मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

स्वीप गतिविधियों का जिला स्वीप प्लान तैयार करने के संबंध में वीसी बुधवार को

बाड़मेर, 04 अपै्रल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जाने वाली स्वीप गतिविधियों का जिला स्वीप प्लान तैयार करने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में बुधवार को प्रातः 11 बजे से 01ः30 बजे तक एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त विडियो कॉन्फ्रेंस में संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक जिला मुख्यालय पर एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित होना निर्देश दिए।
-0-

ट्रांसजेण्डर समुदाय की निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

बाडमेर, 04 अपै्रल। निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिले में विद्यमान ट्रांसजेण्डर समुदाय का चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने एवं मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाडमेर के अंतर्गत गठित ट्रांसजेन्डर समुदाय उत्थान कमिटी के सदस्य ट्रांसजेण्डर प्रतिनिधि एवं ट्रांसजेण्डर उत्थान में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थान व प्रतिनिधि की सहायता से जिले के उन स्थानों पर जहां ट्रासजेण्डर समुदाय निवसित है उन्हे ईआरओ कार्यालय स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में अपै्रल माह में 04 से 28 अपै्रल तक ट्रांसजेण्डर मतदाता चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे एवं आवश्यकतानुसार कैम्प का आयोजन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि ट्रांसजेण्डर समुदाय में मतदाता के पंजीकरण करने में माता-पिता के नाम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इनके गुरु की सहमति उपरान्त संरक्षक के रूप में गुरू का नाम फार्म संख्या 6 के बिन्दु संख्या 2(क) में दर्शाया जा सकता है।
-0-

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों जोरों पर

गोसेवा आयोग अध्यक्ष जैन और जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

बाड़मेर, 03 अप्रैल। राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बाड़मेर जिले की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और पुख्ता व्यवस्थाओ के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री श्री गहलोत के बाड़मेर जिले के 6 अप्रैल का दौरा प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और आदर्श स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को मध्येंनजर रखते हुए सोमवार सुबह गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, नगर परिषद सभापति दिलीप माली , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया l इस वहा की जाने जनसभा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए l
   इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्ष बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मध्येंजर सभी विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी गई और पानी, बिजली, सडक, छाया, चिकित्सा, यातायात, कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई और सम्बन्धित विभागो को जरूरी  सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की सख्त निर्देश दिए गए। 
बैठक में गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, नगर परिषद सभापति दिलीप माली , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी समेत सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

46 अमानक स्तर में से 06 नमूने जांच में असुरक्षित स्तर के

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 01 अप्रैल।  जिला कलेक्टर लोक बंधु और आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रक जयपुर पुखराज सैन के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए बाड़मेर जिले में संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर की गई कार्यवाही के दौरान बाड़मेर जिले में वर्ष 2023 में कुल 173 नमूने जांच हेतु लिए गए जिसमें 122 नमूनों के जाँच परिणाम प्राप्त हुए है। प्राप्त जाँच परिणाम में  46 अमानक स्तर के पाए गए जिसमें  06 नमूने  जांच में असुरक्षित स्तर के  पाए गए।
उन्होंने बताया कि अमानक और असुरक्षित स्तर के पाए गए प्रकरणों को उचित कार्यवही के लिए न्यायालय में पेश किया जावेगा।

डॉ गजराज ने  सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि वे जिस खाद्य का कारोबार करते है उससे संबंधित खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में ली  जाएगी। खाद्य अनुज्ञा पत्र परिसर में होना आवश्यक है।
-0-

भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल

बाड़मेर, 01 अप्रैल। अग्निवीरवायु भर्ती 02 / 2023 के लिए छात्र छात्राओं के उत्साह को देखते हुए भारतीय वायु ने अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 

विंग कमांडर कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि इस शानदार अवसर का लाभ उठाने हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियाँ विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर 04 अप्रैल 2023 तक ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर 2002 से 26 जून 2006 (दोनो दिनांक सहित ) के बीच जन्मे अविवाहित लडके एवं लडकियां इस भर्ती के लिए पात्र होगें। भर्ती से सम्बधित अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मई से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कक्षा 12 या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजीनियरींग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
-0-

