मंगलवार, 13 जुलाई 2021

14 जुलाई को बाड़मेर एवं शिव फीडर की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 बाड़मेर, 13 जुलाई। 33 केवी बाड़मेर शहर एवं शिव फीडर की बुधवार 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

132 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि बुधवार 14 जुलाई को 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में 33 केवी मैन बस सेक्शन 4 के रखरखाव कार्य के मध्यनजर यहां से निकलने वाली 33 केवी बाड़मेर शहर एवं शिव फीडर की बुधवार 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे से 8ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

-0-

संभागीय आयुक्त शर्मा 16 को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा

 बाड़मेर, 13 जुलाई। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा 16 जुलाई को सांय 4 बजे वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं एवं एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट 14 जुलाई तक भिजवाने तथा कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल म आयोजित वीसी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 41 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 13 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 12 जुलाई को जिले में 41 व्यक्तियों से कुल 4,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 32 व्यक्तियों से 3200 रुपये तथा बालोतरा में 9 व्यक्तियों से 900 रूपयेे को मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों से 4,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,680 व्यक्तियों से 1,41,86,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

ई-मित्र पर लम्बित सेन्ड बेक खाद्य सुरक्षा अपीलों का होगा निस्तारण

 आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र से सम्पर्क कर दस्तावेजों की करें पूर्ति

बाड़मेर, 13 जुलाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 18 मई 2020 तक प्राप्त आवेदनों में से दस्तावेजों के अभाव में पुनः ई-मित्रों को प्रेषित आवेदनों का आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क कर वांछित दस्तावेजों की पूर्ति कर पुनः आवेदन भिजवावे।
जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि 18 मई 2020 तक जिले में कुल 12381 ऑनलाईन अपीलें जो उपखण्ड अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों के अभाव में पुनः संबंधित ई-मित्र संचालकों को भेजी गई है। उन्होनें आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि जिन्होने 18 मई 2020 तक खाद्य सुरक्षा योजना हेतु ऑन लाईन ई-मित्र के माध्यम से अपील की है तथा दस्तावेजो के अभाव में संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा उनकी अपीलें पुनः ई-मित्र संचालक को (सेन्ड बेक टू ई-मित्र) भेजी गयी है, वे आवेदनकर्त्ता अपने संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क करते हुए दस्तावेजों की पूर्ति कर ई-मित्र से पुनः ऑनलाईन भिजवाने की व्यवस्था करें, ताकि लम्बित सेड बेक अपीलों का निस्तारण किया जा सके।
-0-

आबकारी मामलों में फरार छः अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण तथा उत्पादन की रोकथाम एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्त प्रेहलादराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी मईयों का तला शोभाला, रामजीवन पुत्र धीमाराम विश्नोई समराथल धोरा सोनड़ी, मदनलाल पुत्र सन्तोषराम राव निवासी थानमाता हिंगलाज, सुजानसिंह पुत्र खंगारसिंह निवासी रूपजी कड़वासरा साजियाली, हेमाराम पुत्र चुतराराम निवासी खारड़ा भरतसिंह तथा भंवराराम पुत्र भैराराम निवासी सोयलों की ढाणी खोखसर पश्चिम पु.था. गिड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाही में भंवरलाल आबकारी निरीक्षक बालोतरा, राकेश खत्री आबकारी निरीक्षक वृत बाड़मेर, कुन्नाराम प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बालोतरा मय आबकारी जाप्ता शामिल रहे।
-0-

सोमवार, 12 जुलाई 2021

विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक 14 को

बाड़मेर, 12 जुलाई। विशेष योग्यजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गठित विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक जिला कलक्टर लोकबन्धु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति.कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

118 कोविड पीड़ितो को 118 लाख की अनुग्रह सहायत स्वीकृति, विधवाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये मिलेंगी पेंशन,

