सोमवार, 24 सितंबर 2018

जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें : नकाते


जिला कलक्टर ने बिजली, पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

                बाड़मेर, 24 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जिले मंे जलापूर्ति के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। ताकि आगामी समय मंे आमजन को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि टयूबवैल खोदने की गति बढ़ाते हुए दिसंबर तक समस्त कार्य पूर्ण किए जाए। उन्हांेने हैडपंप खोदने के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि डिस्काम विद्युत कनेक्शन जारी करने का कार्य प्राथमिकता से करें। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर जलने पर निर्धारित समयावधि मंे बदलना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ठेकेदारांे को पाबंद करें। उनको निर्देशित किया जाए कि वे स्टाक मंे आवश्यक रूप से न्यूनतम 20 ट्रांसफार्मर रखें। ताकि ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य प्राथमिकता से किया जा सके। इसमंे किसी तरह की कौताही बरतने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, हजारीराम बालवा, सोनाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 20 सितंबर 2018

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना में 1 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि


                बाड़मेर, 20 सितंबर। भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित प्रत्येक भामाशाह कार्डधारी परिवार को स्मार्टफोन खरीदने के लिए 1 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि 500-500 की दो किश्तों में सीधे परिवार के बैंक खाते में हस्तांतरित की जा रही है।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि भामाशाह योजना के तहत इलेक्ट्रोनिक सर्विस डिलिवरी प्लेटफॉर्म तैयार कर आमजन के लिए सभी सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगमता एवं पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। आमजन को मोबाइल से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी के लिए मोबाईल एप भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित सभी भामाशाह कार्डधारी परिवार पात्र होंगे। इसके लिए नया कनेक्शन या नया स्मार्टफोन खरीदना अनिवार्य नहीं हैं। उनके मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में चयनित प्रत्येक भाामशाह कार्डधारी परिवार को 1 हजार रूपए की राशि 500-500 रूपए की दो किश्तों में सीधे परिवार के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से 500 रूपए की पहली किश्त प्रत्येक पात्र परिवार के मुखिया के बैंक खाते में हस्तान्तरित की जाएगी, इसके लिए किसी आवेदन की जरूरत नहीं हैं तथा द्वितीय किश्त पात्र परिवार या लाभार्थी द्वारा अपने वर्तमान में चालू या नए स्मार्टफोन मोबाईल नम्बर पात्र परिवार के किसी सदस्य के नाम से हो, में प्ले स्टोर से राजस्थान संपर्क, ई-मित्र मोबाईल, भामाशाह वॉलेट मोबाईल, राज-मेल मोबाईल एप डाउनलोड कर एसएसओ की ओर से भामाशाह आईडी से लॉगिन करने पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना मंे परिवार मंे एक से अधिक फोन या इन्टरनेट कनेक्टिविटी लेने पर प्रत्येक बार प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं होंगी। प्रत्येक पात्र परिवार को केवल एक बार ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर लाभार्थी कोई नया बैंक खाता जुड़वाना चाहे या जुड़े हुए खाते मंे परिवर्तन करवाना चाहे तो ई-मित्र पर जाकर करवा सकते हैं। योजना में पात्र परिवार या लाभार्थी की किसी भी दुकान से अपनी पसंद की कंपनी का स्मार्टफोन ले सकते हैं। स्मार्टफोन में मोबाइल एप मोबाइल विक्रेता या टेलीफोन ऑपरेटरों के जरिए करवाया जा सकता हैं। एनएफएसए के अन्तर्गत अपात्र परिवार भी इस योजना के तहत स्मार्टफोन या इन्टरनेट कनेक्टिविटी ले सकते हैं किन्तु उन्हें सरकार की ओर से निर्धारित प्रोत्साहन राशि का हस्तान्तरण नहीं किया जाएगा।

