बुधवार, 26 सितंबर 2018

पंचायत उप चुनाव के लिए रिटर्निग आफिसर की रवानगी 27 सितंबर को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर होने वाले पंचायतीराज उप चुनाव के लिए 27 सितंबर को रिटर्निग आफिसर एवं प्रथम मतदान अधिकारी रवाना होंगे।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गुरूवार को प्रातः 11 बजे प्रथम प्रशिक्षण के बाद सरपंच एवं वार्ड पंच के रिटर्निग आफिसर एवं प्रथम मतदान अधिकारी नाम निर्देशन पत्र के लिए संबंधित स्थानांे के लिए रवाना होंगे। इसी तरह 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सरपंच एवं पंच के उप चुनाव के लिए मतदान दल एवं जोनल मजिस्ट्रेट प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित स्थानांे के लिए रवाना होंगे।

अंडरग्राउंड विद्युत केबल तोड़ने पर एनएचएआई की ठेकेदार फर्म के खिलाफ मामला


डिस्काम की बिना अनुमति कार्य करने से 200 गांवांे मंे हुई थी विद्युतापूर्ति बंद

                बाड़मेर, 26 सितंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सिणधरी चौराहे के समीप डिस्काम की अंडर ग्राउंड विद्युत केबल तोड़ने पर एनएचएआई की फर्म मैसर्स जी आर इन्फ्रा लिमिटेड के खिलाफ कोतवाली पुलिस स्टेशन मंे मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले मंे एनएचएआई की भी जबावदेही तय की जाएगी।
                डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि 18 सितंबर को सिणधरी चौराहे के पास से गुजर रही 33 केवी फीडर रामसर एवं 33 केवी फीडर चौहटन की अंडरग्राउंड 3 केबल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य करते समय मैसर्स जी.आर.इन्फ्रा लिमिटेड ने फाल्ट कर दिया। इस कारण इन फीडरांे से जुड़े 9 सब स्टेशनांे की विद्युतापूर्ति बंद हो गई। उन्हांेने बताया कि इन विद्युत सब स्टेशनांे से जुड़े करीब 200 गांवांे की विद्युत आपूर्ति बंद होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे डिस्काम को भी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्हांेने बताया कि फर्म एवं एनएचएआई ने कार्य करते हुए विभाग को कोई सूचना नहीं दी, इसके कारण जन हानि होने की आशंका थी। अधीक्षण अभियंता जाट ने बताया कि इस संबंध मंे एनएचएआई के अधिकारियांे से वार्ता करने पर उन्हांेने यह कार्य मैसर्स जी.आर.इन्फ्रा लिमिटेड की ओर से किए जाने एवं संबंधित ठेकेदार से वार्ता कर क्षतिग्रस्त केबल को दुरस्त करने का आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके संबंधित फर्म ने केबल को दुरस्त नहीं किया और अब इस कार्य को करने से मना कर दिया। इस संबंध मंे डिस्काम के कनिष्ठ अभियंता ललित बाकोलिया की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने धारा 427 भादस, 3 पीडीपीपी एक्ट मंे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, अधीक्षण अभियंता जाट ने बताया कि भविष्य मंे भी अगर बिना अनुमति के कोई कार्य करते हुए विद्युत केबल को नुकसान पहुंचाया जाता है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही एक मामले मंे कुछ समय पूर्व एक दूरसंचार कंपनी के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया था।

गौरव सेनानियांे के बच्चांे के छात्रवृति के लिए आवेदन आमंत्रित


बाड़मेर, 26 सितंबर। हवलदार रैंक तक के गौरव सेनानियांे के बच्चांे के छात्रवृति के लिए आन लाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि छात्रवृति के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.ksb.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि कक्षा 1 से 9 एवं ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियांे के लिए आवेदन 30 सितंबर को सांय 4 बजे तक किया जा सकता है। इसी तरह कक्षा 10 एवं 12 के लिए 30 अक्टूबर तथा अंडर ग्रेजुएशन के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थी को अपने मूल दस्तावेजांे का मिलान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाड़मेर मंे कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 02982-221185 पर संपर्क किया जा सकता है।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए चौहटन मंे समस्या समाधान शिविर 27 सितंबर को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए चौहटन तहसील मुख्यालय पर 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा। 