 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना

अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार मासिक तथा दो-दो हजार वार्षिक एक मुश्त सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 118 महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि, 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि तथा मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत 45 विधवाओं के 99 अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोकबन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार धनाऊ तहसील क्षेत्र में सैयद का तला निवासी सफुरी पत्नि स्व. सिलेमान, सेड़वा तहसील क्षेत्र में धुड़ावा निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नि स्व. रेखाराम, झडपा निवासी पन्नीदेवी पत्नि स्व. लुम्भाराम, सिहांर निवासी रेश्मीदेवी पत्नि स्व. चौखाराम, चौहटन तहसील क्षेत्र में सणाउ निवासी गीता कंवर पत्नि स्व. जयसिंह, बीजराड़ निवासी मारवी देवी पत्नि स्व. रामदीन, शरणार्थी केम्प चौहटन निवासी हीरो देवी पत्नि स्व. चन्द्रेश कुमार, बुठ राठौडान निवासी हंजू देवी पत्नि स्व. पूंजाराम, ढोक निवासी सायर कंवर पत्नि स्व. उमसिंह, खेमपुरा निवासी धुड़ी देवी पत्नि स्व. जीयाराम, भार्गववास चौहटन निवासी आसियां देवी पत्नि स्व. मूलचन्द, बाछडाऊ निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. खेताराम, चौहटन आगोर निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. गोरधनराम, सिणधरी तहसील क्षेत्र में अरणियाली महेचान निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बगदाराम, अमरपुरा निवासी अंतरों देवी पत्नि स्व. घमण्डाराम, केहरोणी सारणों का तला निवासी चनणीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, गालानाडी निवासी मथरो देवी पत्नि स्व. रामाराम, धनवा निवासी मकादेवी पत्नि स्व. घेवाराम, बाण्डानाडा निवासी खेतूदेवी पत्नि स्व. शेराराम, अरणियाली महेचान निवासी पूरो देवी पत्नि स्व. बाबुलाल, चाडो की ढाणी निवासी लाली देवी पत्नि स्व. दौलाराम, लोहिडा निवासी माडु देवी पत्नि स्व. चेनाराम, शिव तहसील क्षेत्र में आंरग निवासी कविता कंवर पत्नि स्व. लुणकरण देथा, भीयाड निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. लूंभाराम, पाबूनगर निवासी पपू कंवर पत्नि स्व. देरावरसिंह, धारवी कलां निवासी गवरी देवी पत्नि स्व. देराजराम, बरियाडा निवासी मिरगाई पत्नि स्व. आचार खान, रासारातला निवासी मान कंवर पत्नि स्व. मदनसिंह, बालासर निवासी उदयकंवर पत्नि स्व. नरेश सिंह, गेर कंवर पत्नि स्व. खुंमानसिंह, चक भेसका निवासी रामू देवी पत्नि स्व. भीमाराम, गूंगा निवासी मधु सिंघल पत्नि स्व. विकास कुमार, बायतु तहसील क्षेत्र में भेराणी सारणों की ढाणी निवासी जेठी देवी पत्नि स्व. खेताराम, मोतीयाणी मेघवालों की ढाणी निवासी तीजो देवी पत्नि स्व. कालूराम, बागोणी मेघवालों की ढाणी निवासी जेठीदेवी पत्नि स्व. जोगाराम, हेमजी का पाना निवासी सुआ देवी पत्नि स्व. देवाराम, गर्ग बस्ती निवासी पवनी देवी पत्नि स्व. गोपाराम, लाधाणीयों की ढाणी निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. रामाराम, कोलू निवासी लाछी देवी पत्नि स्व. वालाराम, धतरवालों का तला निवासी हरखु देवी पत्नि स्व. शेम्भूराम, रेकूवाला निवासी नेनूदेवी पत्नि स्व. जेठाराम, रावों का बास निवासी मदूदेवी पत्नि स्व. चेनगिरी, गोगाजी मंदिर निवासी दमीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में आसोतरा निवासी धोलकी देवी पत्नि स्व. सुराराम, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में वार्ड नं. 39 निवासी गीतादेवी पत्नि स्व. उम्मेदराज, गालाबेरी निवासी पेम्पो देवी पत्नि स्व. हेमाराम, शिवकर निवासी पप्पूदेवी पत्नि स्व. चन्द्र प्रकाश, समदडी तहसील क्षेत्र में केसरीनगर निवासी मीनादेवी पत्नि स्व. जगदेव, मालियों का बेरा निवासी बादामी देवी पत्नि स्व.