शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को

  बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को दोपहर 1 बजे बजे जिला परिषद् हॉल में आयोजित की जाएगी।

  मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
-0-

गांधी सद्भावना सम्मान हेतु आवेदन 5 सितंबर तक

बाड़मेर, 02 सितम्बर। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा वर्ष 2022 हेतु गांधी सद्भावना सम्मान 2022 दिये जाने हेतु पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों से 5 सितम्बर, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किये गये है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गांधी सद्भावना सम्मान महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के अवसर पर प्रारम्भ किया गया है जो महात्मा गांधी के मार्गदर्शी सिद्धान्तो के अनुपालन, अनुशीलन करने वाले पात्र नागरिको, संस्थाओं, संगठनों के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं कलात्मक योगदान हेतु आवेदक द्वारा गत 5 वर्षो में किये गये कार्यो के आधार पर चयन कमेटी की अनुशंषा के अनुसार राज्य स्तरीय विशेष सम्मान समारोह में दिया जायेगा। आवेदन प्रपत्र की प्रक्रिया एवं गांधी सद्भावना सम्मान के विषय में जानकारी कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार की वेबसाइट artandculture.rajasthan.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन की अन्तिम तिथि 5 सितम्बर 2022 है।
-0-

इलेक्शन आईकॉन नामांकन हेतु आवेदन 6 सितंबर तक

बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले से संबंधित ऐसे व्यक्ति जो कला, संस्कृति, फैशन, खेल, शौर्य, लेखन इत्यादि क्षेत्रों में राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर सम्मानित किए गए है तथा ऐसे ट्रांसजेण्डर मतदाता जो वोटर अवेयरनेस गतिविधियों में योगदान देने के इच्छुक हो, को जिला इलेक्शन आइकॉन के रूप में नियुक्त करने हेतु 6 सितम्बर, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किये गये है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिले से संबंधित ऐसे व्यक्ति जो कला, संस्कृति, फैशन, खेल, शौर्य, लेखन इत्यादि क्षेत्रों में राष्ट्रीय/राज्य/जिला स्तर पर सम्मानित किए गए है तथा ऐसे ट्रांसजेण्डर मतदाता जो वोटर अवेयरनेस गतिविधियों में योगदान देने के इच्छुक हो, को जिला इलेक्शन आइकॉन के रूप में नियुक्त करने हेतु 6 सितम्बर, 2022 तक आवेदन आमन्त्रित किये गये है।
उन्होने बताया कि उक्त आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिला निर्वाचन कार्यालय एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालयों में उपलब्ध रहेगा। प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा उपरान्त जिला इलेक्शन आइकॉन का चयन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
-0-

ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर अगली किश्त नहीं मिलेगी

 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

बाड़मेर, 02 सितंबर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 7 सितंबर तक अपनी ई-केवाईसी अपडेट करवाने को कहा गया है।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि तहसील स्तर पर की गई समीक्षा में पाया गया है कि बाड़मेर जिले में अभी तक अधिक संख्या में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट नहीं करवाई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जिन किसानों को उनकी किश्त राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन किसानों को इस योजना का पूर्ण लाभ देने हेतु ई-केवाईसी शीघ्र अपडेट/दुरूस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिन किसानों के द्वारा 7 सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त नहीं करवाई जाएगी, वे किसान इस योजना की किश्त राशि के लाभ से वंचित रह जायेंगे।
  उन्होने बताया कि किसान दो तरीकों से पी.एम. किसान के लिए ई-केवाईसी अपडेट/दुरूस्त कर सकते है। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकते है। इसके अलावा यह प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाईन पी.एम. किसान की अधिकारिक वेबसाईट के माध्यम से भी पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड में आपका मोबाईल नम्बर लिंक होना चाहिए। लिंक होने के बाद आप लैपटॉप, मोबाईल से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी घर बैठे पूरी कर सकते है।
  उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऑफिसियल वैबसाईट  pmkissan.gov.in  पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुनें। इसके बाद अपना आधार नम्बर से रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर दर्ज करंे। इसके बाद आपके मोबाईल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, यह ओटीपी वेबसाईट पर दर्ज करने के बाद एक और आधार ओटीपी आपके मोबाईल पर आएगा, यह आधार ओटीपी वैबसाईट पर दर्ज करने के बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
-0-

