गुरुवार, 16 जनवरी 2020

बायो डायवर्सिटी पर शोध करने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति


विज्ञान प्रौद्योगिकी की वेबसाइट पर शीघ्र होंगे ऑनलाइन आवेदन
                बाडमेर, 16 जनवरी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष, श्री जी.वी. रेड््डी ने गुरूवार को बताया कि राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान,पर्यावरण इत्यादि) में एम.ए. तथा एम.एस.सी. करने वाले छात्रों को बायो डायवर्सिटी में शोध करने पर 15 हजार रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
                शासन सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि विश्व में जैव विविधता में परिवर्तन हो रहा है तथा राज्य में भी जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए इस ओर शोध की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि राज्य के योग्य विद्यार्थियों को उचित प्लेटफार्म मिले इसके लिए जैव विविधता में शोध के लिए छात्रवृत्ति देने के लिए उपमु़ख्यमंत्री श्री सचिन पायलट एवं वन व पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है।
                श्रीमती सिन्हा ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शीघ्र ही विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों से आमंत्रित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जैव विविधता पर शोध का समय 6 माह का होगा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन के पश्चात जैव विविधता बोर्ड एवं विभाग के द्वारा योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। शोधार्थियों को यू.जी.सी. के मापदण्डो के अनुसार शोध कार्य करना होगा।

398 विद्यालयों में कृषि अब एक विषय नहीं संकाय रूप में होगा संचालित


                बाडमेर, 16 जनवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कृषि विज्ञान विषय को कृषि संकाय के रूप में संचालित किए जाने की स्वीेकृति जारी की गई है।
                शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य के 398 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संचालित कृषि विज्ञान विषय अब कृषि संकाय रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भी निर्देश दिए गए हैं कि कृषि को एक विषय की बजाय संकाय रूप में संचालित करने के लिए पाठ्यक्रम निर्धारण एवम अन्य आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने बताया कि कृषि संकाय रूप में 11 वीं का संचालन विद्यालयों में 2019-20 से प्रारम्भ होगा।
                उन्होंने कहा कि कृषि हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। इसे विद्यालयों में संकाय रूप में संचालित करने से विद्यार्थीयों में कृषि विषय के प्रति और रुचि जाग्रत होगी था प्रदेश के युवाओं को कृषि रोजगार में अधिक अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के सकारात्मक परिणाम आएंगे।

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान


                बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
                उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।

मतदान दिवस पर कामगारों को संवैतनिक अवकाश मिलेगा


                बाड़मेर, 16 जनवरी। बाड़मेर जिले में पंचायतीराज के तीन चरणों में होने वाले आम चुनावों के लिए मतदान दिवस पर औद्योगिक एवं वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी कामगारों को मतदान दिवस पर संवैतनिक अवकाश देय होगा।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज आम चुनाव, 2020 के लिए तीन चरणों में मतदान की तिथि 17, 22 एवं 29 जनवरी निश्चित की है। उनके मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की नयी धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को जो किसी लोकसभा या विधानसभा में निर्वाचन के लिए मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा। यह प्रावधान पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में भी लागू होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रावधानों के अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौति या कोई कमी नहीं की जाएगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया ऐसे किसी दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नही होगी तो इस बात के होते हुए भी उसके ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी। जो इस दिन उसे अवकाश मंजूर नहीं किए जाने की दशा में दी गई होती है। यदि कोई नियोजक इसका उल्लघंन करेगा तो ऐसे नियोजक पर 500 रूपयों तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संबंधित पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को प्रथम चरण के चुनाव क्षेत्र में मतदान दिवस 17 जनवरी को, द्वितीय चरण के चुनाव क्षेत्र में मतदान दिवस 22 जनवरी तथा तृतीय चरण के चुनाव क्षेत्र में मतदान दिवस 29 जनवरी के लिए उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगार को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, जो निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, उनको संवैतनिक अवकाश के लिए विनिर्दिष्ट किया गया हैं। ताकि उनके की ओर से मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सकें। 

मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित


                बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2020 के तहत तीन चरणों में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागांे, संस्थानांे एवं उपक्रमांे मंे मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हैं।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों एवं सरपंचों के लिए आम चुनाव, 2020 में प्रथम चरण मंे 17 जनवरी को मतदान दिवस होने के कारण बालोतरा, समदड़ी, गिड़ा, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, फागलिया एवं पायला कलां पंचायत समिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्हांेने बताया कि द्वितीय चरण मंे 22 जनवरी को सिणधरी, गडरारोड़, बाड़मेर ग्रामीण एवं पायला कला पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उनके मुताबिक तृतीय चरण मंे 29 जनवरी को बायतू एवं फागलिया पंचायत समिति में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुर्नमतदान होगा, उस मतदान दिवस एवं क्षेत्र एवं क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं।

पंचायतीराज चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित


                बाड़मेर, 16 जनवरी। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 को     दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया है।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए पंच एवं सरपंच के लिए मतदान 17 जनवरी, 22 जनवरी एवं 29 जनवरी को होगा। वहां संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्रों में मतदान समाप्ति पर पूर्ण होने वाली 48 घंटों की अवधि अर्थात् जिन क्षेत्रों में चुनाव 17 जनवरी को होने हैं। उन क्षेत्रों एवं ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 15 जनवरी को सायं 5 बजे से 17 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक, जिन क्षेत्रों में चुनाव 22 जनवरी को होने हैं, उन क्षेत्रों में एवं ऐसे क्षेत्रों के 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 20 जनवरी को सायं 5 बजे से 22 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक एवं जिन क्षेत्रों में चुनाव 29 जनवरी को होने है, उन क्षेत्रों में तथा ऐसे क्षेत्रों के 5 कि.मी. परिधीय क्षेत्र में 27 जनवरी को सायं 5 बजे से 29 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया हैं। उन्होंने जिले के उपखंड अधिकारियों, आबकारी जोनल मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

