बुधवार, 9 अगस्त 2017

युग पुरूष का मंचन गुरूवार को

                बाड़मेर, 09 अगस्त। महात्मा के महात्मा युग पुरूष नाटक का मंचन गुरूवार शाम 7.30 बजे से भगवान महावीर टाउन हाल मंे होगा।

                केयर्न आयल एंड गैस तथा वेदांता की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मंे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का महात्मा का नाम देने वाले उनके आध्यात्मिक गुरू श्रीमद राजचन्द्र के बारे मंे विस्तार से बताया जाएगा। इस नाटक का मंचन देश के साथ विदेशांे मंे कई स्थानांे पर हो चुका है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 09 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

पैराट्रिपिंग एवं पैरासैलिंग के साथ कैमल टेटू शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2017
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की तैयारियां की समीक्षा

                बाड़मेर, 09 अगस्त। बाड़मेर मंे जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। पहली मर्तबा वायुसेना पैराट्रिपिंग एवं पैरासैलिंग की प्रस्तुति देगी। वहीं नई दिल्ली के मुख्य समारोह मंे शामिल होने वाला कैमल सफारी दल कैमल टेटू शो दर्शकों को आकर्षित करेगा। पहली बार सीमा सुरक्षा बल के कमांडो दल परेड मंे शामिल होगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने स्वतंत्रता दिवस समारोह मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित अधिकाधिक कार्यक्रमांे को मुख्य समारोह एवं रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे शामिल किया जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विभागवार की तैयारियांे की विस्तृत समीक्षा की। जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियांे को आपसी समन्वय से उनको सौंपी गई जिम्मेदारी निर्वहन करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने एवं चौराहांे तथा सार्वजनिक एवं सरकारी भवनांे पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने स्वतंत्रता सेनानियांे, शहीदांे के परिजनांे को भी पूर्ण सम्मान के साथ समारोह मंे आमंत्रित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समारोह स्थल पर बैठक, पानी, यातायात, पार्किग एवं अन्य व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि मंे संपूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने मुख्य समारोह स्थल आदर्श स्टेडियम मंे ध्वजारोहण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समुचित बेरिकेटिंग की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम प्रारंग, प्रवेश द्वार एवं उसके आस पास की कंटीली झांडियों आदि को कटवाकर सफाई की पूर्ण व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समारोह स्थल पर विद्युत एवं साउंड सिस्टम के साथ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के साथ विभिन्न स्थानांे से आए गेर दल प्रस्तुतियां देंगे। उन्हांेने बताया कि 12 अगस्त को आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य कार्यक्रमांे का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रण पत्र वितरित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को समारोह स्थल पर मेडिकल टीम मय एंबूलेंस तैनात करने को कहा। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार की उपलब्धियांे एवं कल्याणकारी योजनाआंे को झांकियों को शामिल किया जाए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय के समादेष्टा शाम कपूर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल एवं वायुसेना की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इस दौरान बाड़मेर से वाघा बोर्डर तक जाने वाली कैमल सफारी को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल के समादेष्टा सत्येन्द्रसिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, भूमि अवाप्ति अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेताराम विश्नोई, उप समादेष्टा रविन्द्र ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल समेत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने लिया व्यवस्थाआंे का जायजा : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने प्रशासनिक अधिकारियांे के साथ आदर्श स्टेडियम मंे पहुंच कर समारोह स्थल का जायजा लिया। उन्हांेने नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समारोह स्थल पर टेªक को सही करवाने, बैठक व्यवस्था, यातायात, पार्किग, पानी एवं साउंड सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया।







