बुधवार, 21 दिसंबर 2022

नंदीशाला के लिए सरकार ने नियमों में दी शिथिलता

अब सिक्योरिटी राशि भरने के स्थान पर करनी होगी केवल घोषणा

चयनित संस्था के 3 वर्ष के अनुभव की शर्त विलोपित, अब केवल पंजीकृत संस्था भी पात्र

20 बीघा भूमि के स्थान पर अब 10 बीघा भूमि वाली संस्थाएं भी होगी पात्र

  बाडमेर, 21 दिसम्बर। राज्य में गौशालाओं, नंदीशालाओं एवं शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के निराकरण हेतु गठित मंत्रीमण्डलीय समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों पर वित्त विभाग के द्वारा दी गयी सहमति के अनुसरण में पंचायत समिति नंदीशाला जन सहभागिता योजनान्तर्गत पंचायत समिति स्तरीय नंदीशालाओं की स्थापना एवं संचालन हेतु निदेशालय गोपालन द्वारा पूर्व में जारी नियमों में व्यापक शिथिलता प्रदान करते हुए संशोधन किये गए है। 

       पशुपालन विभाग, बाडमेर के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 42 एवं 75 में शिथिलन के क्रम में 2 प्रतिशत बिड सिक्यूरिटी एवं 2.5 प्रतिशत कार्य सम्पादन प्रतिभूति के स्थान पर बिड सिक्यूरिटी घोषणा पत्र एवं कार्य सम्पादन प्रतिभूति घोषणा पत्र निर्धारित संलग्न प्रपत्रों (ए एवं बी) में लिया जा सकेगा। वित विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की जावेगी। संस्था व ट्रस्ट को अंतिम 10 प्रतिशत राज्यांश राशि की तृतीय किस्त (मार्जिन मनी) का भुगतान कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र जारी होने की दिनांक से नंदीशाला के सफल संचालन के एक वर्ष के पश्चात करने की शर्त को संशोधित करते हुए अंतिम किश्त के रूप में 10 प्रतिशत राशि की अनुशंषा नंदीशाला के कार्य पूर्ण होने का प्रमाण पत्र जारी होने के उपरान्त जिला गोपालन समिति की अनुशंषा पर जारी की जा सकेगी। संस्था व ट्रस्ट चयन हेतु निविदा की ऑनलाइन प्रक्रिया से छूट इस शर्त पर प्रदान की जाती है कि उपापन संस्था द्वारा राजस्थान लोक उपापन में पारदर्शिता नियम, 2013 के नियम 4 एवं 71 के अनुसार उपापन से संबंधित समस्त दस्तावेज ैच्च् च्व्त्ज्।स् पर अपलोड किये जायेंगे तथा स्थानीय व राज्य स्तरीय समाचार पत्रों में बोली आमंत्रण के संक्षिप्त नोटिस का भी प्रकाशन किया जावेगा। नन्दीशाला संचालन एवं निर्माण कार्य करने वाली संस्थाओं की पात्रता में संस्था व ट्रस्ट के स्वयं के स्वामित्व की 20 बीघा भूमि की आवश्यकता के स्थान पर स्वयं के स्वामित्व व लीज तथा आवंटन की 10 बीघा अर्थात 16000 वर्गमीटर संशोधित की जाती है। 

 उन्होंने बताया कि नन्दीशाला संचालन एवं निर्माण कार्य करने वाली संस्थाओं की पात्रता में संस्था व ट्रस्ट के 3 वर्ष के पंजीकरण व 3 वर्ष के गौशाला संचालन के अनुभव की पात्रता की शर्त को विलोपित करते हुए चयनित संस्था व ट्रस्ट मात्र पंजीकृत होने का संशोधन किया जाता है। यदि संस्था व ट्रस्ट के पास उपलब्ध जमीन का आकार पूर्व के परिपत्र में दिखाये गये मानचित्र से विचलन में हो तो मुख्य निर्माण कार्यों अर्थात शैड, चारा घर, टंकी, पशु चिकित्सा का स्थान इत्यादि में कोई कमी लाये बिना तकमीने की मात्राओं के अनुरूप शर्तों की पालना यदि किसी अन्य आकार की भूमि पर भी किये जाने की भी अनुमति प्रदान की जाती है।