अन्तिम प्रशिक्षण के बाद निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ मतदान दलों की रवानगी


पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण का निर्वाचन
                बाडमेर, 16 जनवरी। पंच एवं सरपंच के प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ गुरूवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
                इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक दुर्गेश कुमार बिस्सा ने पंचायत चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होने कार्मिकों से कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सावधानी एवं पूर्ण जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान कार्मिको से रूबरू होकर उनको उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जॉच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने बताया कि जिले में प्रथम चरण में बालोतरा, गिड़ा, गुडामालानी, समदडी, कल्याणपुर, फागलिया एवं पायला कलां पंचायत समिति क्षेत्रों में 512 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि चुनाव कार्य सम्पादित करने में पूर्ण सावधानी रखें। उन्होने कहा कि मतदान से पूर्व मोकपोल जरूर करे तथा मोकपोल के बाद ईवीएम मशीन का क्लिीयर बटन दबाकर क्लियर करना ना भूले। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्य में चुनाव आयोग के निर्देशों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें।
                इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 14 जनवरी 2020

अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाडमेर, 14 जनवरी। उपखण्ड अधिकारियों की अभिशंषा सहित प्राप्त अग्नि एवं आकाशीय बिजली प्रकरणों में पीडितों को कुल 1 लाख 48 हजार चार सौ रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा अंशदीप द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सेडवा तहसील क्षेत्र में सदराम की बेरी निवासी दिनेश कुमार पुत्र सांवताराम विश्नोई को 12000, सारला निवासी रूपाराम पुत्र रामाराम जाट को 4100 तथा सरूपे का तला निवासी फोटाराम पुत्र करपाराम मेघवाल को 12000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गुडामालानी तहसील क्षेत्र में माचरों की ढाणी निवासी ईसराराम पुत्र चौखाराम जाट एवं आनन्द नगर भेडाना निवासी पदमसिंह पुत्र केसरसिंह राजपूत को 7900-7900 रूपए, बायतु तहसील क्षेत्र में नगोणी धतरवालों की ढाणी निवासी रोशन खां पुत्र ईब्राहीम खां मुसलमान को 4100, लालाला बायतु पनजी निवासी देवाराम पुत्र हुकमाराम सुथार को 8200, चौहटन तहसील क्षेत्र में शौभाला जेतमाल निवासी खमाराम पुत्र सिलाराम भील को 20200, गिडा तहसील क्षेत्र में खोथों की ढाणी निवासी चिमाराम पुत्र पुरखाराम जाट को 4100, गडरारोड तहसील क्षेत्र में देवडों की बस्ती निवासी लालकंवर पत्नी आम्बसिंह राजपूत को 4100, तामलोर निवासी आईदानसिंह पुत्र जवानसिंह जाति रावणा राजपूत को 7900 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                इसी तरह शिव तहसील क्षेत्र में धारवी कला निवासी जमाल खां पुत्र फरीद खां मुसलमान को 7900, हाथीसिंह की ढाणी निवासी मोहनसिंह पुत्र गेमरसिंह राजपूत को 12000, पाबुसर निवासी वेरीसालसिंह पुत्र पीरसिंह राजपूत को 7900, मांगिणी निवासी मेघसिंह पुत्र शेरसिंह राजपूत को 16100 तथा बाड़मेर तहसील क्षेत्र में रडवा निवासी खीरसिंह पुत्र जवारसिंह राजपुरोहित को 12000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

नीम हमीमों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु कार्यदलों का गठन


                बाडमेर, 14 जनवरी। जिला कलक्टर अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर जन स्वास्थ्य के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखे जाने की दृष्टि से अनाधिकृत रूप से कार्यरत नीम हकीमों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु जिला एवं उपखण्ड स्तर पर कार्यदलों का गठन किया गया है।
                जिला स्तरीय कार्यदल एवं उपखण्ड स्तरीय कार्यदल जिले के समस्त जिला एवं उपखण्ड स्तर पर सघन अभियान चलाकर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्यि अधिकारी बाडमेर को प्रस्तुत करेंगे।

चार पंचायत समितियों में नाम निर्देशन पत्रों की जांच, चुनाव चिन्ह आवंटित


पंचायत आम चुनाव-2020,  सरपंच व पंच निर्वाचन
                बाड़मेर, 14 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे द्वितीय चरण के तहत होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए सरपंच तथा पंच के चुनाव के लिए मंगलवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच के पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया। द्वितीय चरण में 4 पंचायत समितियों में 22 जनवरी को मतदान करवाया जाएगा तथा इसके तुरंत पश्चात मतगणना होगी। 
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले की 4 पंचायत समितियों की 121 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इनमें पंचायत समिति सिणधरी की 30, पायला कलां की 17, गड़रारोड की 37 तथा बाड़मेर ग्रामीण की 37 ग्राम पंचायतांे मंे पंच एवं सरपंच के निर्वाचन के लिए पंचायत मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई तथा नाम वापसी के पश्चात निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया गया।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि द्वितीय चरण के अन्तर्गत उक्त पंचायत समितियों में 22 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके अगले दिवस, 23 जनवरी को उप सरपंच का चुनाव होगा।

शनिवार, 11 जनवरी 2020

किसानों से सयंम की अपील, राजस्व मंत्री ने भगाराम की मृत्यु पर जताई संवेदना


                बाड़मेर, 11 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाड़मेर तथा जैसलमेर जिले के किसानों से सयंम तथा धैर्य बनाये रखने की अपील की है। उन्होने टिड्डी हमले के सदमे से किटनोद के किसान भगाराम की मृत्यु पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिजनों से संवेदना जताई है।
                राजस्व मंत्री ने कहा कि टिड्डी हमले की इस प्राकृतिक आपदा में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है तथा टिड्डी नियन्त्रण कार्य के साथ-साथ किसानांे की पूरी सहायता की जाएगी। उन्होने इस विपदा में किसानो से धैर्य तथा सयंम बनाए रखने की अपील की है। उन्होने बताया कि राम रूढा है राज नहीं। उन्होने बताया कि राज्य सरकार इसको लेकर संवेदनशीलता के साथ किसानांे को अधिकाधिक राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा कि टिड्डी प्रभावित क्षेत्रांे के किसानांे की हरसंभव मदद की जाएगी। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानांे को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कई फैसले लिए है। टिड्डी दल की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई की गई है।

