
                हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान उन्होने गिराब - हरसाणी क्षेत्रीय पेयजल योजना पर प्रभावी एवं सुचारू जलापूर्ति के लिए पम्पपिंग स्टेशन एवं जल स्त्रोत को डारेक्ट फीडर से जोडने का कार्य एक माह में पूरा करने के डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने हरसाणी ग्राम के विभिन्न मौहल्लों में आवश्यकतानुसार सार्वजनिक नल लगाने के लिए जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एवं हरसाणी सरपंच को निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के शिव तथा बाडमेर अधिशाषी अभियन्ता को हरसाणी -बाडमेर वाया फोगेरा, दूदाबेरी क्षतिग्रस्त सडक के पेचवर्क का कार्य एक माह में कराने तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का रिन्युवल का कार्य तीन माह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।

                रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत में संबंधित पशु चिकित्सक द्वारा शिविर लगाकर पशुधन का उपचार एवं टीकाकरण करने के निर्देश दिए। 

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017

तिरसिगड़ी उचित मूल्य दुकान विलोपित

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। उचित मूल्य दुकान तिरसिंगड़ी ग्राम पंचायत बोला के लिए जारी की गई विज्ञप्ति को विलोपित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने दी।

प्रोजेक्ट मिलाप जाट रेजीमंेट के लिए सूचना भिजवाएं

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। जाट रेजीमंेट के प्रोजेक्ट मिलाप के लिए पूर्व सैनिकांे एवं वीरांगनाआंे की संबंधित सूचना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंे भिजवाई जानी है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की फोटो के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंे संपर्क करें।

एक नवंबर से पोस मशीन से होगी उर्वरकों की बिक्री

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। एक नवंबर से उर्वरकों की बिक्री पोस मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। ताकि पात्र व्यक्ति को ही सब्सिडी का फायदा मिल सके। इसके लिए केन्द्र सरकार की प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण योजना के तहत यह निर्णय किया गया है।

                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि एक नवंबर के बाद कोई भी कृषि आदान विक्रेता किसानों को सीधे ही उर्वरक नहीं बेच पाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में कृषि आदान का व्यवसाय कर रही संस्थाओं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों को पोस मशीनों में नए सिरे से स्टॉक का इन्द्राज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार एवं प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार के मुताबिक उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर लगाई गई पोस मशीनों में नवीनतम सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक स्टॉक का इन्द्राज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस मशीन के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री होने से राष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों की खपत पर निगरानी रखते हुए भविष्य में कृषि क्षेत्र में इनकी उपयोगिता के संबंध में निर्णय में मदद मिल सकेगी। कुमार ने बताया कि उर्वरकों की बिक्री के लिए पोस मशीन के उपयोग से किसानों को उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस व्यवस्था से उर्वरकों पर दी जा रही।

विधायक कोष से कार्याें की स्वीकृतियों के लिए सीईओ अधिकृत

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राज्य सरकार ने राज्य प्रवर्तित योजना विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अधिकृत किया है। पूर्व में यह अधिकार जिला कलेक्टर के पास थे।

                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर पूर्व की भांति इस योजना की नियमित समीक्षा एवं मॉनीटरिंग तथा कार्यों की समय पर स्वीकृतियां जारी करवाना और कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का संचालन केन्द्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाता है इसलिए सांसद स्थानीय विकास योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के लिए जिला कलेक्टर ही अधिकृत रहेंगे।

विधायक कोष से होंगे धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की अधिसूचित सम्पत्तियों के आस पास के क्षेत्र का विकास विधायक कोष योजना से करने की मंजूरी दी गई है। देवस्थान विभाग के अधिसूचित धार्मिक स्थल एवं वक्फ बोर्ड की अधिसूचित सम्पत्तियों के आस पास सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाईटें आदि स्थायी प्रवृत्ति के जनोपयोगी विकास कार्य विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से कराए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है।

रन फोर यूनिटी के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ

बाड़मेर जिले मंे राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुए कई आयोजन
                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मंे मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर रन फोर यूनिटी के आयोजन के साथ जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

                जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने रन फोर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का भगवान महावीर टाउन हाल मंे समापन हुआ। रन फोर यूनिटी मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, कमाडेंट शाम कपूर, नगर परिषद के आयुक्त प्रकाश डूडी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर समेत सीमा सुरक्षा बल, सेना, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियांे, जवानांे तथा कार्मिकांे के साथ आमजन ने शिरकत की। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट मंे स्थित लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका,भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़ समेत विभिन्न अधिकारियांे एवं कार्मिकांे ने माल्यार्पण श्रद्वासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त कार्मिकांे को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इधर, नगर परिषद की ओर से विभिन्न स्थानांे पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान का आयोजन किया गया। इसके अलावा निजी एवं सरकारी विद्यालयांे मंे निबंध एवं भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।