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को

बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 03 सितम्बर को प्रातः 11 बजे बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।  
-0-

विद्या संबल योजना के तहत आवेदन

गेस्ट फेकेल्टी के रूप में शिक्षण कार्य होगा

बाड़मेर, 01 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में वर्ष 2022-23 हेतु कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं में अध्ययपरत् आवासीय छात्र-छात्राओं को गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की निःशुल्क कोचिंग विद्या संबल योजना में कराई जानी है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में कक्षा 9 से 12 तक के बालक-बालिकाओं के हेतु संचालित राजकीय छात्रावासों में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों के अध्ययन में सहायता के लिए अध्यापक ग्रेड प्रथम एवं द्वितीय में पात्रता रखने वाले विशेषज्ञ, गेस्ट फेकेल्टी के रूप में अनुभवी सेवानिवृत कार्मिकों एवं निजी अभ्यार्थियों से 7 सितम्बर, 2022 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। उन्होने बताया कि चयनत अभ्यर्थियों को ग्रेड द्वितीय कक्षा 9 व 10 के लिए 350 रूपये प्रति घण्टा तथा ग्रेड प्रथम कक्षा 11 व 12 के लिए 400 रूपये प्रति घण्टा की दर से भुगतान किया जाएगा। आवेदन पत्रों की जॉच के लिए गठित समिति द्वारा शैक्षणिक योग्यता परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांको एवं साक्षात्कार के आधार पर वरियता सूची के अनुसार गेस्ट फेकेल्टी का चयन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले में संचालित बाड़मेर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय, बालोतरा प्रथम एवं द्वितीय, बायतु, पचपदरा, सिवाना, पोकलसर, पादरू, समदडी, पाटोदी, सिणधरी, गुडामालानी, धोरीमना, बाखासर, चौहटन बालक, चौहटन बालिका, चौहटन देवनारायण, गडरारोड, रामसर, जेसिन्धर स्टेशन गुंगा, सेड़वा बालोतरा बालिका छात्रावास के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। उन्होने बताया कि यह व्यवस्था पूर्णरूप से अस्थाई तथा एक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए होगी तथा इस व्यवस्था के आधार पर नियमित नियुक्ति हेतु दावा नहीं किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाड़मेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

एमनेस्टी योजना की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर

बकाया कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों को डिफाल्टर माना जायेगा

बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिले में संचालित यात्री एवं भार वाहनों के बकाया कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। बकाया कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों को डिफाल्टर माना जायेगा।
जिला परिवहन अधिकारी बगताराम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वाहनों पर 31 दिसम्बर, 2021 तक के बकाया कर पर शास्ति और ई-रवान्ना ओवरलोड चालानों पर एमनेस्टी योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली छूट की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर है। अन्तिम तिथि के बाद वाहन स्वामियों को कर के मामलों में शास्ति सहित संपूर्ण रकम जमा करानी होगी और ई-रवान्ना चालानों में 3 से 20 गुणा तक अधिक राशि जमा करानी होगी। इसके लिए परिवहन जिले में दो टीमों का गठन किया गया है।
उन्होने बताया कि अन्तिम तिथि तक वाहनों का बकाया कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों को डिफाल्टर माना जायेगा। जिनके लिए राजस्थान मोटरयान करारोपण अधिनियम नियम 32 के अन्तर्गत बकाया कर पर शास्ति वसूलने का प्रावधान है। खुर्द-बुर्द एवं नष्ट हो चुके वाहनों के नष्ट एवं खुर्द-बुर्द के साक्ष्य प्रस्तुत करने पर वाहन के नष्ट दिनांक के बाद का सम्पूर्ण कर एवं शास्ति में छूट प्रदान की जावेगी। उन्होनेे सभी वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि 30 सितम्बर से पहले बकाया कर जमा कराते हुए बकाया कर की पेनल्टी एवं ई-रवान्ना चालानों में एमनेस्टी छूट प्राप्त करें।
-0-

