बाडमेर, 13 मार्च। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर
शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 27 मार्च को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को बकाया
पेंशन प्रकरणों की सूचनाएं निर्धारित प्रपत्र में 21 मार्च तक भिजवाने तथा निर्धारित तिथि 27 मार्च को बैठक में
उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
मंगलवार, 13 मार्च 2018
बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी चौधरी को विदाई दी
बाड़मेर, 13 मार्च। बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी का ओसिया तबादला होने
पर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान उनको विदाई दी गई।
इस अवसर बाड़मेर पंचायत समिति की प्रधान श्रीमती पुष्पा चौधरी ने विकास अधिकारी
की सेवाआंे को सराहनीय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सहायक अभियंता रामलाल
जैन, लेखाधिकारी सुरेश यादव के साथ पंचायत समिति के कार्मिकांे, जन प्रतिनिधियांे एवं
विभिन्न मीडियाकर्मियांे ने चौधरी को भावभीनी विदाई देते हुए उनकी सेवाआंे को यादगार
बताया। इस दौरान विकास अधिकारी चौधरी को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर विदाई दी गई।
अग्रणी जिला प्रबंधक गीगल की सेवाएं सराहनीय : नकाते
अग्रणी बैंक के एलडीम
अशोक गीगल को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में दी विदाई
बाड़मेर, 13 मार्च। लीड बैंक अधिकारी अशोक गीगल की सेवाएं सराहनीय रही है। इनके सहयोग से बैंकांे
के माध्यम से जिले के आर्थिक विकास के साथ वित्तीय साक्षरता के उत्कृष्ट कार्य किया
गया है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को लीड बैंक अधिकारी अशोक गीगल
के बैंकर्स की ओर से रखे गए विदाई समारोह के दौरान यह बात कही। गीगल 31 मार्च को सेवानिवृत
होने जा रहे है।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अशोक गीगल की उत्कृष्ट सेवाओं की
सराहना करते हुए उनके स्वस्थ रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हांेने गीगल को
साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर विदाई दी। इस दौरान अशोक गीगल ने कहा कि बाड़मेर जिले
मंे सभी क्षेत्रों में हर वर्ष उत्कृष्ट कार्य हुआ है। उन्हांेने कहा कि जनधन खाते
खोलने, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, रूपे कार्ड वितरण, सुदूर गांवांे तक बैंक बीसी व्यवस्था, मुद्रा ऋण वितरण, बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना में उपलब्धि एवं सरकार की ओर से प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओ
के लक्ष्य पूर्ति आदि मंे सराहनीय कार्य किया गया है। उन्हांेनेे जिला प्रशासन, डीडीएम नाबार्ड एवं
सभी बैंक अधिकारियों एवं अन्य वितीय संस्थाओं का उनके अनवृत सहयोग के लिए आभार व्यक्त
करते हुए जिले के आर्थिक विकास के लिए इसी तरह बैंको एवं प्रशासन का परस्पर तालमेल
एवं सहयोग जारी रखने का आव्हान किया।
शौचालय निर्माण से ही मिलेगा महिलाओं को आत्मसम्मान : गौतम
सीमा सुरक्षा बल की
पहल सरहदी इलाकांे मंे ग्रामीणों के लिए बनाए शौचालय
बाड़मेर, 13 मार्च। सीमा सुरक्षा बल 72 बटालियन की ओर से एक सामाजिक पहल कर ग्रामीणों के लिए बनाये गए नवनिर्मित शौचालयों
का लोकार्पण सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम
प्रतुल गौतम के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सरहदी गांवांे
केलनोर, नवातला जेतमाल एवं शौभाला जेतमाल में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए शौचालयों का लोकार्पण
किया गया।
इस दौरान सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने स्वच्छता
के प्रति विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खुले में शौच जाना एक सामाजिक अभिशाप है, इससे कई बीमारियां
फैलती है। उन्हांेने कहा कि घर की महिला एवं बेटी के लिए खुले में शौच के लिए जाना
महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाता है एवं गांव की प्रतिष्ठा पर भी प्रश्नचिह्न लग जाता
है। उन्हांेने कहा कि घर-घर में शौचालय का निर्माण कर महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने
का हक दें। उन्होंने समाज के सर्वागींण विकास के लिए बालिका शिक्षा को अति आश्यक बताया।
इस दौरान कमांडेंट स्वर्ण देव ने कहा कि गांव में स्वच्छता बनाए रखने एवं बीमारियों
से बचाव के लिए आवश्यक है कि खुले में शौच जाने की बुराई को समाप्त किया जाए। प्रत्येक
ग्रामवासी को घर में शौचालय का निर्माण करवाकर उसका उपयोग करना चाहिए। इस दौरान डिप्टी
कमांडेंट कमल पिलानिया ,असिस्टेन्ट कमांडेंट एम.यू .शिद्दीकी,असिस्टेंट कमांडेंट सवाई सिंह , इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट रूपक कुमार, इंस्पेक्टर मुखाराम, इंस्पेक्टर अंजनी कुमार भी मौजूद रहे ।
सिविक एक्शन प्रोग्राम में बनाये गए है शौचालय : बीएसएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत एक अनूठी पहल कर आमजन को स्वच्छ वातावरण
एवं महिलाओं को आत्मसमान देने के उद्देश्य से सरहदी गांव केलनोर, नवातला जेतमाल, शौभाला जेतमाल में
विभिन्न स्थानों पर एक सामाजिक सरोकार निभाते हुए गरीब परिवारों के लिए शौचालय का निर्माण
किया है।
अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
बाडमेर, 13 मार्च। जिले में घटित अग्नि प्रकरणों में उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त
प्रकरणों में अग्नि पीडितों को आर्थिक सहायता के रूप में राशि भुगतान करने की प्रशासनिक
एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने
आदेश जारी कर बाडमेर तहसील क्षेत्र में लच्छाराम पुत्र लूम्बाराम मेगवाल निवासी मातासर
को 7300 रूपये, श्रीमती मीरोदेवी पत्नी बंशीलाल कुमावत निवासी सांसियों की बस्ती को 3200 रूपये, दुर्जनसिंह पुत्र करनसिंह
राणा राजपूत निवासी आदर्श बस्ती गुडीसर को 4100 रूपये, पूनमाराम पुत्र रूगाराम कुम्हार निवासी बीबडा बोला को 6200 रूपये, डंूगरसिंह पुत्र मूलसिंह
राजपूत निवासी जसवंतसिंहपुरा को 7000 रूपये, कानाराम पुत्र निम्बाराम जाट निवासी पोलाणियों की ढाणी को 20200रूपये, धर्माराम पुत्र रतनाराम भील निवासी आकल को 12000रूपये, मांगाराम पुत्र तगाराम भील निवासी बोला को 6200रूपये, मुबारक खान पुत्र लखा खान मुसलमान निवासी लाखेटाली को 4100रूपये, मांगाखान पुत्र नजरा
खान मिरासी निवासी सेजुओं की ढाणी को 4100रूपये, हनुमानाराम पुत्र गोकलाराम जाट निवासी आदर्श चवा को 2100रूपये, मंगनाराम पुत्र हरदानराम
जाट निवासी राइकों की ढाणी को 16200रूपये, जोगाराम पुत्र पाबूराम जाट निवासी आदर्श उण्डखा (पशु क्षति) 27000रूपये एवं भेराराम
पुत्र हरखाराम जाट निवासी कुडला को 3200रूपये, शिव तहसील क्षेत्र में हुकमाराम पुत्र महेन्द्राराम मेगवाल निवासी बाटाडा को 4100रूपये, किशनदान पुत्र राजूदान
चारण निवासी आरंग को 10200रूपये, रामसर तहसील क्षेत्र में पूंजाराम पुत्र तगाराम भील निवासी चाडी को 4100रूपये, अलीखां पुत्र मोहम्मद
रहीम मुसलमान निवासी खारची बबुगुलेरिया को 7900रूपये, शेम्भूराम पुत्र गुमानाराम मेगवाल निवासी जुमा फकीर की बस्ती को 4100रूपये, श्रीमती जतना पत्नी
भीमाराम मेगवाल निवासी जादम का पार पादरिया को 8200रूपये, सेडवा तहसील क्षेत्र में श्रीमती कमला पत्नी श्रवण कुमार मेगवाल निवासी सरूपे का
तला को 7900रूपये, बहादूर पुत्र अदरूप मुसलमान निवासी झडपा को 4100रूपये, पचपदरा तहसील क्षेत्र में शबीर खान पुत्र वली खान मुसलमान निवासी किटनोद (पशुक्षति)
को 17700रूपये तथा गडरारोड तहसील क्षेत्र में रहमतुल्ला खां पुत्र मुराद खां मुसलमान निवासी
फकीरों की बस्ती केरली नाडी को 8200रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति
प्रदान की है।
जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल एटीएम वैन को किया रवाना
दूरस्थ इलाकांे मंे
