शुक्रवार, 20 मई 2022

अवैध खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 11 वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बाड़मेर, 20 मई। जिले में बजरी के अवैध खनन के विरुद्ध शुक्रवार को धरपकड़ की बड़ी कार्यवाही की गई।

    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध एक माह का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों की सयुक्त दलों के द्वारा खनन माफिया की धरपकड़ कार्यवाही की जा रही हैं।
  खनन अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर बाड़मेर के निर्देशानुसार पुलिस विभाग की जिला विशेष दल(डी.एस.टी.) व पुलिस थाना सिणधरी तथा खनिज विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा शुक्रवार को अलसुबह तहसील पचपदरा व सिणधरी क्षैत्र में आकस्मिक चौंकिग के दौरान खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त पाये जाने पर 6 ट्रेेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस थाना पचपदरा, 4 ट्रेेक्टर मय ट्रोली जब्त कर पुलिस चौकी जसोल तथा खनिज बजरी के अवैध निर्गमन में लिप्त एक डम्पर को रोड पर ही खाली कर भगाने पर पीछा कर उसको जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी में वाहन व वाहन चालक के विरूद्व बजरी अवैध खनन/निर्गमन व राजकार्य में बाधा की प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 97/2022 दर्ज की गई।  
    उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरूद्व विशेष अभियान 15 मई से 14 जून  तक में आदिनांक तक अवैध खनन/निर्गमन में कुल 21 वाहन जब्त कर 7 वाहनों में पैनल्टी राशि 6 लाख 88 हजार रूपये वसूल किये गये है तथा शेष 14 वाहन अब तक सम्बधित पूलिस थाना/चौकी में जब्त खडे है। अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध श्रीमान जिला कलक्टर, बाडमेर द्वारा गठित खान, राजस्व, परिवहन, वन एव पुलिस विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-







फॉलोअप शिविर आमजन के लिए साबित हो रहे वरदान

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 20 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति पायला कलां की आमलियाला, तालबाणियों की ढाणी, सड़ा, सड़ा झुण्ड, सडा धनजी, लोलावा, खुडाला, नेहरों की ढाणी, नई उंदरी, कोशलू सहित 10 ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय सड़ा पर फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया।
उपखण्ड अधिकारी एवं शिविर प्रभारी वीरमाराम ने बताया कि राज्य की संवेदनशील सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 15 मई से आयोजित किए जा रहे फॉलोअप शिविरों में आमजन के विभिन्न विभागों के कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। उन्होनें बताया कि सड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर में नामांतरण के 60, खाता शुद्विकरण के 8, आपसी सहमति से खाता विभाजन के 2 एवं रास्ते के 10 प्रकरणों का नियमानुसार निस्तारण किया गया है। शिविर प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि वे आगामी दिवसों में होने वाले फॉलोअप शिविरों में आवश्यक रूप से भाग लेकर एक ही जगह पर अपने लम्बित सरकारी कार्यो का मौके पर ही निस्तारण करवाएं।
-0-




थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के विजेताओं का हुआ सम्मान

बाड़मेर, 20 मई। थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित किये गये खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे विजेताओं को जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि थार महोत्सव एवं राजस्थान दिवस के अवसर पर मेहन्दी, माण्डणा, रंगोली, ढोल वादन, साफा बांध, दादा पोता दौड, दम्पति दौड, पनिहारी मटका दौड, ऊंट श्रृंगार, रस्सा कस्सी, थार श्री एवं थार सुन्दरी समेत विभिन्न आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
-0-









सजगता एवं जागरूकता के माध्यम से साईबर अपराध से बचा जा सकता है - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