संभागीय आयुक्त ने किया जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण


बालोतरा उपखंड कार्यालय मंे ईआरओ नेट पोर्टल के संबंध मंे जानकारी ली

                बाड़मेर, 20 सितंबर। जोधपुर के संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्हांेने बालोतरा मंे निर्वाचन शाखा का निरीक्षण कर ईआरओ नेट की प्रगति के बारे मंे जानकारी ली।
                संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने गुरूवार को बाड़मेर जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर प्रवास के दौरान संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने कोतवाली पुलिस स्टेशन का निरीक्षण कर कानून एवं शांति व्यवस्था के संबंध मंे जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले संभागीय आयुक्त गुप्ता ने बालोतरा उपखंड अधिकारी कार्यालय मंे निर्वाचन शाखा का निरीक्षण किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने निर्वाचन संबंधित कार्यांे एवं अब तक की तैयारियांे के बारे मंे जानकारी दी। संभागीय आयुक्त ललित कुमार गुप्ता ने ईआरओ नेट पोर्टल के बारे में अब तक की प्रगति के बारे मंे पूछा। उन्हांेने ईआरओ नेट-2 पर आवेदन पत्रों को अपलोड करने एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि ईआरओ नेट से पूरा देश जुड़ चुका है। इसमें बीएलओ से लेकर सीईओ तक सारे लिंक है और प्रत्येक कार्य की प्रगति के बारे में ई-आरओ नेट के माध्यम से पता चल जाता है। इसलिए अधिक से अधिक आम लोगों को ईआरओ नेट से जोडा जाए, जिससे पेपर लेस कार्य हो और दोहरी प्रविष्टयों को रोका जा सके। इस दौरान पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 18 सितंबर 2018

आवंटित लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


                बाड़मेर, 18 सितंबर। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत विभागवार आवंटित किए गए लक्ष्यांे की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर वृहद स्तर पर प्रयास करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यांे की शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्हांेने टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को बढ़ाने एवं कृषि तथा अजाजजा निगम को निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान ने अब तक की अर्जित उपलब्धियांे के बारे मंे अवगत कराया। बैठक मंे जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, नखताराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मोहर्रम के दौरान मजिस्ट्रेट नियुक्त


                बाड़मेर, 18 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे मोहर्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दंड संहिता प्रक्रिया 1973 की धारा 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए पांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर केा बाड़मेर शहर मंे, बालोतरा उपखंड मजिस्ट्रेट को बालोतरा शहर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को पाटोदी ग्राम, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बे, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को समदड़ी कस्बे मंे ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक कानून एवं शांति व्यवस्था रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनको 19 सितंबर से पूर्व ताजिया निकलने के स्थान से करबला तक रास्ते का भ्रमण करने एवं रास्ते संबंधित कोई विवाद होने पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष 02982-222226 पर देने के निर्देश दिए गए है। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्ट्रेट होंगे।


जलापूर्ति बाधित रहेगी


                बाड़मेर, 18 सितंबर। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्य के लिए 22 एवं 23 सितंबर को क्लोजर रखा गया है।
                जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी ने बताया कि इस दौरान बाड़मेर शहर के अलावा नहरी पानी से जुड़े गांवांे मंे जलापूर्ति बाधित रहेगी।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक स्थगित

                बाड़मेर, 18 सितंबर। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा के लिए 20 सितंबर को आयोजित होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने दी।

बाड़मेर जिले मंे 24 सितंबर तक धारा 144 लागू


                बाड़मेर, 18 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे मोहर्रम के अवसर पर सांप्रदायिक सदभाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 सितंबर तक धारा 144 लागू की गई है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक इस दौरान बाड़मेर जिले की सीमा मंे कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानांे पर विचरण नहीं करेगा एवं न ही ऐसे अस्त्र, शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्रांे का किसी भी प्रकार से प्रदर्शन करेगा। लेकिन यह प्रतिबंध शस्त्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने मंे जमा करवाने के लिए विचरण पर लागू नहीं होगा। सिक्ख समुदाय के व्यक्तियांे को धार्मिक परंपरा के अनुसार नियमान्तर्गत निर्धारित कृपाण रखने की छूट होगी। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा और न ही इसका प्रयोग करेगा या प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। विस्फोटक बंद डिब्बों, कांच की बोतलांे मंे भी लेकर नहीं चलेंगे और न ही इनका प्रयोग करेंगे। बाड़मेर जिले के बाजारांे एवं सड़कांे पर कोई व्यक्ति ऐसी कोई नारेबाजी नहीं करेंगे, जिसके कारण किसी अन्य समुदाय या वर्ग के व्यक्तियांे को ठेस पहुंचे एवं न ही कोई व्यक्ति किसी की व्यवसाय मंे किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र सरकार के कर्मचारियांे पर लागू नहीं होगा, जो कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने पास हथियार रखने के लिए अधिकृत किए गए है। यह आदेश 24 सितंबर को रात 10 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक प्रभावशील रहेगा।

