शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

राजस्व प्रकरणों एवं आमजन की परिवेदनाएं प्राथमिकता से निस्तारित करे - अंशदीप


स्कूलों पर गुजरने वाली विद्युत लाइन को हटाने के निर्देश दिए

                बाडमेर, 27 दिसंबर। राजस्व प्रकरणों के साथ आमजन की परिवेदनाएं प्राथमिकता से निस्तारित करे। जन सुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को अधिकतम तीस दिन में निस्तारित करना सुनिश्चित करवाएं। जिला कलक्टर अंशदीप ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलेक्टर अंशदीप ने कहा कि राजस्व अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए अधिकाधिक राजस्व प्रकरणों को निपटाने का प्रयास करे, ताकि लोगों को राहत मिल सकें। बैठक में जिला कलक्टर ने उपखण्ड एवं तहसीलदार स्तर पर सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन, आबादी भूमि विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में अकृषि प्रयोजनार्थ संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की समीक्षा पश्चात् आबादी भूमि विस्तार एवं संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों का फरवरी माह के अंत तक शत प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने बंटवारा, नामान्तरकरण एवं सीमांकन के लम्बित प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर ने कहा कि रोड़ा एक्ट के मामलोें से संबंधित उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार न्युनतम पांच-पांच प्रकरण चिन्हित करते हुए कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कृषि आदान-अनुदान भुगतान की समीक्षा करते हुए पेयजल परिवहन, चारा डिपो एवं पशु शिविर के बकाया बिलों का शीध्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बकाया प्रकरणों का अधिकतम तीस दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने बकाया विधानसभा प्रश्नों के जवाब सात दिवस में भेजने के निर्देश दिए। उन्होने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को दो-दो माह में विद्युत मीटर की रिडिंग मंगवाकर बिल भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों पर गुजरने वाली विद्युत लाइन को निःशुल्क हटाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के लिए आम चुनाव करवाने हेतु कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर पानी, बिजली सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा रूट चार्ट शीध्र तैयार कर भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन करवाने हेतु दावे एवं आपतियों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
                बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने राजस्व न्यायालयवार निस्तारित एवं लम्बित प्रकरणों की जानकारी कराई। उन्होने कहा कि विभागीय अधिकारी भूमि आवंटन के लिए भूमि आवंटन प्रकरणों के साथ विभागीय मांग पत्र एवं वितीय स्वीकृति की प्रति एवं वांछित दस्तावेज संलग्न कर भिजवाए। उन्होने भूमि आवंटन के संबंध में अधिनस्थ अधिकारियों को संबंधित उपखण्ड अधिकारियों से सम्पर्क करने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक लोक सेवाएं कृष्ण कन्हैया गोयल ने सम्पर्क पोर्टल पर विभागवार लंबित प्रकरणों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में उपखंड अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क, एवं अन्य आधारभूत समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भूमि आवंटन से जुड़े लंबित प्रकरणों की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, विभिन्न उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियन्ता एम.एल जाट, हेमन्त चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमार सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।





गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अमृता हाट मेले का आयोजन 27 दिसंबर से


                बाड़मेर, 26 दिसंबर। महिला अधिकारिता विभाग के अधीन गठित महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनको आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 27 दिसंबर से अमृता हाट मेले का आयोजन होगा।
                महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान मंे जिला स्तर पर अमृता हाट मेले का आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड, बाड़मेर के मैदान मंे किया जाएगा। इसमें जोधपुर संभाग एवं अन्य जिलों से आए हुए महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की ओर से निर्मित विभिन्न उत्पाद मिट्टी के बर्तन, गर्म पट्टू, मूंग पापड़, आम पापड़, दलिया, नमकीन, हींग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, रेडिमेड गारमेंट, श्रृंगार का सामान, आचार, मुरब्बा, घर का साज-सज्जा का सामान, टेरीकोटा, मीनाकारी, नेट की साड़िया, सूट, मनिहारी, पूजा थाली, मार्बल की मूर्तिया, जूट का सामान, कठपूतलियां, कशीदे का सामान, केर, सांगरी, कुमठिया, बकरी के दुध से बना साबून, खाद्य उत्पाद एवं खाने-पीने का शुद्व देशी गुणवत्ता वाला सामान वाजिब दाम पर मिलेगा। राजपुरोहित ने बताया कि मेले के दौरान समूह अपने उत्पाद की उच्च गुणवत्ता एव वाजिब दाम पर उत्पादों का विक्रय करेंगें। उन्होेंने आम जन से अमृता हाट मेले का भ्रमण करने की अपील की है।