बाडमेर, 20 मई। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला के दूसरे दिन अतिरिक्त जिला  पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह द्वारा कार्यशाला में युवाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आर्थिक ठगी साइबर अपराधों से स्वंय की जागरूकता एवं सजगता बचा जा सकता है। उन्होंने आर्थिक एवं साइबर अपराध पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से युवाओं को इससे बचने के सुझाव, उपाय बताएं।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र तनसुखानी ने बचत के लिये नशा प्रवृति को रोकने का आव्हान किया। कार्यशाला में कवियत्री सीमा रंगा इंदिरा द्वारा युवाओं को कविताओं के माध्यम से जीवन मे बचत निवेश पर प्रबंधन को जीवन में महत्वपूर्ण आयाम के रूप में स्थापित करना बताया गया।
कार्यशाला में जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि आधुनिक युग में वित्तीय साक्षरता बहुत आवश्यक है एवं इस तरह की कार्यशाला आगामी दिनों में जिले के अन्य ब्लॉक में भी आयोजित की जावेगी।
इस अवसर पर बाड़मेर के 80 प्रतिभागियों के साथ नहेरू युवा केंद्र के कार्यक्रम एवं लेखा  सहायक घेवरचंद सहित युवाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का मंच संचालन ब्लॉक स्वयं सेवक मोती सिंह राजपुरोहित एवं सुरेश पोटलिया ने किया। कार्यशाला का समापन 21 मई को किया जाएगा।
-0-





गुरुवार, 19 मई 2022

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 26 को

बाड़मेर, 19 मई। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी जिनके द्वारा 31 मार्च, 2021 तक कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा कराये गये है, उनकी कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 26 मई को प्रातः 11 बजे से एमबीसी राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 24 मई से www.barmer.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी/आधार कार्ड एवं कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

गौरव सैनानियों के लिए स्वास्थ्य जॉच शिविर 21 को

बाड़मेर, 19 मई। जिले की चौहटन, रामसर, सेडवा एवं धोरीमना तहसील क्षेत्र के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मेडिकल केम्प का आयोजन 21 मई को प्रातः 10 से सायं 5.50 बजे तक ग्राम पंचायत भवन चौहटन में आयोजित किया  जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही शिविर में लैब सुविघा एवं दवाईयां भी उपलब्ध रहेगी। केम्प में आने वालों के लिये जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होने गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केम्प की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
-0-

जिले में एक भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रहे

 जिला निष्पादन समिति कीे बैठक

बाड़मेर, 19 मई। समग्र शिक्षा अभियान की जिला निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें प्रवेशोत्सव के दौरान जिले में एक भी बच्चे को नामांकन वंचित नही रखना सुनिश्चित करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे का काम चल रहा है। चूंकि वर्तमान में विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है और यह सर्वे घर घर किया जा रहा है, ऐसे में सम्बंधित पीईईओ सक्रिय भागीदारी करें एवं शत प्रतिशत पीड़ित बच्चों की पहचान सुनिश्चित करें।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की तथा विद्यालयों में निर्माण कार्य नये सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने सघन जागरूकता अभियान चलाकर प्रत्येक पंचायत में अनुसूचित जाति, जन जाति, अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में नामांकन बढाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर बंधु ने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
उन्होंने आईटी बेस नवाचार के लिए सभी स्कूलों में आईसीटी लैब की स्थापना के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा। बालिका शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए जिला कलेक्टर बंधु ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन देने को कहा। वही जिले में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नवीन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले जाने के लिए शेष प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए।  
  बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक केशरदान रतनू, समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 को बाड़मेर आएंगे

जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 19 मई। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 25 मई को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 25 मई को जैसलमेर से प्रातः 11.30 बजे प्रस्थान कर वाया शिव दोपहर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 3.30 बजे से 4 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन सायं 4.30 सायं 4.30 से 6 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद 26 मई को प्रातः 8 बजे बाड़मेर से जालोर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

गोदारा ने बीसीसीबी के प्रबन्ध निदेशक का पदभार संभाला

बाड़मेर, 19 मई। बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक पद पर जितेन्द्र कुमार गोदारा ने पदभार ग्रहण किया।