-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार से रहेगे जिले के दौरे पर

 बाड़मेर, 21 दिसम्बर। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 22 दिसम्बर को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी गुरूवार 22 दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 11 बजे ताजाणियों ढाणी, कापराऊ में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शीतल जलगृह व नवक्रमोन्नत विद्यालय तथा प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेगें। वे शुक्रवार 23 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 12ः15 बजे कुण्डावा, धोरीमन्ना पहुंचकर नवक्रमोन्नत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण करेगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेगें। वे शनिवार को प्रातः 9 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेगें।

-0-

खादी अपनाएं एवं स्वरोजगार की राह चुनें - बृज किशोर शर्मा

 बाड़मेर, 21 दिसम्बर। बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष तथा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बृज किशोर शर्मा का महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन से हुआ। प्राचार्य कमल पंवार द्वारा कार्यक्रम अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा को साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उद्घोषक प्रशांत जोशी द्वारा उपस्थित जनसमूह को बृज किशोर शर्मा का विस्तृत जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के संभाग अधिकारी मुकेश कल्ला, पूर्व संभाग अधिकारी मणिकान्त कल्ला, जिला प्रभारी, बाड़मेर प्रेमचंद राठोड़ की उपस्थिति रही।

बृज किशोर शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को खादी ग्रामोद्योग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के पीछे भागने के बजाय स्वरोजगार कर दुसरो को रोजगार देने के लिए प्रेरित किया एवं खादी उत्पादों को आत्मसात कर देशसेवा करने का आह्वाहन किया। शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया की वे भी इलेक्ट्रिकल इंजिनियर हैं एवं उन्हें इस पर गर्व है। गुजरात के राज्यपाल रहे अपने पूज्य पिताजी पंडित नवल किशोर शर्मा के संस्मरण सुनाते हुए समझाया की “हाथ का हुनर” या कोई स्किल होना विद्यार्थियों के लिए परमआवश्यक है।  

प्राचार्य कमल पंवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, ममता चौधरी, शैलेन्द्र सैनी, ओमाराम चौधरी, किशन दवे, अचलाराम, सूर्यप्रकाश एवं संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

-0-





तीन दिवसीय स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का समापन

 बाड़मेर, 21 दिसम्बर। नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर युवा कार्यक्रम एवं मंत्रालय भारत सरकार तथा राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का बुधवार को समापन हुआ।

समापन सत्र में जिला नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी सचिन पाटोदिया ने स्वच्छता एवं श्रमदान की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य कमल पंवार ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं स्वच्छता को जीवन में उतारने का आह्वाहन किया। इलेक्ट्रॉनिक्स के विभागाध्यक्ष रोशन जैन ने विद्यार्थियों को बाह्य एवं आंतरिक स्वच्छता के महत्व बताते हुए इस शिविर को जीवनोपयोगी बताया।
स्वच्छता प्रभारी ओमाराम ने बताया की शिविर के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मुख्य भवन के आंतरिक परिसर की दीवारों का रंग-रोगन कार्य, विभागो एवं कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं की विशेष साफ-सफाई की गयी। मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष संजय शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत जोशी के द्वारा किया गया। शिविर में ममता चौधरी, शैलेन्द्र सैनी, प्रियंका मीना एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-0-

जिला उपभोक्ता सरंक्षण परिषद् व जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक 26 को

बाड़मेर, 21 दिसम्बर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद व जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 26 दिसम्बर को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कीे जाएगी।

जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है तथा जिला मुख्यालय के अलावा अन्य समस्त अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को सुविधानुसार अपने संबंधित पंचायत समिति के वीडियों कांफ्रेसिंग सभागार के माध्यम से जुड़ सकेगें।
-0-

