सोमवार, 4 दिसंबर 2017

निःशुल्क चल चिकित्सा शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 04 दिसंबर। जिले की चौहटन तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जन जाति, आदिवासी, आर्थिक दृष्टि से पिछले व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के उप निदेशक (प्रशासन) ने बताया कि चौहटन तहसील क्षेत्र में 5 दिसम्बर को आलमसर, 6 को मीठे का तला, 7 को गुमाने का तला, 8 को केलनोर तथा 9 दिसम्बर को बावरी कलां में निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

महिलाआंे से भामाशाह योजना मंे नाम जुड़वाने की अपील

                बाड़मेर, 04 दिसंबर। नवविवाहिताएं अपने ससुराल मंे भामाशाह योजना मंे अपना नाम जुड़वाएं, ताकि उनको राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि विवाह के उपरांत नवविवाहिताएं अपने ससुराल मंे अपने पति के साथ आवश्यक रूप से भामाशाह योजना मंे अपना नाम जुड़वाएं। ताकि उनको जननी सुरक्षा योजना एवं राजश्री योजना समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके।

सीवरेज के चौथे चरण के सर्वे का टीम से सत्यापन करवाने के निर्देश

बैठकांे मंे अनुपस्थित रहने वाले चिकित्साधिकारियांे के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
                बाड़मेर, 04 दिसंबर। बाड़मेर नगर परिषद मंे सीवरेज के चौथे चरण के कार्यों का विभागीय अधिकारियांे की टीम से सत्यापन करवाया जाए। आपसी समन्वय के साथ सही सीवरेज की कार्य योजना तैयार करें, ताकि भविष्य मंे किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बिजली,पानी संबंधित संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान सीवरेज कार्य करवाने वाले फर्म के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए यह बात कही।

                साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित फर्म के प्रतिनिधि आर.सी.पुरोहित ने सीवरेज संबंधित सर्वे पूर्ण होने के बारे मंे अवगत कराया। इस दौरान जलदाय, रूडिप एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे ने सर्वे के बारे मंे उनको सूचना नहीं देने की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए रूडिप, जलदाय एवं सार्वजनिक विभाग के अधिकारियांे को संयुक्त रूप से सर्वे का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सीवरेज की कार्य योजना तैयार करते समय पेरीफेरी बैल्ट वाले इलाकांे को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्हांेने ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकांे मंे अनुपस्थित रहने वाले चिकित्साधिकारियांे के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह शहीद सर्किल पर 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह से पूर्व सफाई एवं सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने बाड़मेर एवं बालोतरा शहर मंे जलदाय विभाग के अधिकारियांे को पानी के लीकेज सहीं करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जैसलमेर रोड़ पर सड़क हादसांे की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए कहा। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को प्रतिदिन मुख्यमंत्री हैल्प लाइन पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे का नियमित रूप से अवलोकन करके प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने मेडिकल कालेज के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को शिव, सेड़वा एवं गडरारोड़ इलाके मंे पर्याप्त विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करने तथा बूस्टर लगाने वालांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। समीक्षा बैठक के दौरान बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश मीणा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, आयुक्त प्रकाश डूडी, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, लिच्छूराम, भेराराम जाट, बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शनिवार, 2 दिसंबर 2017

प्रगतिरत विकास कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करें : नकाते

जिला कलक्टर ने बजट घोषणाआंे, फ्लैगशीप एवं विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की
बाड़मेर, 02 दिसंबर। मुख्यमंत्री घोषणा एवं बजट घोषणा के साथ अन्य प्रगतिरत विकास कार्याें को प्राथमिकता से समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। ताकि आमजन को इसका समय पर लाभ मिल सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे मुख्यमंत्री घोषणा, बजट घोषणा, सुराज संकल्प यात्रा,कलक्टर कांफ्रेस एवं आपका जिला आपकी सरकार के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना तथा फ्लैगशीप योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मुख्यमंत्री घोषणा एवं बजट घोषणा के तहत हुए कार्यों की वर्षवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को नियत समय में प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने 181 हैल्पलाइन के प्रकरणांे एवं प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़े। समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर नकाते ने नगर परिषद के अधिकारियांे को आगामी 7 दिन मंे शौचालय के प्रगतिरत कार्याें को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर नगर परिषद को 31 दिसंबर तक ओडीएफ घोषित करवाया जाना है। उन्हांेने शहर मंे सड़कांे के पेचवर्क का कार्य करवाने, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नाला निर्माण का कार्य प्राथमिकता से करवाने के लिए कहा। उन्हांेने बालोतरा एवं बाड़मेर नगर परिषद के आयुक्त को कार्यालय समय मंे आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्हांेने अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति होने वाले निर्माण कार्याें पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह राजश्री योजना का भुगतान आगामी 15 दिन मंे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने सीएम हैल्पलाइन 181 पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे का नियमित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शिक्षा विभाग के अधिकारियांे को खाली भवनांे संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान पेंशनरांे के सत्यापन के मामले मंे लापरवाही बरतने पर पंचायत समितियांे के विकास अधिकारियांे, पंचायत प्रसार अधिकारियांे एवं ग्रामसेवकांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह बालोतरा के परिवहन अधिकारी के बैठक मंे अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के लिए कहा गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
एक दिन की तनख्वाह देने की घोषणा : मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने एक दिन की तनख्वाह देने की घोषणा की। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागांे की ओर से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे यथासंभव सहयोग देने की घोषणा की गई।



शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

गुमशुदा की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार का इनाम

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। कोतवाली थानान्तर्गत दर्ज प्रकरण मंे नाबालिग गुमशुदा रोहितराज पुत्र सज्जनराज निवासी रेलवे कालोनी बाड़मेर के संबंध मंे सूचना देने वाले को पांच हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा।

                पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने बताया कि गुमशुदा रोहितराज के बारे मंे कोई व्यक्ति सूचना देगा अथवा दस्तयाबी के लिए पुलिस की मदद करेगा या दस्तयाबी करवाएगा, उसको बाड़मेर पुलिस की ओर से पांच हजार रूपए का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसी तरह जटियो का नया वास निवासी लीलाराम पुत्र शंकराराम जटिया की तलाश के लिए गुमशुदगी दर्ज कर इस्तहार जारी किया गया। इसके बारे मंे कोतवाली पुलिस स्टेशन 02982-220100, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ 02982-222004, डीएसपी कार्यालय 02982-232900, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 02982-220005 पर सूचना दी जा सकती है। इसी तरह सोमाराम पुत्र मोतीराम निवासी खरंटिया, पुलिस थाना समदड़ी की गुमशुदगी दर्ज कर इस्तहार जारी किया गया है। इसके बारे मंे समदड़ी पुलिस स्टेशन 02900-276226, मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ 02982-222004, डीएसपी कार्यालय 02988-221072, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 02982-220005 पर सूचना दी जा सकती है।

बाड़मेर मंे अमृता हाट का आयोजन 28 दिसंबर से

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। स्वयं सहायता समूह महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सीनियर सैकंडरी विद्यालय स्टेशन रोड़ मंे 28 दिसंबर से अमृता हाट का आयोजन होगा। इसकी व्यापक तैयारियांे के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई।

                बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक आयोजित होने वाले अमृता हाट के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने कहा कि इसका अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे एवं सामाजिक गु्रपांे को आंमत्रित करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताआंे का आयोजन कराया जाए। उन्हांेने स्वयंसेवी संस्थाआंे की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं हाट स्थल पर खाने-पीने की स्टाल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला स्तरीय अमृता हाट के आयोजन के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय हाट आयोजन समिति के सचिव एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि हाट आयोजन के लिए हाई स्कूल के मैदान को चिहिन्त किया गया है। उन्हांेने कहा कि मेले का व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर स्वयं सेवी संस्थाओं के भाग लेने तथा कौशल विकास, पैकेजिंग,मार्केटिंग, सेल्समैनशिप, उत्पाद की गुणवता उन्नयन, ई-मार्केटिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उद्योग विभाग, नगर परिषद् आरएसएलडीसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।


दिसंबर माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। जिला मुख्यालय पर दिसंबर माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, स्कूल सलाहकार समिति, शिक्षा परिषद समिति, निजी विद्यालयांे मंे फीस निर्धारण के लिए जिला स्तरीय समिति, जिला स्तरीय भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, जिला स्तरीय निष्पादन समिति, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति एवं सांय 4.30 बजे जिला पर्यावरण समिति एवं परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि 11 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाआंे की की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक अटल सेवा केन्द्र मंे 14 दिसंबर को आयोजित होगी। राजस्व अधिकारियांे की बैठक 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे एवं यातायात सलाहकार समिति की बैठक सांय 5 बजे आयोजित होगी।

                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 21 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति पीसीनीएनडीटी की बैठक, सांय 4.30 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति, जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित होगी। इसी तरह 26 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं 27 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे आतंरिक सुरक्षा संबंधित बैठक, दोपहर 3 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति, सांय 4.30 बजे महिला सहायता समिति तथा 29 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई समिति की बैठक आयोजित होगी।

दिव्यांगों को प्राथमिकता से निशक्तता प्रमाण पत्र जारी करने के दिए निर्देश

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। दिव्यांगांे को प्राथमिकता से निःशक्तता प्रमाण पत्र जारी किए जाए। इसके लिए ग्राम स्तर पर कार्य योजना बनाकर कार्य करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन के अभियान के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि निशक्त प्रमाण पत्रों की सूचना प्रतिदिन जिला स्तर पर भिजवाए। उन्हांेने कहा कि जारी प्रमाण पत्र के आधार पर यह भी आंकलन करके सूचना भिजवाएं कि दिव्यांगों को क्या उपकरण एवं सहायता दी जानी है। दिव्यांगांे का अधिकाधिक पंजीकरण करवाने के लिए धार्मिक संगठनांे, जन प्रतिनिधियांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे का सहयोग लिया जाए। उन्हांेने कहा कि शिविरांे मंे पांच तरह के दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए जाने है, ऐसे मंे पांच तरह के दिव्यांगांे को शिविरांे मंे आमंत्रित किया जाए। उन्होंने बताया कि निशक्त प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविरों तक लाने के लिए मोटिवेशन के लिए प्रति दिव्यांग 50 रूपए के हिसाब से जिलों  आवंटित राशि आवंटित की गई है। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकरी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने पंजीकृत दिव्यागों का निशक्तता  प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवश्यक दिशा दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि पंजीकृत दिव्यांगों को समय रहते निःशक्तता प्रमाण-पत्र जारी करें। ताकि उनको जरुरत के अनुसार आवश्यक उपकरण एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बाड़मेर एसडीएम की माह दिसंबर की रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा की दिसंबर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे एवं ग्राम पंचायतांे के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्रा ने बताया कि 5 दिसंबर को बाड़मेर आगोर ग्राम पंचायत के भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवार मंडल बाड़मेर आगोर के रिकार्ड का निरीक्षण किया जाएगा। उपखंड स्तरीय जन सुनवाई 7 दिसंबर को पंचायत समिति बाड़मेर के अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित होगी। इसी तरह 14 दिसंबर को रामसर का कुआ मंे जनसुनवाई, रात्रि चौपाल, 18 को पटवार मंडल चवा के रिकार्ड का निरीक्षण, 22 दिसंबर को सरनू चिमनजी मंे बाड़मेर विधायक के साथ जन सुनवाई, 26 दिसंबर को राणीगांव मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल तथा 28 दिसंबर को पटवार मंडल भादरेस के रिकार्ड के निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जाखड़ ने अवर जिला शिक्षा अधिकारी का पदभार संभाला

