मंगलवार, 18 जुलाई 2017

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 24 को

                बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 24 जुलाई को सांय 5 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।

जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

कनिष्ठ लेखाकारांे का आवासीय प्रशिक्षण 20 जुलाई से

बाड़मेर, 18 जुलाई। बाड़मेर जिले मंे नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारांे का जिला स्तरीय गैर आवासीय अधिष्ठान प्रशिक्षण 20 से 29 जुलाई तक जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार मंे रखा गया है। कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि नव पदस्थापित लेखाकारांे को गुरूवार को प्रातः 10 बजे प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

कोटा के संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 18 जुलाई। बाड़मेर जिले के राजकीय विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2017 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले निर्धन परिवार के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा के संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। इसके लिए 20 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।   

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला प्रशासन बाड़मेर की ओर से लगभग 500 सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कोटा की कोचिंग संस्थानों के सहयोग से निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाना प्रस्तावित हैं, जिसके तहत सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी जिन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक अंक बोर्ड परीक्षाओं में अर्जित किए हैं। उनके लिए जिला जिला स्तर पर एक परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा। उसके उपरान्त वरीयता सूची तैयार की जाएगी। इसके परिणाम के आधार पर निर्धारित 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से मेरिट के आधार पर प्रथम 500 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे पात्र विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं यदि वे मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोटा के संस्थानों में निःशुल्क तैयारी के लिए अध्ययन करना चाहते हैं तो 20 जुलाई तक जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय बाड़मेर में संपर्क करके आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र पर संबंधित प्राचार्य के हस्ताक्षर करवाकर देने होंगे।

प्रेपमंत्रा से प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारी करेंगे बीएसएफ के जवानांे के बच्चे

                बाड़मेर, 18 जुलाई। सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों को अब अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बीएसएफ ने जवानों के बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन सॉल्यूशन प्रेपमंत्रा मुहैया कराया है।
                बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेन्दु भारद्वाज ने बताया कि 13063 जवानों के बच्चे प्रेपमंत्रा के जरिए इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। बैंकिंग, मेडिकल, इंजीनियरिंग, सिविल सेवा, प्रबंधन और रक्षा क्षेत्र सहित अन्य तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लोकप्रिय ऑनलाइन सॉल्यूशन प्रेपमंत्रा को बीएसएफ अपने जवानों के बच्चों को मुफ्त में मुहैया करा रही है। पिछले साल इस सुविधा के शुरू होने के बाद छह महीनों में प्रेपमंत्रा को 13 हजार से अधिक जवानों के बच्चों द्वारा अपनाए जाने से उत्साहित बीएसएफ अब इसके लाभ के बारे में जवानों के बीच जागरुकता अभियान चलाएगी। भारद्वाज ने बताया कि जागरुकता अभियान में प्राथमिकता दुर्गम इलाकों में सीमा पर तैनात उन जवानों को दी जायेगी जिनके परिवार दूरदराज के ग्रामीण इलाकों रहते हैं।

                सामान्य तौर पर खुले बाजार में पांच से दस हजार रुपए में मिलने वाला प्रेपमंत्रा बीएसएफ जवानों को मुफ्त में मुहैया कराया जा रहा है। इसे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट से प्रेपमंत्रा पर लॉगइन करके पंजीकरण कराया जा सकता है। भारद्वाज ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में जवानों की तैनाती के कारण उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है जिससे वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाते हैं। खासकर जवानों के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए बीएसएफ ने प्रेपमंत्रा के साथ करार कर यह सुविधा शुरू की है। बीएसएफ की इस पहल के उत्साहजनक परिणाम से प्रभावित होकर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत आने वाले अन्य अर्धसैनिक बलों ने भी इसे अपनाया है। इसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को यह सुविधा मुहैया कराये जाने के बाद अब दिल्ली और पंजाब पुलिस के जवान भी इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इस बीच बीएसएफ ने जवानों की वित्तीय बचत के लाभकारी उपायों से जवानों को अवगत कराने के लिये विशेष जागरुकता अभियान शुरु किया है। भारद्वाज ने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक के. के. शर्मा की पहल पर जवानों के लिए वित्तीय साक्षरता अभियान चलाया गया है। इसके तहत जवानों को उनके वेतन भत्ते से होने वाली आय से सुरक्षित भविष्य के लिए बचत और निवेश के तरीके बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गम और दूरदराज के सीमावर्ती इलाकों में कठिन ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों के लिये बचत और निवेश जैसे असामान्य एवं जटिल मसलों पर कोई निर्णय ले पाना मुश्किल होता है। इसके मद्देनजर बीएसएफ के विभिन्न केन्द्रों पर वित्तीय साक्षरता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें भाग लेने वाले जवान सॉफ्टवेयर की मदद से अपनी मौजूदा आमदनी के आधार पर सेवानिवृत्ति के समय अपनी आय और बचत का सटीक आंकड़ा पता करते हैं। इस आधार पर जवानों को वित्तीय विशेषज्ञों की ओर से अधिकतम लाभ देने वाले सुरक्षित निवेश और बचत के तरीके भी सुझाए जाते हैं। कैंप में जवान अपने परिवार के साथ भी शामिल हो सकते हैं जिससे निवेश और बचत में परिजनों की भी भूमिका सुनिश्चत की जा सके।