टिड्डी के खराबे का किसानों को तीन दिन में मुआवजा – चौधरी


मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए की समीक्षा

                बाड़मेर, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सायं टिड्डी नियन्त्रण तथा विशेष गिरदावरी के कार्य की वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में अब तक किये गयें टिड्डी नियन्त्रण कार्याें की जानकारी दी।
                इस मौके पर राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि तीन हजार किलोमीटर क्षेत्र में टिड्डी नियन्त्रण का कार्य किया गया है। जो कि आज दिन तक एक इतिहास है। उन्होंने बताया कि बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में टिड्डी नियन्त्रण के लिए कृषि विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है तथा वे स्वयं प्रतिदिन रात्रिकाल में प्रभावित क्षेत्रांे में मौजूद रह कर टिड्डी नियन्त्रण कार्य की मोनीटरिग कर रहे है। उन्होने बताया कि 90 प्रतिशत टिड्डी नियन्त्रण का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया गया है। उन्होने बताया कि बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में टिड्डी हमले से हुए खराबे की विशेष गिरदावरी का कार्य कर लिया गया है तथा तीन दिन में किसानों के खाते में मुआवजे की राशि जमा कर दी जाएगी। उन्होने बताया कि हाल ही में सेड़वा तथा चौहटन क्षेत्र में दुबारा टिड्डी के बड़े हमले से प्रभावित खराबे का एक सप्ताह में आकलन कर इसकी भी रिर्पोट प्रेषित कर दी जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने विशेष गिरदावरी के कार्य तथा डाटा फीडिग कार्य की जानकारी दी। वीसी में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, उपखण्ड अधिकारी नीरज मिश्रा, कृषि उप निदेशक किशोरीलाल वर्मा भी मौजूद थे।
बाद में कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में टिड्डी नियन्त्रण का कार्य राज्य सरकार ने युद्ध स्तर पर किया तथा किसानों को स्वयं अपने स्तर पर दवाई छिड़कने पर राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होने ने बताया कि देश के इतिहास में आज दिन तक ऐसा टिड्डी का हमला नही हुआ। लेकिन इसके बावजुद राज्य सरकार ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए टिड्डी नियन्त्रण का कार्य किया। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में 30 हजार हैक्टयर तथा जैसलमेर जिले में 55 हजार हैक्टयर क्षेत्र में टिड्डी हमले से खराबा हुआ तथा शेष फसल को बचा लिया गया है। उन्होने बताया कि सरकार फसल बीमा कम्पनी से बात कर 25 प्रतिशत तात्कालिक सहायता उपल्बध करा रही है। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिले मंे टिड्डी दल के हमले से फसलांे मंे नुकसान हुआ है। स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में किसानों के खेतों मे पहुचकर खराबें का जायजा लिया तथा टिड्डी नियन्त्रण कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बताया कि आमतौर पर रबी की गिरदावरी मार्च अथवा अप्रैल माह मंे होती है। लेकिन इस बार किसानांे को राहत पहुंचाने के लिए विशेष गिरदावरी करवाई गई है तथा तीन दिन में खराबे का मुआवजा किसानो के खातों में जमा करा दिया जाएगा। वे स्वयं पिछले 15 दिनों से बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में फसलांे मंे हुए नुकसान का खेतांे मंे पहुंचकर जायजा ले रहे है तथा किसानांे से रूबरू होकर हालात जाने है। किसानांे ने जीरा, इसबगोल एवं अरंडी की फसलांे मेें हुए नुकसान के बारे मंे अवगत कराया है। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए तत्पर है। अकाल से प्रभावित गांवांे मंे पिछले दिनांे केन्द्रीय दल दौरा कर चुका है। केन्द्र सरकार से राहत दिलाने का अनुरोध किया गया है।




प्रभावित किसानों को तीन दिन में शुरू करें मुआवजा वितरण - मुख्यमंत्री


टिड्डी प्रभावित जिलों के कलक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस

बाड़मेर, 11 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने टिड्डी प्रभावित जिलों में की जा रही विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट शीघ्र भिजवाने और तीन दिन में प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि का वितरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलक्टर टिड्डी आक्रमण पर लगातार प्रभावी निगरानी रखें और किसानों से सम्पर्क रखकर नुकसान होने की स्थिति में जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा दिलवाएं।
श्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में टिड्डी प्रभावित जिलों के कलक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को हुए नुकसान को लेकर गंभीर है। हमारा प्रयास है कि किसानों को तत्काल राहत दी जाए।
मुख्यमंत्री ने जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के जिला कलक्टरों से उनके जिलों में टिड्डी नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों, वर्तमान स्थिति, गिरदावरी रिपोर्ट और फसलों के खराबे के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को शीघ्र राहत देने के लिए बिना किसी देरी के गिरदावरी का काम पूरा करें और उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग को भिजवाएं, जिससे मुआवजा राशि तुरन्त जारी हो सके।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री ने जालोर, बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों का दौरा कर टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया था। साथ ही किसानों से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द सहायता का आश्वासन दिया था।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रबन्धन एवं सहायता विभाग ने प्रभावित जिलों में टिड्डी से हुए नुकसान को देखते हुए विशेष गिरदावरी करवाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। गिरदावरी से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसानों को तुरन्त सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही फसल बीमा योजना में भी प्रभावित किसानों को सहायता दी जाएगी।
बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने टिड्डी नियंत्रण के लिए स्थानीय किसानों के साथ मिलकर लगातार प्रभावी कदम उठाए हैं, जिससे टिड्डी प्रभावित जिलों में अब स्थिति नियंत्रण में है। अब तक 3 लाख 52 हजार हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण किया गया है। टिड्डी नियंत्रण के प्रयासों को और अधिक कारगर बनाने के लिए प्रभावित जिलों के कलक्टरों को 450 ट्रैक्टर-माउन्टेड स्प्रेयर किराए पर लेने तथा 10 हजार लीटर कीटनाशी रसायन का उपयोग करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी बाड़मेर में मौजूद थे और मुख्यमंत्री कार्यालय में कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री नरेशपाल गंगवार, प्रमुख शासन सचिव राजस्व श्री आलोक गुप्ता, सचिव आपदा प्रबन्धन एवं सहायता श्री सिद्धार्थ महाजन तथा कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



