शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

24 अप्रेल को होगा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन


                बाड़मेर, 20 अप्रैल। बाड़मेर जिले में 24 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतीराज दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों टीकाकरण और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी तथा सभी विभाग अपनी योजनाओं का पठन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति एवं स्वच्छता ग्राहियों द्वारा स्वच्छता रैली के पश्चात् ग्राम एवं वार्डवार दल बनाया जाकर घर-घर सम्पर्क कर स्वच्छता के दायित्व के बारे में खुले में शौच से मुक्त की स्थिति बनाए रखने के लिए समझाइश की जाएगी। साथ ही श्रमदान के जरिए सम्पूर्ण सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विद्यालयों में ड्राईंग और चित्रकला के साथ-साथ बाल पंचायतों में निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त विकास अधिकारियों को 24 अप्रैल को समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने तथा अन्य विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर के 29 गांवांे मंे हुआ एलपीजी पंचायत का आयोजन


                बाड़मेर, 20 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के देशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को बाड़मेर जिले के 29 गांवों में उज्ज्वला दिवस पर एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया।
                आटी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित एलपीजी पंचायत के दौरान इंडियन ऑइल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील गर्ग ने एलपीजी के इस्तेमाल करने से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक, सुरक्षा संबंधी तथा पर्यावरण फायदों के बारे मंे जानकारी दी। फील्ड आफिसर पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि एलपीजी पंचायत के माध्यम से जिले के सभी परिवारों एलपीजी उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम से लोगों में विशेषकर महिलाओं में एलपीजी के उपयोग तथा सुरक्षा की अच्छी समझ बनने के साथ विस्तारिक उज्ज्वला योजना मे शामिल श्रेणियों के संबंध मे जानकारी मिली। एलपीजी पंचायत का आयोजन इंडियन ऑइल कार्पोरेशन की ओर से थार गैस सर्विस बाड़मेर के देखरेख में किया गया। ग्राम स्वराज अभियान के नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल ने संपादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरुका, इंडियन ऑइल के फील्ड ऑफिसर पीयूष कुमार सिंह, थार गैस के संचालक छगन सिंह राठौड़, सरपंच रणजीत कुमार उपस्थित रहे। आटी मंे आयोजित एलपीजी पंचायत के दौरान 27 लाभार्थियांे को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जारी किए गए। सबको सुरक्षा कार्ड वितरित किए गए।



ग्राम स्वराज अभियान मंे शत-प्रतिशत लोगांे को लाभांवित करवाएं : अग्रवाल


विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हुई एलपीजी पंचायत मंे हुए शामिल अग्रवाल

                बाड़मेर, 20 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान चयनित गांवांे के ग्रामीणांे को आवश्यक रूप से केन्द्र सरकार की योजनाआंे से शत-प्रतिशत लाभांवित करवाया जाए। इसके लिए आपसी समन्वय से वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। ग्राम स्वराज अभियान के नोडल अधिकारी एवं आवास एवं शहरी मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक नवीन कुमार अग्रवाल ने बाड़मेर जिले मंे विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हुए एलपीजी पंचायत दिवस के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे आमजन को सरकारी योजनाआंे की जानकारी देने के साथ लाभांवित करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने ग्राम स्वराज अभियान के तहत संपादित किए जाने वाले कार्याें एवं सात योजनाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए आमजन को इनसे लाभांवित होने का आहवान किया। अवर सचिव राधेश्याम महावर ने भी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी। निदेशक अग्रवाल ने शुक्रवार को कुड़ला, आटी, महाबार पीथल, बूथ राठौड़ान, अली की ढाणी मंे आयोजित पंचायत दिवस के दौरान ग्रामीणांे से बातचीत कर योजनाआंे की क्रियान्वति के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान आयोजित उज्जवला दिवस के उपलक्ष्य मंे ग्रामीणांे को गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, विकास अधिकारी रामलाल जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

औद्योगिक समिति की बैठक 26 को


                बाडमेर, 20 अप्रैल। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 26 अप्रेल को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास प्रशिक्षण को प्राथमिकता दें : गुहा