सोमवार, 30 अक्टूबर 2017

सुरक्षा एवं समन्वय संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 अक्टूबर मंगलवार को

               बाड़मेर, 30 अक्टूबर। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रांे तथा सूचना एवं प्रसारण मंे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोंस मैकेनेजिम स्थापित करने एवं सुरक्षा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फोर यूनिटी का आयोजन 31 अक्टूबर मंगलवार को

                बाड़मेर, 30 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मंे मनाया जाएगा। इस दौरान मंगलवार को रन फोर यूनिटी समेत विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़,राष्ट्रीय एकता की शपथ, निबंध प्रतियोगिता, भाषण एवं मार्च-पास्ट समेत विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रमांे का सफल आयोजन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बताया कि 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से रन फोर यूनिटी का आयोजन इंदिरा गांधी सर्किल से भगवान महावीर टाउन हाल तक होगा। इसका नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी को बनाया गया है। इसमंे जन प्रतिनिधि, जिला एवं पुलिस प्रशासन, सीमा सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट, आमजन तथा विभिन्न विभागीय कार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय मंे राष्ट्रीय एकता संबंधित शपथ दिलाई जाएगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 31 अक्टूबर को राजकीय एवं निजी विद्यालयांे मंे निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताआंे का आयोजन होगा। इसका प्रभारी अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा को बनाया गया है। उन्हांेने बताया कि पुलिस लाइन मैदान मंे 31 अक्टूबर को मार्च-पास्ट का आयोजन होगा। इसमंे राजस्थान पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं एनसीसी शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इधर, नगर परिषद के आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि रन फोर यूनिटी के बाद मंगलवार प्रातः 8 से 9 बजे तक महावीर उद्यान, आदर्श स्टेडियम स्थित मैरिज हाल, केन्द्रीय बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य मार्ग स्टेशन रोड़ से गांधी चौक, कलेक्ट्रेट एवं न्यायालय परिसर,सार्वजनिक एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय मंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से नोडल अधिकारी बनाए गए है। इसके अलावा शपथ के उपरांत राजकीय एवं निजी विद्यालयांे मंे निबंध एवं भाषण तथा चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

अतिथि प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 30 अक्टूबर। राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय मंे मानदेय आधारित अतिथि प्रवक्ता फिजिक्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                प्राचार्य राजीव कुमार जयसवाल ने बताया कि 3 नवंबर को दोपहर 3.30 बजे तक पोलिटेक्निक महाविद्यालय मंे आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसमंे एमएससी फिजिक्स प्रथम श्रेणी से उतीर्ण अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण पत्रांे के साथ उपस्थित हो सकते है। चयनित अभ्यर्थी को 250 रूपए प्रति घंटा की दर से मानदेय दिया जाएगा।

सोलंकी को श्रद्वाजंलि अर्पित की

                बाड़मेर, 30 अक्टूबर। सेवानिवृत सहायक लेखाधिकारी किशनलाल सोलंकी के असामयिक निधन पर कलेक्ट्रेट परिसर मंे दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

                जिला कलक्टर कार्यालय मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे ने दो मिनट का मौन रखकर सोलंकी को श्रद्वाजंलि अर्पित की। इस दौरान बाबूलाल संखलेचा ने सोलंकी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे सदैव हर किसी की मदद के लिए तत्पर रहते थे। जिला मुख्यालय पर सहायक लेखाधिकारी के रूप मंे उनकी ओर से सराहनीय सेवाएं दी गई।

गलत बिलांे को दुरूस्त करें, नहीं काटे विद्युत कनेक्शन

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की बिजलीपानी व्यवस्थाआंे की समीक्षा
                बाड़मेर, 30 अक्टूबर। डिस्काम की ओर से जारी किए गलत विद्युत बिलांे को दुरूस्त करने के साथ इस दरम्यिान संबंधित उपभोक्ताआंे के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाए। नियमित रूप से रीडिंग लेने के साथ समय पर विद्युत बिल जारी किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बिजली-पानी संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत अधिकाधिक आमजन को लाभांवित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने इन्द्रधनूष कार्यक्रम की प्रभावी मोनेटरिंग करने एवं केलनोर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंे चिकित्सक लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए कहा। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को पोपर्टी कनेक्शन करवाने तथा शहर मंे सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा राजकीय चिकित्सालय मंे सीवरेज कनेक्शन संबंधित सर्वे करके निविदा प्रक्रिया संपादित करने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर ने आयुक्त को पिछले दिनांे शहर के चौराहांे को गोद देने के संबंध मंे हुई बैठक के दौरान लिए गए निर्णयांे की अनुपालना मंे एमओयू तैयार करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद के आयुक्त प्रकाश डूडी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, डिस्काम के मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवां, बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शनिवार, 28 अक्टूबर 2017

राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण के 1454 करोड़ के कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति जारी

                बाड़मेर, 28 अक्टूबर। बाड़मेर, जोधपुर एवं पाली के 2098 गांवों एवं कस्बों के लिए 1454 करोड़ की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण की पेयजल योजना की राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

                जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 2051 की पेयजल मंाग का आधार मानकर यह योजना बनाई गई है। उनके मुताबिक इसमें जोधपुर जिले के जोधपुर, फलौदी, बिलाड़ा, पीपाड़ सहित 1836 गांव, बाड़मेर जिले के समदड़ी सहित 176 एवं रोहिट के 79 गांव तथा जैतारण के 13 गांव शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब आगे ए डी बी से वित्त पोषित के प्रयास किए जा रहे है।

शहीदांे की याद मंे बाड़मेर मंे आयोजित हुई हाफ मैराथन

सीमा सुरक्षा की ओर से आयोजित हाफ मैराथन मंे शामिल हुए सैकड़ांे लोग
                बाड़मेर, 28 अक्टूबर। शहीदों को याद करने के साथ आमजन के बीच एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए सीमा सुरक्षा बल की ओर से शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमंे सीमा सुरक्षा बल, सेना, पुलिस, सीमा सड़क संगठन, एनसीसी समेत विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिनिधियांे एवं आमजन ने शिरकत की।

                सीमा सुरक्षा बल 115 वाहिनी परिसर से उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने हाफ मैराथन के लिए प्रतिभागियांे को झंडा दिखाकर रवाना किया। करीब 8.5 किमी लंबी हाफ मैराथन मंे शामिल सैकड़ांे प्रतिभागी शहर के निर्धारित विभिन्न मार्गाें से होते हुए वापिस 115 बीएसएफ वाहिनी मुख्यालय पहुंचे। जहां विभिन्न श्रेणियांे के विजेता प्रतिभागियांे को उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडेंट शाम कपूर, कमाडेंट प्रदीप कुमार शर्मा, सेवानिवृत कमाडेंट जोरसिंह चौधरी, गु्रप फोर पीपल के अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़, सरस्वती विद्या मंदिर के बालसिंह राठौड़ ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हाफ मैराथन के आयोजन मंे एयू स्माल फाइनेंस बैंक बाड़मेर, लायंस क्लब,अम्बर इंवेट, ओमश्री स्पोर्टस क्लब, यूथ क्लब, एसबीआई बैंक, समेत विभिन्न संगठनांे का सक्रिय योगदान रहा। इस हाफ मैराथन मंे मत्स्य स्पोर्टस एकेडमी जोधपुर के दीपाराम प्रथम स्थान पर, सरस्वती हास्टल के देवाराम द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय के अचलाराम तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह दूसरे ग्रु्रप मंे 72 बटालियन के प्रभूराम प्रथम, सेना के भवानी शंकर द्वितीय एवं 115 वाहिनी के गुडडु कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी महिला वर्ग मंे कोटा खुला विश्व विद्यालय की नोजी प्रथम, चतरू कुमारी द्वितीय एवं गैरी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं अन्य अतिथियांे ने बालिका कुमारी हिमान्द्री रावत को हाफ मैराथन मंे शामिल होने के लिए विशेष पुरस्कार दिया। सात वर्षीय इस बालिका ने हाफ मैराथन मंे शामिल होकर इसको पूरा किया। इस दौरान आमजन एवं सीमा सुरक्षा बल के मध्य रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमंे सीमा सुरक्षा बल की टीम विजेता रही। इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, वीरेन्द्र कुमार, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, एन.के.तिवारी, राकेश कुमार, लायंस क्लब मालाणी के कैलाश कोटड़िया, रघुवीरसिंह तामलोर, तारा चौधरी समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।













