सोमवार, 28 अगस्त 2017

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 7 सितंबर को

                बाड़मेर, 28 अगस्त। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 7 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने बताया कि संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

अगस्त माह के बिल के साथ डीडीओ का प्रमाण पत्र भेजें

                बाड़मेर, 28 अगस्त। समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे वित्त विभाग के निर्देशांे की पालना मंे स्वयं एवं अपने अधीनस्थ समस्त कार्मिकांे की सेवा पुस्तिका मंे किए गए वेतन स्थिरीकरण, वृद्वि की जांच करने के बाद इस आशय का प्रमाण पत्र अंकित करवाएं।

                कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि माह अगस्त के वेतन बिल के साथ इस आशय का प्रमाण पत्र संलग्न करने के निर्देश दिए गए है। ताकि किसी कार्मिक को अधिक भुगतान नहीं हो। उनके मुताबिक वित विभाग के इन आदेशों की पालना नहीं करने पर राज्य सरकार की ओर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

स्वच्छता पखवाड़े के तहत होगी रेलवे स्टेशनांे की सफाई

मंगलवार को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर चलेगा सफाई अभियान
                बाड़मेर, 28 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे बालोतरा, बायतू एवं बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह के तहत वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमंे रेलवे कार्मिकांे के साथ नगर परिषद, जन प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि एवं आमजन शामिल होंगे।

                रेलवे की ओर से 31 अगस्त को स्वच्छता पखवाड़ा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत रेलवे स्टेशनांे पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आरडीओ के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे, केयर्न आयल एंड गैस, आरडीओ, नगर परिषद के कार्मिकांे के साथ जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक 29 अगस्त को बालोतरा रेलवे स्टेशन, 30 को बायतूू रेलवे स्टेशन एवं 31 को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान मंे शामिल होंगे। उन्हांेने बताया कि यह सफाई अभियान प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा। इसमंे अधिकाधिक आमजन से शामिल होने की अपील की गई है। उनके मुताबिक सफाई अभियान को लेकर मुख्य अभियंता मैकेनिकल शशिकरण के निर्देशन मंे तैयारियां चल रही है। गुप्ता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरडीओ बायतू एवं गिड़ा पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतांे मंे कार्य कर रही है। करीब 15 हजार शौचालयांे के निर्माण के साथ सामाजिक दायित्व के निर्वहन मंे अग्रणी भूमिका निभा रही है।

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 5 सितंबर को

                बाड़मेर, 28 अगस्त। कृषि विज्ञान केन्द्र श्योर, दांता की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 5 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र,दांता मंे रखी गई है।

                वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य सचिव ने बताया कि इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के भ्रमण, गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2016-17 की कृषि विज्ञान केन्द्र की वार्षिक प्रगति, वार्षिक कार्य योजना, वार्षिक लेखांे के अनुमोदन के साथ विभिन्न बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सांसद ने जिला मुख्यालय पर सुनी आमजन की समस्याएं

                बाड़मेर, 28 अगस्त। बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के अटल सेवा केन्द्र मंे आमजन की समस्याएं सुनी।

                सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने आमजन की समस्याएं सुनने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को इनका तत्परता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याआंे के संबंध मंे दूरभाष पर भी संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया। सांसद की जन सुनवाई मंे जिले के विभिन्न स्थानांे से पहुंचे लोगांे ने अपनी परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस दौरान डिस्काम के अधिशाषी अभियंता मांगीलाल जाट, अश्विनी कुमार जैन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगला ने लिखी विकास की नई इबारत

राजस्थान में पेट्रोलियम उत्पादन के आठ साल, अब तक 87 हजार करोड़ का राजस्व हासिल
                बाड़मेर, 28 अगस्त। आठ वर्ष पूर्व 29 अगस्त को राजस्थान मंें समृद्वि के संदेश के साथ बाड़मेर जिले मंे मंगला क्षेत्र से काले सोने पेट्रोलियम का उत्पादन शुरू हुआ था। इस अंतराल में थार मरूस्थल में हो रहे कच्चे तेल के उत्पादन ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में बढते हुए विकास की नई इबारत लिखी है।