ग्रामीणांे के घर तक पहुंचेगी मोबाइल एटीएम वैन
बाडमेर, 13 मार्च। राजस्थान ग्रामीण मरूधरा बैंक की ओर ग्रामीण इलाकांे को उनके द्वार तक
एटीएम के जरिए राशि की निकासी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल एटीएम वैन को जिला
कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले जिला
कलक्टर ने अपने एटीएम से रूपए निकालकर एटीएम मशीन की शुरूआत की।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मोबाइल एटीएम वैन की इस पहल की सराहना
करते हुए कहा कि इससे दूरस्थ इलाकांे मंे ग्रामीणांे को अपने घर पर ही एटीएम के जरिए
राशि निकालने की सुविधा मिलेगी। उन्हांेने इसके जरिए सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल
के जवानांे को भी सहुलियत मिलने की बात कही। इस दौरान आरएमजीबी क्षेत्रीय प्रबंधक कमल
सक्सेना ने बताया कि यह आगामी सात दिन तक जिले में ग्रामीण इलाको में जाकर अलग-अलग
स्थानों पर खड़ी रहेगी। ताकि ग्रामीण ग्राहकों को इसका लाभ मिल सके। यह एटीएम के साथ-साथ
यह बैंक की योजनाओं का भी प्रसार प्रचार करेगी। उन्हांेने बताया कि आगामी एक महीने
में राजस्थान ग्रामीण मरूधरा बैंक 12 एटीएम मोबाईल वैन शुरू करेगा। जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देगी। इस अवसर
पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, रीजनल मैनेजर कमल सक्सेना, एन. के, खत्री, अशोक कुमार गूगल समेत
विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं : नकाते
जिला स्तरीय बैठक मंे
हुई बैंकिंग योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा
बाड़मेर, 13 मार्च। सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इसके
लिए नियमित रूप से मोनेटरिंग के साथ शिविरांे एवं जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया
जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे मंगलवार को जिला
स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा
बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना एवं मुद्रा योजना मंे धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए
लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि बैंकर्स केन्द्र एवं
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं।
उन्हांेने बैंक बीसी के खिलाफ प्राप्त होने वाली आमजन की शिकायतांे को गंभीरता से लेते
हुए बैंकर्स से त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बैंकांे की ओर से लीड
बैंक के समन्वय से साख जमा अनुपात, खातो मंे आधार एवं मोबाइल लिंकिंग, सरकारी योजनाओ में ऋण लक्ष्यों की अच्छी उपलब्धि पर धन्यवाद जताया। उन्हांेने जिले
मे जनसंख्या घनत्व के आधार पर अतिरिक्त बैंक शाखाएं खोलने के लिए आरबीआई अधिकारी से
उचित कार्यवाही करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि सरकारी योजनाओ में लक्ष्य तो न्यूनतम
होते है, लेकिन बैंकर्स लक्ष्यों से बढ़कर स्वरोजगार बढ़ोतरी के लिए अधिकाधिक ऋण वितरण करें।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने प्रधानमंत्री आवास
योजना की राशि डीबीटी योजना मंे जमा करने के लिए जनधन एवं भामाशाह खातांे को सामान्य
खातांे मंे परिवर्तित करने की बात कही। एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक आर.सी. मीना ने
सभी योजनाओ की सफलता के लिए बैंक से पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। आरबीआई के सहायक
महाप्रबंधक आर.पी. पालीवाल ने बैंकर्स से कहा कि पिछड़े गांवो में बैंकिंग आउटलेट, बीसी के के जरिए बैंकिंग
सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने आपदा राहत कार्यक्रम के तहत किसानो
के पात्र ऋण खातांे का पुनर्गठन कर पुनः नए ऋण देने का निर्देश दिया। इस दौरान सदन
की ओर से वित्तीय वर्ष 2018-19 की साख योजना का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान आरबीआई सहायक महाप्रबंधक आर.