प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए जीयो टेगिंग करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2017-18 के तहत बाड़मेर जिले को 19091 आवासों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि आर्थिक एवं सांख्यिकी गणना 2011 की वरीयता सूची के आधार पर श्रेणीवार स्वीकृतियां जारी की जा रही है। संबंधित पंचायत समितियां, ग्राम पंचायतों में पात्र लाभार्थी करने के साथ स्वीकृति से पूर्व जहां आवास निर्मित किया जाना है,उसकी जियो टेंगिग करवाए। इस योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख, इसके  अतिरिक्त 90 मानव दिवस नरेगा से, शौचालय के लिए पात्र अभ्यर्थियांे जिनके पूर्व में निर्मित नही है उन्हे 12000 रूपएदेय होगे। नेहरा ने बताया कि लाभार्थी को 25 वर्गमीटर क्षैत्रफल में पक्का आवास निर्मित कराना होगा। जिन व्यक्तियों ने पूर्व में किसी भी योजना से आवास का लाभ लिया है अथवा पूर्व से पक्का आवास निर्मित है उन्हे लाभ देय नहीं होगा। उनके मुताबिक आवेदन पत्र निःषुल्क ग्राम पंचायतो में उपलब्ध है।

अटल सेवा केन्द्रांे एवं राजकीय कार्यालयों मंे होगा आधार का नामांकन

जिला कलक्टर ने राजकीय कार्यालयांे मंे आधार नामांकन केन्द्र स्थापित करने के निर्देश
                बाड़मेर, 18 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना मंे आधार नामांकन केन्द्र निजी एवं असुरक्षित स्थानांे से हटाते हुए अटल सेवा केन्द्रांे एवं राजकीय भवनांे मंे स्थापित किए जाने है। इसके लिए समस्त उपखंड अधिकारियांे को आधार नामांकन केन्द्र राजकीय कार्यालयांे मंे स्थापित करने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर एवं रजिस्ट्रार यूआईटी प्रोजेक्ट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रांे मंे ग्राम पंचायत स्तर पर अटल सेवा केन्द्र मंे आधार नामांकन केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। इसकी निगरानी पटवारी, ग्रामसेवक एवं संबंधित ब्लाक का सूचना सहायक करेगा। इसी तरह शहरी क्षेत्रों मंे नगरपालिका, नगर परिषद एवं अन्य राजकीय कार्यालयों मंे आधार नामांकन केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए है। राजकीय भवनांे मंे यथा कलेक्ट्रेट, जिला परिषद, नगर परिषद, नगरपालिका, पंचायत समिति, उपखंड, तहसील एवं उप तहसील इत्यादि राजकीय कार्यालयांे मंे शिफ्ट किया जाना है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि समस्त उपखंड अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि जिले के समस्त आधार नामांकन केन्द्रांे को राजकीय कार्यालयांे मंे संचालित किया जाना सुनिश्चित करने के साथ समय-समय पर मोनेटरिंग करें। मोनेटरिंग के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के कर्मचारी को उपयोग मंे लिया जा सकता है। इधर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि ई-मित्र केन्द्रांे पर कंप्यूटराइज्ड रसीद आवश्यक रूप से प्राप्त करें। ई-मित्र पर संपादित किए जाने वाले कार्याें की रेट लिस्ट संबंधित केन्द्र पर अंकित हैं, उसके अनुसार भुगतान करें।

सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश, आठ कार्मिकांे को नोटिस जारी

उपखंड अधिकारी ने बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
                बाड़मेर, 18 जुलाई। बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे मंगलवार को उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नगर परिषद के आयुक्त श्रवण विश्नोई को सुधार के निर्देश दिए गए। इधर, जिला कलक्टर के निर्देशानुसार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नहीं किए जाने पर आठ कार्मिकांे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को वार्ड 34, 36, 26, 25, 37,39, 2,25, हाई स्कूल रोड़, स्टेशन रोड़, कलेक्ट्रेट, नेहरू युवा केन्द्र के पास जैसलमेर रोड़, महावीर पार्क समेत कई स्थानांे पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानांे पर कचरे के ढेर, कचरा पात्र भरे एवं नालियां ओवरफ्लो मिली। संबंधित जमादारांे एवं सफाई निरीक्षकांे से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया। इसको गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्रवण विश्नोई को सफाई व्यवस्था मंे सुधार करने के निर्देश दिए गए। उपखंड अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को विभिन्न अधिकारियांे की ओर से सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे को वार्ड आंवटित कर संबंधित जमादार की उपस्थिति मंे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। इसकी पालना नहीं करने पर बाड़मेर तहसीलदार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी, नायब तहसीलदार प्रथम एवं द्वितीय तहसील कार्यालय,बाड़मेर, नायब तहसीलदार उपखंड अधिकारी कार्यालय, भू-अभिलेख निरीक्षक रणछोड़दास सोनी एवं बाड़मेर शहर पटवारी ओमप्रकाश को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। इनको तीन दिन मंे स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए है, इसकी पालना नहीं करने पर जिला कलक्टर को इनके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अभिशंषा कर दी जाएगी।

किस अधिकारी को कौनसे वार्ड का जिम्मा : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी को वार्ड 25,26,34, बाड़मेर तहसीलदार गोपालसिंह मीणा को वार्ड 12,13,15, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता महेश शर्मा को वार्ड 5,6,8,39, डिस्काम के सहायक अभियंता बी.एल.परिहार को वार्ड 7,9,10,11, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता छगनलाल खत्री को वार्ड 14,16,17,18, रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी कंवराराम को वार्ड 1,2,3,4,24, नायब तहसीलदार प्रथम बाड़मेर तहसील धर्मेन्द किशोर को वार्ड 31,32,33,40, नायब तहसीलदार उपखंड अधिकारी कार्यालय बाड़मेर सवाईसिंह को वार्ड 19,27,28,29,30, भू अभिलेख निरीक्षक रणछोड़दास सोनी को वार्ड 20,21,22,23 तथा बाड़मेर पटवारी शहर ओमप्रकाश को लबेला पान दुकान से कलेक्ट्रेट परिसर तक संबंधित वार्ड के जमादार की उपस्थिति मंे सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

सोमवार, 17 जुलाई 2017

ग्रामीण इलाकांे मंे मंगलवार को 9 से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

                बाडमेर, 17 जुलाई। सहायक अभियंता ग्रामीण कार्यालय के अधीनस्थ 33 केवी उप चौकियांे से जुड़े क्षेत्रांे मंे मंगलवार को प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक विद्युतापूर्ति बंद रहेगी।

                डिस्काम के सहायक अभियंता भजनलाल ने बताया कि मंगलवार को चौहटन चौराहा, निम्बड़ी, सुजाननगर, सनाउ, धारासर,चाडी मंे 400 केवी के निर्माण कार्य के कारण सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विद्युतापूर्ति बंद रहेगी। उन्हांेने बताया कि इन उप चौकियांे से निकलने वाले 11 केवी फीडरांे से जुड़े हुए गांवांे की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

जिला महिला सहायता समिति की बैठक 19 जुलाई को

                बाडमेर, 17 जुलाई। जिला महिला सहायता समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 19 जुलाई को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने दी।

डायन-प्रताड़ना निवारण अधिनियम संबंधित कार्यशाला 21 को

                बाडमेर, 17 जुलाई। राजस्थान डायन-प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2015 एवं नियम 2016 के प्रावधानांे की पालना एवं पीड़िता के पुर्नवास के संबंध मंे जिला स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट सभागार में किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि यह प्रशिक्षण नई दिल्ली की पीएलडी संस्था की ओर से दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जिला विधिक सेवा, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, विद्युत निगम, शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं आपूर्ति, जलदाय, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : गुप्ता