मुख्यमंत्री ने बाड़मेर जिले को दी 148 करोड़ के सड़को की सौगात

जिले में 210 किमी. सड़को के सुदृढ़ीकरण से सुगम होगा यातायात

बाड़मेर, 01 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 148.40 करोड़ की लागत के सडकों के निर्माण, चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यो का वर्चुअली शिलान्यास किया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने गुरूवार को बजट घोषणा संख्या 71 वर्ष 2022-23 के तहत बाड़मेर जिले में पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में 45 करोड़ की लागत के कुल 41 किमी. भाड़खा-कानोड-पाटोदी- थोब-नागाणा-परालिया सासण-झवर-बोरानाडा (भाग भीमड़ा से बोरानाडा), बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ की लागत के कुल 17 किमी. भाड़खा-कानोड-पाटोदी- थोब-नागाणा-परालिया सासण-झवर-बोरानाडा (भाग भीमड़ा से भीमड़ा) एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र में 32.90 करोड़ की लागत के कुल 45.50 किमी. परेऊ से मेघावास वाया जसोड़ों की बेरी-नवातला-बड़नावा जागीर-माडपुरा- बागावास सड़को के चौड़ाईकरण, सुदृढीकरण व ज्यामितिय सुधार कार्यो का वर्चुअली शिलान्यास किया। उन्होने बताया कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने बजट घोषणा संख्या 345 वर्ष 2022-23 के तहत बाड़मेर जिले में चौहटन विधानसभा क्षेत्र में 16.50 करोड़ की लागत के 29 किमी. बाखासर रोड से सरूपें का तला तक सड़क निर्माण कार्य एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र में 14 करोड़ की लागत के 28 किमी. मांगता-शोभाला-उडासर जैतमाल फांटा- सनावडा गुढा सड़क निर्माण कार्य तथा 25 करोड़ की लागत के 50 किमी. सरणू- चिमनजी-निम्बलकोट-धोलानाडा नगर सड़क निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया।
   वर्चुअली शिलान्यास कार्यक्रम में धोरीमन्ना उपखण्ड मुख्यालय पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी मौजूद रहे। वहीं जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार कालानी मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 31 अगस्त 2022

जिला कलेक्टर ने की स्टेट फ्लेगशीप योजनाओ की समीक्षा

 बजट घोषणा एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का हो त्वरित निस्तारण

बाड़मेर, 31 अगस्त। जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागाार में स्टेट फ्लेगशीप योजना, बजट घोषणा एवं सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षात्मक बैठक  आयोजित की गई।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने स्टेट फ्लेगशीप योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में पर्याप्त दवाओं के स्टॉक के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में राज्य सरकार द्धारा आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी रोगी को बाहर से दवाईया - जांच नहीं करवानी पडे। राज्य सरकार द्धारा कैसलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से आमजन को लाभांवित करने के लिए अधिकाधिक लोगो को जोडा जाए। सिलिकोसिस पीडित को राज्य सरकार द्धारा देय लाभ से लाभांवित करने के लिए चिकित्सा विभाग द्धारा सिलिकोसिस से पीडित लोगों का  प्रमाण पत्र जारी करावे ताकि इस योजना से संबंधित लोग लाभांवित हो सके।
  जिला कलेक्टर ने बजट घोषणा की क्रियान्विति में जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्रकरणों को निस्तारित करें।
जिला कलेक्टर ने 90 मिमी से अधिक बारिश वाले क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़को एवं भवनों की मरम्मत के प्रस्ताव आपदा राहत कोष में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलो के द्वितीय चरण में ब्लॉक स्तरीय खेलों की तैयारियों के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई  ने ग्रामीण विकास योजनाओ की प्रगति से अवगत कराया।
-0-








ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई 1 सितम्बर को

बाड़मेर, 31 अगस्त। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जन सुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर प्रथम गुरूवार 1 सितम्बर को सम्पूर्ण जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित ग्राम पंचायत पर 1 सितम्बर को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकते है। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
-0-