राज्य सहकारिता सेवा के अधिकारी गोदारा बालोतरा भूमि विकास बैंक के सचिव के पद पर कार्यरत हैं तथा उन्हें बीसीसीबी के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश

बाड़मेर, 19 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंघु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जन सुनवाई के सभी प्रकरण राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज किए जाए। साथ ही उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई के प्रकरण जिला स्तरीय जन सुनवाई से पूर्व निस्तारित किये जाये। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का औचक निरीक्षण करने तथा राज्य स्तरीय प्रकरण उपखण्ड अधिकारी की टिप्पणी के साथ भेजेने के निर्देश दिए।
इस दौरान सतर्कता समिति में लक्ष्मणराम चौधरी द्वारा दर्ज श्रमिक कार्ड धारक के छात्र आवेदक को छात्रवृति एवं सरकारी सुविधा नहीं देने के प्रकरण में जांच के आदेश दिए गये। इसी प्रकार ग्राम पंचायत आकोडा में मनरेगा के अन्तर्गत बनाई गई ग्रेवल सड़कों के भुगतान संबंधी प्रकरण उच्च न्यायालय में स्टे होने के कारण लम्बित रखा गया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निम्बलकोट में गलत तरीके से बिल बनाकर सरकारी राशि हडपने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करवाने संबंधी प्रकरण राज्य स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जन सुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं की धैर्य के साथ सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को प्रकरण भिजवाते हुए त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान हाजी रहीम खां द्वारा मिरासी लोक संगीत कलाकार समाज हेतु कब्रिस्तान के लिए जमीन आवंटित करने, झाफली कला सरपंच निर्मला द्वारा ग्राम पंचायत झाफली कलां में कलाकार भवन की चार दिवारी बनवाने, सिरेमल द्वारा आम रास्ते का सीमांकन मुंगडा राजस्व सरहद से करवाकर आम रास्ते का अतिक्रमण हटवाने, चुतरसिंह द्वारा कृषि भूमि के बदले गैर मुमकिन पहाडी भूमि आवंटन कराने, जयरामाराम द्वारा निलंबन काल में निर्वाह भत्ता दिलाने, समस्त ग्रामवासी बाड़मेर ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण हटवाने, किशनलाल द्वारा स्वीकृत ऋण की राशि दिलवाने, जेठूसिंह द्वारा पानी की समस्या दुरस्त करवाने, इशाक खान द्वारा पाईप लाईन से अवैध जल कनेक्शन हटवाने, चेनाराम चौधरी द्वारा जमीन का सीमाज्ञान करवाने, मोहनसिंह सोढ़ा द्वारा विद्युत विभाग द्वारा गिरे विद्युत पोल सही नहीं करने, श्रीमती पवनी, श्रीमती मीरा एवं श्रीमती कमला द्वारा रसद सामग्री उपलब्ध कराने, खंगारमल द्वारा खसरा नम्बर 56 में अतिक्रमण हटवाने, बलवन्ताराम द्वारा नामान्तरकरण भरवाने, बाबुलाल द्वारा कृषि कनेक्शन जारी करवाने समेत विभिन्न मुद्दों से जुडी 55 परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई जिन्हें संबंधित अधिकारियों को जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी समंदरसिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।  
-0-









बुधवार, 18 मई 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तरंग-2022 का शुभारम्भ

बाड़मेर, 18 मई। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग-2022 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन के आयोजन आदर्श स्टेडियम के इंडोर बेडमिंटन कोर्ट में हुआ। कार्यालयाध्यक्ष कमल पंवार ने सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रतिज्ञा कराई तदुपरांत बेडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई ।