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। शिक्षा विभाग प्रारंभिक शिक्षा मंे शुक्रवार को अवर उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर गुमनाराम जाखड़ ने पदभार ग्रहण किया।

                पदभार संभालने के बाद जाखड़ ने बताया कि जिले मंे शिक्षा एवं शिक्षकांे से संबंधित समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि जिले मंे शिक्षा के स्तर मंे व्यापक कदम उठाने के प्रयास किए जाएंगे।


परंपरागत देशी बीजांे का वैज्ञानिक तरीके से होगा संरक्षण

बायोवर सिटी इंटरनेशनल के परियोजना निदेशक डा. जे.सी.राणा किसानांे से हुए रूबरू
                बाड़मेर, 01 दिसंबर। बायोवरसिटी इंटरनेशनल नई दिल्ली एवं ग्राविस उप केन्द्र बाड़मेर के सहयोग से मरूस्थली बाड़मेर, जैसलमेर एवं जोधपुर जिले मंे शुष्क खेती मंे नवाचार के साथ परंपरागत देशी बीजांे का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जाएगा। इसका सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है।

                बायोवरसिटी इंटरनेशनल नई दिल्ली के परियोजना निदेशक डा. जे.सी.राणा ने चौहटन तहसील के धीरासर एवं ढ़ोक गांव के किसानांे के साथ बैठक के दौरान बीज उत्पादन एवं संरक्षण परियोजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इसके तहत वैज्ञानिक तरीके से बीज उत्पादन के लिए खरीफ एवं रबी फसल के बीजांे को चयनित किया जाएगा। यह कार्यक्रम करीब 6 हजार किसानांे की भागीदारी से किया जाना है। इस दौरान ग्राविस उप केन्द्र बाड़मेर के कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र कुमार, केन्द्र व्यवस्थापक श्रीकांत भारद्वाज ने वर्तमान मंे स्थापित शुष्क जैविक फल इकाई, वर्षा जल संचयन टांका, नाडी, खड़ीन, चारागाह, थारपारकर नस्ल सुधार केन्द्र, कम्पोस्ट इकाइयांे एवं बेरियांे का अवलोकन करवाया। परियोजना निदेशक डा.जे.सी.राणा ने ग्राविस की ओर से किए गए कार्याें की सराहना की। उन्हांेने इस परियोजना के तहत जैविक खेती के लिए गोबर खाद,स्थानीय स्तर पर चारागाहांे के विकास पर विशेष बल देने की बात कही। उन्हांेने कहा कि यहां के चारागाह जैव विविधता से भरे हुए है, जिनमंे विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां एवं पशुआंे के लिए चारा उपलब्ध होता है। इसमंे विभिन्न प्रकार के जीव जन्तु रहते है। इस परंपरा को ओर अधिक विकसित करने की जरूरत है। इस दौरान धीरासर के गेनाराम, लक्ष्मण राम, सतीश कुमार, ढोक के भंवरसिंह, खेतसिंह, चेनाराम सुथार ने विचार व्यक्त किए। वीरातरा माता ट्रस्ट के ट्रस्टी कूंपसिंह एवं अध्यक्ष सगतसिंह ने भी देशी बीज उत्पादन एवं संरक्षण कार्यक्रम मंे पूर्ण सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।



पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी

                बाड़मेर, 01 दिसंबर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गई। बाड़मेर जिले मंे पंचायत समिति सदस्य के एक, उप सरपंच के चार एवं वार्ड पंच के 15 रिक्त पदांे पर उप चुनाव होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में 30 सितंबर, 2017 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव होना है। इसके तहत पंचायत समिति सिवाना के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 के रिक्त पद पर उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 6 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 7 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देश पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। उसके उपरान्त अपरान्ह 3 बजे के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 17 दिसंबर को यदि आवश्यक हुआ तो प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा 19 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से मतों की गणना की जाएगी।

