शनिवार, 18 मार्च 2023

थार महोत्सव 2023 शोभायात्रा में थारवासियों का उमड़ा हुजुम

विक्रम सिंह सोलंकी थार श्री एवं कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया बनी संयुक्त थार सुन्दरी

रस्साकस्सी, दादा-पोता दौड़ सहित प्रतियोगिता में दिखा अपार उत्साह
बाडमेर, 18 मार्च। जिले की लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले थार महोत्सव 2023 का शुभारम्भ शनिवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।
राजस्थान गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोकबंधु, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया स शोभायात्रा में सभी विभागीय अधिकारी, जिला प्रशासन समेत कई गणमान्य नागरिको ने भाग लिया।
शोभायात्रा में सबसे आगे थार महोत्सव 2023 के बेनर के साथ कलाकार तथा उनके पीछे सीमा सुरक्षा बल के सजे धजे ऊँट, हाथी, घोड़े, बीएसएफ के बैण्ड दल, ढोल थाली एवं नगाड़े बजाते स्थानीय एवं विभिन्न प्रान्तों से आये कलाकार एवं रंग बिरंगी पोशाकों में सिर पर मंगल कलश लिए महिलाएं एवं बालिकाएं चल रही थी। इसी प्रकार गैर दल, ऊँट गाडों पर सवार लोक कलाकार गाते बजाते चल रहे थे। शोभा यात्रा का आम जन में खासा उत्साह देखा गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा गांधी चौक, अहिंसा सर्किल एवं नेहरू नगर पुलिया होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची।
शोभायात्रा के आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया। इसके बाद विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सिलसिला शुरू हुआ। फकीरा खां द्वारा राजस्थानी गीत आओ नी पधारो म्हारो देश ने शमा बांध दिया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में कैमल टैटू शो आयोजित हुआ, जिसमें बीएसएफ जवानों द्वारा ऊंटों के साथ रोचक मुकाबलों का प्रदर्शन किया तथा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अगली कड़ी में आयोजित साफा बांध प्रतियोगिता में जसवंत सिंह प्रथम स्थान पर रहें। संयुक्त परिवार के प्रतीक दादा पोता दौड प्रतियोगिता में मूलाराम और उनके पोते महिपाल को प्रथम स्थान मिला। पति-पत्नी दौड प्रतियोगिता में हेमाराम व उनकी धर्मपत्नी मधु प्रथम स्थान पर रहे। पणिहारी मटका दौड प्रतियोगिता में चुंकी को प्रथम स्थान पर मिला। रस्सा कसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के जिला प्रशासन टीम एवम् महिला वर्ग में गोमती एंड टीम विजेता रही। विजेता रहे प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं की कड़ी में सर्वाधिक लोकप्रिय थार श्री एवं थार सुन्दरी प्रतियोगिता के प्रति
दर्शकों का काफी उत्साह रहा। इस वर्ष का थार सुन्दरी का खिताब कोमल सिद्ध और तनु फुलवरिया को संयुक्त रूप से जबकि थार श्री विक्रम सिंह सोलंकी चुने गये। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रतियोगिता समन्वयक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी और ओम जोशी द्वारा किया गया।
-0-






































शुक्रवार, 17 मार्च 2023

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक आयोजित

बाडमेर, 17 मार्च। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला कलेक्टर ने पेयजल परिवहन, पशु शिविरों, चारा डिपों एवं एसडीआरएफ मद से करवाई गई सड़क निर्माण पर चर्चा करते हुए विपत्रों को सत्यापित कर भुगतान करने के निर्देश दिये।
इस बैठक के दौरान जिला पुलिस उप अधीक्षक नरपत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 को

बाड़मेर, 17 मार्च। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 21 मार्च को प्रातः 10 बजे दोपहर 12 बजे तक वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित  बिन्दुओं पर समीक्षा एवं बजट घोषणा भूमि आवंटन, अस्थाई भवनों की व्यवस्था, पीएलपीसी, संपरिवर्तन, स्वामित्व योजना, विशेष गिरदावरी व राजस्व वसूली पर विशेष चर्चा की जायेगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में समस्त संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

पैकेजिंग डिंªकिंग वॉटर व रेडी टू सर्व फ्रूट डिंªक के लिए नमूने जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 17 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रक जयपुर एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही जारी है। जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ व गिरधारीराम द्वारा गाय के दूध, पैकेजिंग ड्रिंकिंग वॉटर और रेडी टू सर्व फ्रूट ड्रिंक के नमूने लिये गये। इन नमूनों को जांच हेतु जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