प्रभारी सचिव एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन ने चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई भवन, हस्तशिल्प विकास केन्द्र का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 20 अप्रैल। स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमांे को प्राथमिकता दी जाए। रोजगारपरक कार्यक्रमांे का विशेष तौर पर चयन किया जाए। निर्माणाधीन कार्याें को पूर्ण करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिले की प्रभारी सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने शुक्रवार को चौहटन के प्रवास के दौरान कही। श्रीमती गुहा ने इस दौरान आईटीआई भवन, मदरसा, सीनियर सैकंडरी विद्यालय एवं हस्तशिल्प विकास केन्द्र का अवलोकन किया।
                प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई के भवन को प्राथमिकता से पूरा करवाएं। उन्हांेने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई के वर्कशॉप, स्टाफ क्वार्टर ,वार्डन रेजिडेंस, क्लासरूम के निर्माण कार्यों को देखते हुए प्रगति रिपोर्ट को बारीकी से जांचा। इस दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने चौहटन क्षेत्र मंे अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा एवं अन्य विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी। प्रभारी सचिव गुहा ने कोनरा ग्राम पंचायत मंे प्रस्तावित अल्पसंख्यक छात्रावास की जमीन का अवलोकन किया। उन्हांेने अल्पसंख्यक छात्रावास के कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रभारी सचिव गुहा एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने कोनरा ग्राम पंचायत मंे मदरसे का निरीक्षण किया। उन्हांेने यहां अध्ययनरत बालिकाआंे से शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। उन्हांेने बालिकाआंे को उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रांे मंे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हांेने बालिकाआंे से सवाल भी पूछे। बालिकाआंे के मदरसे मंे कक्षा 10 तक की शिक्षण सुविधा प्रारंभ करने के अनुरोध पर प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव गुहा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कोनरा का निरीक्षण किया। उन्हांेने मिड डे मील एवं शैक्षणिक व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिसर मंे शौचालय की उपलब्धता के बारे मंे पूछा। प्रभारी सचिव गुहा ने बीजराड़ मंे हस्तशिल्प विकास केन्द्र मंे हस्तशिल्प उत्पादांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने हस्तशिल्प को बढ़ावा दिलाने के साथ यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। चौहटन प्रवास के दौरान उन्हांेने वीरातरा माता मंदिर मंे दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, कोनरा सरपंच साकर खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर श्रीमती गुहा ने जिलानी नगर मंे अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए प्रस्तावित भूमि एवं ग्रामीण पुलिस थाने के पास अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी दी।














जालंधर स्थानातंरण पर उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई


सीमा सुरक्षा बल के सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने गौतम को दी विधिवत विदाई

                बाडमेर, 20 अप्रैल। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को जालंधर स्थानातंरण होने पर सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने विधिवत विदाई दी। इस दौरान परंपरागत तरीके से खुली जिप्सी को रस्से से खींचकर गौतम को जालंधर मंे पदभार संभालने के लिए रवाना किया गया।
                बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बाड़मेर कार्यकाल को यादगार बताते हुए सबका आभार जताया। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर सेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रांे मंे कीर्तिमान स्थापित किए है। इस परंपरा को बरकरार रखने के साथ जवान देश हित के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानांे पर सरहद की हिफाजत का जिम्मा है। इसको बखूबी निभाते आए है और आगे भी निभाते रहेंगे। इस दौरान कमाडेंट शाम कपूर, एच.एस.तोमर, एस.एस.सेहरावत, प्रदीप शर्मा, सुधीर हुडा समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम का माल्यार्पण कर विदाई करने के साथ उनके कार्यकाल से जुड़ी यादांे को साझा किया। इसके उपरांत खुली जिप्सी मंे सवार उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को विधिवत विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम करीब साढे़ तीन साल तक सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे कार्यरत रहे।





उज्ज्वला योजना से महिलाआंे को धूएं से मिली मुक्ति : चौधरी


आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

                बाडमेर, 20 अप्रैल। महिलाआंे को धूएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे है। आमजन जागरूक होकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शुक्रवार को पारलू एवं कीटनोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित उज्ज्वला दिवस समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्हित है। धूएं के कारण होने वाली बीमारियांे एवं अन्य दिक्कतांे को देखते हुए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई। इसमंे अब सात अन्य श्रेणियांे के दायरे मंे आने वाले परिवारांे को उज्ज्वला योजना से लाभांवित किया जा रहा है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत यह कार्यक्रम 5 मई तक जारी रहेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पारलू मंे 9 एवं कीटनोद मंे 5 महिलाआंे को गैस कनेक्शन वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रर्वतन अधिकारी कंवराराम चौधरी एवं तेल-गैस कंपनियांे के प्रतिनिधियांे ने उज्ज्वला योजना के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतांे के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

