गुरुवार, 14 जून 2018

मदरसांे मंे अन्नपूर्णा दूध योजना लागू करने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 जून। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड ने मिड-डे-मील योजनान्तर्गत अन्नपूर्णा दूध योजना लागू करने के निर्देश जारी किए है।
                                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वितीय वर्ष 2018-19 की मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, मदरसों एवं स्पेशल ट्रेनिंग सेन्टर्स में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियांे को सप्ताह में तीन दिन दूध पोषाहार उपलब्ध करवाया जाना है। इसके तहत रोजाना प्रत्येक विद्यार्थी को कक्षा 1 से 5 तक 150 मिली एवं कक्षा 6 से 8 तक 200 मिली गर्म ताजा दूध शहरी क्षेत्र में सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार तथा ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार, बुधवार , शुक्रवार अथवा मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को 2 जुलाई से उपलब्ध कराया जाना है। उनके मुताबिक इस योजना का संचालन शाला प्रबंधन समितियां करेगी। साथ ही दूध महिला दुग्ध समितियांे से क्रय किया जा सकता है। इसके अलावा विशेष अवसरांे पर दूध वितरण मंे भामाशाहांे, दानदाताआंे की सेवाएं भी ली जा सकती है।

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन प्रारंभ


                बाड़मेर, 14 जून। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि गांधी चौक मंे गुरूवार को 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन प्रारंभ हुआ। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक नौनिहाल से फीता कटवाकर इसकी विधिवत शुरूआत की।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बच्चांे के साथ 7 डी सिनेमा पर प्रदर्शित फिल्में देखी। उन्हांेने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमार सिंह चौधरी को इसकी जानकारी अधिकाधिक लोगांे तक पहुंचाने के लिए कहा। ताकि अधिकाधिक दर्शक इसको देख सके। इस दौरान सूचना सहायक ओमप्रकाश गोदारा, पन्नाराम उपस्थित रहे। उप निदेशक मोहनकुमार सिंह चौधरी ने बताया कि दर्शकों को अपने साथ कोई भी एक आईडी प्रूफ लाना होगा। गांधी चौक विद्यालय मंे 20 जून तक 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन होगा। यहां प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक निःशुल्क मनोरंजन फिल्म देखी जा सकती है।





चौहटन में दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर शनिवार को

                बाडमेर, 14 जून। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 16 जून को राजकीय अम्बेडकर छात्रावास चौहटन में होगा। इस दौरान दिव्यांगांे को ट्र्ाइसाइकिल,व्हील चैयर,बैशाखी,श्रवण यन्त्र,ब्लाइन्ड छड़ी प्रदान किए जाएंगे।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति अपने साथ विकलांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,भामाशाह एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर शिविर में उपस्थित हो। ताकि उनको आवश्यक उपकरण वितरित किए जा सके।

आम रास्ता खुलवाने के निर्देश,कार्मिकांे की रूकेगी वेतन वृद्वियां


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं
                बाड़मेर, 14 जून। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कुछ प्रकरणों मंे लापरवाही बरतने वाले कार्मिकांे की वेतन वृद्वियां रोकने के निर्देश दिए गए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उत्तरलाई वायुसेना स्टेशन को विद्युत की सप्लाई करने वाली केबल तोड़ने वाली एक दूरसंचार कंपनी के खिलाफ डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने तत्काल विद्युतापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसी तरह मारूड़ी मंे सरकारी विभाग को आवंटित भूमि पर हुए अतिक्रमण के मामले मंे प्रभावी कार्रवाई करने, बूठिया में अवैध खनन रूकवाने के निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान जुड़िया निवासी देवीसिंह ने गोचर भूमि मंे अतिक्रमण कर बंद किए गए आम रास्ते को खुलवाने की परिवेदना प्रस्तुत की। इस दौरान उपखंड अधिकारी को तत्काल आम रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए गए। केशरपुरा निवासी ग्रामीणांे ने पाइप लाइन स्वीकृति, भीमथल में हैडपंप खुदवाने, विशाला ग्राम पंचायत मंे कार्यरत पटवारी को हटाने, पत्थर गढ़ी करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित करवाने, कादा नाडी के तुलसाराम ने जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने,सेतराउ में गोचर भूमि पर अतिक्रमण एवं रोके गए आम रास्ते को खुलवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से इनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्हांेने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्याें के प्रभावी पर्यवेक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, महिला एवं बाल विकास की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





