गुरुवार, 14 दिसंबर 2017

राज्य सरकार के चार साल बेमिसाल : गोयल

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित हुए कई कार्यक्रम
                बाड़मेर, 14 दिसंबर। राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षाें मंे हर क्षेत्र मंे बेमिसाल कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी हर क्षेत्र में काम कर आमजन को राहत पहुंचाई गई है। मुख्यमंत्री की सबका साथ-सबका विकास और आओ साथ चले की सोच पर प्रदेश विकास की नई इबारत गढ़ रहा है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतरीन वित्तीय प्रबं्रधन से हर क्षेत्र में भरपूर काम करके दिखाया है। प्रदेश मंे 5300 नई सीनियर सैंकडरी स्कूल खोलकर शिक्षा को नए आयाम दिया गया है। सड़कों को विकास की धुरी मानने वाली राज्य सरकार ने 10 हजार से ज्यादा पंचायतों को गौरव पथ से जोड़कर उन्हें मुख्य मार्ग से जोड़ने का कीर्तिमान रचा है। उन्हांेने कहा कि शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसी कड़ी में सरकार ने चार वर्षों में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सतही जल से जोड़ा गया है। आगामी एक साल में करीब 50 लाख लोगों तक शुद्व पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों में पेयजल के क्षेत्र में 17 हजार 322 करोड़ रुपए व्यय कर आमजन को शुद्ध पेयजल पहुंचाया है। राज्य सरकार ने पंचायतों के पुनर्गठन और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की शिक्षा अनिवार्य करने जैसे साहसिक कदम उठाए, जो आज मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के माथे से सूखे का कलंक हटाने के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान का आगाज किया, जिससे आज प्रदेश के जल स्तर में खासी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाड़मेर पर हमेशा ध्यान दिया है। दीनदयाल उपाध्याय विद्युत योजना के तहत 469 करोड़ की लागत से 1.50 लाख परिवारांे तक बिजली पहुंचाने की दिशा मंे काम चल रहा है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तृतीय चरण मंे जिले मंे 7 हजार कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने आव्हान किया कि मार्च 2018 तक सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाकर स्वच्छ भारत अभियान मंे आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएं।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री और समारोह के अध्यक्ष अमराराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुशल नेतृत्व में हर तबका प्रसन्न है। न्याय आपके द्वार अभियान के जरिए जहां 95 लाख से ज्यादा न्यायिक मामले सुलझाए गए। भूिम विकास बैंक से ऋण लेने की दर घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने चार वर्षों में 450 नए राजस्व ग्राम बनाए, उनमें से 71 गांव बाड़मेर के थे। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों में नए 71 उपखंड कार्यालय, 36 नई तहसील, 10 उप तहसील खोलने के साथ भवन निर्माण भी कराए गए है। उन्होंने कहा कि विभागवार पदोन्नतियां दी गई। वहीं 4400 पटवारियों की भर्ती की जिससे राजस्व से जुड़े कामों को गति मिल सके। चौधरी ने कहा कि सैनिक कल्याण में भी राज्य सरकार कहीं भी पीछे नहीं रही। भूतपूर्व सैनिकों को पारिवारिक पेंशन देने की बात हो या फिर मैडल धारकों को सम्मान राशि देने की बात, सरकार ने सम्मानपूर्वक उनकी राशि में खासी बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिफाइनरी लाकर स्थानीय बाशिंदों के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। उन्होंने भामाशाह, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने सरकार की कई उपलब्धियों के साथ डिजिटलाइजेशन को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को अधिकतर अनुदान अब ऑनलाइन मिल रहा है। भामाशाह के जरिए परिवार की मुखिया के खाते में सीधा पैसा आ रहा है। यह हमारे लिए सुखद बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन से प्रदेश और जिला के पेयजल के प्रति स्वावलंबी बनता जा रहा है।