परेउ मठ मंे हुआ पौधारोपण
                बाड़मेर, 17 जुलाई। पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। हरियाली होगी तो शुद्ध वातावरण मिलेगा। व्यक्ति एक-एक पौधा लगाएं और उसकी सेवा अपने परिवार के सदस्य की तरह करें। आरडीओ के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने सोमवार को परेउ मठ मंे केयर्न आयल एवं गैस तथा आरडीओ की ओर से आयोजित पौधारोपण समारोह के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर राजेश गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर के शुष्क वातावरण के लिए पौधारोपण वरदान है। उन्हांेने आमजन से अधिकाधिक पौधारोपण करने का अनुरोध किया। इस दौरान परेउ मठ के महंत औंकार भारती ने ग्रामीणांे से अपने घर मंे पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। उन्हांेने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि सभी लोगों को पर्यावरण पर जागरूक करें, तभी आने वाले समय में हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। परेउ मठ मंे 500 पौधे लगाए गए। इसके अलावा नोडल अधिकारी महेश शर्मा के निर्देशन मंे आठ विद्यालयांे मंे पौधारोपण के लिए 20-20 पौधे वितरण करने के साथ उनकी देखभाल करने की शपथ दिलाई गई।





शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने के निर्देश

          बाड़मेर, 17 जुलाई। सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने सभी अधिकारियों एवं सहकारी संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटान में किसी भी स्तर पर कौताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटान में प्रगति की समीक्षा करें।
                प्रमुख शासन सचिव कुमार सोमवार को शासन सचिवालय में विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के स्तर पर प्राप्त हुई शिकायतों के निवारण के संबंध में प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निपटान में गुणवत्ता को भी ध्यान में रखा जाए ताकि शिकायत कर्ता को बार बार शिकायत को रिओपन नहीं करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान सम्पर्क पर 6 माह से लंबित शिकायतों का निपटारा कल तक पूर्ण कर लिया जाए। प्रमुख शासन सचिव ने विभागीय अधिकारियों एवं अपेक्स संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों के निपटारा करने के लिए शिकायतों की मैपिंग के लिए शिकायतों का वर्गीकरण करें और उसके अनुरूप उत्तरदायी अधिकारियों को चार स्तरों में नामित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि नामित अधिकारियों के एसएसओ आईडी बनाकर उनके संबंध में समस्त आवश्यक विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। कुमार ने सभी केन्द्रीय सहकारी बैंकों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि वे सभी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों की सूचना को संकलित कर पोर्टल पर मैपिंग के कार्य को पूर्ण कर लें। 

                उन्होंने केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं प्राथमिक भूमि विकास बैंकों की वसूली प्रगति की समीक्षा करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान, मुख्य अंकेक्षक श्रीमती अनिता कौशिक समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्त विभाग निर्धारित समयावधि मंे आवंटित लक्ष्य अर्जित करें : नकाते

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा
                बाड़मेर, 17 जुलाई। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत समस्त विभाग उनको आवंटित किए गए लक्ष्य निर्धारित समयावधि मंे अर्जित करें। इसके लिए कार्य योजना बनाने के साथ समन्वित प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। उन्हांेने अस्पतालांे मंे संसाधनांे एवं लेबर रूम वगैरह संबंधित सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्राथमिकता से विद्युत कनेक्शन जारी करने के साथ निष्क्रिय एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे को भी हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बीस सूत्री कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करने के निर्देश दिए,ताकि बिन्दुवार मासिक प्रगति प्रदर्शित हो सकें तथा वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों की प्रगति रिपोर्ट भी यथा समय प्रेषित कर दे ताकि उनको रैकिंग मिल सकें। बैठक के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में माह जून 2017 तक अर्जित की गई उपलब्धियों की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इस दौरान महात्मा गांधी नरेगा, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, सबके लिए आवास, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, अनुसूचित जाति परिवारांे को ऋण, छात्रवृति वितरण, बाल कल्याण, बस्ती सुधार कार्यक्रम, वन संरक्षण एवं वन वृद्वि, ग्रामीण सड़क तथा ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न बिन्दूआंे की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को निर्धारित लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी ताराचन्द चौहान ने जून माह तक विभिन्न विभागों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की जानकारी कराई। उन्होने कहा कि जिन विभागांे को लक्ष्य आवंटित नहीं हुए है अथवा पूर्ण होने की संभावना नहीं है वे इस बारे मंे अवगत करवाएं ताकि लक्ष्य संशोधित किए जा सके। बैठक में नगर परिषद बालोतरा आयुक्त शिवपालसिंह, अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम एम.एल. जाट, अधिशाषी अभियन्ता सानिवि सी.एल.खत्री, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक घनश्याम गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