अधिकारी संबंधित प्रकोष्ठ की गतिविधियांे की प्रभावी मोनेटरिंग करें


                बाड़मेर, 18 सितंबर। विधानसभा चुनाव को लेकर गठित किए विभिन्न प्रकोष्ठांे के अधिकारी प्रभावी मोनेटरिंग के साथ अपने दायित्वांे के अनुरूप कार्य करें। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई जाए। ताकि आगामी समय मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे चुनाव प्रकोष्ठांे के प्रभारियांे एवं सहायक प्रभारी अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को समझने के साथ अपने प्रकोष्ठ से संबंधित सर्कुलर का अध्ययन कर लें। साथ ही जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि समस्त कार्मिक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि प्रभारी अधिकारी नियमित तौर पर अपने प्रकोष्ठ की गतिविधि की मॉनीटरिंग करने के साथ इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को भिजवाएं। उन्हांेने कहा कि अपने कार्यालय में चुनाव के संबंध में प्राप्त होने वाले किसी भी पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान पावर पाइंट प्रजेटेंशन के जरिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने मतदान दलांे के गठन, प्रशिक्षण की कार्य योजना के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए स्वीप के तहत गतिविधियां आयोजित की जाए। इस दौरान आदर्श आचार संहिता, सेक्टर अधिकारी नियुक्ति, मतदान सामग्री के लिए टेंडर, प्रशिक्षण, निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग, मतदान सामग्री, वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी, नियंत्रण कक्ष, वेब कासिं्टग, पर्यवेक्षक व्यवस्था समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसंवत गौड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



सोमवार, 17 सितंबर 2018

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 24 को


                बाड़मेर, 17 सितंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 24 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन, मनरेगा की प्रगति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिला आयोजना समिति की बैठक 24 सितंबर को प्रातः 10 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। इस दौरान आपणी योजना-आपणो विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना, प्लान वर्ष 2018-19 का अनुमोदन किया जाएगा।

विभिन्न हादसांे के पीड़ितांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 17 सितंबर। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मृत्यु होने पर उसके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मुख्य सहायता कोष से दो लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर बागड़ियो की ढाणी निवासी पिंकीदेवी पत्नी ओमाराम, कालमा भीलो की ढाणी निवासी अनिल कुमार पुत्र विरजीलाल, गेहूं निवासी रामनाथ पुत्र शंभूनाथ की सड़क हादसे एवं सांजटा निवासी धनाराम पुत्र खेमाराम की रेत मंे दबने से मृत्यु होने पर 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

सर्वाधिक व्यय वाली पंचायतांे मंे जांच के पुनः परीक्षण के लिए दल गठित


                बाड़मेर, 17 सितंबर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 के द्वितीय छह माही सामाजिक अंकेक्षण मंे शून्य अनियमितताआंे को गंभीरता से लेने के बाद शून्य अनियमितताआंे की अक्रमत आधार पर पुनः परीक्षण करने के लिए सर्वाधिक व्यय वाली ग्राम पंचायतांे मंे जांच के लिए दल गठित किए गए है।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच एवं परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन को बालोतरा पंचायत समिति की आकड़ली बक्शीराम एवं किटनोद, जिला परिषद के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्रसिंह एवं कनिष्ठ लेखाकार खेताराम को बायतू पंचायत समिति की नया सोमेसरा, सिगोड़िया,कल्याणपुर की कांकरला, भांडियावास, पाटोदी की केसरपुरा एवं नवातला ग्राम पंचायत की जांच के पुनः परीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तरह जिला परिषद के सहायक अभियंता जुल्फिकार एवं कनिष्ठ लेखाकार गजेन्द्रसिंह को बाड़मेर पंचायत समिति की कुड़ला एवं मारूड़ी, सेड़वा की भंवरिया एवं सारला, धनाउ की ईशरोल एवं पोकरासर, जिला परिषद जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता मोहनलाल मीणा एवं सहायक लेखाधिकारी प्रथम गोवर्धनराम को रामसर पंचायत समिति की पांधी का पार, सज्जन का पार, शिव की पोषाल एवं भीयाड़, गडरारोड़ की तामलोर एवं रोहिड़ी, मनरेगा के अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई एवं सहायक लेखाधिकारी गिरधारीलाल खत्री को सिवाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कुसीप एवं गोलिया, सिणधरी की निंबलकोट एवं पायला कल्ला, गुड़ामालानी की राणासर खुर्द एवं सिंधासवा हरनियान,चौहटन की आकोड़ा एवं कापराउ ग्राम पंचायत आवंटित कर द्वितीय छह माही मंे संचालित कार्याें के लिए अपनाई गई सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया एवं सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा निदेशालय सामाजिक अंकेक्षण की ओर से जारी विस्तृत दिशा-निर्देश के अनुरूप पुनः परीक्षण कर 15 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