                सिवाना के विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी क्षेत्रों में जिले को भरपूर सौगातें दी हैं। उन्होंने बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज खोलने और क्षेत्र मंे पेयजल के क्षेत्र मंे किए जा रहे कार्यों के लिए सरकार का आभार भी जताया। चौहटन विधायक  तरुणराय कागा ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षाें मंे विकास के लिहाज से कीर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे वृहद स्तर पर विकास कार्य कराए गए है। उन्होंने आव्हान किया कि यदि प्रदेश की जनता आने वाले समय में सरकार का साथ देगी तो प्रदेश की तकदीर बदल जाएगी।  नगर विकास न्यास की चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने सुराज के संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि विकास का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज 50 हजार लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के लिए बेहतरीन काम किया है। उन्हांेने भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से जुड़ी उपलब्ध्यिों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय से अधिकाधिक बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का आव्हान किया। पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत ने कहा कि सरकार के कुशल वित्तीय प्रबंधन से प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर तबका सरकार योजनाओं से लाभान्वित हुआ है और विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने कहा कि भामाशाह योजना से न केवल प्रदेश की महिलाएं सशक्त हुई हैं बल्कि उन्हें अलग पहचान भी मिली है। उन्होंने कहा कि चार साल की उपलब्धियों का यह जश्न तभी सफल होगा जब कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान की भी खासी सराहना की। उन्होंने कहा कि सतही जल ही पेयजल का बेहतर विकल्प हो सकता है। समारोह के प्रारंभ में जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सबका स्वागत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बाड़मेर जिले मंे हुए विकास कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, कानसिंह राजपुरोहित भी अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियांे ने राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियांे पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया। उन्हांेने जिले मंे हुए विकास कार्याें पर बनाई गई डाक्यूमेट्री का रिमोट से विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार जोशी एवं डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने किया। समारोह की शुरूआत मंे जिले मंे हुए विकास कार्याें का लोकार्पण एवं प्रस्तावित कार्याें का शिलान्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे को चैक, स्वीकृति पत्र, विद्यार्थियांे को लेपटाप, साइकिलें तथा दिव्यांगांे को ट्राइसाइकिलें एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। समारोह के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह मंे अंत मंे प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियांे ने स्वच्छता रथ, एंबूलेंस एवं एमजेएसए के जागरूकता रथांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विकास प्रदर्शनी देखने उमड़ा जन सैलाब : सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसपंर्क कार्यालय की ओर से लगाई गई सोच नई-काम कई विषयक विकास प्रदर्शनी को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रदर्शनी मंे 125 से ज्यादा फोटोज के जरिए राज्य सरकार की जन कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं तथा उपलब्धियों को दर्शाया गया है। वहीं जिले की उपलब्धियों और निर्माण कार्यों को तस्वीरों के जरिए दर्शाया गया है। यह विकास प्रदर्शनी आगामी तीन दिन तक जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सूचना केन्द्र मंे आमजन के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी।  
दिव्यांग को प्रमाण देने मंच से नीचे उतरे अतिथि : समारोह के दौरान जब नगर न्यास विन्यास की चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी सभा को संबोधित कर रही थी तो एक दिव्यांग महिला को मंच की ओर आती देख जिला प्रभारी एवं जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल प्रोटोकॉल तोड़कर स्टेज से नीचे आ गए और उससे बात की। उनकी संवेदनशीलता को आमजन ने बेहद सराहा और जमकर तालियां भी बजाई। उन्हांेने समारोह के दौरान कई मर्तबा मंच से नीचे आकर दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण वितरण किए।
विभिन्न विभागांे की ओर से लगाए गए स्टाल : राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के लिए आदर्श स्टेडियम मंे समारोह स्थल पर विभिन्न विभागांे की ओर से स्टाल लगाए गए। रोजगार विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियांे ने सभी स्टालांे का अवलोकन किया।