549 बीमा पॉलिसियो का एक मुश्त भुगतान कर बनाया नया कीर्तिमान

जिला कलक्टर ने एक क्लिक में किया 46 करोड़ का आदेश

बाड़मेर, 01 अप्रैल। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शनिवार को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के 01 अप्रैल को परिपक्व हो रही 549 बीमा पॉलिसियों का कुल राशि रूपये छियालिस करोड़ चौबीस लाख तैयासी हजार तीन सौ छब्बीस का भुगतान आदेश पारित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। 
   राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि इस विभाग सभी कार्मिको के अथक प्रयासो से शत् प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।
  इस दौरान राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा, सहायक निदेशक पुखराज बामणिया बीमा पर्यवेक्षक मोहनलाल चौधरी, नन्द कुमार दवे, रोकड़पाल रिडमलराम, सहायक प्रोग्रामर सुखसिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 29 मार्च 2023

जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉकों को किया सम्मानित

बाड़मेर, 29 मार्च। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को सांय कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले लाभार्थी उत्सव में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफोर्म वितरण योजना में विद्यार्थियों को कार्यक्रम में लाने व ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलेक्टर ने भारती फाउडेशन द्वारा नो बैग-डे के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वाले बाड़मेर, कल्याणपुर, समदड़ी, पाटोदी एवं सिवाना ब्लॉकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने निःशुल्क पाठय पुस्तक वितरण, राजकाज पोर्टल की जानकारी प्रदान की। साथ ही विभागीय कार्यों को बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यालयों में लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बच्चों को दुध उपलब्ध करवाया जाए तथा सीबीईओ एवं उपखण्ड अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा में राजस्थान के बढ़ते कदम, समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास, सहायक निदेशक नरसिंग प्रसाद जांगिड़ समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







गुरुवार को राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव

मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओ के लाभ लेने वालों से संवाद

बाड़मेर, 29 मार्च। राजस्थान दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला एव ब्लॉक मुख्यालयों पर लाभार्थी उत्सव मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलेक्टर लोक बंधु मौजूद रहेंगे।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित एवं समेकित विकास के लिए विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन कर रही है। राजस्थान दिवस के मौके पर इन फ्लैगशिप योजनाओ के 4 वर्ष के दौरान लाभ ले चुके विभिन्न वर्ग के लोगों से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत स्वयं संवाद कायम करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन का धरातल पर फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर भी आयोजित किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव गुरुवार को दोपहर 12 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है और सभी जगह एलइडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा और मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक हजार और ब्लॉक मुख्यालयो पर पांच पांच सौ लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व समारोह में राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण का उपखंड अधिकारीयो द्वारा पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।
-0-

मंगलवार, 28 मार्च 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष - विभिन्न दुघर्टनाओं में पीड़ितों को 3.40 लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 28 मार्च। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच व्यक्तियों को कुल तीन लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर एवं सिणधरी तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र के दो व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये एवं चौहटन तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति की कुए में दबने से मृत्यु हो जाने से उनके परिजन को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव

मुख्यमंत्री करेंगे योजनाआंे के लाभ लेने वालों से संवाद

बाड़मेर, 28 मार्च। राजस्थान दिवस के मौके पर 30 मार्च, गुरुवार को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर लाभार्थी उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री स्वयं संवाद करेंगे।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित एवं समेकित विकास के लिए विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन कर रही है। राजस्थान दिवस के मौके पर इन फ्लैगशिप योजनाओ के 4 वर्ष के दौरान लाभ ले चुके विभिन्न वर्ग के लोगों से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत स्वयं संवाद कायम करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन का धरातल पर फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर भी आयोजित किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव गुरुवार को दोपहर 12ः30 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है और सभी जगह एलइडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा और मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक हजार और ब्लॉक मुख्यालयो पर पांच-पांच सौ लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व समारोह में राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण का उपखंड अधिकारियांे द्वारा पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।
  लाभार्थी उत्सवो के आयोजन और तैयारियो के लिये जिला कलेक्टर लोक बंधु ने वीसी के जरिए बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के निर्बाध आयोजन और अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए पानी, बिजली, नेटवर्क की उपलब्धता आदि पर चर्चा की।
    इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मोहन कुमार सिंह चौधरी मौजूद रहे। वहीं सभी उपखंड अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-





अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करें - लोक बन्धु

 खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 28 मार्च। राज्य में अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा गठित विशेष जांच दल व खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को सांय कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बजरी माफिया पर योजनाबद्ध कार्रवाई करने एवं अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने को कहा। इस दौरान उन्होनें बजरी स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि हमें अपने सूचना तंत्र को मजबूत बना कर अवैध खनन में लगे वाहनों पर निरंतर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में कोई माफिया न पनपे। इसके साथ ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन में कार्यरत वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अवैध खनन माफिया पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
बैठक के दौरान खनि. अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नदी नालों से खनिज बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक 16 नवम्बर, 2017 से 22 फरवरी, 2023 तक बाड़मेर जिले में बजरी खनन के कुल 1675 प्रकरण बनाकर कुल 1234.81 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में व 525 लाख एनजीटी की फीस के रूप में कुल राशि 1759.81 लाख वसूल किये गये साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 27 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।
उन्होनें बताया कि वर्ष 2022-23 में 26 मार्च तक बजरी खनिज के कुल 241 प्रकरण बनाकर 189.08 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 216 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 405.08 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 6 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके साथ वर्ष 2022-23 में 26 मार्च तक कार्यालय क्षेत्राधिकार में सभी खनिजो के कुल 271 प्रकरण बनाकर 221.42 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 216 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 437.42 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 7 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने विस्तार से जानकारी लेकर खनन गतिविधियों की निगरानी तथा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
-0-

भार एवं यात्री वाहनों के बकाया टैक्स का दोगुना वसूला जावेगा जुर्माना

बाड़मेर, 28 मार्च। राजस्थान मोटरयान कराधान अधिनियम 1951 की धारा 5 सहपठित नियम 1951 के नियम 4 के अनुसार वर्तमान में 16500 किलोग्राम से अधिक के भार वाहनों का अग्रिम वित वर्ष का मोटरयान कर 15 मार्च तक तथा मासिक टैक्स देने वाले यात्री वाहनों का मोटरयान कर  संबंधित माह की 7 तारीख तक अग्रिम रूप से संदत (जमा) कराया जाना आवश्यक हैं।

जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि ऐसी स्थिति में वाहन स्वामी, वाहन कब्जाधारक एवं नियंत्रण रखने वाले व्यक्ति अपने वाहन का निर्धारित समयावधि में टैक्स जमा नही कराकर कराधान अधिनियम 1951 की धारा 11 के अन्तर्गत अपराध कारित करते है। जिसका शमन कराधान नियम 1951 के नियम 32 के अन्तर्गत कराधान अधिकारी द्वारा अपराध की प्रकृति एवं गंभीरता के अनुसार वाहन के लिए संदेय वार्षिक कर का दोगुना राशि तक जुर्माना लगाया जावेगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी एमनेस्टी योजना के तहत 31 मार्च तक पुराना बकाया कर जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग से प्राप्त ई-रवाना के चालानों पर भी 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। वाहन स्वामी ऐमनेस्टी योजना का लाभ उठावें एवं बकाया कर समय पर जमा करावे एवं असुविधा से बचें।
-0-

पेंशनर्स को 31 मार्च तक कराना होगा जीवित प्रमाण जमा

बाड़मेर, 28 मार्च। राज्य पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स को निर्धारित जीवन प्रमाण पत्र का प्रपत्र जो पूर्ण भरकर विनिर्दिष्ट प्राधिकारी से प्रमाणित करवाकर संबंधित कोषालय या उपकोषालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा पेंशन विभाग की वेबसाइट pension.raj.nic.in पर ऑनलाईन जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च, 2023 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा।

जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि जिले के जिन पेंशनरों ने जीवित प्रमाण पत्र कोष व उपकोषालय में जमा करवा दिये है उनको दुबारा जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन के माध्यम से प्रस्तुत किये है वे अपने जीवित प्रमाण पत्र के अपडेट या अस्वीकृत होने के संबंध में आईएफएमएस पोर्टल पर जांच कर लें।
-0-

अग्निवीर वायु भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

बाड़मेर, 28 मार्च। भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीर वायु भर्ती 02/2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके है।

वारंट अफसर एम.के. सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 मार्च, 2023 सुबह 10 बजे से 31 मार्च, 2023 शाम 05 बजे तक ऑनलाईन पंजीकरण के लिए agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन किया जा सकता है। आवेदक विज्ञान संकाय में गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 12वीं कक्षा मे कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
-0-

सोमवार, 27 मार्च 2023

खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

      बाडमेर, 27 मार्च। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के परिसर में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का शुभारम्भ सोमवार से किया। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, दौड़ इत्यादि खेलो का आयोजन किया जाएगा।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। प्रथम दिन क्रिकेट, केरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि सोमवार को आयोजित क्रिकेट मैच में 04 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम मैच प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के मध्य हुआ जिसमें द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। द्वितीय मैच तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों की टीम के मध्य हुआ जिसमें तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही। बिश्नोई ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक गुणों का विकास के साथ ईमानदारी व अनुशासन की भावना जागृत होती है।
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित अनंत 2023 खेलकुद प्रतियोगिताओं में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ खेलकुद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर स्पोर्टस् कॉर्डिनेटर हिमांशु दवे ने बताया कि तीन दिन तक लगातार खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। जिसमें मंगलवार को वॉलीबॉल, बेडमिंटन, कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन किया जायेगा।
-0-

फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों की हो माइक्रो मॉनिटरिंग

लाभार्थियों से सतत संवाद कायम रखे - बंधु

बाड़मेर, 27 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं करें जिससे कि प्रभावी रिजल्ट आये साथ ही योजनाओं से लाभान्वितों से भी संवाद कायम कर उन्हे अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहे।
     कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं और फ्लैगशीप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में माननीय मुख्यमंत्री की विजिट की संभावना के मध्येंजर जिलाधिकारी स्वयं बजट घोषणाओ और फ्लैगशिप योजनाओ की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर फ्लैगशिप योजनाओ के लाभान्वितो की प्रोफाइल बनाई जाए एवं उनसे सतत संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी लेकर इसे सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं पर है इसलिए इसके लाभान्वित सेफीड बैक लिया जाए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ से संबंधित भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों से जुड़े प्रकरण लंबित नहीं रहे। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
  जिला कलेक्टर ने विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
जिला कलक्टर बंधु ने सीएम ट्विटर हैंडल, संपर्क पोर्टल, सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणात्मक निस्तारण के निर्देश दिए।
  बैठक में जिला परिषद सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-







शुक्रवार, 24 मार्च 2023

गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर बायतु में 29 को

बाड़मेर, 24 मार्च। 29 मार्च को बायतु पंचायत समिति परिसर में सुबह 11 बजे से गौरव सैनानियों एवं विरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन रखा गया हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों की पेन्शन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पी.पी.ओ. में पत्नी का नामाकंन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना आदि-आदि कार्य सम्पादित किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि इस हेतु सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पी.पी.ओ., आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेन्शन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक हैं।
-0-

गोविन्द सिंह शक्तावत यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित

बाडमेर, 24 मार्च। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रथम बैच के विद्यार्थी गोविन्द सिंह शक्तावत को विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य डॉ. एस. के बिश्नोई ने बताया कि हम विद्यार्थियों में कामयाबी का बीज बो सकते है लेकिन निरन्तर मेहनत विद्यार्थी स्वयं को ही करनी पड़ेगी क्योंकि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होने बताया कि शक्तावत ने यूनिवर्सिटी टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल कर अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
एम. बी. एम. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय शर्मा ने विद्यार्थी को बधाई देते हुए बताया कि ऐसी प्रतिभाएं आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण साबित होने के साथ अपने नाम की छाप छोड़कर जाते है। कड़ी मेहनत करके इंजीनियर भी मजबूत समाज एवं राष्ट्र को बनाने में अहम योगदान दे सकते है। उन्होने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज पर भी ध्यान देते हुए शत् प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।
-0-




नागरिक सुरक्षा आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 26 मार्च

बाड़मेर, 24 मार्च। नागरिक सुरक्षा बाड़मेर के नवीन सदस्यों के नामांकन हेतु उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के लिए आवेदन पत्र दिनांक 30 दिसम्बर 2022 तक नागरिक सुरक्षा, बाड़मेर मे जमा करवाये गये।

नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की मोटेतौर की गई जांच मे अपूर्ण/कमियाँ पाई गई है, उन अभ्यर्थियों के नाम एवं कमियों की सूची नागरिक सुरक्षा फायर गैराज, बाड़मेर पर चस्पा की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जिन आवेदन पत्र में जो कमियाँ पाई गई है, उसकी पूर्ति दिनांक 25 मार्च और 26 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे के दरम्यान नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर मे सम्बधिंत आवेदक स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र मे कमियों की पूर्ति कर सकेगें। उक्त तिथि के बाद अपूर्ण आवेदन पत्र स्वतः ही खारिज हो जायेगे ।
-0-

गुरुवार, 23 मार्च 2023

शहीद दिवस पर हुआ अहिंसा मार्च का आयोजन

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

बाड़मेर, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय स्तर पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह 8 बजे विवेकानन्द सर्किल से अहिंसा सर्किल तक अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया। अहिंसा मार्च में छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के साथ-साथ गांधीवादी संस्थाओं, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। 

अहिंसा सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के भजन एवं देश भक्ति गीत बजाये गए।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, जिला पुलिस उपअधीक्षक नरपत सिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, जिला स्तरीय समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा समेत अध्यापक गण, गांधीवादी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-













लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...