रामलाल माली, सरवडी चारणान निवासी वदामी देवी पत्नि स्व. बंशीलाल, फोंजदारों का वास निवासी रंजना कंवर पत्नि स्व. महेन्द्रसिंह, सिवाना तहसील क्षेत्र में खालसों का वास निवासी बदकी देवी पत्नि स्व. भटाराम, मोतीसरा रोड निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. रमेश कुमार, मेली निवासी भंवरी देवी पत्नि स्व. वलीमोहम्मद, देवपुरा धारणा निवासी गंगा कंवर पत्नि स्व. छगनसिंह, धोरीमना तहसील क्षेत्र में खूमे की बेरी निवासी कमला देवी पत्नि स्व. शंकरलाल, मेगवालों की ढाणी निवासी मथरी देवी पत्नि स्व. मुकनाराम, गडरारोड तहसील क्षेत्र में तुडबी निवासी अंतर कंवर पत्नि स्व. हरीसिंह, ओनाडा निवासी धुडी देवी पत्नि स्व. गेमराराम, मोसेरी निवासी उगम देवी पत्नि स्व. लेखराज तथा जैसिन्धर गांव निवासी कौशल्या देवी पत्नि स्व. मुकेश को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार बाड़मेर तहसील क्षेत्र में गांधी नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती धर्मकंवर पत्नि स्व. नरेन्द्रसिंह, रेलवे कुंआ नं0 3 निवासी जैतून बानो पत्नि स्व. सतार खान, फकीरों का कुंआ निवासी श्रीमती कमला पत्नि स्व. प्रकाश, शास्त्री नगर सुनारों का वास निवासी श्रीमी ममता सोनी पत्नि स्व. राजेन्द्र कुमार सोनी, जटियों का वास निवासी सोमी कुमारी पत्नि स्व. राहुल बोहरा, देवाणियों की ढाणी शिवकर निवासी श्रीमती कोहली पत्नि स्व. सुखाराम, बेरीवाला तला रावतसर निवासी श्रीमती उमी देवी पत्नि स्व. उदाराम, बलदेव नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती पूरों देवी पत्नि स्व. अचलाराम, मुरटालागाला निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नि स्व. सवाईराम, मेगवालों की ढाणी निवासी श्रीमती सुसिया पत्नि स्व. पेमाराम, महावीर नगर बाड़मेर निवासी रीतु देवी पत्नि स्व. अशोक कुमार, इन्दिरा कालोनी निवासी केकु देवी पत्नि स्व. धर्मसिंह, सेवकों का वास शकुन्तला देवी पत्नि स्व. हनुमानचन्द बोहरा, खत्रीयों का उपरला वास निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. जगदीशचन्द्र, गायत्री चौक निवासी सुरेखा देवी पत्नि स्व. चतुर्भुज, तेलीयों का वास निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. मांगीलाल, मीठडी जसाई निवासी बिलायत पत्नि स्व. एलियास, बिशाला निवासी गजी देवी पत्नि स्व. केवलचन्द, महाबार निवासी मांगली पत्नि स्व. धनाराम, रेन बसेरा के पीछे बाड़मेर निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. लुणपुरी, जूना केराडू निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. भूरचन्द, शास्त्री नगर निवासी देवी कंवर पत्नि स्व. गजेसिंह, जाखड़ों की ढाणी निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. जेहाराम, गुमनी देवी पत्नि स्व. मानाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में पचपदरा निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बाबूलाल, प्रमेश्वरी पत्नि स्व. दलाराम, सीता देवी पत्नि स्व. रामेश्वर लाल, बुढीवाड़ा निवासी रतनी देवी पत्नि स्व. दुदाराम, गुदावाडी निवासी खम्मा देवी पत्नि स्व. रावताराम, नागाणा निवासी मीरो कंवर पत्नि स्व. तुलछसिंह, गोदावास निवासी सायर देवी पत्नि स्व. कन्हैयालाल, वार्ड सं0 19 पचपदरा निवासी बिसमिला पत्नि स्व. अलादीन, बालोतरा निवासी शुकन्तला पत्नि स्व. फरसाराम, वार्ड सं0 8 निवासी मांगी देवी पत्नि स्व. घेवरचन्द, वार्ड सं0 1 निवासी सुगणो देवी पत्नि स्व. हरीराम, वार्ड सं0 26 निवासी शांति देवी पत्नि स्व. विजयसिंह, वार्ड सं0 33 मीनाक्षी पत्नि स्व. भीमसेन, कानाना निवासी अन्नु देवी पत्नि स्व. उमाराम, प्रीति कॉलोनी निवासी रचनादेवी पत्नि स्व. कमलकिशोर गर्ग, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में भेडाणा निवासी वदनो देवी पत्नि स्व. नरसीराम, रतनपुरा निवासी छगन देवी पत्नि स्व. नरसीराम, नया नगर निवासी हकीमा पत्नि स्व. खमीशा, सियोलों की बेरी बाण्ड निवासी केसीदेवी पत्नि स्व. रामलाल, डाबड़ निवासी जोर कंवर पत्नि स्व. चालकदान, नया नगर निवासी राधा देवी पत्नि स्व. चिमनसिंह, मांगी देवी पत्नि स्व. धनाराम, सती देवी पत्नि स्व. आम्बाराम, रामसर तहसील क्षेत्र में देरासर निवासी जिमियत पत्नि स्व. दाहर खां, मेघा पत्नि स्व. दीन मोहम्मद, सुराली निवासी जमनादेवी पत्नि स्व. हरचन्द राम, पाबुसरिया निवासी भानी पत्नि स्व. गफूर, लदे का पार निवासी भागा पत्नि स्व. अकबर खां, विरध का पार निवासी अनकी पत्नि स्व. अकबर खां, बुठीया निवासी तीजों देवी पत्नि स्व. गुमनाराम, इतिया पत्नि स्व. अकबर, सज्जन का पार निवासी अजीमत पत्नि स्व. अहदी खां, हाथमा निवासी पवन कंवर पत्नि स्व. वागसिंह को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 45 विधवाओं के 102 अध्ययनरत बच्चों को मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि सहित कुल तीन लाख छः हजार रूपये भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