स्वच्छ भारत अभियान का बैलून बना आकर्षण का कंेद्र : मारोह के दौरान स्वच्छ भारत अभियान का बैलून लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैदान के बीचों बीच लगा बैलून दूर तक दिखाई दे रहा था। बैलून को देखने लोग स्टेडियम तक आने लगे। आमजन में स्वच्छता का संदेश देने के लिए किया गया यह नवाचार लोगों को खासा रास आया।














































बुधवार, 13 दिसंबर 2017

बाड़मेर मंे स्थापित हुए विकास के नए आयाम, राज्य सरकार के सफलतम चार वर्ष

बाड़मेर, 13 दिसंबर। बाड़मेर जिले ने किसानांे के कल्याण, गरीबों के उत्थान और महिलाआंे के सशक्तिकरण के साथ बाड़मेर के विकास की दिशा मंे कई कीर्तिमान स्थापित हुए है। पिछले चार वर्षाें मंे विकास योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा मंे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।
पचपदरा मंे रिफाइनरी की शुरूआत से बाड़मेर के आर्थिक परिपेक्ष्य मंे आमूलचूल परिवर्तन के साथ मेडिकल कालेज से बड़े शहरांे मंे मिलने वाली चिकित्सकीय सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। भामाशाह योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, न्याय आपके द्वार, आरोग्य राजस्थान, ग्रामीण गौरव पथ, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, अन्नपूर्णा भंडार जैसी जन कल्याणकारी योजनाआंे के जरिए विकास का प्रवाह अंतिम छोर पर रहने वाले आमजन तक पहुंचाया गया है। वर्तमान राज्य सरकार के गौरवमयी चार वर्षाें मंे बाड़मेर जिले के विकास को नई गति मिली है। 
43,129 करोड़ की लागत से रिफाइनरी : बाड़मेर जिले मंे 43,129 करोड़ की लागत से बनने वाली आधुनिक रिफाइनरी के लिए राज्य सरकार एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मध्य 17 अगस्त 2017 को हस्ताक्षर हुए। मौजूदा समय मंे इसकी चारदीवारी का कार्य चल रहा है। रिफाइनरी के लिए 11 हजार 418 बीघा जमीन आंवटित की जा चुकी है। पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी वाली यह रिफाइनरी भारत मानक-6 दर्जे के पेट्रोलियम उत्पादों को तैयार करने वाली देश की पहली रिफाइनरी होगी।
189 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज : जिला मुख्यालय पर आगामी सत्र से मेडिकल कालेज की शुरूआत होगी। मौजूदा समय मंे इसके भवन निर्माण का कार्य अंतिम दौर मंे है। इसमंे एमबीबीएस प्रथम वर्ष के लिए 100 सीटें होगी। मेडिकल कालेज से आमजन को 24 घंटे आपातकालीन सुविधा, आईसीयू समेत विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेगी। मेडिकल कालेज मंे पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान : बाड़मेर जिले मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम चरण में 53 ग्राम पंचायतांे के 142 गांवांे मंे 12855.98 लाख की लागत के 6023 जल संरक्षण कार्य कराए गए है। इसी तरह द्वितीय चरण का शुभारंभ उपरला ग्राम पंचायत की चीफल नाडी से हुआ। द्वितीय चरण के तहत 17 पंचायत समितियांे की 17 ग्राम पंचायतांे के 124 गांवांे मंे 9370.06 लाख की लागत के 5907 कार्य कराए गए है। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के तहत 8828 कार्यों की योजना प्रस्तावित की गई है।
भामाशाह योजना : भामाशाह योजना के तहत बाड़मेर मंे अब तक 5 लाख 91 हजार परिवारों एवं 23 लाख 20 हजार सदस्यों का भामाशाह नामांकन किया जा चुका है। अब तक 5 लाख 44 हजार परिवारों को भामाशाह कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र एवं दूरदराज के लाभार्थियों को उनके आवास के निकट नगद लाभ आहरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 104 ई-मित्र कियोस्को पर माइक्रो एटीएम एवं 119 बैंकिग संवादकर्ता की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 177715 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की पेंशन राशि 201.87 करोड़ रूपए लार्भािर्थयों के बैंक खातों में हस्तान्तरित किए जा चुकी है। भामाशाह कार्ड के माध्यम से अब तक 113860 बीपीएल परिवारों के बैंक खातों में 21.87 करोड रूपये जमा किए जा चुके हैं। 607623 मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी की राशि 302.27 करोड़ रूपए उनके खातों में जमा किए जा चुके है। इसी तरह 502134 लाभार्थियों की 1075 पोस मशीनों से पहचान सुनिश्चित कर राशन सामग्री भामाशाह पोर्टल के माध्यम वितरित की जा चुकी है। अब तक 93.26 प्रतिशत लोगों का आधार नामांकन किया जा चुका है। भामाशाह एवं जनधन योजना अंतर्गत 12 लाख 45 हजार बैंक खाते खोले गए एवं 7 लाख 57 हजार लोगों को रूपये कार्ड वितरित किए गए है।