सोमवार, 29 अगस्त 2022

अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित करें

 पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा


बाडमेर, 29 अगस्त। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुपात में उनकी सभी विकास योजनाओ में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदाय को अनुपातः लाभान्वित करने के लिए माइक्रो मोनिटरिंग की जानी चाहिए। सरकार ने अल्प संख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पृथक से अल्प संख्यक कल्याण मामलात विभाग का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है।
उन्होने बताया कि उनके माध्यम से जिले में अल्प संख्यक के कल्याण के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ साथ विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों में अल्प संख्यकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    जिला कलेक्टर ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आंकडे निकाल कर उनमें अल्प संख्यक समुदाय के लाभान्वितों को भी सुचीबद्ध करने के निर्देश दिए। पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात् उन्होने कहा कि अल्प संख्यक समुदाय के बच्चों को उनकी आबादी के अनुपात में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित करने,अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता से ऋण मुहैया कराया जाएगा।
   उन्होने अल्प संख्यक बाहुल्य गांव में एकीकृत बाल विकास योजना व सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना तथा उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन व विकल्प सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 जिला कलेक्टर ने अल्प संख्यक समुदाय के मेघावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व मेट्रिक, उत्तर मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में जानकारी लेते हुए उक्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक अल्प संख्यक समुदाय के बच्चे लाभान्वित हो सकें।
  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खां ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस दौरान बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान एवं विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-0-




आवंटित लक्ष्यों की मासिक उपलब्धि अनिवार्यता करें हासिल

बीस सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा

बाडमेर, 29 अगस्त। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान भी मौजूद रहे।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने वितीय वर्ष 2022-23 में अब तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की बिंदूवार एवं विभागवार विस्तृत समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय तक उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होंने मासिक लक्ष्य निर्धारित कर मासिक उपलब्धि हर हाल में हासिल करने की हिदायत दी।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय पर हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर आवंटित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा कर धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आवंटित लक्ष्य हर हाल में अर्जित करने की कोशिश की जाए तथापि उपलब्धि अर्जित नहीं कर पाने की दशा में कारण सहित अद्यतन सूचना भिजवाने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खा ने कहा कि राजीविका परियोजना में स्वयं सहायता समूहों को अधिक प्रभावी बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए। उन्होंने कृषि श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
  इस दौरान मुख्य आयोजना अधिकारी नखताराम ईसराम ने बीसूका कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में संबंधित विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





भावी मतदाताओं का शत प्रतिशत ऑनलाईन पंजीकरण होगा

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023

 बाड़मेर, 29 अगस्त। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान भावी मतदाता जो दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा करने वाले है, को वोटर हेल्पलाईन एप्प/एनवीएसपी पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत ऑनलाईन पंजीकरण किया जाना है। 
 जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को जिले की स्वीप कार्ययोजना भिजवाते हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान नये मतदाताओं का मतदाता सूची में शत प्रतिशत ऑनलाईन पंजीकरण करने के संबंध में वोटर अवेयरनेस का प्रचार प्रसार करने, मतदाता सूची में जेण्डर गेप को कम करने, विशेष योग्यजन, सर्विस वोटर्स, अप्रवासी, श्रेमिक, सैक्स वर्कर्स, थर्ड जेण्डर, घुमन्तु मतदाताओं का डेटाबेस तैयार कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा मल्टीमीडिया/सोशल मीडिया कैम्पेन चलाने हेतु जिले की स्पीप कार्ययोजना की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 
-0-


वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी बुधवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 29 अगस्त। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार 31 अगस्त को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी बुधवार को जोधधुर से प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर सांय 6 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम सक्रिट हाउस में करेंगे। वे एक एवं 2 सितम्बर को विधानसभा क्षेत्र गुडामालानी का दौरा करेंगे तथा विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात् चौधरी 3 सितम्बर को प्रातः 9 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

खेलकूद बिना समेकित विकास संभव नहीं-विश्नोई

राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलों का उदघाटन

689 पंचायतों में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ

 बाड़मेर, 29 अगस्त। जिले की 689 ग्राम पंचायतों में सोमवार को खेलों का महाकुंभ शुरू हुआ। प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं करखाना मंत्री सुखराम विश्नोई ने बायतु में जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधिवत रूप से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलक्टर लोक बंधु भी उपस्थित रहे।

 इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से प्रदेश में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना एवं सहयोग का माहौल बनेगा। उन्होने कहा कि इन खेलों से गांवों में उत्सव जैसा वातावरण बनेगा क्योंकि इन खेलों में गांवों के हर आयु वर्ग के लोग एकजुट होकर उमंग एवं उत्साह से खेलेगे एवं विभिन्न खेल देखकर लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में सभी प्रतिभागीयों से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ सभी खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होने खेलों के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा ग्रामीणजन से योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। 

   इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि बड़े पैमाने पर खेलों के इस आयोजन से जिले में खेल कूद का नया माहौल बनेगा एवं खिलाड़ियों में नए जोश एवं ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है केवल प्रोत्साहन की जरूरत है।

 इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन आपसी भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है। उन्होने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की जनहेतिषी नीतियों एवं योजनाओं तथा फ्लैगशिप कार्यक्रमोें का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा के समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन आज से एक सितंबर तक चार दिन तक होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया मौजूद रहे।

  इससे पूर्व प्रभारी मंत्री विश्नोई ने झंडारोहण कर खेलों का विधिवत आगाज किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं जिला कलेक्टर ने बॉलीवाल मैच खेलकर खेलकूद प्रतियोगिताओ की शुरुआत की।

  इसी क्रम में सोमवार को जिले की 689 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें जिले के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 

-0-







शनिवार, 27 अगस्त 2022

राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्वसम्मति से स्टूडेंट यूनियन का निर्वाचन

शुभम शर्मा अध्यक्ष एवं दिव्या चौधरी बनी महासचिव

बाड़मेर, 27 अगस्त। राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर में शनिवार को सर्वसम्मति से छात्र संघ के चुनाव सम्पन्न हो गए।

   प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ आर के आसेरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट यूनियन 2022-23 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई थी एवं उपप्राचार्य डॉ हरीश कुमार, डॉ प्रकाश हुन्डेकर एवं डॉ अमित पुरोहित की तीन सदस्यों की समिति बनाई गई। लेकिन छात्रों के बीच बनी आम सहमति से बिना चुनाव के सर्वसहमति से सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। इसके तहत  

शुभम शर्मा को अध्यक्ष, दिव्या चौधरी को महासचिव, चैताली धूत को सांस्कृतिक सचिव, शिव नारायण को साहित्यिक सचिव एवं आभास गौर को खेलकूद सचिव बनाया गया। इसी प्रकार प्रथम वर्ष में निहार चौधरी,हर्षिता जैन, आर्यन पुरोहित, शुभम पटेल एवं द्वितीय वर्ष में नेहा कटारा, भाग्यश्री चौधरी, जगदीश पालीवाल, सुरेंद्र चौधरी एवं तृतीय वर्ष में ऋत्वि चौधरी, आशा करेल, जयंत शर्मा और राहुल सोनी को कक्षा प्रतिनिधि चुना गया।

-0-

सोमवार से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल

उत्साह परवान पर, तैयारियां तेजी से पूरी

बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में सोमवार से खेलों का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। करीब दो माह के इस खेलों के मेले में एक लाख खिलाड़ी भाग लेंगे।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार से शुरू होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की शनिवार को वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने 29 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले खेलों का महाकुंभ ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक‘ के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही खेलों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने को कहा है। साथ ही खेलों के साथ साथ ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है। उन्होंने प्रत्येक पंचायत स्तर पर उद्घाटन कार्यक्रम में लोक कलाकारो एवं समापन समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करने को कहा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण ओलंपिक खेलों से संबंधित टीमों का गठन, मैदानों के चिन्हिकरण, खेल सामग्री की खरीद एवं टीमों का प्रैक्टिस सेशन जोरों पर चल रहे हैं।

वहीं व्यापक जागरूकता के लिए सभी पंचायत मुख्यालयो पर जनजागरण रैलियां निकाली गई।

   जिला कलेक्टर ने कहा कि बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों का आयोजन भाईचारे की भावना बढ़ाने का एक अवसर है, इससे ग्रामीण जीवन के हैपिनेस इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होगी।

