सोमवार, 22 मई 2023

जिले में 4 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित कर 24,67,376 में दी राहत की गारंटी

3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा निःशुल्क राशन

2 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली
1 लाख 49 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन का लाभ
बाड़मेर, 22 मई। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। महंगाई के कारण महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित हुई उनका घरेलु बजट गडबडा गया इसलिए राहत पाने में महिलाएं महंगाई राहत शिविरों में सबसे आगे खड़ी है। बाड़मेर जिले में 4 लाख 59 हजार 824 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 24 लाख 67 हजार 376 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
अब तक हुए लाभान्वित
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रारंभ महंगाई राहत कैंप के अंर्तगत जिले में अब तक 459824 परिवारों को कुल 24 लाख 67 हजार 376 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 313830, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 376271, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 376271, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 33269, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 290101, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 228030, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 344898, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 149178, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 344945, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 10583 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

जिला कलेक्टर पुरोहित ने किया रिफाइनरी के कार्यों का निरीक्षण

सीएसआर के कामों से हो क्षेत्र का समेकित विकास

बाड़मेर, 22 मई। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा कर इसके सी एस आर के कार्यों का निरीक्षण किया। 
 इस अवसर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बाड़मेर जिले की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजना पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण कर अधिकारियो से प्रगति संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने रिफाइनरी के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा रिफाइनरी संबंधी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा रिफाइनरी के सी एस आर फंड से निर्माणाधीन चिकित्सालय और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा कर उपखण्ड अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार जिला कलेक्टर द्वारा रिफाइनरी सी एस आर फंड से निर्माणाधीन 18 किलोमीटर सजियाला रोड की जानकारी प्राप्त कर कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए। 
इस दौरान जिला कलेक्टर ने सांभरा आसापुरा माता मंदिर में दर्शन कर जिले में सुख शांति की कामना की। इस दौरान बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, पचपदरा तहसीलदार इमरान खान समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






जिला समन्वयक रामसिंह राव ने किया शिविरों का अवलोकन

बाडमेर, 22 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव सोमवार को कोठाला, शिव, गूंगा, बरियाड़ा, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया।

इस दौरान जिला समन्वयक रामसिंह राव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने महंगाई राहत कैपों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया।
इस दौरान उन्होने आमजन से संवाद कायम करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आमजन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए काम कर रहे है। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर महंगाई राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 4 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। राज्य सरकार की 10 लोक कल्याणकारी योजनाओं में 24 लाख से अधिक गारंटी कार्ड जारी किए है। उन्होंने बताया कि आमजन को गैंस सिलेंडर 1150 की जगह अब 500 रूपये में, 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली निःशुल्क रहेगी, किसानों के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन में दो हजार यूनिट प्रतिमाह तक बिजली निःशुल्क के साथ 40 हजार रूपए का पशु बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा। इसके साथ साथ बुजुर्गों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। अब सभी को न्युनतम 1000 रूपये पेंशन के मिलेगे। 
उन्होने बताया कि महंगाई राहत कैम्प आमजन को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा उठाए गए इस कदम से महंगाई से आहत आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी। साथ ही प्रशासन गांवों के संग अभियान से आमजन अपने कार्य मौके पर ही करा सकेंगे।
-0-





मौखावा खुर्द, पांधी का पार और कोशलु में 23 मई को शिविर

 महंगाई राहत शिविर

कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर लें योजनाओं का लाभ - पुरोहित
बाड़मेर, 22 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 23 मई को जिले नोख, नेवाई, जोगासर, कोठाला, भीमगोड़ा, बरियाड़ा और एकलिया धोरा ग्राम पंचायत पर दूसरे दिन भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ दूदाबेरी, जवाहरपुरा, आसराबा दूदावतान, देवपुरा उर्फ गोगासर, मौखावा खुर्द, पांधी का पार, खारची, आकल, गोलियार और कोशलु ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 23 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 11 के ढाणी बाजार स्थित स्वर्णकार समाज भवन में, बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के सामुदायिक भवन बिजली घर के पास में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