जिला कलक्टर ने दिए बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कांे को दुरस्त करवाने के निर्देश

बाड़मेर एवं बालोतरा मंे रात के समय होगी मुख्य सड़कांे की सफाई
                बाड़मेर, 17 जुलाई। बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र मंे मुख्य सड़कांे पर रात्रि के समय सफाई करवाई जाए। गौरव पथ के निर्माण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। इसका थर्ड पार्टी वेरीफिकेशन भी करवाया जाएगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही। जिला कलक्टर ने क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से दुरस्त करवाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बारिश के मौसम के मददेनजर मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए समुचित इंतजाम किए जाएं। उन्हांेने फोगिंग करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमंे सुधार लाने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि अगर कहीं पर पानी भराव है तो पंप लगाकर उसकी निकासी की जाए। उन्हांेने कचरा पात्रांे की नियमित सफाई करने एवं सड़क निर्माण के साथ नालियांे का निर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर एवं बालोतरा मंे डेªनेज मास्टर प्लान बनाने के भी निर्देश दिए। उन्हांेने गेहूं रोड़ पर अतिक्रमण हटाने, आवारा पशुआंे की धरपकड़ करवाने, चिकित्सालय मंे पौधारोपण करवाने एवं सौन्दर्यकरण करवाने को कहा। जिला कलक्टर नकाते ने समाचार पत्रांे मंे प्रकाशित समाचारांे के संबंध मंे भेजे गए पत्रांे का समय पर प्रत्युतर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर को ग्रामीण सड़कांे की मरम्मत करवाने एवं नदी-नालांे पर खतरे के निशान संबंधित बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय मंे चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित रखने एवं नियमित रूप से निरीक्षण के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजनान्तर्गत विद्युत कनेक्शन का कार्य प्रारंभ करवाने, जीएलआर की सफाई करवाने एवं पानी के अवैध कनेक्शनांे की रोकथाम के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने डिस्काम, नगर परिषद, रूडिप एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को रोड कटिंग के संबंध मंे सहमति निर्धारित करते हुए आगामी बैठक मंे समुचित सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार सूचना देते हुए इसका प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग जीतेन्द्रसिंह नरूका, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस.पी.दीप्पन, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई, रूडिप के अधीक्षण अभियंता बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने भोजारिया में लगाई रात्रि चौपाल

ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत सर्वे किया जाकर सभी वंचित ढाणियों को जोडने के निर्देश
बाड़मेर, 14 जुलाई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को चौहटन तहसील के भोजारिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
भोजारिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतिकरण योजना के तहत सर्वे करवाया जाकर सभी पात्र वंचित ढाणियों को जोडने के निर्देश दिए। उन्होने शोभाला जेतमाल में स्वीकृत जी.एस.एस. का कार्य पूरा करवाया जाकर जी.एस.एस. को 31 मार्च तक चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होने शौभाला में अनियमित विद्युत आपूर्ति की शिकायत पर तीन दिन में विद्युत आपूर्ति दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने तमाची की गफन भोजारिया में 2 कुओं को गहरा कर उसमें सिंगल फ्रेस मोटर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि सुचारू जलापूर्ति की जा सकें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को किफायत नगर भोजारिया से नया भोजारिया, भभूते की ढाणी से रमजान की गफन आदि क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सडकों के पेचवर्क का कार्य अक्टूबर माह तक पूरा कराने को कहा। साथ ही उन्होने लखे का तला से सज्जन का पार मिसिंग लिन्क रोड कार्य को वरीयता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0शि0 को उच्च प्राथमिक विद्यालय राणातली एवं तमाची की गफन भोजारिया में विद्यार्थियों की संख्या के मद्दे नजर अतिरिक्त शिक्षक लगाने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दोरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होेने वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत अधिकाधिक पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकरण कराने को कहा। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने तथा प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण करवाकर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा।

बीएलओ बैठक शनिवार को

          बाड़मेर 14 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान 1 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है।

          उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वृहद मतदाता पंजीयन अभियान के संबंध मंे विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर के समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भगवान महावीर टाऊन हाल में रखी गई है। उन्हांेने समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारी उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक रविवार को

          बाड़मेर 14 जुलाई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दोपहर 2 बजे रखी गई है।

          जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

विश्व कौशल दिवस पर शनिवार को होंगे कई कार्यक्रम

          बाड़मेर 14 जुलाई। विश्व कौशल दिवस पर राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से शनिवार को कई कार्यक्रमांे का आयोजन किया जाएगा।

          जिला प्रबंधक मुकेश व्यास ने बताया कि विश्व कौशल दिवस के उपलक्ष्य मंे जिले के विभिन्न पंचायत समिति मुख्यालयांे पर संचालित कौशल विकास शिविरांे मंे कौशल विकास संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उनके मुताबिक जिला स्तर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाश स्किल एवं केयर्न इंडिया इंटरप्राइजेज सेंटर तथा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

बारिश के दौरान समुचित पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

          बाड़मेर 14 जुलाई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बारिश के दौरान उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदारांे एवं विकास अधिकारियांे को संबंधित क्षेत्र मंे रहने के साथ किसी भी संभावित आपदा की स्थिति मंे समस्त वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

          जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को निर्देश दिए है कि वे स्वयं निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के साथ आपदा प्रबंधन के लिए लगाए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को सजग तथा सतर्क रहने के लिए पाबंद करें। अगर कहीं पर सड़क टूटने अथवा अन्य किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो तत्काल राहत इंतजाम सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए  है कि कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष से कहीं भी आपदा की स्थिति के बारे में सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा पानी भराव वाले संभावित स्थलों पर वैकल्पित व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए।  सभी विभागीय अधिकारियांे को आपस में समन्वय रखने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए अपडेट रहने के निर्देश दिए गए है।

बाल विकास के लिए पोषाहार वितरण की शुरूआत सराहनीय पहल : नकाते

जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पोषाहार वाहन को रवाना किया
          बाड़मेर, 14 जुलाई। बाल विकास के लिए पोषाहार वितरण की शुरूआत सराहनीय पहल है। इससे बच्चांे को पोषक तत्व युक्त आहार मिल सकेगा। इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित रखने के साथ नियमित रूप से मोनेटरिंग की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर केयर्न इंडिया एवं वेदांता की ओर से बाल पोषाहार वितरण कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर यह बात कही। इसके तहत बाड़मेर जिले के 50 नंदघरांे मंे प्री पैक फुड निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते एवं केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल ने पोषाहार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

          इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सरकारी योजनाआंे की क्रियान्विति मंे प्राइवेट संस्थाआंे की भागीदारी से अधिकाधिक लोगांे को इसका फायदा मिलेगा। उन्हांेने जन कल्याणकारी योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे सहयोग के लिए सीएसआर पार्टनर्स से आगे आने की अपील की। जिला कलक्टर ने कहा कि गुणवत्ता युक्त पोषाहार वितरण के साथ आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के सीएसआर हेड मनोज अग्रवाल ने कहा कि आमतौर पर बाल्यवस्था मंे बच्चांे को पोषक तत्व नहीं मिलने के कारण उनकी विकास की गति प्रभावित होती है। उन्हांेने नए भारत के निर्माण मंे पोषक तत्वांे युक्त पोषाहार वितरण की शुरूआत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्हांेने कहा कि पूरे देश मंे 4 हजार आंगनबाड़ी केन्द्र नंद घर मंे रूप मंे बनाए जा रहे है। यह बेहद खुशी की बात है कि बाड़मेर मंे 50 नंदघर बनाए गए है। साथ ही पोषाहार वितरण की शुरूआत भी बाड़मेर से हो रही है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने केयर्न इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर हुए एमओयू के तहत बाड़मेर जिले मंे यह शुरूआत की गई है। नौनिहालांे को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इस अवसर पर केयर्न इंडिया के उप महाप्रबंधक सारस्वत कुलश्रेष्ठ, मैनेजर सीएसआर सी.पी.राजावत, कंसलटेंट सीएसआर भानूप्रतापसिंह, सहायक प्रबंधक डा.यू.बी.द्विवेदी, अविनाश रावल, भूवनेश पाठक, प्रज्ञा दिक्षित, अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, सोनाराम चौधरी समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...