मंगलवार, 15 मार्च 2022

बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बाडमेर, 15 मार्च। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर बन्धु ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाने की दशा में कारण सहित अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करे: लोक बंधु

 जिला कलक्टर ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ  

बाड़मेर, 15 मार्च। उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के साथ खाने-पीने की वस्तुआंे तथा पेट्रोल मंे मिलावट की जांच के बारे मंे सरल तरीके बताए जाए, ताकि आमजन आसानी से गुणवता के साथ सही एवं गलत की जांच कर सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्हांेने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के बारे मंे जागरूक किया जाए, ताकि आमजन मंे उपभोक्ता अधिकारांे के प्रति जागरूकता मंे बढोतरी हो सके। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के जरिए उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तोल, अमानक वस्तुआंे की बिक्री के बारे मंे जागरूक किया जाए। इस दौरान उन्होने पेट्रोल/डिजल मंे मिलावट की जांच एवं गैस चुल्हे के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली सावधानियांे तथा 10 किलो. फाइबर गैस सरेण्डर (पारदर्शी गैस सरेण्डर) के बारे में जानकारी ली।  
प्रदर्शनी मंे जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने विभिन्न विभागांे की ओर से स्थापित किए गए काउंटरांे एवं उपभोक्ताआंे के अधिकारांे के बारे मंे जानकारी दी। प्रदर्शनी में डेयरी की ओर से शुद्ध दूध की जॉच करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थाें की जांच, डिस्काम की ओर से विद्युत मीटर की जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषाहार, रसद विभाग की ओर से पास मशीन से खाद्य सामग्री वितरण के बारे मंे काउंटर स्थापित कर जानकारी दी गई। इसी तरह पेट्रोल में मिलावट की स्पॉट जॉच करने, गैस एजेन्सियों की ओर एलपीजी सलेण्डर के उपभोग, ईधन की बचत कीे जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं ने सम्मिलित होकर उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
इस दौरान फेयर डिजिटल फाइनेन्स थीम पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लीड बैंक अधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि उपभोक्ता की जानकारी के अभाव में वह अपने अधिकारों का पूर्ण फायदा नहीं ले पाता है, उन्होने बताया कि प्रत्येक बैंक का एक टोल फ्री नम्बर होता है, जिसके द्वारा सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विश्वास सेवा संस्थान के सचिव राकेश कुलदीप ने ई मित्र पर कार्य संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया। शुभम संस्थान के मुकेश व्यास ने बताया कि जन कल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक जानकारी पहुंचनी आवश्यक है ताकि पात्र लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। संगोष्ठी के दौरान डेयरी के एस.एस. पुरोहित, बाबुलाल संखलेचा ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा, विधिक माप विज्ञान के महेश चन्द्र जांगिड, बाडमेर सरस डेयरी के एस.एस. पुरोहित, जलदाय विभाग के जयराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 अधिकाधिक पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 15 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े कार्यो की प्राथमिकता तय करने के बाद ही विभिन्न योजनाओं को फ्लैगशिप घोषित कर उसे रोल मॉडल के रूप में क्रियान्वित करती है। इन योजनाओं से लोगों के व्यापक हित के मध्यनजर इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता से संचालित किया जाकर अघिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कोविड द्वितीय डोज से वंचित रहे लोगों को संबंधित विभागो से समन्वय कर संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रयास कर शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पेंशन एवं पालनहार योजन, जन सूचना पोर्टल, मुख्यमंत्री स्माल स्केल इन्डस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम की प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर ने काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना की समीक्षा की तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने जन आधार नामांकन से शेष लोगों के अधिकाधिक नामांकन करवाकर अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर दलीप कुमार पूनिया, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत गौड़ समेत संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




मुख्य सचिव ने की कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा

 बाड़मेर, 15 मार्च। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर के साथ बैठक लेकर कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की विस्तार के साथ समीक्षा की।

इस दौरान उन्होने कोविड वैक्सीनेशन कार्य की जिलेवार समीक्षा की तथा द्वितीय डोज पर विशेष ध्यान देकर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि 16 मार्च से 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया जाएगा। इस दौरान प्रिकॉशन डोज की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति से अवगत कराया। विडियों कॉफेसिंग के पश्चात् जिला कलक्टर लोक बंधु ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई को कोविड वैक्सीनेशन की द्वितीय डोज से वंचित रहे लोगों को संवेदनशीलता के साथ विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने वंचित रहे हैल्थ केयर वर्कर, फ्रन्ट लाइन वर्कस एवं 60 वर्ष से उपर के लोगों को विशेष कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत प्रिकॉशन डोज लगाने के निर्देश दिए।
-0-