पंचायतीराज चुनाव को लेकर आज से लागू होगी निषेधाज्ञा


                बाड़मेर, 26 दिसंबर। जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप ने पंचायतीराज संस्थाआंे के आम चुनाव को शांतिपूर्वक, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए बाड़मेर जिले की समस्त पंचायत समितियांे की सीमा मंे शुक्रवार प्रातः 8 बजे से निषेधाज्ञा लागू होगी। जो आगामी 30 जनवरी 2020 तक प्रभावी रहेगी। इस आदेश की अहवेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत अभियोग चलाया जाएगा।
                जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप के मुताबिक बाड़मेर जिले में पंचायतीराज संस्थाआंे के आम चुनाव 2020 से पूर्व चुनाव सभाआंे मंे चुनाव के दिन तथा मतगणना के पश्चात चुनाव संबंधित प्रचार तथा मतगणना परिणामांे के कारण स्थानीय विवाद एवं तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। ऐसे मंे बाड़मेर जिले की समस्त पंचायत समिति क्षेत्रांे मंे निषेधाज्ञा लागू की जा रही है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बाड़मेर जिले मंे स्थित समस्त पंचायत समितियांे की ग्राम पंचायत मंे अपने पास किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ, घातक रासायनिक पदार्थ, आग्नेय शस्त्र जैसे रिवोल्वर, पिस्टल, राइफिल, बन्दूक, एम.एल.गन एवं बी.एल.गन आदि एवं अन्य घातक हथियार जैसे गण्डासा, फर्सा, तलवार, भाला, कृपाण, चाकू, छुरी, बर्छी, गुप्ती, कटार, धारिया, बाघ नख (शेर पंजा) जो किसी भी धातु का बना हो आदि तथा विधि की ओर से प्रतिबन्धित हथियार और मोटे घातक हथियार, लाठी आदि सार्वजनिक स्थानों पर धारण कर न तो घूमेगा, न ही प्रदर्शन करेगा और न ही प्रयोग करेगा। उनके मुताबिक वृद्ध, अपाहिज एवं बीमार व्यक्ति जो बिना लाठी के सहारे नहीं चल सकते है, लाठी का उपयोग चलने में सहारा लेने के लिए कर सकेंगे। वही सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक परम्परा के अनुसार कृपाण धारण करने की छूट होगी।
                जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि ऐसे शस्त्र अनुज्ञाधारी जो जेल से जमानत पर रिहा हुए या जिनके विरूद्ध अपराधिक मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज हुई है। ऐसे शस्त्र अनुज्ञाधारी जिनको निर्भय, निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया मंे बाधा उत्पन्न करने वाले के रूप मंे चिन्हित किया गया है। इसके अलावा ऐसे शस्त्र अनुज्ञाधारी जो संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रांे, गत निर्वाचन मंे हिसक पृष्ठभूमि, जातीय प्रभुत्व, तनाव, अन्य चुनाव एवं अपराध के लिए चिन्हित मतदान केन्द्रांे के अधीन निवास करते है, उनको अपने शस्त्र संबंधित पुलिस थाना मंे जमा करवाने होंगे। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचाने वाले तथा उत्तेजक नारे नहीं लगाएगा, न ही ऐसा कोई भाषण या उद्बोधन देगा और न ही ऐसे किसी पेम्पलेट, पोस्टर या अन्य प्रकार की चुनाव सामग्री छापेगा या छपवायेगा, न ही वितरण करेगा या वितरण करवायेगा और न ही एम्पलीफायर, रेडियो, टेप रिकार्डर, लाउडस्पीकर, ऑडियो-विडियो कैसेट, सीडी या अन्य किसी दृश्य-श्रव्य इलेक्ट्रोनिक साधनों या इन्टरनेट एवं  सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार का प्रचार-प्रसार करेगा अथवा करवायेगा और न ही ऐसे कृत्यों के लिए किसी को दुष्प्रेरित करेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन नहीं करेगा , न ही अन्य व्यक्ति को करवाएगा। अधिकृत विक्रेताआंे को छोड़कर कोई भी व्यक्ति निजी उपयोग के अलावा किसी अन्य उपयोग के लिए सार्वजनिक स्थलांे मंे मदिरा लेकर आवागमन नहीं करेगा। यह आदेश पर्वाें के दौरान पुलिस स्वीकृति के तहत आयोजित धार्मिक समारोह, जुलूसांे एवं कार्यक्रमांे पर लागू नहीं होगा।
                आदेश के अनुसार संबंधित उपखंड अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रयोजन के लिए जुलूस, धरना,प्रदर्शन, महापड़ाव, पुतला जलाने एवं सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन नहीं करेगा। परंतु यह प्रतिबंध विवाह समारोह एवं शव यात्रा पर लागू नहीं होगा। यह आदेश सुरक्षा की दृष्टि से राजकीय ड्यूटी पर सैनिक बलों, राजस्थान सशस्त्र पुलिस, राजस्थान सिविल पुलिस, चुनाव ड्यूटी में तैनात सैनिक, अर्द्ध सैनिक बल, होमगार्ड एवं चुनाव ड्यूटी में मतदान केन्द्रों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा राजकीय एवं बैंकांे तथा विभिन्न संस्थानांे मंे लगे सुरक्षा गार्ड के कर्तव्य के दौरान अपने पास हथियार रखने को अधिकृत है, पर लागू नहीं होगी।

