गुरुवार, 7 सितंबर 2017

गृह मंत्री कटारिया शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

पुलिस लाइन में शक्ति द्वार का लोकार्पण करेंगे
                बाड़मेर, 07 सितंबर। गृह एवं न्याय, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा, जेल, आपदा प्रबन्ध एवं सहायता विभाग मंत्री गुलाबचन्द कटारिया एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह एवं न्याय मंत्री कटारिया 8 सितम्बर को प्रातः 7.00 बजे राजकीय कार द्वारा जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे बाडमेर पहुंचेगे। वे प्रातः 10.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बाडमेर/जैसलमेर पुलिस समीक्षा बैठक लेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे पुलिस लाइन में शक्ति द्वार का लोकार्पण करने के बाद 4.00 बजे बाडमेर से भीनमाल के लिए प्रस्थान कर जाएगें।


बुधवार, 6 सितंबर 2017

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 06 सितंबर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान बोथिया मंे विद्यालय भवन के लोकार्पण के बाद जिला मुख्यालय पर जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे।
अतिरिक्त निजी सचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा एवं भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी गुरूवार को रात्रि 11.45 बजे मालाणी एक्सप्रेस से जयपुर से रवाना होकर शुक्रवार को प्रातः 9.45 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जहां से प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11.50 बजे राउप्रावि मूलोणी मेघवालांे की ढाणी बोथिया जागीर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं दोपहर 12.45 बजे राउप्रावि बोथिया के सामने मैदान पर अपना संस्थान की ओर से पौधारोपण एवं मंचीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। राज्य मंत्री देवनानी शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टेªट मंे जिला विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक लेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे जैसलमेर के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।


साइबर क्राइम पर अवेयरनेस कार्यशाला गुरूवार को

एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाडमेर में होगा आयोजन
बाडमेर, 06 सितंबर। एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय, बाडमेर में साइबर क्राइम पर तीन दिवसीय अवेयरनेस कार्यशाला का शुभारंभ गुरूवार को प्रातः 9 बजे से होगा। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में कई विशेषज्ञ साइबर क्राइम से जुडे विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। 
कार्यशाला की स्थानीय संयोजक कालेज की प्राचार्या डॉ ललिता मेहता ने बताया कि एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय, बाडमेर, भारत विकास परिषद-वीर दुर्गादास शाखा, बाड़मेर, एमकेबी स्कूल जयपुर एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में देश भर से कई विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जो विभिन्न तकनीकी सत्रों में थ्योरी एवं प्रेक्टीकल के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर क्राइम के सम्भावित खतरों से बचने के तरीके बताएंगे तथा यह भी बताएंगे कि कहां और कैसे इन खतरों की सम्भावना ज्यादा होती है। कार्यशाला के समन्वयक विज्ञान संचारक तरूणकुमार जैन ने बताया कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण के सामाजिक सरोकारों के तहत भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को आम जनता तक और बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए राजस्थान के लगभग आधा दर्जन जिलों में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना है। उन्होने बताया कि एक ओर जहां भारत का नागरिक सभी आवश्यक विभागों और सेवाओं के डिजिटलीकरण से लाभान्वित हो रहा है वहीं उनके मन में बढते साइबर क्राइम के खतरों की चिंता बनी रहती है। इसी चिंता से मुक्ति के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने की योजना बनाई गई है। बाडमेर में आयोजित की जा रही यह कार्यशाला पांचवीं है, अभी तक कोटा, श्रीगंगानगर, अजमेर एवं जयपुर में इस प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं।  कार्यक्रम में सह संयोजक एवं भारत विकास परिषद् वीर दुर्गादास राठौड़ शाखा बाड़मेर के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण जोषी ने बताया कि कार्यषाला मंे बाड़मेर शहर के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रवक्ता के साथ विभिन्न विभागों जिला प्रषासन, पुलिस विभाग, षिक्षा विभाग, अजीम प्रेमजी फाउन्डेषन एवं अन्य संस्थाओं से संभागी उपस्थित रहेंगे।

मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए केरोसीन आवंटन के निर्देश

                बाड़मेर, 06 सितंबर। प्रदेश में मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मांग के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वांछित केरोसीन वितरण व्यवस्था में शिथिलता प्रदान की गई है। इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की उपायुक्त एवं उप शासन सचिव प्रीति माथुर ने आंवटन आदेश जारी कर संबंधित जिला कलक्टर्स एवं जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि आवंटन के अनुरूप केरोसीन 25.20 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करावें।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक अब 11 को

                बाड़मेर, 06 सितंबर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक अब 11 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक 7 सितंबर को निर्धारित की गई थी जो अब 11 सितंबर को 12.30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश

