बुधवार, 15 अगस्त 2018

राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने किया ध्वजारोहण, स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया


                बाड़मेर, 15 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। 
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने सभी लोगों को स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम स्वतन्त्रता सैनानियों, शहीदों एवं विरांगनाओं को हदय की गहराई से प्रणाम किया तथा कहा कि हमें यह स्वतन्त्रता वीर शहीदों की कुर्बानी से मिली है, इसे बरकरार रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होने सीमान्त पहरियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीमान्त पहरियों में वह जज्बा है, दुश्मन ऑख उठा कर भी नहीं देख सकता है।
                राजस्व राज्यमंत्री ने कहा कि शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान 700 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगे की शान बढाई है तथा सभी 36 कौम के लोगों ने एकता का सन्देश दिया है कि हम सब एक है। उन्होने कहा कि एकता की भावना जागृत करने के लिए यह सन्देश प्रशसनीय है।
                इससे पहले परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट दल की टुकडियां ने परेड में हिस्सा लिया। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात् इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बच्चे हिस्दुस्तान के की प्रस्तुति दी गई। समूह गान के स्वर एवं निर्देशन दीपसिंह भाटी एवं छात्राएं कुमारी गीता, अंजली, उदिता, किरण, मीना, वर्षा और नीनल और उनके साथीयोे के थे। इसके बाद स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचरों द्वारा मुकेश आचार्य के निर्देशन में आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया गया।
                इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान स्वतन्त्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। मुख्य समारोह के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देशभक्ति गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी - की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य गीत आओं नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी गई। इसी कडी में  जिले की प्रसिद्ध मोतीसरा, सनावडा एवं जसोल के गेर दलों द्वारा गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान मार्च पास्ट में दो चरणों में क्रमशः प्रथम स्थान पर सीमा सुरक्षा बल, द्वितीय पर राजस्थान पुलिस एवं तृतीय स्थान पर राजस्थान महिला पुलिस टूकडी तथा क्रमशः प्रथम स्थान पर जूनियर एनसीसी दल, द्वितीय पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.गर्ल्स)एवं तृतीय स्थान पर स्टूडेन्ट पुलिस केडेट्स की टूकडी रही जिन्हें तथा सनावडा, जसोल एवं मोतीसरा गेर दलों को पुरस्कृत किया गया।
                समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, सीमा सुरक्षा बल के कमाण्डेन्ट साम कपूर, एम.एस. राजपुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल समेत जन प्रतिनिधि, सेना, सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ विभागीय अधिकारी तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रातः कालीन कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड एवं रामकुमार जोशी ने किया।
                समूचे जिले में स्वतन्त्रता दिवस पूर्ण हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया वहीं जिला परिषद में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य चोराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई।









मंगलवार, 14 अगस्त 2018

मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए राजस्व राज्य मंत्री, जिला कलक्टर एवं एसपी

बाड़मेर, 14 अगस्त। शहादत को सलाम मानव श्रंृखला मंे मंगलवार को राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल,कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह जालीपा के समीप मानव श्रृंखला मंे शामिल हुए। उन्हांेने सेना की ओर से लगाई गई टैंकांे की प्रदर्शनी को देखने के साथ विद्यार्थियांे का उत्साहवर्धन किया।

स्वतंत्रता दिवस बुधवार को, राजस्व राज्य मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण


                बाड़मेर, 14 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह बुधवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से आयोजित होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान बुधवार को प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल तथा स्काउट दल की टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन करेंगे। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग पन्द्रह सौ बालक बालिकाएं सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करेगी। इन्हीं बालक बालिकाओं की ओर से समूह गान आजादी की खुली हवा में निकले सीना तान के, हम बच्चे हिस्दुस्तान के की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 100 बालचर आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन करेंगे।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि मुख्य अतिथि के उदबोधन के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह के दौरान ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी - देश भक्ति गीत एवं विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य गीत आओं नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति दी जाएगी। जिले के प्रसिद्ध गेर दल आकर्षक प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों की ओर तैयार झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोपहर 2 बजे आदर्श स्टेडियम मंे जिला प्रशासन एवं क्रिकेट संघ बाड़मेर के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच तथा राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल स्टेशन रोड़ मंे सांय 730 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने अधिकाधिक लोगांे से मुख्य समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस का समारोह जिले भर मंे हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। जिला कलक्टर कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद मंे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय मंे उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस कार्यालय मंे पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर शहर के मुख्य चौराहों एवं भवनों पर रोशनी की आकर्षक सजावट की गई है।