स्वच्छ भारत मिशन : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को मार्च 2018 तक खुले मंे शौच से मुक्त कराया जाना प्रस्तावित है। अब तक 223 ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त कराया जा चुका है। 270540 परिवारों को शौचालय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत बाड़मेर नगर परिषद के 6 वार्डाें को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। वहीं बालोतरा नगर परिषद के समस्त 35 वार्डाें को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर : इसके तहत 01 जून 2017 से अब तक 22545 दिव्यांगांे का पंजीकरण किया गया है। इसके अलावा पंचायत समिति स्तर पर पंजीकरण शिविरांे का आयोजन कर 806 दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी किए गए है। इसी तरह 489 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन कल्याण पंचायत शिविरों, पट्टा वितरण शिविरों का आयोजन कर आम जन को राहत पहुंचाई गई है। इन शिविरों में 16159 पट्टे जारी करने के साथ 47578 लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर लाभान्वित किया गया है। 
ग्रामीण गौरव पथ योजना : ग्रामीण गौरव पथ योजना के प्रथम चरण में 2385.63 लाख रूपए की लागत के 54 ग्राम पंचायतों में 54.06 किलोमीटर लम्बाई के 37 गौरव पथ मय नाली निर्माण के कार्य कराए गए है। इसी तरह द्वितीय चरण में 1530 लाख रूपए की लागत के 24 ग्राम पंचायतों में 25.50 किलोमीटर लम्बाई के कार्य स्वीकृत किए गए है जिनमें से 20 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 2 कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण गौरव पथ के तृतीय चरण के तहत 3280.92 लाख की लागत के 57 कार्य स्वीकृत किए गए है। शहरी गौरव पथ योजना के तहत नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा में 500.00 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से 85.71 लाख रूपये व्यय हो चुके है एवं निर्माण कार्य प्रगति पर है।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना : भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बाड़मेर जिले मंे अब तक 19434 लोग लाभांवित हुए हैं। इसके लिए 7 करोड़ 81 लाख 89 हजार 430 रूपए मंे से 6 करोड़ 42 लाख 38 हजार 430 रूपए का पैकेज जारी किया गया है। अब तक 18 राजकीय चिकित्सा संस्थानांे एवं 12 निजी संस्थानांे मंे भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवास एवं विषाला को सम्बद्व करने की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण : इसके तहत वर्ष 2016-17 मंे 12799 के लक्ष्य के एवज मंे 17791 और वर्ष 2017-18 मंे 19091 के लक्ष्य के विरूद्व 17223 स्वीकृतियां जारी की गई है। वर्ष 2022 तक सबको आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है।
न्याय आपके द्वार अभियान : बाड़मेर जिले मंे राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार के तहत वर्ष 2015 के दौरान 489 मंे से 330 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर शिविरांे का आयोजन हुआ। इस दौरान 8111 मंे से 3356 प्रकरणांे का निस्तारण किया गया। वर्ष 2016 के दौरान 319 शिविरांे का आयोजन हुआ। इस दौरान 7503 मंे से 4163 प्रकरणांे का निस्तारण हुआ। वर्ष 2017 के दौरान 76147 प्रकरणांे मंे से 83048 मंे से 76147 प्रकरणांे का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
महात्मा गांधी नरेगा योजना : बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वृहद स्तर पर ग्रामीण विकास के कार्य हुए है। टांका निर्माण से बारिश के पानी के संग्रहण के साथ पेयजल संकट से आमजन को राहत मिली है। वहीं खेल प्रतिभाआंे को तराशने के लिए ग्रामीण खेल स्टेडियम तथा आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण सरीखे कई नवाचार किए गए है। बाड़मेर जिले मंे 31 मार्च 2014 से 31 अक्टूबर 2017 तक 5 करोड़ 66 लाख 50 हजार 34 मानव दिवस सृजित किए गए है। इस अवधि के दौरान 1 लाख 58 हजार 149 परिवारांे ने 100 दिन रोजगार पूर्ण किया। इस दौरान 54957 कार्याें पर बाड़मेर जिले मंे मनरेगा के तहत 136704.03 लाख रूपए व्यय हुए।
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना : बाड़मेर जिले मंे वृहद स्तर पर विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए 469 करोड़ की स्वीकृति जारी की गई है। इसके तहत 50693 बीपीएल, 193141 एपीएल परिवारांे को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने है। इसमंे 10927 ढाणियां एवं 13 गांव विद्युतीकृत की कार्य योजना प्रस्तावित की गई है। यह कार्य दिसंबर 2018 तक पूरा होगा। अब तक 13 गांवांे को विद्युतीकृत करने के साथ 350 परिवारांे को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए है।
- मदन बारूपाल,सहायक जनसंपर्क अधिकारी,बाड़मेर