                बाड़मेर, 06 सितंबर। प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आगामी 1 से 15 अक्टूबर के मध्य ग्राम समृद्वि एवं स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के निर्देश दिए गए है। इसके जरिए स्वच्छता के प्रति जागृति लाई जानी है।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को ग्राम सभा मंे पखवाड़े के दौरान संपादित की जाने वाली गतिविधियांे की जानकारी ग्रामीणांे को देने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक पखवाडे़ के दौरान 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जानी है। इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियांे की सूची का पठन, नव स्वीकृत अवासांे का भूमि पूजन एवं निर्मित आवासांे का गृह प्रवेश, लाभार्थियांे को देय अनुदान राशि प्राप्त होने का सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना की सामान्य जानकारी एवं देय लाभो की जानकारी के लिए बैनर, फ्लैक्स, होर्डिग प्रिंट करवाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शित करने एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हैल्प लाइन पर प्रदर्शित प्रकरणांे का पखवाड़े के दौरान अनिवार्य रूप से समाधान करवाने के निर्देश दिए गए है।

उप चुनाव के लिए रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त

                बाड़मेर, 06 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजस्थान पंचायतीराज नियम 1994 के नियम 58 के तहत प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए पंचायत समिति सदस्यांे के रिक्त पदांे पर उप चुनाव करवाने के लिए रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किए है।

                जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किए आदेश के अनुसार बाड़मेर पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 एवं 20 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार, शिव पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट शिव एवं तहसीलदार, गडरारोड़ पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट रामसर एवं गडरारोड़ तहसीलदार, बालोतरा पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा एवं तहसीलदार पचपदरा को क्रमशः रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियांे को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत उप चुनाव के दौरान चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के निर्देश दिए गए है। इनको 7 से 13 सितंबर तक संबंधित पंचायत समिति मुख्यालय मंे बैठकर नाम निर्देशन पत्र संबंधित कार्य संपन्न करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक 8 सितंबर को

बाड़मेर, 06 सितंबर। सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित समीक्षा बैठक 8 सितंबर को जिला कलक्टर कार्यालय मंे प्रातः 10.30 बजे रखी गई है।


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान प्रथम चरण मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी एवं द्वितीय चरण मंे चयनित लीलसर ग्राम पंचायत मंे कराए जाने वाले विकास कार्याें की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना एवं संबंधित सूचनाआंे के साथ विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

दिशा की बैठक आज, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 06 सितंबर। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे गुरूवार को दोपहर 3 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह अगस्त 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार, आवेदन 20 सितंबर तक

                बाड़मेर, 06 सितंबर। ग्राम पंचायतांे को प्रोत्साहित करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय ग्राम पंचायतों को तीन पुरस्कार देगा। इसके लिए केंद्र पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना शुरू की गई है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि पंचायत सशक्तिरण पुरस्कार 24 अप्रैल 2018 को दिए जाएगे। इसके तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना पुरस्कार दिए जाने है। इसके लिए आन लाइन उपलब्ध प्रश्नावली मंे आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र का अब पूरा प्रारूप पंचायती राज विभाग की बेवसाइट www.panchayataward.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर है। आवेदन के साथ कम से कम पांच दस्तावेज भी अपलोड करने जरूरी होंगे। पुरस्कार 24 अप्रैल 2018 को दिए जाएंगे।
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार : पंचायतों को नौ विषयों की प्रश्नावली में से किसी एक जिसमें पंचायत ने बेहतर काम किया हो उसे भरना है। जिला परिषद या पंचायत समिति की ओर से सामान्य प्रश्नावली में आवेदन होगा। यह पंचायतों के सभी 3 स्तरों के सामान्य और विषयगत श्रेणियों के लिए दिया जाता है।
नानाजी देशमुख गौरव ग्राम सभा पुरस्कार : इसमें सभी ग्राम पंचायतें उपलब्ध प्रश्नावली में अपना आवेदन करेगी। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम पंचायतों को ग्रामसभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना : सभी ग्राम पंचायतें मौजूद प्रश्नावली में आवेदन करेंगी। एमजीएन आरईजीएस गतिविधियों के क्रियान्वयन में श्रेष्ठ कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार एमओ आरडी की ओर से दिया जाएगा।

प्रत्येक नागरिक स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाएं : नकाते