जीएसटी टीडीएस प्रक्रिया के संबंध मंे वीडियो कांफ्रेस 27 सितंबर को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। जीएसटी टीडीएस प्रक्रिया के संबंध मंे दिशा-निर्देशांे की जानकारी देने के लिए 27 सितंबर को दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक एनआईसी के वीडियो कांफ्रेस कक्ष मंे वीडियो कांफ्रेसिंग आयोजित होगी।
                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि इस वीडियो कांफ्रेसिंग मंे पुलिस अधीक्षक, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक कार्यालय के आहरण एवं वितरण अधिकारी तथा लेखा कार्मिक एवं समस्त उप कोषाधिकारियांे को वीडियो कांफ्रेसिंग मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

किसानांे को खरीफ फसल की उन्नत किस्मांे से रूबरू कराया


                बाड़मेर, 26 सितंबर। बाड़मेर उन्नति परियोजना बायफ-केयर्न फाउडेंशन की ओर से काउखेड़ा ग्राम की मेघवालांे की ढाणी मंे एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं प्रेक्षत दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानांे को खरीफ फसल की उन्नत किस्मांे से रूबरू कराया गया।
                इस दौरान काजरी के मुख्य वैज्ञानिक डा. डी.कुमार ने कहा कि कम बारिश के बावजूद उन्नत किस्मांे के कारण अच्छी पैदावार हुई है। उन्हांेने किसानांे को खरीफ फसलांे के लाभ एवं बीज उत्पादन तथा उनके रखरखाव के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। कृषक मगाराम ने बताया कि खरीफ की फसलांे की तीन बार निराई गुड़ाई की गई है। उसको करीब 5 क्विंटल उत्पादन मिलने की उम्मीद है। केयर्न इंडिया के भानुप्रतापसिंह ने खेती किसानी के विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बायफ के डा.राघवेन्द्र दुबे ने वाड़ी परियोजना के जरिए बेर उत्पादन एवं फसल सुरक्षा के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान एच.डी.शर्मा एवं परियोजना अधिकारी नगीन पटेल ने किसान संगठन बनाकर बनाकर अच्छे उत्पादन को बाजार से जोड़ने की बात कही। प्रशिक्षण मंे आसपास के छह गांवांे के किसान शामिल हुए। इस अवसर पर हरखाराम, साले मोहम्मद, आर.के.पठान एवं दिलीप सिंह समेत कई किसानांे ने अपने अनुभव बताए।



चुनाव के संबंध मंे पत्रकार वार्ता 28 सितंबर को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के संबंध मंे जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सांय 4.30 बजे पत्रकारांे से रूबरू होंगे।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पत्रकार वार्ता मंे समस्त इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया को आमंत्रित किया गया है।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियांे की बैठक 28 को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 की तैयारियांे के संबंध मंे राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की बैठक 28 सितंबर को सांय 5.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय मंे रखी गई है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे मतदाता सूचियांे के अंतिम प्रकाशन, चुनाव संबंधित प्रारंभिक तैयारियांे के बारे मंे जानकारी देने के साथ ईवीएम, वीवीपेट का डेमोस्टेªशन दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के संबंध मंे प्रशिक्षण 29 सितंबर से