पैरोल सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को

 बाड़मेर, 21 दिसम्बर। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक गुरूवार 22 दिसम्बर को सांय 4 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उपधीक्षक जिला कारागृह ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक बैठक 27 को

 बाड़मेर, 21 दिसम्बर। जिला स्तर पर बकाया सिविल पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 27 दिसम्बर को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्रों में वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

निबंध, वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

 राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ

बाड़मेर, 21 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय विद्यालयों में 19 से 26 दिसम्बर तक ‘‘मॉडल स्टेट राजस्थान‘‘ व ‘‘राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं‘‘ एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के विषयों पर निबंध, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार 21 दिसम्बर को रा.उ.मा.वि. मीठड़ा खुर्द, कोजा, बलाऊ, मूठली, कोरना, काकराला, सेवली, कुम्हार की ढाणी, हड़वा, आगोरिया, मेघवालों की बस्ती उण्डखा, हेमानाडा, विशाला, कल्याणपुर, जोगासर कुआ छित्तर, बायतु भीमजी एवं रेवली सहित विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार रा.उ.मा.वि. निम्बला एवं विशाला, रा.उ.प्रा.वि. लुन्द्रदा, मेला मैदान सिवाना एवं आगोरिया में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा रा.उ.प्रा.वि. विशाला एवं कुड़ला में क्विज प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखे तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं पर अपने विचार रखे। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा।
-0-











मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

खो-खो बालिका वर्ग के आवेदन आंमत्रित

 5वां खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। खेलो इण्डिया, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 5वां खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्यप्रदेश में 18 वर्ष के आयु वर्ग में 30 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक किया जा रहा है।
जिला खेल अधिकारी, बाड़मेर ने बताया कि 5वां खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 के संबंध में उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन स्पर्द्धा का आयोजन खेल अधिकारी, अजमेर एवं सचिव खो-खो संघ के निर्देशन में खो-खो बालिका वर्ग का 22 दिसम्बर को दयानन्द महाविद्यालय रामगंज, अजमेर में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक किया जाएगा।
चयन हेतु पात्रता
उन्होंने बताया कि चयन के लिए आयु वर्ग एक जनवरी 2004 को या इसके बाद की बालिका जो राजस्थान की मूल निवासी हो तथा पूर्णतः स्वस्थ्य हो मान्य होगी। आवेदक आवेदन के साथ मूल निवास, आयु, स्कूल अंकतालिका, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ में लगाकर आवेदन कर सकता है।
-0-

बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष बेनीवाल 22 को बाड़मेर आएगी

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान 22 दिसम्बर को बाड़मेर आएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल गुरूवार 22 दिसम्बर को जोधपुर से दोपहर 2ः30 बजे प्रस्थान कर सांय 5 बजे बाड़मेर पहूंचकर वे सांय 5 बजे स्थनीय  कार्यक्रम में सम्मिलित होगी।
-0-

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 26 को

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। जिले में आयोजित होने वाले मेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं के क्रम में जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को मेलों में आवश्यक व्यवस्थाओं से जुड़े सुझावों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों की बैठक 22 को

 राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह एवं अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरूवार 22 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह, विकास प्रदर्शनी, प्रेस वार्ता, चार वर्षो की उपलब्धियों, शिलान्यास लोकार्पण सूचनाओं एवं साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन गुरूवार 22 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को उक्त बैठक में आवश्यक सूचनाओं सहित निर्धारित समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
-0-