मुख्यमंत्री का बाड़मेर आगमन पर स्वागत किया


                बाड़मेर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का मंगलवार को उत्तरवाई वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर विभिन्न जन प्रतिनिधियांे की ओर से स्वागत किया गया।
                मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे का उतरलाई पहुंचने पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने स्वागत किया।



शहादत को सलाम करने उमड़ा जन सैलाब


मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किया मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण

                बाड़मेर, 14 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम मंे जन सैलाब उमड़ा। मानव श्रृंखला मंे शामिल विद्यार्थियांे, जवानांे एवं आमजन ने देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शहीदांे को श्रद्वाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिला मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।
                राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़मेर जिला मुख्यालय से जैसलमेर जिले के सटे बरियाड़ा गांव तक मानव श्रृंखला मंे विभिन्न स्थानांे से आए अपार जनसमूह ने शिरकत की। इस दौरान विशेष विमान से उतरवाई वायुसेना स्टेशन पहुंची मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अपार जन समूह ने भारत माता की जय एवं जय हिन्द के उदघोष के साथ शहीदांे को श्रद्वा सुमन अर्पित किए। मानव श्रृंखला का समापन दोपहर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ। मानव श्रृंखला मंे सरकारी एवं निजी विद्यालयांे, केन्द्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, जवान एवं गौरव सेनानी एवं आमजन शामिल हुए। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के बैंड दल एवं स्थानीय लोक कलाकारांे ने देश भक्ति आधारित गीतांे की प्रस्तुतियां दी। वहीं गेर दल की बेहतरीन प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। मानव श्रंृखला के आयोजन के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी नियमित रूप से मोनेटरिंग करते रहे। पुलिस की ओर से सुचारू यातायात व्यवस्था के माकूल इंतजाम के साथ पर्याप्त तादाद मंे जाब्ता तैनात किया गया। मानव श्रृंखला के संभागियांे के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। डा. भरत सहारण के निर्देशन मंे फिफ्टी विलेजर्स के विद्यार्थियांे ने कार्यक्रम के आयोजन मंे सेवाएं दी। शहादत को सलाम कार्यक्रम के आयोजन मंे सेना एवं सीमा सुरक्षा बल का भी योगदान रहा।
तिरंगे झंडांे एवं गुब्बारांे से राष्ट्रीय एकता का संदेश : मानव श्रृंखला मंे शामिल लोगांे ने तिरंगे झंडांे के साथ रंग बिरंगे गुब्बारांे के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हांेने तिरंगे लहराकर उनका अभिवादन किया। मानव श्रृंखला को लेकर आमजन मंे विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न स्थानांे पर देश भक्ति के गीतांे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए कलाकारांे ने बेहतरीन प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध दिया।
भारत का थ्री डी मानचित्र रहा आकर्षण का केन्द्र : राजकीय अभियांत्रिकी विभाग के स्टाफ एवं विद्यार्थियांे ने 200 मीटर के तिरंगे के साथ 125 गुना 125 फीट भारत का हस्तनिर्मित थ्री डी मानचित्र ,महाविद्यालय एवं केयर्न वेदांता का थ्री डी लोगो बनाया। यह आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
सेना ने लगाई टैंकांे की प्रदर्शनी : इंजीनियरिंग कालेज परिसर मंे सेना की ओर से टैंकांे की प्रदर्शनी लगाई गई। इसको देखने के लिए विद्यार्थियांे एवं आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्टः शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानांे पर यातायात को डायवर्ट किया गया।
लोक कलाकारांे ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : मानव श्रृंखला मंे स्थानीय लोग कलाकारांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं गैर दलांे के नृत्य के साथ श्रृंगारित ऊंट भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
