शुक्रवार, 10 जनवरी 2020

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक बैठक 15 को

बाडमेर, 10 जनवरी। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 15 जनवरी को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को लम्बित पेंशन प्रकरणों के संबंध में वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लघु उद्योगों को वितीय सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ

बाड़मेर, 10 जनवरी। प्रदेश में उद्योगों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान किये जाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उद्देश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण सेवा एवं व्यापार) आधारित उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों द्वारा स्वीकृत, वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा। उन्होने बताया कि व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड़ रूपये निर्धारित की गई है। पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक ऑनलाइन पोर्टल ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर डस्न्च्ल् प्ब्व्छ के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर को आवेदन कर सकेंगे। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा। दस लाख से अधिक ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा।

मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

बाड़मेर, 10 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे मतदाता जागरूकता फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी मंे लगाए गए विभिन्न पैनलों का अवलोकन करते हुए इसको आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मतदाता दिवस के उपलक्ष्य मंे लगाई गई फोटो प्रदर्शनी आमजन को मजबूत लोकतंत्र के विविध आयामांे से रूबरू कराएगी। इससे पहले उप जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने मतदाता जागरूकता तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के सन्दर्भ में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 16 पैनलस् के जरिए प्रदर्शित किए गए चित्रों में मतदाता सूची में नाम सत्यापित किये जाने के लिए योग्यताएं एवं अयोग्यताएं, नया एवं त्रुटिरहित मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया, बूथ लेवल अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्य, निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध मतदाता संबंधी जानकारी प्राप्त करने सहित विभिन्न गतिविधियों के चित्रों का प्रदर्शन किया गया है। यह दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी शनिवार तक सूचना केन्द्र में प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस दौरान निर्वाचन प्रभारी नायब तहसीलदार रामकुमार गोयल, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, बाबूलाल संखलेचा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।


स्वयं सेवकों को पंचायत चुनाव डयूटी हेतु 13 जनवरी को उपस्थित होने के निर्देश

बाडमेर, 10 जनवरी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाडमेर एवं उप केन्द्र बालोतरा के सभी स्वयं सेवक जिनकी माह जनवरी,2020 में डयूटी नहीं है, उन सभी स्वयं सेवकों को पंचायत आम चुनाव डियूटी के लिए पूर्ण गणवेश में 13 जनवरी को प्रातः 8 बजे पुलिस लाईन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्ट रवि व्यास ने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले स्वयं सेवकों के विरूद्ध विभागीय अनुशासनहीनता के तहत पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

परिवर्तित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध प्रबंधों की हिदायत


बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित बैठक के दौरान परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतीराज आम चुनाव सम्पादित कराने के लिए गठित प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने पंचायतीराज आम चुनाव के संबंध में चरणवार निर्धारित समय पर समुचित तैयारियां पूर्ण करने को कहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गुरूवार को पुनः तीनों चरणों का संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है एवं फिलहाल चतुर्थ चरण के चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। इसलिए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तीनों चरणों में सभी तैयारियां पूर्ण कर कार्य अंजाम दिया जाए। उन्होने बताया कि परिवर्तित कार्यक्रम से अब जिले में करीब 50 फीसदी पंचायतों के चुनाव होने है तथा शेष के चुनाव बाद में घोषित होने पर करवाए जाएंगे। इसलिए परिवर्तित कार्यक्रम के अनुसार योजना बनाई जाए। उन्होने परिवहन व्यवस्था के अन्तर्गत वांछित व्यवस्थाओं का चरणवार पुर्नआंकलन करने तथा तदनुसार वाहनों को अधिग्रहण करने की हिदायत दी। साथ ही आवश्यकता अनुसार टेण्ट तथा छाया, पानी, बिजली की व्यवस्थाओं को अंजाम देने को कहा। इसी अनुरूप आवास व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों चरणों में मतदान दलों की चुनाव करवाने को अंतिम रवानगी के लिए व्यवस्थाएं निर्धारित समय तक पूर्ण करने को कहा। उन्होने अंतिम प्रशिक्षण में पंचायत समितिवार तथा बूथवार बैठक व्यवस्था के निर्देश दिए तथा मतदान दलों को उनकी टेबल पर ही ईवीएम तथा अन्य सामग्री वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रत्येक प्रकोष्ठ चुनाव संबंधित कार्यो को गम्भीरता के साथ निर्धारित समय सीमा में संपादित करे। उन्होने प्रकोष्ठवार उनको सौंपे गये उतरदायित्वों की अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति, मतदान दलों के गठन, प्रशिक्षण, मत पत्र मुद्रण, सामग्री वितरण, टेन्ट व्यवस्था समेत चुनाव से जुडे विविध पहलूओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
उन्होने नगर परिषद आयुक्त को प्रशिक्षण स्थल पर सफाई व्यवस्था के साथ पेयजल इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर केन्टीन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने वाहनों की आवश्यकता की जानकारी ली तथा जिला परिवहन अधिकारी को यथा समय वाहनों के अधिग्रहण करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हरिकृष्ण आचार्य, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बुधवार, 8 जनवरी 2020