निबंध, वाद विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

 राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में निबंध लेखन, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजकीय विद्यालयों में 19 से 26 दिसम्बर तक ‘‘मॉडल स्टेट राजस्थान‘‘ व ‘‘राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं‘‘ एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के विषयों पर निबंध, वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 20 दिसम्बर को रा.उ.मा.वि. लक्ष्मीपुरा शिव, खारी गांव एवं मेघवालों की ढ़ाणी, खरड़, खेराजाणियों की ढ़ाणी, मूल की ढ़ाणी बोला तथा रा.उ.प्रा.वि भूरे भाखर की बस्ती केरनाड़ा चौहटन सहित विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार रा.उ.मा.वि. नेगरडा शिव, आकली, देवन्दी, सिवाना, उण्डखा, मेघवालों की ढ़ाणी, रा.उ.प्रा.वि. माडपुरा सानी कवास में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा रा.उ.प्रा.वि. रबारियों की बस्ती सिवाना में क्विज प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखे तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं पर अपने विचार रखे। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार का वितरण भी किया जाएगा।
-0-







सुधारात्मक उपायों के द्वारा लाये सड़क दुर्घटनाओं में कमी - बन्धु

 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बाड़मेर, 20 दिसम्बर। मंगलवार सायं जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों, मेगा हाइवे, राज्य राजमार्गो तथा प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थलों पर संकेत चिन्हों एवं स्पीड ब्रेकर का प्रभावी प्रयोग करने तथा सड़क किनारे स्थित बबुल की झाड़ियों को हटाने के निर्देश जारी किये। इसके साथ सुधारात्मक उपायों के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रणनीति तैयार करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने स्पीड ब्रेकर प्रारम्भ होने पूर्व साईन बोर्ड लगाने तथा गुड़ामालानी मेगा हाईवे के दोनो तरफ एवं बीच में रिफलेक्टीव पेन्ट से सेन्टर लाईन लगाने के साथ दुर्घटना सम्भावित स्थल पर चेतावनी साईन बोर्ड लगाने एवं प्राथमिक उपचार के साथ एंबुलेस व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हाईवे पर दुर्घटना सम्भावित स्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रिफलेक्टीव पेन्ट से संकेत चिन्ह अंकित करने एवं नियमित रूप से हाईवे पर चलने वालें वाहनों की जांच करने के निर्देश जारी किये ताकि चालक शराब पीकर वाहन न चलाए।
उन्होंने ने बताया कि ओवरलोड वाहनो एवं तेज स्पीड वाहन चालकों तथा शहर में चल रहे काले रंग के शीशों वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि बिजली की नीची हो रखी तारों को व्यवस्थित करवाने किया जावें। बाल वाहिनी के चालकों की आंखों की जांच के साथ सुनिश्चित किया जाए की बाल वाहिनी में बालकों की संख्या सीट से अधिक न हो तथा शहर में चल रहें ऑवरलोड टेक्सी/टेम्पों बाल वाहिनी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना में सड़क सुरक्षा समिति को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रभावी उपाय किए जा रहे है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डां. चन्द्रशेखर गजराज, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग दिग्विजयसिह समेत विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-0-






सोमवार, 19 दिसंबर 2022

जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार 20 दिसम्बर को

बाड़मेर, 19 दिसम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 20 दिसम्बर को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में में आयोजित की जाएगी।

अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सदस्य सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति संजीव जैन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा 20 को बाडमेर आएगे

बाडमेर, 19 दिसम्बर। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष बृज किशोर शर्मा अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान 20 दिसम्बर को बाडमेर आएगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष शर्मा मंगलवार 20 दिसम्बर को जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे बाडमेर पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेगें। वे बुधवार 21 दिसम्बर को पी.एम.ई.जी.पी. ईकाईयों एवं ऊन अनुभाग बाड़मेर के निर्माण कार्य का अवलोकन करने के बाद सायं 5 बजे निम्बला-बाडमेर से जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएगें।
-0-

विद्यालयों में निबन्ध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

 राज्य सरकार की चतुर्थ वर्षगांठ

बाड़मेर, 19 दिसम्बर। राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार 19 दिसम्बर को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘मॉडल स्टेट राजस्थान‘‘ व ‘‘राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं‘‘ एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं के विषयों पर राजकीय विद्यालय स्तर पर निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बाड़मेर के राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय देवनगर, रातड़ी, मजल, गडरारोड़ व गंगासरा सहित अन्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने निबन्ध प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दौरान सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखे तथा सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं पर अपने विचार निबन्ध लेखन द्वारा प्रस्तुत किये।
-0-