पृथ्वी दिवस मनाने के निर्देश


                बाडमेर, 19 अप्रैल। पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए गए है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने के लिए उप वन संरक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा, डीईओ माध्यमिक एवं प्राथमिक, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा को निर्देश दिए हैं।

अवैध रूप से बजरी का परिवहन करने पर 4 डंपर जब्त


                बाडमेर, 19 अप्रैल। खनिज विभाग ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग से बजरी का अवैध रूप से परिवहन करने पाए जाने पर 4 डंपरांे को जब्त करने की कार्रवाई की।
                सहायक खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि गुड़ामालानी थानान्तर्गत 2, पुलिस थाना गिड़ा एवं पुलिस चौकी चवा इलाके मंे एक-एक डंपर जब्त कर संबंधित पुलिस स्टेशन मंे सुपुर्द किया गया। उन्हांेने बताया कि अवैध खनन एवं निर्गमन की रोकथाम के लिए आकस्मिक निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

लक्ष्य निर्धारित कर पेयजल परियोजनाआंे को प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं : गुहा


आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

                बाडमेर, 19 अप्रैल। पेयजल परियोजनाआंे का पूर्ण करवाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप कार्य की क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। ताकि आमजन को इसका फायदा मिल सके। आमजन की ओर से प्रस्तुत की जाने वाले परिवेदनाआंे के निस्तारण की कार्य सीमा तय की जाए। जिले की प्रभारी सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान जिले मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांेने टैंकरांे से जलापूर्ति करने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। श्रीमती गुहा ने कहा कि विद्युत कटौती की वजह से जलापूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। डिस्काम के अधिकारी संबंधित उपखंड एवं विभागीय अधिकारियांे को विद्युत कटौती संबंधित अग्रिम सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि जलापूर्ति सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा सके। उन्हांेने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रमुख शासन सचिव गुहा ने बाड़मेर जिले मंे प्रगतिरत पेयजल परियोजनाआंे एवं विकास कार्याे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उपखंड एवं तहसील स्तर पर इनकी प्रगति की व्यक्तिगत रूप से मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने के साथ अधिकाधिक लोगांे को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्हांेने आगामी समय मंे मौसमी बीमारियांे, अतिवृष्टि से निपटने के माकूल इंतजाम करने तथा कौशल विकास योजनाआंे से अल्पसंख्यक वर्ग को भी लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली मंे बाड़मेर जिले मंे अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमांे के बारे मंे जानकारी दी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिले मंे संचालित विभिन्न योजनाआंे की प्रगति, गर्मियांे के दौरान जलापूर्ति की कार्य योजना एवं प्रभावी मोनेटरिंग व्यवस्था के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि डीएफएमटी, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, मनरेगा समेत अन्य योजनाआंे मंे वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे है। इस दौरान उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान ने वन विभाग की परियोजनाआंे, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सी.दीप्पन ने चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाआंे, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, हेमंत चौधरी ने पेयजल परियोजना, शंकरलाल मेघवाल ने नर्मदा नहर परियोजना, अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा जिला परिषद की विभिन्न योजनाआंे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के छगनलाल खत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्तावित एवं प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने अबका आभार जताते हुए आमजन की समस्याआंे के निस्तारण के विभागवार नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि नियंत्रण कक्ष मंे दर्ज होने वाली शिकायतांे के निस्तारण के लिए प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। बैठक के दौरान विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक अग्रवाल 19 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाडमेर, 17 अप्रैल। आवास एवं शहरी मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल 19 अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के मुताबिक निदेशक एसबीएम नवीन कुमार अग्रवाल बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न गांवांे मंे ग्राम स्वराज अभियान के तहत संपादित हो रहे कार्याें का निरीक्षण करेंगे।

बाड़मेर उपखंड मंे आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे का कार्यक्रम घोषित