विजय दिवस समारोह 16 को

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। अखिल भारतीय गौरव सैनिक सेवा परिषद एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विजय दिवस समारोह 16 दिसंबर को शहीद चौराहा, सिणधरी रोड़ बाड़मेर पर प्रातः 11 बजे मनाया जाएगा।

                अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद बाड़मेर के अध्यक्ष केप्टन हीरसिंह भाटी ने बताया कि 16 दिसम्बर 1971 को ढ़ाका के रेसकोर्स मैदान पर पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी ने 93 सैनिकों के साथ भारतीय सेना के कमांडर जनरल अरोड़ा के सामने अपने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण किया था। इस विजय को प्राप्त करने में भारत के चार हजार रणबांकुरो ने शहादत दी एवं दस हजार सैनिक घायल हुए, इस शहादत को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी विजय दिवस समारोह मनाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि समारोह के दौरान बैण्ड एवं बिगुलर की धुन पर आर्मी, एयरफोर्स, बीएसएफ व राजस्थान पुलिस के जवानोे की ओर से गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा। समारोह में राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री अमराराम चौधरी,जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, स्टेशन कमांडर वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई, बिग्रेड कमाण्डर जालीपा, बीएसएफ के उप महानिरीक्षक के साथ विभिन्न सैन्य अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।

वीरातरा माता मंदिर, चोह्टन में पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे के लिए समस्या समाधान शिविर 14 दिसंबर शुक्रवार को

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। गौरव सेनानियांे एवं उनके आश्रितांे के लिए वीरातरा माता मंदिर मंे गुरूवार को प्रातः 11.30 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि शिविर मंे पूर्व सैनिकांे एवं आश्रितांे की पेंशन संबंधित समस्याआंे, पूर्व सैनिकांे के बच्चांे का भाग-दो आदेश, केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी नए आदेशांे की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रिलेशन प्रमाण पत्र, पीपीओ मंे पत्नी का नामांकन, केन्द्र एवं राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि की जानकारी देने के साथ पूर्व सैनिकांे एवं विधवाआंे के परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए सेना की डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, बैंक पास बुक साथ लानी होगी।

प्रभारी मंत्री गोयल 14 दिसंबर शुक्रवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल गुरूवार दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई 15 दिसंबर शुक्रवार को

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 15 दिसंबर शुक्रवार को होगा। इस दौरान सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई ने बताया कि पूर्व मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 दिसंबर को रखी गई थी। लेकिन अब अपरिहार्य कारणांे से इसका आयोजन जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे 15 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से होगा। संबंधित विभागीय अधिकारियांे को जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

श्रमदान से निखरा शहीद सर्किल और बस स्टेंड

                बाड़मेर, 13 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे मनाए जा रहे श्रमदान सप्ताह के तहत बुधवार को शहीद सर्किल और वृद्विचंद जैन रोडवेज बस स्टेंड पर श्रमदान का आयोजन हुआ।

                जिला मुख्यालय पर शहीद सर्किल एवं वृद्विचंद जैन बस स्टेंड पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता की अगुवाई मंे श्रमदान आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस के जवानांे, नगर परिषद एवं विभागीय कार्मिकांे, विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे, विद्यार्थियांे ने श्रमदान किया। जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, यूआईटी चैयरमैन की अगुवाई मंे हुए श्रमदान से शहीद सर्किल निखर उठा। इस दौरान ओवरब्रिज के नीचे, कापरेटिव बैंक एवं एलआईसी के सामने, मुख्य सड़क एवं रोडवेज बस स्टेंड पर श्रमदान किया गया।






राज्य सरकार के चार वर्ष के उपलक्ष्य मंे आज आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