सोमवार, 14 मार्च 2022

अवैध बजरी खनन पर होगी प्रभावी कार्यवाही

बाड़मेर, 14 मार्च। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों को मुश्तैदी से कार्य करने के साथ इसकी पुख्ता रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन स्थलों का चिन्हीकरण कर मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अवैध खनन के संभावित स्थलों को जाने वाले रास्तों को कटवाकर बन्द करवाने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चैकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जुर्माना लगाया जाता है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
उन्होने बताया कि गत 14 फरवरी, 2022 की बैठक के उपरान्त अवैध खनन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन के 2, परिवहन के 32 एवं भण्डारण के 1 प्रकरण सहित कुल 35 प्रकरण दर्ज कर कुल 56 लाख 91 हजार रूपये की वसूली की गई है। साथ ही एक प्रकरण में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, एसीएफ दीपक कुमार, जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर संजीव चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश

बाड़मेर, 14 मार्च। जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन और अपात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार को उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जन आधार नामांकन से शेष रहे NFSA राशन कार्डधारी सदस्यों का नामांकन और अपात्र व्यक्तियों के चिन्हीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा पूर्ण करने की कार्य योजना बनाई गई। बैठक में आयुक्त नगर  परिषद बाड़मेर दलीप कुमार पूनिया, सहायक निदेशक (सांख्यिकी), जसवंत कुमार गौड़, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर सुरेश कविया, विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण सुखराम विश्नोई, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, रसद विभाग के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
-0-

स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार 15 मार्च को

बाड़मेर, 14 मार्च। स्टेट फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के साथ जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 15 मार्च को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

मुख्य आयोजना अधिकारी जसवंत कुमार गौड ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को गत बैठक में दिये गये निर्देशानुसार योजनाओं की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस सूचना केन्द्र में प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार 15 मार्च को

बाड़मेर, 14 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से मंगलवार 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जॉच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित क्रिया कलापों की सहज, सरल एवं सुस्पष्ट ढंग से जानकारी देने हेतु प्रातः 9 बजे से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए है।
-0-

होली का त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द से मनाएं

विभिन्न समुदायांे के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्धपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया

बाड़मेर, 14 मार्च। होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास से मनाएं। बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है, इसको कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण मंे होली एवं धुलंडी पर्व मनाएं। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे होली के त्यौहार के मददेनजर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर मंे सभी वर्गो के लोग आपस में मिलजुल कर सभी त्यौहार मनाते आए है। उन्हांेने कहा कि त्यौहारांे के दौरान छोटी-मोटी बातांे को इश्यू नहीं बनाए। साथ ही अफवाहांे से दूर रहकर आपसी भाईचारे से त्यौहार मनाएं। इस दौरान जिला कलक्टर ने होली के पर्व पर बाडमेर, बालोतरा एवं जिले के अन्य बड़े कस्बों में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था निर्बाध रूप से जारी रखने तथा पुख्ता सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व पर मिलावटी दूध, मावा एवं मिठाईयों आदि की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे दवाइयांे की समुचित व्यवस्था रखने को कहा। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियांे को फायर बिग्रेड वाहन पानी से भरी हुई स्टेण्ड टू रखने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि निर्धारित समय के पश्चात् शराब की दुकाने बन्द रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि बाडमेर जिले में आपसी सदभाव एवं सौहार्द की मिसाल रही है, इसे आगे भी कायम रखते हुए पूर्व की भांति शांति पूर्वक होली का त्यौहार मनाया जाए। उन्होने कहा कि कोरोना के कठिन समय के पश्चात् त्यौहारों के दौरान लोगों में जोश एवं उत्साह रहेगा, ऐसे में त्यौहार उल्लास एवं उमंग से मनाएं लेकिन किसी दूसरे को परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। छुट-पुट विवाद मौजीज एवं बड़े लोग आपसी समझाईश कर सुलझाने की कोशिश करें। उन्होने शांति, समन्वय एवं सद्भावना समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अच्छी तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन करते आए है, इसके लिए साधुवाद के पात्र है। उन्हांेने कहा कि होली के त्यौहार के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित इंतजाम किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि यातायात नियंत्रण समेत पुख्ता पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। साथ ही शहर में एन्टी रोमियों टीमे तैनात रहेगी। उन्होने होलिका दहन के दौरान एक्बूलेन्स, बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एक अग्निशमन वाहन नगर परिषद में रखने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने होली के त्यौहार की सभी को शुभकामनाएं दी।
बैठक के दौरान एडवोकेट धनराज जोशी, विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष ताराचन्द चौपड़ा, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, भंवरसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नजीर मोहम्मद, मोहम्मद कुरेशी, हाजी गुलाम रसूल, पृथ्वीराज ओसवाल, डॉ. बी.डी. तातेड़, गुलाम रसुल टाक, हाजी अब्दुल गनी समेत शांति समिति के सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने होली के त्यौहार के दौरान विभागवार की जाने वाले व्यवस्थाआंे के संबंध मंे विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम जन से घातक रसायन, धूल, कीचड, ऑयल पेन्ट आदि का उपयोग नहीं करने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास समेत विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न संगठनांे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