                बाडमेर, 17 अप्रैल। बाड़मेर उपखंड मंे आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। न्याय आपके द्वार के तहत 1 मई से न्याय आपके द्वार अभियान का शुभारंभ होगा।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि राणीगांव एवं बलाऊ ग्राम पंचायत के लिए 1 मई को अटल सेवा केन्द्र राणीगांव, गरल, खुड़ासा एवं मीठड़ा ग्राम पंचायत के लिए 2 मई को अटल सेवा केन्द्र गरल, 3 मई को सरली एवं गंगासरा के लिए अटल सेवा केन्द्र सरली, 4 मई को भाड़खा एवं खारिया तला के लिए अटल सेवा केन्द्र सरणू पनजी, 8 मई को ग्राम पंचायत हाथीतला के लिए अटल सेवा केन्द्र हाथीतला, 9 मई को अटल सेवा केन्द्र नांद, 10 मई अटल सेवा केन्द्र मूढो की ढाणी, 11 मई को अटल सेवा केन्द्र कवास, 15 मई को अटल सेवा केन्द्र मारूड़ी, 16 मई को अटल सेवा केन्द्र आटी, 17 मई को अटल सेवा केन्द्र सांजटा, 18 मई को आदर्श ढूढा ग्राम पंचायत के लिए रामावि आदर्श ढूढा, 21 मई को जाखड़ो की ढाणी एवं बूठ जेतमाल ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जाखड़ांे की ढाणी, 22 मई को महाबार एवं मुरटालागाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र महाबार, 23 मई को अटल सेवा केन्द्र विशाला, 24 मई को अटल सेवा केन्द्र दूदाबेरी, 25 मई को अटल सेवा केन्द्र जालीपा, 29 मई को अटल सेवा केन्द्र बांदरा, 30 मई को अटल सेवा केन्द्र कपूरड़ी मंे कपूरड़ी एवं रोहिली ग्राम पंचायत के लिए राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन होगा।
                मिश्र ने बताया कि 31 मई को बालेरा एवं जूनापतरासर मंे अटल सेवा केन्द्र बालेरा, 1 जून को अटल सेवा केन्द्र सनावड़ा, 5 जून को शिवकर एवं गालाबेरी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र शिवकर, 7 जून को अटल सेवा केन्द्र भूरटिया, 8 जून को अटल सेवा केन्द्र सुरा, 12 जून को अटल सेवा केन्द्र उंडखा, 13 जून को अटल सेवा केन्द्र कगाउ, 14 जून को रावतसर एवं रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र रावतसर, 15 जून को अटल सेवा केन्द्र बाड़मेर ग्रामीण, 18 जून को बेरीवाला तला, 19 को कूड़ला, 20 को चूली, 21 को बोला, 22 मई को चवा एवं आदर्श चवा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र चवा मंे राजस्व लोक अदालत का आयोजन होगा। उनके मुताबिक 26 जून को बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत के लिए राप्रावि जवानसिंह की ढाणी, 27 को अटल सेवा केन्द्र भादरेश, 28 को अटल सेवा केन्द्र विशाला आगोर एवं 29 जून को अटल सेवा केन्द्र जसाई मंे राजस्व लोक अदालत आयोजित होगी।

प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा 19 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाडमेर, 17 अप्रैल। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं वक्फ बोर्ड की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा दो दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल को बाड़मेर आएंगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं वक्फ बोर्ड की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा 19 अप्रैल को दोपहर 2.30 बजे समीक्षा बैठक लेंगी। इसके उपरांत अल्पसंख्यक छात्रावास, बालिका मदरसा, आरएसएलडीसी की ओर से संचालित कौशल विकास शिविर का निरीक्षण करेगी। उन्हांेने बताया कि श्रीमती गुहा 20 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से चौहटन मंे औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र तथा कोनरा मंे अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण करेगी।

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमांे के लिए आवेदन आमंत्रित


                बाडमेर, 17 अप्रैल। भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी बाड़मेर में वित्तीय वर्ष 2018-19 में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
                एस बी आई आरसेटी के निदेशक ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए लोन रिकवरी एजेंट , सुरक्षा गार्ड ,इलैक्ट्रिक ,मोटर रिवाडिंग ,मल्टी फोन सर्विसेज ,कंप्यूटर बेसिक एवं हार्डवेयर , बैंक मित्र एवं ई - मित्र  के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे। इसके लिए  आयु सीमा  18 वर्ष से 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन पत्र आधार कार्ड के साथ आरसेटी कार्यालय मंे जमा कराए जा सकते है। उनके मुताबिक  प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क है इसमे दोपहर में खाना ,चाय ,स्टेशनरी, प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के समापन पर ऋण संबंधित आवेदन पत्र तैयार कर  संबंधित बैंकों को भेजे जाएंगे।