जिला अस्पताल में 20 आईसीयू और 10 एनआईसीयू का शिलान्यास

 चिकित्सा के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा राजस्थान- मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 09 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा है। देश के दूसरे राज्यों के लोग भी हमारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने राजस्थान आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
   श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के 11 जिलों के 17 चिकित्सालयों मेें आईसीयू, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) तथा मदर केयर यूनिट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। करीब 94 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के पूरा होने से 531 बैड की बढ़ोतरी होगी। इसमें आईसीयू के 270, एनआईसीयू के 208, पीआईसीयू के 33 बैड तथा मदर केयर यूनिट के 20 बैड शामिल हैं। इसमें बाड़मेर  जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू  शामिल हैं।
   इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर लोक बंधु, विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई समेत अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के सभी वर्गाें को साथ लेकर कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर का मुकाबला किया। हमारे भीलवाड़ा और रामगंज मॉडल को देश-दुनिया में पहचान मिली और दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया। दूसरी घातक लहर में ऑक्सीजन एवं दवाओं की आपूर्ति तथा बैड्स को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सबक लेते हुए हमारी सरकार मेडिकल कॉलेजों से लेकर सीएचसी-पीएचसी स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत कर रही है ताकि तीसरी लहर आए तो हमें इस महामारी के मुकाबले में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। आज हुए शिलान्यासों से इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत होगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले परिवारों को सम्बल देने के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना लागू की है। इससे अनाथ बच्चों एवं विधवा महिलाओं के जीवन की राह आसान हो सकेगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ आदि हर पात्र परिवार को इस योजना से जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं। 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि दूसरी लहर के कटु अनुभवों से सबक लेते हुए हमारी सरकार ऑक्सीजन उत्पादन एवं शिशु चिकित्सा इकाइयों में बढ़ोतरी की योजना पर तेजी से काम कर रही है। राज्य में एक हजार मेट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता हासिल करने की दिशा में हम अग्रसर हैं। 
चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार ने पूरे समर्पण भाव और मुस्तैदी के साथ कोरोना का प्रबंधन किया है। 
शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.50 लाख कोविड टेस्ट करने की क्षमता विकसित कर ली गई है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य 15 अगस्त तक पूरा होना संभावित है।