शनिवार, 12 मार्च 2022

स्वास्थ्य सेवाओ को प्रत्येक आमजन तक पहुचाये:- लोक बंधु

 जिला स्वास्थ्य समिति में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

बाड़मेर, 12 मार्च। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा जननी सुरक्षा योजना यह सभी राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं हैं, इन पर विशेष ध्यान रख कर लक्ष्य अर्जित करे, यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में वीडियो कोंफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए दिए। जिला कलक्ट्रेट स्थित सभागार से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उपस्थित सभी बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारीयो को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुद्ध के लिए युद्ध, निरोगी राजस्थान, आरबीएसके, राजस्थान संपर्क पोर्टल, मोसमी बीमारियाँ, एनसीडी एवं तम्बाकू मुक्त राजस्थान कायक्रमो की समीक्षा की गई, जिला कलक्टर ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें लाभान्वित महिलाओं को भुगतान संबंधी प्रकरणों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना तथा मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी तथा सब सेंटर तक निर्धारित दवाईयों व जांचों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी मोनिटरिंग रखें। जिला कलक्टर ने कहा कि कोविड महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन के लक्ष्य हासिल करने अत्यंत जरूरी है। इसके लिए निर्धारित आयु वर्ग में प्रथम व द्वितीय डोज लगाए जाने और इसके बाद बुस्टर डोज लगाए जाने की कार्ययोजना को सफलता के पायदान पर पहुंचाया जाए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल बिश्नोई ने पीपीटी के माध्यम से स्वास्थ्य सूचकांको पर विस्तार से समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य सूचकांको में पिछड़े हुए ब्लाक के बीसीएमओ को आगामी 20 मार्च तक शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के लिए निर्देश दिए | जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सताराम भाकर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.सी. दीपन ने एनसीडी कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए आशातीत प्रगति लाने के निर्देश दिए। 
 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद मोहनदान रतनु, जिला औषध भंडार नियंत्रक संजीव मितल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा डॉ बी.एस. गहलोत, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला लेखा प्रबंधक अनिल व्यास, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, अनिल रतनु, तनु सिंह, राजेश मिश्रा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामू. व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि उपस्थित रहे ।
-0-





शांति समिति की बैठक सोमवार को

 बाड़मेर, 12 मार्च। जिले में आगामी त्यौहारों पर कानून एवं व्यवस्था के संबंध में शांति समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 14 मार्च को सांय 4:30 बजे कलेक्ट्रेट कॉफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि सोमवार 14 मार्च को सांय 4:30 बजे कलेक्ट्रेट कॉफ्रेन्स हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