जिला कलक्टर नकाते ने अजीत मंे रात्रि चौपाल के दौरान सुनी आमजन की समस्याएं
                बाड़मेर, 06 सितंबर। प्रत्येक घर मंे शौचालय निर्माण के साथ उसका उपयोग करते हुए आमजन स्वच्छ भारत मिशन मंे सक्रिय भागीदारी निभाएं। बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त करवाकर ओडीएफ घोषित करवाने के लिए समन्वित प्रयास करने होंगे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को अजीत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि घरों में शौचालय निर्माण नहीं होने से गंदगी एवं बीमारियां पैदा होती है। उन्हांेने ग्रामीणों से जागरूक होकर प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण करवाने का आहवान किया। उन्हांेने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन को लाभांवित होने का अनुरोध किया। जिला कलक्टर ने इस दौरान ग्रामीणांे की जन समस्याएं सुनने के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे ने खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, पानी की पाइप लाइन बिछाने, रोड़ लाइट लगवाने समेत विभिन्न प्रकार की समस्याएं प्रस्तुत की। रात्रि चौपाल के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने रात्रि चौपाल के जरिए आमजन की समस्याआंे का स्थानीय स्तर पर समाधान करने की पहल की है। उन्हांेने जिला कलक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारियांे को संवेदशीलता के साथ आमजन की समस्याएं सुनने एवं समाधान करने के लिए आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उप महानिरीक्षक मुद्रांक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड अधिकारी अंजूम ताहिर समा, विकास अधिकारी करनाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने इससे पहले भलरो का बाड़ा मंे जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनकर विभागीय अधिकारियांे को समाधान के निर्देश दिए।






सोमवार, 4 सितंबर 2017

मृतकांे के आश्रितांे को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

             बाड़मेर, 04 सितंबर। बहते हुए पानी मंे दो व्यक्तियांे की मौत होने पर मृतकांे के आश्रितांे को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की जारी गई है।
               जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर बाबूलाल पुत्र जालाराम निवासी धन्ने की ढाणी एवं कल्लाराम पुत्र भीखाराम निवासी भाखरपुरा की नदी के पानी मंे बहने से मौत होने पर उनके आश्रितांे को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित बैठक 8 को

        बाड़मेर, 04 सितंबर। सांसद आदर्श ग्राम योजना संबंधित समीक्षा बैठक 8 सितंबर को जिला कलक्टर कार्यालय मंे प्रातः 10.30 बजे रखी गई है।
      जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान प्रथम चरण मंे चयनित ग्राम पंचायत बायतू भोपजी एवं द्वितीय चरण मंे चयनित लीलसर ग्राम पंचायत मंे कराए जाने वाले विकास कार्याें की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान पूर्व की बैठक मंे दिए गए निर्देशांे की पालना एवं संबंधित सूचनाआंे के साथ विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।


दिशा की बैठक 7 को, सांसद करेंगे विकास योजनाआंे की समीक्षा

      बाड़मेर, 04 सितंबर। डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।

       जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण के अनुमोदन के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाआंे की वर्ष 2017-18 की माह अगस्त 2017 तक की प्रगति की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को मिलेगा 5 प्रतिशत अनुदान

समय पर ऋण चुकाने वाले काश्तकारों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण मिलेगा
बाड़मेर, 04 सितंबर। राज्य सरकार ने दीर्घ कालीन कृषि ऋण लेने वाले काश्तकारों के लिए 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की योजना लागू की है। अब समय पर ऋण चुकाने वाले काश्तकारों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण मिल पाएगा। यह योजना 31 मार्च, 2018 तक लागू रहेगी।
सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि यह योजना सहकारी भूमि विकास बैंकों से दीर्घ कालीन अवधि के लिए लेने वाले ऋणों पर लागू होगी। उन्होंने बताया कि यह ब्याज दर किसी भी वाणिज्यिक बैंक द्वारा ली जाने वाली ब्याज दर से सबसे कम है। उनके मुताबिक किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण की सर्वाधिक आवश्यकता होती है, लेकिन ब्याज दर अधिक होने के कारण किसान को ब्याज चुकाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था और कृषि कार्यों में रुकावट भी पैदा होती थी।
31 मार्च तक मिलेगा लाभ :  मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने बजट घोषणा में इसको शामिल किया था। इस पर अमल करते हुए इसे 1 अप्रेल, 2017 से लागू किया गया है। 1 अप्रेल से 31 मार्च, 2018 तक की अवधि में ऋण लेने वाले सभी किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। दीर्घ कालीन कृषि ऋण 12.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर देय होता है तथा समय पर ऋण चुकता करने वाले कृषकों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर उन्हें राहत प्रदान की गई है।