अन्य दस्तावेजांे से भी हो सकेगा विशेष योग्यजन का पंजीकरण

                बाड़मेर, 09 अगस्त। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 2017 के दौरान पंजीकरण के लिए जाति एवं विवाह प्रमाण पत्र तथा ब्लड गु्रप की जानकारी की अनिवार्यता मंे शिथिलता प्रदान की गई है। समस्त पंचायत समिति मुख्यालयो पर 10 अगस्त को विशेष योग्यजन के निःशुल्क पंजीयन के लिए शिविरांे का आयोजन किया जा रहा है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रदेश मंे नवीन प्रकार की निःशक्कतता को सम्मिलित करते हुए विश्ेाष योग्यजनांे का चिन्हीकरण, पंजीयन, प्रमाणीकरण एवं कृत्रिम अंग, उपकरणांे से लाभांवित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन तीन चरणांे मंे किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि विशेष योग्यजन के पंजीकरण के दौरान जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं ब्लड ग्रुुप की जानकारी की अनिवार्यता मंे शिथिलता प्रदान की गई है। ऐसे मंे अब इन तीनांे दस्तावेजांे के अलावा अन्य दस्तावेज मूल निवास प्रमाण पत्र, दंपति मंे से किसी एक का मृत्यु प्रमाण पत्र विशेष योग्यजन की ओर से पंजीकरण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उपलब्ध कराया जाता है तो उनको भी पंजीयन मंे शामिल कर लिया जाएगा। इसी तरह आय प्रमाण पत्र के रूप मंे राज्य सरकार की ओर से निर्धारित स्वयं की घोषणा आधारित आय प्रमाण पत्र अपलोड कराना होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को नए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे शिविरांे मंे विशेष योग्यजन स्ंवय अथवा अभिभावक के साथ आय प्रमाण पत्र,निःशक्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड भामाशाह कार्ड,राशनकार्ड संबंधित दस्तावेज लेकर अपना पंजीयन करा सकते है।

जज्बे को सलाम, बाढ़ राहत के लिए सौंपे वृद्वावस्था पेंशन के एक हजार रूपए

                बाड़मेर, 09 अगस्त। अतिवृष्टि से प्रभावित लोगांे की मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संगठन जुटे हुए है। लेकिन बुधवार को बाड़मेर कलेक्ट्रेट मंे उस समय सेवा की भावना और जज्बे का सलाम करता नजर आया, जब एक महिला भंवरीदेवी अपनी वृद्वावस्था पेंशन के एक हजार रूपए सहायता के बतौर बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को देने के लिए पहुंची। सेवा की भावना एवं उसके जज्बे को देखकर जिला कलक्टर भी भावविभोर हो गए। उन्हांेने भंवरीदेवी का आभार जताया।

                बाड़मेर जिले मंे पिछले दिनांे हुई अतिवृष्टि से हजारांे परिवारांे के आशियाने ढह गए। कई गांवांे मंे पानी भरने से सैकड़ांे लोगांे को जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थानांे पर ठहराया गया है। इनकी मदद के लिए जिला प्रशासन के साथ विभिन्न संगठन भी प्रयास कर रहे है। इन लोगांे की मदद के लिए आचार्याें का वास निवासी श्रीमती भंवरीदेवी पत्नी स्व.मांगीलाल आचार्य भी अपनी वृद्वावस्था पेंशन मंे से 1 हजार रूपए लेकर पहुंची। उन्हांेने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते को एक हजार रूपए बाढ़ पीड़ितांे की सहायता के लिए सुपुर्द किए। जिला कलक्टर नकाते ने भंवरीदेवी का आभार जताते हुए कहा कि आप जैसे लोगांे की वजह से मानवता जिन्दा है। वे उनके जज्बे और सेवा की भावना को सलाम करते है।


पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 09 अगस्त। भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017-18 में देय पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स नवीनीकरण छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए छात्र-छात्राएं आगामी 31 अगस्त तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

बाड़मेर के गोविन्द राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार से सम्मानित

प्रदेश में 27 हजार आर्टिजनों के कार्ड बनेंगे
                बाड़मेर, 09 अगस्त। उद्योग भवन मंे आयोजित समारोह के दौरान राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार के प्रथम विजेता बाड़मेर निवासी गोविन्द को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा और उद्योग आयुक्त कुंजी लाल मीणा ने राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों का वितरण किया।

                राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कारों में पहला पुरस्कार बाड़मेर के गोविन्द को पट्टू साड़ी, दूसरा कोटा की श्रीमती वाहिदा को कोटा डोरिया, तीसरा बीकानेर के मगन मेघवाल को परपंरागत खेस और सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रुप से जयपुर के टाडावास की सुगनी देवी को र्शर्टिंग और दौसा के सोनू गौतम को दरी के लिए प्रशस्ति पत्र देते हुए पुरस्कार राशि का डिजिटल भुगतान किया गया। बुनकर सेवा केन्द्र उद्योग विभाग और केन्द्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से संयुक्त रुप से आयोजित तीसरे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस और राज्य स्तरीय बुनकर पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, स्टेण्ड अप, स्टार्ट अप व रोजगार सृजन योजना और डिजीटल इण्डिया की चर्चा करते हुए सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि कि बुनकरों को कौशल विकास और ऋण योजनओं के माध्यम से बुनकर से उद्यमी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 हजार बुनकरों को आर्टिजन कार्ड वितरित किए जाएंगे। उद्योग आयुक्त कुंजीलाल मीणा ने नई पीढ़ी को नई तकनीक व डिजाइन के साथ आगे लाने की जरुरत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में प्राथमिकता से 25 लाख रुपये तक का अनुदानित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मीणा ने कहा कि प्रदेश के बुनकरों को दूसरे प्रदेशों एवं विदेशों में होने वाले मेलों में हिस्सा दिलाया जाएगा, ताकि उन्हें बाजार मिल सके। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हैण्डमेड पोर्टल पर विस्तार से योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराई गई है।


जीएसटी पोर्टल पर करों का भुगतान 20 तारीख तक

                बाड़मेर, 09 अगस्त। जी.एस.टी. में करदाताआंे को करों का भुगतान आगामी माह की 20 तारीख तक करना आवश्यक होगा। भुगतान करने की नियत तिथि के बाद देय कर राशि को ब्याज सहित चुकाना होगा।
                शासन सचिव वित्त राजस्व प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पंजीकृत करदाता को जी.एस.टी.एन. पोर्टल (gst.gov.in) पर लॉगिन कर चालान में देय कर भुगतान राशि का विवरण भरना होगा। इस विवरण को भविष्य में अपडेट या अमेंड करने के लिए जी.एस.टी.एन. पोर्टल पर सात दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है। गुप्ता ने बताया कि एक बार चालान को अंतिम रूप दिए जाने के बाद चालान आइडेन्टिफिकेशन नम्बर (सीपीआईएन) जारी हो जायेगा। इसके बाद चालान में परिवर्तन संभव नहीं होगा। सीपीआईएन जारी होने के बाद चालान 15 दिनों के लिए वैध होगा। इस अवधि में भुगतान नहीं करने पर उसे सिस्टम से अपने आप हटा दिया जाएगा। हालांकि, करदाता अपनी सुविधा के लिए एक और चालान उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लिए कर का भुगतान सीपीआईएन जनरेट होने के बाद निर्धारित तरीकों से किया जा सकता हैं। यह भुगतान अधिकृत बैंकों के माध्यम से इंटरनेट बैंकिंग द्वारा अथवा डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड द्वारा किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए जी.एस.टी.एन. के आम पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड का पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। यह भुगतान किसी भी बैंक से नेशनल इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) या रियल टाईम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) द्वारा भी किया जा सकता है। नकदी, चौेक या डिमांड ड्राफ्ट से प्रति चालान दस हजार रूपये तक की राशि अधिकृत बैंकों के माध्यम से काउंटर पर पेमेन्ट के द्वारा भी जमा की जा सकती है। चौक या डिमांड ड्राफ्ट से सरकारी खाते में राशि जमा करने की तारीख सरकार के खाते में वास्तविक जमा की तारीख को माना जायेगा। गुप्ता ने बताया कि जी.एस.टी. में रजिट्रेशन एवं भुगतान की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जी.एस.टी. पोर्टल पर विडियो लिंक दिया गया है।