                उन्होंने बताया कि इसी तरह पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए लोक सूचना जारी की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, पूर्वान्ह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। इन स्थानांे पर 17 दिसंबर को यदि आवश्यक हुआ तो प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतों की गणना की जाएगी। साथ ही 18 दिसंबर सोमवार को उप सरपंच का चुनाव किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति धनाउ के ग्राम पंचायत अमी मोहम्मद शाह की बस्ती मंे पंच संख्या 9, सिणधरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सड़ा मंे पंच संख्या 8, मोतीसरा ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 6, गुड़ामालानी पंचायत समिति की अणखिया ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 3, समदड़ी स्टेशन ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 9, चौखला ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 7, भीमड़ा मंे पंच संख्या 10, बलाउ जाटी ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 5, कोरणा ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 5, हीरा की ढाणी मंे पंच संख्या 6,चैनपुरा ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 7,बाड़मेर ग्रामीण मंे पंच संख्या 25, जूनापतरासर मंे पंच संख्या 4, सूराली मंे पंच संख्या 5, रोहिड़ी ग्राम पंचायत मंे पंच संख्या 1 के लिए उप चुनाव होगा।

गुरुवार, 30 नवंबर 2017

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में दावे एवं आपतियां अब 15 दिसम्बर तक लिए जावेंगे

बाडमेर, 30 नवम्बर। निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2018 के सन्दर्भ में दावे एवं आपतियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा 15 दिसम्बर, 2017 तक लिए जाएगें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी इस दौरान अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे एवं दावे एवं आपतियां लेने का कार्य भी करेंगे।

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

                बाड़मेर, 30 नवंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने चिकित्सालय समय के दौरान बिना अनुमति कार्य बहिष्कार करने या अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध राजकीय सेवा नियमों के तहत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
                सराफ के मुताबिक चिकित्सा विभाग प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध सख्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला कलक्टरों को चिकित्सालय समय के दौरान कार्य बहिष्कार करने वालों के विरूद्ध राजकीय सेवा नियमों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएमएचओ को निरीक्षण के निर्देश : चिकित्सा मंत्री ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में राजकीय चिकित्सा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर सभी चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों की समय पर चिकित्सा केन्द्रों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंनें कहा कि चिकित्सालय समय के दौरान बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। सराफ ने बताया कि सभी राजकीय चिकित्सा केन्द्रों का निर्धारित मापदण्डों के अनुसार सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं अपना निरीक्षण प्रतिवेदन तत्काल निदेशालय में भिजवाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों की समय पर चिकित्सा केन्द्रों में मौजूदगी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

गणतंत्र दिवस पर योग्यता प्रमाण-पत्र के लिए प्रस्ताव आमंत्रित

                बाड़मेर, 30 नवंबर। राज्य सरकार ने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह-2018 के अवसर पर राज्य सरकार तथा सहकारी संस्थाओं, नगरपालिकाओं, परिषदों, निगमों, मण्डलों, बोर्डों एवं जिला परिषदों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

                सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव पवन कुमार गोयल ने बताया कि विभागों को प्रस्ताव अपने स्तर पर परीक्षण करवाकर न्यूनतम दो वर्षों के गोपनीय प्रतिवेदन उत्कृष्ट तथा बहुत अच्छा श्रेणी के साथ ही वर्ष 2010-11 से 2016-17 तक के वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन के साथ भेजने होंगे अन्यथा प्रस्ताव अपूर्ण मानकर उस पर विचार नहीं किया जाएगा। गोयल ने बताया कि प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर विभागीय प्रशासनिक सचिव की सिफारिश तथा विभाग के मंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर 6 प्रतियों में भेजना होगा। प्रस्ताव में उल्लेखनीय कार्य का संक्षिप्त विवरण अधिकतम एक पृष्ठ में देना होगा। राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कर्मचारियों के प्रस्ताव अलग-अलग भेजना होगा। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी के प्रस्ताव संबंधित विभागीय प्रशासनिक सचिव के माध्यम से भेजने होंगे। प्रशासनिक विभाग के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से मंत्रिमण्डल सचिवालय को सीधे प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर एवं विभागाध्यक्ष को यह भी प्रमाणित करना होगा कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ को कोई विभागीय जांच लंबित नहीं है और न ही उसे पूर्व में दण्डित किया गया है। गोयल ने बताया कि एक विभाग से अधिकतम दो राजपत्रित अधिकारियों एवं दो अराजपत्रित कर्मचारियों के नाम योग्यता प्रमाण-पत्र के लिए प्रेषित किए जा सकेंगे। सहकारी संस्था, नगरपालिका, निगम, मण्डल, बोर्ड या जिला परिषद से अधिकतम एक ही अधिकारी या कर्मचारी का प्रस्ताव भेजा जा सकेगा। पूर्व में योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी के प्रस्ताव नहीं भेजे जा सकेंगे। साथ ही यह प्रत्येक प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को भेजने से पहले यह प्रमाणित करना होगा कि संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को पूर्व में योग्यता प्रमाण-पत्र से सम्मानित नहीं किया गया है। प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को प्रेषित करते समय यह उल्लेख करना होगा कि इस प्रस्ताव पर विभाग के मंत्री से अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के पिछले 7 वर्षों के गोपनीय प्रतिवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर लिया गया है। योग्यता प्रमाण-पत्र के लिए प्रस्ताव मंत्रिमण्डल सचिवालय को 2 जनवरी, 2018 तक आवश्यक रूप से भेजने होंगे। इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाएगी। प्रस्ताव से संबंधित निर्धारित प्रपत्र एवं विस्तृत विवरण सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.gad.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए 1 दिसम्बर को जारी होगी लोक सूचना