बेडमिंटन में सभी इंजिनियरिंग ब्रांच के विद्यार्थियों ने भारी उत्साह दिखाया। केमिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम तीनों स्थान प्राप्त किये। इन मुकाबलों में छात्र चौतन्य शर्मा, तन्मय मत्तड तथा शुभम शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष मैकेनिकल के हेमांग शर्मा ने प्रथम, तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल के हेमंत कुमार ने द्वितीय तथा प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल के रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में संस्थान के प्रशांत जोशी, रोशन लाल, वासु देव, ममता चौधरी, ओमाराम चौधरी, शैलेन्द्र सैनी, किशन दवे, सूर्यप्रकाश, कैलाश, मोहम्मद हुसैन गौरी, कुलदीप, हमीराराम, ठाकराराम आदि उपस्थित रहे।
-0-

सड़क दुघर्टना पीड़ितों को दो लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 18 मई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवार जनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 व्यक्तियों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 23 को

बाड़मेर, 18 मई। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह अप्रेल तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु बीस सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 23 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को माह अप्रेल तक की प्रगति सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

सवाऊ पदमसिंह एवं असाड़ा में चारा डिपो खोलने की स्वीकृति

बाड़मेर, 18 मई। अभाव संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि गिड़ा तहसील क्षेत्र में सवाऊ पदमसिंह तथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में असाड़ा में चारा डिपो खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई भी होगी सतर्कता समिति की बैठक 19 मई को

बाड़मेर, 18 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार 19 मई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि इस दौरान आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई के साथ सतर्कता समिति में विचाराधीन 13 प्रकरणों की प्रगति समीक्षा की जाएगी। उन्होने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उक्त जन सुनवाई में भाग लेंगे।
-0-

तेरह नए स्थानों पर खुलेगी इंदिरा रसोई

अब सिवाना में भी मुहैया होगा सस्ता एवं स्वादिष्ट भोजन

बाड़मेर, 18 मई। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को इंदिरा रसोई योजना की  जिला स्तरीय समन्वय एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना हैं एवं सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर स्वादिष्ट भोजन मुहैया कराना चाहती है। इसलिए इस योजना की बेहतर मॉनिटरिंग कर जिले में सभी इंदिरा रसोईयों में उच्च गुणवत्ता का भोजन निर्धारित दर पर मुहैया कराया जाए। उन्होंने वर्तमान गर्मी के मौसम के मद्देनजर ताजा एवं गर्म भोजन मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद आयुक्त को समय समय पर भोजन की जांच कर गुणवता परखने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जा रही हैं।
  उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई संचालित की जा रही है। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई संचालित की जा रही है।
13 नए स्थानों पर भी खुलेगी
इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने योजना की प्रगति से अवगत करवाया। उन्होने बताया कि नवीन इन्दिरा रसोई संचालन हेतु नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में मल्लीनाथ सर्किल के पास, कृषि उपज मंडी, राजकीय महाविद्यालय, महावीर पार्क परिसर, रीको औद्योगिक क्षेत्र एवं सिणधरी सर्किल बाडमेर एवं नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा में कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन के पास, खेड रोड़, पुराना बस स्टेण्ड, समदडी रोड़ चुंगी नाका, जसोल फांटा बालोतरा तथा नव गठित नगर पालिका सिवाना में रा.उ.मा. बालिका विद्यालय में भी नई इंदिरा रसोई खोली जाएगी।
  बैठक के दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान समेत सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने नई इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की भी समीक्षा की तथा योजना का विस्तृत एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन योजना, शहरी की भी समीक्षा की।
-0-






मंगलवार, 17 मई 2022

चालीस वर्ष पश्चात् राणा को मिला खातेदारी अधिकार

बाड़मेर, 17 मई। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के तहत मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सुरा चारणान में आयोजित फोलोअप शिविर में राणा पुत्र माना सुथार को 40 वर्ष पश्चात् खातेदारी का अघिकार मिला।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर समंदरसिंह भाटी ने बताया कि राणा पुत्र माना सुथार को वर्ष 1978 में भूमि का आवंटन किया गया था किन्तु जमाबन्दी में नाम छूट जाने से उसका इन्द्राज जमाबंदी में नही हो पाया। शिविर के दौरान पटवारी एवं आर.आई. द्वारा सत्यापन किये जाने के बाद मौके पर ही उसका नाम जमाबंदी में इन्द्राज कर जमाबंदी की प्रतिलिपि हाथो हाथ उपलब्ध कराई गई। चालीस वर्ष बाद जमाबन्दी में नाम दर्ज होने से राणा पुत्र माना सुथार के चेहरे पर खुशी झलक पडी तथा उसने राज्य सरकार का शुक्रिया अदा किया।