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री विश्नोई गुरूवार को बाड़मेर के दौरे पर


बाड़मेर, 08 जनवरी। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान टिडडी प्रभावित क्षेत्रांे का निरीक्षण करने के साथ नर्मदा नहर मरम्मत कार्य का अवलोकन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार को प्रातः 6 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय से रवाना होकर प्रातः 7.30 बजे सेड़वा पहुंचेंगे। जहां टिडडी प्रभावित क्षेत्रांे का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत राज्य मंत्री विश्नोई सेड़वा से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे रड़का, थराद पहुंचेंगे। जहां नर्मदा नहर मरम्मत कार्य का अवलोकन करेंगे।

सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के संबंध में बैठक गुरुवार 9 जनवरी को


बाड़मेर, 8 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह 2020 के रन अप के लिए सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी संबंधित व्यवस्थाओं के लिए गुरुवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में बैठक रखी गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक में गणतंत्र दिवस के दौरान सेना के टैंकों, हथियारों एवं सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबन्धन एवं स्थल चयन के बारे विचार विमर्श करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद आयुक्त, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सूचना केन्द्र में चित्र प्रदर्शनी 10 जनवरी से, मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस

बाड़मेर, 8 जनवरी। जिले में राष्ट्रीय मतदान दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने एक आदेश जारी कर दशम् राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने हेतु विभागवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए है। उन्होने बताया कि 10 एवं 11 जनवरी को सूचना केन्द्र बाड़मेर में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उन्होने बताया कि 15 जनवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर एवं मु0भी0छा0 रा.सी.मा.वि. बाडमेर में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 18 जनवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाडमेर में भाषण प्रतियोगिता एवं 20 जनवरी को राजकीय सी.बा.वि. माल गोदाम रोड़ बाडमेर में क्वीज प्रतियोतगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की जाएगी। 25 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। उन्होने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर 1 बजे से मु.भी.छा. रा.सी.मा.वि. बाडमेर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 9 जनवरी से


पंचायत आम चुनाव-2020
बाड़मेर, 08 जनवरी। पंचायत आम चुनाव 2020 हेतु गठित मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 9 से 12 जनवरी तक राजकीय इंजिनियरिंग महाविद्यालय बाडमेर में प्रातः 9.30 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने मतदान दलों में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

अनुज्ञापत्र धारियों को हथियार जमा करवाने की हिदायत


पंचायत आम चुनाव 2020
बाड़मेर, 8 जनवरी। जिले में पंचायत आम चुनाव निष्पक्ष, निर्भीक तथा स्वतंत्र रूप से करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने अनुज्ञापत्रधारियों को उनके लाइसेंस सुदा हथियार संबंधित थाने में जमा कराने के निर्देश दिए है।  
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2020 के मध्यनजर रखते हुए मतदाता बिना किसी आतंक एवं भय के आपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष कर सकें तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के निर्णय अनुसार जिले मेें निवास कर रहे ऐसे शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी जो न्यायालय के आदेश से जमानत पर रिहा हुये है। आपराधिक प्रवृति में लिप्त हिस्ट्रीशीटर्स एवं पूर्व में विशेष तौर पर चुनाव के दौरान दंगा फसाद, बलवा आदि में लिप्त रहे हों तथा जिनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हुई हो को हथियार जमा कराने होंगे। साथ ही ऐसे समस्त शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी जो पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित कर सकते है, साम्प्रदायिक या कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशीन तथा अतिसंवेदनशाील स्थान पर रहते है, पूर्व में कभी भी पाबन्द हुये है एवं जिनके द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के दौरान अशांति फैलाई जा सकती है तथा ऐसे शस्त्र अनुज्ञापत्रधारी जिनके विरूद्ध पूर्व में कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसमें या तो बरी हो गये है या वर्तमान में प्रकरण पेण्डिंग नहीं है तो ऐसे आग्नेयाशस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र तत्काल प्रभाव से संबंधित थानाधिकारी पुलिस थानों में जमा करावें।
उन्होने बताया कि उक्त आदेश की अवमानना करने वाले शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट 1959 के प्रावधानों के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जावेगी।

सरपंच व पंच निर्वाचन, बारह पंचायत समितियों में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार को


पंचायत आम चुनाव-2020
बाड़मेर, 8 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे प्रथम चरण के तहत होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए सरपंच तथा पंच के चुनाव के लिए बुधवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। गुरूवार को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के अन्तर्गत पंचायत समिति सिवाना, समदड़ी, बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर, गुड़ामालानी, आडेल, धोरीमन्ना, गिड़ा, सेड़वा, फागलिया एवं पायला कलां की ग्राम पंचायतांे मंे पंच एवं सरपंच के लिए निर्वाचन के लिए पंचायत मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार, 9 जनवरी को प्रातः 10.30 से होगी। उन्हांेने बताया कि उम्मीदवार इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि प्रथम चरण के अन्तर्गत उक्त पंचायत समितियों में 17 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके अगले दिवस, 18 जनवरी को उप सरपंच का चुनाव होगा।

मंगलवार, 7 जनवरी 2020

नाम निर्देशन पत्र की छायाप्रति या टाईप्ड कॉपी भी होगी मान्य


पंचायत आम चुनाव - 2020
                बाड़मेर, 07 जनवरी। पंचायत आम चुनाव के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की फोटो प्रति और टाईप्ड प्रति भी मान्य होगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। इसके अनुसार पंचायत चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा प्रथमतः रिटर्निंग आफिसर/उपखण्ड अधिकारी कार्यालय/जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आयोग द्वारा निर्धारित प्ररूप ही प्रयुक्त किए जाने चाहिए।
                आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि यदि आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रारूप उपलब्ध नहीं होते हैं तो उनकी फोटो प्रति भी प्रयुक्त की जा सकती है। इसके अलावा टाईप किए हुए प्ररूप भी प्रयुक्त किए जा सकते हैं जिनमें सभी प्रविष्टियां यथारूप समाहित हों। लेकिन आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि हस्तलिखित नाम निर्देशन पत्र एवं संलग्न पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।