रविवार, 21 मई 2023

शिव विधायक ने किया राहत कैंप का अवलोकन

बाड़मेर, 21 मई। राज्य सरकार द्वारा गरीब और असहाय जरूरत मंद लोगो को महंगाई से राहत दिलाने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित कर रही हैं।

इसी क्रम में रविवार को शिव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामदेरिया में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण शिव विधायक अमीन खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिव विधायक अमीन खान ने शिविर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को धैर्य पूर्वक सुना और अधिकारियो को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आमजन से संवाद कर योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभांवितो को गारंटी कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया शिविर के माध्यम से राज्य सरकार मोके पर आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के साथ समस्याओं का निस्तारण कर रही हैं। उन्होंने ग्रामीण जन से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
-0-







बाड़मेर-सफलता की कहानी - पदमा देवी को मिली राहत, 500 में सिलेण्डर के साथ 100 युनिट बिजली भी

बाडमेर, 21 मई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। 

शिविर प्रभारी ने बताया कि धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दीनगढ़ में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में पदमा देवी के परिवार को उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये। 
पदमा ने बताया कि राज्य सरकार ने शिविर के माध्यम से 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, 500 में सिलेण्डर तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा आर्थिक संबल देने का कार्य किया है। 
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
पदमा देवी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी तथा भोमा राम महिया एवं मोबाइल टीम धनाऊ के प्रभारी अचला राम, कम्प्यूटर आपरेटर तेजा राम सियाग को महंगाई से राहत दिलाने तथा प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया।
-0-

बाड़मेर सफलता की कहानी - जेठी देवी के तीन बच्चों को मिला पालनहार योजना का लाभ

बाड़मेर, 21 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन गांवों के संग अभियान 2023 एवं महंगाई राहत कैंप का आयोजन पंचायत समिति धोरीमन्ना के ग्राम पंचायत में बूठ जैतमाल में आयोजित किया गया।

अभियान में दिव्यांग जेठी देवी ने परिवाद पेश किया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है लेकिन उसके बच्चों को पालनहार योजना का लाभ नहीं मिल रहा है परिवाद पर शिविर प्रभारी धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी लाखाराम बाना ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही ईमित्र धारक व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों के सहयोग से निशुल्क आवेदन करवाकर ₹3000 प्रतिमाह सहायता राशि की स्वीकृति आदेश लाभार्थी को प्रदान किया गया।
इस प्रकार घर बैठे ही योजना का लाभ मिलने तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान करने पर लाभार्थी जेठी देवी ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री महोदय श्रीमान अशोक जी गहलोत के प्रति आभार व्यक्त किया।
-0-

बाड़मेर सफलता की कहानी - पट्टे पाकर खिले चेहरे

बाड़मेर, 21 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे प्रशासन गांवो के संग अभियान 2023 एवं मंहगाई राहत कैंप पंचायत समिति धोरीमन्ना के ग्राम पंचायत बूठ जेतमाल में आयोजित हुआ।

जिसमें गांव की आबादी भूमि में काफी लंबे समय से निवास करने वाले 20 परिवारों को शिविर प्रभारी द्वारा पट्टे वितरित करने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
पट्टा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों गुमानसिंह, जबरसिंह, मीर कंवर, गणपतसिंह, कूपसिंह, मोहनभारती, भगवानसिंह, शंबूभारती, झीमों देवी, तेजाराम आदि ने बताया कि हम ग्राम पंचायत से काफी लंबे समय से आस लगाए बैठे थे कि हम पिछले कई सालों से आबादी भूमि में स्थाई रूप से निवासरत है तो हमे पट्टे मिलने चाहिए। आज जब शिविर में धोरीमन्ना उपखण्ड अधिकारी लाखाराम बाना, विकास अधिकारी नरेंद्र सोहू के द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से हमे पट्टे वितरित करके राहत देने पर हम समस्त ग्रामीणजन प्रशासन एवम् सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
-0-

कोठाला, भीमगोड़ा, बरियाड़ा और एकलिया धोरा ग्राम पंचायत पर 22 मई को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

शिविरों में मिल रहा हर वर्ग को लाभ - पुरोहित
बाड़मेर, 21 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
सोमवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 22 मई को जिले रमजान की गफन, नोख, नेवाई, जोगासर, कोठाला, भीमगोड़ा, बरियाड़ा और एकलिया धोरा ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