जिला स्तरीय मुख्य समारोह आदर्श स्टेडियम मंे
                बाड़मेर, 13 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
                जिला स्तरीय मुख्य समारोह मंे ‘‘सोच नई, काम कई विषयक जिला विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान रोजगार मेले के अलावा विभिन्न विभागांे की ओर से जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इधर, जोधपुर जेडीए चैयरमैन एवं राज्य मंत्री महेन्द्रसिंह राठौड़ ने बुधवार को राज्य सरकार की चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की तैयारियांे का जायजा लिया।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की समुचित तैयारियां कर ली गई है। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह मंे जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाआंे मंे संबंधित व्यक्तियांे को योजनाआंे से लाभांवित करवाने के साथ दिव्यांगांे को उपकरण वितरण किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियांे को साइकिलांे एवं दिव्यांगांे को सहायक उपकरण वितरण किए जाएंगे। मुख्य समारोह को लेकर बुधवार शाम को जोधपुर जेडीए के चैयरमैन एवं राज्य मंत्री महेन्द्रसिंह राठौड़ ने जायजा लेने के साथ समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विकास प्रदर्शनी रहेगी आकर्षण का केन्द्र : सुराज के चार वर्षाें की उपलब्धियांे को दर्शाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमंे पिछले चार वर्षाें की उपलब्धियांे, जनकल्याणकारी योजनाआंे और जिले के विकास के विविध पहलूआंे को छायाचित्रांे के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
स्टॉल के जरिए मिलेगी योजनाआंे की जानकारी : आमजन को जनकल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागांे की ओर से करीब 35 स्टॉल लगाई गई हैं। इसमंे चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन, रसद,उद्योग, खादी, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल शामिल है। चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य की जांच तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से दिव्यांगांे के पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसी तरह सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
मिलेंगे रोजगार के अवसर :  रोजगार मेले में कई नियोजनकर्ता विभिन्न कार्य क्षेत्रांे के लिए प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इसके अलावा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया जाएगा।

मिलेगी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की जानकारी : बाड़मेर जिले मंे दीर्घ अवधि वीजा पर निवास कर रहे पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यांे को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की राज्य सरकार की विशेष कार्य योजना के तहत पात्र व्यक्तियांे को आनलाइन नागरिकता के आवेदन भरवाने एवं एलटीवी से संबंधित कठिनाइयों के निराकरण के लिए आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से मुख्य समारोह के दौरान शामिल होकर अपने आवेदन पत्र भरवाने का अनुरोध किया है।



मंगलवार, 12 दिसंबर 2017

जिला मुख्यालय पर श्रमदान बुधवार 13 दिसंबर को

बाड़मेर, 12 दिसंबर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे मनाए जा रहे श्रमदान सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय पर शहीद सर्किल एवं वृद्विचंद जैन रोडवेज बस स्टेंड पर बुधवार को श्रमदान का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को प्रातः 7.30 बजे शहीद सर्किल एवं वृद्विचंद जैन रोडवेज बस स्टेंड पर श्रमदान किया जाएगा। श्रमदान मंे जन प्रतिनिधि, विभागीय कार्मिक, आमजन एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार शाम आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह की तैयारियांे का जायजा लिया। उन्हांेने जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारियांे को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विद्यार्थियांे को देंगे आज उपलब्धियांे एवं नवाचारांे की जानकारी : समस्त सैकंडरी एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलांे मंे 13 दिसंबर को प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियांे को स्किल डवलपमेंट, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल समेत शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्जित उपलब्धियांे, नवाचारांे एवं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियांे को दी जा रही सुविधाआंे तथा छात्रवृतियांे की जानकारी दी जाएगी।

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे जिला स्तरीय समारोह गुरूवार को

बाड़मेर, 12 दिसंबर। राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे गुरूवार को मुख्य समारोह आयोजित होगा। 
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य समारोह मंे प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई के साथ विधायकगण एवं अन्य जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्हांेने बताया कि आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह के दौरान तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें सभी विभागांे की ओर से गत चार वर्षों में जिला स्तर पर अर्जित उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इस दौरान एक दिवसीय रोजगार मेला भी आयोजित होगा। समारोह स्थल पर चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन, रसद,उद्योग, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागांे की ओर से स्टाल लगाए जाएंगे। समारोह के दौरान विभिन्न योजनाआंे मंे संबंधित व्यक्तियांे को योजनाआंे से लाभांवित करवाने के साथ दिव्यांगांे को उपकरण वितरण किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्य समारोह की समस्त तैयारियांे की समीक्षा करते हुए कार्यस्थल पर समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
मुख्य समारोह मंे देंगे भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की जानकारी : बाड़मेर जिले मंे दीर्घ अवधि वीजा पर निवास कर रहे पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यांे को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की राज्य सरकार की विशेष कार्य योजना के तहत पात्र व्यक्तियांे को आनलाइन नागरिकता के आवेदन पत्र भरवाने एवं एलटीवी से संबंधित कठिनाइयों के निराकरण के लिए आदर्श स्टेडिय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जो लोग 31 दिसंबर 2009 से पूर्व आकर भारत मंे एलटीवी पर निवासरत है वे आवश्यक रूप से शिविर मंे उपस्थित होकर नागरिकता के आवेदन पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। साथ ही आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत करें। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस श्रेणी के आवेदकांे के लिए विशेष अभियान के तहत नागरिकता आवेदन पत्र भरवाए जा रहे है। गृह विभाग केन्द्र सरकार की ओर से इनको नागरिकता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार को विशेष शक्तियां प्र्रदान की गई है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से मुख्य समारोह के दौरान शामिल होकर अपने आवेदन पत्र भरवाने का अनुरोध किया है।
आयोजित होगा रोजगार मेला : जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला रोजगार कार्यालय बाड़मेर एवं राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श स्टेडियम मंे रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला रोजगार अधिकारी हरीश नैनकवाल ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 10 से अधिक नियोजनकर्ता भाग लेगे। जो विभिन्न कार्य क्षेत्रांे के लिए प्रतिभागियों का चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इसके अलावा राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की ओर से चलाये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया जाएगा।