ये हुए शिलान्यास
बाड़मेर - जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू

        ----000----



तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 44 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 9 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 8 जुलाई को जिले में 44 व्यक्तियों से कुल 4,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 41 व्यक्तियों से 4100 रुपये तथा बालोतरा में 3व्यक्तियों से 300 रूपयेे को मिलाकर कुल 44 व्यक्तियों से 4,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 84,430 व्यक्तियों से 1,41,59,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

पूर्व सैनिकों के बच्चों को देय छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

 बाड़मेर, 9 जुलाई। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से देय छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस.गंगवार ने बताया कि हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के प्रथम दो बच्चों के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in पर अथवा नजदीकी ई-मित्र पर सम्पर्क कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होनें बताया कि कक्षा 1 से 9वीं तथा 11वीं उतीर्ण बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं उर्तीण बच्चों के लिए 30 अक्टूबर तथा स्नातक के बच्चों के लिए 30 नवम्बर आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है।
-0-

इण्टीग्रेटेड सिक्योरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम जिला स्तरीय समिति की बैठक 15 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों यथा परमाणु, तेल व गैस, ऊर्जा, वित, रक्षा, स्टील व खनिज, संचार एवं सूचना पौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण में इण्टीग्रेटेड सिक्योरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम स्थापित करने व सुरक्षा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 15 जुलाई को सांय 5 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थिति होने के निर्देश दिए है।
-0-

पाक विस्थापितों की समस्या समाधन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 14 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। बाड़मेर जिले में वास कर रहे पाक विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को सांय 4 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति द्वारा प्रस्तुत सुझावों की क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भविष्य में पाक विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए उक्त बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होनें बताया कि उक्त बैठक में पाक विस्थापितों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में पूर्व बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होने बताया कि संबंधित अधिकारियों को नियत तिथि को अपने विभाग से संबंधित सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए है।
-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 14 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को सांय 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस दौरान महिलाओं पर अत्याचार निवारण तथा पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय की त्रैमासिक बैठकें भी होंगी। उन्होनें बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक इसी दिन सांय 5.30 बजे आयोजित की जाएगी।
-0-

जिले में 7 रिक्त सरपंच पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित

 19 को प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, 25 को मतदान

संबंधित पंचायत क्षेत्रों मे आचार संहिता लागू
बाड़मेर, 9 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थानों के उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूंजासर, गुडामालाणी की मौखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की कालेवा एवं मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा में रिक्त सरपंच पद के उपचुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 14 जुलाई को लोकसूचना जारी की जाएगी। वहीं 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में 15 जून 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कराने के संदर्भ में निर्वाचक नामावली अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 के आधार पर ग्राम पंचायतों में सरपंच के रिक्त पदों एवं इन्ही पंचायतों में उप सरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का निर्णय लिया है। उन्होनें बताया कि सरपंच पद के लिए उपचुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) के माध्यम से सम्पन्न कराए जायेंगे।
कार्यक्रम विवरण
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार 14 जुलाई को नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी। उन्होनें बताया कि सोमवार 19 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
आचार संहिता लागू
जिला निवार्चन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित समस्त पंचायत क्षेत्रों में राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपचुनाव से संबंधित क्षेत्र में ऐसा कोई कृत्य न हो, जिससे की आदर्श आचार संहिता भंग होने का अंदेशा रहे।
यहां संरपंच पदों के लिए होंगे उपचुनाव
उन्होनें बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूंजासर, गुडामालाणी की मौखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की कालेवा एवं मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा में रिक्त सरपंच पद के उपचुनाव कराए जाएंगे।
-0-

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 74 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 08 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 7 जुलाई को जिले में 74 व्यक्तियों से कुल 7,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 55 व्यक्तियों से 5500 रुपये तथा बालोतरा में 19 व्यक्तियों से 1900 रूपयेे को मिलाकर कुल 74 व्यक्तियों से 7,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 84,386 व्यक्तियों से 1,41,55,576 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