सोमवार, 13 अगस्त 2018

मानव श्रृंखला के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश


                बाड़मेर,13 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान बिजली-पानी संबंधित व्यवस्थाआंे की समीक्षा करते हुए मानव श्रृंखला के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
                जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभागीय अधिकारियांे को शहादत को सलाम कार्यक्रम के मददेनजर की गई तैयारियांे के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने पेयजल, मेडिकल किट, मोबाइल वैन तथा चिकित्सकीय दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने आगामी दिनांे मंे प्रस्तावित वीआईटी विजिट, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान लगाई जाने वाली विकास प्रदर्शनी के लिए फोटो तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्याें का पूर्ण विवरण भिजवाने के लिए कहा। डिस्काम के अधिकारियांे को खराब ट्रांसफार्मरांे को प्राथमिकता से बदलने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के लाभार्थियांे की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


स्वतन्त्रता दिवस पर कानून व्यवस्था के लिए मजिस्टेªट नियुक्त


                बाड़मेर, 13 अगस्त। कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद एम नकाते ने एक आदेश जारी कर स्वतन्त्रता दिवस पर आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समस्त जिला क्षेत्र बाडमेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्टेªट नियुक्त किए है।
                जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर को आदर्श स्टेडियम बाडमेर, सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड बाडमेर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बाडमेर को तहसील क्षेत्र बाडमेर के अन्य समस्त क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्टेªट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा को थाना क्षेत्र बालोतरा एवं बालोतरा कस्बा, उपखण्ड मजिस्टेªट बायतु को तहसील क्षेत्र बायतु, उपखण्ड मजिस्टेªट सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना, उपखण्ड मजिस्टेªट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखण्ड मजिस्टेªट गुडामालानी को तहसील क्षेत्र गुडामालानी, उपखण्ड मजिस्टेªट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। इसी तरह तहसील क्षेत्र रामसर, पचपदरा ग्रामीण, सेडवा, समदडी, गिडा एवं गडरारोड के लिए संबंधित तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट को मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट्स को निर्देश दिए गए है कि वे 15 अगस्त को अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की पालना सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम के ऑवर ऑल इन्चार्ज अपर जिला मजिस्टेªट होंगे।

स्वतन्त्रता दिवस के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल


विभिन्न व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश

                बाड़मेर, 13 अगस्त। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में मुख्य समारोह के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का अन्तिम अभ्यास सोमवार को सम्पन्न हुआ।
                इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने मुख्य कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का बारिकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होने अन्तिम अभ्यास के पश्चात् स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आदर्श स्टेडियम में सफाई व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मंच की सजावट सहित सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम के दौरान बिजली की व्यवस्था के साथ माईक की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात् परेड कमाण्डर पुलिस निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, एस.पी.सी. यानि स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका तथा स्काउट दल टुकडियां परेड में हिस्सा लेगी। मार्च पास्ट के पश्चात् अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वारा महामहिम राज्यपाल के सन्देश का पठन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के लगभग 1500 बालक बालिकाओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया जायेगा। इसके पश्चात् इन्ही बालक बालिकाओं द्वारा समूह गान की प्रस्तुति दी जायेगी। इसी कडी में स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के बालचरों द्वारा आकर्षक पिरामिड का प्रदर्शन किया जायेगा।
                उन्होने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करने के बाद देश की माटी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वतन्त्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसी कडी में विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक कार्यो मेें विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके पश्चात् देशभक्ति गीत की प्रस्तुत दी जायेगी। विभिन्न विद्यालयों की बालिकाएं सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगी। इसके बाद जिले की प्रसिद्ध गैर दलों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसी कडी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं एवं सरकारी विभागों द्वारा तैयार झांकियों का प्रदर्शन भी मुख्य समारोह का आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, तहसीलदार बाडमेर जगदीश सिंह, व्याख्याता दीपसिंह भाटी, मुकेश पचौरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डॉ. बंशीधर तातेड द्वारा किया गया।


मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे आज बाड़मेर आएंगी


                बाड़मेर,13 अगस्त। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बाड़मेर आएंगी। इस दौरान शहादत को सलाम मानव श्रंृखला का हवाई निरीक्षण करेगी।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मंगलवार को प्रातः 10.15 बजे विशेष विमान मंे जयपुर से रवाना होकर प्रातः 10.50 बजे उत्तरलाई पहुंचेगी। इसके उपरांत प्रातः 11.15 बजे उत्तरलाई से हेलीकाप्टर के जरिए रवाना होकर शहादत को सलाम मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण करेगी। मुख्यमंत्री इसके उपरांत जैसलमेर मंे दोपहर 12.30 बजे आयोजित होने वाले शहादत को सलाम कार्यक्रम मंे शामिल होगी। जहां से उनका दोपहर 1.15 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। 

शहादत को सलाम करने आज बनेगी 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला


सरहदी जिलांे मंे मानव श्रृंखला के जरिए देंगे देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश

                बाड़मेर,13 अगस्त। अमर शहीदांे की शहादत को सलाम करने के लिए कल बाड़मेर समेत सरहदी चार जिलांे मंे करीब 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन मंे जागृत करने वाले देश के पहले कार्यक्रम मंे पांच लाख लोग शामिल होकर तिरंगा झंडा फहराते हुए शहीदांे की श्रद्वाजंलि देंगे। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण करने के साथ शहीदांे को श्रद्वाजंलि अर्पित करेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसलमेर जिले से सटे बरिवाड़ा गांव तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। कार्यक्रम का समापन दोपहर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ होगा। इससे पहले शहीद स्मारक पर शहीदांे को पुष्पाजंलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मंगलवार को विशेष विमान से उत्तरलाई पहुंचेगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मानव श्रृंखला का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मानव श्रृंखला पर पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि मानव श्रृंखला को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई है। शहादत को सलाम कार्यक्रम की तैयारियांे को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने प्रस्तावित रूट चार्ज, यातायात, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्था तथा अल्पाहार की सुव्यवस्थित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर दिए गए निर्देशांे की पालना पूर्ण जिम्मेदारी करें, ताकि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप गरिमामय ढ़ग से कार्यक्रम आयोजित हो सके। जिला कलक्टर ने प्रत्येक एक एवं पांच किमी की दूरी पर तिरंगा झंडा लगाने, नियंत्रण कक्ष एवं चैक पोस्ट स्थापित करने के निर्देश दिए। इधर, प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने आमजन से देश भक्ति के इस कार्यक्रम मंे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगाः पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामजी का गोल से जैसलमेर जिले की सीमा तक वाहनांे की आवाजाही पर रोक रहेगी। इस दौरान सांचौर रोड़ पर रामजी का गोल से सिणधरी रोड़ पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह जिला मुख्यालय पर चौहटन चौराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएनसी चौराहे से जोधपुर के लिए वाहन जा सकेगे। उन्हांेने बताया कि जैसलमेर जाने वाले वाहन प्रातः 9 बजे से पहले जा सकेंगे। इसके उपरांत विशेष अनुमति वाले वाहन एवं शहादत को सलाम कार्यक्रम मंे शामिल होने वाले बैनर लगे वाहनांे को जाने की अनुमति होगी। बाड़मेर-जैसलमेर रोड़ पर प्रातः 10 बजे के बाद वाहनांे की आवाजाही पर पूर्णतया रोक रहेगी।
बाड़मेर मंे 200 फीट ऊंचाई से लहराएगा तिरंगाः शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 200 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। इसके अलावा मानव श्रृंखला के निर्धारित मार्ग पर विभिन्न स्थानांे पर तिरंगे लहराएंगे।
भारत का थ्री डी मानचित्र रहेगा आकर्षण का केन्द्रः राजकीय अभियांत्रिकी विभाग का स्टाफ एवं छात्र 200 मीटर के तिरंगे के साथ शहादत को सलाम कार्यक्रम के भागीदार बनेंगे। प्राचार्य डा.संदीप रांकावत ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र 125 गुना 125 फीट भारत के हस्तनिर्मित थ्री डी मानचित्र के साथ महाविद्यालय एवं केयर्न वेदांता का थ्री डी लोगो बनाएंगे। इस दृश्य को 14 एवं 15 अगस्त को देखा जा सकेगा।
पहली मर्तबा होगा ऐसा आयोजनः देश के इतिहास में राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन में जागृत करने का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से अपनी जान की परवाह किए बगैर सीमा पर तैनात जांबाज सपूतों का आभार जताने के साथ उनकी हौसला अफजाई की जाएगी। जांबाज सैनिकों को इसके जरिए संदेश दिया जाएगा कि देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ है।
लोक कलाकार रहेंगे आकर्षण का केन्द्रः मानव श्रृंखला मंे इंडियन आइडल मंे शामिल हो चुके बालोतरा के कलाकार के अलावा स्थानीय कलाकार, गेर नृत्य दल, रंगोली एवं रंगीन गुब्बारांे का समावेश रहेगा। इसके अलावा श्रृंगारित ऊंट भी लाए जाएंगे।
तीन हेलीकाप्टर आएंगे बाड़मेरः शहादत को सलाम कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए बाड़मेर जिले मंे तीन हेलीकाप्टर आएंगे। इनमंे से पहला हेलीकाप्टर मानव श्रृंखला का पुष्प वर्षा एवं गुलाल बरसाता हुआ निकलेगा। दूसरे हेलीकाप्टर मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण करते हुए जैसलमेर जाएगी। इसके उपरांत तीसरे हेलीकाप्टर से एरियल फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ पुष्प वर्षा होगी।
दो सतर्कता दलांे का गठनः मानव श्रृंखला के सफल आयोजन को लेकर जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर दो सतर्कता दल गठित किए है। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा एवं कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी को इसका प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमंे प्रथम दल बाड़मेर एवं द्वितीय दल शिव क्षेत्र के रूट पर अतिरिक्त जिला कलक्टर के निर्देशन मंे काम करेगा।
गौरव सेनानियांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देशः जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीद स्मारक शहीदांे की शहादत को सलाम पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन करवाने के साथ गौरव सेनानियांे को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान सेना एवं पुलिस बैंड के इंतजाम के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने के लिए कहा गया है।