-0-


नए जिलों के सृजन के संबंध में 23 तक प्रस्ताव आमन्त्रित

बाड़मेर, 17 मई। जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से नये जिलों के पुर्नगठनध्सृजन के संबंध में निर्धारित मानदण्डों की स्पष्ट सूचना के साथ 23 मई, 2022 तक प्रस्ताव प्रेषित करने को कहा गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने आम सूचना जारी कर जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आम जन को सूचित किया है कि प्रदेश में नये जिलों के पुनर्गठन/सृजन के संबंध में श्री रामलुभाया आईएएस (सेवानिवृत) की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में नवीन जिला बनाये जाने हेतु प्राप्त मांगों/प्रस्तावों पर चर्चा कर उच्च स्तरीय समिति द्वारा निर्णय प्रस्तावित किये गये है। प्रस्तावित निर्णय में जिला स्तर पर नवीन जिला सृजन के संबंध में सांसद/विधायक /जनप्रतिनिधियों/आमजन आदि से प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन प्राप्त किये जाने, उक्त प्राप्त प्रस्ताव/ मांग/ज्ञापनों का जिला स्तर पर परीक्षण करवाया जाना, नवीन जिले के सृजन हेतु प्रस्तावित मुख्य मानदण्डों यथा जिले की भौगोलिक स्थिति व मांग की पृष्ठ भूमि, जिले की जनसंख्या की स्थिति, जिला मुख्यालय से दूरस्त तहसील की दूरी, जिला पुर्नगठन का औचित्य एवं नवीन जिले की आवश्यकता, प्रस्तावित जिले में न्यूनतम तहसील संख्या व उपलब्ध प्रशासनिक आधारभूत संख्या, क्षेत्र के पिछड़ेपन व गरीबी की स्थिति के दृष्टिगत विकास, सुशासन व सुप्रबन्ध एवं त्वरित अभाव अभियोग निस्तारण शामिल है।

उन्होने उक्त संबंध में क्षेत्र की प्रशासनिक इकाई के जिले के रूप में पुर्नगठन/सृजन के संबंध में प्रस्ताव या मांग तथा नवीन जिला प्रस्तावित होने की स्थिति में किसी क्षेत्र को पुनर्गठित जिले/नवीन जिले में रखे जाने के संबंध में प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री समदरसिंह भाटी आरएएस को लिखित में मय निर्धारित मानदण्डों की स्पष्ट सूचना के 23 मई तक व्यक्तिशः उपस्थित होकर प्रस्तुत किये जा सकते है अथवा डाक द्वारा प्रेषित किये जा सकते है। प्राप्त प्रस्ताव/मांग/ज्ञापन का जिला स्तर पर परीक्षण करवाया जाकर तद्नुसार राज्य सरकार को टिप्पणी/प्रस्ताव प्रेषित किये जा सकेंगे। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले प्रस्तावों/मांग/ज्ञापनों पर कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी।

-0-


जिला स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 19 मई को

बाड़मेर, 17 मई। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन गुरूवार 19 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों को व्यक्तिशः उपस्थित होने तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वीसी के माध्यम से उक्त जन सुनवाई में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है ताकि आमजन की परिवेदनाओं का समयबद्ध एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण किया जा सकें।