शुक्रवार को 9 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 14 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 9 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़मेर ग्रामीण के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत जुनेजा की बस्ती के लिए अटल सेवा केन्द्र कोटड़ा, बायतू उपखंड मंे चोखला, रामसर उपखंड मंे बबुगुलेरिया ग्राम पंचायत, गुड़ामालानी मंे खारवा एवं भाखरपुरा, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत उपरला एवं कारटिया के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा के लिए नगर परिषद बालोतरा मंे आयोजित राजस्व शिविर आयोजित होगा।

सामूहिक श्रमदान से निखर उठे बाड़मेर के तालाब


जिला स्तरीय कार्यक्रम मंे जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बोहरासर तालाब मंे किया श्रमदान

                बाड़मेर, 14 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के तहत गुरूवार को बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर जन प्रतिनिधियांे, प्रशासनिक अधिकारियांे एवं आमजन ने सामूहिक श्रमदान किया। इसकी बदौलत तालाबांे की फिजा बदल गई। कई स्थानांे पर ग्रामीणांे ने नियमित रूप से तालाबांे मंे श्रमदान का भरोसा दिलाया। बोहरासर गंवई नाडी मंे आयोजित जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत कई प्रशासनिक अधिकारियांे ने शिरकत की।
                राजड़ाल ग्राम पंचायत की बोहरासर गांव के तालाब मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी चांगदेव सोपान कामठे, अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह, सुखविन्दरसिंह, कृषि विभाग के सहायक निदेशक किशोरीलाल, सहायक निदेशक एन.सी.चन्द्रोदय, सरपंच हुकमीचंद सैन, वनपाल दुर्गाराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे, प्रशासनिक अधिकारियांे एवं कार्मिकांे, पुलिस के जवानांे के साथ आमजन ने श्रमदान किया। तालाब की खुदाई कर मिटटी पाल पर डाली गई। श्रमदान मंे ग्रामीणांे ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। तेज आंधी के बावजूद जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी श्रमदान मंे जुटे रहे। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने स्वयं मिटटी की खुदाई करने के साथ तगारियां भरकर डाली। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्रामीणांे से बारिश के बारिश का अधिकाधिक संग्रहण करने एवं जल संरक्षण के स्त्रोतांे की नियमित रूप से सार संभाल करने का अनुरोध किया। सामूहिक श्रमदान से तालाब की तस्वीर बदल गई। जिला कलक्टर नकाते एवं अन्य अधिकारियांे ने राजड़ाल ग्राम पंचायत मंे बारिश के पानी के संग्रहण के लिए बनाए गए टांकांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने परंपरागत जल स्त्रोतांे बेरियांे का भी अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणांे ने पेयजल एवं अन्य समस्याआंे से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को प्राथमिकता से समस्याआंे का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
 पाटोदी पंचायत समिति मंे पाटोदी तालाब पर आयोजित श्रमदान दिवस के दौरान विकास हरफूलसिंह के साथ विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने श्रमदान किया। इसी तरह सिवाना मंे उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा के निर्देशन मंे श्रमदान किया गया। बालोतरा पंचायत समिति की बिठूजा ग्राम पंचायत मंे बाबा रामदेव तालाब मंे प्रधान ओमप्रकाश, उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी, विकास अधिकारी सांवलाराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं आम लोगांे ने श्रमदान किया। धनाउ पंचायत समिति मंे ग्राम पंचायत बुरहान का तला मंे विकास अधिकारी जीतेन्द्रसिंह के निर्देशन मंे ग्रामीणांे ने श्रमदान किया। सिणधरी पंचायत समिति की मोतीसरा ग्राम पंचायत मंे विकास अधिकारी हीरालाल कलबी, अधिशाषी अभियंता के.सी.सिगारिया, गोरधनसिंह के साथ प्रशासनिक कार्मिकांे, पुलिस के जवानांे एवं आमजन श्रमदान किया। रामसर पंचायत समिति की बबुगुलेरिया ग्राम पंचायत मंे श्रमदान दिवस पर विकास अधिकारी हनुवीरसिंह समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने श्रमदान किया। बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए श्रमदान को लेकर आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।