ऋण माफी योजना से लाभांवित होने के लिए जमा करानी होगी बकाया राशि


                बाडमेर, 17 अप्रैल। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार अनुसूचित जाति, जन जाति, सफाई कर्मचारी, दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग 31 मार्च से पूर्व मंे ऋण लेने वाले लोगांे को ऋण माफी योजना से लाभांवित किया जाएगा।
                अनुसूचित जाति, जन जाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक हंसराज सोनी ने बताया कि जिन लोगांे का बकाया ऋण एवं ब्याज की राशि मिलाकर 2 लाख रूपए तक की सीमा मंे है, उनका ऋण माफ किया जाएगा। उनके मुताबिक दो लाख से अधिक बकाया वाले ऋणी अधिक राशि अनुजा निगम कार्यालय मंे जमा करवाकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

बाल विवाह रोकने के लिए समन्वित प्रयास करें : नकाते


बाल विवाह करने पर संबंधित के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

                बाडमेर, 17 अप्रैल। जिले मंे अक्षय तृतीया एवं आगामी समय मंे होने वाले बाल विवाहांे की रोकथाम के लिए समन्वित प्रयास किए जाए। इसके लिए समझाइश करने के साथ कानूनी कार्रवाई के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष मंे जानकारी दी जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाल विवाह मंे शामिल होने वाले पंडित, बारातियांे, हलवाई , टेन्ट मालिक वगैरह के खिलाफ उचित कारवाई के लिए जिला एवं पुलिस विभाग के नियंत्रण कक्ष के अलावा चाइल्ड लाइन 1098 के टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। इसके लिए आमजन को अधिकाधिक जानकारी दी जाए। उन्हांेने बाल विवाह नहीं होने देने एवं बाल विवाह करवाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर नकाते ने ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों ,पटवारियों ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं अन्य सरकारी कार्मिकांे से बाल विवाह रोकने के अभियान मंे सहयोग की अपील की है। उन्हांेने बताया कि बाल विवाह होने पर लड़की पारिवारिक न्यायालय में वाद दायर कर सकती है। जिला कलक्टर ने बाल श्रम पर चर्चा करते हुए ऐसेे नियोजकांे के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक मंे पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तुलसाराम चौधरी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नवनीत पचौरी, श्योर संस्था की लता कच्छवाह, चाइल्ड लाइन एवं धारा संस्थान के महेश पनपालिया, श्रम विभाग के शैलेन्द्र चारण, राजेश्वरी चौधरी, गुलाबसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस सत्यापन एवं व्यक्तिगत जानकारी के बिना घरेलू नौकर, चालक, चौकीदार नहीं रखने के निर्देश


                बाडमेर, 17 अप्रैल। बाडमेर जिले में विभिन्न कस्बांे, शहरों, गांवों में लोक शान्ति एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा, अवांछित, अपराधिक गतिविधियों पर नियन्त्रण तथा मानव जीवन एवं लोक व्यवस्था की सुरक्षा के लिए लोक प्रशान्ति, विक्षुब्ध होने की स्थिति को निवारित करने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 के तहत जिले में रहने वाले ऐसे व्यक्ति एवं संस्थाएं जो घरेलू नौकर, वाहन चालक, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को पुलिस सत्यापन करवाए बिना एवं व्यक्तिगत जानकारी के बिना नहीं रखने के आदेश जारी किए है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बताया कि जिले में विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि बिना पुलिस चरित्र सत्यापन व पर्याप्त जानकारी के रखे जा रहे है। राज्य के विभिन्न जिले में इन घरेलू नौकर, ड्राईवरों, चौकीदारों, निजी कर्मचारी, सेल्समैन इत्यादि द्वारा मालिकों की हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी इत्यादि गम्भीर प्रकृति की अपराधिक वारदातें कारित की गई है। इनके पुलिस सत्यापन एवं इनकी व्यक्तिगत जानकारी के अभाव में ऐसी वारदातों की आशंकाएं और अधिक प्रबल होती है। घरेलू नौकरों के रूप में समाज विरोधी, राष्ट्र विरोधी व आंतकवादी तत्वों की ओर से अपने अपराधिक मंसूबों की पूर्ति हेतु छुपे होने की प्रबल आशंका रहती है।
                जिला मजिस्टेªट नकाते ने बाडमेर जिले के विभिन्न कस्बों, शहरों, गांवों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति, संस्थाएं जो घरेलू नौकर, ड्राईवर, चौकीदार, निजी कर्मचारी, सैल्समैन इत्यादि रखते है, को आदेश दिए है कि वे उनके पूर्व प्रमाणित व्यक्तिगत विवरण, पुलिस सत्यापन करवाये बिना नहीं रखेंगे तथा उनके फोटो सहित पूर्ण विवरण यथा नाम, पिता का नाम, उम्र, जाति, पहचान चिन्ह एवं पूर्ण स्थाई एवं वर्तमान पता, भाषा, बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर, परिवार के सदस्यों का विवरण, स्थानीय पहचानकर्ता व मूल निवासी पहचानकर्ता के बेसिक टेलीफोन नम्बर, मोबाईल नम्बर सहित पूर्ण पता इत्यादि की पूर्ण सूचना सुरक्षित रखेंगे एवं इनका पुलिस सत्यापन करवाना सुनिश्चित करने हुए इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना भी तत्काल संबंधित पुलिस थाने में देंगे। उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति या संस्था के संचालक, प्रबन्धक व्यक्तियों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग कार्यवाही चलाए जा सकेंगे। यह आदेश 15 जून 2018 तक प्रभावशील रहेगा।