थार महोत्सव-2023 का आगाज शनिवार से

18 से 20 मार्च रहेगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

घुड़ दौड़, कैमल टेटू शौ एवं विराट कवि सम्मेलन रहेगें आकर्षण का केन्द्र
बाड़मेर, 17 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव-2023 समारोह का शुभारंभ शनिवार को गांधी चौक से प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को प्रातः 8 बजे बाड़मेर में गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ होगा, जिसके प्रातः 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कैमल टैटू शो एवं रोचक मुकाबले होगें साथ ही थार सुन्दरी-थार श्री, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड, पणिहारी मटका दौड़, रस्साकसी एवं साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे तिलवाड़ा पशु मेला का शुभारम्भ किया जाएगा तथा सांय 5 बजे आदर्श स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों द्वारा गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात्रि 9 बजे विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य ख्यातनाम कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।
थार महोत्सव के दूसरे दिन 19 मार्च को प्रातः 9 बजे मांडना, रंगोली, मेंहदी एवं रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 बजे युवा संवाद के साथ दोपहर 12 बजे जायकों राजस्थान रो तथा सांय 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही सांय 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में म्यूजिकल नाइट तथा चौहटन व शिव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकार शामिल होगें।
थार महोत्सव के अन्तिम दिन 20 मार्च को प्रातः 6 बजे चौहटन सर्किल से सर्किट हाऊस तक मैराथन दौड़, सांय 4 बजे तिलवाड़ा पशु मेले में घुड़ दौड़ का आयोजन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा तथा सांय 5ः30 बजे महाबार में ढोल वादन एवं ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ सांय 6ः30 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें पदमश्री अनवर खान, स्थानीय लोक कलाकार एवं देश भर के जाने-माने सांस्कृतिक नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देगें।
-0-

गुरुवार, 16 मार्च 2023

थार महोत्सव को लेकर रोड़ शो का हुआ आयोजन

पीले चावल देकर दिया कार्यक्रम में न्यौता

बाड़मेर, 16 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरूवार को सांय थार महोत्सव में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांधी चौक से अंहिसा चौराहे तक रोड़ शो निकाला गया। 

इस दौरान नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी, थार श्री विजय गर्ग, थार सुन्दरी चंचल जांगिड़ समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन को पीले चावल व पेम्पलेट देकर थार महोत्सव-2023 के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया। इस दौरान थार महोत्सव को लेकर आमजन में उत्साह का माहौल दिखा।

इससे पूर्व प्रेमसिंह निर्मोही के निर्देशन में एड्स एक महामारी नुक्कड़ नाटिका का गांधी चौक में प्रर्दशन कर आमजन को एड्स के संबंध में जागरूक किया गया।

-0-












आहरण एवं वितरण अधिकारियों को राज्य बीमा परिपक्वता के क्लेम फार्म भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 16 मार्च। जिन राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों की जन्मतिथि 01 अप्रेल, 1963 से 31 मार्च, 1964 बीच हैं, उनकी राज्य बीमा पॉलिसी एक अप्रैल, 2023 (सेवानिवृति तिथी अप्रैल, 2023 से मार्च, 2024 के बीच हैं) को अन्तिम भुगतान हेतु परिपक्व हो रही हैं।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले के ऐसे समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को माह अप्रेल, 2023 के प्रथम सप्ताह में राज्य बीमा पॉलिसी को अन्तिम भुगतान किया जाना हैं। ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों को उनके मोबाईल पर एसएमएस एवं पत्र तथा समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है। उन्होंने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ राज्य कर्मचारियों के दावा शत् प्रतिशत ऑनलाईन नहीं कराने से उनके भुगतान में विलम्ब हो रहा है जिससे ब्याज व अन्य के उतरदायित्व की जिम्मेवारी आहरण एवं वितरण अधिाकारी की रहेगी। इसे वित्त विभाग द्वारा इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरखारीराम गोदारा ने बताया कि राज्य बीमा अन्तिम भुगतान दावों की प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से न्यु एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के साथ दस्तावेज यथा मूल पॉलिसी, प्रथम कटौती से अन्तिम कटौती तक की प्रमाणित पासबुक सेवाकाल विवरण (परिशिष्ट क) स्केन किया जाना हैं। उन्होंने जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को अपने अधीन ऐसे कर्मचारियों व अधिकारियों के राज्य बीमा पॉलिसी के अन्तिम भुगतान के दावे तैयार कर 20 मार्च तक आवश्यक रूप से न्यु एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के साथ दस्तावेज यथा मूल पॉलिसी, प्रथम कटौती से अन्तिम कटौती तक की प्रमाणित पास बुक, सेवाकाल का विवरण (परिशिष्ट ‘क‘) स्केन करवाकर भिजवाने के निर्देश दिये।
-0-

अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू

बाड़मेर, 16 मार्च। भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 02ध्2023 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण शुक्रवार, 17 मार्च से शुरू हो रहा है।

विंग कामांडर अभिषेकसिंह ने बताया कि इस भर्ती हेतु इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला अभ्यार्थी भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। अभ्यार्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए शुक्रवार, 17 मार्च, 2023 को प्रातः 10 बजे से 31 मार्च, 2023 सांय 05 बजे तक वेबसाईट पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है।
उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला अभ्यार्थी ही इस भर्ती के लिए पात्र होगें। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अग्रेंजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरींग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यार्थी आवेदन के पात्र है।
-0-

परिवेदनाओं का हो गुणवतापूर्ण निस्तारण - बन्धु

जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
मुख्य सचिव वर्चुअल मौजूद रही
बाड़मेर, 16 मार्च। आमजन की जनसुनवाई की त्रिस्तरीय व्यवस्था के अन्तर्गत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता आयोजित  की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने परिवादो को गम्भीरता से सुना। वही मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा वीसी से जुडी रही।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त माध्यम है।
    इस दौरान मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में शून्य परीवेदना प्राप्त होने को गंभीरता से लिया और भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा। साथ ही जनसूनवाई का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
      इस पर जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई में बार बार आने वाली शिकायतो को सूची बद्ध कर और उनकी प्रभावी मोनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु जनसुनवाई में आई सभी परिवादों की विस्तार से सुनवाई की एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।  
  जिला कलेक्टर ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण एक सप्ताह में निपटाएं जाए। इस दौरान जनसुनवाई में आए सभी परिवादियो की एक-एक परिवेदना को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों में एक सप्ताह में बेदखली की कार्यवाही करने की हिदायत दी। इस दौरान जनसुनवाई में कुल 63 परिवाद पेश हुए।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए सभी परिवादों की एक-एक परिवेदना को देखा तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय पक्ष से जानकारी ली।
    इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आंनद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह भाटी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-








बुधवार, 15 मार्च 2023

थार महोत्सव के साथ रहेगी राजस्थान संस्कृति महोत्स्व की धूम

तीन दिन तक बहेगी कला और संस्कृति की धारा

जिला कलेक्टर ने दिया तैयारियो को अंतिम रूप
बाड़मेर, 15 मार्च। जिले में लोक कला, संस्कृति, इतिहास, पर्यटन एवं हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थार महोत्सव के साथ राजस्थान संस्कृति महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बुधवार को महोत्सव की तैयारियो की विस्तृत समीक्षा की।
      इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि थार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाए और इसके हर आयोजन में जिले की स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।जिला कलक्टर लोक बंधु ने थार महोत्सव समारोह के दौरान आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उद्यमियों एवं स्वंय सेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 18 मार्च को प्रातः 8 बजे बाड़मेर में गांधी चौक से शोभा यात्रा के साथ होगा, जिसके प्रातः 10 बजे आदर्श स्टेडियम पहुंचने पर कैमल टैटू शो एवं रोचक मुकाबले होगें साथ ही थार सुन्दरी-थार श्री, दादा-पोता दौड़, पति-पत्नी दौड, पनिहारी मटका दौड़, रस्साकसी एवं साफा बांधो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे तिलवाड़ा पशु मेला का शुभारम्भ किया जाएगा जिसमें घुड़ दौड़ मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा तथा सांय 5 बजे आदर्श स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों द्वारा गैर नृत्य प्रदर्शन तथा रात्रि 9 बजे विराट राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इस विराट कवि सम्मेलन में डॉ. कुमार विश्वास एवं अन्य ख्यातनाम कवि अपनी कविता का पाठ करेंगे।
थार महोत्सव के दूसरे दिन 19 मार्च को प्रातः 9 बजे मांडना, रंगोली, मेंहदी एवं रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता तथा स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जाएगा। 11 बजे युवा संवाद के साथ दोपहर 12 बजे जायकों राजस्थान रो, सांय 7 बजे आदर्श स्टेडियम बाड़मेर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वही सांय 7 बजे शहीद भगतसिंह स्टेडियम बालोतरा में म्यूजिकल नाइट तथा चौहटन व शिव में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकार शामिल होगें।
थार महोत्सव के अन्तिम दिन 20 मार्च को प्रातः 6 बजे मैराथन दौड़, सांय 5ः30 बजे ढोल वादन एवं ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता के साथ सांय 6ः30 बजे महाबार के धोरों पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा जिसमें पदमश्री अनवर खान, स्थानीय लोक कलाकार एवं देश भर के जाने-माने सांस्कृतिक नर्तक दल अपनी प्रस्तुति देगें।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस पर सूचना केन्द्र मंे हुआ प्र्रदर्शनी का आयोजन

उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे के प्रति जागरूक करे - पुरोहित

बाड़मेर, 15 मार्च। उपभोक्ताआंे को उनके अधिकारांे की जानकारी देकर जागरूक बनाने के लिये समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए ताकि उनके अधिकारांे का हनन नहीं हो। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने उपभोक्ताओं के अधिकारों की चर्चा करते हुए बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए विधि द्वारा क्षतिपूर्ति पाने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, सूचित किये जाने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं चयन का अधिकार प्रदान किये गये है। इस दौरान उन्होनें डेयरी के अधिकारियांे को दूध की गुणवत्ता की जांच कराने की प्रक्रिया से आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए तथा उन्हांेने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें कहा कि जानकारी के अभाव मंे उपभोक्ताआंे को उनके अधिकार नहीं मिल पाते है तथा समय-समय पर विभिन्न गतिविधियांे के जरिए बाजार मंे उपभोक्ताआंे के साथ होने वाली धोखाधड़ी, मिलावटी सामान, कम नाप-तौल, गारंटी के बाद सेवाएं नहीं मिलने के बारे मंे उपभोक्ताआंे को जागरूक करने का प्रयास किया जाए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को खाने-पीने की वस्तुआंे, पेट्रोल मंे मिलावट के बारे मंे आमजन को सहज एवं सरल तरीके अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से उपभोक्ताआंे एवं उनके विभागांे की भूमिका के बारे मंे बताया गया। इससे पहले अतिरिक्त जिला कलेक्टर पुरोहित ने सूचना केन्द्र मंे विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मंे प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर पुरोहित ने प्रदर्शनी मंे विभिन्न विभागांे की ओर से स्थापित किए गए काउंटरांे एवं उपभोक्ताआंे के अधिकारांे के बारे मंे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदर्शनी में डेयरी की ओर से शुद्ध दूध की जॉच करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थाें की जांच, डिस्कॉम की ओर से विद्युत मीटर की जांच, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषाहार, रसद विभाग की ओर से पोस मशीन से खाद्य सामग्री वितरण के बारे मंे काउंटर स्थापित कर जानकारी दी गई। इसी तरह गैस एजेन्सियों की ओर एलपीजी सलेण्डर के उपभोग, ईधन की बचत कीे जानकारियां दी गई। प्रदर्शनी में उपभोक्ताओं ने सम्मिलित होकर उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
इस के पश्चात सूचना केन्द्र में थीम  Empowering Consumers Through Clean Energy Transitions  पर उपभोक्ताओं को जागृत करने, उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने, उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके गुणवता की जांच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी करवाने हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।
-0-

मंगलवार, 14 मार्च 2023

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान बालोतरा में मिठाई एवं धोरिमन्ना में दूध के नमूने लिए

बाड़मेर, 14 मार्च। जिला कलेक्टर लोक बंधु के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है जिसके तहत जिले में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारी राम द्वारा बालोतरा से दही, रसगुल्ला, कलाकंद और मावा चक्की के नमूने लिए गए और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड द्वारा धोरीमना से गाय के दूध के दो और घी का एक नमूने लिए गया। इन नमूनों को जांच हेतु जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिन खाद्य कारोबारकर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी
-0-

दलित एवं आदिवासी युवाओं के विकास के साथ ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