                उन्होंने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत शुरूआती दौर में करदाताओं के लिये सरलीकृत रिटर्न जीएसटीआर-3बी भरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा जुलाई 2017 एवं अगस्त 2017 में की गई सप्लाई के सम्बन्ध में दी गई है। व्यापारी जुलाई 2017 की रिटर्न जीएसटीआर-3बी 5 अगस्त से जी.एस.टी.एन. पोर्टल पर भर सकते हैं। इसे भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2017 निर्धारित की गई है।

मंगलवार, 8 अगस्त 2017

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 10 अगस्त को

                बाड़मेर, 08 अगस्त। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज होंगे जिला कलक्टर्स से रूबरू

                बाड़मेर, 08 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश के सभी कलेक्टर्स और प्रमुख अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को शाम सात बजे वे न्यू इंडियाः मंथन थीम पर अधिकारियों से चर्चा कर 2022 तक के विकास के एजेंडे पर अपनी सोच से अवगत कराएंगे। साथ ही भारत सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेटरी भी कलेक्टर्स को संबोधित करेंगे। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते भी वीडियो कांफ्रेसिंग मंे शामिल होंगे। इस दौरान राज्य सरकार के मुख्य सचिव सहित वित्त, वाणिज्य कर, जल संसाधन, कृषि, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिवों को भी मौजूद रहने को कहा गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को बुलाकर सरकार की कुछ प्राथमिकताएं तय की थीं। इसके साथ ही गवर्नेंस के सबसे अच्छे मॉडल और नवाचारों को भी साझा किया गया था।

विशेष योग्यजन के पंजीकरण के लिए शिविरांे का आयोजन 9 से

                बाड़मेर, 08 अगस्त। समस्त पंचायत समिति मुख्यालयो पर 9 एवं 10 अगस्त को विशेष योग्यजन के निःशुल्क पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया ने बताया कि इन शिविरांे मंे  विशेष योग्यजन स्ंवय अथवा अभिभावक के साथ आय प्रमाण पत्र,निःशक्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड भामाशाह कार्डराशनकार्ड संबंधित दस्तावेज लेकर अपना पंजीयन कराएं। ताकि उनको नए कार्ड जारी किए जा सके। उन्हांेने बताया कि भविष्य में विशेष योग्यजनो को देय समस्त सुविधाएं  नए कार्ड के अभाव में दिया जाना सम्भव नहीं होगा। उन्हांेने अधिकाधिक विशेष योग्यजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर पंजीयन करवाने की अपील की है।

पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 08 अगस्त। आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियांे को प्रभावित क्षेत्रांे मंे पानी की निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

                जिला कलक्टर नकाते ने नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियांे को प्राथमिकता से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने के साथ यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी नैसर्गिक बहाव को नहीं रोके। जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियांे को भी बाड़मेर से रामजी का गोल के मध्य क्षतिग्रस्त सड़़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसके लिए बाड़मेर एवं रामजी का गोल की तरफ से एक-एक टीम लगाकर सड़क की मरम्मत करवाई जाए। पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने की वजह से हादसांे की आशंका जताते हुए इसका स्थाई समाधान करवाने की बात कही।