17 कार्यक्रम अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस


                बाड़मेर, 17 सितंबर। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 के द्वितीय छह माही के सामाजिक अंकेक्षण कार्य मंे शून्य अनियमितताएं पाए जाने पर जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने 17 पंचायत समितियांे के कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए है।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर की ओर से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस के अनुसार मनरेगा की वर्ष 2017-18 की द्वितीय छह माही मंे संपन्न कराए गए कार्याें का सामाजिक अंकेक्षण करवाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। स्पष्ट एवं विस्तृत दिशा-निर्देशांे के बावजूद सामाजिक अंकेक्षण समिति की ओर से ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिले की समस्त पंचायत समितियांे मंे अनियमितताआंे की शून्य सूचना प्राप्त हुई। इससे प्रतीत होता है कि सामाजिक अंकेक्षण को गंभीरता से नहीं करते हुए केवल औपचारिकता मात्र की गई है। जो सामाजिक अंकेक्षण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर संदेह उत्पन्न करता है। इसको ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने भी गंभीरता से लिया है। इस संबंध मंे जिला कार्यक्रम समन्वयक शिवप्रसाद मदन नकाते ने कार्यक्रम एवं विकास अधिकारियांे को कारण बताओ नोटिस जारी कर आगामी तीन दिनांे मंे स्पष्टीकरण भिजवाने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

शनिवार, 15 सितंबर 2018

विधिक साक्षरता शिविर आयोजित


                बाड़मेर, 15 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, बाड़मेर के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-1 अनिल आर्य के निर्देशन में शनिवार को रामूबाई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नेहरू नगर मंे विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
                इस दौरान पैनल अधिवक्ता तरूण व्यास ने यातायात नियम एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए इसके प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। व्यास ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, धूम्रपान निषेध अधिनियम, बालकों के अधिकार  के संबंध में कानूनी जानकारी दी। पैरा लीगल वालंटियर बांकाराम तथा श्रीमती सरोज ने संबंधित पेम्पलेट वितरित किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव अभय सिंह ने विधिक जागरूकता टीम का आभार जताया। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहनलाल जोशी समेत विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मतदान केन्द्र होंगे दिव्यांगजन फ्रेन्डली, मोबाइल पर मतदान केन्द्र की जानकारी


                बाड़मेर, 15 सितंबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2018 में इस बार मतदान प्रक्रिया में कई प्रकार के बदलाव करते हुए मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है। दिव्यांगांे के लिए मतदान प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदान कर सके।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले की सभी विधानसभाओं में दिव्यांगजन फेन्डली मतदान केन्द्र बनाए गए है। पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि जिस अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान किया गया है, मतदाता मतदान प्रक्रिया के तुरन्त बाद वीवीपेट पर दिए गए मत की जानकारी देख सकता है। उनके मुताबिक नेत्रहीन दिव्यांगजनों को मतदान करने के लिए ब्रेल लिपि की सुविधा मिलेगी, ताकि वे अपनी इच्छानुसार अभ्यर्थी के पक्ष में मतदान कर सकें। शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की मतदान केन्द्रांे तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्रों पर रेम्प बने होंगे तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
संदेश से मतदान केन्द्र की जानकारी : मतदाता सूची में नाम-पता, आयु सही दर्ज है या नहीं, इसकी जानकारी संदेश भेजकर प्राप्त की जा सकती है। इसमंे मतदान केंद्र एवं बूथ संख्या की जानकारी भी मिल जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक वोटरों को यह सुविधा निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की गई अलर्ट एसएमएस सेवा से मिलेगी। इसके लिए मतदाता को अपने मोबाइल के मेसेज बॉक्स में जाकर वोटर स्पेस अपना आईडी कार्ड नंबर लिखकर निर्वाचन आयोग की हेल्प लाइन नंबर 9680999899 पर भेजना होगा। उनके मुताबिक संदेश भेजने के कुछ समय बाद ही लिंक अप मोबाइल नंबर पर मतदाता सूची में दर्ज आवेदक का नाम, उम्र, पता मतदान केंद्र एवं मतदेय बूथ संख्या की जानकारी संबंधित एसएमएस प्राप्त हो जाएगा। इसी तरह इंटरनेट एवं मोबाइल डाटाबेस सेवा से जुड़े मतदाताओं के लिए भी निर्वाचन आयोग ने पहली बार अपनी वेबसाइट पर सर्च नेम इन इलेक्टोरल रोल टाइटल से लिंक उपलब्ध करवाया है। इसकी मदद से मतदाता अपना नाम, वोटर आईडी कार्ड नंबर, विधानसभा क्षेत्र और इलाके के नाम को खोज कर सूची में दर्ज विवरण से सत्यापित कर सकता है।