                बाडमेर जिले में स्थित देश के सबसे बडे तेल भंडार मंगला के साथ भाग्यम और ऐश्वर्या आज लगभग पौने दो लाख बैरल तेल प्रतिदिन के उत्पादन के साथ देश के घरेलू तेल उत्पादन मंे 27 प्रतिशत योगदान दे रहे है। वर्तमान में यह तेल दुनिया की सबसे लम्बी उष्मीय पाइपलाइन के जरिए बाडमेर से गुजरात खरीददार कंपनियों तक पहुंच रहा है। यह तेल उत्पादन ना केवल राजस्थान को हाइड्रोकार्बन सेक्टर में आगे बढने में मदद कर रहा है बल्कि देश के लिए तेल आयात खर्च को भी कम कर रहा है। कच्चे तेल के उत्पादन ने 2009 में शून्य से शुरुआत कर महज 8 साल में 41 करोड बैरल के कुल तेल उत्पादन का आंकडा पार कर लिया है। राजस्थान का यह तेल क्षेत्र तेल उत्पादन के मामले में भारत में अग्र्रिम पंक्ति में है जबकि वर्ष 2009 पूर्व राजस्थान से तेल उत्पादन आरम्भ ही नहीं हुआ था। इस उत्पादन के कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार को 1340 करोड डालर भारतीय कीमत 87 हजार करोड़ रूपए से अधिक का राजस्व हासिल हो चुका है। थार मरूस्थल आज काले सोने की धरती बन चुका है। सन् 2004 की शुरूआत में केयर्न ने बाड़मेर में एक बड़ा तेल क्षेत्र खोजा, जिसको मंगला तेल क्षेत्र का नाम दिया गया। अब तक इस तेल क्षेत्र मंें भाग्यम्, ऐश्वर्या, सरस्वती एवं रागेश्वरी सहित  38 तेल-गैस खोजें हो चुकी हैं।




शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

सौर ऊर्जा से रोशन होंगे बाड़मेर के 100 विद्यालय

बाड़मेर, 25 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे विद्युत कनेक्शन से वंचित 100 विद्यालय जल्दी सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए केयर्न आयल एंड गैस ने 1.32 करोड़ की लागत से सौर ऊर्जा आधारित परियोजना पर कार्य शुरू किया है।
बाड़मेर जिले के 100 उच्च प्राथमिक विद्यालयांे मंे 2 किलोवाट क्षमता सौलर पैनल लगाया जा रहा है। इसके तहत सौलर पैनल, इनवेटर एवं बैटरी स्थापित होंगे। प्रत्येक विद्यालय मंे छह कमरांे संस्था प्रधान एवं अन्य पांच कमरांे मंे टयूबलाइट एवं पंखे लगाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय मंे एक कंप्यूटर भी सौर ऊर्जा से चलाया जा सकेगा। इसके लिए केयर्न आयल एंड गैस ने शिक्षा विभाग से करार किया है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम सोलर परियोजना को क्रियान्वित करेगी। केयर्न आयल एंड गैस के सहायक प्रबंधक डा.यू.वी.द्विवेदी के मुताबिक 40 विद्यालयांे मंे सौलर पैनल स्थापित करने के लिए सामग्री आ चुकी है। अगले सप्ताह से सौलर पैनल लगाने का कार्य प्रारंभ होगा।

रामदेवरा मेला अवधि के दौरान बाड़मेर मंे वाहनांे की गति सीमा निर्धारित

बाड़मेर, 25 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर रामदेवरा मेला अवधि के दौरान बाड़मेर जिले की सीमाआंे से गुजरने वाले समस्त राजमार्गाें पर चलने वाले भारी वाहनांे की गति सीमा 40 एवं हल्के मोटर वाहनांे की अधिकतम सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की है। यह आदेश 5 सितंबर तक प्रभावशील रहेगा।
आदेश के मुताबिक बाड़मेर जिले मंे सड़क हादसांे को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा रामदेवरा मेला अवधि के दौरान घटित होने वाले हादसांे को रोकने के लिए सुरक्षा के लिहाज से भारी एवं हल्के वाहनांे की गति सीमा निर्धारित करना आवश्यक है। ऐसे मंे मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 1220 (2) सपठित राजस्थान मोटर वाहन नियम 1990 के अध्याय 8 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए जिला कलक्टर ने वाहनांे की अधिकतम गति सीमा निर्धारित की है। इसके तहत रामदेवरा मेला अवधि के दौरान बाड़मेर जिले की सीमाआंे से होकर गुजरने वाले समस्त राजमार्गाें तथा राज्य उच्च मार्गाें, ग्रामीण मार्गाें पर चलने वाले भारी वाहनांे के लिए 40 एवं हल्के मोटर वाहनांे की अधिकतम गति सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

