शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 की काउंसलिंग 9 एवं 10 को

बाड़मेर, 6 जनवरी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 208 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 9 एवं 10 फरवरी को भगवान महावीर टाउन हॉल बाड़मेर में होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 9 एवं 10 फरवरी को भगवान महावीर टाउन हॉल बाड़मेर में होगी। उन्होनें बताया कि प्रथम लेवल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 9 फरवरी एवं द्वितीय लेवल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 10 फरवरी को होगी। उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए है।
-0-

पंचायत पुनर्गठन से त्वरित गति से होगा विकास - चौधरी

 राजस्व मंत्री ने पंचायत समिति भवन धनाऊ का किया लोकार्पण


बाड़मेर, 6 फरवरी। राजस्व मंत्री चौधरी ने जिले के दौरे के दौरान शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होने सरहदी धनाऊ पंचायत समिति मुख्यालय पर नवनिर्मित पंचायत समिति भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवनों को जनता को समर्पित किया। साथ ही उन्होनें ग्राम पंचायत भवन खारावाला(चौहटन) के शिलान्यास समारोह में भी शिरकत की। उन्होने पोकरासर में जन सुनवाई कर प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
शनिवार प्रातः राजस्व मंत्री चौधरी पोकरासर पहंुचे। जहां उन्होनें आमजन से मिलकर जनसुवाई की। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। राजस्व मंत्री चौधरी नवसृजित पंचायत समिति भवन धनाऊ के लोकार्पण कार्यक्रम में पहंुचे। जहां राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी एवं प्रधान शम्मा बानो ने नवसृजित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होनें सार्वजनिक स्वास्थ्य भवन का भी लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री चौधरी ने धनाऊ पंचायत समिति क्षेत्र के आमजनों को बधाई दी। उन्होनें कहा कि आमजन का कार्य अब त्वरित गति से संपादित किया जा सकेगा। राजस्व मंत्री चौधरी ग्राम पंचायत भवन खारावाला चौहटन के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इसके बाद राजस्व मंत्री चौधरी केकड़ पहुँचे। यहाँ ग्राम पंचायत केकड़ में जन सुनवाई करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान की धन्यवाद सभा में भाग लिया।
राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के अड़ियल रवैए के चलते ही किसान आंदोलन बना हुआ है, लेकिन इतिहास गवाह है कि हर आंदोलन में किसान की ही जीत हुई है। इस बार भी भारत जीतेगा, किसान जीतेगा और पूंजीपति लोगों को हारना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में लाए गए तीनों कानूनों से किसान नहीं उपभोक्ता भी परेशान हैं। सरकार को यह कानून वापस लेने ही होंगे। उन्होनें कहा कि किसान आन्दोलन का समर्थन कर किसानों को उनका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होनें कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बजट के संबंध में बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमें सिर्फ नया कर्ज लेने में छूट दी है। इसके अतिरिक्त राजस्थान को कुछ नहीं मिला, जबकि राजस्थान का बहुत बड़ा हक था।
चौधरी ने कहा कि पूर्व में केंद्र से जुड़ी योजनाओं में राजस्थान को 90 फीसदी अनुदान मिलता था, जिसे अब घटाकर 50 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा पिछड़े जिलों को लेकर जो केंद्र की योजनाएं थी, उन्हें बंद कर दिया गया है या उनके अनुदान को इतना कम कर दिया है कि योजना का महत्व खत्म हो गया।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है। उन्होनें राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में हर जरूरतमंद को लाभ पहुंचाने की बात कही। इस दौरान चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, फतेह खां, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
-0-

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

राजस्व मंत्री चौधरी आज धनाऊ पंचायत समिति का लोकार्पण करेंगे

बाड़मेर, 5 फरवरी। राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शनिवार 6 फरवरी को बाड़मेर में विभिन्न कार्यकर्मो में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार 6 फरवरी को बाड़मेर से प्रातः  9.30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे पोकरासर पहुंच जन सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे धनाऊ पंचायत समिति भवन का लोकार्पण करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत केकड़ में जन सुनवाई करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान की धन्यवाद सभा में भाग लेंगे तथा इसके बाद बाडमेर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी ने किसानों से किया संवाद