बुधवार, 13 जून 2018

सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर पद पर युवाआंे के चयन के लिए परीक्षा 15 जून से


            बाड़मेर,13 जून। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली,एसएससीआई एवं पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकांे के सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पद पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन 15 जून से पंचायत समिति स्तर पर होगा।
            एसएससीआई रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि पंचायत समिति सिवाना मंे 15 जून, धोरीमन्ना मंे 16, बालोतरा मंे 17, चौहटन मंे 18, शिव मंे 19, बायतू मंे 20 एवं सिणधरी मंे 21 एवं पंचायत समिति बाड़मेर मंे 22 जून को प्रातः 10 से 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली की ओर से 325 युवाआंे का चयन किया जाएगा। आवेदक शिक्षित एवं शारीरिक रूप से सक्षम होने के साथ आयु 20 से 35 वर्ष होनी चाहिए। दसवीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ अभ्यर्थी की लंबाई 170 सेमी, अजा जजा वर्ग के अभ्यर्थियांे के लिए 168 सेमी एवं वजन 55 किलोग्राम तथा सीना 80 से 85 सेमी होनी चाहिए। सफल अभ्यर्थियांे का भर्ती स्थल पर पंजीकरण किया जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के बाद काल लेटर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। उनके मुताबिक चयनित अभ्यर्थियांे को ऐतिहासिक स्थलांे, औद्योगिक तथा मल्टीनेशनल क्षेत्रांे मंे नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।

गुरूवार को 11 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


            बाड़मेर, 13 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
            जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावतसर एवं रामसर का कुंआ, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत राजड़ाल, बायतू उपखंड मंे नगोणी धतरवालांे की ढाणी, धोरीमन्ना उपखंड मंे लोहारवा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द एवं भीलांे की ढाणी कला ग्राम पंचायत के राप्रावि कुंडावा फांटा मंे राजस्व शिविर आयोजित होगा। उन्हांेने बताया कि सिवाना उपखंड मंे गोलिया एवं सेवाली, चौहटन उपखंड मंे चौहटन ग्राम पंचायत के लिए राउमावि केरनाडा एवं लकड़ासर ग्राम पंचायत के लिए रामावि लकड़ासर, बालोतरा मंे खेड़ मंे ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं तिलवाड़ा ग्राम पंचायत मंे अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व शिविर आयोजित होगा।

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन गुरूवार से


            बाड़मेर, 13 जून। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि गांधी चौक मंे 14 से 20 जून तक 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन होगा। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
            जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मुल्तानमल भीखचंद छाजेड़ राउमावि गांधी चौक मंे 7 डी सिनेमा का प्रदर्शन 7-डी मोटर वाहन के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी बाड़मेर, नगर परिषद आयुक्त, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एवं उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की निर्धारित कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए है।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत श्रमदान गुरूवार 14 जून को


            बाड़मेर, 13 जून। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान सप्ताह के तहत गुरूवार को प्रातः 7 से 9 बजे तक प्रत्येक पंचायत समिति मंे एवं जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम बोहरासर मंे आयोजित होगा।
            जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शिव पंचायत समिति की राजड़ाल ग्राम पंचायत के बोहरासर गांव की नाडी मंे जिला स्तरीय श्रमदान आयोजन होगा। उनके मुताबिक श्रमदान मंे जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे को भाग लेने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 14 जून को


            बाड़मेर, 13 जून। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 14 जून को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
            मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