पी..पालीवाल, एसबीआई सहायक महाप्रबंधक आर सी मीना, नाबार्ड जिला प्रबन्धक डा. दिनेश प्रजापत,
आरएमजीबी क्षेत्रीय प्रबंधक कमल सक्सेना, एसबीआई अग्रणी बैंक
मुख्य प्रबंधक अशोक गीगल समेत कई बैंकांे के वरिष्ठ प्रबंधक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित
रहे।
बाड़मेर शहर की सफाई एवं टैªफिक व्यवस्था पर सुझावों के संबंध में बैठक बुधवार को
बाड़मेर, 13 मार्च। बाडमेर शहर की सफाई एवं टेªिफक व्यवस्था पर सुझावों के संबंध में जिला
कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में बुधवार को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स
हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में
उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
शस्त्र अनुज्ञापत्र को ऑनलाईन करने के लिए 25 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत किये जा सकेंगे
बाड़मेर, 13 मार्च। जिन शस्त्र अनुज्ञाधारियों ने अपने शस्त्र अनुज्ञापत्र को ऑन लाईन करने, यूनिक आईडी प्राप्त
करने के लिए जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाड़मेर में तथा टोपीदार अनुज्ञाधारी
अपने क्षेत्र के उपखण्ड कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है वे 25 मार्च को सायं 6 बजे तक आवश्यक रूप
से आवेदन प्रस्तुत कर अपने यूनिक आईडी नंबर प्राप्त कर सकते है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि गृह मंत्रालय
भारत सरकार की ओर से शस्त्र अनुज्ञापत्रों पर यूनिक पहचान नंबर के लिए आवेदन करने की
अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त
आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिन शस्त्र अनुज्ञापत्रों की यूनिक आईडी निर्धारित
तिथि 31 मार्च, 2018 तक जारी नहीं होती है वो शस्त्र अनुज्ञापत्र एक अप्रैल 2018 से स्वतः ही अवैध
माने जाएंगे।
मेले भारतीय संस्कृति की धरोहर : नकाते
जिला कलक्टर ने तिलवाड़ा
मंे झंडारोहण कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया
बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को तिलवाड़ा पशु मेले का झंडारोहण
कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्हांेने विभिन्न विभागांे की ओर से लगाई सरकारी योजनाआंे
की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मेलों को भारतीय संस्कृति की धरोहर बताते हुए
कहा कि इसके जरिए पशुपालकांे और किसानांे को जागरूक करने मंे सहायता मिलेगी। उन्हांेने
किसानांे से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे का लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते,
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा, तहसीलदार सुरेन्द्र
कुमार, गोपीकिशन पालीवाल, विकास अधिकारी सांवलराम पटेल ने विधिवत पूजा अर्चना की। पंडित जोगराज दवे एवं जयंतीलाल
दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना करवाई। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद
मदन नकाते ने झंडारोपण किया। इस दौरान पुलिस की टूकड़ी ने सलामी दी। इस अवसर पर सरपंच
शोभसिंह, जबरसिंह एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियांे ने जिला कलक्टर को तिलवाड़ा मेले के इतिहास
के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने
पशुपालन, चिकित्सा, कृषि एवं अन्य विभागांे की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हांेने
विभिन्न बीमा योजनाआंे, कृषि आदान अनुदान, कृषि विभाग की ट्रेक्टर योजना संबंधित पोस्टर भी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान
उन्हांेने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। तिलवाड़ा मंे आगामी 27 मार्च तक मेले का
आयोजन होगा। इस दौरान डा.नारायणसिंह सोलंकी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
गेर नृत्य का आनंद लिया : तिलवाड़ा मेले के दौरान कल्याणपुर के गेर दल ने जिला कलक्टर से नृत्य करने का
आग्रह किया तो वे स्वयं को रोक नहीं पाए। उन्हांेने ग्रामीणांे के साथ कुछ समय गेर
नृत्य का आनंद लिया।
मेले मंे मोबाइल एटीएम वैन : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मेलार्थियांे की सुविधा के लिए
राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन को तिलवाड़ा मंे लगाया गया है। इससे