दांडी मार्च के साथ आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत

प्रतीकात्मक दांडी मार्च से साकार हुआ गौरवमयी आजादी का इतिहास

बाड़मेर, 12 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को प्रतीकात्मक दांडी मार्च के साथ आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत हुई। भगवान महावीर टाउन हॉल परिसर में स्थित दांडी मार्च के स्टेच्यू पर बाड़मेर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियां एवं विभागीय अधिकारियां ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पहले गांधी चौक से प्रतीकात्मक दांडी मार्च को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भगवान महावीर टाउन हॉल परिसर में स्थित दांडी मार्च के स्टेच्यू पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद बाड़मेर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विश्नोई ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी के आदर्शां को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होने कहा कि दांडी मार्च के जरिए विशेषकर नौजवानांे को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि आजादी के गौरवमयी इतिहास को नहीं भुले। आजादी की लड़ाई के दौरान महापुरूषों ने बलिदान किया, उसकी जानकारी युवाओं तक पहुंचे। इससे पहले गांधी चौक से प्रतीकात्मक दांडी मार्च को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दांडी मार्च में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता व आशा सहयोगिनी एवं भु.भी.छा.सी.मा.वि. गांधीचौक, महात्मा गंाधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय(अंग्रेजी माध्यम) स्टेशन रोड़ स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल हुए। गांधी चौक, अहिंसा चौराहा से होते हुए भगवान महावीर टाउन हाल में दांडी मार्च का समापन हुआ।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया, विकास अधिकारी सुरेश कविया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा, कमलसिंह राणीगांव, चैनाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-












शुक्रवार, 11 मार्च 2022

तम्बाकू मुक्त राजस्थान के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना लागू करने को बैठक 12 मार्च को

बाड़मेर, 11 मार्च। राज्य सरकार की जन घोषणा क्रियान्विति एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अन्तर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान के लिए 100 दिवसीय कार्ययोजना को लागू करने हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 12 मार्च को दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

वन मंत्री चौधरी शनिवार 12 मार्च से दो दिवसीय दौर पर

बाड़मेर, 11 मार्च। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री हेमाराम चौधरी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी शनिवार 12 मार्च को विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी का दौरा करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेगे। वे रविवार 13 मार्च को दोपहर 2 बजे बाड़मेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की सुविधा के लिए वेबसाइट प्रारम्भ

बाड़मेर, 11 मार्च। राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2021 से राज्य पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान ई-कुबेर पे मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। उक्त व्यवस्था में पेंशनर्स की सुविधा हेतु पेंशन निदेशालय जयपुर द्वारा वेबसाइट http://pension.raj.nic.in शुरू की गई है।

कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि उक्त वेबसाइट में पेंशनर्स सविर्सेज में द्वितीय ऑफसन पर जाकर पेंशन लॉग-इन कर सकते है, जिसमें पेंशन द्वारा प्रथम बॉक्स में अपना पीपीओ नम्बर तथा द्वितीय बॉक्स में अपने बैंक खाता संख्या के अन्तिम चार अंक डालने के बाद केप्ट्चा फीड कर लॉग-इन किया जा सकता है तथा इसके पश्चात् पेंशनर अपनी चालू माह की पेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकते है। साथ ही कम्पलिट फाइनेंसियल ईयर स्टेट्स में वित्तीय वर्ष 2021-22 का सम्पूर्ण पेंशन विवरण देख सकने के साथ उसको डाउनलोड भी कर सकते है। इसके अतिरिक्त पेंशनर्स अपडेट बैसिक डिटेल पर अपने आधार नम्बर, पेन नम्बर, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी अपडेट भी कर सकते है।
-0-

‘दांडी मार्च पर शनिवार को निकलेगी जनकल्याण यात्रा

बाड़मेर, 11 मार्च। देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत होने वाले आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को दांडी मार्च पर जनकल्याण यात्रा निकाली जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर 12 मार्च को दांडी मार्च दिवस पर ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ अभियान के तहत जनकल्याण यात्रा शनिवार को प्रातः 7ः30 बजे गांधी चौक से प्रारंभ होकर भगवान महावीर टाउन हॉल तक आयोजित होगा, जहां दांडी मार्च स्टेच्यू पर माल्यार्पण किया जाएगा।
-0-

संभागीय आयुक्त ने की वर्चुअल समीक्षा

जिला कलेक्टर ने बताया फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन

बाड़मेर, 11 मार्च। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को जिले में फ्लैगशिप योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति के दौरान बताया कि जिले में अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है तथा जिला किसी भी योजना में पिछड़ा हुआ नहीं है। जिला कलक्टर बंधु ने राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक फ्लैगशिप योजना की पीपीटी के जरिए विस्तृत जानकारी दी।
    उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, निरोगी राजस्थान, शुद्ध के लिए के लिए युद्ध अभियान, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय, जन आधार कार्ड योजना, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना, मुख्यमंत्री एकलनारी योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना आदि फ्लैगशिप योजना के लक्ष्य के अनुरूप बेहतर परिणाम देने के बारे में अवगत कराया।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत सम्बंधित विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-0-