इन कार्यों के लिए ऋण लेने पर मिलेगा ब्याज अनुदान : किसान लघु सिंचाई के कार्य जैसे नवकूप, नलकूप, कूप गहरा करने, पम्पसैट, फव्वारा,ड्रिप सिंचाई, विद्युतीकरण, नाली निर्माण, डिग्गी,हौज निर्माण तथा कृषि यंत्रीकरण के कार्य जैसे ट्रेक्टर, कृषि यंत्रादि, थ्रेसर, कम्बाईन हार्वेस्टर आदि को क्रय करने के लिए दीर्घ कालीन अवधि के लिए ऋण ले सकते हैं। डेयरी, भूमि सुधार, भूमि समतलीकरण, कृषि भूमि क्रय, अनाज, प्याज गोदाम निर्माण, ग्रीन हाउस, कृषि कार्य हेतु सोलर प्लांट, कृषि योग्य भूमि की तारबंदी,बाउण्ड्रीवाल, पशुपालन, वर्मी कम्पोस्ट, भेड़,बकरी,सुअर, मुर्गी पालन, उद्यानीकरण, ऊंट, बैल गाड़ी क्रय जैसी कृषि संबद्ध गतिविधियों को लिए गए दीर्घ कालीन ऋण भी इस योजना में कवर होंगे।

लाभार्थियांे की सूची ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर चस्पा करने के निर्देश

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को मिलेगी चार्जशीट 
बाड़मेर, 04 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के लाभार्थियांे की सूची आगामी एक सप्ताह मंे ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आवश्यक रूप से चस्पा की जाए। ताकि कोई भी ग्रामीण विद्युत कनेक्शन लेने से वंचित नहीं रहे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बिजली, पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान डिस्काम के अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देश जारी किए। 

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर गौरव पथ का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी.आर.जीनगर को कार्य मंे लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि आगामी बैठक मंे गौरव पथ की समुचित कार्य योजना निर्धारित कर प्रस्तुत करें। जिला कलक्टर नकाते ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मुख्यमंत्री राजश्री योजना की नियमित मोनेटरिंग करने के साथ लाभार्थियांे को समय पर किश्त का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधिकारियांे को बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र समेत अन्य इलाकांे मंे विद्युत चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि सेड़वा चिकित्सालय मंे चिकित्सक ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को बैठक के दौरान सही सूचनाएं नहीं देने, आरओ प्लांट लगाने के लिए सोर्स नहीं उपलब्ध करवाने तथा अन्य मामलांे मंे लापरवाही बरतने के कारण चार्जशीट देने के निर्देश दिए। इसी तरह रूडिप के अधिकारियांे को फ्लो टेस्ट करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी निर्धारित मुख्यालय पर रहने के साथ नियमित रूप से भ्रमण कर आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल. मंसूरिया, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित, अधिशाषी अभियंता लिच्छुराम, हजारीराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण

मरीजांे से रूबरू होकर व्यवस्थाआंे की जानकारी ली,समस्त सूचनाआंे का इन्द्राज करने के निर्देश
बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार रात्रि मंे जिला मुख्यालय पर राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्हांेने मरीजांे से रूबरू होकर चिकित्सा सुविधाआंे के बारे मंे जानकारी ली। 
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय मंे आईसीयू, मेल वार्ड, फिमेल वार्ड, फिमेल सर्जीकल वार्ड, मातृ शिशु एवं स्वास्थ्य केन्द्र, शिशु वार्ड का निरीक्षण किया। उन्हांेने भर्ती मरीजांे से उनको उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाआंे, चिकित्सकांे की उपस्थिति, चिकित्सा से स्वास्थ्य सेवाआंे मंे सुधार संबंधित जानकारी ली। इस दौरान मरीजांे से चिकित्सा सेवाआंे को लेकर संतुष्टि जताई। जिला कलक्टर ने कुछ वार्डाें मंे रजिस्टर मंे इन्द्राज की गई सूचना अपूर्ण होने पर इसको नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। जिला कलक्टर नकाते ने आईसीयू वार्ड मंे दो खराब एयर कंडीशर को आगामी तीन दिन मंे दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसी तरह चिकित्सा कार्मिकांे को यूनीफार्म मंे रहने के निर्देश दिए गए। उन्हांेने आक्सीजन सिलंेडरांे की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही मरीजांे से प्रसव राजकीय चिकित्सालयांे मंे कराने का अनुरोध किया, ताकि उनको सरकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके।






अवधिपार ऋण चुकाने वालों का 50 प्रतिशत ब्याज होगा माफ

ब्याज माफी योजना 31 मार्च, 2018 तक रहेगी लागू
                बाड़मेर,01 सितंबर। जिन किसानों का ऋण अवधिपार हो चुका है, ऐसे किसानों को सरकार ने राहत प्रदान करते हुए 31 मार्च, 2018 तक ऋण का चुकारा करने पर 50 प्रतिशत तक ब्याज माफ किया है।

                सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को किसानों को राहत देने के लिए सहकारी भूमि विकास बैंकों के अवधिपार ऋणियों का 50 प्रतिशत तक ब्याज माफ करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को फायदा मिले इसके लिए एक जुलाई से जिन किसानों ने ऋण का चुकारा कर दिया है उनको भी योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के सभी प्रकार के कृषि एवं अकृषि ऋणों पर लागू होगी, जो एक जुलाई, 2017 को अवधिपार हो चुके हैं। उनके मुताबिक इस योजना में ऋणी किसानों का दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च की राशि को 100 प्रतिशत माफ किया गया है। ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके परिवार को किसान की मृत्यु तिथि से सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दण्डनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ कर राहत दी गई है। बताया कि एक अप्रेल, 2014 के पश्चात् वितरित किए गए दीर्घकालीन कृषि ऋणों के अवधिपार ऋणियों को योजना में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उन्हें ऋणों का समय पर चुकारा करने पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिल रहा है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया है कि योजना की तय अवधि में ऋण जमा कराकर छूट का फायदा उठाएं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाआंे का लाभ : चतुर्वेदी

जेतेश्वर धाम, सिणधरी मंे हुआ पशुपालकांे के बच्चांे के लिए आवासीय विद्यालय का शिलान्यास
                बाड़मेर, 01 सितंबर। राज्य सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाआंे का लाभ पहुंचे। आम आदमी को राहत पहुंचाने की दिशा मंे केन्द्र एवं राज्य सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। जेतेश्वर धाम मंे आवासीय विद्यालय प्रारंभ होने से बच्चांे को बेहतरीन शिक्षा मिलने के साथ आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले के जेतेश्वर धाम, सिणधरी मंे पशुपालकांे के बच्चांे के आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्हांेने कहा कि आम आदमी तक सरकारी योजनाआंे का सीधा लाभ पहुंचे, इसके लिए मनरेगा, पेंशन, पालनहार एवं छात्रवृति योजना की राशि सीधे लाभार्थियांे के खाते मंे जमा की जा रही है। इससे तथाकथित रूप से होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। पहली मर्तबा 12 रूपए मंे बीमा की योजना प्रारंभ की गई है। उन्हांेने कहा कि जेतेश्वर धाम मंे आवासीय विद्यालय का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड एक वर्ष की अवधि मंे करेगा। करीब 20.32 करोड़ की लागत से बनने वाले इस आवासीय विद्यालय मंे 280 विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। उन्हांेने कहा कि शिक्षा के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इस विद्यालय के जरिए राज्य सरकार ने पशुपालकांे का सपना पूरा करने की शुरूआत की है। इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि जेतेश्वर धाम मंे आवासीय विद्यालय समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार अपने वादांे पर खरा उतरती है। उन्हांेने विकास के लिए सोच बदलने के साथ हर क्षेत्र मंे आगे आने का आहवान करते हुए कहा कि कामयाबी के लिए दुनिया के फैसले बदलने पड़ते है। उन्हांेने कहा कि यह आवासीय विद्यालय गुरूकुल की तर्ज पर शिक्षा का महत्वपूर्ण केन्द्र साबित होगा। गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि आवासीय विद्यालय के शिलान्यास के साथ एक सपना पूरा हो गया है। इसमंे शिक्षण के लिए समुचित व्यवस्थाएं राज्य सरकार की ओर से की जाएगी। उन्हांेने हरियाली आवासीय विद्यालय मंे बेहतरीन परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र मंे कीर्तिमान स्थापित करने के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई ने आवासीय विद्यालय की शुरूआत को इस क्षेत्र के लिए वरदान बताया। उन्हांेने इस दौरान मोतीसरा ग्राम पंचायत के पायला खुर्द एवं भलखाड़ी के प्राथमिक विद्यालय मंे एक-एक हाल का निर्माण, भलखाड़ी मंे टयूबवैल एवं पाइप लाइन के लिए दस लाख, चांपल धाम मेगा हाइवे से जेतेश्वर धाम दो किमी सड़क निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की राशि विधायक कोष से देने की घोषणा की। इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि शिक्षा से समाज मंे बड़ा बदलाव आएगा। पशुपालकांे को शिक्षा से जुड़ने के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र सरकार ने जन कल्याणार्थ 104 योजनाएं प्रारंभ की है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना से स्थानीय लोगांे की लंबे समय से चली आ रही समस्याआंे का समाधान होगा। उन्हांेने कहा कि पेयजल योजनाआंे के लिए 5 हजार करोड़ का बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। आने वाले 3-4 वर्षाें मंे प्रत्येक घर मंे पानी की सुविधा होगी। पशुपालन कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकांे को लेकर बेहद गंभीर है। इसका नतीजा है कि आज जेतेश्वर धाम मंे 21 करोड़ की लागत से आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया है। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। यह आवासीय विद्यालय पशुपालकांे के लिए वरदान साबित होगा। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार ने पशुपालकांे के कल्याणार्थ कई योजनाएं प्रारंभ की है। पशुपालकांे को जागरूक होकर इन योजनाआंे से लाभांवित होना चाहिए। इस दौरान गोरधन राईका, मेहराराम राईका, खेमराज देसाई, जगदीश समेत कई वक्ताआंे ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जेतेश्वर धाम के पारसराम महाराज, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया, कर्नल विक्रमसिंह रावल समेत कई जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, पशुपालन कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल समेत अन्य अतिथियांे ने आवासीय विद्यालय की शिलान्यास पटिटका का अनावरण किया।