रविवार, 12 अगस्त 2018

प्रभारी सचिव गुहा ने ली तैयारियांे की जानकारी


                बाड़मेर, 12 अगस्त। प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गृुहा ने 14 अगस्त को बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाले शहादत को सलाम कार्यक्रम की तैयारियांे की समीक्षा की। उन्हांेने मानव श्रृंखला मंे शामिल होने वाले आमजन के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
                बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारियांे से शहादत को सलाम कार्यक्रम को लेकर अब तक की गई तैयारियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने निर्धारित रूट चार्ट, प्रत्येक एक एवं पांच किलोमीटर के लिए नियुक्त किए गए प्रभारियांे, यातायात व्यवस्था तथा संभागियांे के लिए पेयजल एवं अल्पाहार संबंधित इंतजामों के बारे मंे जानकारी लेने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के बाड़मेर के संभावित कार्यक्रम के मददेनजर समुचित तैयारियां करने के लिए कहा। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को


                बाड़मेर, 12 अगस्त। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 27 सितम्बरको किया जाएगा। मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन करना एवं सत्यापन कार्य 18 अगस्त तक किया जाएगा। राजनीतिक दलोें के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन 19 अगस्त तक प्राप्त किए जा सकेंगे तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर को किया जाएगा।

जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतदाता केन्द्रांे का निरीक्षण


                बाड़मेर, 12 अगस्त। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने रविवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रांे का निरीक्षण किया। उन्हांेने इस दौरान मतदाता सूचियांे का निरीक्षण कर संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने रविवार को शिव विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय तामलोर, जेसिंधर स्टेशन समेत विभिन्न मतदान केन्द्रांे का अवलोकन किया। उन्हांेने यहां पर मतदाता सूचियांे का निरीक्षण करने के साथ बीएलओ से विशेष शिविर के दौरान संपादित किए गए कार्याें की जानकारी ली। जिले मंे रविवार को मतदाता सूचियांे के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ उपस्थित रहे। इस दौरान दावे एवं आक्षेप प्राप्त किए गए। उप निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आगामी रविवार 19 अगस्त को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान संबंधित मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहेंगे।