मेलार्थियांे को सहुलियत होगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : तिलवाड़ा मेले मंे जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर समुचित व्यवस्थाआंे के साथ सुरक्षा
के पुख्ता इंतजाम किए गए है। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन की ओर से ओर से मेला
स्थल पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ नियमित रूप से मोनेटरिंग की जा रही है।
सोमवार, 12 मार्च 2018
स्कूटी के लिए आवेदन 15 मार्च तक
बाड़मेर, 12 मार्च। दसवीं उत्तीर्ण उच्च कक्षाआंे मंे अध्ययनरत दिव्यांग स्कूटी के लिए 15 मार्च तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय मंे आवेदन कर सकते है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इसके लिए आवेदनकर्ता दिव्यांग की आयु 16 से 30 वर्ष एवं परिवार की वार्षिक आय दो लाख रूपए होनी चाहिए। उसके पास 40 फीसदी दिव्यांग संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए। उन्हांेने बताया कि दसवीं कक्षा उतीर्ण अभ्यर्थी कालेज शिक्षा, नर्सिग, इंजीनियरिंग अथवा अन्य किसी पाठयक्रम मंे अध्ययरत आवेदन स्कूटी के लिए आवेदन कर सकते है।
डीएमएफटी की बैठक बुधवार को
बाड़मेर, 12 मार्च। डीएमएफटी की प्रबंधन समिति की बैठक 14 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है। खनि अभियंता
भगवानसिंह ने बताया कि इस दौरान विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
डिमांड नोटिस जमा करने के लिए शिविर 13 मार्च से
बाड़मेर, 12 मार्च। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत डिमांड नोटिस की राशि जमा
करवाने के लिए 13 मार्च से ग्राम पंचायतांे मंे विद्युत सब स्टेशन अथवा अटल सेवा केन्द्रांे मंे
फोलोअप शिविर आयोजित होंगे। अधिशाषी अभियंता ने बताया कि लीलसर में 13 मार्च, आटी मंे 14, बूठ जेतमाल मंे 15, इसरोल 16, बाछडाउ 19 एवं सनावड़ा ग्राम
पंचायत मंे 20 मार्च को फोलो अप शिविर का आयोजन होगा।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ
बाड़मेर, 12 मार्च। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के
प्रशिक्षण कार्यक्रम के भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक रमेश चंद मीना ने फीता
काटकर उदघाटन किया।
इस दौरान सहायक महाप्रबंधक रमेशचंद मीना ने उद्यम एवं बैंक लीकेंज की सरकारी योजनाआंे
के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियांे को बैंक
ऋण समय पर चुकाने की सलाह दी। इस प्रशिक्षण मंे 40 लोग भाग ले रहे है। कार्यक्रम के अंत मंे निदेशक ब्रजेश कुमार
शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन गौतम पन्नू ने किया।
विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 15 को
बाड़मेर, 12 मार्च। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक
बैठक 15 मार्च को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल
मंे आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी।
संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए
है।
विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 15 को
बाड़मेर, 12 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे एवं
कर्तव्यांे के बारे मंे जागरूक करने के लिए सूचना केन्द्र मंे 15 मार्च को एक दिवसीय
प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
तिलवाड़ा पशु मेले का झंडारोहण 13 मार्च को
बाड़मेर, 12 मार्च। पशुपालन विभाग की ओर से भारत प्रसिद्ध श्री मल्लीनाथ चेत्री पशु मेला तिलवाड़ा 13 से 27 मार्च तक आयोजित होगा।
संयुक्त निदेशक डा.यूग भूषण वधवा ने बताया कि 13 मार्च को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते दोपहर 12.15 बजे झण्डारोहण कर
मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। उन्हांेने बताया कि तिलवाड़ा मेले के दौरान 14 एवं 15 मार्च को पशु प्रतियोगिताएं, 13 से 16 मार्च तक सांस्कृतिक
तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 16 मार्च को परितोषिक
वितरण होगा। पशु मेले में बैल पशु के 5 रूपए, ऊंट के 8 रूपए, घोड़ा-घोड़ी के 6 रूपए, भैंस, खच्चर एवं गधा पशु के ढ़ाई रूपए प्रति पशु मेला कर लिया जा रहा है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मंगलवार को बालोतरा आएंगे
बाड़मेर, 12 मार्च। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान एक दिवसीय