                बाड़मेर, 30 नवंबर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए 1 दिसम्बर को लोक नोटिस जारी कर 17 दिसम्बर को उप चुनाव करवाए जाएंगे। बाड़मेर जिले मंे पंचायत समिति सदस्य के एक, उप सरपंच के चार एवं वार्ड पंच के 15 रिक्त पदांे पर उप चुनाव होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में 30 सितंबर, 2017 तक रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति सिवाना के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 के रिक्त पद पर उप चुनाव के लिए 1 दिसंबर को अधिसूचना की जारी कर 5 दिसंबर तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 6 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 7 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देश पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। उसके उपरान्त अपरान्ह 3 बजे के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 17 दिसंबर को यदि आवश्यक हुआ तो प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा 19 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से मतों की गणना की जाएगी।

                उन्होंने बताया कि इसी तरह पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए 1 दिसंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। 13 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, पूर्वान्ह 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एवं अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। इन स्थानांे पर 17 दिसंबर को यदि आवश्यक हुआ तो प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतों की गणना की जाएगी। साथ ही 18 दिसंबर सोमवार को उप सरपंच का चुनाव किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रमाणीकरण संबंधित वीडियो कांफ्रेसिंग 1 दिसम्बर को

                बाड़मेर, 30 नवंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दिव्यांग प्रमाणीकरण कार्य मंे तीव्रता लाने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 1 दिसंबर को दोपहर 12.30 से 2 बजे तक जिला मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र से वीडियो कांफ्रेसिंग आयोजित की जाएगी।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वीडियो कांफ्रेसिंग मंे मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपखंड अधिकारियांे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक, समस्त विकास अधिकारी एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

किसानों को समय पर मिले फसल बीमा योजना का पैसा : मुख्यमंत्री

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजविकास की छठी बैठक
                बाड़मेर, 30 नवंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का पैसा समय पर मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ अधिकाधिक किसानों को इस योजना से जोड़ा जाए। श्रीमती राजे राजविकास की छठी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख शासन सचिवों, सचिवों एवं जिला कलक्टरों को संबोधित कर रही थी।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की एक अलग पहचान कायम हुई है। उन्होंने जिला कलक्टरों को निर्देश दिए कि जल संरक्षण के क्षेत्र में राजस्थान ने जो गति हासिल की है उसे बनाए रखें और एमजेएसए के तीसरे चरण के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। श्रीमती राजे ने कहा कि प्रदेश की मण्डरायल और गागरीन पेयजल परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देकर इनके कामों में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके। उन्होंने प्रमुख शासन सचिव पीएचईडी रजत मिश्र को निर्देश दिए कि नागौर लिफ्ट कैनाल पेयजल परियोजना और चम्बल-भीलवाड़ा जलप्रदाय परियोजना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के शेष कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियरों को विशेष जिम्मेदारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएचईडी एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न बजट घोषणाओं के अधूरे कार्यों को पूरा करने और उनको धरातल पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आदमी को फाइल नहीं समझें अधिकारी : वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले के चिकलाद निवासी मांगीलाल मीना के भूमि पट्टा आवेदन सम्बन्धी परिवाद को करीब 8 माह तक अधिकारियों की ओर से एक टेबल से दूसरे टेबल पर भेजने को गम्भीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आदमी कोई फाइल नहीं है, जो एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर तक चक्कर काटता रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई कार्य नियमानुसार होना संभव नहीं है तो परिवादी को इसकी जानकारी शुरूआत में ही दे दी जाए ताकि उसे अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पडे़। श्रीमती राजे ने एक निजी स्कूल द्वारा आरटीई का उल्लघंन कर फीस वसूलने संबंधी उदयपुर जिले के फतेहनगर निवासी कुन्दन सिंह की शिकायत को लम्बी अवधि तक लम्बित रखने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने उदयपुर कलक्टर को निर्देश दिए कि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए और भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसी भी परिवेदना का निस्तारण समय सीमा में हो। उन्होंने स्कूल शिक्षा सचिव नरेश पाल गंगवार को निर्देश दिए कि स्कूलों से सम्बन्धित शिकायतों के उचित निस्तारण के लिए शिक्षा विभाग एक मैकेनिज्म तैयार करे ताकि शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिल सके।
छात्रावासों के निर्माण कार्य में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री ने केकड़ी, झुंझुनूं, कुचामन एवं कोटा सहित विभिन्न स्थानों पर लम्बित आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवनारायण योजना एवं मेवात योजना के तहत बनने वाले आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के कार्य जितना जल्दी हो सके पूरे किए जाएं ताकि अगले सत्र से इसका फायदा छात्रों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में छात्रावासों के लिए भूमि का आवंटन नहीं हो पाया है वहां कलक्टर विशेष ध्यान देकर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करवाएं।

प्रतिमाह होगी जिलों की रैंकिंग : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति के आधार पर प्रतिमाह जिलों की रैंकिंग का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने सभी कलक्टरों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर लाभार्थियों को मिले इस पर विशेष ध्यान दें।

खेल को खेल भावना से खेले - बिश्नोई

जिला स्तरीय (सीनियर वर्ग) फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
                बाड़मेर, 30 नवंबर। शिक्षा के साथ साथ जीवन में खेलों का बडा महत्व है, खेलकूद के जरिये शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। विद्यार्थियों को शैक्षिक गतिविधियों के साथ नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियां भी जारी रखनी चाहिए। यह बात अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को आदर्श स्टेडियम में जिला फुटबाल संघ बाडमेर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय (सीनियर वर्ग) फुटबाल प्रतियोगिता 2017 के शुभारम्भ के मौके पर कहीं।