                बाड़मेर, 26 सितंबर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान नियुक्त किए गए सेक्टर आफिसर्स, उपखंड अधिकारियांे एवं पुलिस सेक्टर आफिसर्स का प्रशिक्षण 29 एवं 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से दो पारियों मंे आयोजित होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक इस प्रशिक्षण मंे 7 उपखंड मजिस्ट्रेट, 360 सेक्टर आफिसर्स, 250 पुलिस सेक्टर आफिसर्स शामिल होंगे। समस्त प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन मंे जिला परिषद हाल, कांफेस हाल एवं पुलिस विभाग के मीटिंग हाल मंे आयोजित होगा। प्रशिक्षण के दौरान आदर्श आचार संहिता, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशांे की पालना एवं कानून व्यवस्था से संबंधित प्रशिक्षण के लिए सहायक प्रोफेसर मुकेश पचौरी, प्रशिक्षण स्थल पर यातायात एवं अन्य व्यवस्थाआंे के लिए समुचित पुलिस को तैनात करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, प्रशिक्षण स्थल की सफाई, विद्युत, पेयजल, माइक, जनरेटर व्यवस्था के लिए नगर परिषद आयुक्त, प्रशिक्षण की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार सिंह, चिकित्सा दल के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरणांे की व्यवस्था के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक, प्रशिक्षण के लिए ईवीएम, वीवीपेट की व्यवस्था एवं तकनीकी विशेषज्ञ की उपलब्धता के लिए ईवीएमवीवीपेट प्रकोष्ठ के समन्वयक पिताम्बर डलोरा, आदेशांे के समयबद्व प्रसार सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ सहायक मोतीसिंह, काउंटर मंे उपस्थिति के लिए स्टाफ की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सामग्री वितरण करने के लिए अतिरिक्ति प्रशासनिक अधिकारी किरणरूपराय माथुर को उत्तरदायी अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त उपखंड मजिस्ट्रेटस को 30 सितंबर को प्रातः 9.30 बजे कांफ्रेस हाल मंे उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए है। बाड़मेर उपखंड अधिकारी को इस प्रशिक्षण के लिए तीन प्रशिक्षण स्थलांे पर तीन-तीन ईवीएम मास्टर टेªनर, विज्ञ कार्मिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदांे पर उपचुनाव 4 अक्टूबर को


                बाड़मेर, 26 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के पंच एवं सरपंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाआंे मंे रिक्त हुए सरपंच एवं पंचों के उप चुनाव के लिए बुधवार को लोक सूचना जारी की गई। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा एवं वापसी 28 सितम्बर को होगी। उनके मुताबिक उपचुनाव के लिए मतदान, यदि आवश्यक हुआ तो 4 अक्टूबर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निर्धारित बूथांे पर प्रातः 8 बजे से सांय 5 तक होगा। मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। पंचायतीराज संस्थाआंे मंे रिक्त पदांे पर उप चुनाव के लिए 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, पूर्वान्ह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी।उन्हांेने बताया कि ग्राम पंचायत मवड़ी एवं धनाउ मंे सरपंच, बाड़मेर आगोर मंे पंच संख्या आठ अनुसूचित जाति महिला, मारूड़ी मंे पंच संख्या 3 सामान्य महिला, सुरा चारणान मंे पंच संख्या 9 अन्य पिछड़ा वर्ग, सुराली मंे पंच संख्या 4 सामान्य महिला, रोहिला मंे पंच संख्या 3 अनुसूचित जाति, हाथला मंे पंच संख्या 5 अनुसूचित जन जाति, बोली मंे पंच संख्या 7 अन्य पिछड़ा वर्ग का उप निर्वाचन कराया जाना है। उनके मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

मंगलवार, 25 सितंबर 2018

डीएमएफटी की बैठक मंे विकास कार्याें के प्रस्तावांे पर विचार-विमर्श


                बाड़मेर, 25 सितंबर। बाड़मेर डिस्ट्रिक मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक उपाध्यक्ष जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। इस दौरान खनन प्रभावित एवं उसके आसपास के इलाकांे मंे विकास कार्याें के प्रस्तावांे पर विचार-विमर्श किया गया।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि डीएमएफटी मंे अब तक 43 करोड़ की राशि मंे से 38.54 करोड़ के कार्याें की प्रशासनिक एवं 31.85 करोड़ के कार्याें की वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को बकाया कार्याें के तकनीकी स्वीकृतियां भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक मंे संसदीय सचिव एवं गुड़ामालानी विधायक लादूराम विश्नोई, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने शिक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल से जुड़े कार्याें की डीएमएफटी से स्वीकृति जारी करवाने की बात कही। खनि अभियंता एवं सदस्य सचिव गोरधनराम ने डीएमएफटी मंे अब तक विभागवार करवाए गए विकास कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले बैठक मंे नए ट्रस्टी सदस्यांे का स्वागत किया गया। इस दौरान खनन प्रभावित एवं आसपास के इलाकांे मंे पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण समेत अन्य विभागांे की ओर से प्रस्तुत किए गए विकास कार्याें के प्रस्तावांे पर विचार-विमर्श किया गया।