-0-


अधिकतम व्यक्तियो तक पहुंचे लाभ - जैन

 प्रशासन गांवों के संग फॉलोअप अभियान

गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया शिविर का निरीक्षण
बाड़मेर, 17 मई। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के फॉलोअप शिविर का निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी। जैन ने मंगलवार को बाड़मेर पंचायत समिति की सूरा चारणान पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत अब फॉलोअप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें वे सभी काम होंगे, जो मुख्य अभियान में हो रहे थे। इसलिए आमजन सक्रियता से आगे आकर अपने काम करवाए एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं। उन्होंने फॉलोअप अभियान में भाग लेने वाले विभागों से भी कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहें तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि अब फोलोअप शिविरो में सभी विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर अधिकतम लोगों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत साढ़े तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है।
  गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना लागू करने में देश का पहला राज्य था। अब मुख्यमंत्री की पहल पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को दस लाख रूपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है।
  शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान विकास अधिकारी सुरेश कविया, तहसीलदार प्रेम सिंह माचरा समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में पंचायत समितिवार प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 20 मई को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति क्षेत्र में जालीपा, कपूरडी, रोहिली, भाडखा, खारिया तला एवं गेहॅू ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जालीपा तथा 27 मई को कवास, आदर्श ढुंढा, काउ का खेड़ा, बांदरा, भुरटिया, मातासर, मूढों की ढाणी, लाखेटाली, कुडला, मंगने की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कवास में फोलोअप शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बाड़मेर
उन्होने बताया कि इसी प्रकार बाड़मेर पंचायत समिति क्षेत्र में 23 मई को बिशाला, चुली, लुणु खुर्द, भादरेस, गुडीसर, बिशाला आगोर एवं सेजूओं की ढाणी के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बिशाला एवं 30 मई को बाड़मेर ग्रामीण, बाड़मेर आगोर, बाडमेर गादान, मारूडी, दरूडा, जसाई, बीदासर एवं बाड़मेर मगरा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाड़मेर में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बायतु
बायतु पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को भीमड़ा, जागुओं की ढाणी, चौखला, खानजी का तला, छीतर का पार, रेवाली एवं सिगांेड़िया के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नगोणी भीमड़ा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति गिड़ा
गिड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को सवाउ पदमसिंह, पूनियों का तला, कानोड शहर एवं मेगवालों की बस्ती ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सवाउ पदमसिंह एवं 31 मई को गिड़ा, जाजवा, सोहड़ा, जाखडा, मानपुरा, खारडा, श्यामपुरा, देवपुरा उर्फ गोगासर, दानपुरा एवं निम्बा की ढाणी के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र गिडा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सिवाना
सिवाना पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को थापन, मूठली, इन्द्राणा, गुडा, नाल, कुसीप, भीमगोड़ा एवं पादरडी कला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र थापन में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति समदडी
समदडी पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को राखी, सांवरडा, देवडा, फूलन एवं बामसीन ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र राखी तथा 27 मई को मजल, ढीढस, कोटडी, अम्बों का वाडा, कम्मों का वाडा एवं ठाकरखेडा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मजल में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति धोरीमना
धोरीमना पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को उडासर, मैया का तला, भालीखाल एवं कौशले की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र उड़ासर तथा 30 मई को दूधू, लूखू, रोहिला, आदर्श लूखू, खुमे की बेरी, मांगता, मेगवालों का तला, दूधिया कला, भलीसर एवं मुसलमानों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन दूधू में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सिणधरी