शनिवार, 20 मई 2023

अल्पसंख्यक समुदायों का उत्थान एवं समावेशी विकास प्रथम उद्देश्य - शाले मोहम्मद

मंत्री ने जोरानाड़ा, बोथिया, देरासर में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने

बाड़मेर, 20 मई। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद शनिवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान एवं समावेशी विकास के लिए शिद्दत से प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों के लिए प्रदेश में राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, अल्पसंख्यक छात्रावास संचालित किए जा रहे है। राजस्थान मदरसा बोर्ड से पंजीकृत मदरसों में आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं बेहतर व्यवस्थाएं देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत भवनो का निर्माण, ड्यूल डेस्क, पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। मदरसों में कार्यरत मदरसा पैराटीचर का पदनाम बदलकर शिक्षा अनुदेशक कर मानदेय में वृद्धि कर 16900 किया गया। उन्होंने कहा कि ज़ो वादे किए थे वो सब पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक जागरूक होकर अपने बच्चों का नामांकन करवाकर देश की तरक्की में भागीदार बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकर अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाज़ दर्श, सैयद गुलाम शाह, सैयद मिठन शाह,धनाउ उप प्रधान सैयद सुजा मोहम्मद शाह, सरपंच प्रतिनिधि सैयद टंवर शाह, भूरे शाह, इलम दीन समेजा, के के समेजा,शेर मोहम्मद बलोच,भुट्टा खान जुनेजा, जमशेर मेहर भाडखा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी, गनी खान हालेपोत्रा, अरशद राजड़ देरासर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने जोरानाड़ा, भाडखा, बोथिया, देरासर में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री की जनसुनवाई में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।
बोथिया फांटा पर यूथ कांग्रेस ने किया मंत्री का स्वागत
यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाज़ दर्श के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बोथिया फांटा पर उपनिवेशन विभाग मंत्री शाले मोहम्मद का स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, कार्यकर्ता मजबूत होंगे तभी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक होकर पार्टी की मजबूती के लिए शिद्दत से प्रयास करें।
-0-







जिले में 23 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित कर 4,36,659 में दी राहत की गारंटी

3 लाख से अधिक लोगों ने करवाया चिरंजीवी में पंजीयन

1 लाख 45 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा बढ़ी हुई पेंशन का लाभ
बाड़मेर, 20 मई। आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप का जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। महंगाई के कारण महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित हुई उनका घरेलु बजट गडबडा गया इसलिए राहत पाने में महिलाएं महंगाई राहत शिविरों में सबसे आगे खड़ी है। बाड़मेर जिले में 4 लाख 46 हजार 659 परिवारों को सरकार की 10 बड़ी योजनाओं के 23 लाख 99 हजार 358 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।
अब तक हुए लाभान्वित
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रारंभ महंगाई राहत कैंप के अंर्तगत जिले में अब तक 446659 परिवारों को कुल 23 लाख 99 हजार 358 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 305547, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 366052, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 366052, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 32253, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 282868, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 145170, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 333857, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 145170, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 334507, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 10547 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
शनिवार को वितरित किये 62 हजार से ज्यादा गारंटी कार्ड
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार को 12282 परिवारों को कुल 62 हजार 666 मुख्यमंत्री महंगाई राहत गारंटी कार्ड जारी किये गए। जिसमें से मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 7643, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 9419, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 9419, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 1050, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 6855, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 5136, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 10223, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 3606, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9267, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 48 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
-0-

विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर ने किया शिविर निरीक्षण

बाड़मेर, 20 मई। राज्य सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित कर रही हैं।

इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत कुडला में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किया गया जिसका निरीक्षण राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा किया गया।
इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में की गई व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की।
इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आमजन को संबोधित करते हुए शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैंप के साथ प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। जैन ने योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण पर विशेष बल दिया और बताया अब किसी को भी इलाज के लिए अपनी जमीन नही बेचनी पड़ेगी राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दे रही है। आप सभी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करावे।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शिविर में लाभार्थियों से वार्ता कर मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को गारंटी कार्ड का वितरण भी किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के साथ 10 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दे रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी शिविरों में अपना रजिस्ट्रेशन करा योजनाओं का बढ़ा हुआ लाभ ले। जिला कलेक्टर ने अधिकारियो और कर्मचारियों को आमजन को योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इस दौरान बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी समंदर सिंह, विकास अधिकारी कंवराज सिंह समेत विभागीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
-0-