गुरुवार, 31 अगस्त 2017

राजस्व राज्य मंत्री 3 सितंबर तक बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे

                बाड़मेर, 31 अगस्त। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी आगामी 3 सितंबर तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी 1 सितंबर को जेतेश्वर धाम मंे पशुपालकांे के बच्चांे के आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत दूसरे दिन 2 सितंबर को बालोतरा मंे वार्ड 1,2,3 के बाशिंदांे के प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक अभाव अभियोग सुनेंगे। इसके उपरांत 3 सितंबर को प्रातः 8 बजे बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या दो मंे खेलकूद प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 9 से दोपहर 1 बजे तक वार्ड 4,5,6 के बाशिंदांे के अभाव अभियोग सुनेंगे। इसी दिन दोपहर दो बजे उनका जयपुर के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।


रबी के लिए फसली ऋण का वितरण 1 सितंबर से, 260 करोड़ होंगे वितरित

                बाड़मेर, 31 अगस्त। प्रदेश में काश्तकारों के लिए शुक्रवार से ब्याज मुक्त रबी फसली ऋण का वितरण प्रारंभ होगा। बाड़मेर जिले मंे 260 करोड़ ऋण वितरण किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 1 सितंबर से 31 मार्च 2018 तक ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि ब्याज मुक्त फसली ऋण लेने वाले किसानों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मात्र 27.50 रुपये प्रीमियम पर 6 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जा रहा है। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि रबी सीजन में केन्द्रीय सहकारी बैंक बाड़मेर जिले मंे 260 करोड़़ रुपये का अल्पकालीन ऋण वितरण सदस्य कृषकों को करेगा।

पशुपालकांे के बच्चांे के लिए आवासीय विद्यालय का शिलान्यास शुक्रवार को

शिलान्यास समारोह मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री चतुर्वेदी, राजस्व राज्य मंत्री चौधरी, गोपालन राज्य मंत्री देवासी, पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष देवासी होंगे शामिल
                बाड़मेर, 31 अगस्त। बाड़मेर जिले के जेतेश्वर धाम, भलखाड़ी सिणधरी मंे पशुपालकांे के बच्चांे के लिए आवासीय विद्यालय का शिलान्यास शुक्रवार को प्रातः 10 बजे होगा। शिलान्यास समारोह मंे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी, राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी एवं पशुपालन कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी शामिल होंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी 1 सितंबर को प्रातः 6 बजे जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर 12 बजे जोधपुर के लिए वापिस रवाना होंगे। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे बालोतरा से रवाना होकर प्रातः 9.30 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के बाद वापिस बालोतरा जाएंगे। इसी तरह गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जेतेश्वर धाम भलखाड़ी मंे आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के बाद सिरोही के लिए रवाना होंगे। राजस्थान पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ( उप राज्य मंत्री) भूपेन्द्र देवासी शुक्रवार को प्रातः 8 बजे राजकीय वाहन से रवाना होकर प्रातः 10 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर दो बजे उनका सिरोही के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

बुधवार, 30 अगस्त 2017

स्वच्छता पखवाड़े के तहत बायतू रेलवे स्टेशन पर हुई सफाई

                बाड़मेर, 30 अगस्त। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को रेलवे कार्मिकांे,नगर परिषद, केयर्न आयल एंड गैस, आरडीओ के प्रतिनिधियांे के साथ जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने बायतू रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के संदेश भी लगवाए गए।

                बायतू रेलवे स्टेशन पर केयर्न आयल एंड गैस के डा.उमा बिहारी द्विवेदी, भुवनेश पाठक, राहुल गुप्तो, आरडीओ के राजेश गुप्ता, जोगाराम सारण, अजय सियाग, धीराराम, पदमसिंह, स्टेशन अधीक्षक हरीराम मीणा, स्टेशन मास्टर बेतन चौरसिया समेत कई जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान जेसीबी की मदद से कचरा एवं झाड़िया भी हटाई गई। इस अवसर पर केयर्न एवं आरडीओ की ओर से स्वच्छता संदेश वाले सूचना बोर्ड भी लगाए गए।