सोमवार, 11 दिसंबर 2017

जिला स्तरीय जन सुनवाई 15 को

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 15 दिसंबर शुक्रवार को होगा। इस दौरान सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित होगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिष्नोई ने बताया कि पूर्व मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 दिसंबर को रखी गई थी। लेकिन अब अपरिहार्य कारणांे से इसका आयोजन जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे 15 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से होगा। संबंधित विभागीय अधिकारियांे को जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे उपस्थित होने के निर्देष दिए गए है।

जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक मंगलवार को

                बाडमेर, 11 दिसंबर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने दी।

बीमारियांे से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी : परिहार

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। बीमारियांे से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है। आसपास के वातावरण के साथ शरीर की साफ-सफाई पर विषेष ध्यान दें। ग्राविस उपकेन्द्र की ओर से भादरेष मंे सामुदायिक स्वास्थ्य एवं षिक्षा परियोजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य प्रषिक्षण एवं चेतना षिविर के दौरान डा.बीरबल परिहार ने यह बात कही।

                इस दौरान डा.बीरबल परिहार ने कहा कि अगर किसी बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें। चिकित्सक की सलाह के बिना किसी तरह की दवाई नहीं लें। इससे साइड इफेक्ट हो सकता है। उन्हांेने कहा कि गर्भवती महिलाआंे की समय पर जांच कराने के साथ बच्चांे मंे होने वाली बीमारियांे की रोकथाम के लिए टीकाकरण करवाएं। ग्राविस के केन्द्र व्यवस्थापक श्रीकांत भारद्वाज ने बताया कि गांधव,ईषरपुरा,पुनिसिया मंे स्वास्थ्य प्रषिक्षण एवं चेतना षिविरांे का आयोजन किया गया। इन षिविरांे के आयोजन का उददेष्य आमजन को सरकारी योजनाआंे से मिलने वाले फायदांे से अवगत कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम मंे जोगेन्द्रसिंह,सवाईराम दर्जी,राणाराम, बाबूराम सेजू समेत विभिन्न ग्रामीणांे ने भाग लिया।


रूपे किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण अभियान प्रारंभ

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। बाड़मेर जिले मंे किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को रूपे किसान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए सोमवार को विशेष अभियान प्रारंभ हुआ।

                केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंधक निदेषक भंवरदान चारण ने बताया कि अब तक जिले मंे 52000 रूपे किसान कार्डो का वितरण किया जा चुका है। जबकि शेष रहे 106000 रूपे किसान कार्ड का इस अभियान के दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर वितरण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिले के समस्त किसान क्रेडिट कार्ड धारक समिति कार्यालय में संपर्क कर अपना रूपे किसान कार्ड प्राप्त कर सकते है। उन्हांेने बताया कि कृषकों को अपने निवास के नजदीक एटीएम, माइक्रो एटीएम मशीनों से आहरण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सकेगा। उन्हांेने बताया कि इस अभियान के दौरान पिन मेलर उपलब्ध करवाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक की शाखा स्तर पर किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को पिन मेलर उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही जिन सदस्यों के रूपे कार्ड प्राप्त नहीं हुए है, उनके केवाईसी कागजात भी पूरे किए जाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए शाखावार नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ऋण पर्यवेक्षक एवं अधिशाषी अधिकारी को नियोजित किया गया है। बैंक के प्रबन्ध निदेषक भंवरदान चारण ने जिले के काष्तकारों से रूपे किसान कार्ड वितरण अभियान में अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ पर आयोजित हांेगे कई कार्यक्रम