ढोल बजाकर बताएंगे कि जल भराव वाले स्थलांे से दूर रहे

                बाड़मेर, 08 अगस्त। जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकांे मंे ग्रामसेवक, पटवारी एवं सरकारी कार्मिक ढोल बजवाकर जल भराव वाले स्थलांे से दूर रहने की चेतावनी देंगे। इसके अलावा विद्यालयांे मंे प्रार्थना सभा के दौरान भी विद्यार्थियांे को जल भराव वाले स्थलांे से दूर रहने की समझाइश की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध मंे निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंचायतीराज एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे गांवांे मंे ग्रामीणांे को ढोल बजाकर यह मुनादी करवाए कि वे जल भराव वाले स्थलांे से दूर रहे। विशेषकर स्कूली बच्चांे एवं युवाआंे को इसके बारे मंे जानकारी दी जाए। इसके अलावा चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को आडियो के मौसमी बीमारियांे से बचाव तथा जल भराव वाले स्थानांे से दूर रहने संबंधित संदेश का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए पेम्पलेट के जरिए भी आमजन तक जानकारी पहुंचाने को कहा गया है।

समुचित इंतजाम के साथ आपदा से निपटने को तैयार रहे : नकाते

जिला कलक्टर ने कहा कि आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के पश्चात हर स्थिति से निपटने को तैयार रहे
                बाड़मेर, 08 अगस्त। समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के साथ आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे। आपदा किसी भी समय आ सकती है। ऐसे मंे आपदा से पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के पश्चात प्रत्येक स्थिति से निपटने की प्रभावी कार्य योजना के साथ उसकी क्रियान्विति भी सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि विपरित परिस्थितियांे मंे आमजन को अधिकाधिक राहत प्रदान की जा सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आपदा राहत प्रबंधन संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि उपखंड मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष सुचारू रूप से कार्य करें। नियंत्रण मंे आवश्यक संसाधनांे की उपलब्धता के साथ किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना मिलने पर त्वरित गति से आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस संबंध मंे जिला नियंत्रण कक्ष के साथ जिला स्तरीय अधिकारियांे को अवगत कराया जाए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि विशेषकर अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे मंे मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका रहती है। प्रभावित इलाकांे मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए फोगिंग, पाइराथिन छिड़काव के साथ ग्रामीणांे को क्लोरोक्वीन गोली खिलाई जाए। पानी के टांकांे मंे टेमीफास डालने के साथ जल भराव स्थलांे मंे एंटी लार्वा गतिविधियां संचालित की जाए। जिला कलक्टर ने पिछले दिनांे अतिवृष्टि के दौरान राहत अभियान मंे सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आरएसी एवं प्रशासनिक अधिकारियांे तथा कार्मिकांे की ओर से टीम भावना से किए गए राहत प्रबंधांे की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्हांेने कहा कि समन्वित प्रयासांे की बदौलत कई लोगांे की जान बचाई जा सकी। जिला कलक्टर नकाते ने नर्मदा नहर के अधिकारियांे को पानी की निकासी सुनिश्चित करने एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियांे को राष्ट्रीय मार्ग को दुरस्त करने तथा भविष्य मंे पानी भराव की स्थिति नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि आगामी समय मंे आपदा की स्थिति दुबारा भी बन सकती है, ऐसे मंे सभी विभागीय अधिकारी सतर्क रहने के साथ टीम भावना से कार्य करें। जिला कलक्टर ने क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करवाने एवं बाड़मेर तथा बालोतरा शहर मंे सड़कांे के गडडे भरवाने तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने बेहतरीन आपदा प्रबंधन के लिए सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन गांवांे मंे पानी भरा है उसकी निकासी के प्रयास किए जाए। इसके अलावा बारिश के पानी से भरे गडडों मंे हादसे होने का खतरा है, उनके पास चेतावनी बोर्ड लगाए जाए। उन्हांेने समस्त जिले मंे सर्वे करवाकर प्रभावित लोगांे को राहत दिलाने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह बारिश की वजह से हुए गडडांे को भरवाने एवं धोरीमन्ना तथा शिव मंे पानी की निकासी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने डिजास्टर मैनेजमंेट प्लान के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग निर्धारित स्थानांे पर रेत से भरे हुए कटटे तैयार रखे, ताकि आपातकालीन स्थिति मंे उसका उपयोग किया जा सके। उन्हांेने कहा कि जिला स्तर से आवश्यक संसाधन ड्रेगन लाइट, तिरपाल वगैरह भिजवाए गए है। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना के अधिकारियांे के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान गुड़ामालानी, चौहटन, बालोतरा एवं शिव के उपखंड अधिकारी ने राहत प्रबंधन संबंधित अपने अनुभव साझा किए।