                इस मौके पर बिश्नोई ने साईयों का तला एवं एनसीसी फुटबाल टीम के खिलाडियों का परिचय लेने के बाद कहा कि खेल को खेल भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होने निर्णायकों से भी कहा कि खेल प्रतियोगिता को निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराएं। उन्होने फुटबाल प्रतियोगिता को जिले के लिए अच्छी पहल बताया।   इस अवसर पर रधुवीरसिंह तामलोर ने बताया कि 30 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली इस जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमे शामिल होगी। इस दौरान जिला खेल अधिकारी रामकरण बिश्नोई, जिला फुटबाल टीम के उपाध्यक्ष भीमसिंह, सचिव फरससिंह, कोषाध्यक्ष मलसिंह, गेमरसिंह सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने औगाला में लगाई रात्रि चौपाल

चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
                बाडमेर, 30 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बुधवार को सेडवा तहसील के औगाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
                औगाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्मित सडकों के पेचवर्क का कार्य 15 दिन में कराने के निर्देश दिए।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को सुथारां का तला से खाराडेर तक पानी की पाइप लाईन लगाने तथा सुथारों का तला से मेघवालों की बस्ती पाइप लाइन को दुरूस्त करने के निर्देश दिए ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकें। इसी प्रकार उन्हाने औगाला में लगे आर.ओ. प्लान्ट के सुचारू संचालन के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने डिस्कॉम के अधिकारियों को क्षेत्र में विद्युत ट्रिपलिंग तथा कम वाल्टेज की शिकायत पर एक सप्ताह में समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्होने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, आरोग्य राजस्थान सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार के साथ जानकारी देते हुए बालिका शिक्षा को बढावा देने पर बल दिया।

सुमन को डा.अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा

                बाड़मेर, 30 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत डा. अंबेडकर प्रतिष्ठान की ओर से प्रदान किए जाने वाले डा. अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए बाड़मेर की सुमन परमार का चयन हुआ है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को सुमन को 60 हजार का चैक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

                बाड़मेर निवासी सुमन परमार पुत्री टीकमदास परमार ने सीनियर सैकंडरी परीक्षा 93.20 फीसदी अंक प्राप्त किए है। उसका डा.अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए चयन होने पर 60 हजार का चैक एवं प्रशस्ति पत्र बाड़मेर भिजवाया गया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सुमन को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वह अपने पर नकारात्मक पक्ष को हावी नहीं होने दें। उन्हांेने सूमन से पूछा कि वह क्या बनना चाहती है, इस पर सूमन ने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहती है। जिला कलक्टर ने उसको प्रोत्साहित करते हुए सफलता के लिए निरंतर प्रयास जारी करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी उपस्थित रहे। यह अवार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियांे को दिया जाता है जो अव्वल आते है। सुमन परमार सीनियर सैकंडरी जीव विज्ञान विषय मंे पूरे प्रदेश मंे प्रथम स्थान पर रही हैं। पूरे प्रदेश मंे यह एक मात्र बालिका है जिसको डा.अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा गया है।


आवंटित लक्ष्य निर्धारित समयावधि मंे प्राप्त करें : नकाते

श्रम विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियांे को 17 सीसीए के नोटिस जारी करने के निर्देश
                बाड़मेर, 30 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्धारित अवधि मंे आवंटित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभागवार उपलब्धियांे की समीक्षा करते हुए आवंटित लक्ष्य की अपेक्षा कम प्रगति वाले विभागीय अधिकारियांे को कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्हांेने टीकाकरण गतिविधियां बढ़ाने तथा विभागीय अधिकारियांे को नियमित रूप से फील्ड भ्रमण करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि कुपोषित बच्चांे को पोषाहार एवं अन्य समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्हांेने आवंटित लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए श्रम विभाग एवं बाड़मेर नगर परिषद के अधिकारियांे के खिलाफ 17 सीसीए के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सांख्यिकी अधिकारी नखताराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


बीएसएफ के अधिकारियांे एवं जवानांे ने किया रक्तदान

सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मंे आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
                बाड़मेर, 30 नवंबर। सीमा सुरक्षा बल के 52 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मंे सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर गुरूवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल, लायंस क्लब मालाणी एवं एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान मंे आयोजित रक्तदान शिविर का उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने विधिवत उदघाटन किया। रक्तदान शिविर मंे बीएसएफ के अधिकारियांे एवं जवानांे ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

                इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने कहा कि व्यक्ति रक्तदान करके समाज को महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। सामाजिक सरोकार और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सीमा सुरक्षा बल इस पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि दान दिए हुए रक्त से कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। रक्तदाता के शरीर में खून की पूर्ति कुछ ही दिन में वापिस हो जाती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के बारे में आमजन को जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमाडेंट शाम कपूर, कमांडेंट एस.एस. सेहरावत कमांडेंट एच.एस.तोमर, कमांडेंट स्वर्ण देव, पी.के.शर्मा, डॉ पी.के. राय, द्वितीय कमान अधिकारी आलोक भूषण, उप समादेष्टा मनोज कुमार मीणा, ब्लड बैंक के डा.मोतीलाल खत्री, लायंस क्लब के सचिव सुबोध शर्मा, कैलाश राठी, किशनलाल वडेरा, बंशीधर वडेरा, संजय सिंघवी, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक प्रवीण मौर्य, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, हरिभगवानसिंह समेत विभिन्न अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर मंे सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय की चार वाहिनियांे के 78 जवानांे ने 78 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम एवं अन्य अधिकारियांे ने रक्तदान करने वाले जवानांे को प्रोत्साहित किया। एचडीएफसी एवं लायंस क्लब की ओर से अधिकारियांे एवं जवानांे को स्मृति चिन्ह भंेट किए गए।