चुनाव संबंधी कार्य सर्वोच्य प्राथमिकता से सम्पादित करे- अंशदीप


पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित

                बाडमेर, 26 दिसम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं (पंच एवं सरपंच) के लिए आम चुनाव करवाये जाने हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी तुरन्त प्रभाव से लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने गुरूवार सायं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए गठित प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होने चुनाव संबंधी कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से सम्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सुपुर्द किए गये कार्यो को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पादित कराने के लिए नियुक्त प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्य में गति लाएं एवं जो कार्य उन्हें सौपे गए है उन्हें निर्धारित समय के अनुरूप सम्पादित करना सुनिश्चित करे। 
                जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन चुनावों में पहली बार सरपंच पद के निर्वाचन में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। उन्होने जिले में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड मुख्यालयों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, चुनाव में लगने वाले कार्मिकों को डेटा तैयार करने, मतदान दलों के गठन तथा उन्हें प्रशिक्षण दिए जाने की कार्यवाही समय पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। उन्होने शीध्र रूट चार्ट तैयार वाहनों की आवश्यकतानुसार प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भण्डार प्रकोष्ठ के प्रभारी को निर्देश दिए कि वे भण्डार में चुनाव संबंधित जो सामग्री की आवश्यकता हो उसको समय पर मंगाने की व्यवस्था कर दे तथा निविदा आमन्त्रित करने व दरे तय करने का कार्य भी समय पर पूर्ण कर ले। उन्होने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर पानी, बिजली सहित आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच एवं पंच पद के आम चुनाव के कार्यक्रम की विस्तार पूर्वक जानकारी कराई। उन्होने कहा कि सरपचं पद का निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के प्रावधानों को हटा दिया गया है।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजस्व अपील प्राधिकारी नाथूसिंह राठौड, यूआइटी सचिव सुरेन्द्रसिंह मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग उप निदेशक मोहनकुमार सिंह चौधरी, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हरिकृष्ण आचार्य, अधिशाषी अभियन्ता सानिवि महावीर बोहरा सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।




शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने किया सीएचसी कवास का निरीक्षण