जनहित के विकास कार्याें को प्राथमिकता से करवाएं : गोयल

प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने की विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा
                बाड़मेर, 28 अक्टूबर। जनहित के विकास कार्याें को प्राथमिकता से करवाएं। जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास करें। प्रगतिरत परियोजनाआंे के कार्याें की नियमित रूप से मोनेटरिंग करते हुए कार्य मंे गति लाएं। जिले के प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि विकास कार्याें मंे पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हांेने विकास कार्याें को लेकर प्राप्त होने वाली शिकायतांे की निष्पक्षता से जांच करवाने एवं दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने बाड़मेर जिले के विकास मंे हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए 5 लाख की लागत से अधिक के कार्याें की गुणवत्ता की थर्ड पार्टी से जांच करवाई जाए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युतीकरण एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रगतिरत आवास निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाआंे को नियमानुसार कार्य स्वीकृत किए जाए। उन्हांेने पेयजल परियोजनाआंे मंे धीमी गति से कार्य करने वाली फर्म को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पचपदरा क्षेत्र मंे पेयजल से जुड़े मामलांे में संबंधित अधिकारियांे को त्वरित कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत लूणी नदी के पानी के ठहराव के डेच फ्लो बनवाने की जरूरत जताई। ताकि भूमिगत जल स्तर मंे इजाफा हो सके। जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने खाद्य सुरक्षा योजना मंे दिव्यांगांे को रसद सामग्री मंे होने वाली दिक्कत से अवगत कराया। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव राजीवसिंह ठाकुर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा से वंचित बीपीएल एवं अन्य योग्य परिवारांे के नाम जोड़े गए है। बाड़मेर जिले मंे इससे करीब 30 हजार परिवारांे को फायदा मिलेगा। उन्हांेने नेटवर्क की समस्या वाली ग्राम पंचायतांे मंे पास मशीन से रसद सामग्री वितरण मंे रियायत के निर्देश दिए। इस दौरान अनियमितता बरतने वाले उचित मूल्य दुकानदारांे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बायतू विधायक कैलाश चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने जनहित से जुड़े विभिन्न मामलांे को उठाया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन मंे आनलाइन भुगतान करने मंे बाड़मेर जिला राज्य मंे द्वितीय स्थान पर है। उन्हांेने आनलाइन भुगतान मंे होने वाली समस्याआंे के समाधान के लिए आगामी समय मंे शिविर लगवाने की बात कही। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़कांे के पेचवर्क, गौरव पथ, रोडवेज बसांे को शहर मंे प्रवेश की अनुमति देने, पाक विस्थापितांे को सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने, बालेरा बांध के जीर्णाेद्वार, पेयजल संकट से जुड़े विभिन्न मामलांे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।




शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

तीन उचित मूल्य दुकानांे के प्राधिकार पत्र निरस्त

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने विभागीय प्रकरणांे की समीक्षा करते हुए तीन उचित मूल्य दुकानांे के प्राधिकार पत्र निरस्त किए है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि रमेश कुमार उचित मूल्य दूकान पातो का बाड़ा, ग्राम सेवा सहकारी समिति मौखाब कला की ओर से संचालित उचित मूल्य दुकान, सिगोड़िया के उचित मूल्य दुकानदार विरधाराम के वितरण व्यवस्था मंे अनियमितता बरतने के कारण पूर्व मंे प्राधिकार पत्र निलंबित किए गए थे। इन तीन दुकानांे के विरूद्व अनियमितता प्रमाणित होने से इनको जारी प्राधिकार पत्र निरस्त किए गए है। उन्हांेने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारांे को निर्देश दिए गए है कि वे रसद सामग्री का शत प्रतिशत पोस मशीन के माध्यम से वितरण करें। किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल मंे लाई जाएगी।

नगरीय निकायों में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर, 2017 को प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जायेगा।

                निदेशक एवं संयुक्त सचिव, स्वायत्त शासन विभाग पवन अरोड़ा ने इस संबंध में प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को पत्र लिखकर निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय एकता के सूत्र धार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती 31 अक्टूबर, 2017 के दिन प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाए एवं इस दौरान आयोजित समारोह में नगरीय निकायों में रहने वाले सभी वर्गो के लोगों को आमंत्रित किया जाए। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी नगरीय निकायों में आयोजित राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता शपथ भी सभी उपस्थित नागरिकों को दिलवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए है कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी राजकीय कार्यालय, विद्यालयों, संस्थाओं, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, सार्वजनिक पार्क एवं प्रमुख स्थलों की विशेष रुप से सफाई की जावे तथा आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया जाए। साथ ही खुले में शौच मुक्ति के लिए पम्पलेटों के माध्यम से जानकारी दी जाए तथा कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, नाटक, दौड़ आदि का आयोजन कर स्वच्छता जागरुकता अभियान प्रारम्भ किया जाए। साथ ही उक्त कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स, वीडियो इत्यादि निदेशालय को अविलम्ब भिजवाए जाए। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा ने बताया कि 31 अक्टूबर के दिन प्रदेश की सभी नगरीय निकायों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी नगरीय निकायों को निर्देशित कर दिया गया है।

सुरक्षा एवं समन्वय संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 को

                बाड़मेर, 27 अक्टूबर। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रांे तथा सूचना एवं प्रसारण मंे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोंस मैकेनेजिम स्थापित करने एवं सुरक्षा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...