राजस्व अधिकारियांे की बैठक 21 अप्रैल को


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। राजस्व अधिकारियांे की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 21 अप्रैल को प्रातः 11 बजे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाआंे, न्याय आपके द्वार अभियान, भूमि आवंटन एवं अवाप्ति के प्रकरणांे, एवं गतिविधियांे की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने राजस्व अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 21 अप्रैल को


                बाड़मेर, 17 अप्रैल। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 21 अप्रैल को दोपहर 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

सदैव अविस्मरणीय रहेगा बाड़मेर का कार्यकाल : गौतम


सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई

                बाड़मेर, 17 अप्रैल। बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे उप महानिरीक्षक का कार्यकाल सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरहद पर माकूल सुरक्षा इंतजामांे के साथ वीआईपी विजिट एवं विभिन्न स्पर्द्वाआंे मंे बाड़मेर सेक्टर का बेहतरीन प्रदर्शन आगामी समय मंे कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने अपने विदाई समारोह के दौरान यह बात कही। उप महानिरीक्षक गौतम को जालंधर मंे स्थानांतरण हुआ है।
                सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित विदाई समारोह एवं बड़े खाने के आयोजन के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम ने अपने बाड़मेर कार्यकाल के अनुभवांे को साझा किया। उन्हांेने गृहमंत्री राजनाथसिंह एवं संसदीय समिति के दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि अधिकारियांे एवं जवानांे के आपसी तालमेल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय सरहद पर शांति बनी रही। उन्हांेने कहा कि बाड़़मेर कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवाआंे के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उनकी विशेष यादगार रहेगा। उप महानिरीक्षक गौतम ने बाड़मेर सेक्टर मंे जवानांे के हितार्थ उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने जवानांे की ओर से विभिन्न क्षेत्रांे मंे हासिल की गई उपलब्धियांे की सराहना करते हुए इसको नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उप महानिरीक्षक गौतम को विदाई दी। समारोह के दौरान फकीरा खान एवं साथी कलाकारांे के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध लिया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की ओर से कमाडेंट शाम कपूर ने गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्हांेने कहा कि इनके कार्यकाल मंे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणांे के जरिए जवानांे की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया गया। इसके अलावा सरहदी इलाकांे मंे सिविक एक्शन गतिविधियांे के जरिए आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित किया गया। विदाई समारोह मंे कमाडेंट सुधीर हूडा, एच.एस.तोमर, द्वितीय कमान अधिकारी सी.बी.राम, राकेश कुमार, रविन्द्र ठाकुर, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जवानांे से रूबरू हुए गौतम : विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम अपने बाड़मेर कार्यकाल की यादांे को रोक नहीं पाए। उन्हांेने बड़े खाने के दौरान अधिकारियांे एवं जवानांे के पास पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही भविष्य मंे सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
संगीत पर थिरके बीएसएफ के जवान : विदाई समारोह के साथ राजस्थानी एवं हिन्दी गीतांे पर जवानांे ने जमकर ठूमके लगाए। जवानांे के आग्रह पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी स्वयं को नाचने से रोक नहीं पाए।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...