                बाड़मेर, 20 दिसंबर। प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने शुक्रवार को बाडमेर जिले की यात्रा के दौरान चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
                इस दौरान प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से रूबरू होकर निःशुल्क दवाईयों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। इस अवसर पर डॉ. भैरूसिंह डुडी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास में प्रतिदिन करीब 150 की ओपीडी है तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर 248 प्रकार की दवाईयां मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
                इसके पश्चात् डॉ. प्रधान ने कवास में आर.ओ. प्लान्ट का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने यह आर.ओ. प्लान्ट वर्ष 2014 से लगातार संचालित होना तथा अच्छी सेवा देना बताया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता हेमन्त चौधरी भी साथ थे। इसके पश्चात् उन्होने वेदान्ता के सौजन्य से निर्मित नन्दघर कवास का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने नन्दघर की व्यवस्थाओं पर सन्तोष जताते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सहायिका कमला ने बताया कि नन्दघर में नियमित बालक आ रहे है। इसके पश्चात् उन्होने धनलक्ष्मी महिला स्मृद्धि केन्द्र बायतु का निरीक्षण किया। यहां उन्होने बिजली फिटिंग का कार्य शीध्र पूर्ण करवाकर इसे सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस महिला स्मृद्धि केन्द्र बायतु के निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी अमित कुमार एवं सीडीपीओ शेरखान ने निर्माण कार्यो की जानकारी कराई। इसके बाद प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बायतु का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।









आमजन की परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करें : प्रधान


प्रभारी सचिव ने की विभागीय योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाली परिवेदनाआंे को प्राथमिकता से निस्तारित कर आमजन को राहत पहुुंचाएं। विभागीय अधिकारियांे निस्तारित परिवेदनाआंे से संबंधित व्यक्तियांे से दूरभाष पर उनकी प्रतिक्रिया लें। ताकि उनको राहत मिली अथवा नहीं, इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं, बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने कहा कि संपर्क पोर्टल के अलावा जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होेने वाली परिवेदनाआंे को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित किया जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार इसको लेकर बेहद गंभीर है। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे को तीव्र गति से निस्तारित करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव डा.प्रधान ने विभागवार बजट घोषणाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से इसको पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने उपखंड एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे के नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि सतर्कता समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित हो। उन्हांेने बैंकर्स की कार्यप्रणाली मंे सुधार लाने एवं विभिन्न योजनाआंे मंे ऋण स्वीकृति करवाने के लिए कहा। उन्हांेने आंगनबाड़ी केन्द्रांे का नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागीय योजनाआंे, बजट घोषणाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि नंदी गौशालाआंे के जमीन आवंटन के संबंध मंे आगामी दिनांे मंे आयोजित होने वाली राजस्व अधिकारियांे की बैठक मंे आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। जिला परिषद केे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू नेे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान यूआईटी सचिव एस.एच.मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के.गोयल, जिला रसद अधिकारी धर्मेन्द्र गुर्जर, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डा. गंगाधर शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह भाटी, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, हरिकृष्ण समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने विभागीय प्रगति से अवगत कराया।




निरोगी राजस्थान ऐतिहासिक शुरूआत : कल्ला


                बाड़मेर, 20 दिसंबर। निरोगी राजस्थान के जरिए प्रदेश मंे चिकित्सा के क्षेत्र मंे ऐतिहासिक शुरूआत हुई है। इससे आमजन को स्वास्थ्य का अधिकार मिलेगा। बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे पहला सुख निरोगी काया, निरोगी राजस्थान संबंधित कार्यशाला के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने कहा कि निरोगी राजस्थान अभियान पूरे प्रदेश के लिए स्वास्थ्य का नया आधार बनेगा। उन्हांेने कहा कि आमजन को उनके घर के पास चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनता क्लीनिक की शुरुआत की गई है। राजस्थान देश का पहला राज्य है जो अपनी 7 करोड़ से अधिक आबादी को स्वास्थ्य का अधिकार देने जा रहा है। उन्हांेने कहा कि निरोगी राजस्थान के अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए अधिकाधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार कैंसर, किडनी, हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का भी निःशुल्क इलाज करवाकर आमजन को राहत प्रदान कर रही है। उन्होंने निरोगी राजस्थान अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने निरोगी राजस्थान अभियान को राजस्थान की अभिनव पहल बताया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने निरोगी राजस्थान अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बी.एल.मंसूरिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रन फोर निरोगी राजस्थान से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश : राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे जिला मुख्यालय पर गांधी चौक से रन पर निरोगी राजस्थान का आयोजन हुआ। इसको बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रन फोर निरोगी राजस्थान मंे शामिल सैकड़ांे लोगांे ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।



राज्य सरकार ने एक वर्ष मंे लिए ऐतिहासिक फैसले : कल्ला


प्रभारी मंत्री कल्ला ने राज्य सरकार की उपलब्धियांेे एवं जन कल्याणकारी निर्णयांे के बारे मंे जानकारी दी