बाड़मेर सफलता की कहानी - आपणे अशोक गहलोत जी नियाल पा किया

सांगा राम ने 500 रूपीया में मिळी गैस री टंकी र भेळी 9 योजनाओं रो फायदों

बाड़मेर, 20 मई। ग्राम पंचायत लीलसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में सांगा राम ने बताया कि महंगाई राहत कैंप रे भेळो प्रशासन गांवों के संग कैंप लागीयो। इण कैंप में मैं जकी योजना रो काबिल हो बी योजना मिने मिळगी।
शिविर प्रभारी ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्यूनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री नि: शुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री नि: शुल्क कृषि बिजली योजना का लाभ मिला है।
सांगा राम ने कहा इण नो तरह री योजना रो लाभ मिळीयो उण वास्त मैं आपणी सरकार व अशोक जी गहलोत साहब ने धन्यवाद देणो चाहूं।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - गैरों देवी को मिली बेहतर स्वास्थ्य के साथ नौ योजनाओं में राहत की गारन्टी

बाडमेर, 20 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है।

पंचायत समिति धनाऊ की ग्राम पंचायत दीनगढ़ में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में गैरों देवी पत्नी वाला राम को नौ योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
गैरों देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत दीनगढ़ में आयोजित महंगाई राहत शिविर के दौरान उन्हे शिविर प्रभारी द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। वे बताते है कि इस महंगाई के दौर में राज्य सरकार द्वारा दी जा रही राहत गरीब परिवारों के लिए संजीवनी से कम नही है। इस राहत शिविर से उन्हे और उन जैसे कई परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा।
शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान गैरों देवी के परिवार को पात्रता के अनुसार नौ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये। उन्होने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना का लाभ मिला है।
इस मौके पर गैरों देवी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

रामदेरिया, रमजान की गफन, दीनगढ़ और गोदारों का सरा ग्राम पंचायत पर 21 मई को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

रजिस्ट्रेशन करा योजनाओं का लाभ लें - पुरोहित
बाड़मेर, 20 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
रविवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 21 मई को जिले कुड़ला, सांभरा, खोखर पुर्व, हरसाणी, रामदेरिया, रमजान की गफन, दीनगढ़ और गोदारों का सरा ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

शुक्रवार, 19 मई 2023

बाड़मेर में 23 मई तक रहेगी नहर बंदी

बाड़मेर, 19 मई। परियोजना सर्कल बाड़मेर के अधीक्षण अभियन्ता सतवीर सिंह यादव ने अवगत कराया है कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना में चल रही नहरबंदी में 5 दिन की बढ़ोतरी की गई है।

जिसके फलस्वरूप 21 मई को शाम 6 बजे से 23 मई शाम 6 बजे तक बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति पुर्णतया बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 24 मई को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।
-0-

जोधपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 23 मई व 24 मई को

राष्ट्रिय व बहुराष्ट्रिय कम्पनियॉ मेले में भाग लेगी

हजारों युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
बाड़मेर, 19 मई। जोधपुर संभाग मुख्यालय पर दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 23 व 24 मई को आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि इस मेगा जॉब फेयर में जोधपुर संभाग के सभी जिलों के बेरोजगार युवा क्यूआर कोड स्कैन कर अपना अग्रिम रजिस्टेªषन करवा सकते हैं और इस मेगा जॉब फेयर में सभी युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की एक सौ के करीब राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियां भाग लेकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।
चौधरी ने बताया कि सभी जिलों में राजकीय और निजी महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं, जिसमें स्कैन कर बेरोजगार युवा अपना अग्रिम पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार निदेषक ने सभी बेरोजगार युवाओं को अपने भविष्य के सपने साकार करने तथा रोजगार के स्वर्णिम अवसर हासिल करने के लिए इस मेगा जॉब फेयर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया हैं। इच्छुक अथ्यर्थी तुरंत वेब लिंक rajasthan.rozgaarmela.com/Jodhpur/Candidate/Candidate&Registration के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते है तथा पंजीकरण करने के पश्चात प्राप्त आईडी कार्ड अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ नियत तिथि को सुबह 09 बजे रेजिडेंसी रोड पर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पंहुचे।
-0-