गुरुवार, 10 मार्च 2022

युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक 15 को

बाड़मेर, 10 मार्च। जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 15 मार्च को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

जिला युवा अधिकारी एवं सचिव जिला युवा कार्यक्रम एवं सलाहकार समिति सचिन पाटोदिया ने समिति के सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

नागरिक सुरक्षा द्वारा बुनियानी एवं सेवा प्रशिक्षण का आयोजन

बाडमेर, 10 मार्च। जिला कलक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बाड़मेर के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 10 दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण का आयोजन 02 से 12 मार्च तक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान 48 अभ्यार्थियों को नागरिक सुरक्षा के मूलभूत तथ्यों तथा आपदा एवं आग बुझाते समय बरती जाने वाली सावधानियों एवं विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।

नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गुरूवार को प्रशिक्षण के आठवें दिन अभ्यर्थियों को फस्टएड बाक्स की सामग्री के बारे में नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक पवन भूत द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा त्रिकोणी पट्टी के विभिन्न उपयोगों के बारे में अभ्यार्थियों को समूह बनाकर प्रेक्टिकल करवाया गया। इस दौरान लेडर ड्रिल व स्ट्रेचर ड्रिल की प्रेक्टिस स्वयं सेवक ओमप्रकाश सारण द्वारा दी गई। प्रशिक्षण के दौरान आगजनी की घटना के दौरान आग बुझाते समय अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान हवाई हमले या आपदा के समय बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न तरीकों, अग्निशमन यन्त्रों के उपयोग के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को प्रायोगिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व 18 फरवरी से 01 मार्च तक 52 अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
-0-

मीडिया द्वारा सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बेहतर तरीके से आम जन तक पहुंचाएं-लोक बंधु

 पीआईबी का क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ बाड़मेर में आयोजित

सरकार के विभागों और मीडिया के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है - विनीत कुमार
बाड़मेर, 10 मार्च। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जोधपुर द्वारा एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया सम्मेलन ‘वार्तालाप’ गुरुवार को बाड़मेर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में बाड़मेर जिले के विभिन्न समाचार पत्रों एवं समाचार चैनलों से जुड़े बाड़मेर व ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्रीय संवाददाता व अंशकालिक पत्रकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर लोक बंधु ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये कहा कि मीडिया द्वारा सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बेहतर तरीके से आमजन तक पहुंचाएं जिससे जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके।
  बंधु ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर सूचना का प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक रूप से आम जन को जोड़ने से जरूरतमन्द को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बाड़मेर, बीएसएफ के डीआईजी विनीत कुमार ने कहा कि सरकार के विभागों और मीडिया के बीच समन्वय महत्वपूर्ण है। मीडिया समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण है और सीधे आमजन तक जरूरतमंद तक सीधे अपनी पहुँच रखता है। सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए जिससे सकारात्मक परिणाम आएं।  
इस अवसर पर प्रथम तकनीकी सत्र में उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. पी सी दीपन ने कहा कि राजस्थान में तंबाकू मुक्त राजस्थान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू के प्रतिबंध पर विशेष जागरुक किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हरदान ने एनीमिया मुक्त राजस्थान और मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत विशेष टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं जिससे आम जन को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला परिषद के लेखाधिकारी जीया राम बेनीवाल ने मनरेगा स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत बारह हजार रुपए व्यक्तिगत स्तर पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है और दो लाख दस हजार रुपए सार्वजनिक रूप से प्रोत्साहन राशि सहयोग के रूप में दी जाती है। जिला परिषद के अधिशासी अभियंता भेराराम विश्नोई ने पीएम आवास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
  दूरदर्शन की उप निदेशक श्रीमती मंजु मीना ने विकास में जनसंचार विषय पर कहा कि पत्रकारों को जन-जन की समस्याओं को आगे लाने का प्रयास करना चाहिए। सकारात्मक खबरों से आम जन को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रह्लाद सिंह ने पोषण अभियान और विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारन ने भी विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। कार्यशाला में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक श्रवण चौधरी और नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोडिया ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पत्रकारों से योजनाओं के क्रियान्वयन व अन्य मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।  
पत्र सूचना कार्यालय जयपुर के उप निदेशक पवन सिंह फौजदार ने पत्र सूचना कार्यालय की ओर से किये जा रहे नवाचारों से अवगत कराया और पत्र सूचना कार्यालय की गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय जोधपुर के मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...