बुधवार, 29 नवंबर 2017

नए सीएसआरएफ फार्म से ही प्रान नम्बर जारी होंगे

                बाड़मेर, 29 नवंबर। एक दिसम्बर से प्रान नम्बर जारी करवाने का फार्म सीआरए द्वारा परिवर्तित किया जा रहा हैं। अब सीएसआरएफ फार्म से ही प्रान नंबर जारी होंगे।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि पूर्व में प्रचलित प्रान फार्म सीएसआरएफ-1 को सीआरए द्वारा 24 नवम्बर 2017 से बन्द कर दिया गया हैं। उसके स्थान पर नये प्रान नम्बर जारी करवाने के लिए सीएसआरएफ फार्म जारी किये गया हैं। जो एनेक्सर एस-5 के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी से प्रमाणित कर 2 प्रतियों में इस कार्यालय को भिजवाना होगा। चारण ने बताया कि समस्त प्रकार के प्रान फार्म ऑफलाईन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के माध्यम से ही जारी करवाए जाए। उनके मुताबिक यदि किसी कार्मिक की ओर से पूर्व में ई-प्रान जारी करवा दिया गया है तो उस प्रान को डीटीओ कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरित करवाने के लिए आईएसएस-1 फार्म की पूर्ति कर इस कार्यालय को भिजवाए। उन्होंने बताया कि आईएसएस-1 फार्म के साथ बैंक डिटेल सत्यापन के लिए कैन्सिल चैक, बैंक पासबुक की प्रति, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से संलग्न करने होंगे।

फिक्स पारिश्रमिक से एनपीएस की कटौती होगी

                बाड़मेर, 29 नवंबर।  राज्य सरकार के आदेशानुसार नवनियुक्त प्रशिक्षु राज्यकर्मियों के कार्यग्रहण के साथ ही तत्काल प्रान जारी कराने की कार्यवाही की जाए।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि प्रान जारी होने के पश्चात ही आहरण एवं वितरण अधिकारी द्वारा वेतन बिल आहरित किये जाने की कार्यवाही की जाए। उन्हांेने बताया कि एनपीएस कार्मिक का बिना प्रान के वेतन बिल पारित नहीं किया जाएगा। एनपीएस के परिवीक्षाधीन कार्मिकों की 01 अक्टूबर 2017 से देय पारिश्रमिक दर पर 10 प्रतिशत राशि एनपीएस अंशदान के रूप में कटौती की जाएगी। यदि किसी कार्मिक को नये वेतनमान में वेतन स्थिरीकरण के फलस्वरूप फिक्स पारिश्रमिक का कोई भुगतान कारण वर्तमान वेतन के अलावा किया जाता है तो उसमें से पारिश्रमिक अन्तर राशि के 10 प्रतिशत के बराबर एनपीएस कटौती एरियर के रूप में और काटी जाएगी। चारण ने बताया कि उक्त अनुसार 10 प्रतिशत कटौती नहीं किए जाने की स्थिति में कोष कार्यालय में संबंधित बीमा सहायक की ओर से वेतन विपत्र आक्षेपित किया जाएगा।

रात्रि चौपाल मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का समाधान

                बाड़मेर, 29 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राणासर मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक होकर लाभांवित होने की बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राणासर मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याएं सुनकर मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समाधान करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान पानी,बिजली, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी परिवेदनाएं ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत की गई। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से इसका निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इस दौरान मनरेगा, मुख्यमंत्री राजश्री योजना समेत विभिन्न योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ई-मित्रा पर मिलेगा प्रमाण पत्र : पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर के दौरान पंजीकरण करवाने वाले दिव्यांगांे को संबंधित ई-मित्रा से प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। जिला कलक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने बताया कि संबंधित ई-मित्रा पर निःशुल्क प्रमाण पत्र संबंधित लाभार्थियांे को उपलब्घ करवाने की व्यवस्था की गई है। 




सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मंे निकली साइकिल रैली

                बाड़मेर, 29 नवंबर। सीमा सुरक्षा बल के 52 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मंे बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाली गई।

                जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल से साइकिल रैली को सीमा सुरक्षा बल के उपमहानिरीक्षक प्रतुल गौतम एंव बाड़मेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह साइकिल रैली भगवान महावीर टाउन हॉल से चोहटन रोड होते हुए शहीद सर्किल, इंद्रा सर्किल, से होते हुए वापस टाउन हॉल पहुंची। जहां पर सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने सीमा सुरक्षा बल के गौरवमयी इतिहास के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि बीएसएफ हर स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहता है। उपमहानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बीएएसफ के स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रमांे का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर में रक्त की कमी को देखते हुए इस बार 30 नवंबर को बाड़मेर के  सेक्टर मुख्यालय बाड़मेर में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं 1 दिसंबर को सेक्टर मुख्यालय में बड़ा खाना का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने जवानों को शुभकामनाएं देते हुवे कहा देश के जवान सीमा पर मुस्तैद होने से ही अमन चैन बरकरार है। उन्हांेने बीएसएफ को रक्षा की पहली दीवार बताते हुए बधाई दी। इस अवसर पर  कमांडेंट शाम कपूर, कमांडेंट एस.एस. सेहरावत कमांडेंट एच.एस.तोमर, कमांडेंट स्वर्ण देव ,डॉ पी.के. राय , द्वितीय कमान अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, आलोक भूषण, रामबीरसिंह समेत विभिन्न अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।