बाड़मेर, 14 मार्च। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बाड़मेर की ओर से स्टेशन रोड़ स्थित होटल कलिंगा पैलेस में डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना- 2022 अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित ने बताया कि इस योजना की शुरुआत करके दलित एवं आदिवासी वर्ग के लोगों को व्यापारिक वर्ग की मुख्यधारा में जोड़ने का अनुपम कार्य राज्य सरकार द्वारा किया गया है। योजना से लक्षित वर्ग के लोगों को स्वरोजगार एवं निवेश के नवीन अवसर मिलेंगे जिससे समाज का सर्वांगीण विकास होगा।
इस दौरान जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम ने कार्यशाला में वीडियो एवं पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजना के प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध करवाई एवं साथ ही ईमानदारी पूर्वक बैंक से लोन लेने और समय पर चुकारा करने के लिए उपस्थित उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। इस योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों को मार्जिन मनी (कैपिटल सब्सिडी), ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई का गारंटी कवरेज उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना में 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 9 फीसदी ब्याज अनुदान, 5 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा 10 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं अधिकतम 25 लाख रुपए या प्रोजेक्ट लागत का 25 फीसदी तक मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान किया गया है। योजना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के निवेशकों को नए उद्योग लगाने एवं विस्तार विविधिकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए विनिर्माण, सेवा क्षेत्र एवं व्यापार के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
कार्यशाला में लीड बैंक के मेनेजर गिरधारी लाल, सहायक प्रबंधक रीको लालाराम, चंडीदान चारण, नरपतसिंह, हरिराम, पारसमल, लक्ष्मण वडेरा समेत 100 से अधिक युवा उद्यमियों ने भाग लिया।
-0-

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक 20 को

बाड़मेर, 14 मार्च। जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला स्तरीय शान्ति, समन्वय, सद्भावना समिति की बैठक जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार 20 मार्च को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा 19 को बाड़मेर आएगे

‘मिशन तहसील-392‘ के तहत करेगें जनसुनवाई

बाड़मेर, 14 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त उमा शंकर शर्मा रविवार, 19 मार्च से जिले की यात्रा पर रहेगें। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे तथा विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य आयुक्त, विशेष योग्यजन उमा शंकर शर्मा रविवार, 19 मार्च को दोपहर 2 बजे जयपुर से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर करेगें। वे सोमवार, 20 मार्च को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 09ः30 बजे पंचायत समिति बाड़मेर में पहुंचकर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बायतु पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे बायतु से प्रस्थान कर सांय 4 बजे गिड़ा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को गिड़ा से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें।
कार्यक्रम के तहत वे मंगलवार, 21 मार्च को प्रातः 08ः30 बजे बाड़मेर से प्रस्थान कर प्रातः 09ः30 बजे सिणधरी पहुंचकर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील-392 के तहत जनसुनवाई करेगें। इसी प्रकार वे दोपहर 12 बजे सिणधरी से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सिवाणा पहुंचकर जनसुनवाई करेगें। वे दोपहर 3 बजे सिवाणा से प्रस्थान कर सांय 4 बजे समदड़ी पहंुचकर जनसुनवाई करेगें तथा इसके पश्चात वे सांय को समदड़ी से प्रस्थान कर बाड़मेर पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेगें। शर्मा बुधवार, 22 मार्च को प्रातः 09ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विशेष योग्यजन मोबाईल कोर्ट से सुनवाई करेगें। इसके पश्चात वे सांय जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए 20 को शिव, 21 को समदडी में शिविर का आयोजन होगा

बाड़मेर, 14 मार्च। जिला कलेक्टर बाड़मेर लोक बंधु के निर्देशानुसार खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए शिविर लगाया जावेगा। इस पर व्यापारियों व खाद्य कारोबारियों का मौके पर ही शिविर में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन जारी किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार, 20 मार्च को शिव में और मंगलवार, 21 मार्च को समदडी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइसेन्स व रजिस्ट्रेशन प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता के पास होना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ता जैसे ठेले वाले, सब्जी वाले, फूड सप्लीमेंट आइटम रखने वाले व अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओ के खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे, नहीं तो उनके खिलाफ एफएसएसए एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2000 से 3000 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