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह 14 दिसंबर को
                बाड़मेर, 11 दिसंबर। राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य मंे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे 14 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ आयोजित समारोह गरीब कल्याण की थीम पर आधारित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमंे सहकार, खादी एवं रोजगार मेला आयोजित होगा। जिला स्तरीय समारोह के दौरान जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं स्कूली विद्यार्थियांे की ओर से तैयार माडल भी प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शित होने वाले माडल मंे श्रेष्ठ माडल को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य सरकार की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर जिला कलक्टर कार्यालय समेत प्रमुख सरकारी कार्यालयांे एवं चौराहांे पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार की उपलब्धियांे से संबंधित साहित्य सांसद, विधायक, जिला प्रमुख,नगर परिषद के सभापति, उप सभापति, पार्षद, पंचायत समिति के प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के साथ सरपंचांे तक विकास अधिकारियांे के जरिए पहुंचाया जा रहा है।
जिला स्तरीय फोटोग्राफ प्रतियोगिता : स्वच्छ भारत, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, चिकित्सा विभाग की योजनाआंे, ग्रामीण गौरव पथ समेत राज्य सरकार की फ्लेगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाआंे पर जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 

विद्यार्थियांे को देंगे उपलब्धियांे एवं नवाचारांे की जानकारी : समस्त सैकंडरी एवं सीनियर सैकंडरी स्कूलांे मंे 13 दिसंबर को प्रार्थना सभा के पश्चात विद्यार्थियांे को स्किल डवलपमेंट, स्वामी विवेकानंद माडल स्कूल समेत शिक्षा के क्षेत्र मंे अर्जित उपलब्धियांे, नवाचारांे एवं शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियांे को दी जा रही सुविधाआंे तथा छात्रवृतियांे की जानकारी दी जाएगी।

जिला स्तरीय समारोह को लेकर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करंे : बिश्नोई

                बाड़मेर, 11 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले राज्य सरकार के जिला स्तरीय समारोह के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी को उनको सौंपे गए दायित्वांे के अनुरूप कार्य संपादित करें। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि नगर परिषद समारोह स्थल पर सफाई, विद्युत, टेंट एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने लोकार्पण एवं शिलान्यास के संबंध मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को आवश्यक इंतजाम करने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक विभाग कार्यक्रम स्थल पर अपने विभाग से संबंधित उपलब्धियांे एवं योजनाआंे के बारे मंे जानकारी देने के लिए होर्डिग्स लगवाएं। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा विभाग प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे पर दवाइयां उपलब्ध करवाएं। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने डिस्काम को लंबित विद्युत कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्साधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, लिच्छूराम चौधरी, राजस्व अधिकारी पवन कुमार, सहायक अभियंता सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधारभूत सुविधाआंे से जुड़े विकास कार्याें के प्रस्ताव भिजवाएं : नेहरा

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने की विकास कार्याें की प्रगति की समीक्षा
                बाड़मेर, 11 दिसंबर। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 की कार्य योजना के लिए आधारभूत सुविधाआंे से जुडे़ विकास कार्याें के प्रस्ताव भिजवाएं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप बसी ढाणियांे से 10 किमी के दायरे मंे आने वाले गांवांे के विकास कार्याें को शामिल किया जाए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत सड़क,चिकित्सा, पानी एवं शिक्षा से जुड़ी सुविधाआंे के विकास कार्याें के प्रस्ताव भिजवाएं। उन्हांेने कहा कि विकास कार्याें की तकनीकी स्वीकृति भिजवाते समय जीयो टेंिगंग के दो फोटो भिजवाएं। इसके अलावा यह भी प्रमाण पत्र संलग्न करें कि यह कार्य अन्य योजना मंे स्वीकृत एवं प्रस्तावित नहीं है। इसके अलावा संबंधित संस्थान के प्रभारी से भी यह प्रमाण पत्र लिया जाए कि संबंधित कार्य उपयोगी है। उन्हांेने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अलावा 10 लाख से अधिक राशि के कार्याें के टेंडर करवाए जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने विकास कार्याें की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्याें के उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं पूर्ण हो चुके कार्याें के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मिठड़ाउ समेत अन्य स्मार्ट विलेज मंे वृहद स्तर पर विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियांे की वरीयता सूची एवं ग्रामसेवक के कार्यग्रहण की सूचना भिजवाएं। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा मंे प्रगतिरत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी मेवाराम बालन, अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...