विधानसभा चुनाव संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : नकाते


जिला कलक्टर ने चुनाव से जुड़े अधिकारियांे की बैठक मंे दिए आवश्यक निर्देश

                बाड़मेर, 25 सितंबर। विधानसभा चुनाव को लेकर संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिचित करें। इसके लिए पूर्व मंे समुचित कार्य योजना बनाई जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विधानसभा आम चुनाव 2018 के संबंध मंे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के पश्चात उसके नियमांे की पालना सख्ती से करवाई जाए। उन्हांेने आचार संहिता की पालना, प्रशिक्षण, वीडियोग्राफी,रूटचार्ट, पेड न्यूज मोनेटरिंग के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें के संबंध मंे अब तक की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि चुनाव से जुड़े कार्मिकांे को गहनता से प्रशिक्षण दिया जाए। प्रशिक्षण के आधार पर चुनाव निर्भर करता है। उन्हांेने पुलिस विभाग को वारंटियांे को पाबंद करवाने की कार्रवाई के साथ चुनाव के लिए आवश्यक पुलिस दलांे के गठन कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने डाक मत की प्रक्रिया के संबंध मंे प्रशिक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलांे पर फ्लेक्श बैनर लगाने के लिए कहा। उन्हांेने पुलिस प्रशासन को डिस्ट्रिक सिक्युरिटी प्लान भिजवाने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने चुनाव से जुड़े प्रकोष्ठांे की ओर से निष्पादित किए जाने वाले कार्याें की अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने समस्त कर्मचारियांे का डाटा आनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने डाक मत पत्र की प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक मंे राजस्व अपील अधिकारी रामदेव गोयल, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 24 सितंबर 2018

केन्द्रीय सैनिक बोर्ड ने छात्रवृति के लिए आवेदन मांगे


                बाड़मेर, 24 सितंबर। हवलदार रैंक तक के गौरव सेनानियांे के कक्षा 1 से 11 तक पढ़ने वाले बच्चांे के छात्रवृति के लिए 30 सितंबर तक आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि छात्रवृति के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट www.ksb.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। उन्हांेने बताया कि कक्षा 9 एवं 12 के बच्चांे के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर एवं अंडर ग्रेजुएशन के लिए 30 नवंबर है। आवेदन के बाद अभ्यर्थी को अपने मूल दस्तावेजांे का मिलान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बाड़मेर मंे कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष 02982-221185 पर संपर्क किया जा सकता है।

वनौषधि भ्रमण कार्यक्रम आयोजित


                बाड़मेर, 24 सितंबर। आयुर्वेद विभाग की ओर से वनौेषधियों की पहचान और संरक्षण के लिए वनौषधि भ्रमण कार्यक्रम में बाड़मेर जिले के 40 आयुर्वेद चिकित्सको ने भाग लिया।
                आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डा.एल.आर.बिश्नोई के निर्देशन मंे आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन गौशाला, कृषि विज्ञान केंद्र, दांता और जसाई स्थित हिंगलाज मन्दिर की पहाड़ियों में  विभिन्न दुर्लभ आयुर्वेद औषधियों शंखपुष्पी, जीवन्ती, अश्वगंधा, सतावरी, इन्द्रायण, गुग्गलु, धतूर, आमलकी, गोखरू, पुनर्नवा, श्लेष्मातक आदि की पहचान एवं उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। डॉ श्रीराम शर्मा जालोर ने विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दी। भ्रमण कार्यक्रम मंे डा. शंभुदयाल शर्मा, डा.नरेंद्रकुमार, डा. अनिल वशिष्ठ, डा.करनाराम, डा.हंसराज, डा. लक्ष्मीकांत, डा. सुरेंद्र, डा. स्वरूप, डा.पंकज, डा. रणवीरसिंह , डा.बलविंद्र शामिल हुए।