बाड़मेर, 5 फरवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शुक्रवार को पाटोदी के चम्पाबेरी, मुकुनपुरा एवं खारापार में किसानों से मिलकर संवाद किया तथा राष्ट्रव्यापी किसान आंदोलन में किसानों का साथ देने की बात कही।

राजस्व मंत्री चौधरी ने किसानों से मिलकर उनकी बात सुनी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें नवीन कृर्षि बिलों के संबंध में किसानों से वार्ता की तथा किसान आंदोलन को मजबूत करने की बात कही। उन्होने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ है।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि किसान आन्दोलन का समर्थन कर किसानों को उनका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। जनसम्पर्क के जरिए क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत होकर किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होनें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठें व्यक्ति तक पहुंचाने के राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप किए गए कार्यो से किसानों को अवगत कराया तथा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की बात कही।
  इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया।
-0-

सड़क हादसों में पीड़ितों को पांच लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 5 फरवरी। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 6 व्यक्तियों को कुल पांच लाख बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि नेहरू नगर, बाड़मेर निवासी स्व. रणजीत भवानी पुत्र जोगाराम भील, राणीगांव निवासी स्व. स्वरूपसिंह पुत्र नाथूसिंह रावणा राजपूत, नई राणेरी निवासी स्व. मगाराम पुत्र सवाईराम मेघवाल, सिणधरी चारणान निवासी स्व. आरती उर्फ सविता पुत्री गोरधनराम गवारिया तथा बायतू भोपजी निवासी स्व. स्वरूप कुमार पुत्र राणाराम राव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार खारा महेचान निवासी मांगीलाल पुत्र रूपाराम प्रजापत के सड़क दुर्घटना में घायल होने से उन्हें बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 5 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत प्रबंधन समिति की बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस दौरान बैठक में जिले के प्रत्येक ब्लॉक के द्वितीय चरण हेतु चयनित 10-10 गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यो की परियोजना प्रतिवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होनें जन समुदाय मंे स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता लाने के प्रयासों पर जोर देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होने कहा कि कचरे का सही इस्तेमाल करके इसकी वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याआंे का समाधान किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि गांवों को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यवस्थित कचरा प्रबंधन बेहद जरूरी है।
-0-

जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 13 को

बाडमेर, 5 फरवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शनिवार 13 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 13 को

बाड़मेर, 5 फरवरी। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व अधिकारियों को एजेण्डा अनुसार 31 जनवरी, 2021 तक की सूचनाएं निर्धारित प्रपत्रों में तैयार कर 8 फरवरी, 2021 को प्रातः 10 बजे तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की बैठक 9 को

बाड़मेर, 4 फरवरी। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं सूत्रण हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 9 फरवरी को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने जिला टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
-0-

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार 5 फरवरी को बायतु में जनसुनवाई करेंगे

बाड़मेर, 4 फरवरी। राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार 5 फरवरी को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी जोधपुर से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बायतु पहंुचेगे तथा बायतु पंचायत समिति क्षेत्र में आमजन से रूबरू होकर उनकी जन समस्याएं सुनेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार 6 फरवरी को बाड़मेर से प्रातः 9.30 बजे प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे पोकरासर पहुंच जन सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे धनाऊ पंचायत समिति भवन का लोकार्पण करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी दोपहर 1.30 बजे ग्राम पंचायत केकड़ में जन सुनवाई करने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान की धन्यवाद सभा में भाग लेंगे तथा इसके बाद बाडमेर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे।
-0-