नरूका ने सहायक निदेशक का कार्यभार संभाला

                बाड़मेर, 25 अगस्त। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे सहायक निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

                राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका मौजूदा समय मंे महानिरीक्षक मुद्रांक के पद पर कार्यरत है। इससे पहले चौहटन उपखंड अधिकारी समेत विभिन्न पदांे पर सेवाएं दे चुके है। उन्हांेने बताया कि मीडियाकर्मियांे के साथ बेहतरीन तालमेल एवं साझा प्रयासांे के जरिए आमजन तक सरकारी योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।



जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिक्षक सम्मान समारोह

                बाड़मेर, 25 अगस्त। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के साथ 5 सितम्बर को जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर भी शिक्षकों के सम्मान समारोह आयोजित होंगे।

                राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान उन शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक, सृजनात्मक तथा भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास आदि में विशेष योगदान दिया है। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर भी विशेष योग्यता वाले शिक्षकों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध मंे शिक्षा विभाग के शासन सचिव ने सम्मान समारोह पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए है।

ईआरओ नेट सॉफ्टवेयर के विविध पहलूआंे से रूबरू कराया

                बाड़मेर, 25 अगस्त। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियांे तथा तकनीकी कार्मिकांे को मतदाताआंे को एक कॉमन प्लेट फॉर्म पर लाने के लिए ईआरओ नेट संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई एवं जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने ईआरओ नेट के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए मतदाता सूचियांे के अपडेशन का कार्य प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए।

                इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि नए मतदाताआंे के पंजीकरण के साथ अपडेशन का कार्य एक नियमित प्रक्रिया है। इसको लगातार जारी रखा जाए। उन्हांेने आगामी समय मंे चुनाव के मददेनजर समस्त अधीनस्थ कार्मिकांे को भी प्रशिक्षण के विविध पहलूआंे से अवगत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने प्रोजेक्टर के जरिए ईआरओ नेट साफ्टवेयर के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि ईआरओ नेट मतदाताओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। उन्हांेने बताया कि इससे तहत मतदाता सूची से सम्बन्धित सभी आवेदन पत्र इस नेट में फॉर्म नंबर. 6,फॉर्म नंबर 7, फॉर्म नंबर 8 ऑनलाईन भरे जाएंगे। ईआरओ नेट से पूरे देश की मतदाता सूची एक हो जाएगी। इसमंे नए मतदाता का नाम इलेक्ट्रोनिक फॉर्म में भरने का प्रावधान किया गया है। इस फॉर्म में मतदाता की पहचान से संबंधित जानकारी यथा नाम, पता, फोटो, लिंग, आयु, उम्र, जन्मतिथि जैसी सही-सही जानकारियां भरी जाएगी। यदि किसी मतदाता का नाम पूर्व से ही किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कि मतदाता सूची में पंजीकृत है तो उस कि जानकारी तुरन्त प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल बहुभाषी बनाया गया है, जिससे राज्य विशेष का मतदाता अपनी भाषा चुन सकेगा। प्रशिक्षण के दौरान फॉर्म नंबर 06 से लेकर 8 ए तक ऑन लाईन प्रायोगिक रूप से फॉर्म भरने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नए मतदाता का फॉर्म नंबर 06 एवं मतदाता पहचान पत्र में गलतियां होने पर मतदाता के लिए फॉर्म नंबर 08 बूथ लेवल ऑफिसर ही भरकर सुपरवाईजर के पास भेजेगा तथा सुपरवाईजर फॉर्म नबर 06 में भरी गई जानकारियों से सन्तुष्ट होने पर अपनी टिप्पणी लगाकर सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास भेजेगा। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण नंबर, मतदाता पहचान पत्र नंबर मिलने पर ही उसका नया मतदाता पहचान पत्र बन पाता है। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को नए मतदाताओं के फॉर्म नम्बर 06 भरने की पूरी जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया।



मंगलवार, 22 अगस्त 2017

कृषि आयुक्त ने फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन कार्यों की जानकारी ली