आबकारी मामलों में फरार सात अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 08 जुलाई। जिले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी थाना बालोतरा एवं बाड़मेर में तीन-तीन तथा आबकारी वृत चौहटन में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि आबकारी थाना बालोतरा में चम्पाबेरी निवासी सोनाराम पुत्र धनाराम तथा नेवरी निवासी वीरमनाथ पुत्र मेघनाथ एवं चमननाथ पुत्र मेघनाथ को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार आबकारी थाना बाड़मेर में सोमेसरा निवासी सांगाराम पुत्र बनाराम, इन्द्रानगर निवासी रमेश कुमार पुत्र बालाराम एवं सनावड़ा निवासी गुमनाराम पुत्र अर्जनराम तथा आबकारी वृत चौहटन में आकोड़ा निवासी कालूसिंह पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाहियों में चौहटन वृत के आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार, आबकारी थाना बाड़मेर के प्रहराधिकारी रूपसिंह, आबकारी थाना बालोतरा के प्रहराधिकारी कुन्नाराम मय ईपीएफ जाब्ता शामिल रहे।
-0-

ऑटो प्रोसेस होंगे राज्य कार्मिकों के वेतन बिल

 प्रतिमाह 16 से 22 तारीख के मध्य वेतन बिल स्वतः होंगे जनरेट

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य कर्मचारियों के माह जुलाई देय माह अगस्त से वेतन बिल पै-मैनेजर एवं पीआरआई पै-मैनेजर के अंतर्गत ऑटो जनरेट एवं ऑटो प्रोसेस होंगे। यह सैलेरी प्रोसेस एवं संशोधन प्रक्रिया पूर्णतया ओटीपी पर आधारित होगी।  
कोषाधिकारी जी.आर.गोदारा ने बताया कि वित विभाग के निर्देशानुसार माह जुलाई 2021 देय माह अगस्त 2021 से वेतन बिल ओटो सेलेरी प्रोसेस के अन्तर्गत ऑटो जनरेट एवं प्रोसेस होंगे। उन्होनें बताया कि संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं पीडी खाता प्रशासक भुगतान दावों की शुद्धता के लिए उतरदायी होंगे। यह सैलेरी प्रोसेस एवं संशोधन प्रक्रिया पूर्णतया ओटीपी पर आधारित होगी। उन्होनें बताया कि सभी डीडीओ को डीडीओ इन्फोरमेशन में केवल मात्र अपने स्वयं के मोबाईल नम्बर आवश्यक रूप से अपलोड कर स्वयं द्वारा आहरण से संबंधित समस्त कार्मिकों के मास्टर डेटा का स्टेटस जांच कर पूर्ण रूपेण सही अपडेट करना होगा।
ऑटो सैलेरी का प्रोसेस
कोषाधिकारी ने बताया कि इस समयबद्ध कार्य के अन्तर्गत प्रतिमाह 1 से 15 तारीख तक डीडीओ द्वारा सैलेरी डिटेल, मास्टरडाटा, वास्तविक रूप से वेतन भुगतान किये जाने से संबंधित कार्मिकों का चयन, अनुपस्थिति विवरण में ओटीपी बेस्ड संशोधन किया जायेगा। उन्होनें बताया कि जीपीएफ एवं आयकर के संबंध में प्रतिमाह 1 से 10 तारीख तक संबंधित कार्मिक द्वारा अपनी एम्पलोई आईडी से डीडीओ रिक्वेस्ट भेजी जा सकेगी, जिस पर संबंधित डीडीओं को 15 तारीख तक कार्यवाही करना अनिवार्य है। संबंधित माह की 16 से 22 तारीख के दौरान वेतन बिल सिस्टम द्वारा स्वतः जनरेट होंगे। इस दौरान डीडीओ के पास बिल रिपोर्ट डाउनलोड कर उसे चैक करने एवं किसी प्रकार का सुधार करना हो तो कारण दर्शाते हुए रिवर्ट करने का प्रावधान अगले दो माह तक रहेगा।
उन्होनें बताया कि संबंधित माह की 23 तारीख को बिल ओटो प्रोसेस होंकर ट्रेजरी को ऑटो फॉरवर्ड होंगे। जिस पर कोषाधिकारी अथवा उप कोषाधिकारी द्वारा टोकन जनरेट उपरांत पूर्व की भांति बिलों की जांच कर पारित अथवा ऑब्जेक्शन संबंधित कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें बताया कि संबंधित बजट मद में संवेतन हेतु पर्याप्त बजट राशि उपलब्ध होने पर ही बिल टोकन हो सकेंगे।
उन्होनें बताया कि इस संबंध में सभी डीडीओं हेतु वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। उन्होनें बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हेतु संबंधित कोष/उपकोष कार्यालय में सम्पर्क कर समस्यायों का निराकरण कराया जा सकता है।
-0-