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। राज्य सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल मंे ऐतिहासिक फैसलें लिए है। इससे किसानांे एवं आमजन को राहत मिली है। किसानांे का 24 हजार करोड़ का ऋण माफ करने के साथ दूध की सब्सिडी की वापिस शुरूआत की गई। बाड़मेर जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे सूचना केन्द्र मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी मंत्री डा.बी.डी.कल्ला ने कहा कि प्रदेश मंे दो विश्वविद्यालयों की दुबारा शुरूआत की गई है। बाड़मेर जिले मंे 43 हजार करोड़ की लागत से रिफाइनरी का कार्य प्रगति पर है। इसकी नियमित रूप से मुख्यमंत्री की ओर से मोेनेटरिंग की जा रही है। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे तेल उत्पादन शुरू होेने के बाद प्रति व्यक्ति आय मंे 650 फीसदी बढोतरी हुई है। जो प्रदेश के अन्य 32 जिलांे सेे अधिक है। उन्हांेने कहा कि दस साल मंे यहां की प्रति व्यक्ति आय 17 हजार रूपए से बढकर 1 लाख 28 हजार रूपए हो गई है। जो कि बीते एक वर्ष के राष्ट्रीय औसत 82 हजार रूपए से डेढ़ गुना अधिक है। उन्हांेने बाड़मेर जिले की नंदी गौशाला को अन्य जिलांे के लिए प्रेरणादायी बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बजट घोषणा एवं जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूर्ण किया जा रहा है और जो कहा है वह धरातल पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की निःशुल्क दवा योजना प्रदेश में मील का पत्थर साबित हुई है। निःशुल्क दवा के साथ गंभीर रोगांे की निःशुल्क जांच एवं उपचार से लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्हांेने बाड़मेर जिले मंे मेडिकल कॉलेज, नंदी गौशाला, बेरियांे के जीर्णाेद्वार, सखी केन्द्र वन स्टाप सेंटर, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के अलावा पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क निर्माण एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पालनहार, स्वरोजगार समेत अन्य योजनाआंे की उपलब्धियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने महिला महाविद्यालय मंे स्नात्तकोतर कक्षाआंे की शुरूआत, धोरीमन्ना मंे महाविद्यालय की शुरूआत, गडरारोड़ मंे उपखंड कार्यालय केे अलावा अन्य उपलब्धियांे के बारे मंे बताया।

मतदान केन्द्रों पर 22 एवं 29 दिसंबर को बीएलओ रहंेगे उपस्थित


                बाड़मेर, 20 दिसंबर। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 22 एवं 29 दिसंबर को बीएलओ मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे।
                जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2020 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान की तिथि 22 एवं 29 दिसंबर को बीएलओ को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे। इन दिवसों पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के बीएलए भी मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर पदाभिहित अधिकारी बीएलओ के साथ दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र प्रपत्र 6, 7, 8 एवं 8 ए प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्हांेने बताया कि इन विशेष तिथियों में बीएलओ की मतदान केन्द्रों की उपस्थिति एवं उनके कार्यो पर पर्यवेक्षक, ईआरओ एवं एईआरओ की ओर से मापदंड अनुसार पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण निर्धारित प्रपत्र में करेंगे। इसके लिए जिला स्तर से अधिकारियांे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने जिले के समस्त निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे उक्त निर्देशों की पालना करवाना सुनिश्चित करंे।

प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने की तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरूआत


वर्ष एक फैसले अनेक जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

                बाड़मेर, 20 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को सूचना केन्द्र में जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री डा. बी.डी.कल्ला ने फीता काटकर ’’वर्ष एक फैसले अनेक’’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
                इस दौरान प्रभारी मंत्री डा.बी.डी.कल्ला,विधायक मेवााराम जैन, प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने वर्ष एक फैसले अनेक’’ प्रदर्शनी मंे राज्य सरकार के विभिन्न विकास कार्याें,जन कल्याणकारी योजनाआंे एवं निर्माण कार्याें तथा उपलब्धियांे से संबंधित छाया चित्रांे का बारीकी से अवलोकन किया। प्रदर्शनी मंे राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागांे की राज्य एवं जिला स्तरीय उपलब्धियांे को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। इस दौरान प्रधान तेजाराम मेघवाल, श्रीमती पुष्पा चौधरी,अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, यूआईटी सचिव एस.एच. मीणा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के.गोयल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उप निदेशक श्रवण कुमार चौधरी, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी,प्रमुख चिकित्सा अधिकारीडा.बी.एल. मंसूरिया समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ 22 दिसंबर तक खुली रहेगी।
जिला दर्शन पुस्तिका का किया विमोचन : जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री डा. बी.डी.कल्ला, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल,प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बाड़मेर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला ने उपस्थित जन समुदाय, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में लिए गए जन कल्याणकारी निर्णयांे एवं बाड़मेर जिले में हुए विकास कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। बाड़मेर जिला दर्शन मंे बाड़मेर जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धियांे एवं विकास कार्याें का समावेश किया गया है।











बुधवार, 18 दिसंबर 2019

आगामी पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हमारी जिम्मेदारी : सिंह


जवानों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपाल सिंह ने कहा कि पानी के दुरुपयोग के कारण जलस्तर नीचे जा रहा है और आगामी पीढ़ियों के लिए पानी बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उप महानिरीक्षक सिंह ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, जयपुर की ओर से बीएसएफ के क्षेत्रीय मुख्यालय की 50वीं बटालियन के अधिकारियों, जवानों, उनके परिजनों के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यह बात कही।
                उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि वर्ष 2020 तक कई शहरों में पानी का संकट ओर गहरा सकता है। हमको इस बारे में सचेत होने की जरूरत है, क्योंकि पानी के बिना जीवन संभव नही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के एक शहर में पानी खत्म होने के बाद लोगों को वहां से पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसी स्थिति हमारे सामने नहीं आए, इसलिए हम सभी को जागरूक हो जाना चाहिए। डीआईजी सिंह ने जल संरक्षण के लिए प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, जयपुर की इस पहल की सराहना की। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और जल संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी महावीरसिंह के निर्देशन मंे सीमावर्ती जिलों में संचालित विशेष प्रचार वाहन जल योद्धा वाहिनीभी बीएसएफ के जवानों के बीच पहुंची। इस अवसर पर मंत्रालय के पंजीकृत सांस्कृतिक दल गोरबंध कला संस्थान की ओर से मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसके विजेताओं को डीआईजी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रभारी अधिकारी महावीरसिंह के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य विषम परिस्थितियों में सीमा पर तैनात रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताना था। इस दौरान विभिन्न योजनाएं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फिट इंडिया, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, स्किल इंडिया आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की 50 वी बटालियन के कमांडेन्ट नरेश चतुर्वेदी, उप कमांडेन्ट एम.एस. राजपुरोहित समेत अन्य अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ के प्रस्तावांे का अनुमोदन


जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक मंे विभिन्न बिन्दुआंे पर विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण के लिए डीआरआरपी केंडीडेंट रोड़ एवं सीयूसीपीएल तथा महात्मा गांधी नरेगा योजना के वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्लान का अनुमोदन किया गया।
                जिला परिषद की बैठक के दौरान पंचायत समितियांे से अनुमोदित प्राप्त प्रस्तावांे के आधार पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय के लिए डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा जलदाय विभाग,डिस्काम, सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि समेत अन्य विभागांे की योजनाआंे की प्रगति पर चर्चा करने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाआंे तथा जिला परिषद सदस्यांे की ओर से विगत बैठक के दौरान उठाए गए बिन्दुआंे पर अब तक की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम मेघवाल, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, श्रीमती विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, श्रीमती मृदुरेखा चौधरी, खेताराम कालमा समेत विभिन्न सदस्यांे ने जन समस्याआंे से अवगत कराया। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण ने प्रस्ताव मंे शामिल डीआरआरपी केंडीडेट रोड़ एवं सीयूसीपीएल, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की प्रगति के बारे मंे अवगत कराया। जिला परिषद की बैठक मंे जिले मंे आयोजित होने वाले कृषि विभाग की योजनाआंे के व्यापक प्रचार-प्रसार, बाड़मेर जिले मंे अनार की मंडी खुलवाने,रायल्टी की राशि ग्राम पंचायत स्तर पर विकास के लिए उपलब्ध करवाने, रिफाइनरी मंे स्थानीय लोगांे को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध करवाने, मेगा हाइवे पर अवैध केबिन हटवाने समेत विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श करने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यकाल के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने जिला परिषद सदस्यांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ प्रशासनिक अधिकारियांे की ओेर से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सबके सहयोग से बेहतरीन कार्य करने का प्रयास किया गया है। उन्हांेने कहा कि भविष्य में भी अच्छी कार्य योजना के साथ जिले के विकास मंे सबकी भागीदारी की परिपाटी जारी रहेगी। बैठक के दौरान पंचायत समितियांे के प्रधानगण, जिला परिषद सदस्य, परियोजना अधिकारी लेखा जसराज चौहान, ताराचंद चौहान, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री कल्ला शुक्रवार को करंेगे जन सुनवाई


