मंगलवार, 14 अगस्त 2018

शहादत को सलाम करने उमड़ा जन सैलाब


मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने किया मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण

                बाड़मेर, 14 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को शहादत को सलाम मानव श्रृंखला कार्यक्रम मंे जन सैलाब उमड़ा। मानव श्रृंखला मंे शामिल विद्यार्थियांे, जवानांे एवं आमजन ने देश भक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए शहीदांे को श्रद्वाजंलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिला मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्वासुमन अर्पित किए।
                राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़मेर जिला मुख्यालय से जैसलमेर जिले के सटे बरियाड़ा गांव तक मानव श्रृंखला मंे विभिन्न स्थानांे से आए अपार जनसमूह ने शिरकत की। इस दौरान विशेष विमान से उतरवाई वायुसेना स्टेशन पहुंची मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने मानव श्रृंखला का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान अपार जन समूह ने भारत माता की जय एवं जय हिन्द के उदघोष के साथ शहीदांे को श्रद्वा सुमन अर्पित किए। मानव श्रृंखला का समापन दोपहर 1 बजे राष्ट्रगान के साथ हुआ। मानव श्रृंखला मंे सरकारी एवं निजी विद्यालयांे, केन्द्रीय विद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थी, जन प्रतिनिधि, एनसीसी कैडेट, जवान एवं गौरव सेनानी एवं आमजन शामिल हुए। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने पुष्प चक्र अर्पित किए। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के बैंड दल एवं स्थानीय लोक कलाकारांे ने देश भक्ति आधारित गीतांे की प्रस्तुतियां दी। वहीं गेर दल की बेहतरीन प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। मानव श्रंृखला के आयोजन के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र के साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी नियमित रूप से मोनेटरिंग करते रहे। पुलिस की ओर से सुचारू यातायात व्यवस्था के माकूल इंतजाम के साथ पर्याप्त तादाद मंे जाब्ता तैनात किया गया। मानव श्रृंखला के संभागियांे के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। डा. भरत सहारण के निर्देशन मंे फिफ्टी विलेजर्स के विद्यार्थियांे ने कार्यक्रम के आयोजन मंे सेवाएं दी। शहादत को सलाम कार्यक्रम के आयोजन मंे सेना एवं सीमा सुरक्षा बल का भी योगदान रहा।
तिरंगे झंडांे एवं गुब्बारांे से राष्ट्रीय एकता का संदेश : मानव श्रृंखला मंे शामिल लोगांे ने तिरंगे झंडांे के साथ रंग बिरंगे गुब्बारांे के जरिए राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के हवाई निरीक्षण के दौरान उन्हांेने तिरंगे लहराकर उनका अभिवादन किया। मानव श्रृंखला को लेकर आमजन मंे विशेष उत्साह देखा गया। विभिन्न स्थानांे पर देश भक्ति के गीतांे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते हुए कलाकारांे ने बेहतरीन प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध दिया।
भारत का थ्री डी मानचित्र रहा आकर्षण का केन्द्र : राजकीय अभियांत्रिकी विभाग के स्टाफ एवं विद्यार्थियांे ने 200 मीटर के तिरंगे के साथ 125 गुना 125 फीट भारत का हस्तनिर्मित थ्री डी मानचित्र ,महाविद्यालय एवं केयर्न वेदांता का थ्री डी लोगो बनाया। यह आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
सेना ने लगाई टैंकांे की प्रदर्शनी : इंजीनियरिंग कालेज परिसर मंे सेना की ओर से टैंकांे की प्रदर्शनी लगाई गई। इसको देखने के लिए विद्यार्थियांे एवं आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्टः शहादत को सलाम कार्यक्रम के दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानांे पर यातायात को डायवर्ट किया गया।
लोक कलाकारांे ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : मानव श्रृंखला मंे स्थानीय लोग कलाकारांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं गैर दलांे के नृत्य के साथ श्रृंगारित ऊंट भी आकर्षण का केन्द्र रहे।
































कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...