डिस्कॉम के उपभोक्ताओं की शिकायत का 24 घंटे निस्तारण होगा


उपभोक्ता प्रत्येक सोमवार प्रबंध निदेशक से मिलकर अपनी शिकायत एवं सुझाव दे सकेंगे

            बाड़मेर, 13 जून। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण एवं सुझाव तथा उनसे सतत् संवाद के लिए अनेक व्यवस्थाएं की गई है। यह व्यवस्थाएं 24 घंटे निरन्तर संचालित रहेगी।
            प्रबंध निदेशक सुमेर सिंह यादव ने बताया कि बिजली बंद होने, ट्रंासफार्मर जलने, असुरक्षित लाइनें, बिजली चोरी की सूचना, अधिकारी-कर्मचारी की ओर से दुर्व्यवहार आदि के त्वरित समाधान के लिए ट्रोल फ्री नम्बर 1800180-6045 तथा 1912, टिवटर हैंडल ccc-jdvvnl, फैस बुक jodhpurdiscomjdvvnl, ई मैल cccjdvvnl@gmail.com एवं एसएमएस तथा व्हाट्अप नंबर 9413359064 पर दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि टिवटर हैंडल फेस बुक, ई मेल के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव देते समय फोन नम्बर अवश्य देवें। प्रबंध निदेषक यादव ने बताया कि सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक उपभोक्ता, उपभोक्ता संगठन, किसान संगठन, स्वयंसेवी संगठन, आम नागरिक, कर्मचारी संगठन प्रबंध निदेशक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत के बारे में बात कर सकते है तथा सुझाव दे सकते है। पूर्व सूचना पर भी समय निर्धारित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता, आम नागरिक न्यू पॅावर हाउस स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय में स्थित स्वागत कक्ष में स्थापित सुझाव पेटी में भी अपने सुझाव, फोन नम्बर सहित डाल सकते है।

मंगलवार, 12 जून 2018

योग प्रशिक्षकांे का प्रशिक्षण आयोजित


                बाड़मेर, 12 जून। योग दिवस को पंचायत स्तर पर मनाए जाने के लिए रा उ मा वि स्टेशन रोड़ बाड़मेर में योग प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमंे  बाड़मेर पंचायत समिति की 51 ग्राम पंचायतों में नियुक्त योग प्रशिक्षको ने भाग लिया।
                इस कार्यशाला में शारीरिक शिक्षकों को सामूहिक योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ रणवीर राजपुरोहित, डॉ पंकज विश्नोई, जिला स्तरीय कार्यक्रम के योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य, हनुमान राम ने उपस्थित शारीरिक शिक्षकों को प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। उन्हांेने 21 जून को ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने की अपील की।





कर्ज माफी से किसानांे को मिली राहत : कागा


मीठे का तला मंे आयोजित शिविर मंे 1154 सदस्यांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण

                बाड़मेर, 12 जून। राज्य सरकार किसानांे के हितांे को लेकर संवेदशील है। किसानांे की पीड़ा को समझते हुए प्रदेश मंे कर्ज माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। इससे किसानांे को राहत मिली है। चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने मंगलवार को मीठे का तला ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर आयोजित ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर के दौरान ग्रामीणांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर चौहटन विधायक तरूणराय कागा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानांे के कल्याण के लिए कई कदम उठाए है। कृषि बीमा योजना मंे राशि बढोतरी के साथ 30 सितंबर 2017 तक के बकाया ऋण मंे से 50 हजार रूपए का ऋण माफ कर किसानांे को राहत प्रदान की गई है। उन्हांेने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान के जरिए ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शिविरांे का आयोजन कर राजस्व प्रकरणांे एवं आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। दी बाड़मेर सेंट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शुद्वोदन उज्जवल ने फसली ऋण माफी योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मीठे का तला ग्राम सेवा सहकारी समिति के 1154 सदस्यांे की 277.16 लाख मंे से 111 सदस्यांे के 28.82 लाख रूपए की ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरण किए। विधायक कागा ने 25 सदस्यांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर मंे समिति अध्यक्ष मुरादखान, सरपंच हाजरा देवी, पूर्व अध्यक्ष हाजी कायम खान, बरकत खान, गडरारोड़ शाखा के ऋण पर्यवेक्षक गेनाराम, चौहटन शाखा के ऋण पर्यवेक्षक गुमानसिंह राजपुरोहित,व्यवस्थापक हेमसिंह कोनरा, मदनलाल, सुरताराम, रूपाराम, नेमाराम,स्वरूपसिंह, राजू बिश्नोई समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नागड़दा मंे शिविर बुधवार को : नागड़दा ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर बुधवार को ऋण माफी शिविर आयोजित होगा। इस दौरान किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।