जिला स्तरीय हाट आयोजन समिति की बैठक एक दिसम्बर को

                बाड़मेर, 29 नवंबर।  जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन समिति की स्थाई समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में एक दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैम्प का आयोजन

                बाडमेर, 29 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा कार्यक्रम के तहत 27 से 29 नवम्बर तक ग्राम भादरेश, कमाईपुरा, ईसरपुरा एवं पुनसिया में ग्राविस संस्थान उपकेन्द्र बाडमेर के संयुक्त तत्वावधान एवं राजवेस्ट पावर लि0 भादरेस के सहयोग से मेडिकल केम्प का आयोजन किया गया।

                उक्त मेडिकल कैम्प में ग्राविस अस्पताल तिवरी के डॉ. बीरबल परिहार एवं सहयोगी जोगिन्द्रसिंह द्वारा मरीजों की निःशुल्क जांच कर इलाज किया गया। केन्द्र व्यवस्थापक श्रीकान्त भारद्वाज ने बताया कि इन तीन दिनों में कमोईपुरा में 31, ईसरपुरा में 65 एवं पुनसिया में 66 सहित कुल 162 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। इसके साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचने एवं स्वस्थ रहने के उपाय बताये गये। 



मंगलवार, 28 नवंबर 2017

नए सीएसआरएफ फार्म से ही प्रान नम्बर जारी होंगे

                बाड़मेर, 28 नवंबर। एक दिसम्बर से प्रान नम्बर जारी करवाने का फार्म सीआरए द्वारा परिवर्तित किया जा रहा हैं। अब सीएसआरएफ फार्म से ही प्रान नंबर जारी होंगे।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि पूर्व में प्रचलित प्रान फार्म सीएसआरएफ-1 को सीआरए द्वारा 24 नवम्बर 2017 से बन्द कर दिया गया हैं। उसके स्थान पर नये प्रान नम्बर जारी करवाने के लिए सीएसआरएफ फार्म जारी किये गया हैं। जो एनेक्सर एस-5 के साथ समस्त आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी से प्रमाणित कर 2 प्रतियों में इस कार्यालय को भिजवाना होगा। चारण ने बताया कि समस्त प्रकार के प्रान फार्म ऑफलाईन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के माध्यम से ही जारी करवाए जाए। उनके मुताबिक यदि किसी कार्मिक की ओर से पूर्व में ई-प्रान जारी करवा दिया गया है तो उस प्रान को डीटीओ कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरित करवाने के लिए आईएसएस-1 फार्म की पूर्ति कर इस कार्यालय को भिजवाए। उन्होंने बताया कि आईएसएस-1 फार्म के साथ बैंक डिटेल सत्यापन के लिए कैन्सिल चैक, बैंक पासबुक की प्रति, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से संलग्न करने होंगे।

फिक्स पारिश्रमिक से एनपीएस की कटौती होगी

                बाड़मेर, 28 नवंबर।  राज्य सरकार के आदेशानुसार नवनियुक्त प्रशिक्षु राज्यकर्मियों के कार्यग्रहण के साथ ही तत्काल प्रान जारी कराने की कार्यवाही की जाए।

                राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि प्रान जारी होने के पश्चात ही आहरण एवं वितरण अधिकारी द्वारा वेतन बिल आहरित किये जाने की कार्यवाही की जाए। उन्हांेने बताया कि एनपीएस कार्मिक का बिना प्रान के वेतन बिल पारित नहीं किया जाएगा। एनपीएस के परिवीक्षाधीन कार्मिकों की 01 अक्टूबर 2017 से देय पारिश्रमिक दर पर 10 प्रतिशत राशि एनपीएस अंशदान के रूप में कटौती की जाएगी। यदि किसी कार्मिक को नये वेतनमान में वेतन स्थिरीकरण के फलस्वरूप फिक्स पारिश्रमिक का कोई भुगतान कारण वर्तमान वेतन के अलावा किया जाता है तो उसमें से पारिश्रमिक अन्तर राशि के 10 प्रतिशत के बराबर एनपीएस कटौती एरियर के रूप में और काटी जाएगी। चारण ने बताया कि उक्त अनुसार 10 प्रतिशत कटौती नहीं किए जाने की स्थिति में कोष कार्यालय में संबंधित बीमा सहायक की ओर से वेतन विपत्र आक्षेपित किया जाएगा।

सोमवार, 27 नवंबर 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने किया भारत का संविधान उद्धेशिका का पाठन

बाड़मेर, 27 नवंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने सोमवार प्रातः कलक्ट्रेट काफ्रेन्स हॉल में भारत का संविधान उद्धेशिका का पाठन किया। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता ए.के. जैन, अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़ सहित अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कार्मिक उपस्थित थे।
बिश्नोई ने भारत के संविधान की उद्धेशिका ‘‘ हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई0 (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।‘‘ का व्याख्या सहित पाठन किया। इस मौके पर उन्होने संविधान के प्रति जागरूकता बढाने के लिए संविधान के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...