सिणधरी पंचायत समिति क्षेत्र में 25 मई को करना, भुका भगतसिह, उचिया, डण्डाली, दाखां, लोहिडी, मनावास एवं सेवरों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन भुंका भगतसिंह में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति पायला कला
पायला कला पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को आमलियाला, तालबाणियों की ढाणी, सडा, लोलावा, खुडाला, कौशलू, सड़ा धनजी, सड़ा झुण्ड, नेहरों की ढाणी एवं नई उन्दरी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन सड़ा तथा 30 मई को कादानाडी, दरगुडा, एड सिणधरी, एड मानजी, पायलां खुर्द, पायला कला, मोतीसरा, रामदेवरा, लूणा कला एवं कागों की ढाणी ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम पंचायत भवन पायला कला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति शिव
शिव पंचायत समिति क्षेत्र में 19 मई को भीयाड़, मौखबकला, डूढातला, आरंग, चोचरा एवं रातडी ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भीयाड़ एवं 26 मई को काश्मीर, राजबेरा, शिवाजी नगर, कानासर, धनोणी मेघवालों की ढाणी, उण्डू एवं रामदेरिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कानासर में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति रामसर
रामसर पंचायत समिति क्षेत्र में 23 मई को सज्जन का पार, पादरिया, मेकनवाला, गरडिया, चाडवा तख्ताबाद, भीण्डे का पार एवं बूठिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भीण्डे का पार तथा 31 मई को सुवाडा, खारिया राठौडान, खारा राठौडान, गंगाला, चाडी, भाचभर, खडीन एवं जाखडों का तला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खडीन में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति सेड़वा
सेडवा पंचायत समिति क्षेत्र में 26 मई को सेड़वा, सिंहार, सालारिया, बामरला डेर, भंवार, आलू का तला, चिचड़ासर एवं कुन्दनपुरा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेडवा एवं 30 मई को जाटों का बेरा, जानपालिया, पांधी का निवाण, हरपालिया, नवातला बाखासर एवं सारला ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति धनाऊ
धनाऊ पंचायत समिति क्षेत्र में 26 मई को पुंजासर ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सेड़वा तथा 30 मई को जालीला एवं बीसासर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति फागलिया
फागलिया पंचायत समिति क्षेत्र में 30 मई को एकल ग्राम पंचायत के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र सारला में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति आडेल
आडेल पंचायत समिति क्षेत्र में 19 मई को नौखडा, अणखिया, छोटू, अर्जुन की ढाणी, निम्बलकोट, सडेचा एवं मंगले की बेरी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र नौखड़ा एवं 26 मई को आडेल, आदर्श आडेल, खारडी बेरी, आसुओं की ढाणी, खारिया खुर्द, धोलानाडा एवं भांभूनगर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र आडेल में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति कल्याणपुर
कल्याणपुर पंचायत समिति क्षेत्र में 20 मई को डोली कला, डोली राजपुरा, अराबा चौहान, अराबा पुरोहितान, ग्वालनाडा, गोदावास कला, मूल की ढाणी, खिपलीखेड़ा एवं कोरणा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र डोली, 23 मई को कल्याणपुर, घडोई चारणान, ढाणी सांखला, सुरपुरा, कांकराला एवं सरवडी ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कल्याणपुर तथा 25 मई को मण्डली, थुबली, रोडवा कला, बलाउजाटी, जास्ती, गंगावास, नागाणा एवं देवरिया ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मण्डली में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति बालोतरा
बालोतरा पंचायत समिति क्षेत्र में 27 मई को कनाना, पारलू, जानियाना एवं उमरलाई जागीर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कनाना तथा 30 मई को पचपदरा, मण्डापुरा, गोपडी, नेवाई एवं रेवाडा मैया ग्राम पंचातों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पचपदरा में शिविर का आयोजन होगा।
पंचायत समिति गडरारोड
गडरारोड पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को खलीफे की बावडी, द्राभा, खडीन, बीजावल, खबडाला एवं शहदाद का पार ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र खलीफे की बावडी तथा 31 मई को जैसिंधर स्टेशन, जैसिंधर गांव, सुन्दरा, रोहिडी, रोहिड़ला एवं मालाणा ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र जैसिंधर स्टेशन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पंचायत समिति चौहटन
चौहटन पंचायत समिति क्षेत्र में 24 मई को तारातरा मठ, पनोणियों का तला, सणाउ गोलियार, आकोडा एवं सावलोर ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र तारातरा मठ तथा 31 मई को बावडीकला, बूठ राठौडान, मते का तला, गुमाने का तला एवं मिठडाउ ग्राम पंचायतों के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बावडी कला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...