छह कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे का अनुबंध समाप्त


नोटिस के बावजूद कार्यग्रहण नहीं करने पर अनुबंध निरस्त

                बाड़मेर, 12 जून। हड़ताल पर चल रहे मनरेगा संविदा कार्मिकांे को नोटिस के बावजूद कार्यग्रहण नहीं करने पर छह कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।
                अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे हड़ताल पर चल रहे मनरेगा संविदा कार्मिकांे को तीन दिन मंे कार्यग्रहण करने के नोटिस जारी किए गए। विभिन्न पंचायत समितियांे मंे अनुबंध पर कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक स्वेच्छापूर्वक अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित चल रहे थे। इनको विकास अधिकारियों ने कई मर्तबा कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए। लेकिन इन्हांेने कार्यग्रहण नहीं किया। इन निर्देशांे की पालना मंे कार्यग्रहण नहीं किया जाना अनुबंध की धारा 6 के बिन्दू संख्या 2 का उल्लंघन एवं अनुचित आचरण की श्रेणी मंे आता है। उन्हांेने बताया कि इसको गंभीरता से लेते हुए शिव पंचायत समिति मंे कार्यरत कनिष्ठ तकनीकी सहायक मनीष जैन, धोरीमन्ना मंे मनोहरलाल बिंद, बालोतरा मंे मुकेश कुमार ढाका, सेड़वा मंे मोतीलाल मीणा, सिणधरी मंे पवन शर्मा एवं बाड़मेर मंे राजेश सारण का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है।

दिव्यांगांे को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण


                बाड़मेर, 12 जून। भारतीय समाज कल्याण परिषद की ओर से संचालित वयस्क विकलांग औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नया सत्र जुलाई, 2018 के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ होगा।
                इण्डियन काउन्सिल ऑफ सोशल वेलफेयर भारतीय समाज कल्याण परिषद के मानद सचिव ज्ञान चन्द जैन झांझरी ने बताया कि परिषद की ओर से 15 से 35 वर्ष के अस्थि एवं बधिर दिव्यांगांे को स्वावलम्बी बनाने के लिए जयपुर में विगत 50 वर्षों से वयस्क दिव्यांग औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इस केन्द्र में दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियांे को कम्प्यूटर डी.टी.पी. एवं टैली एवं पांचवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियांे को इलैक्ट्रिकल मोटर बाईडिंग का छह माह का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। उनके मुताबिक जयपुर से बाहर के पुरूष प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास एवं भोेजन की निःशुल्क सुविधा है। साथ ही प्रशिक्षण पूरा कर लेने पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके पुनर्वास में सहायता की जाती है। प्रशिक्षण केन्द्र का नया सत्र जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से प्रारम्भ हो रहा है। इसके लिए प्रवेश फार्म परिषद से निःशुल्क प्राप्त कर 30 जून तक परिषद कार्यालय मंे जमा कराए जा सकते है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को


                बाड़मेर, 12 जून। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 14 जून को प्रातः 10 बजे से जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियांे को जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।

बुधवार को 11 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 12 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 11 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में ग्राम पंचायत कगाउ, शिव उपखंड मंे ग्राम पंचायत शिव, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत हीरा की ढाणी, रामसर उपलखंड मंे चाडार मदरूप, सिणधरी उपखंड मंे पायला कला, गुड़ामालानी मंे बांटा एवं रोली, चौहटन उपखंड के चौहटन एवं सेड़वा उपखंड के केकड़ ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड की असाड़ा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र एवं बुड़ीवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होगा।

अन्नपूर्णा दूध योजना की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करेंः नकाते


जिला कलक्टर ने 2 जुलाई से प्रारंभ होने वाली अन्नपूर्णा दूध योजना की तैयारियांे की समीक्षा की