मानव श्रृंखला के दौरान यातायात डायवर्जन होगा, वृहद स्तर पर तैयारियां


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन से मानव श्रृंखला मंे शामिल होने की अपील

                बाड़मेर, 12 अगस्त। शहादत को सलाम कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। देश के प्रति समर्पण का संदेश देने एवं शहीदांे को सलाम करने के लिए अधिकाधिक आमजन से मानव श्रृंखला मंे शामिल होने की अपील करते है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने रविवार को जिला मुख्यालय पर शहादत को सलाम कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला की तैयारियांे की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर से गंगानगर तक करीब 700 किमी लंबी मानव श्रृंखला 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जाएगी। इसके लिए समुचित तैयारियां गई है। उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला मंे इंडियन आइडल मंे शामिल हो चुके बालोतरा के कलाकार के अलावा स्थानीय कलाकार, गेर नृत्य दल, रंगोली एवं रंगीन गुब्बारांे का समावेश रहेगा। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि मानव श्रृंखला के निर्धारित रूट पर करीब 600 पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि 14 अगस्त को सांचौर के रास्ते रामजी का गोल से सिणधरी के रास्ते वाहनांे को डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह धोरीमन्ना एवं बाछड़ाउ मंे भारी वाहनांे की आवाजाही पर नजर रहेगी। उनके मुताबिक बाड़मेर जिला मुख्यालय पर चौहटन चौराहे से जैसलमेर के रास्ते पर जाने वाले वाहनांे को प्रातः 10.30 बजे से रोक दिया जाएगा। इस दौरान सिर्फ मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित वाहन जा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस के समीप स्थित ओवरब्रिज के नीचे से एवं सिणधरी चौराहे से आगे बीएनसी चौराहे से होते हुए जोधपुर मार्ग पर वाहनांे की आवाजाही हो सकेगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने आमजन से देश भक्ति के इस कार्यक्रम मंे भागीदारी निभाने की अपील की है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल भी उपस्थित रहे।



शहादत कंो सलाम करने मानव श्रृंखला मंे उमड़ेगा जन सैलाब


आमजन से मानव श्रृंखला मंे शामिल होने की अपील

                बाड़मेर, 12 अगस्त। जन-जन मंे देश भक्ति की भावना जागृत करने एवं शहीदांे की शहादत को सलाम करने के लिए 14 अगस्त को मानव श्रृंखला मंे जन सैलाब उमड़ेगा। देश मंे पहली मर्तबा आयोजित होने वाले शहादत को सलाम कार्यक्रम मंे बाड़मेर समेत चार जिलांे में करीब 5 लाख लोग शामिल हांेगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शहादत को सलाम कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसलमेर जिले से सटे बरियाड़ा गांव से लगाकर बाड़मेर जिला मुख्यालय तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके लिए रूट चार्ट तैयार करने के साथ मुख्य स्थान चिन्हित किए गए है। विभागीय अधिकारियांे को उत्तरदायित्व सौंपने के साथ इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला का कार्यक्रम 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे मानव श्रृंखला का अवलोकन करने के साथ हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा करेगी। आमजन एवं विद्यार्थी तिरंगे लहराकर मुख्यमंत्री का अभिवादन करेगें। मानव श्रृंखला का समापन दोपहर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ होगा। मानव श्रृंखला के निर्धारित रूट पर चिकित्सकांे की टीम, एंबूलेंस 104 एवं 108 तथा पर्याप्त दवाइयांे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने अधिकाधिक लोगांे से शहादत को सलाम कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने रविवार को शिव मंे मानव श्रृं़खला के लिए प्रस्तावित रूट का अवलोकन किया। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं एवं अधिकाधिक लोगांे की मानव श्रृंखला मंे भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश दिए।
शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम : शहीदांे को श्रद्वासुमन अर्पित करने के लिए 14 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित होगा।
गौरव सेनानियांे से मानव श्रृंखला मंे शामिल होने की अपील : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाडंर हरदत शर्मा ने गौरव सेनानियांे से मानव श्रृंखला मंे शामिल होने की अपील की है।