आरोग्य पखवाड़ा की हो माइक्रो मॉनिटरिंग

बाड़मेर, 14 मार्च। जिला चिकित्सालय में 10 से 21 मार्च तक संचालित किए जा रहे आरोग्य पखवाड़ा-2 का मंगलवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने शिविर में आए बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की तथा समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मसूरिया व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज साथ रहे।
इस दौरान बच्चों एवं उनके परिजनों के बैठक, अल्पाहार तथा अभियान हेतु आई.सी, पीने के पानी इत्यादि व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी का बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करवाई जावे। उन्होने बताया कि ‘‘निरोगी बाड़मेर’’ अभियान के अंतर्गत ‘‘आरोग्य पखवाड़ा-2’’ का आयोजन 10 से 21 मार्च, 2023 तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लगभग 120 बच्चों को प्रतिदिन दिव्यांगजन प्रमाण-पत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाने के साथ ही आरबीएसके के 4डी से ग्रसित चिन्हित बच्चों का प्रतिदिन उपचारध्सर्जरी राजकीय जिला अस्पताल बाड़मेर व बालोतरा में करवाया जा सकता है। जिला कलेक्टर ने जिला स्तर पर निरोगी बाड़मेर के अंतर्गत आरोग्य पखवाडा-2 में प्रभावी संचालन, मोनिटिरंग एवं क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
-0-








सोमवार, 13 मार्च 2023

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल 14 मार्च को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 13 मार्च। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल मंगलवार 14 मार्च को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल मंगलवार को प्रातः 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 11 बजे कनाना पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित होने वाले शीतला माता एवं गैर नृत्य-2023 कार्यक्रम में शिरकत करेगें। वे दोपहर 2 बजे कनाना से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

थार महोत्सव-2023 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक 15 को

बाड़मेर, 13 मार्च। जिले में थार महोत्सव का आयोजन 18 से 20 मार्च को किया जाएगा। थार महोत्सव का जिले में भव्य रूप से आयोजित किये जाने के उपलक्ष्य में आवश्यक तैयारियों एवं कार्यक्रमों के लिए समीक्षा बैठक बुधवार 15 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा।
-0-

विश्व उपभोक्ता दिवस पर प्रदर्शनी 15 को

बाड़मेर, 13 मार्च। विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च के उपलक्ष्य में उपभोक्ताओं को जागृत करने एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में अवगत कराने के उद्देश्य से बुधवार 15 मार्च को सूचना केन्द्र बाड़मेर में एक प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में उपभोग्य वस्तुओं के माप के तरीके, गुणवता की जॉच की प्रक्रिया, सेवाओं में दोष के प्रकार बताने आदि से संबंधित व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित क्रिया-कलापों की सहज, सरल एवं सुस्पष्ट ढंग से जानकारी देने हेतु प्रातः 9 बजे से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए है।
-0-

01 से 12 मार्च तक लिए गये 41 नमूनों को जांच हेतु भेजा प्रयोगशाला

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्रवाई लगातार जारी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावट खोरों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी है। जिसमें बाड़मेर जिले में 01 से 12 मार्च तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारी राम द्वारा 20 नमूने लिए गए और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड द्वारा  21 नमूने लिए गए कुल 41 नमूने लिए गए तथा नमूनों को जांच हेतु जोधपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिनके पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी।
-0-

बजट घोषणाओं की क्रियान्विति बने सर्वोच्च प्राथमिकता

फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों की हो मॉनिटरिंग

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ की क्रियान्विति एवं फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं करें जिससे कि प्रभावी परिणाम निकले।
      कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं और फ्लैगशीप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में वीआईपी विजिट की संभावना के मध्येंजर जिलाधिकारी स्वयं बजट घोषणाओ और फ्लैगशिप योजनाओ की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर फ्लैगशिप योजनाओ के लाभान्वितो की प्रोफाइल बनाई जाए एवं उनसे सतत संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी लेकर इसे सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं पर है इसलिए इसके लाभान्वित से पर्याप्त फीड बैक लिया जाए।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ से संबंधित भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों से जुड़े प्रकरण लंबित नहीं रहे। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
  जिला कलेक्टर ने विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
  जिला कलक्टर बंधु ने संपर्क पोर्टल, सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणात्मक निस्तारण के निर्देश दिए।
  बैठक में जिला परिषद सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की टीम रवाना

बाड़मेर, 13 मार्च। राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय अन्तर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे कबड्डी, वॉलीबाल, टेबल टेनिस व शतरंज इत्यादि खेल होंगे।