                बाडमेर, 18 दिसम्बर। जिले के प्रभारी तथा ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला शुक्रवार को सूचना केन्द्र में प्रातः 10 बजे जन सुनवाई कर आम जन की समस्याओं का निराकरण करेंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. कल्ला शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रातः बाड़मेर आएंगे। जहां वे राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस मौके पर वह प्रातः 10 बजे सूचना केन्द्र में जन सुनवाई कर आम जन की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इससे पूर्व वे सूचना केन्द्र में वर्ष एक फैसले अनेक विषयक चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों पर पत्रकार वार्ता करेंगे।

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से


रन फॉर निरोगी राजस्थान से होगा आगाज

                बाड़मेर, 18 दिसंबर। राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को पहला सुख निरोगी काया पर आधारित रन फॉर निरोगी राजस्थान के साथ होगी। जिला स्तर पर शुक्रवार को प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में नर्सिग विद्यार्थी, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राए एवं आम नागरिक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक राजकिय चिकित्सालय में निरोगी राजस्थान जागरूकता कार्यशाला आयोजित होगी। इस दौरान जिला कलक्टर निरोगी राजस्थान के दिशा-निर्देश के बारे के जानकारी देंगे। इसके अलावा निरोगी जीवन शैली के संबंध में विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। इसी तरह चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग,मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान प्रदर्शनी के जरिए विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
                इसी दिन जिला मुख्यालय पर सूचना केन्द्र में प्रातः 10 बजे वर्ष एक-फैसले अनेकआधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की विभागीय योजनाओं, महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों एवं नवीन नीतियों से सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। इसके उपरांत सूचना केन्द्र में ही 1030 बजे प्रभारी मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला पत्रकारों से रूबरू होकर राजस्थान सरकार के एक साल की उपब्धियों की जानकारी देगे। बाद में वे सूचना केन्द्र में ही जनसुनवाई कर आम जन की समस्याओं का समाधान करेगंे।
                जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि राज्य सरकार के एक साल के कार्यक्रमों मंे दूसरे दिन शनिवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक ब्लॉक स्तर एवं रविवार को प्रातः 9 से 10 बजे तक ग्राम पंचायत स्तर पर पहला सुख निरोगी काया रन फॉर निरोगी राजस्थान प्रभात फेरी का आयोजन होगा। इसमें विद्यार्थी एवं आम नागरिक शामिल होंगे। इनकी रवानगी ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से होगी। इसके उपरांत निरोगी राजस्थान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन होगा। उनके मुताबिक ब्लॉक स्तर पर उपखंड अधिकारी अथवा विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी निरोगी राजस्थान के दिशा निर्देशों की जानकारी देंगे। इसके अलावा जिला मुख्यालय की तरह ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी निरोगी जीवन शैली के संबंध में विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान होगा। इसी तरह चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग,मेडिकल कॉलेज के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान प्रदर्शनी के जरिए विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019

कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वंचित नहीं रहें : रतनू


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मंे उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकांे का सम्मान