गौरव सेनानियांे एवं आश्रितों के लिए चौहटन मंे समस्या समाधान शिविर 27 को


                बाड़मेर, 24 सितंबर। गौरव सेनानियांे एवं वीरांगनाआंे की समस्याआंे के समाधान के लिए चौहटन तहसील मुख्यालय पर 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर आयोजित होगा।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकों की पेंशन समस्या, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी देने, गौरव सेनानियांे के बच्चांे के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय प्रमाण पत्र बनाने, पीपीओ मंे पत्नी के नामांकन, बच्चांे को छात्रवृति योजना से जोड़ने समेत अन्य कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी गौरव सेनानियांे एवं आश्रितांे को डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना आवश्यक होगा।

ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर दर्ज कराए शिकायत


                बाड़मेर, 24 सितंबर। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर 72 घंटे की अवधि मंे नहीं बदले जाने पर डिस्काम के टोल फ्री नंबर एवं 181 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
                                डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर जलने पर डिस्काम के टोल फ्री नंबर 18001806045 एवं 181 पर शिकायत दर्ज करवाएं। उनके मुताबिक नियमानुसार अधिकतम 72 घंटे की अवधि मंे ट्रांसफार्मर बदला जाना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते है। डिस्काम संबंधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

जिला परिषद की बैठक मंे विभागीय योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श


                बाड़मेर, 24 सितंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ।
                जिला परिषद सभागार मंे आयोजित बैठक मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियांे ने बिजली,पानी के अलावा विभागीय योजनाआंे की प्रगति पर विचार-विमर्श किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने पानी की कमी वाले स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य योजना तैयार कर जलापूर्ति के समुचित इंतजाम किए जा सके। उन्हांेने चिकित्सा कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति संबंधित सूचना जिला परिषद की बैठक मंे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान गडरारोड़ प्रधान तेजाराम कोडेचा ने पेयजल परियोजनाआंे के संचालन के लिए कार्मिकांे की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने, ओमप्रकाश भाटिया ने संबंधित कार्यस्थल पर एएनएम का ठहराव सुनिश्चित करने, विजय लक्ष्मी राजपुरोहित ने क्षतिग्रस्त जीएलआर सही करवाने, रूपसिंह राठौड़ ने व्यक्तिगत खेतांे मंे टयूबवैलांे का निर्माण होने पर राशि की वसूली करवाने, फतेह मोहम्मद ने चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति निरस्त कर गरडिया अस्पताल मंे लगाने समेत कई तरह मामले उठाए। इस दौरान विभिन्न सदस्यांे ने बड़ी तादाद मंे एएनएम की प्रतिनियुक्ति होने एवं रिक्त पद होने का मामले उठाए। जन प्रतिनिधियांे ने नर्मदा नहर मंे अक्टूबर माह तक जलापूर्ति शुरू करवाने की जरूरत जताई गई। ताकि किसानांे को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता मनरेगा भेराराम बिश्नोई, सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मंे महात्मा गांधी नरेगा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा,चिकित्सा, कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की गई।




जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : नकाते


जिला कलक्टर ने बिजली, पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 24 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिले मंे जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। ताकि आगामी समय मंे आमजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि टयूबवैल खोदने की गति बढ़ाते हुए दिसंबर तक समस्त कार्य पूर्ण किए जाए। उन्हांेने हैडपंप खोदने के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि डिस्काम विद्युत कनेक्शन जारी करने का कार्य प्राथमिकता से करें। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर जलने पर निर्धारित समयावधि मंे बदलना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ठेकेदारांे को पाबंद करें। उनको निर्देशित किया जाए कि वे स्टाक मंे आवश्यक रूप से न्यूनतम 20 ट्रांसफार्मर रखें। ताकि ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य प्राथमिकता से किया जा सके। इसमंे किसी तरह की कौताही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवा, सोनाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 20 सितंबर 2018