आयोजन की तिथियों तथा कार्यक्रम निर्धारण को कार्यदल गठित


थार महोत्सव पर बैठक

                बाड़मेर, 07 जनवरी। जिले में पर्यटन के प्रचार-प्रसार तथा थार महोत्सव के आयोजन के संबंध में मंगलवार दोपहर पश्चात जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने थार महोत्सव के आयोजन की उपयुक्त तिथियों तथा कार्यक्रमों के निर्धारण के संबंध में तीन अलग-अलग कार्यदल गठित करने के निर्देश दिए।
                इस मौके पर जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्राकृतिक तथा मानवीय संसाधन भरपूर मात्रा में उपलब्ध है उनके समुचित उपयोग से यहां पर्यटन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सकता है, जिससे जिले की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा एवं अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होने इस संबंध में थार महोत्सव के नियमित आयोजन की जरूरत बताई।
तीन कार्यदल गठित
                जिला कलक्टर ने थार महोत्सव पर विस्तृत चर्चा के लिए तीन कार्यदल गठित करने के निर्देश दिए है, जिसमें प्रथम दल महोत्सव की तिथियों तथा कार्यक्रमों का निर्धारण करेगा। द्वितीय दल महोत्सव के लिए वितीय संसाधन की उपलब्धता तथा आवश्यकता के संबंध में सुझाव देगा। तीसरा दल जिले के हैण्डीक्राफ्ट व स्थानीय लोक कलाओं के प्रोत्साहन के संबंध में रणनीति सुझाएगा। उक्त दलों में विशेषज्ञ लोगों को शामिल किया जाएगा।
अधिकाधिक भागीदारी बढ़ेगी
                उन्हांेने कहा कि तेल-गैस खोज मंे जुटी कंपनियांे, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना के साथ स्थानीय लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शुरूआती दौर मंे थार महोत्सव के पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पर्यटन विकास की योजना को अंतिम रूप देते हुए थार महोत्सव का स्थाई रूप से निर्धारित तिथियांे का आयोजन होगा। ताकि अधिकाधिक पर्यटकांे को बाड़मेर मंे आवक सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान पर्यटन से जुड़े अलग-अलग लोगों ने थार महोत्सव के कार्यक्रमों तथा तिथियों के निर्धारण के संबंध में अपने सुझाव दिए।
                पर्यटन उप निदेशक भानूप्रकाश ढ़ाका ने पूर्व में आयोजित होने वाले थार महोत्सव तथा जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर आयोजित होने वाले मेलांे तथा पर्यटन स्थलांे के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान समिति सदस्य पुरूषोतम खत्री ने दीपावली के त्यौहार के आसपास थार महोत्सव का आयोजन तथा बाड़मेर विकास समिति के गठन तथा किराडू के जीर्णोद्धार का मामला उठाया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, हेमंत चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमति सती चौधरीसूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, श्याम सुंदर राठी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



डिस्ट्रिक लेवल एसडीजीएस इम्प्लीमेंटेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी की बैठक स्थगित


                बाड़मेर, 07 जनवरी। सतत विकास लक्ष्यांे के जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे बुधवार को आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक लेवल एसडीजीए इम्प्लीमेंटेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी की बैठक अग्रिम आदेशांे तक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी सदस्य सचिव एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने दी।

2021 की जनगणना की तैयारियां शुरू, मकान सूचीकरण एवं गणना के निर्देश


प्रमुख जनगणना अधिकारी अंशदीप ने दिए जनगणना के संबंध मंे आवश्यक निर्देश

                बाड़मेर, 07 जनवरी। भारत की जनगणना 2021 की प्रथम चरण में मकान सूचीकरण, मकानों की गणना के कार्य की पूर्व तैयारी के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता मंे मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने मकान सूचीकरण एवं गणना के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए।
                इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि जनगणना के कार्य को गंभीरता से संपादित करें। बाड़मेर जिले में जनगणना 2011 के पश्चात हुए समस्त क्षेत्राधिकार परिवर्तनों को सम्मिलित करते हुए ग्रामीण एवं नगरीय ढांचे को अपडेट किया जाना है। उन्हांेने कहा कि पिछले दस वर्षाें में जिले में नए बने राजस्व गांव एवं शहरी क्षेत्र के नये वार्डांे की पहचान कर उसे जनगणना 2021 में शामिल किया जाना है। उन्हांेने बताया कि जिले में जनगणना कार्य पूर्ण होने तक कोई नया राजस्व गांव एवं शहरी वार्ड नहीं बनाया जाएगा। जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने समस्त अधिकारियों को निदेशालय की ओर से जारी समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियांे को अपने क्षेत्र के ग्रामों की सूची सभी गावों को दर्शाते हुए तहसील, शहरी क्षेत्र के वार्ड तथा नगरीय सीमाओं के नक्शे में कोई सीमा परिवर्तन हुआ है तो उसकी जानकारी देनी होगी। बैठक की शुरूआत मंे अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसंवत गौड़ ने प्रतिभागियांे का स्वागत करते हुए जनगणना 2021 के महत्वपूर्ण कार्य के लिए समस्त चार्ज अधिकारियों को प्रगणक नियुक्त करने, प्रतिबंधित क्षेत्र के लिए स्पेशल चार्ज ऑफिसर नियुक्त करने तथा क्षेत्राधिकार परिवर्तन से संबंधित समस्त कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान जनगणना निदेशालय, जयपुर के रिचर्स आफिसर डॉ. राधा रमण नेे बताया कि मकान सूचीकरण, मकान गणना एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने का कार्य आगामी 16 मई से 30 जून 2020 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसको ध्यान में रखते हुए ग्राम सूची एवं नगर वार्डांे को प्राथमिकता के आधार पर अंतिम रूप देकर जनगणना ब्लॉकों का गठन एवं चार्ज रजिस्टर बनाने का कार्य किया जाएगा। जनगणना निदेशालय,जयपुर के सलाहकार जी.एस. सक्सेना ने जनगणना से संबंधित आंकड़ों के सारणीयन कार्य को संग्रहित करने एवं अद्यतन करने के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बैठक मंे उपखंड अधिकारियांे के अलावा जनगणना से जुडे़ विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