                बाड़मेर, 22 अगस्त। कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले ने मंगलवार को बाड़मेर जिले मंे फसल बीमा, अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रांे मंे राहत भुगतान एवं रेस्टोरेशन कार्यों की जानकारी ली।

                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले को बाड़मेर जिले में अतिवृष्टि के दौरान खराब हुई फसलों, भुगतान प्रक्रिया एवं अतिवृष्टि के दौरान जिला प्रशासन की ओर से किए गए बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान आयुक्त भाले ने अतिवृष्टि से फसलों मंे हुए खराबे के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए बाड़मेर जिले मंे आवश्यकतानुसार बजट आवंटित करवाने का भरोसा दिलाया।

सैकंडरी सेटअप मंे कार्यग्रहण नहीं करने वाले षिक्षकांे का रूकेगा वेतन

                बाड़मेर, 22 अगस्त। प्राइमरी सेटअप से सैकंडरी सेटअप मंे पदोन्नत होने वाले षिक्षकांे के नवीन नियुक्ति स्थल पर कार्यग्रहण नहीं करने की स्थिति मंे उनका वेतन रोका जाएगा। इसमंे ऐसे षिक्षकांे को रियायत दी गई है जिनके नवीन स्थल पर पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय मंे कोई भी षिक्षक पीछे नहीं रहेगा।

                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ऐसे विद्यालय जहां के एकल षिक्षक का सैकंडरी सेटअप मंे चयन हुआ है, लेकिन उसके नवीन स्थान पर पदभार ग्रहण करने से उस विद्यालय मंे षिक्षकांे की संख्या शून्य हो जाएगी, ऐसे षिक्षकांे को रियायत दी गई है। इसके अलावा समस्त षिक्षकांे को सैकंडरी सेटअप वाले विद्यालयांे मंे कार्य ग्रहण करना होगा। इस आदेष की पालना नहीं करने वाले षिक्षकांे का वेतन रोकने के आदेष दिए गए है।

अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का जायजा लेगा

                बाड़मेर, 22 अगस्त। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार को बाड़मेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रांे का दौरा करेगा। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ आपदा प्रबंधन की जानकारी लेगा।

                जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि कृषि विभाग के निदेषक आर.बी.कौल की अगुवाई मंे तीन सदस्यीय अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल बुधवार को धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी पंचायत समिति के विभिन्न गांवांे का दौरा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेगा। इस केन्द्रीय अध्ययन दल मंे निदेषक आर.बी.कौल के अलावा सुभाषचन्द्र एवं देषराज मीना शामिल है।

बाड़मेर शहर मंे आज से आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा

                बाड़मेर, 22 अगस्त। बाड़मेर शहर मंे मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देषानुसार बुधवार से निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा।

                जिला आयुर्वेद अधिकारी डा.नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रषासन एवं आयुर्वेद विभाग के सहयोग से 23 एवं 24 अगस्त को बाड़मेर शहर मंे बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेषन, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय एवं राजकीय चिकित्सालय मंे प्रातः 8 से 12 बजे तक निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू एवं अन्य मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए काढ़ा तैयार किया जा रहा है। यह काढ़ा शरीर को रोगांे से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। उनके मुताबिक वृद्विचंद जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर डा.प्रदीप धनदे, रेलवे स्टेषन पर डा.पकंज विष्नोई, राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय मंे डा.नरेन्द्र कुमार एवं राजकीय चिकित्सालय मंे डा.शालिनी तथा डा.सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व मंे निःषुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा। घर मंे काढ़ा बनाने के लिए सूखा काढ़ा नजदीकी आयुर्वेदिक चिकित्सालय से भी निःषुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

ऋण नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों की होगी प्रोफाइल तैयार

                बाड़मेर, 22 अगस्त। राजस्थान राज्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम की ओर से दिए गए ऋण को नहीं चुकाने वाले डिफाल्टरों का 15 दिन में कारणों सहित जिलेवार प्रोफाइल तैयार की जाएगी। इस संबंध में अनुजा निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

                विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी.मोहन्ती ने भारत सरकार के ऋण को भुगतान की समीक्षा करते हुए भुगतान के लिए 3 तरह की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए है। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास सहकारी निगम की ओर से प्रदेश में 8977 लोगों को स्वरोजगार के लिए रियायती दरों पर ऋण दिए गए थे, जिसमें अब भी लगभग 4 हजार से अधिक लोगों से ऋण की वसूली नहीं हो सकी है।

पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 22 अगस्त। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 में देय पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं से ऑनलाईन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके लिए छात्र-छात्राएं आगामी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विविध पहलूआंे से अवगत कराया

                बाड़मेर, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विविध पहलूआंे से अवगत कराने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर बजाज एलायंस की ओर से कलिंगा होटल मंे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, निदेशक आत्मा दयालसिंह चौधरी एवं दी सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंधक भंवरदान चारण समेत विभिन्न अधिकारियांे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मंे जानकारी दी।

                इस अवसर पर कृषि विभाग के आयुक्त विकास सीताराम जी भाले ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ की फसल के लिए 2 एवं रबी की फसल के लिए 1.5 फीसदी प्रीमियम का भुगतान निर्धारित किया गया है। यह योजना खरीफ और रबी की फसलों के साथ वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए भी सुरक्षा प्रदान करती है। उन्हांेने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाड़मेर जिले मंे प्रदेश मंे सर्वाधिक 282 करोड़ रूपए की बीमा राशि का भुगतान स्वीकृत हुआ है। उन्हांेने अधिकाधिक किसानांे को फसल बीमा योजना से लाभांवित करवाने के लिए समन्वित प्रयास करने की जरूरत जताई। उन्हांेने कार्यशाला मंे आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई समस्याआंे का यथाशीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे दी सेंट्रल कापरेटिव बैंक की ओर से 600 करोड़ का ऋण किसानांे को वितरित किया गया है। उन्हांेने किसानांे की बैंकर्स से संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करवाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे पहली बार फसल का मुआवजा दिलवाने के लिए ड्रोन से सर्वे करवाया गया है। सेट्रल कापरेटिव बैंक के ग्राहकांे को जल्दी एटीएम उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण, कृषि विभाग के उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा, लीड बैंक अधिकारी अशोक कुमार गीगल, बजाज एलायंस के दीपक कुमार समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, बैंकर्स एवं किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानांे की ओर से फसल बीमा संबंधित विभिन्न समस्याआंे से अवगत कराया गया।

छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों मंे 15 सितंबर तक हो सकेगी आक्षेपांे की पूर्ति

अंतिम अवसर इसके बाद स्थायी रूप से आवेदन पत्र होंगे निरस्त
बाड़मेर, 22 अगस्त। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2015-16 के दौरान राजकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राष्ट्रीय स्तर की राजकीय शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों में लगे आक्षेपों की पूर्ति के लिए 15 सितंबर तक अंतिम अवसर दिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर तक विद्यार्थी द्वारा सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को एवं शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर ेमदक चतवचवेंस के माध्यम से लॉक कर आक्षेपित आवेदन पत्र स्वीकृतकर्ता अधिकारी को ऑनलाईन नहीं करने की स्थिति में 15 सितम्बर के बाद छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों को स्थायी रूप से निरस्त कर पोर्टल का लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्रों में से कुछ आवेदन पत्रों में आंशिक कमियां होने के कारण स्वीकृतकर्ता अधिकारी एवं शिक्षण संस्थाओं की ओर से आक्षेपित किया गया था। किन्तु अनेक अवसर दिये जाने के उपरान्त अब तक विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थाओं ने आक्षेपों की पूर्ति कर स्वीकृतकर्ता अधिकारी को प्रेषित नहीं किए है। उनके मुताबिक ऐसे मामलांे मंे संबंधित विद्यार्थियों एवं संस्थाओं से अपील की गई है कि आक्षेपों की पूर्ति कर स्वीकृतकर्ता अधिकारी को 15 सितंबर तक ऑनलाईन प्रेषित करें,ताकि छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा सके।

विशेष योग्यजन शिविरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी समीक्षा

बाड़मेर, 22 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. महान्ति बुधवार को दोपहर 3 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों की समीक्षा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, सीडीपीओ, सहायक बाल विकास अधिकारी एवं पर्यवेक्षक, शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक एवं माध्यमिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तथा सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियांे को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों मंे स्थिति ई-मित्रांे पर दिव्यांगांे का निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है। उनके मुताबिक 24 सितंबर तक दिव्यांगों का पंजीकरण होगा। इसके बाद 25 सितंबर से शिविर का दूसरा चरण प्रारम्भ होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...