राज्य स्तर पर तीन जिला कलेक्टरों का भी होगा सम्मान

                बाड़मेर, 30 अगस्त। आगामी 5 सितम्बर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार प्रारम्भिक, माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के अलावा तीन सर्वश्रेष्ठ जिला कलक्टरों का भी सम्मान किया जाएगा।

                बिड़ला सभागार में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह में आदर्श एवं उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत विद्यालय के विकास में जिलों को प्राप्त श्रेणी के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ जिला कलक्टरों को लैपटॉप एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत राज्य में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को प्राप्त श्रेणी के आधार पर तीन-तीन जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा, तीन-तीन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान को तथा आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के तीन-तीन संस्था प्रधानों को भी लैपटॉप एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इस बार शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, संस्था प्रधानों के अतिरिक्त परियोजनाओं, एसआईईआरटी, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर तथा अन्य संस्थानों के समकक्ष पदों पर कार्यरत 5 शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को भी राज्य स्तरीय शिक्षकों के सम्मान की भांति ही सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शुक्रवार को सिणधरी आएंगे

बाड़मेर, 30 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी शुक्रवार को सिणधरी आएंगे। इस दौरान वे भलखाड़ी मंे आयोजित होने वाले आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी 1 सितंबर को प्रातः 6 बजे जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर 12 बजे जोधपुर के लिए वापिस रवाना होंगे।

किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल देने के निर्देश

                बाड़मेर, 30 अगस्त। राज्य के बाढ़ प्रभावित चारों जिलों बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर के किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल देने के निर्देश दिए गए है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में प्रावधान है कि अधिसूचित फसल की मध्यावस्था में अतिवृष्टि एवं जलभराव जैसी प्रतिकूल स्थिति के कारण यदि गारंटी उपज से 50 प्रतिशत से कम उपज की स्थिति बनती है तो बीमित राशि कर 25 प्रतिशत भुगतान फसल मौसम के बीच में ही तत्काल किया जाएगा।
                कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल योजना के लिए सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के इस प्रावधान को क्रियान्वित करने में राजस्थान ने सबसे पहले कार्यवाही की है। इस जिलों के किसानों को बीमित राशि की 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों के खातों में शीघ्र किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि चारों बाढ प्रभावित जिलों में फसल खराबे का आंकलन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने वाले किसानों को तत्काल राशि जारी करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए थे। इसके लिए चारों जिलों के जिला कलेक्टर की ओर से कृषि, राजस्व एवं संबंधित बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों की टीम बनाकर तत्काल सर्वे करवाया गया था। इस काम की निगरानी के लिए कृषि आयुक्तालय स्तर से भी जिलावार प्रभारी भी बनाए गए हैं।
                उन्होंने बताया कि चारों बाढ प्रभावित जिलों से सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर जालोर एवं पाली जिलंे की 6-6 तहसीलंें, सिरोही की 5 व बाड़मेर की 3 तहसीलों के इस खरीफ मौसम में फसलों का बीमा करवाने वाले किसानों के खातों में फसलवार रकबे की कुल बीमित राशि के 25 प्रतिशत मुआवजे के तत्काल भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत सर्वे रिापोर्ट के बाद मुआवजे की कुल राशि का निर्धारण कर उसका भुगतान किया जाएगा जिसमें तत्काल भुगतान की जा रही राशि का समायोजन कर लिया जाएगा। इस तहसीलों में पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन, रोहट, पाली, बाली, देसूरी, रानी, जालौर जिले की आहोर, भीनमाल, बागोडा, रानीवाड़ा, संाचोर, चितलवाना, सिरोही जिले की सिरोही, शिवगंज, पिण्डवाडा, आबूरोड, रेवदर तथा बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना, गुडामालानी एवं सेड़वा शामिल है।