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना में 1 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि


                बाड़मेर, 20 सितंबर। भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित प्रत्येक भामाशाह कार्डधारी परिवार को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 1 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि 500-500 की दो किश्तों में सीधे परिवार के बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि भामाशाह योजना के तहत इलेक्ट्रोनिक सर्विस डिलिवरी प्लेटफॉर्म तैयार कर आमजन के लिए सभी सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगमता एवं पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। आमजन को मोबाइल से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी के लिए मोबाईल एप भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित सभी भामाशाह कार्डधारी परिवार पात्र होंगे। इसके लिए नया कनेक्शन या नया स्मार्टफोन खरीदना अनिवार्य नहीं हैं। उनके मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में चयनित प्रत्येक भाामशाह कार्डधारी परिवार को 1 हजार रूपए की राशि 500-500 रूपए की दो किश्तों में सीधे परिवार के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 500 रूपए की पहली किश्त प्रत्येक पात्र परिवार के मुखिया के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाएगी, इसके लिए किसी आवेदन की जरूरत नहीं हैं तथा द्वितीय किश्त पात्र परिवार या लाभार्थी द्वारा अपने वर्तमान में चालू या नए स्मार्टफोन मोबाईल नम्बर पात्र परिवार के किसी सदस्य के नाम से हो, में प्ले स्टोर से राजस्थान संपर्क, ई-मित्र मोबाईल, भामाशाह वॉलेट मोबाईल, राज-मेल मोबाईल एप डाउनलोड कर एसएसओ की ओर से भामाशाह आईडी से लॉगिन करने पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना मंे परिवार मंे एक से अधिक फोन या इन्टरनेट कनेक्टिविटी लेने पर प्रत्येक बार प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं होंगी। प्रत्येक पात्र परिवार को केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर लाभार्थी कोई नया बैंक खाता जुड़वाना चाहे या जुड़े हुए खाते मंे परिवर्तन करवाना चाहे तो ई-मित्र पर जाकर करवा सकते हैं। योजना में पात्र परिवार या लाभार्थी की किसी भी दुकान से अपनी पसंद की कंपनी का स्मार्टफोन ले सकते हैं। स्मार्टफोन में मोबाइल एप मोबाइल विक्रेता या टेलीफोन ऑपरेटरों के जरिए करवाया जा सकता हैं। एनएफएसए के अन्तर्गत अपात्र परिवार भी इस योजना के तहत स्मार्टफोन या इन्टरनेट कनेक्टिविटी ले सकते हैं किन्तु उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि का हस्तान्तरण नहीं किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त ने किया जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण


बालोतरा उपखंड कार्यालय मंे ईआरओ नेट पोर्टल के संबंध मंे जानकारी ली

                बाड़मेर, 20 सितंबर। जोधपुर के संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्हांेने बालोतरा मंे निर्वाचन शाखा का निरीक्षण कर ईआरओ नेट की प्रगति के बारे मंे जानकारी ली।
                संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर प्रवास के दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कोतवाली पुलिस स्टेशन का निरीक्षण कर कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध मंे जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले संभागीय आयुक्त गुप्ता ने बालोतरा उपखंड अधिकारी कार्यालय मंे निर्वाचन शाखा का निरीक्षण किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने निर्वाचन संबंधित कार्यांे एवं अब तक की तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने ईआरओ नेट पोर्टल के बारे में अब तक की प्रगति के बारे मंे पूछा। उन्हांेने ईआरओ नेट-2 पर आवेदन पत्रों को अपलोड करने एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि ईआरओ नेट से पूरा देश जुड़ चुका है। इसमें बीएलओ से लेकर सीईओ तक सारे लिंक है और प्रत्येक कार्य की प्रगति के बारे में ई-आरओ नेट के माध्यम से पता चल जाता है। इसलिए अधिक से अधिक आम लोगों को ईआरओ नेट से जोडा जाए, जिससे पेपर लेस कार्य हो और दोहरी प्रविष्टयों को रोका जा सके। इस दौरान पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...