अवैध बजरी एवं ग्रिट का 200 टन स्टॉक जब्त

प्रशासन की ओर से हटाए गए अतिक्रमण में मिला बजरी का अवैध स्टॉक


बाड़मेर, 04 फरवरी। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को गेहूं रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान बजरी का अवैध स्टॉक मिला। इस पर खनि अभियंता गोरधन राम ने बजरी एवं ग्रिट का 200 टन स्टॉक जब्त किया।
खनि अभियंता गोरधन राम ने बताया कि गेहु रोड़ पहूँचे दस्ते ने पाया कि राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से खनिज बजरी का स्टॉक किया हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर गृह रक्षा दल के सुरक्षा दस्ते के साथ मौके पर जाकर जांच की गई। जांच करने पर पाया कि  राजकीय भूमि पर अतिक्रमण करके स्थानीय लोगो की ओर से बजरी तथा ग्रिट का स्टॉक करके अलग-अलग लोगो को बेचा जा रहा है। मौके पर पपू उर्फ विजयसिह पुत्र राणसिह निवासी रायकॉलोनी, बाडमेर ने बताया कि वह खनिजों की ट्रेडिग रॉयल्टी पेड खनिज प्राप्त करके करता है। खनि अभियंता ने बताया कि मौके पर खनिज स्टॉक स्थल के दस्तावेज तथा स्टॉक की परमिशन नही पाई गई, जिस पर तकनीकी दल ने खनिज बजरी एवं ग्रिट का स्टॉक लगभग 200 टन को जब्त किया है। उनके मुताबिक अवैध स्टॉककर्ताओं के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
-0-

नगर परिषद एवं वन विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण

बाड़मेर, 4 फरवरी। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को नगर परिषद एवं वन विभाग बाड़मेर के अतिक्रमण रोधी दस्ते द्वारा हिंगलाज मंदिर के पास वन विभाग की भूमि एवं महावीर सर्किल के पास परिषद की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि गुरूवार 4 फरवरी को हिंगलाज मंदिर के पास वन विभाग की भूमि तथा परिषद के महावीर सर्किल के पास स्थित खसरा संख्या 1431/7 में
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। खसरा संख्या 1431/7 में परिषद द्वारा परिषद की करीबन 1 करोड़ रूपये की भूमि को अतिक्रमणियों से मुक्त करवाया गया।  
शर्मा ने बताया की उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि कोई भी व्यक्ति भूखंड खरीदने से पहले भूखंड के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की जांच अवश्य करें एवं भू माफियाओं से सरकारी भूमि नहीं खरीदें।
-0-

स्वच्छ भारत मिशन प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार 5 फरवरी को

बाड़मेर, 4 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 5 फरवरी को सांय 3 बजे कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद बाड़मेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में जिले के प्रत्येक ब्लॉक के द्वितीय चरण हेतु चयनित 10-10 गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन का अनुमोदन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

उदयपुर सेना भर्ती रैली 8 फरवरी से

बाड़मेर, 4 फरवरी। उदयपुर में 8 फरवरी से 27 फरवरी तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

कर्नल आर्मी रिक्रुटिंग ऑफिस, जोधपुर ने बताया कि बाड़मेर जिले के अभ्यर्थीयों के लिए सैनिक तकनीक एवं सैनिक सीएलके/एसकेटी पदों के लिए 8 फरवरी तथा सैनिक ट्रेडसमैन पद के लिए 11 फरवरी को उदयपुर में भर्ती रैली आयोजित होगी। इसी प्रकार सैनिक जीडी पद के लिए 17 फरवरी को बाड़मेर जिले की शिव, बायतु, पचपदरा, सिवाना, गुडामालानी, बाड़मेर, रामसर, चौहटन, बालोतरा एवं समदड़ी तहसीलों के अभ्यर्थियों तथा 18 फरवरी को धोरीमन्ना, गड़रारोड, गिडा, सिणधरी एवं सेड़वा तहसीलों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित होगी।
-0-

जिला कलक्टर ने लगवाया सबसे पहला टीका फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पूरे उत्साह से कराया वैक्सीनेशन

 कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारम्भ


बाड़मेर, 4 फरवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारम्भ गुरूवार को हुआ। फ्रंटलाईन वर्कर्स के टीकाकरण की शुरूआत जिला कलक्टर मीणा ने टीका लगवाकर की।
जिला कलक्टर मीणा गुरूवार प्रातः जिला चिकित्सालय पहुंचे एंव उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। उनके साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने भी टीकाकरण करवाया। टीका लगवाने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है, समस्त फ्रंटलाईन वर्कर्स उत्साहपूर्णक टीका लगवाएं ताकि आमजन के लिए प्रेरणा के स्त्रोत बन सके। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों, पंचायती राज, पुलिस विभाग सहित सभी फ्रंटलाईन वर्कर्स को टीका लगवाकर उदाहरण पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले का प्रदर्शन सुधारने के लिये छूट गये स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस चरण में टीका लगवाया जायेगा।
जिला कलक्टर ने टीकाकरण के पश्चात आमजन से भी अनुरोध किया है कि जब किसी नागरिक का टीकाकरण में नम्बर आयेगा, उसी के अनुरूप उत्साहपूर्वक टीकाकरण करवाएं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए यह अत्यावश्यक है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण के प्रथम दिन राजस्व कार्मिको ने उत्साह से भाग लिया तथा 646 में से 645 कार्मिको को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्वच्छता कार्मिको एवं नगर निकायों के कर्मचारियों के टिका लगाया जाएगा। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. बी.एल.विश्नोई, पीएमओ डॉ. बी.एल.मंसूरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-0-