शुक्रवार, 4 अगस्त 2017

आपदा प्रभावित इलाकांे मंे राहत सामग्री वितरित

बाड़मेर, 04 अगस्त। सामाजिक सरोकार तथा नवाचार के प्रतीक गु्रप फोर पीपल, महिला मंडल बाड़मेर आगोर तथा दिल्ली की गंूज संस्था की ओर से करीब 400 परिवारांे को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।
सामूहिक राहत अभियान के तहत सर्वाधिक प्रभावित अरणियाली, आलेटी, सिधासवा, गोदारांे की ढाणी, माणकी, मेघवालांे का तला गांवांे के करीब 400 परिवारांे को एक मुश्त सामान जिसमंे दरी, तिरपाल, पोलीथिन के 400 किट महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई के नेतृत्व मंे गु्रप फोर पीपल के राजेन्द्र लहुआ, रमेशसिंह इंदा, गूंज संस्था के धीरज कुमार एवं अन्य प्रतिनिधियांे ने इन समस्त गांवांे के परिवारांे को संकट की घड़ी मंे सामग्री वितरण कर राहत प्रदान की। इस अवसर पर धीरज कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे उनके साथ है। उन्हांेने हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्हांेने बताया कि जल्दी खाद्य सामग्री भी वितरण की जाएगी। गु्रप फोर पीपल के अध्यक्ष आजादसिंह राठौड़ ने बताया कि गु्रप सहयोगी साथियांे के साथ बाड़मेर की जनता की सेवा मंे खड़े है।



आपदा प्रभावित इलाकांे मंे नकद मिलेगी राहत सहायता

बाड़मेर, 04 अगस्त। आपदा प्रभावित इलाकांे मंे अब एसडीआरएफ नोर्म्स के तहत दी जाने वाली राहत सहायता का नकद भुगतान किया जाएगा। इस संबंध मंे आपदा प्रबध्ंान, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के शासन उप सचिव ने बाड़मेर समेत पांच जिलांे के जिला कलक्टरांे को विभागीय निर्देशांे मंे शिथिलन दिए जाने संबंधित निर्देश जारी किए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे कुछ स्थानांे पर बाढ़ के कारण विद्युत आपूर्ति एवं इंटरनेट सेवाएं बंद होने से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही है। इसकी वजह से प्रभावित इलाकांे मंे एसडीआरएफ नोर्म्स के तहत दी जाने वाली राहत सहायता का बैंकांे के माध्यम से भुगतान किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर, सिरोही, जालोर एवं पाली जिले मंे बाढ़ की स्थितियांे को ध्यान मंे रखते हुए सक्षम स्तर से उक्तानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे मंे बैंकिंग सेवा शुरू होने तक अनुग्रह सहायता राशि नकद देने के लिए विभागीय निर्देशांे मंे शिथिलता प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। अब बैंकिंग सेवा प्रभावित वाले इलाकांे मंे नकद सहायता दी जा सकेगी।

कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 04 अगस्त। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते द्वारा एक आदेश जारी कर   7 अगस्त को रक्षाबन्धन, 14 अगस्त को थदडी, 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी, 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 26 अगस्त को संवत्सरी, 31 अगस्त को रामदेव जयन्ती व तेजा दशमी, 2 सितम्बर को ईदुलजुहा, 5 को अनन्त चतुर्दशी, 21 को नवरात्रा स्थापना, 28 को दुर्गाष्टमी, 29 को महानवमी तथा 30 सितम्बर को विजयदशमी के धार्मिक पर्वो के आयोजन के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है।
जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्टेªेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्टेªट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर, उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसील क्षेत्र बाडमेर (ग्रामीण), पचपदरा (ग्रामीण), सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªटों को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्््स को निर्देश दिये गये है कि वे उक्त पर्वो के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक 8 को