कुड़ला, सांभरा और खोखसर पुर्व में 20 मई को शिविर

 महंगाई राहत शिविर

कैंपों के माध्यम से आमजन को मिल रही राहत - पुरोहित
बाड़मेर, 19 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 20 मई को जिले नान्द, पचपदरा, झांक, बुठ जैतमाल, आलपुरा, चाडार मदरूप, रातडी, भलगांव, लीलसर, सणपा मानजी और मिठौड़ा ग्राम पंचायत पर दुसरे दिन भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ कुड़ला, सांभरा, खोखर पुर्व, हरसाणी, रामदेरिया, दीनगढ़ और गोदारों का सरा ग्राम पंचायत पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 20 मई को सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में पालिका का ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - सात पीढ़ी को राहत दे गया महंगाई राहत कैम्प

बाडमेर, 19 मई। गिड़ा क्षेत्र के पटाली नाडी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव दलोनियो की ढाणी के खसरा नंबर चार की 280 बीघा जमीन के कुल 61 खातेदारों का बंटवारा महंगाई राहत कैंप पटाली नाडी में हुआ।

शिविर प्रभारी प्रमोद चौधरी ने बताया कि आर आई खेताराम व पटवारी रेवताराम की पहल के चलते तहसीलदार हरीश सारण द्वारा पटाली नाडी के राजस्व ग्राम दलोनियो की ढाणी में करीबन 68 साल पुराना विवाद निपटाकर सात पीढ़ी के सम्मिलित खेत का बंटवारा करवाया गया। जिसमे सभी जीवित 61 लोगो में से करीब आठ से 10 लोगो की उम्र भी अब नौ दशक के करीब होने को आई। यह बंटवारा होते देखकर नेनूदेवी उम्र 82 वर्ष, केसराराम उम्र 85 वर्ष,  राजूराम उम्र 85 वर्ष इनके आंखो में खुशी के आंसू छलक आए।
इन्होंने बताया की हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि हमारी जमीन का बंटवारा हमारे रहते हो जायेगा परंतु इस कैंप ने आज हमारे सात पीढ़ी का सुख कर गया।
इस मौके पर तहसीलदार हरीश सारण ने जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं बायतु एसडीएम प्रमोद चौधरी की मौजूदगी में बंटवारा कर कागजात पटवारी को सुपूर्द किये। जिला प्रमुख महोदय ने पूरे परिवार के साथ बातचीत कर इतने बड़े बंटवारे के लिए सभी परिवारजनों एवं राजस्व विभाग की सराहना की।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - तीन पीढ़ी से साथ में पड़ी जमीन के बंटवारे का हुआ समाधान

बाडमेर, 19 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप एवं  प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति धोरीमन्ना के ग्राम पंचायत बूठ जैतमाल में आयोजित हुआ।

शिविर प्रभारी ने बताया कि पालू देवी अपने पुत्रों व पोत्रों के साथ शिविर स्थल पर पहुंची। शिविर में पहुंचने पर उन्होंने अपनी 3 पीढ़ी से साथ में पड़ी जमीन के बंटवारे हेतु समस्त दस्तावेज शिविर प्रभारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए। शिविर प्रभारी द्वारा तहसीलदार व पटवारी के सहयोग से पालू देवी के परिवार के समस्त सदस्यों फगलूराम, पुरखाराम, दलाराम, किसनाराम, मगाराम, भंवराराम इन सभी की आपसी सहमति से करीब 25 साल से साथ में पड़ी 270 बीघा भूमि का बंटवारा करके संपूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण की गई।
शिविर में तुरंत ही मौके पर बंटवारे का काम होने पर पालू देवी के परिवार के सदस्यों द्वारा राज्य सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त करके धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...