जिला कलेक्टर ने बताया कि खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से एक सितंबर तक चार दिन तक होगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, और शूटिंग वॉलीबॉल खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के दौरान दिन में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताए होगी तो रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 

  उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व खण्ड स्तर पर समितियों का गठन हो चुका है। राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक्स -2022 के लिए ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिताएं 29 अगस्त से 01 सितम्बर के मध्य आयोजित होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम खण्ड स्तर पर 12 सितम्बर से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इसके पश्चात जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22 सितंबर से आयोजित की जाएगी।

   जिला कलक्टर ने ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, कोविड टीकाकरण, चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक चिकित्सा की समस्त जरूरी उपकरणों के साथ व्यवस्था उपलब्ध करवाने को भी कहा है। आयोजन स्थल पर आमजन के कोविड टीकाकरण के लिये भी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवायेंगे।

-0-

शुक्रवार, 26 अगस्त 2022

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक

वितीय समावेशन को कमजोर वर्ग के ऋण को प्राथमिकता मिले

बाड़मेर, 26 अगस्त। समावेशी विकास एवं समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए ऋण आवेदन पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करें। यह बात जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार सांय आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वितीय रूप सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदको का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति पाई जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर स्टेट लेवल एडवाईजरी कमेटी को भिजवाई जाएगी। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बैकर्स से अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं पर प्रभावी समीक्षा की जा सकें। उन्होने लम्बित ऋण प्रकरणों के संबंध मे कारण सहित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।
    इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने बैकर्स की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में राजीविका जिला प्रबंधक नरपतसिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-




महिला समानता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित

आर्थिक उन्नयन से ही महिला स्वावलम्बन संभव

स्वंय सहायता समूहों को आजीविका संवर्द्धन हेतु सवा करोड़ का ऋण
बाड़मेर, 26 अगस्त। महिला समानता दिवस पर शुक्रवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिला संगठन, स्वंयसेवी संस्थाओ एवं महिला स्वंय सहायता समूह की प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा राजीविका के 69 समूहों को आजीविका संवर्द्धन हेतु आईसीआईसीआई एवं बाड़मेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के 1 करोड़ 22 लाख रूपये की ऋण राशि के चौक वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल प्रदान करने के लिये विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अधिकाधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़े। उन्होने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न पहलुओं पर समानता के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए।
  उन्होने महिलाओं को राजीविका से जुड़ने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं कुपोषण से मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में मिशन सुरक्षा चक्र के तहत कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम के लिए कुपोषित बालक-बालिकाओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का सर्वे करवाया गया है तथा अति कुपोषित बच्चों को विशेष पोष्टिक आहार का वितरण किया गया है। उन्होने कहा कि बालक एवं बालिकाओं में किसी प्रकार का भेदभाव न हो तथा सभी को समान अवसर मिले।
    इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजीविका सहित महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं एवं उत्पादों के प्रदर्शन हेतु स्टॉले लगाई गई। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने संबोधित किया एवं महिलाओं से संवाद कर राज्य सरकार की महिला हित की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
महिला समानता दिवस समारोह में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका नरपतसिंह भाटी मौजूद रहें। अन्त में जिला परियोजना प्रबन्धक राजीविका नरपतसिंह भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-









मंगलवार, 23 अगस्त 2022

सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, रैली की अनुमति के लिये ऑनलाईन पोर्टल लाईव

बाड़मेर, 23 अगस्त। सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन, रैली की अनुंमति के लिये ऑनलाईन पोर्टल तैयार कर लाईव कर दिया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सार्वजनिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, प्रदर्शन, रैली की अनुमति के लिये आयोजक द्वारा कार्यक्रम आयोजन के 07 दिवस पूर्व प्रार्थना पत्र ऑनलाईन किये जाने के लिए ऑनलाईन पोर्टल तैयार कर एसएसओ पोर्टल के सिटीजन कॉर्नर के होम डिपार्टमेन्ट सर्विसेज पर लाईव कर दिया गया है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को ऑनलाईन पोर्टल के उपयोग करने के संबंध में आम नागरिकों को सूचित और जागरूक करने तथा निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...