शनिवार, 11 अगस्त 2018

ग्राम सभाआंे मंे पहुंचे जिला कलक्टर,मतदान सूचियांे का हुआ पठन


पात्र व्यक्तियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाने की अपील

                बाड़मेर, 11 अगस्त। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले मंे शनिवार को ग्राम सभाआंे का आयोजन हुआ। इस दौरान मतदाता सूचियांे का पठन एवं सत्यापन किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्राम सभाआंे मंे शामिल होकर पात्र व्यक्तियांे से मतदाता सूचियांे मंे नाम जुड़वाने की अपील की।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शनिवार को सरवड़ी एवं अराबा ग्राम पंचायत मंे आयोजित ग्राम सभाआंे मंे शामिल हुए। उन्हांेने संबंधित बीएलओ एवं अन्य कार्मिकांे से निर्वाचन संबंधित संपादित किए गए कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर की मौजूदगी मंे यहां मतदाता सूचियांे का पठन किया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्रामीणांे को द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित मतदान केन्द्रांे पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपने मतदान केन्द्र संबंधित जानकारी ले सकता है। इसके अलावा नाम जुड़वाया एवं संशोधित कराया जा सकता है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा कराना होगा। उन्हांेने समस्त मतदाताआंे से आगामी विधानसभा चुनाव मंे आवश्यक रूप से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल मेहला, विकास अधिकारी सांवलराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आगामी दिनांे मंे पचपदरा मंे प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा के मददेनजर सभा स्थल एवं अन्य व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने अब तक की गई तैयारियांे की जानकारी लेने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए।










मतदान केन्द्रांे पर 12 एवं 19 अगस्त को बीएलओ उपस्थित रहेंगे


               बाड़मेर,11 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2018 के मददेनजर बाड़मेर जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि विशेष अभियान के तहत निर्धारित तिथि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे। उन्हांेने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष अभियान की तिथि 12 एवं 19 अगस्त को संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अंकित होने की पुष्टि कर लें और कोई संशोधन की जरूरत लगे तो अंतिम प्रकाशन से पूर्व वह भी करवा लें।

शहादत को सलाम मानव श्रृंखला 14 को


सरहदी जिलांे मंे मानव श्रृंखला के जरिए देंगे देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश

                बाड़मेर,11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मंे 14 अगस्त को बाड़मेर समेत सरहदी चार जिलांे मंे शहादत को सलाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान 650 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। सीमा सुरक्षा बल एवं सेना के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे भी शामिल होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां चल रही है। प्रस्तावित मानव श्रृंखला स्थल पर तिरंगे एवं गुब्बारे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का समग्र प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर को सहायक प्रभारी बनाया गया है। उपखंड क्षेत्र मंे बाड़मेर एवं शिव उपखंड अधिकारी प्रभारी होंगे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक की ओर से पुख्ता यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम मंे शामिल होने के लिए 14 अगस्त को प्रातः 11 बजे पहुंचना होगा। यह मानव श्रृंखला जैसलमेर जिले से सटे बरियाड़ा गांव से बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस तक बनाई जाएगी। जिला कलक्टर ने इस कार्यक्रम मंे अधिकाधिक लोगांे से शामिल होने की अपील की है।
पहली मर्तबा होगा ऐसा आयोजनः देश के इतिहास में राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन में जागृत करने का यह पहला कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से अपनी जान की परवाह किए बगैर सीमा पर तैनात जांबाज सपूतों का आभार जताने के साथ उनकी हौसला अफजाई की जाएगी। जांबाज सैनिकों को इसके जरिए संदेश दिया जाएगा कि देश का बच्चा-बच्चा उनके साथ है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...