दौरे पर मंगलवार को बालोतरा आएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डा.योगेन्द्र पासवान मंगलवार को दोपहर 2.30 जोधपुर से रवाना होकर
4.30 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। इस दौरान वे सीवरेज मंे हुई सफाईकर्मियांे की मौत के घटनास्थल
का मौका मुआयना करेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियांे के साथ बैठक लेकर विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श
के साथ जन सुनवाई करेंगे। इसी दिन शाम 6.30 बजे उनका जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
आगामी सप्ताह से चलेगा स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान
बाड़मेर, 12 मार्च। जिला मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग की ओर से आगामी सप्ताह से स्वास्थ्य दल
आपके द्वार अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चिकित्सा
विभाग के अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य दल
आपके द्वार अभियान के तहत प्रत्येक घर, छात्रावास एवं अन्य प्रतिष्ठानांे पर चिकित्सा विभाग की टीम पहुंचकर डेगूं, मलेरिया, स्वाइन फ्लू के बारे
मंे जानकारी लेगी। साथ ही टांकांे एवं टंकियांे मंे एकत्रित पानी से बीमारियां फैलने
के बारे मंे आमजन को जागरूक करेगी। इस दल मंे जीएनएम, आशा सहयोगिनियां एवं
एमपीडब्लयू शामिल होंगे। उन्हांेने आमजन से इन टीमांे को सहयोग करने की अपील की है।
सड़कांे के भुगतान के लिए कमेटी से बिल सत्यापित करवाकर भिजवाने के निर्देश
जिला कलक्टर ने कहा
कि अधिकारी प्रत्येक माह की उपलब्धियांे एवं कार्याें का ब्यौरा भिजवाएं
बाड़मेर, 12 मार्च। जिले मंे सहायता मद मंे बनी सड़कांे के भुगतान के लिए उपखंड अधिकारी स्तर
की कमेटी से बिल सत्यापित करवाकर भिजवाएं। ताकि समय पर भुगतान किया जाए। जिला कलक्टर
शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली-पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा
के दौरान यह बात कही।
इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अगर समय पर बिल नहीं भिजवाएं
तो संबंधित विभागीय अधिकारियांे की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि
एसएसओ आईडी पर जिन अधिकारियांे से संपति संबंधित विवरण अपलोड नहीं किया है वो 15 मार्च तक आवश्यक रूप
से कर लें। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को झूलते तारांे को सही करवाने के निर्देश
दिए। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शन
के कार्य मंे तेजी लाने के साथ मरू उद्यान क्षेत्र मंे विकास कार्याें के लिए विविधत
आनलाइन प्रक्रिया संपादित करें। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को अवैध जल कनेक्शन
काटने एवं बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागीय
अधिकारियांे को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने एवं ग्राम स्तरीय कार्मिकांे की कार्यालयांे
मंे उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रत्येक विभागीय
अधिकारी प्रत्येक माह की प्रस्तावित कार्य योजना भिजवाने के साथ आगामी माह की पांच
तारीख तक विगत माह की उपलब्धियांे एवं निरीक्षण के संबंध मंे सूचना भिजवाएं। उन्हांेने
आगामी गर्मी के मौसम के दौरान जलापूर्ति के प्रस्तावित प्लान को भिजवाने के लिए कहा।
उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को राज लक्ष्मी योजना के तहत भुगतान सुनिश्चित
करवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद के अधिकारियांे को शहर मंे सफाई व्यवस्था, सड़कांे की मरम्मत करवाने
के निर्देश दिए गए। उन्हांेने इसके लिए रेट कांट्रेट करवाने के लिए कहा। जिला कलक्टर
ने आयुर्वेद विभाग के अधिकारियांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा बनाने
की प्रक्रिया के बारे मंे भी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया,सार्वजनिक निर्माण
विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, रणजीतसिंह, नगर परिषद के आयुक्त पंकज मंगल, अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, अश्विनी कुमार जैन, कनिष्ठ अभियंता सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
बाडमेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव घोषणा के साथ जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा और निर...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...