बाड़मेर, 04 अगस्त। दक्षिणी पश्चिमी मानसून, अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्य तथा मानसून अवधि में आपदा प्रबन्धन की तैयारियों की समीक्षा हेतु आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 8 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ. पी. बिश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बाढ/अतिवृष्टि बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो से संबंधित रिपोर्ट के साथ स्वयं को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

गुरुवार, 3 अगस्त 2017

विकास अधिकारी ने किया विद्यालयांे का निरीक्षण, चार शिक्षक अनुपस्थित मिले

                बाड़मेर, 03 अगस्त 2017। रामसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी हनुवीर सिंह बिश्नोई ने मंगलवार को पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत तामलियार में सरकारी विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर मिड डे मिल की गुणवत्ता जांची।

                विकास अधिकारी हनुवीरसिंह विश्नोई ने विद्यार्थियांे की उपस्थिति लेने के साथ संस्था प्रधानों को सप्ताहिक मेन्यू के अनुसार मिड डे मील में गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिए। मदरसों में विज्ञान एवं गणित तथा अंग्रेजी विषय का अध्ययन कार्य नही कराने पर मदरसा अध्यापकों को नियमित रूप से शिक्षण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चार शिक्षकांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे है।





बाड़मेर मंे अतिवृष्टि से प्रभावित 110 गांवांे मंे जलापूर्ति बहाल

                बाडमेर, 03 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे अतिवृष्टि से प्रभावित 142 गांवो में से 110 गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अन्य गांवांे मंे जलापूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले मंे अतिवृष्टि एवं नदियांे मंे पानी की आवक के कारण 142 गांवांे मंे जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे एवं कार्मिकांे ने युद्व स्तर पर कार्य करते हुए 81 गांवांे मंे जलापूर्ति सुचारू कर दी है। उन्हांेने बताया कि धोरीमन्ना पंचायत समिति क्षेत्र के 20, गुड़ामालानी के 30, सिणधरी के 12, बालोतरा के 9, सिवाना एवं समदड़ी क्षेत्र के 14, बाड़मेर के 19, शिव के 6 गांवांे मंे जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार ने बताया कि जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर बाधित हुई जलापूर्ति को प्रारंभ करने के लिए जलदाय विभाग की टीमंे लगातार कार्य रही है। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव रोहित मिश्रा ने भी अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकांे का दौरा कर बाधित जलदाय योजनाआंे को प्राथमिकता से शुरू करने के निर्देश दिए। उनके मुताबिक पानी के तीव्र बहाव से बालोतरा शहर, बिठूजा, सिणधरी, समदडी तथा गुडामालानी, राणीगांव, बालेरा समेत विभिन्न स्थानो पर राईजिंग मैन क्षतिग्रस्त होकर बह गई थी। इसके अलावा पानी भराव होने से 73 जलस्त्रोत पानी में डूब गए। इसी तरह बालोतरा शहर के लिए 3 राइजिंग मैन लूनी नदी में क्षतिग्रस्त होकर बह गई। परिहार ने बताया कि बालोतरा शहर के लिए बिठुजा किटनोद में 14 नलकूप पुनः चालू कर दिए गए है। इससे बालोतरा शहर के 52 में से 46 जोन की पेयजल आपूर्ति बहाल कर सप्ताह में एक बार जलापूर्ति की जा रही है। टाबों का धोरा स्थित जलस्रोत से गुडामालानी कस्बे के लिए मुख्य 10 इंच पाइप लाइन पानी में बह गई है। इससे गुडामालानी कस्बे में भी जलापूर्ति प्रभावित हुई है। मौजूदा समय मंे गुडामालानी कस्बे में दो स्थानीय नलकूपांे के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा गुडामालानी में एक नलकूप निर्माण के लिए एक रिंग मशीन लगाकर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...