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। कोई भी पात्र महिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से वंचित नहीं रहनी चाहिए। महिलाआंे को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ वे स्वयं एवं नवजात की देखभाल कर सके। इसके लिए यह योजना संचालित की जा रही है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार मंे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला स्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की मंशा है कि पात्र महिलाओं को पहले छह महीनों के लिए प्रारंभिक और विशेष स्तनपान और पोषण के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए नकद प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि कोई भी पात्र महिला इससे वंचित नहीं रहनी चाहिए। महिलाआंे के पंजीकरण के साथ समय पर किश्त मिले, इसकी प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास की टीम को बेहतरीन कार्य के लिए बधाई दी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, कल्याणपुर सीडीपीओ के.के.शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला, सुपरवाइजर श्रीमती शशिकला गज्जा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी देने के साथ अपने अनुभव साझा किए। वर्ल्ड विजन के विनित बांकला ने सहभागीय उदबोधन, रणवीरसिंह राजावत ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के परिचय, शर्ताें के साथ सत्यापन प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। जिला स्तरीय समारोह के दौरान उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रत्येक परियोजना के सीडीपीओ, सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. लक्ष्मीनारायण जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
मातृ वंदना सप्ताह रैली : बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट से जिला कलक्टर अंशदीप ने मातृ वंदना सप्ताह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली स्टेशन रोड़, रेलवे स्टेशन से होते हुए जिला परिषद कार्यालय पहुंची। रैली मंे शामिल आंगनबाडी कार्यकर्ताआंे, सहायिकाआंे एवं आशा सहयोगिनियांे ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे मंे आमजन को संदेश दिया।
सेल्फी लेकर साझा किए अनुभव : जिला स्तरीय समारोह मंे प्रथम बार मां बनने वाली गर्भवती महिलाआंे ने मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति-सेल्फी कैम्पेन के तहत सेल्फी ली। इस दौरान बाड़मेर परियोजना की लाभार्थियांे ने अनुभव साझा किए।





भारतीय नागरिकता विशेष शिविर में सात नए आवेदन


भारतीय नागरिकता विशेष शिविर मंे पूर्व मंे लंबित आवेदनांे की कमी पूर्ति करवाई

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। भारतीय नागरिकता के ऑनलाइन आवेदनांे को संकलित करने के लिए शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल मंे विशेष शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान भारतीय नागरिकता के लिए सात नए आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जिला स्तर पर लंबित 26 आवेदनांे मंे आवेदकांे से कमी पूर्ति करवाई गई। 
                गृह विभाग के निर्देशानुसार स्थाईवास के आधार पर निवास कर रहे अफगानिस्तान, बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय यथा हिन्दू, सिक्ख, पारसी एवं ईसाई के भारतीय नागरिकता के आवेदन संकलित करने के लिए जिला कलक्टर अंशदीप, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा एवं राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए गए प्रतिनिधियांे की उपस्थिति मंे भारतीय नागरिकता विशेष शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर अंशदीप के समक्ष पूर्व मंे लंबित आवेदनांे की कमी पूर्ति करवाई गई। शिविर मंे सात नए आवेदन प्राप्त किए गए। जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए आवेदनांे को नियमानुसार राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने आवेदनकर्ताआंे को राज्य निष्ठा की शपथ दिलाई। शिविर के दौरान विदेशी पंजीकरण अधिकारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय के संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।






राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार रविवार को सिवाना आएंगे


                बाड़मेर, 13 दिसंबर। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित रविवार को एक दिवसीय दौरे पर सिवाना आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित रविवार को प्रातः 7 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 9 बजे सिवाना पहुंचेंगे। जहां राजकीय अंबेडकर अनुसूचित जाति छात्रावास सिवाना का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत उनका सांय 4 बजे सिवाना से जोधपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

गुरुवार, 12 दिसंबर 2019

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में केम्पस का आयोजन शनिवार 14 दिसम्बर को


                बाड़मेर, 12 दिसंबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाडमेर में शनिवार 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे मैसर्स टाटा कम्प्युनिकेशन लिमिटेड बाड़मेर की ओर से केम्पस का आयोजन किया जाएगा।
                राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी विद्युत ब्रान्च मे डिप्लोमा अथवा आईटीआई उतीर्ण हो। वायरमैन लाइसेन्स धारक को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने बताया कि नियुक्ति का स्थान बाडमेर, जैसलमेर एवं निकटवर्ती क्षेत्र होगा तथा लगभग बीस हजार रूपये एवं योग्यतानुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों, रिज्यूम, फोटो एवं आईडी पु्रफ के साथ 14 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में उपस्थित हो सकते है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...