                बाड़मेर, 12 जून। जिले के सभी राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयांे एवं मदरसांे मंे कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियांे को दो जुलाई से सप्ताह मंे तीन दिन अन्नपूर्णा दूध योजना मंे ताजा गर्म दूध उपलब्ध कराया जाना है। अन्नपूर्णा दूध योजना की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए समुचित तैयारियां की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे अन्नपूर्णा दूध योजना संबंधित बैठक के दौरान के यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि शिक्षा विभाग आवश्यक तैयारियां समय पर पहले करें। ताकि योजना के क्रियान्वयन मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्हांेने कहा कि इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। साथ ही कौताही बरतने पर संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि विद्यालयांे मंे दूध की आपूर्ति के लिए सरस डेयरी से अनुबंध कर गुणवत्तायुक्त दूध की उपलब्धता के लिए आवश्यक इंतजाम समय पर करें। जिला कलक्टर नकाते ने मिड-डे-मील की भांति प्रार्थना सभा के बाद बच्चांे को गर्म एवं निर्धारित मात्रा मंे दूध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने दूध की जांच की जिम्मेदारी एक अध्यापक को सौंपने तथा नियमित रूप से दूध चखने तथा गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि गांवांे मंे दूध सप्लाई के लिए महिला सहकारी समितियांे अथवा सरस के दूध संकलन केन्द्रों से अनुबंध कर गुणवत्तायुक्त दूध की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने विद्यालयांे मंे कोल्ड चैन सिस्टम के लिए रखरखाव के लिए फ्रिज खरीदने के प्रस्ताव तैयार करने, शहर मंे सरस डेयराी एवं गांवांे मंे समितियांे से दूध क्रय करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिले के ऐसे सभी विद्यालय जहां पर अन्नपूर्णा दूध योजना के तहत दूध सप्लाई होना है, उसकी जांच लेक्टोमीटर से आवश्यक रूप से की जाए।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरूआत के समय जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ स्वच्छ बर्तनांे का इस्तेमाल किया जाए। उन्हांेने इस संबंध मंे समस्त संस्था प्रधानांे को आवश्यक तैयारियांे करने के लिए आवश्यक निर्देश देने के लिए कहा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा गोपालसिंह ने बताया कि अन्नपूर्णा दूध योजना मंे शहरी क्षेत्र मंे सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार तथा ग्रामीण क्षेत्रांे मंे मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को प्रार्थना सभा के तुरंत बाद दूध उपलब्ध कराया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयांे मंे प्रति छात्र 150 मिलीग्राम एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बच्चांे के लिए 200 मिलीग्राम प्रति छात्र दूध उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रांे मंे दूध क्रय करने की कीमत 35 रूपए तथा शहरी क्षेत्रांे मंे 40 रूपए प्रति लीटर होगी। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा गोपालसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




राजस्व प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करें: नकाते



मीठड़ा खुर्द मंे आयोजित राजस्व शिविर मंे हुआ आमजन की कई समस्याआंे का समाधान
                बाड़मेर, 12 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हो रहे राजस्व शिविरांे मंे राजस्व प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। ग्रामीणांे से आपसी समझाइश करते हुए अधिकाधिक गांवांे को वाद मुक्त घोषित करवाने के प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को मीठड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व शिविर के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार गांवांे को वाद रहित घोषित करवाने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इस अभियान के जरिए ग्रामीणों से जुड़ी समस्त प्रकार की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। जिला कलक्टर नकाते ने राजस्व एवं अन्य मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुंचाने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हांेने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने के आह्वान किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी खुशाल यादव ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आयोजित हो रहे राजस्व शिविरांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। राजस्व शिविर मंे कई प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इसके अलावा उज्ज्वला योजना मंे निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को दस्तावेजांे का वितरण किया गया। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने शिविर मंे काउंटरांे पर पहुंचकर विभिन्न विभागांे की ओर से निष्पादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। शिविर मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
न्याय आपके द्वार शिविर का मूल्यांकन: न्याय आपके द्वार अभियान के तहत ग्राम पंचायत माधासर में बायतू उपखंड अधिकारी हेताराम चौहान के निर्देशन मंे राजस्व शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत कुमार गौड़ तथा आयोजना विभाग जयपुर की सर्वे टीम केे सांख्यिकी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक अंकित कुमार यादव ने सर्वेक्षण प्रपत्र भरकर न्याय आपके द्वार शिविर का मूल्यांकन किया। युवा विकास प्रेरक अंकित शर्मा ने राजस्थान सरकार की फ्लेगशिप योजनाएं भामाशाह ,भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना ,श्रमिक कार्ड योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर मंे विकास अधिकारी अमित कुमार चौधरी, तहसीलदार विजयसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...