पहले चरण के पंचायतीराज चुनाव के लिए लोक सूचना जारी


पंचायत आम चुनाव-2020
बारह पंचायत समितियों में नाम निर्देशन प्रक्रिया के लिए 300 दल रवाना

                बाड़मेर, 07 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे प्रथम चरण के तहत होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए मंगलवार को लोक सूचना जारी की गई। संबंधित ग्राम पंचायतांे मंे सरपंचों एवं वार्ड पंचों के नाम निर्देशन आवेदन पत्र स्वीकार करने, उनकी संवीक्षा, चुनाव प्रतीकों के आवंटन तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची के प्रकाशन के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय से 300 दलांे की रवानगी हुई।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को लोकसूचना जारी होने के साथ ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के प्रथम चरण के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उनके मुताबिक प्रथम चरण के लिए उम्मीदवार 8 जनवरी को प्रातः 10.30 से सायं 4.30 तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 9 जनवरी को प्रातः 10.30 से होगी। उन्हांेने बताया कि उम्मीदवार 9 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि 16 जनवरी को मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। जहां वे 17 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके अगले दिवस, 18 जनवरी को उप सरपंच का चुनाव होगा। इधर, जिला मुख्यालय पर राजकीय महाविद्यालय से रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी मय पुलिस जाब्ता संबंधित ग्राम पंचायतांे के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप, राजस्व अपील प्राधिकारी नाथूसिंह राठौड़, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियांे एवं प्रोफेसर मुकेश पचौरी तथा अन्य मास्टर्स ट्रेनर्स ने पंचायतीराज चुनाव संपादित करवाने के संबंध मंे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रथम चरण मंे इन पंचायत समितियांे मंे होगा चुनाव: बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत पंचायत समिति सिवाना, समदड़ी, बालोतरा, पाटोदी, कल्याणपुर, गुड़ामालानी, आडेल, धोरीमन्ना, गिड़ा, सेड़वा, फागलिया एवं पायला कलां की ग्राम पंचायतांे मंे पंच एवं सरपंच के लिए चुनाव होगा।

नाम निर्देशन पत्र में करनी होगी संतानों, अपराध एवं क्रियाशील स्चच्छ शौचालय संबंधित घोषणा


पंचायती राज आम चुनाव-2020
                बाड़मेर, 07 जनवरी। पंचायती राज आम चुनाव-2020 के अन्तर्गत सरपंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए संतानों की संख्या एवं अपराध संबंधी घोषणा पत्र के साथ ही घर में क्रियाशील स्वच्छ शौचालय की घोषणा करनी होगी।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि सरपंच पद पर नाम निर्देशन पत्र भरने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज भरे जाने की आवश्यकता है।
1- नाम निर्देशन पत्र प्रारूप संख्या-4,
2- संतान संबंधी एवं अपराध संबंधी घोषणा पत्र का प्रारूप संख्या 4-
3- क्रियाशील स्वच्छ शौचालय की घोषणा
4-उपाबन्ध-1बी (केवल सरपंच पद के लिए)ः अभ्यर्थी के परिवार की आर्थिक स्थिति, चल-अचल सम्पत्ति,शैक्षणिक योग्यता आदि के बारे में 50 रुपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा और इस शपथ को नोटेरीध्ओथ कमिश्नर से प्रमाणित कराया जाना अपेक्षित है।
5-सांख्यिकी सूचना फार्म (केवल सरपंच पद के लिए) मय पासपोर्ट साइज फोटोः  इस प्रपत्र में अभ्यर्थी को अपना नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, मोबाइल नम्बर, जाति व्यवसाय, शैक्षणिक योग्यता और यदि राजनीतिक दल से यदि सम्बन्धित है तो दल का विवरण आदि की जानकारी देनी होती है। इसको कही से भी प्रमाणित करवाना आवश्यक नहीं है।
6-नाम निर्देशन पत्र भरने के लिए-प्रतिभूति निक्षेप राशि केवल सरपंच पद के लिए पांच सौ रुपये है। अगर अभ्यर्थी महिला,अन्य पिछड़ा वर्ग अ.जा.,अ.ज.जा. का व्यक्ति है और इस बाबत नाम निर्देशन पत्र के साथ अन्य पिछडा वर्ग,अ.जा.,अ.ज.जा. का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करता है तो प्रतिभूति निक्षेप राशि 250 रुपये जमा करानी होगी। यह राशि भी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर नाम निर्देशन पत्र भरने की दिनांक को रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवानी होती है।
7- आरक्षित श्रेणी के सरपंच पद के लिए उस आरक्षण अनुसार श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र
    आवश्यक होगा, यह प्रमाण पत्र नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा करवाना आवश्यक है।
8- निर्वाचन लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
9- अभ्यर्थी जिस निर्वाचन क्षेत्र या ग्राम पंचायत से उम्मीदवारी करता है, उस निर्वाचन क्षेत्र या
    ग्राम पंचायत सूची में उसका नाम दर्ज होना अनिवार्य है।
10- मतदाता सूची में मतदाता के नाम की प्रविष्टि में लिपिकीय त्रुटि को नाम निर्देशन पत्र जांच
     में रिटर्निग अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जाएगा।
11- नाम निर्देशन पत्र के सम्बन्ध में संबंधित उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय से और
     अधिक जानकारी से प्राप्त की जा सकती है।

नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न होने वाले दस्तावेजों के बारे में दिशा-निर्देश जारी


पंचायत आम चुनाव-2020
                बाड़मेर, 07 जनवरी। बाड़मेर जिले में प्रथम चरण मंे होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए मंगलवार को लोक सूचना जारी कर दी गई है। प्रथम चरण मंे बुधवार से पंच और सरपंच के पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के साथ संलग्न होने वाले दस्तावेजांे के बारे मंे निर्वाचन आयोग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र, प्ररूप 4, उपाबन्ध-1बी कार्यशील स्वच्छ शौचालय की घोषणा के प्रारूप निर्वाचन आयोग की ओर से पर्याप्त मात्रा मंे उपलब्ध कराए गए है। अभ्यर्थी निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रारूप रिटर्निंग ऑफिसर या उपखंड अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त करके उपयोग मंे ले सकते है। यदि आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रारूप उपलब्ध नहीं होते है, तो उनकी फोटो प्रति भी काम में ली जा सकती है। उनके मुताबिक टाइप किए हुए प्रारूप जिसमें सभी प्रविष्टियां यथारूप समाहित हो उनका भी उपयोग किया जा सकेगा। हस्त लिखित नाम निर्देशन पत्र एवं संलग्न पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सरपंच के पद के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्णय के क्रम में न्यायालय में लंबित मामलों, परिसम्पतियों एवं देयता (ड्यूज) की सूचना प्राप्त किए जाने के लिए भरा जाना है। यह प्रारूप 50 रुपए के गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर पर नाम निर्देशन पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। यह शपथ पत्र न्यायाधीश या किसी न्यायिक या कार्यपालक मजिस्ट्रेट, या उच्च न्यायालय या सेशन न्यायालय द्वारा नियुक्त शपथ कमिश्नर या किसी नोटरी पब्लिक के समक्ष सम्यक रूप से प्रमाणित होना चाहिए। इसके अलावा घर में कार्यशील स्वच्छ शौचालय तथा खुले में शौच नहीं जाने के संबंध में घोषणा पत्र या अंडरटेकिंग राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रारूप में नाम निर्देशन पत्र के साथ भरकर जमा कराना आवश्यक है। इसे प्रमाणित करवाने की आवश्यकता नहीं है। नाम निर्देशन पत्र के साथ सांख्यिकी सूचना के फार्म को भी चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से भरवाया जाएगा। इसको प्रस्तुत नहीं करने पर नाम निर्देशन पत्र खारिज नहीं किया जाएगा। किन्तु यथासंभव इसको भरवाया जाना चाहिए, ताकि चुनाव में खड़े होने वाले अभ्यर्थी के संबंध में सामान्य सूचनाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लगने वाले अन्य दस्तावेजों के बारे में आवेदक आयोग की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेमबण्तंरंेजींदण्हवअण्पद से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से चुनावी प्रक्रिया में शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
समस्त प्रविष्टियां पूर्ण रूप से भरनी होगी: अभ्यर्थियांे को नाम निर्देशन पत्र की सभी प्रविष्टियां पूर्ण रूप से भरनी होगी और कोई भी कॉलम रिक्त नहीं रखना है। इसके अलावा विचाराधीन आपराधिक मामलों के संबंध में, आपराधिक प्रकरणों में दोषसिद्धी से संबंधित सूचना, संतान के संबंध में, सम्पत्ति के संबंध में सूचना प्रस्तुत करनी होगी।
विभिन्न विभागांे से नो-डयूज प्रमाण प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं: उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों से नो-ड्यूज प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन यदि अभ्यर्थी के उपर संबंधित पंचायती राज संस्था की कर या फीस की राशि बकाया हो और उसको राशि जमा कराने का नोटिस दिये जाने की तिथि से 2 माह तक जमा नहीं कराई गई हो तो उसे यह राशि नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने से पूर्व जमा कराने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
राशि जमा नहीं कराने होगा अयोग्य घोषित: यदि कोई अभ्यर्थी पूर्व में किसी पंचायतीराज संस्था का सभापति या उप सभापति रहते हुए पंचायती राज संस्थाओं के बकायों को जमा कराने के संबंध में नोटिस तामील होने के पश्चात् भी दो माह में उक्त राशि जमा नहीं कराता है। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से कम से कम दो माह पूर्व राज्य सरकार की ओर से जारी व्यतिक्रमियों (डिफाल्टर) की सूची में उनका नाम शामिल हो गया है तो वह अयोग्य होगा। परन्तु नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने से पूर्व राशि जमा कराने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की दशा में अभ्यर्थी अयोग्य नहीं माना जाएगा।
क्या है चुनाव लड़ने का शुल्क: सरपंच पद का चुनाव लड़े जाने के लिए जमानत राशि सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित शुल्क 500 रुपए है। महिला एवं अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपए है। यह राशि जमा करवाकर रसीद भी लगानी आवश्यक है। यदि आरक्षित जाति का व्यक्ति सामान्य वार्ड से निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करता है तो जमानत राशि में रियायत के लिए उसे अपना जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
उम्मीदवार को चरित्र प्रमाण संलग्न करने की जरूरत नहीं: उम्मीदवार को चरित्र प्रमाण पत्रसंलग्न किया जाना आवश्यक नहीं है। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़े वर्ग का कोई अभ्यर्थी आरक्षित वार्ड के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करता है तो जिला कलक्टर या राज्य सरकार की ओर से प्राधिकृत अधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़े वर्ग कोई अभ्यर्थी साधारण वार्ड से चुनाव लड़ सकता है। पुरुष अभ्यर्थी महिला के लिए आरक्षित किसी वार्ड से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का हकदार नहीं होगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...