बाड़मेर मंे एलईडी वैन करेगी सरकारी योजनाआंे का प्रचार-प्रसार


अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

                बाड़मेर, 15 सितंबर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं अर्जित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                जिला मुख्यालय पर एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने प्रचार-प्रसार गतिविधियांे के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्हांेने कहा कि इससे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने का प्रयास किया जाए। इस एलईडी वैन के जरिए प्रति दिन चार ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस दौरान एलईडी वैन मंे विभिन्न योजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की फिल्म दिखाने के साथ प्रचार साहित्य भी वितरण किया जाएगा।


शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शनिवार को नाकोड़ा आएंगे


                बाड़मेर,14 सितंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर के न्यायाधीश डी.सी.सोमानी शनिवार को नाकोड़ा आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान उच्च न्यायालय पीठ जयपुर के न्यायाधीश डी.सी.सोमानी शनिवार को जोधपुर से प्रस्थान कर सड़क मार्ग से नाकोड़ा पहुंचेंगे। जहां मंदिर मंे दर्शन के उपरांत वापिस जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

आपसी समन्वय से निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करेंःनकाते


विधानसभा चुनाव की तैयारियांे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियांे की बैठक आयोजित

                बाड़मेर,14 सितंबर। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विधानसभा चुनाव की तैयारियांे के संबंध मंे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग की ओर से कई नए निर्देश जारी किए गए है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र तरीके से सम्पादित कराने के लिए समस्त दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करें, ताकि चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना की जा सके। जिला कलक्टर ने संबंधित क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों चिन्हिकरण के साथ उनका निरीक्षण करने के लिए कहा। ताकि निर्वाचन के दौरान वहां पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। उन्हांेने अवैध अस्त्र एवं शस्त्र को जब्त करने, सर्च करना, लाइसेंसधारी हथियार जमा करवाने एवं आपराधिक प्रवृति के लोगांे के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि आमजन को यह जानकारी दी जाए कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं पारदर्शी है। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जान लें जिससे कि वे आम लोगों को भी इसके बारे में जागरूक कर सके। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगांे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी जाए।उन्हांेने पुलिस अधिकारियांे को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्रों का कानून एवं व्यवस्था के नजरिए से निरीक्षण करें। साथ ही रिटर्निंग अधिकारियों के साथ समन्वय से कार्य करते हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने विधानसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों एवं इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्हांेने क्रिटीकल एवं वल्नरेबल एरिया की पहचान, सुरक्षा बलों की तैनाती, निरोधात्मक कार्रवाई, कानून एवं व्यवस्था तथा आदर्श आचार संहिता की पालना समेत अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियांे को ईवीएम वीवीपेट के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। बैठक मंे उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




जनसंख्या शिक्षा संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन 17 से


बाड़मेर,14 सितंबर। एसआईईआरटी उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तर पर जनसंख्या शिक्षा अन्तर्गत पोस्टर, रोल प्ले एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर में 17 एवं 18 सितंबर को होगा।
प्रधानाचार्य अनिता चौधरी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी, रोल प्ले प्रतियोगिता में कक्षा 9 के राजकीय एवं केजीबी के विद्यार्थी, लोक नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 8 एवं 9 के राजकीय विद्यालयां के विद्यार्थी शामिल हो सकते है। उनके मुताबिक संबंधित संस्था प्रधान को विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतियोगी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजने के निर्देश दिए गए है। विद्यालय स्तर के परिणाम की सूचना आयोजन सचिव को 16 सितंबर तक antridevigghssbmr@gmail.com पर तथा हार्ड कापी 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे तक भिजवानी होगी।

सितंबर माह में आयोजित होने वाली बैठकां का कार्यक्रम घोषित


बाड़मेर,14 सितंबर। बाड़मेर जिले में सितंबर माह में आयोजित होने वाली बैठकां का कार्यक्रम घोषित किया गया है। संबंधित विभागीय अधिकारियां को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठकां में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 17 सितंबर को राष्ट्रीय पोषाहार योजना, जिला स्तरीय मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समीक्षा बैठक, 18 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, सांय 4.30 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी, ग्रामीण समिति की बैठक, 20 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाएं, संपूर्ण स्वच्छता, सांसद, विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मार्गदर्शन क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण की समीक्षा बैठक, सांय 4 बजे बागवानी विकास समिति एवं कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित होगी।
      जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 24 सितंबर को प्रातः 12.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेन्स समिति की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति, दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति एवं सांय 5 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य, प्रभारी अधिकारी को संबंधित बैठकां का यथा समय नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...