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

स्वच्छता पखवाड़े के तहत बालोतरा रेलवे स्टेशन पर हुई सफाई

              बाड़मेर, 29 अगस्त। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत मंगलवार को रेलवे कार्मिकांे,नगर परिषद, केयर्न आयल एंड गैस, आरडीओ के प्रतिनिधियांे के साथ जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत करते हुए बालोतरा रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस दौरान झाडू लगाने के साथ पौंचे लगाकर रेलवे स्टेशन परिसर मंे सफाई की गई। स्वच्छता पखवाडे के तहत बुधवार को बायतू रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
                 बालोतरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्रवेश द्वार, बुकिंग काउंटर, प्लेटफार्म, प्लेटफार्म शेड, रेलवे क्रोसिंग, शौचालय समेत विभिन्न स्थानांे पर सफाई की गई। इस दौरान जेसीबी की मदद से कचरा एवं झाडि़या भी हटाई गई। सैकड़ांे लोगांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत करते हुए रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल दी। बालोतरा के उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी एवं पुलिस उप अधीक्षक राजेश माथुर ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विकास अधिकारी सांवलराम चौधरी, डा.अरूण चौधरी, प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, पार्षद शैतानसिंह चारण, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र माली, केयर्न के डा.उमा बिहारी द्विवेदी, भुवनेश पाठक, आरडीओ के राजेश गुप्ता, जोगाराम सारण, धीराराम, अजय सिहाग, पदमसिंह, रेलवे के टेली सिगनल इंचार्ज एम.एल.सुथार, स्टेशन मास्टर ओमप्रकाश समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर केयर्न एवं आरडीओ की ओर से गीला कचरा एकत्रित करने के लिए 5 डस्टबिन एवं स्वच्छता संदेश वाले सूचना बोर्ड भी लगाए गए। आरडीओ के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने बताया कि रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत 30 अगस्त को बायतूू रेलवे स्टेशन एवं 31 को बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे से सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्हांेने अधिकाधिक आमजन से सफाई अभियान मंे शामिल होने की अपील की है।




अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

            बाड़मेर, 29 अगस्त। अवैध शराब के विरूद्व अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व मंे आबकारी दल ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगांे को गिरफ्तार किया।
            जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि रामदेरिया गांव मंे अरूणसिंह पुत्र नानगाराम के कब्जे से 72 बोतल रेस व्हिस्की फोर सेल इन अरूणाचल प्रदेश का मार्का लगी बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। इसको अदालत मंे पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा मंे भेजा गया। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र बाड़मेर मंे महेन्द्र कुमार पुत्र छगनलाल के कब्जे से 36 पव्वे देशी मदिरा घूमर बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया। इस आरोपी को अदालत मंे पेश करने पर जमानत पर छोड़ा गया।

राज्य मंत्री देवासी 1 सितंबर को सिणधरी आएंगे

                बाड़मेर, 29 अगस्त। गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी शुक्रवार को जेतेश्वर धाम भलखाड़ी मंे पशुपालकांे के बच्चांे के लिए प्रस्तावित आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे।

                राज्य मंत्री के निजी सहायक अर्जुन रेबारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी 31 अगस्त को मुंडारा पाली से सांय 4 बजे रवाना होकर रात्रि 8 बजे सिणधरी पहुंचंेगे। जहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे जेतेश्वर धाम भलखाड़ी मंे पशुपालकांे के बच्चांे के लिए प्रस्तावित आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत सिणधरी से सिरोही के लिए रवाना होंगे।


जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रधानमंत्री के उदयपुर का सीधा प्रसारण देखा
                बाड़मेर, 29 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उदयपुर मंे आयोजित समारोह के दौरान बाड़मेर जिले की 257 करोड़ लागत की 367 किलोमीटर लंबाई की छह सड़क परियोजनाआंे का लोकार्पण किया। इस दौरान 7.9 करोड़ लागत की एक सड़क परियोजना का भूमि पूजन किया गया। सड़क परियोजनाआंे के लोकार्पण से बाड़मेर जिले मंे यातायात व्यवस्था सुचारू होने के साथ आमजन को खासी राहत मिलेगी। बाड़मेर जिला एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदयपुर मंे आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।

                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उदयपुर मंे आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बड़ी एलईडी लगाई गई। इस दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, चौहटन विधायक तरूणराय कागा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर, लघु भारती के अध्यक्ष कैलाश कोटड़िया, रमेशसिंह इंदा समेत कई जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उदयपुर मंे आयोजित समारोह के दौरान 257 करोड़ लागत की 367 किमी लंबाई की छह सड़क परियोजनाएं एनएच 112 बागुंडी बाड़मेर भाग मंे 2 लेन सड़क मय पेवड शोल्डर के उन्नयन कार्य, एनएच 112 जोधपुर पचपदरा भाग मंे 2 लेन सड़क मय पेवड शोल्डर के उन्नयन का कार्य एवं एनएच की चार अन्य सड़क परियोजनाआंे का लोकार्पण किया। इसी तरह 11 किमी लंबाई 7.9 करोड़ की लागत की सड़क परियोजना एनएच 325 बालोतरा सांडेराव 2 लेन सड़क मय पेवड शोल्डर का भूमि पूजन किया। बाड़मेर जिले मंे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समारोह का सीधा प्रसारण आमजन को दिखाने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर अटल सेवा केन्द्रांे मंे वेबकास्टिग के जरिए व्यवस्था की गई। इसके अलावा ई-मित्रांे को भी सीधा प्रसारण दिखाने के लिए निर्देशित किया गया था।







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...