गुरुवार, 15 दिसंबर 2022

जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 को

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित होगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

-0-


आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें: विश्नोई

लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक ग्रामीण इलाकों का निरंतर भ्रमण करें तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवासों की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने के साथ कार्य में रुचि नहीं दिखाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस प्रकरण दर्ज करवाने की कार्रवाई भी प्राथमिकता से की जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आवास निर्माण को लेकर बेहद गंभीर है इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत वार आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अन्य विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बिश्नोई ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा तक आवास निर्माण कार्य को पूरा करवाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का भी अपेक्षित सहयोग लिया जाए।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता भैराराम बिश्नोई प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग की विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-

विद्युत शिविरों में 80 लाख रूपए की राशि हुई जमा

उपभोक्ताओं को घर के नजदीक क्षेत्र में मिल रही है बिल जमा करने एवं संशोधन की सुविधा

अब विद्युत उपभोक्ता को ई-मेल पर भी मिल सकेगा विद्युत बिल

बाड़मेर, 15 दिसम्बर। विद्युत बिल भरने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों का उपभोक्ताओं के साथ डिस्कॉम को भी लाभ मिल रहा हैं, उपभोक्ताओं को घर के नजदीक बिल सुधार, बिल जमा करने की सुविधा मिल रही हैं वहीं राजस्व वसूली में मदद मिल रही हैं। 

जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि दिसम्बर माह में 5 से 14 दिसम्बर तक आयोजित हुए विद्युत शिविरों में 1444 उपभोक्ताओं ने 80.23 लाख रूपए की राशि जमा कराई। इस दौरान 182 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन की 111.53 लाख रूपए बकाया होने पर विद्युत संबंध विच्छेद किए गए। साथ ही शिविरों में कटे हुए विद्युत कनेक्शन वाले 26 उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा कर पुनः कनेक्शन जुड़वाए गए। 

आज से यहां आयोजित होंगे शिविर

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विद्युत शिविरों में 16 दिसम्बर को बायतु, जैसिंधर, भियाड़, धुड़ावा, एलआईसी ऑफिस बालोतरा स्थित जीएसएस, कल्याणपुर व परेउ, 19 दिसम्बर को पुराना पॉवर हाउस बाड़मेर, मारूड़ी, मुंगेरिया, भूणिया, नोखड़ा, थुम्बली, खोखसर, खरंटिया, 20 दिसम्बर को खारा, भंवार, कांखी, 22 दिसम्बर को दुदाबेरी, आकली, बामरला, कल्याणपुर, 23 दिसम्बर को होडू एवं 24 दिसंबर को पुराना पॉवर हाउस बाड़मेर व मारूड़ी में शिविर होगा। 

ई-मेल पर भी मिलेगी बिल की सुविधा

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पूर्व में मोबाईल नंबर पर विद्युत बिल की राशि व जमा करने की अंतिम तिथि संबंधी सूचना उपभोक्ताओ को भेजी जाती थी। उपभोक्ताओं को उनके बिल की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ई-मेल की सूचना उनके विद्युत खाते से जोड़ी जा रही हैं जिससे उपभोक्ता के ई-मेल पर उसके विद्युत बिल की पूर्ण सूचना मिल सके। उपभोक्ता इन विद्युत शिविरों में या सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचकर अपने ई-मेल एड्रेस नोट कराने पर उन्हे ई-मेल पर विद्युत बिल भेजा जाएगा। जिससे वह अपने बिल की पूर्ण जानकारी देख सकेगा। इस संबंध में सभी सहायक अभियंताओं को भी इस योजना का प्रचार कर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं के ई-मेल एड्रेस को उनके विद्युत खाते में एड करने के निर्देश दिए हैं।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...