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया कि इन राज्य स्तरीय अन्तर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर की तरफ से कबड्डी, वालीबाल, टेबल टेनिस, शतरंज एवं कैरम की टीमें भाग लेगी। इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का विशेष महत्व होता है। इससे खेल भावना, परस्पर सहयोग और सद्भावना को बल मिलता है। खेल शिक्षा का ही महत्वपूर्ण अंग है।
इस दौरान स्पोर्टस् प्रभारी शेलेन्द्र कुमार सैनी एवं सह प्रभारी वासु देव ने विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाते हुए समस्त टीमो में स्पोर्ट्स किट का वितरण किया तथा बताया कि विद्यार्थियों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए पाठ्यक्रम में “स्पोर्ट्स एवं योग” नामक एक प्रायोगिक विषय भी जोड़ा गया है जिससे विद्यार्थी सतत रूप से खेलकूद एवं योग से जुड़े रहे।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति उद्यम प्रोत्साहन शिविर आज होगा आयोजित

बाड़मेर, 13 मार्च। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा राज्य के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 को शुरू किया है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत पात्र आवेदकों को मार्जिन मनी (कैपिटल सब्सिडी), ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई का गारंटी कवरेज उपलब्ध करवाया जाएगा साथ ही इस योजना में 25 लाख रूपये तक के ऋण पर 9 फीसदी ब्याज अनुदान, 5 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा 10 करोड़ रूपये तक के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं अधिकतम 25 लाख रूपये या प्रोजेक्ट लागत का 25 फीसदी तक मार्जिन मनी अनुदान का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के निवेशकों को नए उद्योग लगाने व विस्तार, विविधिकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए विनिर्माण, सेवा क्षेत्र तथा व्यापार के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार 14 मार्च को स्टेशन रोड़ स्थित होटल कलिंगा पैलेस में दोपहर 01ः30 बजे से जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

बाड़मेर, 13 मार्च। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकड़ियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रड़वा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आगिनशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगांव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

31 मार्च तक फसली ऋण का चुकारा करे किसान

बाड़मेर, 10 मार्च। खरीफ फसल, 2022 हेतु वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों पेटे बकाया राशि की जमा कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है।

दी बाडमेर सैन्ट्रल कोऑपरेटिव बैंक लि0, बाडमेर के प्रबन्ध निदेशक जितेन्द्र गोदारा ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान खरीफ फसल 2022 हेतु वितरित अल्पकालीन फसली ऋण का चुकारा 31 मार्च तक किया जाना आवश्यक है। सभी ऋणी सदस्य अपनी बकाया अल्पकालीन फसली ऋण राशि अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा करवाकर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा समय पर ऋण चुकाने के लिए देय ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त कर सके। समय पर ऋण नही चुकाने की स्थिति में ऋण अवधिपार हो जायेगा, जिससे ब्याज अनुदान का लाभ प्राप्त नही होगा तथा ऋण वितरण की तिथि से तातारीख ब्याज वसूल किया जाएगा। अतः सभी ऋणी सदस्य अपनी ऋण राशि संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा करवाकर रसीद प्राप्त करे ताकि ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके।
-0-

सरकारी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर मिलेगे निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन

बाड़मेर, 10 मार्च। राज्य स्तर से प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को विडियों कोन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा की गई जिसमें विभाग द्वारा संचालित उड़ान योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया ताकि योजना का लाभ 45 वर्ष तक की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को मिल सके।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने अवगत करवाया कि 45 वर्ष तक की किशोरियों एवं महिलाओं को आंगनवाड़ी केन्द्रो और स्कूलों के माध्यम से प्रतिमाह 12 सेनेटरी नैपकीन ढाई माह की अवधि के लिए कुल 30 सेनेटरी नैपकीनों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल नहीं जाने वाली किशोरियों एवं महिलाएं अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र से निःशुल्क सैनेटरी नेपकीन प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकती है। विद्यालय जाने वाली छात्राओं को उनके स्कूल में ही सैनेटरी नेपकीन का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सोमेश्वर देवड़ा ने बताया कि राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित उड़ान योजना का उद्देश्य महिलाओं में माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेहतमंद उपाय जैसे सेनेटरी नैपकीन आदि को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए आंगनवाडी केन्द्रो व स्कूलो में निःशुल्क सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया जा रहा है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...