बुधवार, 3 फ़रवरी 2021

गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’

बाड़मेर, 3 फरवरी। गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए पूर्व में चलाए गए अभियानों की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए 28 फरवरी तक विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’ संचालित किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए राज्य स्तर पर निरन्तर प्रयास किए जाते रहे है तथा इस संबंध में राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी क्रम में गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं पुर्रस्थापना के लिए पूर्व में भी विशेष अभियान चलाये गये थे। उन्होने बताया कि पूर्व अभियानों की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए 28 फरवरी तक विशेष अभियान ‘‘मिलाप-1’’ चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होने अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर को संबंधित विभागों एवं एनजीओं से समन्वय स्थापित कर समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 8 को

बाड़मेर, 3 फरवरी। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सोमवार 8 फरवरी का सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने बताया कि संबंधित विभागों को पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

बाड़मेर, 3 फरवरी। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले दो पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई जिन्हें बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने राजनिष्ठा की शपथ दिलवाकर भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिला कलक्टर कार्यालय में बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पाक विस्थापित जगत सिंह पुत्र मोहर सिंह तथा सरवन सिंह पुत्र जालम सिंह को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर संबंधित को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई भी मौजूद रहे।
-0-




आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा हाइवे एवं आबादी से बिजली की एचटी लाइनें हटेगी

बाड़मेर, 3 फरवरी। जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा आबादी क्षेत्र से बिजली की हाईटेंशन लाइनों को हटाया जाएगा ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने डिस्कॉम को इस बाबत विस्तृत योजना बना कर चरणबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को जिले में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।

     इस मौके पर जिले में राजस्थान सम्पर्क पोटर्ल पर दर्ज शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों को मुस्तेदी से कार्य करने की हिदायत दी है। जिला कलेक्टर ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के निविदा आमंत्रित कर दर निर्धारित कर दी जाए। ताकि आने वाले समय में पेयजल परिवहन किया जा सके। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंडपंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंडपंप एवं ट्यूबवैल खुदाई के कार्य पूर्ण होने पर इन्हें विधुत सम्बध को कहा। उन्होंने विशेषकर बायतु तथा बालोतरा क्षेत्र में स्वीकृत नए ट्यूबवेल के कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने को कहा तथा खोदे गयो को कमिंश्ण्ड करने को कहा।
जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 तथा 365 दिन से अधिक बकाया मामलो में जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने सम्पर्क के बकाया प्रकरनो एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी।
-0-







मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021

दो गौशालाओं को बेहतर प्रबंधन के लिए किया गया पुरस्कृत

बाड़मेर, 2 फरवरी। जिले में बाड़मेर की गोपाल गोवर्धन गौशाला समिति तथा कलावा, बालोतरा की मॉ आईनाथ गौ सेवा समिति को अलग-अलग श्रेणीयों में वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में चयनित किया गया है। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बाड़मेर नगर परिषद सभापति दीपक माली तथा जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा उक्त दोना गौशालाओं को 5-5 हजार रूपए, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर ने बताया कि जिला गोपालन समिति बाड़मेर की बैठक में सर्वसम्तिि से अलग-अलग दो श्रेणीयों में जिले की दो गौशालाओं का पुरस्कार हेतु चयन किया गया। उन्होने बताया कि 5 वर्ष से कम पुरानी गौशाला में श्री गोपाल गोवर्धन गौशाला समिति बाड़मेर तथा 5 वर्ष से पुरानी गौशाला में मां आईनाथ गौ सेवा समिति, कलावा, बालोतरा का चयन सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में किया गया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...