बुधवार, 7 जुलाई 2021

दिव्यांगो के लम्बित आवेदनों के प्रमाणीकरण हेतु आयोजित होंगे विशेष शिविर

 बाड़मेर, 07 जुलाई । दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लम्बित आवेदनों के प्रमाणीकरण हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे ।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा, सिवाना, 13 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुड़ामालानी, 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव, 20 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपदरा, सिणधरी, 23 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायतु, 27 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसर, 30 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौहटन, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में यह विशेष जांच शिविर आयोजित होंगे । इन शिविरों में लम्बित आवेदनों को निस्तारित करवाने हेतु अस्थि, नैत्र, ईएनटी, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच करेंगे । पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदक अपने निकटवर्ती जांच शिविर में उपस्थित होकर अपनी चिकित्सकीय जांच करवा सकते है । पूर्व में आवेदन कर चुके व्यक्ति जिनके पास आवेदन पत्र की प्रति नहीं है वे शिविर में अपने आधार कार्ड अथवा भामाशाह कार्ड की सहायता से आवेदन पत्र प्रिंट करवाकर लम्बित आवेदन को निस्तारित करवा सकते है ।

-0-

जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें - लोक बंधु

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

 
बाड़मेर, 07 जुलाई। विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सेवाओं एवं राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमो की निरंतर समीक्षा करते हुए लम्बित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करें ताकि आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा आदि अत्यावश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने यह बात कही।
जिला कलक्टर ने जिले में नियमित इम्युनाईजेशन प्रोगाम तथा कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होनें टीकाकरण साईटों पर प्राप्त वैक्सीन का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें टीकाकरण के लिए आमजन में जागरूकता लाने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होनें कहा कि टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर तक माइक्रो प्लानिंग कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होने स्वास्थ्य केन्द्रों के भूमि आवंटन के संबंध में उपखण्ड अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए भूमि चिन्हिकरण एवं आवंटन की कार्यवाही तत्परता से करने को कहा। इस दौरान उन्होनें डिस्कॉम के अधिकारियों को अक्षय ऊर्जा एवं कृषि कनेक्शन की बजट घोषणा अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बाखासर में जीएसएस निर्माण के लिए भूमि आवंटन संबंधित प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी से समन्वय कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें बरसात के मौसम के मद्देनजर विद्युत उपकरणों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होनें पेयजल योजनाओं का प्राथमिकता से विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग को पुख्ता प्रबंध करने को कहा। उन्होनें कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले में अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति का सत्यापन सही तरीके से किया जाए। जिला कलक्टर ने डोर-टू-डोर सर्वे में कोरोना से हुए अनाथ बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को चिन्हित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर नें राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में सम्पर्क पोर्टल पर निस्तारित प्रकरणों का औसत कम होने पर खेद जताते हुए अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य कर निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मंसूरिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
-0-





सड़क एवं विद्युत दुर्घटना के पीड़ितों को एक-एक लाख की सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष


बाड़मेर, 07 जुलाई। सड़क एवं विद्युत करंट दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो व्यक्तियों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में हरिजन मौहल्ला वार्ड न. 22 निवासी स्व. राजेश्वर पुत्र नंदलाल वाल्मिकी की विद्युत करंट से तथा नवाजी का पाना मातासर निवासी स्व. जगराम पुत्र गोकुलराम जाट की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवारजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...